Blog

  • नेशनल हेराल्ड केस में ED चार्जशीट पर कोर्ट का आया फैसला

    नेशनल हेराल्ड केस में ED चार्जशीट पर कोर्ट का आया फैसला

    नई दिल्लीः नेशनल हेराल्ड मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया है। ऐसे में गांधी परिवार को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट के इस फैसले को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के लिए अहम कानूनी जीत के तौर पर देखा जा रहा है। अदालत ने कहा कि ईडी मामले में आगे की जांच जारी रख सकती है। हालांकि, कोर्ट ने यह भी कहा कि इस स्टेज पर संज्ञान नहीं लिया जा सकता क्योंकि ईडी का मामला सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा दायर एक निजी शिकायत और मजिस्ट्रेट के समन आदेशों पर आधारित है, बल्कि एक निजी शिकायत से जुड़ा है।

    ‘बार एंड बेंच’ की रिपोर्ट के मुताबिक अदालत ने अपने आदेश में कहा कि PMLA की धारा 3 के तहत परिभाषित और धारा 4 के तहत दंडनीय मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध की जांच और अभियोजन, तब तक कायम नहीं रह सकता जब तक संबंधित अपराध पर एफआईआर दर्ज न हो या वह अपराध कानून की अनुसूची में शामिल न हो। इसी आधार पर अदालत ने ईडी की शिकायत को खारिज कर दिया। कोर्ट ने यह भी कहा कि चूंकि अब दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है, इसलिए ईडी द्वारा आरोपों के गुण-दोष (मेरिट्स) पर दी गई दलीलों पर फैसला करना फिलहाल जल्दबाजी और अनुचित होगा।

    अदालत ने साफ कहा, ‘धारा 3 के तहत परिभाषित और धारा 4 के तहत दंडनीय अपराध का संज्ञान लेने से इनकार किया जाता है। शिकायत खारिज की जाती है।’ इस मामले में गांधी परिवार के अलावा सुमन दुबे, सैम पित्रोदा, यंग इंडियन, डोटेक्स मर्चेंडाइज और सुनील भंडारी को भी ईडी ने आरोपी बनाया था। वहीं, गांधी परिवार की ओर से दलील दी गई कि यह एक असामान्य और अभूतपूर्व मामला है, जिसमें बिना किसी संपत्ति के उपयोग या उसके प्रदर्शन के ही मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगाए गए हैं। सुनवाई के दौरान कांग्रेस नेताओं ने ईडी के इस आरोप को भी खारिज किया कि यंग इंडियन का इस्तेमाल AJL की संपत्तियां हड़पने के लिए किया गया। उनका कहना था कि दिया गया कर्ज AJL को कर्ज-मुक्त बनाने के लिए था।

  • Jalandhar News: PNB Bank के ATM में घुसे चोर, गैस कटर से काटी मशीन, देखें CCTV

    Jalandhar News: PNB Bank के ATM में घुसे चोर, गैस कटर से काटी मशीन, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: लूटपाट और चोरी की घटनाओं का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। जहां बेखौफ लुटेरे बैंकों के एटीएम को निशाना बनाने लगे है। यह पहली बार नहीं है कि लुटेरे बैंकों के एटीएम को निशाना बना रहे है। इससे पहले भी कई घटनाएं सामने आ चुकी है और बैंकों के अधिकारियों को एटीएम के बाहर सिक्योरिटी गार्ड तैनात करने की हिदायतें भी दी चुकी है। लेकिन अब ताजा मामला पठानकोट हाईवे पर स्थित गांव पंजाबी बाग के पास पीएनबी बैंक के एटीएम को चोरों द्वारा निशाना बनाने का सामने आया है।

    जहां देर रात 2 चोरों ने पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटने की वारदात को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 युवक पीएनबी के एटीएम में घुसे और उन्होंने सबसे पहले एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे कर दिया ताकि उनकी पहचान न हो सके। इसके बाद आरोपियों ने गैस कटर की मदद से एटीएम को काटना शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

    आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। थाना मकसूदां पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चोर एटीएम से नकदी निकालने में सफल हुए या नहीं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस मामले में लेकर मकसूदां के थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

  • Punjab News: Property कारोबारी के घर पर बदमाशों का हमला, बरसाएं ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    Punjab News: Property कारोबारी के घर पर बदमाशों का हमला, बरसाएं ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    लुधियानाः प्रॉपर्टी कारोबारी के घर पर बदमाशों ने हमला कर दिया। घटना हैबोवाल के जोशी नगर में देर रात की है। जहां बदमाशों ने कारोबारी के घर रात भर में चार बार हमला किया। घर में मौजूद महिला ने बताया कि हमलावर रात 9:30, 12:30, 2:30 और तड़के 4:30 बजे आए। पीड़िता बलविंदर कौर ने बताया कि वह रात को अकेली सो रही थी, तभी घर का मेन गेट ईंटों से तोड़े जाने की आवाज आई। पहली मंजिल पर जाते ही आरोपियों ने घर पर तेजधार हथियारों, कांच की बोतलों और ईंटों से हमला कर दिया। हमलावर महिला से गाली-गलौज और उन्हें जान से मारने की धमकियां देकर फरार हो गए। परिवार के अनुसार करीब दो महीने पहले इन्हीं आरोपियों ने उनके दोनों बेटों को बेरहमी से पीटा था जिसकी शिकायत पुलिस में की गई थी। उसी रंजिश का बदला लेने के लिए हमला किया गया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने राजा गिरी उर्फ छोटू, एस गिल, मनी नाहर, बॉबी नाहर, गैरी नाहर, आसू, कन्नू, मनी, कृष्णा, कन्नू पेपी, राहुल मोटा, नेपाली, चीनी, मानव सहोता, ऋषव, नितिन, पेपी सहित 1-2 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते जांच तेज कर दी है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।
  • Donald Trump के टैरिफ का नहीं हुआ असर, भारत से अभी भी सामान खरीद रहा अमेरिका

    Donald Trump के टैरिफ का नहीं हुआ असर, भारत से अभी भी सामान खरीद रहा अमेरिका

    नई दिल्ली: डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ लगाने के बाद भी अमेरिका भारत से काफी ज्यादा सामान खरीद रहा है। सरकार की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, नवंबर महीने में भारत के एक्सपोर्ट्स में 19.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही 38.1 बिलियन डॉलर दोनों देशों में कारोबार रहा है। यह आंकड़ा पिछले तीन सालों में सबसे अच्छा है। इस उछाल के पीछे का कारण अमेरिका और चीन में ज्यादा मात्रा में एक्सपोर्टस हुआ सामान है। इसके साथ ही इंपोर्ट्स में 2% की गिरावट भी आई है। नवंबर के महीने में इंपोर्ट्स 62.70 बिलियन डॉलर रहा है। व्यापार घाटा भी 2 प्रतिशत की गिरावट के बाद नवंबर के महीने में 24.60 बिलियन डॉलर रहा है। यह जून के बाद काफी न्यूनतम स्तर पर है। अक्टूबर के महीने में भारत के एक्सपोर्ट्स में भी 12% की गिरावट आई थी। ऐसे में एक बार से इजाफा भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए काफी अच्छा है।

    टैरिफ के बाद भी जारी रही खरीददारी

    डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा लगाए गए टैरिफ के बाद भी अमेरिका पर भारत का एक्सपोर्ट करीबन 7% रहा है। यह 22.6% की बढ़ोतरी को दर्शाता है। यह स्थिति उस समय कि है डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया है। नवंबर के महीने में चीन ने भी भारत से 2.2 बिलियन डॉलर का सामान खरीदा है। इसमें से 90 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। नीदरलैंड को पीछे छोड़कर चीन भारत का तीसरा सबसे बड़ा एक्सपोर्ट डेस्टिनेशन बन चुका है।

    इन देशों से होता है भारत का एक्सपोर्ट

    आंकड़ों की मानें तो एक्सपोर्ट के मामले में अमेरिका पहले नवंबर पर है। यूएई दूसरे नंबर पर है। बीते महीने चीन भी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ चुका है। भारत के इंजीनियरिंग गुड्स, इलेक्ट्रोनिक गुड्स और पेट्रोलियम गुड्स की डिमांड अलग-अलग देशों में काफी रही है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, एक्सपोर्ट्स में बढ़ोतरी और इंपोर्ट्स में हो रही गिरावट के पीछे का कारण त्योहारों के सीजन का खत्म होना है। इसके कारण डिमांड में गिरावट आई है। भारत इंपोर्ट किए जाने वाले गोल्ड में भी नवंबर के महीने में 55% गिरावट आई है। बीते महीने में सिर्फ 4 बिलियन डॉलर का गोल्ड ही खरीदा गया है।
  • एक्सप्रेस-वे पर कोहरे का कहर, 7 बसें, 3 कारें टकराईं, 4 जिंदा जले, 25 से अधिक घायल, देखें वीडियो

    एक्सप्रेस-वे पर कोहरे का कहर, 7 बसें, 3 कारें टकराईं, 4 जिंदा जले, 25 से अधिक घायल, देखें वीडियो

    मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार अलसुबह भीषण रोड एक्सीडेंट हो गया। जहां यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे में कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस घटना में 7 बसों और 3 कारों में ये भयानक टक्कर हो गई और घटना में वाहनों को आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार अलसुबह के वक्त जब यात्री बसों में सो रहे थे, तभी ये हादसा हुआ। हादसा इतना भयानक था कि कई वाहनों में आग लग गई। वहीं हादसे में 4 लोगों की जलकर मौत हो गई। मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है, क्योंकि मौजूदा लोगों के अनुसार कई लोगों के बसों में मानव अंग फंसे दिखाई दिए।

    बताया जा रहा है कि जली हुई लाशों के टुकड़े 17 पॉलिथीन बैग में भरकर अस्पताल पहुंचाए गए हैं। डीएनए टेस्ट से इनकी शिनाख्त की जाएगी। लोगों के अनुसार इस घटना में 66 लोग घायल हुए हैं। पुलिस टीमें, फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू कराया। एसएसपी मथुरा श्लोक कुमार ने कहा कि कोहरे के वक्त रात में 7 बसें और कई कारें आपस में टकरा गईं। एक्सीडेंट के दौरान 4 से ज्यादा बसों में आग लग गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि टक्कर इतनी तेज थी कि बसों में आग लग गई और कई यात्री इसमें झुलस गए। हादसे के रोंगटे खड़े करने वाले वीडियो सामने आए हैं।

    एक घायल ने बताया कि वाहनों की टक्कर के बाद बसों में आग लग गई. हादसे के वक्त यात्री बस में सो रहे थे, तभी सुबह करीब 4 बजे ये दुर्घटना हुई। एसएसपी का कहना है कि घायलों में ज्यादातर की हालत स्थिर है। यूपी के ज्यादातर जिलों में मंगलवार सुबह से कोहरा छाया हुआ है। कोहरे का असर शहरों से बाहर हाईवे पर दिखाई दे रहा था, मगर आज लखनऊ समेत ज्यादातर हिस्सों में घना कोहरा देखा जा रहा है। मौसम विभाग का मानना है कि सोमवार से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर कम हुआ है और हवा का रूख पछुआ होने से कोहरा बढ़ा है।

     

  • 3 घरों में लगी भीषण आग, जिंदा जला किसान, मची अफरा-तफरी

    3 घरों में लगी भीषण आग, जिंदा जला किसान, मची अफरा-तफरी

    खंडवाः शहर में आज सुबह 3 घरों में आग लगने का मामला सामने आया है जिससे एक किसान जिंदा जल गया। आग लगने के दौरान वह घर में अकेला था। 6 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना ग्राम सक्तापुर में सुबह करीब 7 बजे की है। पुलिस के मुताबिक, गांव में सभी सो रहे थे। आग और धुआं देखकर 2 घरों के लोग जाग गए और जान बचाकर बाहर निकल आए, लेकिन तीसरे घर में 50 वर्षीय सूरज राठौर अकेले थे जो अंदर ही फंसे रह गए और आग की चपेट में आकर झुलस गए।

    जानकारी देते सक्तापुर के सरपंच सुनिल राठौर ने बताया कि गांव के तेली राठौर समाज के 3 घरों में आग लगी है। सभी परिवार खेती-किसानी से जुड़े हुए हैं। सुबह 7 बजे परिवार के कुछ लोग बाड़े तरफ चले गए थे। वहीं, कुछ सो रहे थे। दो घरों में सोए हुए लोगों को तो उठा लिया था, लेकिन एक घर में सूरज का ध्यान नहीं रहा, वो आग की चपेट में आकर जल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूरज घर में अकेला था। उसकी मां कुछ दिनों से बेटी के घर इंदौर गई हुई है।

    टीआई विकास खिंची ने बताया कि सूचना मिलते ही तहसीलदार और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। आग बुझाने के लिए मूंदी, पुनासा, ओंकारेश्वर और संत सिंगाजी थर्मल प्लांट से कुल 6 फायर ब्रिगेड बुलाई गईं। घरों में रखा सामान जलकर राख हो चुका था।

  • Punjab News: नौजवानों की गुंडागर्दी, युवक की टांग में मारी गोली, अस्पताल में भी की तोड़फोड़, देखे वीडियो

    Punjab News: नौजवानों की गुंडागर्दी, युवक की टांग में मारी गोली, अस्पताल में भी की तोड़फोड़, देखे वीडियो

    फिरोजपुरः शहर में गुंडागर्दी की वारदातें बढ़ती जा रही है। शहर के बगदादी गेट के पास 40 से 50 युवकों की ओर से एक नौजवान पर हमला कर गोली चलाने का मामला सामने आया है। नौजवान की टांग में गोली लगी है। जिसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। यही नही हमलावर उक्त नौजवान के पीछे अस्पताल पहुंच गए, जहां उन्होंने काफी तोड़फोड़ की और मारपीट की भी कोशिश की। घायल लव ने बताया कि वह दाना मंडी का रहने वाला है। दोपहर को वह बगदादी गेट के पास थे। इस दौरान कुछ युवक एक्टिवा पर आए और आरोप लगाने लगे की वह उन्हें घूर कर देख रहे थे। इस बात को लेकर वहां पर झगड़ा करने लगे। हमने किसी तरह उनसे माफी मांगी और घर आ गए। लेकिन पता नहीं वहीं युवक अपने साथ 40 से 50 युवकों को लेकर शाम को उनके घर के पास पहुंच गए और हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग भी की, गोली उसकी टांग में जा लगी। जिसके बाद तुरंत घरवाले उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हमलावर उनका पीछा करते हुए सिविल अस्पताल में पहुंच गए। सिविल अस्पताल पहुंचते ही हमलावरों ने हमला कर दिया, इस दौरान जमकर ईंट-पत्थर बरसाए, अस्पताल के शीशे और सामान की तोड़फोड़ की। जिससे मेडिकल स्टाफ में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
  • ऊंटनी की मौत के बाद 5 दिन पास बैठा रहा बच्चा, कुत्तों के हमले के बाद भी नहीं छोड़ी मां

    ऊंटनी की मौत के बाद 5 दिन पास बैठा रहा बच्चा, कुत्तों के हमले के बाद भी नहीं छोड़ी मां

    जैसलमेरः शहर के रेतीले इलाके में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, मां और बच्चे के प्यार का बेहतर उदाहरण देखने को मिला है। दरअसल, एक ऊंटनी की मौत के 5 दिन बाद भी बच्चा उसके शव के पास बैठा रहा। बार-बार सिर से मां को उठाने की कोशिश करता और फिर अपनी जगह पर आकर बैठ जाता। जंगली जानवरों और कुत्तों के हमले से बच्चा घायल भी हुआ, लेकिन वह अपनी मां को छोड़कर नहीं गया। चरवाहों ने जब उसे देखा तो गोशाला में इसकी सूचना दी। इसके बाद गोशाला से पिकअप आई और उसे सुरक्षित ले गई। इस दौरान ऊंटनी का बच्चा चिल्लाता रहा और मां को पुकारता रहा।

    जानकारी देते आसेरा ने बताया कि ओरणा में ऊंटनी ने बच्चे को जन्म दिया। कमजोरी के चलते ऊंटनी ने दम तोड़ दिया। जन्म लेते ही मां का साया सिर से उठ जाने का दर्द शायद बच्चे ने भी महसूस किया। वह लगातार मां के पास ही रहा और उसके शरीर से लिपटकर बैठा रहा। वह अपनी मां को छोड़कर जाने को तैयार नहीं था। मां की मौत के अगले ही दिन बच्चे पर कुत्तों ने हमला भी किया था।

    ऊंटनी के बच्चे की पीठ पर चोट का निशान भी है। शरीर पर कई जगह जख्म हो गए, लेकिन इसके बावजूद वह बच्चा अपनी मां को छोड़कर कहीं नहीं गया। घायल हालत में भी वह पांच दिनों तक बिना कुछ खाए-पिए मां के शव के पास बैठा रहा। कभी वह उसके चारों ओर चक्कर लगाता, तो कभी सिर से धक्का देकर उसे उठाने का प्रयास करता, जैसे उम्मीद हो कि मां फिर से खड़ी हो जाएगी।

    वहीं जगदंबा सेवा समिति ट्रस्ट के सचिव जुगल किशोर आसेरा ने बताया कि ओरण क्षेत्र में घूम रहे चरवाहों ने ऊंटनी के बच्चे की चीख सुनकर लोगों को सूचना दी। सूचना मिलते ही भादरिया गोशाला से जुड़ी टीम सक्रिय हुई। ऐसे में, यहां टीम भेजी और उसका रेस्क्यू करवाया।

  • Punjab News: कार और ट्रक की टक्कर में मां-बेटी की मौत, पिता गंभीर घायल

    Punjab News: कार और ट्रक की टक्कर में मां-बेटी की मौत, पिता गंभीर घायल

    संगरूरः बरनाला-बठिंडा मुख्य मार्ग के पास घुन्नस ड्रेन के निकट एक कार और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में कार में सवार मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि मृतक बच्ची का पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मंगलेश गर्ग के पुत्र नरेश कुमार निवासी मॉडल टाउन तपा, पत्नी विशैली और 2 वर्षीय बेटी मायरा सहित कार में सवार होकर बरनाला से तपा लौट रहे थे।

    जब वे मुख्य मार्ग पर घुन्नस ड्रेन के पास पहुंचे तो उनकी कार आगे जा रहे एक ट्रक से टकरा गई, जिससे कार में सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना सड़क सुरक्षा फोर्स के कर्मचारियों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने घायल लोगों को उठाकर सिविल अस्पताल बरनाला में भर्ती कराया, जहाँ बच्ची की मृत्यु हो गई और डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल दम्पति को प्राथमिक उपचार देकर लुधियाना रेफर कर दिया।

    वहां घाव बर्दाश्त न कर पाने के चलते पत्नी ने दम तोड़ दिया, जबकि पति डीएमसी लुधियाना में ज़्यादा इलाज के अंतर्गत है और उसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। दूसरी ओर घटना की सूचना पाते ही पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे और वे हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं।

     

  • Punjab News: कोहरे का कहर, करीब आधा दर्जन गाड़ियां आपस में टकराईं, देखें वीडियो

    Punjab News: कोहरे का कहर, करीब आधा दर्जन गाड़ियां आपस में टकराईं, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः बढ़ी ठंड के साथ घने कोहरे का कहर भी दिखना शुरू हो गया है। ताजा मामला फिरोजपुर-फाजिल्का रोड से सामने आया है जहां के ममदोट-खाई लिंक पर बने टीम पॉइंट को पास घने कोहरे की वजह से करीब आधा दर्जन गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिससे कई लोग घायल भी हो गए और उनकी गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई।

    जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, ये गाड़ियां टी-पॉइंट पर तीखे मोड़ और भट्टे की मिट्टी धंसने की वजह से टकराई हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने पीछे से आ रही गाड़ियों को रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन फिसलन की वजह से वे ब्रेक नहीं लगा पाए और आपस में टकरा गईं। इस दौरान कुछ लोगों को चोटें आईं और कइयों की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। इस दौरान गणिमत यह रही कि कोई बड़ा नुक्सान नहीं हुआ। लोगों ने मौके पर वाहनों को रोककर क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को साइड करवाया।