Blog

  • नितिन नबीन की नियुक्ति – यानी, अब काम बोलेगा, नाम नहीं – पंडित डोगरा

    नितिन नबीन की नियुक्ति – यानी, अब काम बोलेगा, नाम नहीं – पंडित डोगरा

    बोले – अब संगठन में आएगा सख्त अनुशासन

    कहा‌- हिमाचल संगठन में कड़ा अनुशासन लागू होगा, गुटबाज़ी पर होगा सीधा प्रहार

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण और संकेतात्मक दिन के रूप में दर्ज हो गया, जब भारतीय जनता पार्टी ने नितिन नबीन को पार्टी का 15वां राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर राजनीतिक हलकों को चौंका दिया। यह निर्णय केवल एक संगठनात्मक नियुक्ति नहीं, बल्कि मोदी युग की राजनीति के अगले चरण की स्पष्ट घोषणा माना जा रहा है।

    जाने माने अंक ज्योतिषाचार्य एवं वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशि पाल डोगरा ने इस नियुक्ति की पूरी अंक गणना कर एक विश्लेषण किया है। उनकी गणना कहती है कि इस नियुक्ति की तारीख और नितिन नबीन का व्यक्तित्व, दोनों ही कई गहरे संकेत देते हैं। 14 दिसंबर का योग (1+4) = 5, जिसे बुध का अंक माना जाता है। यह अंक युवाओं, रणनीति, संवाद और तेज़ निर्णयों का प्रतीक है।

    नितिन नबीन की जन्मतिथि 23 मई 1980 है। जन्मतिथि का मूलांक (2+3) = 5 आता है, जो फिर से बुध का ही संकेत देता है। यह संयोग बताता है कि संगठन को चलायमान रखने, मीडिया और मैसेज मैनेजमेंट तथा रणनीतिक संवाद में उनकी भूमिका अहम होगी।

    अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 5 वाला नेता आदेश थोपने के बजाय रणनीति से पूरा खेल पलटने की क्षमता रखता है। ऐसे नेता तेज़ फैसले लेते हैं और अचानक बदलावों से विरोधियों को चौंका देते हैं।

    नाम में छुपी अदृश्य शक्ति

    नियुक्ति तिथि का कठोर संदेश: शनि का प्रभाव

    पंडित डोगरा ने अंक गणना के मुताबिक कहा कि नितिन नबीन के नाम से बनने वाला नामांक 7 (केतु) संगठन में पर्दे के पीछे होने वाले बड़े बदलावों, अचानक फैसलों और कुछ चेहरों के अप्रत्याशित उदय व पतन का संकेत देता है। यह अंक स्थायित्व से अधिक परिवर्तन का प्रतीक माना जाता है, जहां परिवर्तन ही स्थायी नियम बन जाता है।

    उधर, यदि पूरी तिथि 14.12.2025 का योग किया जाए (1+4+1+2+2+0+2+5 = 17, यानी 8), तो यह शनि का अंक बनता है। शनि का संदेश स्पष्ट है।

    यानी, कठोर अनुशासन, जवाबदेही, संगठन पर मजबूत पकड़, भावनाओं के लिए कम और परिणामों के लिए अधिक स्थान है। वह साथ ही कहते हैं‌ कि अंक 8 सत्ता तो देता है, लेकिन उसकी कीमत भी पूरी तरह वसूलता है।

    मोदी नेतृत्व और अंकों का संगम

    पंडित डोगरा के मुताबिक, भाजपा का मूल अंक 1 (सूर्य) माना जाता है, जो शीर्ष नेतृत्व, स्पष्ट दिशा और केंद्रित सत्ता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूलांक भी 8 बताया जाता है। ऐसे में कार्यकारी अध्यक्ष का मूलांक 5 होना, मोदी नेतृत्व के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है।

    यह वही राजनीतिक दर्शन है जिसे प्रधानमंत्री मोदी लगातार दोहराते रहे हैं यानी, “संगठन पहले, व्यक्ति बाद में।” नितिन नबीन की नियुक्ति इसी सोच की निरंतरता मानी जा रही है, जहां काम बोलेगा, नाम नहीं।

    हिमाचल प्रदेश भाजपा पर क्या होगा असर?

    पंडित शशिपाल डोगरा के अनुसार, इस नियुक्ति का असर हिमाचल प्रदेश भाजपा पर भी स्पष्ट रूप से देखने को मिलेगा। यहां पर जहां संगठन में कड़ा अनुशासन लागू होगा, वहीं गुटबाज़ी पर सीधा प्रहार होगा। निष्क्रिय नेताओं की छुट्टी संभव है और पद और टिकट अब निष्ठा से नहीं, प्रदर्शन के आधार पर मिलेंगे। युवा, आक्रामक और ज़मीनी नेताओं को आगे बढ़ाया जाएगा, जबकि “सेफ खेलने” वाले नेता पीछे छूट सकते हैं।

    2027 का संकेत: चौंकाने वाले फैसले संभव

    उनके मुताबिक, 2027 का अंक योग (2+0+2+7 = 11, यानी 2) चंद्रमा का अंक माना जाता है, जो भावनात्मक उथल-पुथल और अप्रत्याशित निर्णयों का संकेत देता है। ऐसा भी संभव है कि नाम किसी का हो और टिकट या बड़ा पद किसी और को मिल जाए, जिससे बड़े-बड़े नेता भी अचंभित रह जाएँ।

    भाजपा अब सख्त, तेज़ और परिणाम-आधारित राजनीति के रास्ते पर

    पंडित डोगरा की अंक गणना कहती है कि मूलांक 5 की चाल, नामांक 7 की रणनीति, अंक 8 का कठोर अनुशासन और प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व, यह संयुक्त संकेत बताता है कि भाजपा अब सख्त, तेज़ और परिणाम-आधारित राजनीति के रास्ते पर पूरी मजबूती से आगे बढ़ रही है। यानी, अब राजनीति में वही टिकेगा, जो दिमाग, दम और ज़मीन, तीनों पर खरा उतरेगा।

    कुल मिलाकर इस फैसले के जरिए भाजपा ने साफ संकेत दे दिया है कि अब संगठन में युवाओं को अवसर, अनुशासन को प्राथमिकता और रणनीति आधारित राजनीति को और मजबूती दी जाएगी। पार्टी अब केवल भावनाओं पर नहीं, बल्कि सटीक गणना, तेज़ निर्णय और परिणाम आधारित कार्यशैली पर आगे बढ़ेगी।

  • Jalandhar News: हॉकी में 9 साल बाद जूनियन वर्ल्ड कप में कांस्य पदक जीती टीम इंडिया, गुरजोत का हुआ भव्य स्वागत, देखें Live

    Jalandhar News: हॉकी में 9 साल बाद जूनियन वर्ल्ड कप में कांस्य पदक जीती टीम इंडिया, गुरजोत का हुआ भव्य स्वागत, देखें Live

    जालंधर, ENS: भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने 10 दिसंबर को चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में इतिहास रच दिया। दरअसल, भारतीय खिलाड़ियों ने जूनियर वर्ल्ड कप 2025 में अर्जेंटीना को 4-2 से हराकर अपना पहला कांस्य पदक जीता और देश का नाम रोशन किया। टीम ने 9 साल बाद यह पदक हासिल किया है। वहीं कांस्य पदक जीतने के बाद जालंधर लौट गुरजोत सिंह का पीएपी चौक पर गांव वासियों और माता-पिता द्वारा स्वागत किया गया।

    मामले की जानकारी देते हुए हॉकी खिलाड़ी गुरजोत ने बताया कि जूनियर वर्ल्ड कप 2025 में 24 टीमों के साथ मैच खेले गए, जिसमें भारतीय टीम ने कांस्य पदक जीता। गुरजोत ने बताया कि 9 साल बाद यह मेडल भारतीय टीम ने हासिल किया। विदेशों की टीमों के साथ मुकाबला करके तीसरे नंबर पर आना हमारे लिए गर्व की बात है। फाइनल मैच को लेकर गुरजोत ने बताया कि अर्जेटिना के साथ मुकाबला था, लेकिन आखिर के 10 मिनट में मैच का रूख बदला और अर्जेटिना ने 4 गोल कर दिए। भारत में खेले जा रहे टूर्नामेंट में काफी कुछ उन्हें सीखने को मिला। गुरजोत का कहना है कि क्रिकेट के साथ हॉकी को भी प्रमोट किया जाना चाहिए।

    वहीं गुरजोत की माता ने कहा कि जूनियर वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। माता ने कहा कि उन्हें गुरजोत पर मान है और आज जालंधर लौटने पर गर्व महसूस हो रहा है। वहीं गांव में गुरजोत के लौटने पर गांव वासियों द्वारा प्रोग्राम रखा गया है। वहीं दूसरी ओर नेशनल हॉकी हरमन सिंह ने बताया कि उन्हें खुशी है कि उनके हुसैनवाला गांव का युवा खिलाड़ी ने जालंधर का नाम रोशन किया। इस दौरान गुरजोत की कड़ी मेहनत को लेकर बताया कि गांव में खेलने के लिए मैदान नहीं है, ऐसे में वह दूसरे गांव में जाकर मेहनत करता रहा। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि उनके गांव में एक खेल का मैदान बनाया जाए। गुरजोत सुबह साईकिल पर दूसरे गांव में बने मैदान में प्रैक्टि्स करने के लिए जाता था।

  • भाजयुमो ऊना विधानसभा क्षेत्र में चलाएगा ‘वन बूथ टेन यूथ’ कार्यक्रम

    भाजयुमो ऊना विधानसभा क्षेत्र में चलाएगा ‘वन बूथ टेन यूथ’ कार्यक्रम

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता युवा मोर्चा ऊना विधानसभा क्षेत्र में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने के उद्देश्य से ‘वन बूथ-टेन यूथ’ कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ 17 दिसंबर बुधवार से किया जाएगा। अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर 10-10 सक्रिय युवाओं को युवा मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, ताकि संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके।

    ऊना मंडल भाजयुमो अध्यक्ष साहिल बाली और बसदेहड़ा मंडल अध्यक्ष हरप्रीत सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को संगठन से जोड़ते हुए केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू की गई नीतियों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संपर्क अभियान चलाकर सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों और सामाजिक योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएंगे।

    साहिल बाली व हरप्रीत सिंह ने कहा कि वन बूथ टेन यूथ कार्यक्रम से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी। इस अभियान के माध्यम से भाजपा की नीतियों के प्रति युवाओं में जागरूकता बढ़ेगी और संगठनात्मक ढांचा और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि युवा शक्ति के सहयोग से आगामी समय में पार्टी को बूथ स्तर पर और मजबूती मिलेगी।

  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार में मृतकों को दी श्रद्धांजलि

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार में मृतकों को दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को हिसार पहुंचकर अलग-अलग दो स्थानों पर शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    मुख्यमंत्री सर्वप्रथम मोहल्ला सैणियान हिसार पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय बुद्धराम राड़ा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त की तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

    इसके उपरांत मुख्यमंत्री स्वर्गीय पृथ्वी सिंह सैनी के आवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने दिवंगत पृथ्वी सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवंगतों का सामाजिक जीवन प्रेरणादायी रहा है और उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

    इस दौरान कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, विधायक रणधीर पनिहार, मेयर प्रवीण पोपली, पूर्व मंत्री डॉ कमल गुप्ता सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे।

     

  • खेल मंत्री ने दिया इस्तीफा, DGP, CP और खेल विभाग के प्रधान सचिव को नोटिस जारी

    खेल मंत्री ने दिया इस्तीफा, DGP, CP और खेल विभाग के प्रधान सचिव को नोटिस जारी

    कोलकाताः पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं सीएम ममता बनर्जी ने स्वीकार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता कुणाल घोष के मुताबिक खेल मंत्री ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर उनसे खेल मंत्रालय की जिम्मेदारियों से मुक्त करने का अनुरोध किया है। बिस्वास ने राज्य सरकार द्वारा कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में लियोनेल मेसी के GOAT टूर कार्यक्रम के दौरान हुई अराजक घटनाओं की जांच के आदेश के बाद इस्तीफा दिया है।

    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लिखे हस्तलिखित पत्र में बिस्वास ने कहा कि वे घटना की “स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच” सुनिश्चित करने के लिए पद छोड़ रहे हैं। मंत्री को इस अराजकता के लिए काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।बता दें कि अर्जेंटीना के फुटबॉल दिग्गज लियोनेल मेसी के बहुचर्चित दौरे के दौरान कोलकाता स्टेडियम में फुटबॉल प्रशंसकों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने के बाद तनाव बढ़ गया था। खबरों के मुताबिक, मेसी ने कथित तौर पर कुप्रबंधन के कारण मैदान पर केवल 10 मिनट बिताने के बाद स्टेडियम छोड़ दिया, जिससे टिकट के लिए भारी रकम चुकाने वाले कई प्रशंसक नाराज और निराश हो गए।

    वहीं, लियोनेल मेस्सी इवेंट में अफरा-तफरी और तोड़फोड़ के मामले में पश्चिम बंगाल सरकार ने DGP राजीव कुमार, बिधाननगर के CP मुकेश कुमार, युवा मामले और खेल विभाग के प्रधान सचिव राजेश कुमार सिन्हा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इवेंट के दिन अपनी ड्यूटी और जिम्मेदारियों में कथित लापरवाही के लिए DCP अनीश सरकार (IPS) के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।

    इस मामले की पूरी जांच के लिए IPS अधिकारियों पीयूष पांडे, जावेद शमीम, सुप्रतिम सरकार और मुरलीधर की एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई गई है। इस घटना के बाद, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने माफी मांगी और कहा कि वह तोड़फोड़ से “बेहद दुखी और स्तब्ध” हैं। हालांकि, भाजपा ने उन पर “मगरमच्छ के आंसू बहाने” का आरोप लगाया और इस घटना को पश्चिम बंगाल और फुटबॉल दोनों का “अपमान” बताया। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने इस अराजकता के लिए तृणमूल कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

  • एएनएम और स्टाफ नर्स भर्ती को लेकर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का बड़ा ऐलान

    एएनएम और स्टाफ नर्स भर्ती को लेकर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का बड़ा ऐलान

    चंडीगढ़: पंजाब के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने घोषणा की है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत एएनएम और स्टाफ नर्सों के 1,568 रिक्त पदों को भरने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इस फैसले के तहत 729 एएनएम और 839 स्टाफ नर्सों की भर्ती की जाएगी, ताकि स्टाफ की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाओं में कोई बाधा न आए।

    वित्त मंत्री ने बताया कि इन ठेका-आधारित भर्तियों पर सालाना करीब 48.88 करोड़ रुपये का खर्च आएगा, जिसमें एएनएम पदों पर 18.98 करोड़ रुपये और स्टाफ नर्सों पर 29.90 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। तय वेतन के अनुसार एएनएम को 21,700 रुपये और स्टाफ नर्सों को 29,700 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखने के लिए बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, फरीदकोट द्वारा लिखित परीक्षा करवाई जाएगी।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा को मजबूत बनाना सरकार का मुख्य लक्ष्य है। इन पदों को भरने से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं और सशक्त होंगी तथा लोगों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सकेगा, जो सरकार की जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

  • Jalandhar News: मेन चौक पर टिप्पर चालक ने कार और बच्चों से भारी स्कूल बस को मारी टक्कर, देखें Live

    Jalandhar News: मेन चौक पर टिप्पर चालक ने कार और बच्चों से भारी स्कूल बस को मारी टक्कर, देखें Live

    हादसे के दौरान कोई पुलिस कर्मी नहीं था तैनात

    जालंधर, ENS: रामामंडी चौक में सड़क हादसे की घटना सामने आई है, जहां टिप्पर चालक ने चौक पर पहले कार को टक्कर मार दी। इस दौरान गाड़ी बैक करने के दौरान बच्चों से भरी आईवीवाई वर्ल्ड स्कूल की बस को टक्कर मार दी। इस घटना में कार और बस के शीशे टूट गए। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन घटना को लेकर बच्चे में दरशत का माहौल पाया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए कार चालक चरणजीत ने बताया कि करतारपुर के रहने वाले है और कोटली गांव में रिश्तेदार की मौत होने पर वहां से दुख सांझा करके लौट रहे थे। इस दौरान रामामंडी चौक पर गाड़ी साइड पर खड़ी की हुई थी और सवारी को उतार रहे थे। इस दौरान टिप्पर चालक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। घटना के दौरान गाड़ी में 5 लोग सवार थे। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन कार का शीश टूट गया। जिसके बाद गाड़ी बैक करने के दौरान उसने बच्चों से भरी स्कूल बस को टक्कर मार दी। वहीं स्कूल बस ड्राइवर मनोज कुमार ने कहा कि टिप्पर चालक ने गाड़ी बैक करने के दौरान उनकी बस को टक्कर मार दी। इस घटना में स्कूल बस का फ्रंट का शीशा टूट गया। ड्राइवर ने घटना की सूचना स्कूल प्रशासन को दे दी है। स्कूल बस ड्राइवर का कहना है कि घटना को लेकर हुए नुकसान के बारे में मैनेजमेंट आकर बताएगी। हैरानी की बात यह है कि मेन चौक पर सीसीटीवी कैमरे तो लगे है, लेकिन पुलिस इस चौक पर सीसीटीवी कैमरों से ट्रैफिक नियमों की उल्लघंना करने वाले वाहन चालकों का चालान काटने तक सीमित है, जबकि इस घटना के दौरान मेन चौक पर कोई पुलिस कर्मी तैनात नहीं है। घटना को लेकर चौक पर भारी जाम लग गया है। लोगों का आरोप हैकि पुलिस सिर्फ चालान काट सकती है, जबकि हादसों पर रोक लगाने में पुलिस नाकाम है। यही कारण है कि आज हुए हादसे के दौरान भी कोई पुलिस कर्मी मेन चौक पर तैनात नहीं था।
  • उप मुख्यमंत्री ने बीटन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया लोकार्पण

    उप मुख्यमंत्री ने बीटन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया लोकार्पण

    ऊना/सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के बीटन में 3.69 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सतगुरु लाल दास ब्रह्मानंद भूरीवाले गरीबदासीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। 10 बिस्तरों की क्षमता वाले इस स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों व अन्य स्टाफ के लिए आवासीय सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गई हैं।

    लोकार्पण अवसर पर वेदांताचार्य सतगुरु चेतनानंद महाराज भूरीवाले की विशेष उपस्थिति रही। उप मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जनसुविधा के दृष्टिगत शीघ्र एक्स-रे मशीन स्थापित करने के निर्देश दिए।

    अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए ठोस और निर्णायक कदम उठाए गए हैं। हरोली अस्पताल में 15 विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात किए गए हैं। बीटन, कुंगड़त और दुलैहड़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा कुठार और बालीवाल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए गए हैं। पूरे क्षेत्र में वर्तमान में 35 डॉक्टर जनता की सेवा में कार्यरत हैं।

    500 करोड़ से संतोषगढ़–जैजों सड़क का स्तरोन्नयन

    उप मुख्यमंत्री ने बताया कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत संतोषगढ़–जैजों सड़क का 500 करोड़ रुपये की लागत से स्तरोन्नयन किया जाएगा। पीएम गति शक्ति परियोजना के तहत इसकी डीपीआर तैयार कर ली गई है। इस परियोजना के माध्यम से बल्क ड्रग पार्क तक फोरलेन कनेक्टिविटी विकसित की जाएगी।

    175 करोड़ की नई पेयजल योजना

    उन्होंने कहा कि विभोर साहिब से पोलियां बीत तक 175 करोड़ रुपये की नई पेयजल योजना तैयार की जा रही है। क्षेत्र के लगभग प्रत्येक गांव में ट्यूबवेल स्थापित किए जा चुके हैं। अब तक 218 ट्यूबवेल लगाए जा चुके हैं तथा शेष आवश्यकताओं को भी शीघ्र पूरा किया जाएगा।

    सड़क उन्नयन के लिए 48.69 करोड़

    उप मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि जेजों मोड़ से टाहलीवाल चौक वाया भाई का मोड़ लिंक रोड के स्तरोन्नयन हेतु 48.69 करोड़ रुपये की स्वीकृति केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि के अंतर्गत प्रदान की गई है। इस परियोजना के तहत लगभग 17.50 किलोमीटर लंबे मार्ग का उन्नयन किया जाएगा तथा पालकवाह, कांगड़ और बढ़ेडा में तीन महत्वपूर्ण पुलों का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे यातायात सुगमता और सुरक्षा में उल्लेखनीय सुधार होगा।

    बीत में जलक्रांति का दौर

    अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विस क्षेत्र के हर आंगन, हर गली और हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया गया है। विशेष कर कभी पानी को किल्लत झेलने वाले बीत क्षेत्र में नई योजनाएं लाकर पानी का काम किया गया है।इसका ही परिणाम है कि कभी जल संकट से जूझने वाला बीत क्षेत्र आज पेयजल और सिंचाई दोनों सुविधाओं से संपन्न होनेंके साथ नकदी फसलों का गढ़ बन गया है।

    उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पोलियां में 50 लाख लीटर तथा दुलैहड़ में 25 लाख लीटर क्षमता के जल भंडारण टैंक तैयार किए गए हैं। दुलैहड़ और पोलियां में 66 करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाने और कनेक्शन प्रदान करने का कार्य पूरा किया गया है।

    इसके अतिरिक्त अमराली में 25 मीटर ऊंचाई पर 25 लाख लीटर क्षमता का जल भंडारण टैंक निर्माणाधीन है, जिसके नीचे लोगों के लिए कॉफी हाउस जैसी सुविधा विकसित की जाएगी। यह 24 करोड़ रुपये की परियोजना है, जिसमें टैंक निर्माण पर 6 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।

    उन्होंने बताया कि 75 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना ‘बीत एरिया फेज-2’ पर कार्य तीव्र गति से जारी है। इसके अंतर्गत स्वां नदी से पानी उठाकर पालकवाह में 11 लाख लीटर क्षमता के टैंक तक पहुंचाया जाएगा, जहां से 43 किलोमीटर मुख्य पाइपलाइन और 80 किलोमीटर वितरण प्रणाली के माध्यम से 28 गांवों की लगभग 50 हजार कनाल भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी।

    फेज-1 के तहत 44 करोड़ रुपये की लागत से 18 नलकूपों के माध्यम से किसानों तक पानी पहुंचाने का कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है। सतत प्रयासों से बीत क्षेत्र आज नकदी फसलों का प्रमुख केंद्र बन चुका है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 करोड़ रुपये की लागत से पूबोवाल, बालीवाल, हरोली और नगनोली में जल शक्ति विभाग की योजनाएं पूरी की गई हैं

    तालाबों के संरक्षण- सौंदर्यीकरण को 20 करोड़

    अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में तालाबों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण हेतु 20 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं। हीरां और बीटन पंचायतों में तालाब पुनरुद्धार के लिए हाल ही में 2-2 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बीटन में खेल मैदान के विकास के लिए 1.50 करोड़ रुपये तथा दुलैहड़ में पार्क निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं। बीटन में भी उपयुक्त भूमि उपलब्ध होते ही पार्क निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वह पूर्ण विकसित हरोली के निर्माण के लिए संकल्पबद्ध हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल, पानी और बिजली के क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व कार्यों ने हरोली को विकास का मॉडल क्षेत्र बना दिया है।

    हरोली वासियों के प्यार का ऋणी

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वे हरोली विधानसभा की जनता से मिले अपार स्नेह और आशीर्वाद के लिए ऋणी हैं। जनता के सहयोग से वे लगातार पांचवीं बार विधानसभा पहुंचे हैं और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
    उन्होंने बताया कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। वर्तमान में यहां 33 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और सुविधा विस्तार हेतु मंदिर प्रबंध समितियों को लाखों रुपये की राशि जारी की गई है।

    बल्क ड्रग पार्क से बीत क्षेत्र को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क परियोजना के साकार होने से हरोली का बीत क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाएगा। 2 हजार करोड़ की यह परियों आ देश में बन रही ऐसी 3 परियोजनाओं में एक है। इससे भारत की दवाइयों के आयात पर निर्भरता कम होगी। इस परियोजना के तहत लगभग 1,000 करोड़ रुपये के टेंडर लगाए जा चुके हैं।

    कार्यक्रम में बीटन गांव के चमन लाल, गुरदेव लाल और योगराज योगा ने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए उप मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. वर्मा ने स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे सुधारात्मक कार्यों की जानकारी दी।

    इससे पहले, उप मुख्यमंत्री ने नशा मुक्त ऊना मुहिम के तहत हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ भी किया। इसे स्वास्थ्य विभाग सनराइज एनजीओ के सहयोग से संचालित कर रहा है।

    श्री लालपुरी विष्णुधाम बीटन के सामुदायिक कार्यों के लिए 10 लाख की घोषणा

    कार्यक्रम के उपरांत उपमुख्यमंत्री ने श्री लालपुरी विष्णुधाम बीटन में दर्शन किए तथा वेदांताचार्य सतगुरु चेतनानंद महाराज भूरीवाले का सत्संग श्रवण किया। इस अवसर पर उन्होंने विष्णुधाम के सामुदायिक कार्यों के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।

    इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, कांग्रेस नेता अशोक ठाकुर, विनोद बिट्टू, संदीप अग्निहोत्री, सुभद्रा चौधरी, सुरेखा राणा, जसपाल जस्सा, मेहताब सिंह, प्रशांत राय, नरेश कुमारी, प्रमोद कुमार, सुनीता बग्गा सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता, उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक अमित यादव, एसई लोक निर्माण देवानंद, एमएस डॉ. संजय मनकोटिया, बीएमओ डॉ. सिंगारा सिंह तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

  • कबड्डी व वालीबाल में गुगलैहड बना विजेता

    कबड्डी व वालीबाल में गुगलैहड बना विजेता

    मेरा युवा भारत ऊना (नेहरू युवा केंद्र) ने करवाई ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

    ऊना/सुशील पंडित: युवा कार्यक्रम एवम खेल विभाग भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार माई भारत ऊना की ओर से गुगलैहड़ स्कूल के खेल मैदान में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 13 से 14 दिसम्बर को गुगलैहड़ के नेहरू सद्भावना युवा मंडल के सौजन्य से आयोजित की गई।

    इसमें मुख्य रूप से कबड्डी, वॉलीबॉल ओर दौड़ के मुकाबले आयोजित किये गए।प्रतियोगिता का शुभारंभ माई भारत ऊना के जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार, स्थानीय पंचायत प्रधान उपनिष पाल सिंह, उपप्रधान राजिन्दर कौर एवं पी एन वी  आरसेटी ऊना के आकाश भारद्वाज द्वारा किया गया।

    कबड्डी में युवा क्लब गुगलैहड़ विजेता व युवा मंडल कठल उपविजेता रही। वही वॉलीबॉल में गुगलेहड़ विजेता व ततेहरा उपविजेता रही। विजेताओं को आयोजक युवा मंडल की तरफ से नकद इनाम व केंद्र की तरफ से ट्रॉफी व प्रमाणपत्र प्रदान किये गए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मनप्रीत सिंह गुगलैहड़ क्लब प्रधान, सतिंदर सिंह वेन्स क्लव उपप्रधान, जितेश ठाकुर क्लव सचिव व जरनैल सिंह ठाकुर फौजी का विशेष सहयोग रहा।

  • ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आया बाइक सवार व्यक्ति, मौत

    ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आया बाइक सवार व्यक्ति, मौत

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना टाहलीवाल के अंतर्गत आते वाथडी गांव में ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दुसरा घायल हो गया। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में पलविन्द्र कुमार पुत्र निर्मल सिंह निवासी गांव वीनेवाल तह0 गढशंकर जिला होशियारपुर पंजाब ने अपनी शिकायत में बताया कि यह न्यासा फैक्टरी बाथड़ी से यह अपनी डयूटी के उपरान्त  मोटरसाईकल संख्या (पीवी-74-4987) पर अपने सहकर्मी मंगल सिंह पुत्र संसार चंद निवासी गांव वट्ट खुर्द तह0 हरोली के साथ बापिस जा रहा था जब यह फैक्टरी से चले तो इनके आगे ट्रॉली सहित एक ट्रैक्टर संख्या (एचपी72 सी-7760 )चल रहा था।

    पलविंदर ने आरोप लगाया कि जैसे ही यह अपने आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्रॉली से पास लेने लगा तो ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर ट्राली को इनकी तरफ एकदम घुमा दिया। जिस कारण यह व मंगल सिंह मोटरसाईकिल सहित नीचे गिर गए और मंगल सिंह के सिर के ऊपर से ट्राली का टायर चढ़ जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई तथा इसे भी चोटें आईं। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रैक्टर ट्राली चालक मनीष कुमार पुत्र राम पाल निवासी गांव वाथू तह0 हरोली जिला ऊना के खिलाफ वीएनएस की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना टाहलीवाल में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।