Blog

  • हमलावरों ने व्यापारी पर किया हमला, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, तोड़े पैर

    हमलावरों ने व्यापारी पर किया हमला, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, तोड़े पैर

    राजस्थानः व्यापारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का मामला सामने आया है। व्यापारी ने भागकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन वह बीच सड़क गिर गया। जिसके बाद हमलावरों ने जमीन पर गिरे व्यापारी पर लोहे के पाइप और लात-घूसों से हमला कर दिया। व्यापारी के सिर में गंभीर चोट आई है। हमलावरों ने दोनों पैर भी तोड़ दिए। घटना के बाद आस-पास के लोग जमा हो गए। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना रविवार की है और सीसीटीवी फुटेज आज सामने आया है।

    इधर घटना की सूचना महामंदिर थाने की पुलिस को भी दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी ली। घटना के बाद सोमवार को गुस्साए व्यापारियों ने भदवासिया मंडी का गेट बंद कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

    घायल तिलोक चंद (55) के भाई ताराचंद की ओर से महामंदिर थाने में रिपोर्ट दी गई है। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उनके भाई भदवासिया मंडी में सब्जी का व्यापार करते हैं। 14 दिसंबर की सुबह 11:30 बजे वो सब्जी बेचने के लिए दुकान के बाहर खड़े थे। इसी दौरान अशोक चौधरी निवासी थबुकडा ओर प्रकाश फौजी अपने साथियों के साथ आए। जान से मारने की नीयत से मेरे भाई पर लोहे के सरिया, पाइप से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में चोट आई।

  • Jalandhar News: KMV के बाद अब Shiv Jyoti और St. Joseph Schools को करवाया गया खाली, देखें वीडियो

    Jalandhar News: KMV के बाद अब Shiv Jyoti और St. Joseph Schools को करवाया गया खाली, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में दोआबा चौक के पास केएमवी स्कूल की प्रिंसीपल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद स्कूल में बच्चों को छुट्टी कर दी गई। वहीं घटना की सूचना मिलने पर एसीपी और साइबर क्राइम की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार सेंट जोसेफ, आईवीवाई वर्ल्ड स्कूल और शिव ज्योति पब्लिक स्कूल को भी खाली करवा दिया गया है।

    इन स्कूलों में भी पुलिस पहुंच गई है। फोन पर की जानकारी देते हुए शिव ज्योति की प्रिंसीपल प्रवीण सैली ने बताया कि उनके स्कूल को धमकी भरा कोई ईमेल नहीं मिला है। हालांकि उन्होंने माना स्कूल में पुलिस आई है और स्कूल की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए स्कूल को खाली करवाया जा रहा है। बच्चों के अभिवावकों को बच्चों को ले जाने के लिए मैसेज कर दिए गए है।

    इसी के साथ सेंट जोसेफ स्कूल में भी बच्चों को छुट्टी कर दी गई है। वहीं आईवीवाई वर्ल्ड स्कूल की भी इमारत को खाली करवा दिया गया है। दूसरी ओर डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर दोपहर 1 बजे जिला प्रशासनिक परिसर जालंधर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे है। बताया जा रहा हैकि इसी मामले को लेकर प्रेस वार्ता की जा सकती है।

  • Haryana News: इस इलाके में मिला तेंदुआ, लोगों में फैली दहशत

    Haryana News: इस इलाके में मिला तेंदुआ, लोगों में फैली दहशत

    पंचकूला: पहाड़ी क्षेत्र मोरनी के लोगों में दहशत फैल गई है। इलाके में तेंदुआ मिला है जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह लोगों के द्वारा बनाया गया है।

    बताया जा रहा है कि तेंदुआ पहाड़ी क्षेत्र मोरनी में देखा गया है। इसके बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। वहीं आस-पास क्षेत्र वाले लोगों में भी डर का माहौल देखा जा रहा है।

     

     

  • Punjab News: मानहानि मामले में आज पेश होगी Bollywood Actress Kangana Ranaut

    Punjab News: मानहानि मामले में आज पेश होगी Bollywood Actress Kangana Ranaut

    चंडीगढ़: बॉलीवुड अभिनेत्री और लोकसभा सांसद कंगना रनौत आज एक बार फिर बठिंडा की जिला अदालत में पेश होंगी। यह मामला एक किसान महिला से जुड़ी मानहानि की शिकायत से संबंधित है, जिसमें कंगना द्वारा किसान आंदोलन के दौरान की गई विवादित टिप्पणी को आधार बनाया गया है।

    उल्लेखनीय है कि पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने कंगना रनौत को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के स्पष्ट आदेश दिए थे। इससे पहले कंगना एक बार स्वयं बठिंडा अदालत में उपस्थित हो चुकी हैं, जबकि बाद की तारीखों पर उनके वकील अदालत में पेश होते रहे। आज की सुनवाई के दौरान भी यह संभावना जताई जा रही है कि लोकसभा के चल रहे सर्दियों के सत्र के कारण कंगना की जगह उनके कानूनी प्रतिनिधि पेश हो सकते हैं।

    वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पेशी की मांग
    स्रोतों के अनुसार, कंगना रनौत की तरफ से अदालत के सामने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश होने की याचिका भी दी गई है। अदालत आज इस मांग पर भी कोई अहम फैसला सुना सकती है, जिस पर दोनों पक्षों की नजरें टिकी हुई हैं।

    इस मानहानि मामले में 4 दिसंबर को दो गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। मामला दर्ज कराने वाली किसान महिला महिंदर कौर के वकील ने अदालत को बताया कि आवश्यक सबूत पेश किए जा चुके हैं। पीड़ित महिला ने अदालत के समक्ष कहा कि वह पिछले चार सालों से इंसाफ के लिए अदालतों का चक्कर लगा रही है और इस मामले में वह कंगना को व्यक्तिगत रूप से अदालत में मौजूद देखना चाहती हैं। महिंदर कौर ने यह भी कहा कि वह किसी निजी मुआफी से संतुष्ट नहीं हैं और जो भी फैसला अदालत और कानून के अनुसार होगा, वही उन्हें मंजूर होगा।

    पूरा विवाद क्या है
    यह मामला 2021 के किसान आंदोलन से जुड़ा हुआ है। उस समय कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर बठिंडा के गांव बहादरगढ़ जंडिया की निवासी 87 साल की किसान महिला महिंदर कौर के बारे में एक टिप्पणी की थी। ट्वीट में कहा गया था कि ऐसी महिलाएं पैसे लेकर धरनों में शामिल होती हैं। इस टिप्पणी को मानहानि बताकर महिंदर कौर ने अदालत का रुख किया था।

  • दिल्ली में बिगड़े हालात, धुंध की मोटी परत में ढकी दिखी राजधानी, 400 के पार पहुंचा AQI

    दिल्ली में बिगड़े हालात, धुंध की मोटी परत में ढकी दिखी राजधानी, 400 के पार पहुंचा AQI

    नई दिल्ली: राजधानी में हालात खराब होते दिख रहे हैं। दिल्ली एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में घने कोहरे और कम हवाओं के चलते आस-मान में धुंध की मोटी चादर छा गई है। इसके कारण विजिबिलिटी भी जीरो हो चुकी है। इसके कारण सड़कों पर वाहन भी रेंगते हुए चल रहे हैं। सीपीसीबी के अनुसार, शहर के कई प्रमुख इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक एक्याई सीवियर कैटेगरी में पहुंच चुका है। यह स्वास्थ्य के लिए कई तरह के गंभीर खतरे पैदा कर रहा है।

    धुंध की मोटी परत में ढकी दिखी दिल्ली

    सीपीसीबी के अनुसार, बडाखंबा रोड़ पर एक्यूआई 474 दर्ज किया गया है। यह एक्यूआई सीवियर कैटेगरी में आता है। स्मॉग इतनी घनी है कि दृश्यता बिल्कुल कम हो चुकी है। वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे ही पंडित पंत मार्ग पर एक्याई 417 दर्ज हुआ है, वहीं सरदार पटेल मार्ग पर एक्यूआई 483 पहुंच गया है। दोनों ही सीवियर स्तर पर हैं। ऐसे में सामने आई तस्वीरों में स्मॉग की मोटी परत साफ नजर आ रही है जिसमें इमारतें और वाहन धुंध में गुम हो गए हैं।

    450 के आस-पास पहुंचा एक्यूआई

    दिल्ली का ऑवरऑल एक्यूआई 450 के पास में बना हुआ है. यह सर्दी की सबसे खराब स्थिति में से एक है। कम हवाओं की गति, कोहरे और प्रदूषकों के फंसने के कारण स्मॉग बढ़ रही है। ग्रैप के स्टेज-4 प्रतिबंध लागू हैं। इसमें निर्माण कार्यों पर रोक और पुराने डीजल वाहनों की एंट्री बैन है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पाकिस्तान के ऊपरी हिस्सों में एक्टिव एक पश्चिमी विक्षोभ 17 दिसंबर की रात से पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा।

    आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

    15 से लेकर 19 दिसंबर तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों और हिमाचल प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। अगले दो दिनों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में बहुत घने कोहरे की चेतावनी दी है। घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है। कोहरे और शांत हवाओं के चलते दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। अब के समय में दिल्ली का एक्यूआई सीवियर कैटेगरी में है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक है। आईएमडी का कहना है कि कोहरे के कारण प्रदूषण में बढ़ोतरी जारी रहेगी हालांकि बर्फबारी के बाद ठंडी हवाएं कुछ राहत दे सकती हैं।
  • Dollar के मुकाबले औंधे मुंह गिरा रुपया, All-Time Low पर पहुंचा

    Dollar के मुकाबले औंधे मुंह गिरा रुपया, All-Time Low पर पहुंचा

    बिजनेसः भारतीय रुपया एक बार फिर डॉलर के मुकाबले ऑल-टाइम लो पर पहुंच गया।डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर 90.58 पर आ गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह 15 दिसंबर को 9 पैसे कमजोर होकर ओपन हुआ है। लगातार विदेशी फंड्स की निकासी ने रुपए पर दबाव बनाया है। रुपया 2025 में अब तक 5% से ज्यादा कमजोर हो चुका है। 1 जनवरी को रुपया डॉलर के मुकाबले 85.70 के स्तर पर था, जो अब 90.58 के लेवल पर पहुंच गया है।

    रुपए में गिरावट का मतलब है कि भारत के लिए चीजों का इम्पोर्ट महंगा होना है। इसके अलावा विदेश में घूमना और पढ़ना भी महंगा हो गया है। US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प ने भारतीय आयात पर 50% टैरिफ लगाया हैं, जो भारत की GDP ग्रोथ को 60-80 बेसिस पॉइंट्स गिरा सकता है और फिस्कल डेफिसिट बढ़ा सकता है। इससे निर्यात घट सकता है।

    कैसे तय होती है करेंसी की कीमत?
    डॉलर की तुलना में किसी भी अन्य करेंसी की वैल्यू घटे तो उसे मुद्रा का गिरना, टूटना, कमजोर होना कहते हैं। अंग्रेजी में करेंसी डेप्रिसिएशन कहते हैं। हर देश के पास फॉरेन करेंसी रिजर्व होता है, जिससे वह इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन करता है। फॉरेन रिजर्व के घटने और बढ़ने का असर करेंसी की कीमत पर दिखता है। अगर भारत के फॉरेन रिजर्व में डॉलर, अमेरिका के रुपए के भंडार के बराबर होगा तो रुपए की कीमत स्थिर रहेगी। हमारे पास डॉलर घटे तो रुपया कमजोर होगा, बढ़े तो रुपया मजबूत होगा।

  • Jalandhar News: खाली करवाया गया KMV School, प्रिंसीपल को आई थ्रेट कॉल, देखें Live

    Jalandhar News: खाली करवाया गया KMV School, प्रिंसीपल को आई थ्रेट कॉल, देखें Live

    जालंधर, ENS: पंजाब में अमृतसर में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, वहीं अब केएमवी स्कूल की प्रिंसीपल को थ्रेट कॉल मिलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रिंसीपल को थ्रेट कॉल मिलने के बाद स्कूल को खाली करवा दिया गया। इस घटना को कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा हैकि स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जिसके बाद घटना की सूचना प्रिंसीपल ने पुलिस को दे दी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

    मामले की जानकारी देते हुए बच्चे के पिता ने बताया कि उन्हें स्कूल से फोन आया और स्कूल की ओर से कहा गया कि बच्चे को स्कूल से वह ले जाए। वहीं अन्य बच्चे के पिता ने कहा कि उन्हें व्हाट्सएप्प पर स्कूल मैनेजमेंट से मैसेज आया है कि इमरजेंसी के कारण स्कूल में छुट्टी कर दी गई है और वह बच्चों को स्कूल से ले जाए। हालांकि स्कूल में 2.30 बजे छुट्टी होती है। वहीं एसीपी मौके पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि प्रिंसीपल को ई-मेल आया है और उसमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जिसके बाद स्कूल में छुट्टी कर दी गई है।

    एसीपी का कहना है कि अन्य स्कूलों में भी मेल मिलने की सूचना मिली है। घटना को लेकर साइबर टीम भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि सेंट जोसेफ और आईवीवाई वर्ल्ड स्कूल को भी धमकी भरा ई-मेल मिला है। हालांकि सेंट जोसेफ में बच्चों को छुट्टी किए जाने को लेकर स्कूल प्रंबंधकों का द्वारा ईमेल मिलने की घटना को इंकार किया जा रहा है। वहीं केएमवी स्कूल में फिलहाल किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। स्थिति पर पुलिस पूरी तरह नजर बनाए हुए है।

  • Punjab News: सरेआम दुकान के बाहर से कपड़ों का बोरा लेकर एक्टिवा सवार नौजवान फरार, देखें CCTV

    Punjab News: सरेआम दुकान के बाहर से कपड़ों का बोरा लेकर एक्टिवा सवार नौजवान फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः जिले में चोरी और लूटपाट की बढ़ रही घटनाओं को लेकर लोग काफी परेशान है। वहीं चोरी का ताजा मामला गौंशाला रोड़ से सामने आया है, जहां दिन दहाड़े सरेआम एक्टिवा सवार 2 नौजवान कपड़ों का बोरा लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं घटना की शिकायत दुकानदार ने पुलिस को दे दी है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दुकानदार द्वारा दुकान के बाहर कपड़ों के बंद बोरे रखे हुए थे। इस दौरान एक्टिवा सवार 2 नौजवान आते है और गली में वह एक्टिवा लगाकर खड़े हो जाते है।

    जिसके बाद एक्टिवा पर पीछे बैठा नौजवान उतरता है और बोरे को बड़े आराम से उठाकर एक्टिवा पर रख लेता है। घटना को चंद सैकेंड में अंजाम देकर दोनों आरोपी फरार हो जाते है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गौंशाला रोड़ पर वंश गुप्ता की दुकान पर हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, मची चीख-पुकार, 2 घायल, देखें CCTV

    Punjab News: स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, मची चीख-पुकार, 2 घायल, देखें CCTV

    अबोहरः पंजाब में घने कोहरे का कहर जारी है। वहीं मौसम विभाग की ओर से आज कोहरे को लेकर यैलो अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी ओर फाजिल्का के महाराजा अग्रसेन चौक के पास सड़क हादसा हो गया। जहां स्कूली बच्चों से भरा एक ऑटो अचानक पलट गया। इस घटना में ऑटो में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई।

    मिली जानकारी के अनुसार घटना में 2 बच्चों को चोटें आई हैं। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर लोग तुरंत बाहर आए और बच्चों को ऑटो से बाहर निकाला। लोगों के अनुसार ऑटो में निजी स्कूल के 8 से 9 बच्चे सवार थे। वहीं ड्राइवर का कहना है कि अचानक ऑटो के सामने साइकिल सवार लड़की आ गई और उसे बचाने के प्रयास में ऑटो पलट गया।

    घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जबकि ड्राइवर और अन्य बच्चों को कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद बच्चों के माता-पिता मौके पर पहुंचे और बच्चों को साथ लेकर रवाना हो गए।

  • TV Actor Anuj Sachdeva पर शख्स ने किया हमला, देखें वीडियो

    TV Actor Anuj Sachdeva पर शख्स ने किया हमला, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः टीवी एक्टर अनुज सचदेवा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर अपने साथ मारपीट का खुलासा किया है। वीडियो में बताया कि उनकी गोरेगांव, मुंबई सोसायटी के लोग उनपर हमला कर रहे हैं। एक शख्स उन्हें भद्दी गालियां देते हुए डंडे से पीटता नजर आ रहा है। वीडियो में सुनाई दे रहे ऑडियो के अनुसार, ये विवाद कुत्तों की वजह से हुआ है।

    वीडियो में खून से लथपथ एक्टर ने कहा है, इस आदमी ने मुझे मारने की कोशिश की है। इस दौरान भी वो शख्स लगातार उन्हें गालियां दे रहा है। कुछ देर में सिक्योरिटी गार्ड्स दौड़कर आए और उस आदमी को अनुज से दूर खींचकर हटाया। जब अनुज पूरी घटना को रिकॉर्ड कर रहे थे, तब उस व्यक्ति ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। बाद में, घायल अनुज ने कैमरे के सामने आकर बताया कि उन पर हमला हुआ था। अनुज सचदेवा को टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है, साथ निभाना साथिया और मन की आवाज प्रतिज्ञा में अपनी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है।