Blog

  • Jalandhar News: IAS Officer Ramveer Singh ने संभाला नए डिविजनल कमिश्नर का चार्ज

    Jalandhar News: IAS Officer Ramveer Singh ने संभाला नए डिविजनल कमिश्नर का चार्ज

    जालंधर, ENS: महानगर के नए डिविजनल कमिश्नर व 2009 बैच के आईएएस अधिकारी रामवीर सिंह ने डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल की अगुवाई में आज चार्ज संभाला। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की नीतियों को लागू करने की बात कही। भारतीय प्रशासकीय सेवाओं के सीनियर अधिकारी रामवीर सिंह राज्य सरकार में अलग-अलग पदों पर सेवाएं निभा चुके है। जनतक सेवा प्रति अपनी सग्रम एंव जवाबदेह पहुंच के लिए जाने जाने वाले रामवीर सिंह के पास प्रशासकीय काम का काफी अनुभव है। उन्होंने राज्य सरकार में डिप्टी कमिश्नर पटियाला, संगरूर, पठानकोट और मैनेजिंग डायरेक्टर मार्कफेड जैसे अहम पदों पर काम किया है। वह अभी पंजाब मंडी बोर्ड के सेक्रेटरी और सूचना एंव जनसंपर्क विभाग, पंजाब के सचिव के तौर पर काम कर रहे है।

    इस दौरान डिविजनल कमिश्नर ने कहा कि लोगों को साफ, पारदर्शी और जवाबदेह सेवाएं देने का हर संभव प्रयास किया जाएगा और इलाके की तरक्की और यहां के लोगों की खुशहाली के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। रामवीर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने पर ज़ोर दिया जाएगा और डिवीज़न से संबंधित प्रशासकीय कामकाज को और आसान बनाने के लिए पारदर्शी प्रणाली लागू की जाएगी।

    डिवीज़नल कमिश्नर ने कहा कि वह पंजाब सरकार की जनहितैषी योजनाओं को और आगे बढ़ाएंगे ताकि इसका फ़ायदा समाज के कमज़ोर और पिछड़े वर्गों तक पहुंच सके साथ ही यह भी यकीनी बनाया जाएगा कि इलाके के लोगों को बड़े पैमाने पर लाभ पहुंचाने के लिए एक असरदार और पारदर्शी प्रणाली को लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी विभाग के कामकाज को और आसान बनाने और लोगों को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश की जाएगी।

    इस मौके पर, डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने डिवीज़नल कमिश्नर का स्वागत किया। इससे पहले पंजाब पुलिस की एक टुकड़ी ने डिवीज़नल कमिश्नर को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर आशिका जैन, डायरेक्टर ,सूचना एंव जनसंपर्क विभाग विमल कुमार सेतिया, एडिशनल डायरेक्टर सूचना एंव जनसंपर्क विभाग संदीप गढ़ा, डीसीपी नरेश डोगरा एंव अन्य मौजूद रहे।

  • चंदपुर में रेत चोरी कर लगाया ढ़ेर, मामला दर्ज

    चंदपुर में रेत चोरी कर लगाया ढ़ेर, मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली के पुलिस कर्मचारियों ने गश्त के दौरान गांव चंदपुर के एक खेत में रेत का ढेर (भंण्डार) पड़ा हुआ देखा। जिस पर पुलिस ने स्थानीय प्रधान व स्थानीय लोगों से रेत का ढेर लगाने वाले के बारे में पूछताछ की जिस बारे उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की। जिस पर पुलिस ने खनन विभाग के कर्मचारियों को भी मौके पर बुलाया गया तथा रिपोर्ट हासिल की गई।

    खनन अधिकारी की रिपोर्ट व हालात तसदीक से किसी नामालूम व्यक्ति द्वारा स्वां नदी से रेत चुरा कर अवैध तौर पर डंम्प करना व जिलाधीश ऊना के आदेशों की अवेहलना करने का पाया गया। जिस पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ वीएनएस और माइन और मिनरल्स की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • बिहार के CM पर भड़की दंगल फेम एक्ट्रेस Zaira Wasim, सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

    बिहार के CM पर भड़की दंगल फेम एक्ट्रेस Zaira Wasim, सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

    मनोरंजन: दंगल फिल्म की मशहूर एक्ट्रेस जायरा वसीम ने बिहार के सीएम के ऊपर नाराजगी जताई है। एक्ट्रेस ने उनके व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर क्रिटिक पोस्ट शेयर की है। नीतीश कुमार पर यह आरोप लगा है कि उन्होंने नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान एक महिला चिकित्सक के चेहरे से हिजाब हटाने की कोशिश की। जायरा ने कहा कि वो इस घटना से काफी गुस्से में है। अपनी पोस्ट में उन्होंने इस इंसीडेंट पर नाराजगी जाहिर की है। उनका यह कहना है कि किसी महिला की गरिमा और इज्जत कोई खिलौना नहीं है जिससे सार्वजनिक मंच पर ऐसा व्यवहार किया जाए।

    नीतीश कुमार को मांगनी चाहिए माफी

    जायरा वसीम ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा कि – ‘किसी महिला की गरिमा और शालीनता कोई चीज नहीं है जिससे खेला जाए खासतौर पर सार्वजनिक मंच पर एक मुस्लिम महिला होने के नाते किसी दूसरी महिला का नकाब इतनी आसानी से खींचते देखना और वो भी मुस्कुराते हुए बहुत गुस्सा दिलाने वाला था। सत्ता किसी की सीमाएं तोड़ने की इजाजत नहीं देती। नीतीश कुमार को उस महिला से बिना शर्त के माफी मांगनी चाहिए’।

    ये है पूरा मामला

    यह मामला पटना का है। एक कार्यक्रम के दौरान नव नियुक्त आयुष डॉक्टर को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा था। जब नुसरत परवीन नाम की डॉक्टर जो हिजाब पहने हुए थी मंच पर आई। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने हैरानी जताते हुए कहा कि – ‘ये क्या है’। इसके बाद उन्होंने मंच से झुककर उनका हिजाब नीचे खींच दिया। ये सारी घटना कैमरे में कैद हो गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऐसा बताया जाता है कि घटना के बाद हिजाब वाली महिला घबरा गई। मौके पर मौजूद एक अधिकारी तुरंत उन्हें वहां से ले गया। वहीं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस दौरान नीतीश कुमार को रोकने की कोशिश भी करते हुए नजर आए।

    फिल्मों से दूर है जायरा

    जायरा के करियर की यदि बात करें तो साल 2019 में फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में वह आखिरी बार दिखी थी। इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। उनका कहना था कि ये पेशा उनके धार्मिक विश्वास से मेल नहीं खाता। जायरा ने आमिर खान स्टारर फिल्म ‘दंगल’ के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री ली थी। आज भी फैंस उन्हें दंगल गर्ल के तौर पर जानते हैं। अक्टूबर 2025 में उन्होंने एक प्राइवेट सेरेमनी में निकाह कर लिया था।    
  • IPL Auction 2026 LIVE: 25.20 करोड़ में बिके कैमरून ग्रीन, 70 खिलाड़ियों पर लग रहा दांव

    IPL Auction 2026 LIVE: 25.20 करोड़ में बिके कैमरून ग्रीन, 70 खिलाड़ियों पर लग रहा दांव

    नई दिल्ली: आज इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए खिलाड़ियों की बोली शुरू हो गई है। अबु धाबी के एतिहाद एरिना इस छोटी नीलामी में 10 टीमें दुनियाभर के कुल 77 खिलाड़ियों के लिए बोलियां लगाएंगी। जिसमें कुल 1390 खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए अपना नाम दिया था। इसमें 369 को नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। क्योंकि सभी टीमों के पास 237 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की रकम है।

    इनमें सबसे ज्यादा कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पास है जबकि सबसे छोटा पर्स मुंबई इंडियंस (MI) का है।ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरुन ग्रीन पर जमकर बोली लगी। इस दौरान उन पर अब तक सबसे बड़ी बोली सीएसके ने 15.60 करोड़ रुपये की लगाई है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने कैमरून को 25.20 करोड़ में सोलड कर लिया है। वहीं वेटरन साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर को 2 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है।

  • झोलाछाप डॉक्टर के चक्कर में महिला की मौत, 3 Injection लगाते ही गई जान

    झोलाछाप डॉक्टर के चक्कर में महिला की मौत, 3 Injection लगाते ही गई जान

    दरभंगाः शहर में इलाज के दौरान एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। दरअसल, झोलाछाप डॉक्टर के चक्कर में महिला की जान चली गई। मृतका की पहचान लक्ष्मण शाह की पत्नी अनीता देवी (40) के तौर पर हुई है। घटना एपीएम थाना क्षेत्र के सीरनिया वार्ड संख्या-13 की है।

    जानकारी देते पति लक्ष्मण शाह ने बताया कि रविवार शाम पत्नी के पैर के अंगूठे में चोट लग गई थी जिसके चलते वह इलाज के लिए गांव में ही निजी प्रैक्टिस करने वाले दवा दुकान संचालक शिवजी शाह के पास गए थे। जाते ही उसने 3 इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद अचानक उनकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

    मृतका के भाई संतोष साह ने आरोप लगाते हुए कहा कि दवा दुकान पर इलाज के दौरान इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी है। शिवजी साह करीब 10 साल से दवा दुकान चला रहा है। घटना के बाद से ही फरार है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

  • Jalandhar News: 20 सैकेंड में घर के बाहर खड़ी एक्टिवा लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    Jalandhar News: 20 सैकेंड में घर के बाहर खड़ी एक्टिवा लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट की घटनाओं में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं दिन दहाड़े घर के बाहर से एक्टिवा लेकर चोर फरार हो गया। घटना शक्ति नगर की है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बाइक सवार 2 नौजवान आते है।

    इस दौरान एक व्यक्ति घर के बाहर खड़ी सफेद रंग की एक्टिवा पर बैठ जाता है। जिसके बाद वह इधर-उधर देखता है और मात्र 20 सैकेंड में एक्टिवा लेकर दोनों घटना स्थल से फरार हो जाते है। इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना की शिकायत तुषार बासंल ने थाना 4 की पुलिस को दे दी है।

    पीड़ित ने शिकायत में बताया कि वह मकान नंबर 72 शक्ति नगर का रहने वाला है। बीते दिन सुबह 8.30 बजे उसने घर के बाहर एक्टिवा नंबर पीबी 08 एफजे 1704 खड़ी करके चला गया था। जिसके बाद वह दोपहर 3 बजे घर वापिस आया तो देखा कि घर के बाहर से एक्टिवा गायब थी। इस दौरान उसने सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो पता चला कि बाइक सवार 2 नौजवान आए और चंद सैकेंड में घर के बाहर से एक्टिवा लेकर फरार हो गए।

  • Premanand Maharaj से मिलने पहुंचे Virushka, महाराज ने दिया कपल को आशीर्वाद, अनुष्का हुई Emotional

    Premanand Maharaj से मिलने पहुंचे Virushka, महाराज ने दिया कपल को आशीर्वाद, अनुष्का हुई Emotional

    मनोरंजन: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों भारत आई हुई हैं। हाल ही में कपल को एयरपोर्ट पर सपोर्ट भी किया गया। लंदन से भारत लौटने के बाद विराट-अनुष्का वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए उनके आश्रम में पहुंचे। महाराज से मिलने के बाद अनुष्का और विराट के चेहरे पर एक अलग ही तरह की चमक थी। वहीं अनुष्का इस दौरान काफी इमोशनल नजर आई। दोनों ने मिलकर महाराज जी का आशीर्वाद भी लिया।

    कपल को दिया आशीर्वाद

    प्रेमानंद महाराज ने इस दौरान कपल को अपना आशीर्वाद भी दिया है। महाराज ने दोनों को जिंदरी की खास सीख भी दी। उन्होंने कहा कि – ‘अपने कार्यक्षेत्र को भगवान की सेवा समझिए। गंभीर भाव से रहिए, विनम्र रहिए जो अपना असली पिता है जिसने बनाया है उसे देखने की लालसा होनी चाहिए। सुना है बड़े सुंदर है एक बार तो देखना चाहिए ना। अपने हैं प्यारे हैं ये लक्ष्य बना लेना चाहिए कि एक बार मैं आपसे मिलना चाहता हूं उनसे कहिए सब सुख दिखा दिए अब मुझे कुछ नहीं चाहिए। अब मुझे आप चाहिए और अगर आप चाहिए तो सारे सुख चरणों में खुद आ जाएंगे’। अनुष्का ने इस दौरान प्रेमानंद महाराज को कहा कि – ‘हम आपके हैं महाराज जी आप हमारे हैं उन्होंने फिर प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद भी लिया। विराट कोहली भी इस दौरान हाथ जोड़कर आशीर्वाद लिया’।

    सोशल मीडिया पर छाई वीडियो

    दोनों की मुलाकात का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसको भजन मार्ग के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है। इसमें प्रेमानंद महाराज ने कोहली और अनुष्का से कहा कि वो अपने काम को भगवान की सेवा के तौर पर मानें। प्रेमानंद महाराज ने कोहली और अनुष्का से कहा कि – ‘अपने कार्यक्षेत्र को भगवान की सेवा समझिए गंभीर भाव से रहिए विनम्र रहिए और खूब नाम जपिए’।

    हम सब श्री जी के हैं

    प्रेमानंद महाराज फिर हंसकर बोले कि – ‘हम सब श्री जी के हैं जिसका ये नीला छत्र आकाश है हम सब उसी के हैं’। प्रेमानंद महाराज से जिंदगी की सीख लेकर अनुष्का काफी इमोशनल नजर आई। उनके और विराट के चेहरे का सुकून उनकी दिल की खुशी को साफ जाहिर कर रहा था। विराट और अनुष्का जब भी भारत आते हैं तो वो प्रेमानंद महाराज से मिले बिना नहीं जाते। प्रेमानंद महाराज में दोनों की काफी आस्था है।
  • Punjab News: बेखोफ चोरों ने 6 दुकानों के शटर तोड़े, नकदी और सामान लेकर फरार, देखें CCTV

    Punjab News: बेखोफ चोरों ने 6 दुकानों के शटर तोड़े, नकदी और सामान लेकर फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः शहर में लूट और मारपीट की वारदातें बढ़ती ही जा रही है। शरारती तत्व बेखोफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला शहर के घंटा घर चौक से सामने आया है जहां चोरों ने एक साथ 6 दुकानों के शटर तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गए। घटना का पता चलने पर पीड़ितों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

    जानकारी देते दुकानदार शिवा बिंद्रा ने बताया कि उनकी घंटा घर चौक के पास मेन रोड पर साईं मेगा मार्ट दुकान है। इसी के साथ अन्य दुकाने भी हैं। बीती रात करीब साढ़े 12 बजे 4 लोग उनकी दुकान में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान चोरों ने करीब 6 दुकाने के शटर तोड़े और 2 दुकानों से नकदी और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि 500 मीटर दूरी पर ही थाना स्थित है और चलती रोड है फिर भी चोर आराम से दुकानों का शटर तोड़कर अंदर घुसे और आराम से वारदात को अंजाम दिया, जो बहुत ही गलत है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाए और निगरानी रखी जाए, ताकि इस तरह की वारदात दोबारा न हो सके।

    वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि चोरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

  • Jalandhar News: Joshi Hospital में भारी हंगामा, आरोप- बाजू के ऑपरेशन में 17 वर्षीय युवक की हुई मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Joshi Hospital में भारी हंगामा, आरोप- बाजू के ऑपरेशन में 17 वर्षीय युवक की हुई मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में सड़क हादसे में युवक को गंभीर चोटें आई और उसे उपचार के लिए जोशी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। परिजनों का कहना है कि 17 वर्षीय अभिजीत की बाजू का ऑपरेशन होना था और उसका डॉक्टरों द्वारा सफल ऑपरेशन हो गया। जिसके बाद देर रात ईलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई। मृतक की पहचान 17 वर्षीय अभिजीत पुत्र धर्मिंदर निवासी मखदूमपुरा के रूप में हुई है। परिजनों ने जोशी अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगाए है। इस घटना को लेकर परिजनों द्वारा थाना 2 में शिकायत दी गई है।

    मामले की जानकारी देते हुए साकेंत ने बताया कि उसके भाई की बाजू की जोशी अस्पताल में सर्जरी होनी थी, भाई की एक सर्जरी सफल हो गई और उसकी दूसरी सर्जरी में प्लेट डाली जानी थी। थाना 2 की पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार अमित नामक व्यक्ति ने बताया कि वह एडवाइजर का काम करता है। शिकायत में अमित ने कहा कि दिनांक 15 दिंसबर को लगभग शाम 4:00 बजे दोस्त अभिजीत का एक्सिडेंट के कारण इलाज के लिए जोशी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अमित के अनुसार वह उसका हाल जानने गया था। जहां उसकी बाईं बाजू की फ्रैक्चर की सर्जरी लगभग शाम 4:30 बजे शुरू होनी थी।

    इस दौरान उसने अभिजीत के पिता धर्मिंदर से मिलकर अभिजीत का हालचाल जाना और उन्होंने कहा कि वह अब ठीक-ठाक है। फिर अभिजीत को ऑपरेशन के लिए ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया और ऑपरेशन के बाद डॉक्टर वरुण जोशी ने उसे करीब शाम 5:30 बजे बुलाकर बताया कि अभिजीत का ऑपरेशन ठीक से हो गया है, लेकिन अब तक उसे होश आ जाना चाहिए था, पर वह होश में नहीं आ रहा है। जिसके बाद वह सब बाहर आ गए। अमित के अनुसार करीब शाम 9:00 बजे डॉक्टर वरुण जोशी ने बताया कि अभिजीत की मृत्यु हो गई है। परिजनों का आरोप है कि अभिजीत की मृत्यु डॉक्टरों की लापरवाही के कारण हुई है। अभिजीत की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए इसका पोस्टमॉर्टम सिविल अस्पताल से करवाया जाए और इस मामले में बनती कानूनी कार्रवाई की जाए।

    दूसरी ओर इस मामले को लेकर जोशी अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। वहीं पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे है। जांच अधिकारी एएसआई रघुवीर सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि देर रात को परिजनों की शिकायत ले ली गई है। वहीं परिजनों ने कहाकि उन्हें पुलिस द्वारा सुबह 10 बजे बुलाया गया, लेकिन वह 9 बजे थाने पहुंच गए और उनकी सुनवाई नहीं हो रही। बता दें कि 11 तारीख को नकोदर में स्थित बाबा मुरादशाह 2 युवक माथा टेककर बाइक पर आ रहे थे। इस दौरान वडाला चौक के पास डिवाइडर से बाइक की टक्कर होने पर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं अभिजीत को फैक्चर आया था और उसे जोशी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां देर रात युवक की मौत हो गई।

  • बार गुज्जर क्रेशर जोन में लगी प्लास्टिक के ढेर में भीषण आग, देखें वीडियो

    बार गुज्जर क्रेशर जोन में लगी प्लास्टिक के ढेर में भीषण आग, देखें वीडियो

    हरियाणा: गुरुग्राम में मानेसर के निकट बार गुज्जर क्रेशर जोन में स्थित औद्योगिक प्लास्टिक कचरे के एक विशाल ढेर में आज सुबह भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि आसमान में उठने वाला काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक देखा गया, जिससे पूरे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मानेसर दमकल विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को घटना स्थल दूर किया और दूसरी ओर दमकल विभाग के कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार क्रेशर जोन में जमा किए गए भारी मात्रा में प्लास्टिक वेस्ट ने अचानक आग पकड़ ली। प्लास्टिक के जलने से निकलने वाला जहरीला और काला धुआं तेजी से हवा में फैल गया। जिसको लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं इस घटना को लेकर दमकल विभाग के अधिकारी ललित का कहना है कि प्लास्टिक के जलने से उठ रहा जहरीला धुआं राहत कार्य में सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। एहतियात के तौर पर आसपास के लोगों को सतर्क रहने और धुएं से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। हालांकि, अब तक किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की कोई सूचना सामने नहीं आई है। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि किसी चिंगारी या तकनीकी कारण से आग भड़की हो सकती है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मामले की जांच कर रही हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।