Blog

  • मान सरकार पर जमकर बरसे बिक्रम मजीठिया, देखें वीडियो

    मान सरकार पर जमकर बरसे बिक्रम मजीठिया, देखें वीडियो

    अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया आज गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान जहां मजीठिया ने मीडिया से बातचीत करते हुए आप सरकार पर जमकर निशाने साधे। वहीं बंदी सिंहों की रिहाई के मुद्दे पर भी बातचीत की। मजीठिया ने विधानसभा के वेरवे को लेकर बात करते हुए आप सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि सीएम मान के व्यापारी के साथ बातचीत को लेकर कहा कि इस मीटिंग में क्या रिजल्ट निकल कर सामने आया।

    वहीं बीएमडब्लयू के साथ डील के मुद्दे को लेकर उन्होंने कहा कि क्या बीएमडब्लयू पंजाब में इनवेस्ट करने के आ गई है? मजीठिया ने मीडिया के माध्यम से सीएम भगवंत से सवाल करते हुए कहा कि जर्मन का दौरा कर लिया, जहाज में उनसे चढ़ा नहीं गया। वहीं बीएमडब्लयू को लेकर उन्होंने कहा कि सीएम मान ने कहा था कि पंजाब में इनवेस्टमेंट करने के लिए बीएमडब्लयू आएंगी, वह तो पंजाब में आई नहीं, लेकिन भगवंत मोटर्स वर्कस कंपनी पंजाब में पहुंच गई।

    उन्होंने कहा कि पंजाब का रोजाना बच्चा 25- 25 लाख रुपए खर्च करके विदेश जा रहा है। मजीठिया ने कहा पंजाब में एक साल के अंदर कोई नया प्रोजेक्ट नहीं लग पाया। मजीठिया ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मान सरकार ने हजार करोड़ रुपए खर्च करके इश्तिहार के बोर्ड लगा दिए है और कह रहे है कि हमने पंजाब में रोजगार दे दिया है।

  • राष्ट्र के नवनिर्माण में एन एस एस ब्लंटियर का योगदान अमूल्य  : अरुणा

    राष्ट्र के नवनिर्माण में एन एस एस ब्लंटियर का योगदान अमूल्य : अरुणा

    हरोली कॉलेज में एन एस एस का सप्ताहिक कैम्प सम्पन्न 

    ऊना / सुशील पंडित :  राष्ट्र के नवनिर्माण में एन एस एस स्वयसेवको का अमूल्य योगदान है यह बात हरोली  महाविद्यालय की  प्राचार्य  अरुणा भारद्वाज ने एन एस एस कैम्प के  समापन कार्यक्रम में कही। उन्होनें व्लांटियर छात्रों द्वारा सप्ताह भर में किए कार्यों की प्रशंसा कि । और भविष्य में भी समाज हित में किए जा रहे कार्यों में भाग लेने का आवाहन किया। उन्होनें बेहतर कार्य के लिए सभी  स्वयंसेवियों को स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया। इस दौरान स्वंयसेवी  अमनदीप  ने 7 दिनों की रिपोर्ट प्रस्तुत की ।
    मुख्य अतिथि ने  कहा कि ऐसे शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, इससे विद्यार्थियों कि समाज सेवा के प्रति रुचि पैदा होती है राष्ट्र के प्रति सेवाभाव का जज्बा बना रहता है। शिविर में समूह में काम करने की भावना जागृत होती है उनकी नेतृत्व क्षमता बढ़ती है।  डॉ आरती ने  पूरी एन एस एस  टीम को शिविर के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी । और कहा  के विद्यार्थियों में अनुशासन में रहकर महाविद्यालय परिसर मिनी सचिवालय रोटी राम डेरा गुरुद्वारा सार्वजनिक स्थलों में स्वच्छता अभियान चलाया तथा सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली निकाली।
    शिविर के दौरान पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग से आए रिसोर्स पर्सन ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। एन एस एस   कार्यक्रम अधिकारी प्रो गुरबक्श राय   ने सभी का धन्यवाद किया ।  विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी।  मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर प्रोफेसर आर एस डडवाल,  कल्पना प्रोफेसर बिंदिया ,  अशोक कुमार , अश्वनी कुमार , पवन कुमार , निर्मला , सोमा देवी भी उपस्थित रहे।
  • मोटे अनाज को आहार में शामिल करें युवा, नशे से रहें दूर

    मोटे अनाज को आहार में शामिल करें युवा, नशे से रहें दूर

    ऊना/ सुशील पंडित : नेहरू युवा केंद्र ऊना के सौजन्य से लोकल आवश्यकता थीम पर आधारित कार्यक्रम का एसईडीआई संस्थान ऊना में किया गया।
    इस कार्यक्रम में आरटीओ ऊना राजेश कौशल ने प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा गुड स्मेरिटन बनकर लोगों की सहायता करने के लिए अग्रसर रहने का आहवान किया। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग ऊना से जन शिक्षा एवं सूचना  अधिकारी शारदा सारस्वत द्वारा प्रतिभागियों को नशा निवारण के बारे में बताया गया। कृषि विभाग ऊना से विषयवाद विशेषज्ञ प्यारो देवी ने अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष 2023 के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अपने खानपान में मोटे अनाज का अधिक से अधिक प्रयोग करें। इसके अलावा उन्होंने कृषि विभाग से जुड़ी योजनाओं एवं सहित अनुदान योजनाओं के बारे में भी अवगत करवाया।

    इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र ऊना के उपनिदेशक डॉ लाल सिंह ने बताया कि स्थानीय आवश्यकताओं के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र युवाओं को जागरूक करने के लिए शिविरों का आयोजन करता है। इस वर्ष नशा निवारण, सड़क सुरक्षा व अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष 2023 जैसे विषयों को प्राथमिकता के तौर पर चयनित किया गया है ताकि युवा नशे जैसी प्रवृत्ति से दूर रहें। सड़क दुर्घटना कम हो तथा हम स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर होने के लिए मोटे अनाजों का दैनिक आहार में सेवन करें क्योंकि युवा पीढ़ी में सकारात्मकता ही देश की प्रगति की ओर पहला कदम है। हम स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर  होने के लिए मोटे अनाजों का दैनिक आहार में सेवन करें क्योंकि युवा पीढ़ी में सकारात्मकता व स्वस्थ स्वस्थ दृष्टिकोण ही समाज में परिवर्तन लाकर विकास की धारा को तेज कर सकता है।

    नईलेट के एडमिन डायरेक्टर बिंदु महाजन द्वारा प्रतिभागियों से अनुरोध किया गया कि स्वरोजगार अपनाएं और अन्य लोगों को भी कौशल विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों के लाभ लेने के लिए जागरूक करें। अधिवक्ता शिखा भारद्वाज ने नशे व सड़क सुरक्षा से जुड़ी कानूनी जानकारियां बारे अवगत करवाया। इस अवसर पर पीएनबी आरसेटी ऊना के कार्यक्रम संचालक एवं संकाय सदस्य आकाश भारद्वाज एसईडीआई अंबुजा फाउंडेशन संस्थान के  प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार, प्रभजोत  मंच संचालक एवं ब्यूटीपार्लर ट्रेनर निशा उपाध्याय, श्वेता, अजय कुमार, कनिका  शुक्ला, प्रीत कौर अन्य उपस्थित रहे।

  • सब्जी मंडी में दबिश दौरान गंदगी के ढेर देख अफसरों पर भड़के मंत्री धालीवाल, दिए ये निर्देश, देखें वीडियो

    सब्जी मंडी में दबिश दौरान गंदगी के ढेर देख अफसरों पर भड़के मंत्री धालीवाल, दिए ये निर्देश, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने सब्जी मंडी का अचानक दबिश दी। इस दौरान मंडी में गंदगी देख मंत्री धालीवाल का गुस्सा चढ़ गया। जिसके बाद उन्होंने सरकारी अफसरों को दो-टूक शब्दों में साफ कह दिया कि अगर नौकरी करनी है तो काम करो। बहाने अच्छे हैं, लेकिन काम करना ही पड़ेगा। दरअसल, मंत्री धालीवाल को मंडी को लेकर कई शिकायतें उन्हें मिल रही थी। यही कारण है कि वह आज मंडी पहुंचे हैं। धालीवाल ने इस दौरान की साफ सफाई व अधूरे कामों को देख गुस्सा हुए। उन्होंने कहा कि यहां पूरे शहर के लोग सब्जी लेने आते हैं, लेकिन यह मंडी को खुद बीमार है। उन्होंने अफसरों को अगले दौरे से पहले साफ-सफाई करने के आदेश दिए हैं।

    मंडी सदस्यों का कहना है कि यहां काम करवाने के लिए आर्मी उनके लिए दिक्कत खड़ी कर देती है। आर्मी ना जमीन के लेवल को ऊंचा करने देती है और न ही कहीं ईंट लगवाने देती है। केवल धालीवाल ने इस पर आर्मी अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया है। बताया जा रहा है कि आढ़तियों ने सब्जी मंडी में कब्जे कर रखे हैं। आढ़ती अपने वाहन मंडी में खड़े रखते हैं। कई जगह पानी इकट्‌ठा हो चुका है और मच्छर-मक्खियां वहां घूमती हैं। मंडी अधिकारियों ने यह पूरे आरोप आर्मी पर डाल दिए, जिसके बाद धालीवाल ने स्पष्ट कहा कि गंदगी उठाने व साफ करने के लिए कभी आर्मी नहीं रोकती। यह बहाने बनाने बंद करके काम करना चाहिए।

  • पल्ली स्कूल में किया सड़क सुरक्षा रैली का आयोजन

    पल्ली स्कूल में किया सड़क सुरक्षा रैली का आयोजन

    पोस्टर व नारो से किया लोगो को जागरूक

    नालागढ़/ सुशील कौशल : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पल्ली के सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।  सड़क सुरक्षा क्लब के प्रभारी रविनंदन शुक्ला ने बताया कि 7 फरवरी को सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का शुभारंभ पल्ली विद्यालय से किया गया। जिसमें प्रधानचार्य मनोज शर्मा जी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया ।यह रैली राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पल्ली के प्रांगण से शुरू होकर गोला, अंबाला, टिब्बीवाला, जेइवाल व पल्ली गांव से होते हुए वापस विद्यालय में आकर संपन्न हुई ।

    इस रैली में पोस्टर व नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य मनोज शर्मा ने बताया कि सड़क पर चलने से पहले हमें यातायात नियमों की जानकारी होनी चाहिए। और हमें कभी भी यातायात नियमों की उलंघना नही करनी चाहिए। 18 साल की उम्र से पहले गाड़ी नहीं चलानी चाहिए ।दोपहिया चलाते समय हेलमेट ओर चार पहिया चलाते समय हमें हमेशा सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए ।इस अवसर पर स्कूल स्टाफ कीर्तिमान, रणजीत कौर ,मोनिका, शशिकांत, गोपाल चंद ,उषा देवी, निर्मला देवी, धर्मपाल सिंह, मोनिका ,किशोर लाल राम आसरी समेत विद्यार्थी  मौजूद रहे।

  • सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोयला में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सप्ताह के तहत प्रतियोगिता का आयोजन

    सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोयला में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सप्ताह के तहत प्रतियोगिता का आयोजन

    बददी/ सचिन बैंसल : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोयला में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सप्ताह के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को बेटियों को शिक्षा प्रदान करना और उन्हें प्रत्येक कार्यक्रम में भागीदार बनाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। स्कूल के प्रवक्ता लायक़ राम ठाकुर ने बताया कि इस संदर्भ में पाठशाला में चित्रकारी प्रतियोगिता व नारा लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

    चित्रकारी प्रतियोगिता कनिष्ठ वर्ग में सुभाष सदन की कृतिका प्रथम, लक्ष्मीबाई सदन के साहिल द्वितीय, सरोजिनी नायडू सदन के सूरज तृतीय स्थान पर रहे। वरिष्ठ वर्ग में प्रथम प्रिया, सरोजिनी नायडू सदन, द्वितीय गायत्री सुभाष सदन तथा तृतीय पुरस्कार अंशुक सुभाष सदन ने प्राप्त किया। नारा लेखन में कनिष्क वर्ग में  प्रथम अन्वी भाटिया सरोजिनी नायडू सदन, द्वितीय इसीका लक्ष्मीबाई सदन, तृतीय स्थान पर अनु शिवाजी सदन, वरिष्ठ वर्ग में प्रथम दिव्या सुभाष सदन, द्वितीय प्रिया सरोजिनी नायडू सदन, सुहानी सुभाष सदन ने जीता। इस अवसर पर  प्रधानाचार्य डॉ संजय कुमार शर्मा, लायक राम ठाकुर,डॉक्टर संदीप , सोहन लाल ठाकुर, अनिल वशिष्ठ, दीपक ठाकुर, विमल,रमेश कुमार, जयपाल शास्त्री, लक्ष्मण ठाकुर, निशा रानी, पूनम ठाकुर, मीना, भावना, किरण, संपत्ति आदि सभी अध्यापकों ने छात्र छात्राओं का  मार्गदर्शन किया।

  • निहंग सिंह को मदद करना पड़ा महंगा, बच्ची लेकर महिला हुई फरार 

    निहंग सिंह को मदद करना पड़ा महंगा, बच्ची लेकर महिला हुई फरार 

    जालंधर, वरुण/हर्षः किशनपुरा इलाके से एक निहंग सिंह को किसी महिला की मदद करना उस समय महंगा पड़ गया, जब उसने मंडी में महिला को छेड़ रहे व्यक्तियों से छुड़वा कर घर ले आया। इस दौरान घर पर आई उक्त महिला ने सामान लेने के बहाने निहंग व्यक्ति की बच्ची को बहला फुसलाकर साथ ले गई। लेकिन उसके बाद वह वापिस नहीं आई। महिला की बच्ची की ले जाने की सीसीटीवी सामने आई है।

    जिसमें वह 7 साल की बच्ची को साथ ले जा रही है। इस मामले को लेकर निहंग सिंह ने थाना 8 में अपनी बच्ची के अगवा होने की रिपोर्ट भी दर्ज करवा दी है। साथ ही उसने पुलिस को बच्चे की फोटो सभी पुलिस थाने और कंट्रोल रूम पर सूचना के आधार पर दे दी है। घटना की जानकारी देते हुए निहंग सिंह के साथी ने बताया कि अज्ञात महिला उनके साथी को रास्ते में मिली थी और महिला की हालत बहुत खराब थी। अज्ञात महिला को जोत सिंह अपने घर ले गया और वह खुद मंडी में काम करने चला गया। इसके बाद अज्ञात महिला बच्ची को बहला-फुसलाकर अगवा कर अपने साथ ले गई। 

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना 8 के प्रभारी  नवदीप सिंह ने बताया देर रात उन्हें जोत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें उसने बताया कि वह मंडी में काम करता है इस दौरान वह अज्ञात महिला की मदद करने के लिए उसे अपने साथ घर ले गया था। इस दौरान 12 बजे के करीब उक्त महिला उसकी बच्ची को बहला फुसला कर घर से लेकर चली गई।

    जिसकी सीसीटीवी भी सामने आई है। जिसमें महिला बच्ची को साथ लेकर जाती हुई दिखाई दी है। पीड़ित व्यक्ति की शिकायत और सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दौरान उन्होंने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित थानों में बच्ची की तस्वीर भेज दी है। जल्द ही महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • लोकसभा में अडानी के मुद्दे पर बरसे राहुल गांधी, देखें वीडियो

    लोकसभा में अडानी के मुद्दे पर बरसे राहुल गांधी, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि ‘अग्निपथ’ योजना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और गृह मंत्रालय द्वारा लाई गई है और इसे सेना पर थोपा गया है। उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सदन में लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के अनुभव का उल्लेख किया और कहा कि उन्हें इस दौरान जनता की आवाज को बहुत गहराई से सुनने का मौका मिला।

    राहुल गांधी ने दावा किया, ‘राष्ट्रपति के अभिभाषण में बेरोजगारी और महंगाई जैसे शब्द एक भी बार नहीं आए।’ उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान देश में जहां भी गए, हर जगह अडाणी नाम सुनने को मिला। उद्योगपति गौतम अडाणी के समूह से जुड़े हालिया घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में उनके नाम का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं देश में जहां-जहां गया, हर जगह एक ही नाम अडाणी सुनाई दिया; लोगों ने पूछा कि इनका हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री के साथ क्या रिश्ता है।’

    ‘भारत जोड़ो यात्रा में लोगों की आवाज सुनी’

    राहुल गांधी ने कहा कि ‘हमने तीन हजार 600 किमी की भारत जोड़ो यात्रा संपन्न की, इससे हमें बहुत कुछ सीखने को मिला। मैंने सोचा कि इतनी दूरी चलनी है, मुश्किल है, लेकिन किया जा सकता है। आजकल की राजनीति में जो हमारी पुरानी प्रथा थी, पैदल चलने की, उस परंपरा को शायद भूल चुके हैं। मैं भी उनमें शामिल था। जब पैदल चला जाता है, कम से कम 400 किमी, तो दर्द होता है, मुश्किल आती है।

    हम लोगों की आवाज सुन रहे थे। लेकिन हम चाहते थे हम भी उनसे पूछें। लेकिन थोड़ी देर चलने के बाद मुझमें एक बदलाव आया। हमने हजारों लोगों से बात की। मैंने जो भी सुना, वह पहली बार था। तब हमें जनता की आवाज गहराई से सुनाई देने लगी। फिर यात्रा हमसे बोलने लगी। ‘राहुल ने कहा कि ‘हमने हजारों किसानों से भी बात की। पीएम किसान बीमा योजना के बारे में भी बात की। किसी ने कहा कि जमीन छीन ली, किसी ने कहा कि सही दाम नहीं मिलते। आदिवासियों ने कहा कि जमीन छीनी जा रही है। मुख्य जोर- बेरोजगारी, महंगाई और किसान था। किसान बिल की समस्या भी थी, लोगों ने अग्निवीर पर भी अपनी राय रखी।’

    ‘युवा अग्निवीर से सहमत नहीं’

    राहुल ने कहा कि ‘हिंदुस्तान का युवा अग्निवीर से सहमत नहीं है। वे पेंशन को लेकर भी चिंतित थे। सीनियर अधिकारियों ने कहा कि अग्निवीर योजना आरएसएस की ओर से आई है। यह थोपी गई व्यवस्था है। इससे सेना कमजोर होगी। क्योंकि हथियार चलाने की ट्रेनिंग देने के चार साल बाद वे समाज में लौटेंगे। बेरोजगार हो जाएंगे। फिर क्या होगा। अजीत डोभाल ने यह योजना थोपी है। आर्मी के लोग कह रहे हैं कि यह योजना नहीं चाहिए।’

    अडाणी मुद्दे पर साधा निशाना 

    लोकसभा में राहुल गांधी ने अडाणी मुद्दे पर भी निशाना साधा। राहुल ने कहा कि ‘2014 में दुनिया के अमीर लोगों की लिस्ट में अडाणी 609 नंबर पर थे, पता नहीं जादू हुआ और यह दूसरे नंबर पर आ गए। लोगों ने पूछा आखिर यह सफलता कैसे हुई? और इनका भारत के PM के साथ क्या रिश्ता है? मैं बताता हूं कि यह रिश्ता काफी साल पहले शुरू हुआ जब नरेंद्र मोदी सीएम थे।’

    ‘अडाणी के लिए बदले नियम’ 

    राहुल ने कहा कि ‘अडाणी के लिए एयरपोर्ट के नियमों में बदलाव किए गए, नियमों को बदला गया और नियम किसने बदले यह जरूरी बात है। यह नियम था कि अगर कोई एयरपोर्ट के व्यवसाय में नहीं है तो वे इन एयरपोर्ट को नहीं ले सकता है। इस नियम को भारत सरकार ने अडाणी के लिए बदला। ‘राहुल ने कहा कि ‘भारत सरकार ने CBI-ED पर दबाव डालकर एजेंसी का प्रयोग करते हुए GVK से लेकर एयरपोर्ट को अडाणी को दिलवाया। नियम बदलकर अडाणी को 6 एयरपोर्ट दिए गए। मैं इसके सबूत भी दे दूंगा। ड्रोन सेक्टर में भी अडाणी का कोई अनुभव नहीं था।’

    ‘रक्षा क्षेत्र में अडाणी को जीरो अनुभव’

    राहुल गांधी ने कहा कि ‘अडाणी के पास रक्षा क्षेत्र में शून्य अनुभव है। कल पीएम ने एचएएल में कहा कि हमने गलत आरोप लगाए। लेकिन असल में एचएएल का 126 विमानों का ठेका अनिल अंबानी के पास गया। 

    ‘एलआईसी का पैसा अडाणी की कंपनी में क्यों डाला’ 

    राहुल ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलिया जाते हैं और जादू से SBI एक बिलियन डॉलर का लोन अडाणी को देता है। प्रधानमंत्री फिर बांग्लादेश गए और 1500 मेगावाट बिजली का ठेका अडाणी को चला जाता है। LIC का पैसा अडाणी की कंपनी में क्यों डाला गया?’

    ‘अडाणी ने बीजेपी को कितने पैसे दिए’ 

    राहुल ने पूछा कि अडाणी ने बीजेपी को 20 साल में कितने पैसे दिए? पहले मोदी अडाणी के जहाज में जाते थे अब अडाणी मोदी के जहाज में जाते हैं। मोदी और अडाणी एक साथ काम कर रहे हैं।’

  • प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टमेंट समिट में इंडस्ट्रलिस्टों से मिले सीएम भगवंत मान, देखें वीडियो

    प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टमेंट समिट में इंडस्ट्रलिस्टों से मिले सीएम भगवंत मान, देखें वीडियो

    सिंगल विंडो प्रणाली शुरू करने की तैयारी में जुटी सरकार

    अमृतसरः प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टमेंट समिट में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज ताज होटल में माझा के उद्योगपतियों से चर्चा की। सीएम भगवंत मान के साथ कैबिनेट मिनिस्टर डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर, कुलदीप सिंह धालीवाल, हरभजन सिंह ईटीओ और अनमोल गगन मान भी पहुंची हैं। उनका मकसद मोहाली में 23 और 24 फरवरी को होने वाली प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन की तैयारी है। पंजाब में होने वाली मुख्यमंत्री की यह बैठक तीसरी है।

    इससे पहले वह लुधियाना और जालंधर में व्यापारियों से बातचीत कर चुके हैं। इन बैठकों में सीएम मान उद्योगपतियों को सुरक्षित व सुविधाजनक माहौल उपलब्ध करवाने के वादे कर रहे हैं और इंडस्ट्रलिस्टों से उनकी दिक्कतों को जान रहे हैं। इसके साथ ही 23-24 फरवरी को मोहाली में होने वाली निवेशक मीट में इंडस्ट्रलिस्टों की भागेदारी भी सुनिश्चित की जा रही है। सीएम मान राज्य सरकार ने उद्योग की सुविधा के लिए सिंगल विंडो प्रणाली शुरू करने की तैयारी में जुट चुकी है। इंडस्ट्रलिस्टों की यह मांग काफी लंबे समय से पेंडिंग थी। कई सरकारों ने ऐसा करने का आश्वासन दिया, लेकिन यह मांग पूरी नहीं हो पा रही थी।

    इस मीट के दौरान पंजाब सरकार इंडस्ट्रलिस्टों को पंजाब की पॉलिसी के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं। इंडस्ट्रलिस्टों को औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने में सहयोग देने का पूर्ण वादा किया जा रहा है। इंडस्ट्रलिस्ट हब बनाने की बात हो रही है, जिसमें सब आधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ लैस होने की बात की जा रही है। मुख्यमंत्री मान हाल ही में चेन्नई, हैदराबाद और मुंबई का दौरा करके आए हैं। वहां के उद्योगपतियों को मोहाली सम्मेलन में शामिल होने का न्योता दिया गया है। पंजाब सरकार का कहना है कि अन्य राज्यों के इंडस्ट्रलिस्ट पंजाब में निवेश के लिए भी तैयार हो रहे हैं।

  • रिश्वत के आरोप में पावरकॉम का जेई गिरफ्तार

    रिश्वत के आरोप में पावरकॉम का जेई गिरफ्तार

    फिरोजपुरः पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने गुरु हरसहाए के अंतगर्त की गई कार्रवाई दौरान बिजली बोर्ड के जेई को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने जेई को 20 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गांल कुटी निवासी दलीप सिंह पुत्र माहना सिंह ने आरोप लगाए थे जेई बखशीश सिंह ने उससे रिश्वत के एवज में 20 हजार रुपए लिए है। पीड़ित ने विजिलेंस को जेई बखशीश सिंह की रिकॉर्डिंग के साथ अन्य सबूत किए। जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने जेई बखशीश को बिजली बोर्ड दफ्तर गुरु हरसराए से गिरफ्तार किया है।