Blog

  • ਪੰਜਾਬ: ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਦਿੱਤੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵੀ ਨਹੀਂ ਹੋਈ ਕਾਰਵਾਈ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਦਿੱਤੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵੀ ਨਹੀਂ ਹੋਈ ਕਾਰਵਾਈ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਡੰਪ ਮਾਲਕ ਅਤੇ ਕੀਰਤਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਸੋਸਾਇਟੀ ਦਾ ਰੇੜਕਾ ਬਰਕਰਾਰ

    ਕੀਰਤਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ: ਨਜ਼ਦੀਕੀ ਪਿੰਡ ਸਰਸਾ ਨੰਗਲ ਵਿਖੇ ਚੱਲ ਰਹੇ ਕਈ ਡੰਪਾਂ ਨੂੰ ਅੱਜ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨਿਕ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਗੈਰ ਕਾਨੂੰਨੀ ਦਸਦਿਆਂ ਹੋਇਆ ਬੰਦ ਕਰਵਾਉਣ ਦਾ ਭਰੋਸਾ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਕੀਰਤਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਟਰੱਕ ਸੋਸਾਇਟੀ ਇਹਨਾਂ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਡੰਪਾਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ਼ ਲਗਾਤਾਰ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰ ਰਹੀ ਸੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਹਲਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਅਤੇ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਨੇ ਗੈਰ ਕਾਨੂੰਨੀ ਢੰਗ ਨਾਲ ਚੱਲ ਰਹੇ ਇਹਨਾਂ  ਡੰਪਾ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਬੰਦ ਕਰਵਾਉਣ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਦਿੱਤੇ ਸਨ।

    ਲੇਕਿਨ ਡੰਪ ਮਾਲਕਾਂ ਨੇ ਇਸ ਗੱਲ ਦਾ ਹਵਾਲਾ ਦਿੱਤਾ ਸੀ ਕਿ ਜਿਹੜਾ ਮਾਲ ਡੰਪਾਂ ਉੱਤੇ ਪਿਆ ਹੈ ਕੇਵਲ ਉਸ ਮਾਲ ਨੂੰ ਹੀ ਚਕਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਲੇਕਿਨ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀਂ ਟਰੱਕ ਸੋਸਾਇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਵੱਲੋਂ ਦੁਬਾਰਾ ਮਾਲ ਲੈ ਕੇ ਪਹੁੰਚੀਆਂ ਗੱਡੀਆਂ ਪੁਲਸ ਹਵਾਲੇ ਕਰਵਾਈਆਂ ਸਨ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਅੱਜ ਡੀ ਡੀ ਪੀ ਓ ਵੱਲੋਂ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਡੰਪਾਂ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਬੰਦਿਆਂ ਨੂੰ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਦਿੱਤੇ ਕਿ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਮਾਲ ਡੰਪਾਂ ਉੱਤੇ ਪਿਆ ਹੈ ਉਸਨੂੰ ਚੱਕ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ, ਅਤੇ ਭਵਿੱਖ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਅਜਿਹਾ ਖਣਿਜ ਪਦਾਰਥ ਉੱਥੇ ਨਾਂ ਮੰਗਵਾਇਆ ਜਾਵੇ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਟਰੱਕ ਆਪਰੇਟਰਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਹੈ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨਿਕ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੇ ਦਖ਼ਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵੀ ਡੰਪ ਮਾਲਕ ਚੋਰੀ ਪਦਾਰਥ ਮੰਗਵਾ ਰਹੇ ਹਨ।

  • जालंधरः स्कूल के प्रिंसीपल पर हमला करने वाले 2 गिरफ्तार

    जालंधरः स्कूल के प्रिंसीपल पर हमला करने वाले 2 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: आबादपुरा स्थित एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल पर तेजधार हथियार से हमला कर लहूलुहान करने वाले अरोपियों को थाना 6 की पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान गुरुदेव कुमार उर्फ काला निवासी आबादपुरा और सोनू के रूप में हुई है।

    एडीसीपी आदित्य ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि थाना 6 के प्रभारी अजैब सिंह की टीम को शिकायत मिली थी कि डां अंबेडकर मोरियल पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल संतराम कटारिया को हमलावर तेज़धार हथियारों से घायल कर फ़रार हो गए हैं, जिसके बाद उनकी टीम के एसआई बलजीत सिंह ने मामला दर्ज कर जांच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है पुलिस गिरफ़्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि ये पता चल सके इनके गिरोह में और कौन कौन शामिल थे।

  • दिन दहाड़े घर में घुसकर दंपति को मारी गोली, एक की मौत

    दिन दहाड़े घर में घुसकर दंपति को मारी गोली, एक की मौत

    बेटा-पोती को रस्सी से बांधकर दिया वारदात को अंजाम 

    मेरठः उतर प्रदेश के मेरठ में वीरवार सुबह बदमाशों ने घर में घुसकर पति-पत्नी को गोली मार दी। हमले में कारोबारी पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर है। उन्हें KMC अस्पताल में भर्ती कराया है। वारदात के वक्त कारोबारी का बेटा और उसकी पोती घर में थी। बदमाशों ने उनके हाथ रस्सी से बांधे और कमरे में बंद कर दिया। वहीं, दूसरा बेटा और उसकी पत्नी मॉर्निंग वॉक पर गईं थीं। वारदात सुबह 8 बजे देहली गेट इलाके की है। पुलिस ने बताया कि हमले में स्पोर्ट्स कारोबारी DK जैन उर्फ धनकुमार जैन (70) की मौत हुई है। जबकि उनकी पत्नी अंजू जैन (65) की हालत गंभीर बनी है। बदमाशों ने बेडरूम के अंदर ही दोनों को गोली मारी है। पुलिस को शंका है कि घर का मेन गेट खुला होने के कारण ही बदमाश अंदर आए और वारदात की।

    वारदात के वक्त घर में बेटा अभिषेक और पोती आशी थी। अभिषेक नार्वे में जॉब करता है। वह कुछ दिन पहले ही मेरठ आया था। जबकि बड़ा बेटा नवीन जैन अपनी पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक पर गया था। पुलिस को यह भी आशंका है कि हमलावरों को कारोबारी ने पहचान लिया होगा। इसलिए हत्या कर दी। घर से कुछ सामान भी गायब है। कारोबारी के बेटे अभिषेक ने जैसा पुलिस को बताया…दो नकाबपोश बदमाश सुबह आठ बजे घर में दाखिल हुए। सबसे पहले मेरा कमरे में आए। हमारे हाथ रस्सी से बांध दिए और कमरे बाहर से लॉक कर दिया। फिर बदमाश अंदर गए। पिता के कमरे में लूटपाट करने लगे। पिता ने विरोध किया तो उन्हें गोली मार दी।

    जब बदमाशों ने उनके पिता को गोली मारी तो मां चीखने लगी। इतने में बदमाशों ने मां को भी दो गोली मार दी। एक गोली कंधे और दूसरी कमर में लगी है। गोली मारने के बाद बदमाश मां के हाथ बांधे और बाथरूम में बंद कर दिया। दादी की आवाज सुनकर पोती आशी कमरे से दौड़ी। इतने में बदमाशों ने रस्सी से आशी का हाथ बांध दिया और एक कमरे में बंद कर दिया। अब बदमाशों को लगा कि घर में कोई नहीं है तो बदमाश घर का सामान समेटने लगे। तभी दूध वाला आया। उसने दरवाजे पर आवाज दी। घर से कोई नहीं निकला तो दूध वाला अंदर दाखिल हुआ। बदमाशों ने दूध वाले को भी किचन में बंद कर दिया। इतने में आशी ने किसी तरह अपना हाथ खोला और मॉर्निंग वॉक पर गई मां को फोन कर घटना की जानकारी दी।

    मॉर्निंग वॉक पर गई कारोबारी की बहू और बेटे को जब घटना का पता चला तो उन्होंने पड़ोसी को फोन किया और घर जाने को कहा। पड़ोसी पहुंचे तो बदमाश लूटपाट कर जा चुके थे। कमरे से बेटे, पोती और दूधवाले को बाहर निकाला। देखा कमरे में कारोबारी डीके जैन का खून से लथपथ शव पड़ा है। बाथरूम में उनकी पत्नी अंजू घायल पड़ी थीं। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच-पड़ताल की। जिस तरह से वारदात को अंदाज दिया गया है। उससे पुलिस को शक है कि किसी परिचित या नजदीकी ने ही वारदात की है। घर वालों का कहना है कि कुछ साल पहले उन्होंने घर को रेनोवेशन कराया था। उस समय जो मजदूर आए थे, शक है कि उन्होंने ही वारदात को अंजाम दिया।

    दिनदहाड़े शहर की पॉश इलाके में हुई वारदात की खबर मिलते ही एडीजी राजीव सभरवाल, IG नचिकेता झा, SSP रोहित सिंह सजवाण, SP सिटी पीयूष सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, आस-पास लगे हुए CCTV में दो हमलावर नजर आए हैं। हालांकि, पुलिस ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी। SSP रोहित सिंह सजवाण ने बताया, ”सुबह 8 बजे के करीब दो लोग घर आए और बुजुर्ग दंपती पर गोली मारकर लूटपाट की। पुलिस CCTV कैमरे खंगाल रही है। ये दो लोग कौन थे? पता कर रहे हैं। तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शुरुआती जांच में लूटपाट का मामला लग रहा है। वारदात के वक्त घर में 4 लोग मौजूद थे। सामान कितना गया, यह अभी चेक कर रहे हैं।”

  • पंजाबः पूर्व ADC सहित 8 पर मामला दर्ज, 2 महिलाए काबू, देखें वीडियो

    पंजाबः पूर्व ADC सहित 8 पर मामला दर्ज, 2 महिलाए काबू, देखें वीडियो

    पठानकोटः विधानसभा हल्का भोआ के गांव गोल की 92 एकड़ जमीन के मामले में विजिलेंस ने की बड़ी कारबाई की है। विजिलेंस ने 8 लोगों पर मामला दर्ज किया है। मामले में 7 महिलाएं और 8 वां पूर्व एडीसी कुलदीप सिंह शामिल है  जो इस पूरे मामले में संलिप्त बताया जा रहा है। मामला 92 (734 कनाल जमीन) एकड़ जमीन लोगो के नाम करने का है।

    इस मामले में कैबिनेट मंत्री का भी नाम विरोधी पार्टियों की ओर से भी लिया जा रहा है। इस मामले में विजिलेंस विवाग की ओर से 2 आरोपी महिलाओं को काबू किया गया है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश विजिलेंस विवाग की ओर से की जा रही है। विजिलेंस विभाग लगातार इस मामले में जांच कर रही है।

  • पंजाबः विजिलेंस की टीम देखकर गाड़ी छोड़कर एक्टिवा पर भागे पुलिसकर्मी, देखें वीडियो

    पंजाबः विजिलेंस की टीम देखकर गाड़ी छोड़कर एक्टिवा पर भागे पुलिसकर्मी, देखें वीडियो

    गांव वासियों ने किया पीछा तो देखें कैसे गिरे पुलिस कर्मी

    मालेरकोटला: भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस सक्रिय नजर आ रही है। आए दिन कोई न कोई मामला रिश्वत लेने का सामने आ रहा है। ऐसे में एक और भ्रष्टाचार का मामला मालेरकोटला के गांव हिमताना से सामने आया हैं जहां पुलिस स्टेशन सिटी-1 मालेरकोटला में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) जगतार सिंह के खिलाफ 10,000 रुपए रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने आरोपी ए.एस.आई. को पकड़ने के लिए ट्रेप लगाया था परंतु आरोपी पुलिस की गिरफ्तार से फरार हो गया। विजिलेंस टीम ने उसका पीछा किया।

    नाभा रोड पर दोनों पुलिसकर्मियों की गाड़ी खराब हो गई वे नीचे उतरे और सड़क पर खड़े एक व्यक्ति की एक्टिवा लेकर भाग गए जिसके बाद विजिलेंस टीम ने पुलिस अधिकारियों की गाड़ी की तलाशी ली जिसमें से विजिलेंस को नशीला पदार्थ बरामद हुआ। शख्स का कहना है कि उसकी एक्टिवा में 50 हजार रुपए और उसकी बेटी का पासपोर्ट था। उसकी एक्टिवा लेकर भाग गए।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि जगतार सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी ए.एस.आई. ने  पुलिस स्टेशन सिटी -1, मालेरकोटला में दर्ज एफ.आई.आर. से उनके (शिकायतकर्ता के) बेटे पवनप्रीत सिंह का नाम वापस लेने के बदले में 50,000 रुपए की रिश्वत मांगी गई।

    रुपए के लिए शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि उक्त ए.एस.आई. वह उससे 10 हजार रुपए पहले ही ले चुका है। इस संबंध में प्रवक्ता ने बताया कि ए.एस.आई. मालविंदर सिंह के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो लुधियाना की आर्थिक अपराध शाखा ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के मामला दर्ज किया है।  पुलिस ने उसके खिलाफ थाना भवानीगढ़ में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 15 और 18 के तहत एक अलग मामला दर्ज किया गया है।

  • राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय के छात्रों के लिए टैलेंट हंट प्रतियोगिता 11 को होगी आयोजित

    राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय के छात्रों के लिए टैलेंट हंट प्रतियोगिता 11 को होगी आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के बी.वॉक विभाग द्वारा वोकेशनल कोर्स में अध्ययनरत छात्रों की प्रतिभा को उभारने हेतु टैलेंट हंट प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत 11 अगस्त को भारत के बड़े ब्रांड में शुमार रिलायंस ट्रैंड स्टोर, आईएसबीटी ऊना में फैशन शो (रैंप वॉक) प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में वोकेशनल कोर्स में अध्ययनरत 30 छात्र-छात्राएं भाग लेंगी।
  • प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने समीरपुर में प्रो धूमल से की मुलाकात

    प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने समीरपुर में प्रो धूमल से की मुलाकात

    प्रो धूमल से मिलने के उपरांत लोकसभा चुनावों पर की चर्चा
    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष व पूर्व सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे वीरेंद्र कंवर ने राज्य भाजपा के जननायक व पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल से उनके निवास स्थान समीरपुर में समर्थकों सहित मुलाकात की ओर उनका आशीर्वाद लिया व लोकसभा चुनावों पर चर्चा की। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर का कहना है कि हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल से यह एक शिष्टाचार भेंट थी। हिमाचल प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बनने पर हमने प्रो धूमल से मुलाकात करके उनसे आशीर्वाद लिया। कंवर ने कहा कि अगले वर्ष लोकसभा चुनाव है और हाल ही में केंद्र की मोदी सरकार के 9 बर्ष सफलता की गाथा गाते पूरे हुए है। इन सभी विषयों पर हमने चर्चा की और आगे की रणनीति बनाई। कंवर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा हमीरपुर लोकसभा में करवाए गए विकास ओर जनता को लाभान्वित करने बाली योजनाओं को घर घर तक पहुंचा कर जनता को अवगत करवाया जाएगा और मौजूदा राज्य सरकार की नाकामियों से जनता को अवगत करवाया जाएगा। इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष चरनजीत शर्मा, महासचिव मास्टर रमेश शर्मा,भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मदन राणा बीडीसी अध्यक्ष बंगाणा देवराज देवू, बीडीसी सदस्य राजेन्द्र रिंकू, बीडीसी सदस्य राज कुमार मनकोटिया, राजेन्द्र कुमार, पिपलू पंचायत प्रधान महिंद्र सिंह, राणा युवा मोर्चा के राम सिंह, जितेन्द्र ठाकुर थानाकलां सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। 
  • लोक सेवा गारंटी अधिनियम में अधिसूचित राजस्व सेवाओं को समयबद्ध प्रदान करना सुनिश्चित करें राजस्व अधिकारी: राघव शर्मा

    लोक सेवा गारंटी अधिनियम में अधिसूचित राजस्व सेवाओं को समयबद्ध प्रदान करना सुनिश्चित करें राजस्व अधिकारी: राघव शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त राघव शर्मा ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं को निर्धारित समयावधि के भीतर उपलब्ध करवाएं। इसके अतिरिक्त राजस्व अधिकारी लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लोगों को प्रदान की जानी वाली विभिन्न सेवाओं के बारे में लोगों को भी जागरूक करें। 
    उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में प्रत्येक तहसील कार्यालय और पटवार खानों में लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्रदान की जाने वाली सेवाओं की सूची को सूचनापट्ट पर अंकित करवाना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त सूचनापट्ट पर यह भी दर्शाना सुनिश्चित किया जाए कौन सी सेवा कितनी समयावधि में उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने समस्त एसडीएम को संबंधित कानूनगो वृत्त और पटवार वृत्त का नियमित रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा के दौरान दी जाने वाली फोरी राहत राशि को तुरंत प्रभावित परिवार को दिया जाना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
    राघव शर्मा ने राजस्व अधिकारियों को मिशन मोड पर भूमि-स्थानांतरण, जमाबंदी, इंतकाल, निशानेही तथा तकसीम जैसे राजस्व मामलों को मिशन मोड पर निपटाने के भी निर्देश दिए ताकि लोगों को समय पर सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि अधिकारी लंबित राजस्व के मामलों के निपटारे पर विशेष ध्यान दें और सभी राजस्व मामलों में जीरो पेंडेंसी सुनिश्चित करें। कोई भी राजस्व मामला अधिक समय तक लंबित नहीं रहना चाहिए। 
    इसके अतिरिक्त उन्होंने राजस्व अधिकारियों को स्वामित्व योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि वे दिव्यांग व्यक्तियों को जागरूक करें कि जब वे दिव्यांगता मूल्यांकन शिविरों में जाएं तो अपने साथ सीएमओ द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र, 22,500 रूपये या इससे कम का आय प्रमाण पत्र, एक फोटोग्राफ, राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड व दिव्यांग व्यक्ति का यूडीआईडी इत्यादि दस्तावेज़ साथ ले जाएं  ताकि पात्र दिव्यांग व्यक्तियों को सहायक उपकरण मिल सके।
    जिलाधीश राघव शर्मा ने इसके अतिरिक्त ई-डिस्ट्रिकट के माध्यम से आने वाले प्रमाण पत्रों के आवेदन का निर्धारित समय में निपटारा करने के दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक में एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, एसडीएम गगरेट शशिपाल शर्मा, एसडीएम अंब विवेक महाजन, डीआरओ अजय कुमार, समस्त तहसीलदार व अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।
  • अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यक्रम

    अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यक्रम

    ऊना/ सुशील पंडित: आज अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा एनएसएस और एनसीसी इकाई द्वारा युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपप्राचार्य रेखा शर्मा थे। मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के दूसरे दिन छात्रों को पंचतंत्र की शपथ दिलाई गई। एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि पिछले दिन एनएसएस और एनसीसी ईकाई द्वारा मेरी माटी, मेरा देश के कार्यक्रम के तहत  महाविद्यालय बंगाणा के परिसर में और एनएसएस द्वारा गोद लिया गया गांव मुशाली व नयाली गांव में मेगा प्लांटेशन ड्राइव का आयोजन किया गया था।  एनएसएस और एनसीसी के कैडेट्स ने मेगा प्लांटेशन ड्राइव करके जिसमें  75 हर्बल व छायादार पौधे आंवला, बेहड़ा, दरेक, अर्जुन, सुखचैन लगाया गया, और छात्रों एवं गांव के लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

    इस कार्यक्रम का उद्देश्य वाटिका के निर्माण में देश भर के युवाओं को निवास/गांव/शहर स्तर पर शामिल करना है। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों को इस मुहिम में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत 9 अगस्त से लेकर 15 अगस्त 2023 तक होगा। जिसमें विभिन्न तरह के गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। महाविद्यालय के उप प्राचार्य रेखा शर्मा ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए छात्रों से आवान किया। इस अवसर पर प्रोफेसर अनु अत्री, प्रोफेसर रमेश ठाकुर, एनसीसी केयर टेकर प्रोफेसर नंद लाल, प्रोफ़ेसर संजय शर्मा, कॉलेज सुप्रीडेंट राकेश पाठक और सुप्रीडेंट संजय शर्मा और एनएसएस के स्वयंसेवी विशाल सोनी, कामना,सविता तीक्ष्ण आर्य, इंदु, पलक एनसीसी अंडर ऑफीसर पायल ठाकुर,तानिया, खुश्बू, सौरभ और रिशु आदि मौजूद रहे।
  • एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर व्यक्ति की हुई मौत

    एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर व्यक्ति की हुई मौत

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के गांव भड़ोलियां कलां में हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन जब ऊना स्टेशन से पहले जब गांव भड़ोलियां कलां पहुंची तो इस दौरान यह व्यक्ति इसकी चपेट में आ गया और इस व्यक्ति की  ट्रेन से काटकर मौत हो गई।
    ट्रेन के कर्मचारियों ने घटना की सूचना रेलवे पुलिस को दी, जिसके बाद रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू की और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा।
    मृतक व्यक्ति की पहचान 42 वर्षीय सुरजीत सिंह पुत्र गंधर्व सिंह निवासी गांव बहडाला के रूप में की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए बारसड़ा पंचायत के उप प्रधान अच्छर पाल ने बताया  कि उन्हें इस व्यक्ति के ट्रेन से कटकर मारे जाने  की सूचना प्राप्त हुई थी जिसके बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।