Blog

  • दिल्ली में छाई धुंध की मोटी चादर, रद्द हुई फ्लाइट्स Air India ने जारी की Advisory

    दिल्ली में छाई धुंध की मोटी चादर, रद्द हुई फ्लाइट्स Air India ने जारी की Advisory

    नई दिल्ली: राजधानी में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। स्मॉग और धुंध की चादर में लिपटी दिल्ली में लोगों का सांस लेना मुश्किल हो चुका है। दिल्ली में सोमवार को सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स 498 तक पहुंच गया है। शाम तक भी 427 एक्यूआई रहने के कारण हवा की क्वालिटी खतरनाक रही। इसके कारण प्रदूषण गंभीर श्रेणी में रहा। जहरीली धुंध की मोटी परत के कारण दिल्ली के कई इलाकों में दृश्यता भी कम रही। कम विजिबिलिटी के कारण से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर से 338 उड़ानें रद्द कर दी गई। वहीं 5 फ्लाइट्स को डायवर्ट भी करना पड़ा।

    दिल्ली एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी

    दिल्ली एयरपोर्ट से रोज 13,00 उड़ानें संचालित होती हैं। इंडिगो ने भी कहा है कि सुबह कम विजिबिलिटी होने के कारण से एयर ट्रैफिक पर असर हुआ है। इसके कारण पूरा दिन सुरक्षित और नियमों के अनुसार, ऑपरेशन बनाए रखने के लिए कुछ फ्लाइट्स को कैंसिल भी करना पड़ा। दिल्ली एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया क्योंकि कई यात्री फंस गए थे। अपने सामान के लिए यात्रियों को घंटों तक इंतजार भी करना पड़ा।

    एयर इंडिया ने रद्द की फ्लाइट्स

    वहीं आज सुबह घने कोहरे को देखते हुए एयर इंडिया ने अपनी कई फ्लाइट्स रद्द कर दी है। एयर इंडिया ने ट्वीट करते हुए कहा कि – ‘सुरक्षा कारणों से और यात्रियों को लंबे इंतजार के कारण होने वाली दिक्कतों से बचाने के लिए कुछ उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। दिन के लिए 40 आगमन और प्रस्थान उड़ानों को भी लिस्ट में शामिल किया है। असुविधा को कम करने के लिए हमने अपना फॉग केयर प्रोग्राम एक्टिवेट कर दिया है। इसके अंतर्गत प्रभावित या अप्रभावित होने वाली फ्लाइट्स में बुक किए गए यात्रियों को पहले से ही सूचित किया जा रहा है और उन्हें बिना किसी पेनल्टी के मुफ्त रिशेड्यूलिंग या पूरा रिफंड दिया जा रहा है’।

    ऑनलाइन हुई पढ़ाई

    दिल्ली सरकार ने बढ़ते पॉल्यूशन को देखते हुए अब नर्सरी से क्लास 5 तक के बच्चों को सिर्फ ऑनलाइन मोड में क्लास अटैंड करने के आदेश दे दिए हैं। इससे पहले वाला ऑप्शन खत्म हो गया है। इसमें पेरेंट्स फिजिकल और वर्चुअल क्लास में से चुन सकते थे।
  • Jalandhar News: तेजधार हथियारों के बल पर 4 लुटेरों ने लूटी लॉटरी की दुकान, ग्राहकों पर किया हमला, देखें CCTV

    Jalandhar News: तेजधार हथियारों के बल पर 4 लुटेरों ने लूटी लॉटरी की दुकान, ग्राहकों पर किया हमला, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: सोढल रोड पर लॉटरी की दुकान पर लूट की घटना सामने आई है। जहां लुटेरे लॉटरी की दुकान पर हथियारों के बल पर नगदी लेकर फरार हो गए। थाना 8 के अंतगर्त आते सोढल रोड जेएमपी फैक्टरी के समीप खुली एक लॉटरी दुकान में लुटेरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। लूट की यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक 2 बाइकों पर सवार होकर 4 नौजवान आए, दुकान के बाहर रुके और फिर दुकान के अंदर घुसकर नकदी लेकर फरार हो गए।

    सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि लुटेरे 2 बाइकों पर सवार होकर आए थे और उन्होंने मुंह ढका हुआ था। वहीं बाइक सवार 2 नौजवान कुछ दूरी पर खड़े हो गए। इस दौरान दुकान में बैठे व्यक्ति पर तेजधार हथियार लुटेरों ने रख दिया। जिसके बाद लुटेरों ने उसकी तलाशी लेनी शुरू कर दी। वहीं अन्य 3 लुटेरों ने तिजौरी से नगदी चुरा ली। जिसके बाद दुकान में बैठे व्यक्ति की दोबारा तलाशी लेनी शुरू कर दी और उसे थप्पड़ मारते हुए जेब से नगदी व फोन ले लिया।

    इस दौरान एक व्यक्ति ने तेजधार हथियार उसकी पीठ पर मारा। जिसके बाद धीरे-धीरे अन्य व्यक्तियों को भी लूटकर लुटेरे फरार हो गए। बताया जा रहा है कि थाना 8 के अधीन आते इलाके में यह लॉटरी की दुकान अवैध तरीके से चल रही है। इस घटना को लेकर अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। दूसरी ओर लुटेरों द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने अवैध रूप से चल रही दुकानों पर कार्रवाई की मांग की है।

     

  • अनियंत्रित होकर Divider से टकराई Car, 2 युवकों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    अनियंत्रित होकर Divider से टकराई Car, 2 युवकों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    चित्तौड़गढ़ः घने कोहरे के कारण कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराने का मामला सामने आया है। घटना में 2 युवकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। वहीं घटना के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी देते एएसआई जीवन सिंह ने बताया कि प्रवीण जाट (20) अपने दोस्त ध्रुव सुथार पुत्र कृष्ण वल्लभ सुथार और सौम्या सालवी पुत्र कैलाश सालवी के साथ उदयपुर से चित्तौड़गढ़ आ रहा था। कार को ध्रुव सुथार ड्राइव रहा था। सुबह करीब 7 बजे के बाद नरधारी गांव के पास सिक्स लेन पुलिया पर घना कोहरा था। इसी दौरान पुलिया पर तेज रफ्तार कार बेकाबू कार डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

    हादसे में कार सवार सौम्या सालवी (18) और ध्रुव सुथार (20) को गंभीर चोटें आईं और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि ध्रुव सुथार का एक हाथ कट गया, वहीं कार का इंजन पूरी तरह बाहर निकल गया। तीसरा युवक प्रवीण जाट गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर की आवाज बहुत तेज थी, जिसे सुनकर लोग मौके पर दौड़ पड़े। सभी ने घायलों को बचाने की कोशिश की, लेकिन दो युवकों को नहीं बचाया जा सका।

  • Punjab News: कबड्डी प्रमोटर बलाचोरिया की मौत को लेकर आरोपियों की हुई पहचान, SSP ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: कबड्डी प्रमोटर बलाचोरिया की मौत को लेकर आरोपियों की हुई पहचान, SSP ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    मोहालीः गांव सोहाना के सेक्टर-82 के मैदान में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और वैदवान स्पोर्ट्स क्लब द्वारा कबड्डी कप में कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर राणा बलाचोरिया की गोली लगने से मौत हो गई। दरअसल, फैन बनकर मिलने आए 3 युवकों ने सेल्फी लेते ही बलाचोरिया पर गोलियां चलाई थी। वहीं इस मामले को लेकर आज एसएसपी हरमनदीप हंस ने प्रेस वार्ता की। जहां उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर को हुई गोलीबारी की घटना में 3 हमलावर शामिल थे। उन्होंने कहा कि इस घटना में बलाचौरिया की मौत हो गई थी। यह मामला जग्गू भगवानपुरिया से जुड़ा है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    https://encounternewspaper.com/top-news/big-revelation-in-mohali-kabaddi-promoter-murder-case-shooters-identified/

    इस घटना में फरार चल रहे 2 हमलावरों की पहचान हो गई है। जिसमें एक करण पाठक और आदित्य कपूर है, ये दोनों अमृतसर के रहने वाले है। जबकि तीसरा आरोपी अभी भी फरार चल रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आदित्य कपूर के खिलाफ 13 एफआईआर दर्ज हैं। आरोपियों ने कबड्डी टूर्नामेंट के लिए आधिकारिक अनुमति ली थी और इसमें 30 बोर के हथियारों का इस्तेमाल किया गया था।

    इस घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है, लेकिन अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बलाचोरिया का सिद्धू मूसेवाला से इसका कोई संबंध नहीं है और शगनप्रीत की इसमें अभी तक कोई संलिप्तता नहीं है। पुलिस का कहना है कि यह घटना कबड्डी आयोजनों पर नियंत्रण से संबंधित है, न कि व्यक्तिगत प्रतिद्वंद्विता से है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 12 टीमें लगी हुई हैं।

    एसएसपी ने कहा कि अब तक कबड्डी मामले में जितनी भी घटनाएं हुई है, सभी को ट्रेस किया जा चुका है, वहीं इस केस को भी जल्द ट्रेस कर लिया जाएगा। एसएसपी ने कहा कि बलाचोरिया का अब तक कोई क्रिमिनल केस या गैंगस्टरों से लिंक सामने नहीं आए है। बता दें कि देर रात सोशल मीडिया पर पोस्ट करके घनश्यामपुरिया गैंग से जुड़े सागरनोरीत ने इसकी जिम्मेदारी ली। गैंग ने राणा को लॉरेंस गैंग से संबंधित बताया तथा सिद्धू मुसेवाला केस में भी राणा की भूमिका बताते हुए इसे अपना बदला बताया। पोस्ट में कहा गया है कि उन्होंने अपने भाई सिद्धू मूसेवाला का बदला लिया है।

  • Jalandhar से चले कैंटर को ट्राले ने मारी जबरदस्त टक्कर, 1 की मौत, वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

    Jalandhar से चले कैंटर को ट्राले ने मारी जबरदस्त टक्कर, 1 की मौत, वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

    करनालः घरौंडा के पास गढ़ी मुल्तान फ्लाईओवर पर देर रात दिल्ली की ओर जा रहे एक कैंटर को अज्ञात ट्राले ने साइड से टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर में सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे एम्बुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद ट्राला ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते हरगोबिंद नगर जालंधर निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि वह कैंटर का मालिक है और खुद ही उसे चलाता है। सोमवार को वह अपने कैंटर में आलू और फल लोड कर जालंधर से दिल्ली के लिए निकला था। उसके साथ कैंटर में काहनपुर गांव निवासी दलजीत सिंह पुत्र गुरबचन सिंह भी मौजूद था। रात करीब 11 बजे वह घरौंडा से कुछ दूरी पर गढ़ी मुल्तान फ्लाईओवर पर पहुंचा, तो उसके आगे एक ट्राला चल रहा था। ट्राला ड्राइवर लापरवाही से वाहन चला रहा था। जब गुरमीत सिंह अपने कैंटर को ट्राले से पास करने लगा, तभी ट्राला ड्राइवर ने अचानक बिना संकेत दिए ट्राले को उसकी साइड में मोड़ दिया और कैंटर को जोरदार टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी तेज थी कि कैंटर बेकाबू होकर दूसरी सड़क पर चला गया। हादसे के बाद ट्राला ड्राइवर अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में कैंटर में सवार दलजीत सिंह को गंभीर चोटें आईं। गुरमीत सिंह ने बताया कि उसने तुरंत सरकारी एम्बुलेंस में घायल दलजीत सिंह को सरकारी अस्पताल घरौंडा पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दलजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार सड़क हादसे में लगी गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हुई।

    शिकायतकर्ता गुरमीत सिंह ने अपने बयान में साफ तौर पर कहा कि यह हादसा ट्राला ड्राइवर की लापरवाही और गफलत से वाहन चलाने के कारण हुआ है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि थाना घरौंडा में टेलीफोन के माध्यम से सूचना मिली थी कि काहनपुर निवासी दलजीत सिंह को सड़क हादसे में लगी चोटों के कारण सरकारी अस्पताल घरौंडा में मृत अवस्था में लाया गया है। सूचना मिलते ही एसआई मनजीत सिंह एएसआई निर्मल सिंह के साथ सरकारी वाहन से अस्पताल पहुंचे और जांच के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Jalandhar ED का डंकी के जरिए मानव तस्करी मामले में एक्शन, 3 एजेंटों की 5.41 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

    Jalandhar ED का डंकी के जरिए मानव तस्करी मामले में एक्शन, 3 एजेंटों की 5.41 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

    शुभम शर्मा, जगजीत सिंह और सुरमुख सिंह एजेंटों पर हुई कार्रवाई

    जालंधर, ENS: डंकी रूट के माध्यम से चल रहे एक बड़े गैर-कानूनी इमिग्रेशन और मानव तस्करी रैकेट के संबंध में जालंधर ईडी ने 3 एजेंटों के खिलाफ एक्शन लिया है। इसी को लेकर इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) जालंधर जोन ने डंकी रूट से अमेरिका जाने वाले गैर-कानूनी इमिग्रेशन और मानव तस्करी रैकेट के संबंध में 3 एजेंटों से संबंधित 5.41 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। जब्त की गई संपत्तियों में कृषि भूमि, आवासीय और व्यावसायिक इमारतें तथा आरोपी एजेंटों और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर बैंक खाते शामिल हैं। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। अधिकारी ने कहा कि यह कार्रवाई शुभम शर्मा, जगजीत सिंह और सुरमुख सिंह नामक एजेंटों द्वारा अपराध से अर्जित या इसके बराबर की गई संपत्तियों के विरुद्ध की गई है, जो लोगों को कानूनी इमिग्रेशन के झूठे वादे कर उन्‍हें गैर-कानूनी रूप से अमेरिका भेज रहे थे। अधिकारी ने बताया कि ये तीनों हरियाणा के निवासी हैं और लंबे समय से डंकी रूट नेटवर्क में विभिन्न भूमिकाएँ निभा रहे थे। उन्होंने कहा कि ये युवा लोगों को निशाना बनाते, उन्हें लुभाते और अपने नेटवर्क के अन्य एजेंटों के पास भेजते थे। अधिकारी ने कहा कि वे विशेष रूप से विभिन्न देशों के लिए हवाई टिकटों और विज़िटर वीज़ा की व्यवस्था करने में भी शामिल थे। फरवरी 2025 में अमेरिकी सरकार द्वारा गैर-कानूनी रूप से अमेरिका में प्रवेश करने वाले 330 भारतीय नागरिकों को निर्वासित किए जाने के बाद, ईडी ने पंजाब और हरियाणा पुलिस द्वारा भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), 2023 (पूर्व आईपीसी, 1860) और इमीग्रेशन एक्ट, 1983 की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज कई एफआईआरों के आधार पर गैर-कानूनी इमिग्रेशन और मानव तस्करी रैकेट की जांच शुरू की थी।    
  • IPL Mini Auction 2026 आजः नीलामी में उतरेंगे 350 प्लेयर्स, 77 की खुलेगी किस्मत

    IPL Mini Auction 2026 आजः नीलामी में उतरेंगे 350 प्लेयर्स, 77 की खुलेगी किस्मत

    स्पोर्ट्सः आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन का आज अबू धाबी में होने जा रही है। दोपहर 2:30 बजे से शुरू होने वाले इस ऑक्शन में देश-विदेश के नामी खिलाड़ी फ्रेंचाइजियों की नजरों में होंगे और हर टीम अपनी जरूरत के मुताबिक सबसे बेहतरीन डील करने की कोशिश करेगी। 31 मार्च 2026 से शुरू होने वाले आईपीएल के 19वें सीजन से पहले यह मिनी ऑक्शन टीमों के लिए बेहद अहम है। नीलामी में 350 प्लेयर्स उतरेंगे, लेकिन 77 ही बिक पाएंगे। 10 टीमों के पास 237.55 करोड़ रुपए का पर्स है।

    मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पास 64.3 करोड़ रुपये का भारी-भरकम पर्स है। माना जा रहा है कि आज की बोली का रुख काफी हद तक KKR तय कर सकती है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) भी 43.4 करोड़ रुपये के साथ कई बड़े खिलाड़ियों पर हाथ आजमा सकती है।

    आज ऑक्शन में उतरने वाली टीमों का पर्स
    कोलकाता नाइट राइडर्स – 64.3 करोड़
    – चेन्नई सुपर किंग्स – 43.4 करोड़
    – सनराइजर्स हैदराबाद – 25.5 करोड़
    – लखनऊ सुपर जायंट्स – 22.95 करोड़
    – दिल्ली कैपिटल्स – 21.8 करोड़
    – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 16.4 करोड़
    – राजस्थान रॉयल्स – 16.05 करोड़
    – गुजरात टाइटंस – 12.9 करोड़
    – पंजाब किंग्स – 11.5 करोड़
    – मुंबई इंडियंस – 2.75 करोड़

  • क्रिकेट के वर्ल्ड चैम्पियन कप्तान की हो सकती है गिरफ्तारी

    क्रिकेट के वर्ल्ड चैम्पियन कप्तान की हो सकती है गिरफ्तारी

    नई दिल्लीः श्रीलंका को 1996 का वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान अर्जुन रणतुंगा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। श्रीलंका के भ्रष्टाचार निरोधक आयोग (CIABOC) ने सोमवार को अदालत को बताया कि पूर्व क्रिकेटर और पूर्व मंत्री अर्जुन रणतुंगा को जल्द गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा। वह 2015 से 2019 के बीच यूएनपी सरकार में मंत्री भी रह चुके है। मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन रणतुंगा को पेट्रोलियम मंत्री रहने के दौरान हुए भ्रष्टाचार के आरोपों में CIABOC उन्हें गिरफ्तार करने की योजना बना रही हैं।

    भ्रष्टाचार निगरानी संस्था ने कहा कि रणतुंगा और उनके भाई पर लंबे समय के तेल खरीद कॉन्ट्रैक्ट देने के तरीके को बदलने और ज़्यादा कीमत पर मौके पर खरीदारी करने का आरोप है। रिश्वत या भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने वाले कमीशन के अनुसार, “जिससे राज्य को कुल 800 मिलियन रुपये का नुकसान हुआ है,” जो 2017 में जब ये डील हुई थीं, उस समय $5 मिलियन से थोड़ा ज़्यादा था। कमीशन ने कोलंबो मजिस्ट्रेट असंगा बोदारागामा को बताया कि अर्जुन विदेश में थे और लौटने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    वहीं डेली मिरर, श्रीलंका की रिपोर्ट के अनुसार यह नुकसान उस समय हुआ जब दीर्घकालिक टेंडरों को रद्द कर महंगे दामों पर स्पॉट टेंडर लागू किए गए। सीलोन पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के लिए 2017-18 के दौरान ईंधन खरीद से जुड़े 3 लॉन्ग-टर्म टेंडर रद्द कर दिए गए थे। इसके बाद उच्च कीमतों पर स्पॉट टेंडर अपनाए गए। आरोप है कि इससे सरकारी कंपनी को करीब 800 मिलियन रुपये का नुकसान हुआ। भ्रष्टाचार निरोधक आयोग की ओर से सहायक निदेशक (कानूनी) अनुषा समंथाप्पेरुमा अदालत में पेश हुईं। उन्होंने बताया कि CPC के पूर्व चेयरमैन धम्मिका रणतुंगा को इसी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

    धम्मिका रणतुंगा को पहला आरोपी, जबकि तत्कालीन पेट्रोलियम मंत्री अर्जुन रणतुंगा को दूसरा आरोपी नामित किया गया है आयोग ने बताया कि अर्जुन रणतुंगा फिलहाल विदेश में हैं, इसलिए उन्हें सोमवार को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। आयोग ने अदालत से हस्तक्षेप का अनुरोध करते हुए संदिग्ध को रिमांड पर लेने का आदेश मांगा क्योंकि घटना की जांच अभी भी जारी है। राष्ट्रपति के वकील सलिया पियरिस ने अदालत में कहा कि उनका मुवक्किल जांच में पूरा सहयोग कर रहा है, इसलिए उसे जमानत पर रिहा किया जाए। मुख्य मजिस्ट्रेट ने आरोपी (धम्मिका) को 10 लाख की दो जमानतों पर रिहा करने का आदेश दिया। इसी के साथ ही विदेश यात्रा पर प्रतिबंध भी लगा दिया।

     

  • Punjab News: AAP नेता को फिर मिली जान से मारने की धमकी, परिवार में डर का माहौल, देखें वीडियो

    Punjab News: AAP नेता को फिर मिली जान से मारने की धमकी, परिवार में डर का माहौल, देखें वीडियो

    कपूरथलाः पंजाब के फगवाड़ा के पास दरवेश गांव के रहने वाले आम आदमी पार्टी के नेता और युद्ध नशेयां विरुद्ध अभियान के कोआडिनेटर दलजीत राजू को एक बार फिर वॉट्सऐप मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है जिससे उनके परिवार में डर का माहौल और गहरा हो गया है।

    राजू के मुताबिक यह धमकी उन्हें कल उनके वॉट्सऐप नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने भेजी जिसने खुद को काला राणा बताया। मैसेज में कहा गया कि राजू को कोई नहीं बचा सकता।धमकी में लिखा पुलिस भी तुमे बचा नहीं पाएगी। इस धमकी के बाद से राजू, उनकी पत्नी और बेटी लगातार दहशत में जी रहे हैं। दलजीत राजू ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी उन्हें लगातार फिरौती के लिए कॉल और मैसेज मिलते रहे हैं, जिनके मोबाइल नंबर कथित तौर पर कनाडा और ऑस्ट्रेलिया से संचालित बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा जांच में प्रगति के दावों के बावजूद इस तरह की धमकियां मिलना परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। राजू ने इस धमकी की जानकारी जालंधर रेंज के DIG नवीन सिंगला, SSP गौरव तूरा और SP माधवी शर्मा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दे दी है।

    बता दें, इससे पहले 27 नवंबर की सुबह दलजीत राजू के घर पर फायरिंग की घटना हुई थी। 2 नकाबपोश युवक मोटरसाइकिल पर आए और उनके घर पर गोलियां चला दीं। उस वक्त राजू, उनकी पत्नी और बेटी घर की पहली मंजिल पर सो रहे थे। हमलावर मौके से फरार हो गए थे, लेकिन जाते समय काला राणा ग्रुप 5 करोड़ लिखा हुआ कागज छोड़ गए थे। जिससे यह साफ हुआ कि हमला फिरौती के मकसद से किया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन बार-बार मिल रही धमकियों से दलजीत राजू और उनका परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

  • श्रमिकों को घर छोड़ने आ रही पिकअप पलटी, 4 मजदूरों की मौत, 3 घायल, मची चीख-पुकार

    श्रमिकों को घर छोड़ने आ रही पिकअप पलटी, 4 मजदूरों की मौत, 3 घायल, मची चीख-पुकार

    सिंगरौलीः जिले के चितरंगी तहसील क्षेत्र में झरकटा पहाड़ सड़क मार्ग पर बीती रात 1 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश से श्रमिकों को उनके घर छोड़ने आ रही पिकअप पहाड़ी मोड़ पर बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में 4 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान शीलू (32), अमरपाल बैगा (36), लाल कुमार (35) और सूरज लाल बैगा (31) के रूप में हुई है। घायलों में संतोष कुमार, अमरेश कुमार पटेल और नन्हकू केवट शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, बीती रात घना कोहरा था और विजुअलिटी बेहद कम थी। इस दौरान रात को करीब 1 बजे सिंगरौली के चितरंगी तहसील क्षेत्र से श्रमिकों को भरकर एक पिकअप जा रही थी। जब पिकअप झरकटा पहाड़ सड़क मार्ग पर पहुंची तो अचानक मोड़ आ जाने से पिकअप अनियंत्रित हो गई और पहाड़ी क्षेत्र में पलट गई। इस दौरान चीख पुकार मच गई और लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

    वहीं सूचना मिलते ही नौडिहवा चौकी प्रभारी मनोज सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी भिजवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।