Blog

  • इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल डेवलपमेंट ने लगाया कैंसर जागरूकता शिविर

    इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल डेवलपमेंट ने लगाया कैंसर जागरूकता शिविर

    शिविर में पेंटिंग व स्लोगन प्रतियोगिता का किया आयोजन

    बददी/सचिन बैंसल :  इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल डेवलपमेंट ओर फ्रेजीनियस काबी कम्पनी के सहयोग से भोजिया नर्सिंग कॉलेज में केंसर पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। डॉक्टर अंजली गोयल द्वारा नर्सिंग स्टूडेंट्स को केंसर से संबंधित जानकारी दी गयी। उन्होने  बताया कि किस तरह हम समाज में जाकर लोगों को केंसर के बारे में जानकारी दें सकते है । उन्हीने कहा कि केंसर का ईलाज संभव है, लेकिन जरा सी लापरवाही और जागरुकता की कमी पर यह इंसान को मौत के मुंह पर धकेल सकती हैं।

    वही फ्रेजीनियस काबी कम्पनी के एच आर प्रबंधक नरवदा जोशी ने प्रैक्टिकल  माध्यम से नर्सिंग स्टूडेंट्स को केंसर के प्रकारों के बारे मे बताया। इसी के साथ साथ पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमे नर्सिंग स्टूडेंट्स ने अपने अपने पोस्टरों के माध्यम से केंसर जागरुकता का संदेश दिया। पोस्टर प्रतियोगिता में पहला स्थान ज्योति दास, दूसरा स्थान रिंकु और तीसरा स्थान प्रिया और मोहिनी ने प्राप्त किया  वही स्लोगन प्रतियोगिता में पहला स्थान रिंकी, दूसरा स्थान भाविका जस्सल व सुमन तीसरा स्थान मनप्रीत कौर ने प्राप्त किया। कम्पनी के एच आर नरवदा जोशी ने बताया की उनकी कंपनी मूल रूप से केंसर की दवाईयो को बनाती हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी की सीएसआर के कार्यक्रम के अन्तर्गत 31  जनवरी से 4 फरवरी तक सप्ताहिक कैंसर जागरूकता अभियान शुरू किया गया है।

    आईजीडी संस्था के साथ मिलकर जिसमें नर्सिंग कॉलेज से लेकर रोज़ाना किशनपुरा पंचायत के गांवो मे घर घर जाकर लोगों को केंसर जागरुकता के साथ साथ सही खान – पान और तम्बाकू उत्पादनों से दूर रहने के लिए अवगत कराया जाएगा और अंत में 4 फरवरी को कंपनी के प्रांगण में ही नि: शुल्क स्वस्थ्य जांच शिविर का आयोजन भी किया जाएगा जिसमे महिला रोग विशेषज्ञ, सामान्य रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक व बाल रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाए देगे। भोजिया नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल पूजा रानी ने आईजीडी व काबी कम्पनी का आभार जताया। इस अवसर पर आईजीडी संस्था के परियोजना आधिकारी बलजिंद्र सिंह, डॉक्टर अंजली गोयल, स्वास्थ्य कार्यकर्ता पिंकी वर्मा, रीना, रंजना, श्वेता, अशोक कुमार व काबी कम्पनी से एच आर नरवदा जोशी, ओम प्रकाश, दीपक, मंजू, पूजा व विवेक राणा उपस्तित रहे।

  • अडानी-अंबानी ग्रुप को बड़ा झटका, अमीरों की टॉप-10 सूची से हुए बाहर

    अडानी-अंबानी ग्रुप को बड़ा झटका, अमीरों की टॉप-10 सूची से हुए बाहर

    नई दिल्लीः भारत के दिग्गज कारोबारी गौतम अडानी की संपत्ति में तेजी से कमी देखी जा रही है। पिछले कुछ दिनों में अडानी के शेयरों में तेजी से गिरावट आई है। ग्रुप के कई शेयर्स में भारी बिकवाली देखी जा रही है और इसके कारण कंपनी के हजारों करोड़ रुपये मार्केट में डूब गए हैं। अडानी ग्रुप के शेयर्स में भारी गिरावट के बाद गौतम अडानी अब दुनिया के दस सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट से बाहर हो गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक केवल एक हफ्ते में अडानी ग्रुप की कुल संपत्ति में 84.4 अरब डॉलर की कमी देखी गई है। 

    जानें क्या है मुकेश अंबानी का नंबर?

    वहीं भारत के दूसरे दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी का नाम भी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनायर्स इंडेक्स की लिस्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 82.2 बिलियन डॉलर की है। वह दुनिया के 12वें सबसे अमीर शख्स हैं। वहीं फ्रांस के दिग्गज कारोबारी और लग्जरी प्रोडक्ट बनाने वाली मशहूर एलवीएमएच मोएट हेनेसी लुई विटॉन के सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं।

    उनकी कुल नेट वर्थ 180 बिलियन डॉलर की है। वहीं अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं ट्विटर और टेस्ला के मालिक एलन मस्क। उनकी कुल नेट वर्थ 160 बिलियन डॉलर की है। वहीं तीसरे नंबर पर अमेजन के फाउंडर 59 साल के जेफ बेजोस हैं। उनकी कुल नेट वर्थ 124 बिलियन डॉलर की है।

    11वें स्थान पर आए गौतम अडानी

    बता दें कि पिछले एक हफ्ते में अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। स्टॉक मार्केट में लिस्टेड ग्रुप की 7 कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई है। इनमें  Adani Ports, Adani Wilmar, Adani Green Energy और  Adani Total Gas जैसी कंपनियों के नाम शामिल है। ब्लूमबर्ग बिलियनायर्स इंडेक्स की लिस्ट के अनुसार दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में अब एक भी भारतीय शामिल नहीं है।

  • मार्किटिंग आफिसर के पदों हेतू साक्षात्कार 2 फरवरी को

    मार्किटिंग आफिसर के पदों हेतू साक्षात्कार 2 फरवरी को

    ऊना / सुशील पंडित : आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी द्वारा एडमिशन आफिस ऊना के लिए पुरूष व महिला वर्ग के 5 पद मार्किटिंग आफिसर के अधिसूचित किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 2 फरवरी को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय ऊना में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि मार्किटिंग आफिसर पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन निर्धारित की गई हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि साक्षात्कार में चयनित अभ्यार्थी को 15 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। साक्षात्कार में आने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 8352803291 व 7018303899 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

  • आपदा से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी आपदा मित्र योजना – उपायुक्त 

    आपदा से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी आपदा मित्र योजना – उपायुक्त 

    आपदा मित्र योजना के तहत जिला के 200 युवाओं को दिया जा रहा है प्रशिक्षण 

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना द्वारा आपदा मित्र योजना के तहत 200 प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि आपदा मित्रा योजना के तहत जिला के 120 प्रतिभागियों ने क्षेत्रीय जल क्रीड़ा केंद्र, पौंग डैम में प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है तथा अन्य 80 प्रतिभागियों द्वारा फरवरी माह के अंत तक प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों में एनसीसी, एनएसएस, होम गॉर्ड, नेहरू युवा केंद्र एवं पंचायत स्तर के स्वयंसेवी शामिल हैं।

    स्वयंसेवकों को क्षेत्रीय जल क्रीड़ा केंद्र, पोंग डैम में खोज और बचाव कार्यों, बुनियादी प्राथमिक चिकित्सा तकनीकों, तात्कालिक उपकरणों और तकनीकों की तैयारी व उपयोग पर 14 दिनों का आवासीय प्रशिक्षण दिया गया जिसका उद्देश्य आपात स्थिति के दौरान स्थानीय बुनियादी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करना है। राघव शर्मा ने बताया कि हम आपदा को रोक नहीं सकते है परन्तु पूर्व में तैयारी एवं समझदारी से इससे होने वाले नुकसान को कम कर सकते है। किसी भी आपदा या आपातकाल की स्थिति में समुदाय को अक्सर प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता की भूमिका निभानी पड़ती है।

    उन्होंने बताया कि किसी भी आपदा की घटना में सरकारी तंत्र और सहायता के पहुंचने या बाहरी सहायता मिलने से पूर्व शुरूआती अवधि में एक प्रशिक्षित समुदाय हमेशा अपनी तथा अन्य की सहायता बेहतर स्थिति में कर सकता है। उपायुक्त ने बताया कि आपदा मित्र योजना का 5वां बैच 1 से 14 फरवरी तक शुरू होगा। इसके पश्चात छठा एवं अंतिम बैच 15 से 28 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में भाग लेने के इच्छुक प्रार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा प्रतिभागी जिला ऊना का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है। इच्छुक प्रतिभागी जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय में दूरभाष न. 01975-225045, 225046 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

  • सरकारी अधिकारी से रिश्वत लेने के मामले व्यक्ति गिरफ्तार

    सरकारी अधिकारी से रिश्वत लेने के मामले व्यक्ति गिरफ्तार

    मोहालीः विजिलेंस की टीम ने लाल चंद बांसल निवासी खरड़ को बलदेव राज वर्मा, निमग इंजनियर पटियाला से पैसे वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम को दी शिकायत में बलदेव राज ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे विजिलेंस के पास शिकायत करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है।

    उन्होंने बताया कि कथित ब्लैकमेलर शिकायत वापस लेने के एवज में उनसे दो करोड़ रुपये की मांग कर रहा है, जिसमें से 50 लाख रुपये नकद और डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति की मांग कर रहा है। शिकायतकर्ता अधिकारी ने इस संबंध में पूरी बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया क्योंकि वह रंगदारी की राशि का भुगतान नहीं करना चाहता था लेकिन उसने आरोपी को सांकेतिक धन के रूप में 5 लाख रुपये देने का झूठा वादा किया। शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    इस संबंध में विजिलेंस की टीम के थाना स्कवैड-1 मोहाली में आईपीसी की धारा 419, 420 और 384 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की आगे की जांच जारी है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने उसके घर की तलाशी ली और लगभग 70 फाइलें, विभिन्न दस्तावेज और एक नकदी गिनने की मशीन के अलावा एक लैपटॉप बरामद किया है। जिसमें विभिन्न सरकारी अधिकारियों के खिलाफ दायर शिकायतों से संबंधित सॉफ्ट फाइलें हैं। उससे पहले भी पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए थे। आरोपी पेशे से आईटीआई कार्यकर्ता बताया जा रहा हैं।

  • WWE का खतरनाक रेसलर, जिसने अच्छे-अच्छे पहलवानों को दी पटखनी

    WWE का खतरनाक रेसलर, जिसने अच्छे-अच्छे पहलवानों को दी पटखनी

    नई दिल्ली: WWE के इतिहास में अब तक कई सुपरस्टार्स आपना नाम बना चुके हैं इनमें से कुछ एसे भी है जिनके नाम की तूती आज भी बोलती है। अंडरटेकर, बतिस्ता, द रॉक और जॉन सीना जैसे WWE स्टार्स का नाम तो आप ने सुना ही होगा। मगर एक और ऐसा  प्लेयर है जो रिंग के अंदर और बाहर दोनों जगह खूंखार रूप से आक्रामक हो जाता है। रेसलिंग की दुनिया में WWE रेसलर गोल्डबर्ग को भला कौन भूला होगा। धमाकेदार एंट्री और रिंग में अच्छे-अच्छे पहलवानों को धूल चटा देने वाले इस रेसलर ने कोई कसर नहीं छोड़ी है।

    अपने आक्रामक रवैये के लिए पहचाने जाने वाले गोल्डबर्ग ने रिंग में अच्छे-अच्छे पहलवानों को हार का मुंह दिखाया है। गोल्डबर्ग के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड है जो दुनिया का कोई भी रेसलर नहीं तोड़ पाया है। दरअसल गोल्डबर्ग ने अपने से तीन गुना अधिक वजनी पहलवान को भी रिंग में पटखनी दी है। 129 किलो के ‘ब्रॉक लेजनर‘ से लेकर 235 किलो के ‘द जाइंट’ तक को रिंग में उठा के पटक चुके हैं। 163 किलो के ‘मार्क हेनरी’ जिसका नाम सबसे वजनी रेसलर्स में शुमार है, उनको भी रिंग में गोल्डबर्ग मात दे चुके हैं। वहीं लंबे-चौड़े कद के ‘बिग शॉ’ जो कि 173 किलो के थे वह भी गोल्डबर्ग से बच नहीं सके है।

  • श्मशानघाट में व्यक्ति ने नाबालिगा से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार 

    श्मशानघाट में व्यक्ति ने नाबालिगा से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार 

    लुधियानाः सराभा नगर में एक नाबागिला से व्यक्ति द्वारा शमशान घाट में ले जाकर दुष्कर्म करने का मालमा सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने रेप करने के बाद नाबालिगा घटना के बारे में बताने पर उसे जान से मार की धमकी दी। नाबालिगा रघुनाथ एंक्लेव में एक कोठी में बतौर सफाई सेविका के रूप में काम करती थी। नाबालिगा ने घटना की सूचना परिवार को दी।

    परिवार ने चौंकी रघुनाथ में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने छापामारी करके आरोपी को भी पकड़ लिया। दुष्कर्म करने वाला आरोपी भी नाबालिग है। पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी लड़की एक कोठी में काम करती थी जहां से आरोपी बहाने के साथ यह बोल कर ले गया कि उसकी मौसी बीमार है। जिसके बाद आरोपी के बहकावे में आकर उसकी लड़की आरोपी के साथ चली गई।

    चौकी रघुनाथ एनक्लेव इंचार्ज रविंदर कुमार ने बताया कि युवक को 12 घंटे में ट्रेस कर दबोच लिया। जिसके खिलाफ दुष्कर्म पास्को व धमकियां देने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी पर पहले भी चोरी का मामला है। आरोपी की पीड़िता के साथ जान पहचान थी। जिसके चलते जहां युवती काम करती थी वहां से झूठ बोलकर झांसे से ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़िता का मेडिकल करवा दिया गया है। वहीं आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

  • कल से बदल जाएंगे ये नियम, जेब पर होगा सीधा असर

    कल से बदल जाएंगे ये नियम, जेब पर होगा सीधा असर

    नई दिल्ली: नया वित्त वर्ष शुरू होने में अब काफी कम समय रह गया है। 2 महीने बाद हम वित्त वर्ष 2023-24 में प्रवेश कर जाएंगे। तब लोग नए सिरे से एक बार टैक्स प्लानिंग व अन्य वित्तीय फैसलों पर विचार शुरू करेंगे। हालांकि, उससे पहले ही यानी फरवरी में भी कुछ ऐसे बदलाव हो रहे हैं जिनका असर आम लोगों की जेब पर पड़ सकता है। साथ ही इसी बीच RBI की MPC बैठक भी होगी जहां नीतिगत दरों में बदलाव का असर भी आपके पर्सनल फाइनेंस पर दिखेगा।

    केनरा बैंक के सर्विस चार्ज में बढ़ोतरी

    13 फरवरी से कैनरा बैंक अपने डेबिट कार्ड के इस्तेमाल पर सर्विस फीस बढ़ा देगा। क्लासिक डेबिट कार्ड के लिए सालाना फीस 125 रुपये से बढ़कर 200 रुपये हो जाएगी। प्लेटिनम डेबिट कार्ड के लिए ये 500 रुपये और बिजनेस डेबिट कार्ड के लिए 300 रुपये हो जाएगी। कार्ड रिप्लेसमेंट के लिए भी शुल्क को 50 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये कर दिया गया है।

    HDFC रिवॉर्ड रिडेंप्शन

    एचडीएफसी बैंक ने अपने मिलेनिया डेबिट कार्ड के लिए रिवॉर्ड रिडेंप्शन की शर्तों को बदल दिया है। ये बदलाव 1 फरवरी से लागू हो जाएगा। ग्राहक अब प्रोडक्ट की कीमत का 70 फीसदी रिडिम कर सकते हैं और बाकी अमाउंट क्रेडिट कार्ड से भुगतान करना होगा। कैशबैक के लिए आप हर महीने केवल 3000 रिवॉर्ड पॉइंट्स को ही रिडीम कर सकेंगे।

  • डीआईजी गुरप्रीत भुल्लर ने अंतरराज्यीय ड्रग कार्टेल का पर्दाफाश कर 4 को किया गिरफ्तार

    डीआईजी गुरप्रीत भुल्लर ने अंतरराज्यीय ड्रग कार्टेल का पर्दाफाश कर 4 को किया गिरफ्तार

    फतेहगढ़ साहिब : पंजाब के सीएम भगवंत मान के निर्देश पर चलाए जा रहे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने जेल से चल रहे अंतरराज्यीय ड्रग कार्टेल का पर्दाफाश करते हुए जेल में बंद दो कैदियों व एक सप्लायर समेत 4 लोगों को 5.31 लाख रुपये फार्मा ओपिओइड बरामद कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान लुधियाना के सनी कुमार और लुधियाना के रंजीत सिंह उर्फ रिंकू के रूप में हुई है, जबकि ईशान गुप्ता और रवि कुमार को सेंट्रल जेल लुधियाना से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था।

    पुलिस उप महानिरीक्षक रोपड़ रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि फतेहगढ़ पुलिस ने विशेष नाकाबंदी के दौरान 23 जनवरी 2023 को सन्नी कुमार के कब्जे से 19590 नशीले टैबलेट बरामद कर उसे गिरफ्तार किया था। एसएसपी फतेहगढ़ साहिब डॉ. रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह ईशान गुप्ता और रवि कुमार के निर्देश पर ग्राहकों को नशीली गोलियां सप्लाई करता था, जो सेंट्रल जेल लुधियाना से मोबाइल फोन के जरिए उससे संपर्क करते थे। इस संबंध में लुधियाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि उनके खुलासे के बाद, पुलिस ने दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाया था। पुलिस ने एक सैमसंग गुरु मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल वे जेल में कर रहे थे।

    डीआईजी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने खुलासा किया है कि उन्हें रंजीत रिंकू से फार्मा ड्रग सप्लाई मिली थी और पुलिस ने शनिवार को उसे भी गिरफ्तार कर लिया हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी रंजीत रिंकू के खुलासे पर पुलिस टीमों ने लुधियाना में चिन्हित स्थानों से लोमोटिल की 3.60 लाख गोलियां और ट्रामाडोल की 1.51 लाख गोलियां बरामद की हैं। एसएसपी फतेहगढ़ साहिब ने कहा कि उन्होंने आरोपी रंजीत रिंकू का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है और मुख्य सप्लायर का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।

    गौरतलब है कि केस एफआईआर नं. 15 दिनांक 23.1.2023 को पुलिस स्टेशन गोबिंदगढ़, फतेहगढ़ साहिब में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 22सी और 29 के तहत दर्ज किया गया था। इस बीच, यह फतेहगढ़ साहिब पुलिस द्वारा पंजाब राज्य में आपूर्ति श्रृंखला और फार्मास्युटिकल ओपॉयड्स के गठजोड़ को तोड़ने के अपने प्रयास में जारी संचालन का एक हिस्सा है।

  • पूर्व डिप्टी सीएम के होटल पर विजिलेंस की रेड

    पूर्व डिप्टी सीएम के होटल पर विजिलेंस की रेड

    अमृतसर : कांग्रेसी के पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिन ओपी सोनी के घर सहित अन्य ठिकानों पर विजिलेंस की टीम ने दबिश दी थी। वहीं आज विजिलेंस ने पूर्व डिप्टी सीएम के अमृतसर स्थित होटल सरोवर पोर्टगो में रेड कर रिकॉर्ड खंगलना शुरू कर दिया है। टीम ने जहां ओपी सोनी की प्रॉपर्टी के कागजों की जांच की, वहीं प्रॉपर्टी असेसमेंट भी की गई है।

    मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार चंडीगढ़ से पहुंची टीमें सीधा ही पूर्व डिप्टी सीएम के फार्म हाऊस पर पहुंची। विजिलेंस के अधिकारियों ने बताया कि ओपी सोनी की आमदनी से अधिक इनकम के संबंध में जो इंक्वायरी चल रही है, उस मामले में चंडीगढ़ से टीम पहुंची है। उनकी प्रॉपर्टी की असेसमेंट करवाई जा रही है। अभी तक जो प्रॉपर्टियां सामने आई हैं, उनकी जांच की जा रही है। एसएसपी वरिंदर सिंह ने जानकारी दी कि टीमें फार्म हाऊस व होटल के अलावा एक गोदाम में भी जांच कर रही हैं। अभी जांच चल रही है। वहीं ओपी सोनी अपने बैंक व प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट जमा करवा चुके हैं, जिनकी जांच की जा रही है।