Blog

  • Punjab News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, सरेआम तेजधार हथियारों और पत्थरों से किया घर पर हमला, देखें CCTV

    Punjab News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, सरेआम तेजधार हथियारों और पत्थरों से किया घर पर हमला, देखें CCTV

    लुधियानाः जिले के लोहारा रोड के नजदीक सतगुरु नगर इलाके में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। जहां कुछ नौजवानों द्वारा एक घर पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बाइक सवार 3 नौजवान आते है औ इस दौरान 2 नौजवान बाइक से उतरकर तेजधार हथियार से घर के दरवाजे पर हमला करना शुरू कर देते है। हमला करने के बाद वह बाइक पर सवार होकर फरार हो जाते है। वहीं दूसरी सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दफ्तर में कुछ नौजवान घुसते है और कुर्सी पर बैठे व्यक्ति को पकड़कर धमकी देकर चले जाते है। वहीं घटना में नौजवानों ने युवक की बाइक तोड़ दी। एक अन्य सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि आधा दर्जन से अधिक बाइक सवार नौजवानों द्वारा घर पर हमला किया गया। घटना को अंजाम देकर हमलावार मौके से फरार हो गए। इस दौरान नौजवान ने ईंट-पत्थर और तेजधार हथियारों से घर पर हमला किया। इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में भी दहशत का माहौल पाया जा रहा है। ऐसे में देखना यह होगा कि पुलिस इस नौजवानों पर क्या कार्रवाई करती है।
  • Punjab News: पिता-पुत्र में घरेलू विवाद, गुस्से में बेटे ने लगाई खुद को आग, देखें वीडियो

    Punjab News: पिता-पुत्र में घरेलू विवाद, गुस्से में बेटे ने लगाई खुद को आग, देखें वीडियो

    लुधियानाः घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने खुद को आग लगा ली। घटना सोमवार रात करीब 9:30 बजे गांव दाद पक्खोवाल रोड की है। झुलसे युवक की पहचान लवप्रीत बब्बू (29) के रूप में हुई है। परिजनों ने समय रहते आग बुझा दी, लेकिन युवक गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस चौकी ललतों के ड्यूटी ऑफिसर मनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को रात करीब 9:50 बजे सूचना मिली थी कि गांव दाद में एक युवक ने खुद को आग लगा ली है। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि पिता और बेटे के बीच किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से में आकर युवक ने खुदकुशी की नीयत से अपने ऊपर आग लगा ली। परिजनों ने किसी तरह युवक को आग बुझाकर बचा लिया। पुलिस ने एंबुलेंस के लिए तीन बार फोन किया, लेकिन संपर्क करने के बावजूद एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची। हालात गंभीर होने पर पुलिस कर्मियों ने युवक को अपनी पीसीआर कार में सिविल अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल में उपचार कर रहे डॉक्टर अजय ने बताया कि लवप्रीत के हाथ, पैर और चेहरा बुरी तरह झुलस चुके हैं। उसकी आंखों को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बताया कि युवक करीब 65 फीसदी तक जल चुका है। हालत नाजुक होने के चलते उसे तुरंत पटियाला रेफर कर दिया गया है।
  • Jalandhar News: दुकान पर बाइक सवारों ने चलाई गोली, नगदी व गहने लेकर लुटेरे फरार

    Jalandhar News: दुकान पर बाइक सवारों ने चलाई गोली, नगदी व गहने लेकर लुटेरे फरार

    जालंधर, ENS: थाना लांबड़ा के अधीन आते गांव लल्लियां कलां में लूट की घटना सामने आई है। जहां 2 लुटेरों ने पहले रेकी की और उसके बाद दुकान पर सिगरेट के बहाने घुस गए। जहां गोली चलाकर दुकानदार से नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। पीड़ित प्रदीप कुमार पुत्र कोमल शर्मा ने घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। वहीं घटना को लेकर गांव वासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार दुकानदार द्वारा विरोध करने पर लुटेरों ने गोली चलाई, जिसके बाद लुटेरे दुकानदार की सोने की अंगूठी, चांदी का कड़ा और करीब 5 हजार की नगदी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना लांबड़ा पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    पीड़ित प्रदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के गेट के पास उनकी किराने की दुकान है। देर रात करीब 8 बजे वे और उनके पिता दुकान पर मौजूद थे। तभी एक बाइक पर सवार 2 युवक उनके पास आए। एक युवक ने सिगरेट मांगी और लेकर चला गया। पांच मिनट बाद वह युवक बाइक कुछ दूर खड़ी करके वापिस दुकान पर आया। लौटकर आए लुटेरे ने सीधे उनके पिता को धमकी देते हुए सारा सामान सौंपने को कहा। जब उनके पिता ने विरोध किया तो लुटेरे ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और लुटेरे ने अपना रिवॉल्वर निकालकर गोली भी चला दी।

    गोली की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। लुटेरे उनके पिता का चांदी का कड़ा, सोने की अंगूठी और 5 हजार रुपए लूटकर बाइक से नूरमहल की तरफ फरार हो गए। प्रदीप कुमार ने अपनी इनोवा गाड़ी से लुटेरों का पीछा शुरू कर दिया। पीछा होता देख बाइक के पीछे बैठे लुटेरे ने रिवॉल्वर प्रदीप की ओर तान दी, लेकिन उस समय लाइट बंद होने के कारण लुटेरा गोली नहीं चला सका और प्रदीप कुमार की जान बच गई। वारदात की पुष्टि करते हुए थाना लांबड़ा के एसएचओ गुरमीत राम ने बताया कि लुटेरों की शिनाख्त के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

  • Jalandhar News: इस इलाके में शुरू हुई वोटिंग, लोगों में उत्साह, लगने लगी लंबी कतारें, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में शुरू हुई वोटिंग, लोगों में उत्साह, लगने लगी लंबी कतारें, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव 14 दिसंबर को हुए थे। हालांकि कुछ जगहों में हंगामा होने और गलत बैलेट पेपर की सूचना प्राप्त होने पर वोटिंग स्थगित कर दी गई थी। वहीं नूरपुर गांव में भी 14 नवंबर को होने वाले जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव गलत बैलेट पेपर प्राप्त होने के कारण स्थगित किए गए थे। आज निर्वाचन क्षेत्र में निर्धारित समय पर मतदान फिर से शुरू हुआ, जहां सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है।

    हालांकि मतदाताओं की संख्या अभी भी कम रहने की संभावना है। लेकिन प्रशासन का कहना है कि वह निश्चित रूप से सभी से लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने की अपील करेंगे। देहात में आज हो रही वोटिंग को लेकर बुजुर्ग माता ने वोट डाली और उसके बाद बाहर आकर वोट का निशान मीडिया को दिखाया।

    वहीं बुजुर्ग व्यक्ति का कहना है कि लोगों में आज भी वोटिंग का उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वह भी वोटिंग करके आए है और बूथ पर सुबह ही लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई है। वहीं बूथों पर पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए है।

  • Punjab News: 60 वर्षीय व्यक्ति पर बच्चे से गलत काम करने के आरोप, थाने पहुंचा परिवार, देखें वीडियो

    Punjab News: 60 वर्षीय व्यक्ति पर बच्चे से गलत काम करने के आरोप, थाने पहुंचा परिवार, देखें वीडियो

    अमृतसर: खजाना गेट के पास इलाके में 11 साल के बच्चे के साथ गलत काम करने की कोशिश का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में बच्चे के परिवार के सदस्यों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। मीडिया से बात करते परिवार के सदस्य करण मेहता ने बताया कि वह गली दाई वाली, खजाना गेट के अंदर रहते हैं और पिछले 40 सालों से उसी इलाके में बसे हुए हैं। उनके अनुसार उनका 11 साल का बेटा गली में खेल रहा था।

    इसी दौरान किसी की छत से पतंग आकर गिरी। जब उनका बेटा पतंग लेने गया तो वहां 60 वर्षीय व्यक्ति तिलक राज जो पिछले 20 साल से उसी इलाके में रह रहा है, ने बच्चे को पकड़कर लिया और कमरे के अंदर ले जाकर उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की। परिवार ने आरोप लगाया है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। आरोपी की ओर से पहले भी कई बार बच्चे के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की गई और उसे धमकाया जाता था कि अगर किसी को बताया तो नुकसान पहुंचाया जाएगा। डर के कारण बच्चा चुप रहता और घर आकर रोने लग जाता था।

    आज बच्चे ने हिम्मत करके सारी बात परिवार को बताई, जिसके बाद परिवार पुलिस के पास पहुंचा। परिवार ने मांग की कि आरोपी के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज करके कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इंसाफ नहीं मिला तो इलाके के लोगों के साथ मिलकर धरना दिया जाएगा। वहीं पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि मामला गंभीर है और शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • बिल्डिंग से टकराकर क्रैश हुआ प्राइवेट जेट, 8 की मौत, देखें वीडियो

    बिल्डिंग से टकराकर क्रैश हुआ प्राइवेट जेट, 8 की मौत, देखें वीडियो

    मेक्सिकोः सेंट्रल मेक्सिको में छोटा प्राइवेट जेट आपातकालिन लैडिंग के दौरान इमारत से टकराकर क्रैश हो गया। इस घटना में प्राइवेज जेट में सवार 8 यात्रियों और 2 क्रू मेंबर की मौत हो गई है। मेक्सिको स्टेट सिविल प्रोटेक्शन कोऑर्डिनेटर एड्रियन हर्नांडेज ने हादसे की जानकारी दी है। हादसा मेक्सिको सिटी से लगभग 50 किलोमीटर पश्चिम में स्थित सैन माटेओ एटेंको में हुआ, जो टोलुका एयरपोर्ट से 5 किमी की दूरी पर एक औद्योगिक क्षेत्र है। छोटे सेना विमान ने एयरपोर्ट पर उतरने की कोशिश की, उसी दौरान ये विमान एक फुटबॉल ग्राउंड में उतरा और एक बिल्डिंग से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि, कई घंटे बीत जाने के बाद भी 7 शव बरामद किए गए हैं। विमान ने मेक्सिको के प्रशांत तट पर अकापुल्को से उड़ान भरी थी।

    हर्नांडेज ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि प्राइवेट जेट ने आपातस्थिति में एक फुटबॉल मैदान पर लैंडिंग की कोशिश की थी लेकिन वह पास के एक फैक्ट्री की छत से टकरा गया है, जिससे भीषण आग लग गई। उन्होंने कहा कि हादसे की जांच की जा रही है। सैन माटेआ एटेंको की मेयर एना मुनिज ने मिलेनियो टेलीविजन को बताया कि आग लगने के कारण अधिकारियों ने सुरक्षा उपाय के तौर पर आसपास के इलाके से लगभग 130 लोगों को निकाला है। वहीं सीसीटीवी फुटेज में विमान को तोलुका और सैन माटेओ एटेंको की सीमा के बीच स्थित एक फुटबॉल मैदान में गिरने से कुछ क्षण पहले दिखाया गया है। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि इस प्राइवेट जेट में 2 क्रू मेंबर और 8 यात्री सवार थे। हालांकि मैक्सिको की मीडिया में सभी 10 सदस्यों के मारे जाने की खबरे चल रही हैं।

    रिपोर्टों के अनुसार, यह विमान सेसना 650 साइटेशन III था, जिसका रजिस्ट्रेशन XA-PRO था। इसे सर्विसेज एयरोस एस्ट्रेला ऑपरेट करती थी। टकराने से कुछ देर पहले पायलट ने एयरपोर्ट कंट्रोल टॉवर को एक आपात संदेश भेजा था, जिसमें बताया कि विमान नीचे गिर रहा है। कुछ ही सेकंड बाद एक बड़ा धमाका हुआ, जिसके बाद आग लग गई। काले धुएं का एक ऊंचा गुबार उठा जो कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। हादसे के बाद मेक्सिको और टोलुका नगर पालिका की इमरजेंसी सेवाओं ने तत्काल कार्रवाई की। आग इतनी तेज थी कि फायर फाइटर्स को इस पर काबू करने में 2 घंटे से ज्यादा का समय लगा।

  • Jalandhar News: लॉरेंस के गुर्गे की हलवाई को जान से मारने की धमकी, मांगे 5 करोड़, केस दर्ज

    Jalandhar News: लॉरेंस के गुर्गे की हलवाई को जान से मारने की धमकी, मांगे 5 करोड़, केस दर्ज

    जालंधर, ENS: पंजाब में एक बार फिर से गैंगस्टरों द्वारा रंगदारी वसूलने को लेकर धमकी देने का सिलसिला शुरु हो गया है। आए दिन लोगों को फोन करके गैंगस्टरों के नाम पर धमकियां दी जा रही है। वहीं अब ताजा मामला थाना लोहियां के अधीन आते इलाके से सामने आया है, जहां लॉरेंस के गुर्गे हैरी बॉक्सर ने लोहियां खास के हलवाई से 5 करोड़ की रंगदारी मांगी है। आरोपी ने कहा कि अगर पैसे ना दिए तो वह उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा। गौर हो कि हैरी वही गैंगस्टर है जिसने कॉमेडियन और फिल्म एक्टर कपिल शर्मा को धमकी दी थी।

    आरोप है कि हैरी ने 5 बार धमकी भरे कॉल किए। इस मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दे दी है। जिसके बाद थाना लोहियां की पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। लोहियां के रहने वाले 55 साल के हलवाई ने बताया कि वह व्यापार मंडल का प्रधान है। 30 नवंबर को उनके मोबाइल पर दोपहर 2:19 बजे वॉट्सएप कॉल आई। कॉलर ने कहा- हैलो! मैं लॉरेंस बिश्नोई का आदमी हूं, यह सुनते ही मैंने कॉल काट दी और नंबर ब्लॉक कर दिया। 5 दिसंबर को मेरे बड़े भाई को उसी नंबर से कॉल आई। कॉलर ने कहा-मैं हैरी बॉक्सर बोल रहा हूं।

    लॉरेंस बिश्नोई का आदमी बोल रहा हूं। मुझे 5 करोड़ रुपए चाहिए नहीं तो तेरे परिवार को मरवा दूंगा। इसे सिर्फ धमकी नहीं समझना, मैं जो कहता हूं, कर के भी दिखाता हूं। इसके बाद उसने फोन काट दिया। फिर भाई को वॉइस मैसेज भेजे। मैंने नंबर ब्लॉक में डाला था तो भाई को धमकाया। डर के कारण मैंने नंबर अन-ब्लॉक कर दिया। उसी दिन फिर मुझे कॉल आई। मुझे धमकी दी गई तुमने अगर मेरा फोन नहीं उठाया तो मुझे फोन उठवाना आता है। 5 करोड़ देने ही पड़ेंगे। वरना अंजाम देखा लेना। तेरे परिवार को मरवा दूंगा। 11 दिसंबर को उसने फिर कॉल की। बार-बार कॉल करके गैंगस्टर हैरी उससे 5 करोड़ मांग रहा है।

     

  • Stock Market: Sensex में 300 अंक से ज्यादा की गिरावट, Banking और Auto शेयर्स में बिकवाली

    Stock Market: Sensex में 300 अंक से ज्यादा की गिरावट, Banking और Auto शेयर्स में बिकवाली

    बिजनेसः शेयर बाजार में गिरावट का दौर लगातार जारी है। सप्ताह के दूसरे दिन भी मार्केट की शुरुआत लाल निशान पर हुई। मंगलवार को सेंसेक्स करीब 300 अंक गिरकर 84,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 100 अंक की गिरावट है। ये 25,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 26 में गिरावट है। बैंकिंग, ऑटो और IT शेयर में बिकवाली देखने को मिल रही है।

    शुरुआती कारोबार में बाजार में गिरावट का नेतृत्व आईटी, पीएसयू बैंक, फार्मा इंडेक्स शेयर कर रहे थे। इसके अलावा, ऑटो, रियल्टी, मेटल, एनर्जी, मीडिया और इन्फ्रा लाल निशान में थे। केवल एफएमसीजी और डिफेंस इंडेक्स हरे निशान में था। सेंसेक्स पैक में भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर पैसेंजर व्हीकल, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई और टाइटन गेनर्स थे। एक्सिस बैंक, इटरनल (जोमैटो), एचसीएलटेक, इन्फोसिस, बीईएल, टाटा स्टील, एलएंडटी, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी और आईसीआईसीआई बैंक लूजर्स थे।

    व्यापक बाजार में भी रुझान कमजोरी का बना हुआ है और चढ़ने वाले शेयरों की अपेक्षा गिरने वाले शेयरों की संख्या काफी अधिक थी। मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों लाल निशान में थे। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 338 अंक या 0.56 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 59,879 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 115 अंक या 0.59 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,310 पर था।

    KSH इंटरनेशनल का IPO आज से ओपन
    KSH इंटरनेशनल लिमिटेड का IPO आज से ओपन हो गया है। इसमें 18 दिसंबर तक निवेश कर सकेंगे। कंपनी इस इश्यू के जरिए 710 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। IPO में 420 करोड़ रुपए के फ्रैश शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं प्रमोटर्स 290 करोड़ रुपए के शेयर (ऑफर-फॉर-सेल) बेचेंगे।

  • Punjab News: इन तीनों को मिला पवित्र शहर का दर्जा, गवर्नर ने दी मंजूरी

    Punjab News: इन तीनों को मिला पवित्र शहर का दर्जा, गवर्नर ने दी मंजूरी

    शराब, मांसाहारी चीजें, तंबाकू सहित इन चीजों पर रहेंगी पाबंदी

    श्री आनंदपुर साहिबः पंजाब सरकार की ओर श्री गुरु तेग बहादुर के 350 वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में 24 नवंबर को एक दिन का विशेष सत्र श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित किया गया था। यह पंजाब के इतिहास में पहला मौका था, जब चंडीगढ़ से बाहर सेशन हुआ। इस दौरान सरकार ने इन तीनों शहरों को होली सिटी बनाने का प्रस्ताव पास किया था। साथ ही प्रस्ताव को पास कर मंजूरी के लिए गवर्नर को भेजा था। जिसे अब गवर्नर ने मंजूरी दे दी है। ऐसे में पंजाब के 3 शहरों को पवित्र शहर का दर्जा मिल गया है। इनमें अमृतसर, श्री आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो शामिल है। अब तीनों तख्तों वाले इन शहरों में शराब, मांस और तंबाकू सहित सभी नशीले पदार्थों की बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित हुआ। सरकार का दावा है कि यह फैसला संगत की लंबे समय से उठ रही मांग को पूरा करता है और अब इन शहरों में सफाई, सुरक्षा, विकास व धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं लागू की जाएंगी। दूसरी ओर सरकार ने स्पष्ट किया है कि पवित्र शहरों में अब शराब, मांसाहारी चीजें, तंबाकू और नशीले पदार्थों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले आयोजनों, पोस्टरों या गतिविधियों पर भी रोक लगेगी। इसके अलावा कचरा फैलाने, अव्यवस्थित पार्किंग और भीड़ बढ़ाने वाले व्यवहार पर भी सख्ती होगी। वहीं दैनिक जरूरतों से जुड़ी सेवाओं जैसे फल-सब्ज़ी, दूध, अनाज और जरूरी सामान की दुकानों पर किसी तरह की रोक नहीं होगी। धार्मिक कार्यक्रमों, संगत के आने-जाने और स्थानीय निवासियों की सामान्य दिनचर्या पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। जनता को आवश्यक सेवाएं पहले की तरह उपलब्ध रहेंगी और आवागमन पर भी कोई विशेष पाबंदी नहीं लगेगी। दूसरी ओर पवित्र शहर घोषित होने के बाद इन इलाकों में सफाई व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा, भीड़ प्रबंधन और ट्रैफिक कंट्रोल को बेहतर बनाया जाएगा। ऐतिहासिक गलियों और धार्मिक मार्गों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा तथा अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। शासन अब इन शहरों को सांस्कृतिक और धार्मिक रूप से अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने पर फोकस करेगा।
  • Punjab News: कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचोरिया की मौत की इस गैंग ने ली जिम्मेदारी, मूसेवाला का लिया बदला

    Punjab News: कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचोरिया की मौत की इस गैंग ने ली जिम्मेदारी, मूसेवाला का लिया बदला

    मोहालीः गांव सोहाना के सेक्टर-82 के मैदान में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और वैदवान स्पोर्ट्स क्लब द्वारा कबड्डी कप में गोलियां चली। इस घटना में कबड्डी कप में आए खिलाड़ी और प्रमोटर राणा बलाचोरिया की गोली लगने से मौत हो गई। दरअसल, फैन बनकर मिलने आए 3 युवकों ने सेल्फी लेते ही बलचोरिया पर गोलियां चला दी। जैसे ही वह फोटो खिंचवाने लगा, उन्होंने पिस्तौल से 4-5 राउंड फायरिंग की। इसके बाद हवाई फायरिंग करते हुए हमलावर मोटरसाइकिल और बोलेरो से फरार हो गए। गोली उसके सिर और चेहरे पर लगी।

    गंभीर हालत में घायल को तुरंत फेज-8 स्थित फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान राणा बल्लाचोरिया की मौत हो गई। राणा बलाचोरिया की 10 दिन पहले ही शादी हुई थी। दूसरी ओर देर रात सोशल मीडिया पर पोस्ट करके घनश्यामपुरिया गैंग से जुड़े सागरनोरीत ने इसकी जिम्मेदारी ली । गैंग ने राणा को लॉरेंस गैंग से संबंधित बताया तथा सिद्धू मुसेवाला केस में भी राणा की भूमिका बताते हुए इसे अपना बदला बताया। पोस्ट में कहा गया है कि उन्होंने अपने भाई सिद्धू मूसेवाला का बदला लिया है।

    अब तक कबड्डी टूर्नामेंटों में सट्टेबाजी और गैंगस्टरिज़्म की इनवॉल्वमेंट सामने आ रही है। पिछले चार वर्षों में कबड्डी खिलाड़ियों और प्रमोटरों की हत्याओं के पीछे भी गैंगस्टरों का हाथ दिखा है। कुल मिलाकर पिछले 2-5 वर्षों में यही कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर तीसरी बार मारे गए। इससे पहले 2022 में संदीप नंगल अंबियाँ को जालंधर में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान गोलियों से भूनकर मार दिया गया था।

    उसके बाद अक्टूबर 2025 में जगराऊं के तेजपाल सिंह को गोलियों से हताहत किया गया था। तीसरा—5 नवंबर 2025 को लुधियाना में गुरविंदर सिंह की भी हत्या कर दी गई थी, और अब 2025 खत्म होते-होते राणा बलाचोरिया को भी गोलियों से मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। इन सभी हमलों की जिम्मेदारी गैंगस्टरों ने भी स्वीकार की है कि ये हम लोगों ने किए हैं। पुलिस अब यह तहकीकात कर रही है कि खेल के मैदानों के भीतर खिलाड़ियों के पीछे जिस तरह की सट्टेबाजी दिखाई देती है, उसके पैसे कहीं बाहर देश में बैठे गैंगस्टर ही तो खिलाड़ियों को प्रोमोट करके नहीं भेज रहे।

    क्योंकि पंजाब और कनाडा में इन टूर्नामेंटों में जग्गू भगवानपुरिया की भूमिका भी सामने आई थी। वहीं गोल्डी बराड़ और लारेंस बिश्नोई के कबड्डी कप मैचों में निवेश से जुड़े संकेत भी मिले हैं। बताया गया कि इसी वजह से सिद्धू मूसेवाले की मौत का कारण भी बनी घटनाएं जुड़ी थीं। जब लारेंस बिश्नोई ने एक कबड्डी टूर्नामेंट में सिद्धू मूसेवाले को प्रोग्राम करने से रोका था, तो उसने उस टूर्नामेंट में जाकर लारेंस को चुनौती दी थी और इसीलिए लारेंस ने सिद्धू मूसेवाले को धमकियां दी थीं।