अमृतसरः अजनाला में बीते दिन हुए पंचायत और ब्लाक समिति के चुनावों से पहले होने वाले मतदान कार्य में शामिल न होने वाले एक सरकारी स्कूल के क्लर्क के खिलाफ थाना अजनाला में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जानकारी साझा करते हुए डीएसपी अजनाला गुरविंदर सिंह औलख ने बताया कि चुनाव अधिकारी-सी.डी.एम अजनाला रविंद्र सिंह आरोड़ा द्वारा जारी पत्र पर कार्रवाई करते हुए क्लर्क स्वराज सिंह के खिलाफ थाना अजनाला में मामला दर्ज किया गया है।
Blog
-

करिश्मा कपूर के साथ शादी करने वाले थे Akshay Khanna, इस वजह से टूटा था दोनों का रिश्ता
मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म ‘धुरंधर’ में उनकी धमाकेदार परफॉर्मेंस की हर ओर चर्चा चल रही है। सोशल मीडिया पर एक्टर छाए हुए हैं। इस साल की शुरुआत में वह छावा में बिल्कुल अलग भूमिका में नजर आए थे। अब इंटरनेट पर उन्हीं के बारे में चर्चा हो रही है। इसी बीच एक्टर की पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है। अक्षय ने अभी तक शादी नहीं की है और उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें अक्षय अकेले रहकर खुश रहने की बात करते दिख रहे हैं। एक समय में ऐसी अफवाहें थी कि अक्षय करिश्मा कपूर से शादी करने वाले थे लेकिन कुछ कारण से दोनों की शादी नहीं हो पाई।मां बबीता के कारण नहीं हुई शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 1990 के दशक में एक साथ फोटोशूट करने के बाद करिश्मा और अक्षय में नजदीकियां बढ़ी थी। दोनों का अफेयर भी शुरु हो गया था। उस समय यह भी खबरें थी कि करिश्मा ने अजय देवगन के साथ अपना रिश्ता खत्म कर लिया था। अक्षय ने ही उस दौरान करिश्मा को संभाला था। एक्ट्रेस के पिता रणधीर कपूर भी अक्षय के साथ करिश्मा के रिश्ते से खुश थे और उन्होंने अक्षय के पिता विनोद खन्ना को शादी का प्रपोजल भी भेजा था। शादी की बात काफी आगे बढ़ गई थी परंतु खबरों के अनुसार, करिश्मा की मां बबीता कपूर ने बीच में आकर इसको रोक दिया था। उस समय करिश्मा अपने करियर और स्टारडम के शिखर पर थी और उनकी मां नहीं चाहती थी कि वह इन सब पर ध्यान दें। खबरों के अनुसार, उस दौरान करिश्मा भी अक्षय खन्ना के करियर को लेकर श्योर नहीं थी और इसी कारण से दोनों की शादी नहीं हो पाई थी।संजय कपूर संग हुई करिश्मा की शादी
इसके बाद करिश्मा ने अभिषेक बच्चन के साथ सगाई कर ली। जया बच्चन ने खुद इस बात की अनाउंसमेंट सार्वजनिक तौर पर की थी परंतु किसी कारणों से यह भी रिश्ता टूट गया था। फाइनली करिश्मा ने 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ शादी कर ली थी। दोनों के बच्चे हुए परंतु बाद में वो अलग हो गए। साल 2016 में उनका तलाक हो गया। संजय कपूर का निधन इस साल जून में हुआ था। मधुमक्खी निगलने के कारण उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। -

Punjab News: कल दोबारा होंगे चुनाव, 17 को घोषित होंगे नतीजे
अमृतसरः पंजाब भर में 15 दिसंबर को जिला परिषद और ब्लॉक समीति के चुनाव हुए। इस दौरान कुछ जगहों पर हंगामा होने की घटनाएं भी सामने आई है। जिसके बाद अमृतसर के खासा और वरपाल जोन में रद्द किए गए चुनाव दोबारा करवाए जा रहे हैं। वहीं अब सूचना मिली है कि गलत प्रिटिंग के कारण चुनाव रद्द किए गए है। ऐसे में कल सुबह 8 से अटारी, खासा और वरपाल जगहों पर दोबारा से वोटिंग करवाई जाएगी। इस चुनावों के नतीजें 17 दिसंबर को घोषित किए जाएगे।
-

Jalandhar News: धमकी के बाद स्कूल की जांच करने पहुंचा डॉग स्क्वायड टीम, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: महानगर में दोआबा चौक के पास स्थित केएमवी स्कूल की प्रिंसीपल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिसके बाद स्कूल को खाली करवाया गया। वहीं मौके पर नार्थ के एसीपी और साइबर सेल की टीम पहुंची, जहां मामले की गहनता से जांच की जा रही है। वहीं केएमवी स्कूल में डॉग स्क्वायड टीम पहुंची, जहां स्कूल की गहनता से जांच की जा रही है। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि डॉग स्क्वायड टीम की गाड़ी केएमवी स्कूल में जा रही है और उसके बाद स्कूल के गेट को बंद कर दिया गया है।
इस घटना के बाद धीरे-धीरे शहर के कई नामी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। दूसरी ओर मामले की जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल ने बताया 10 से 11 स्कूलों को थ्रेट कॉल आई है। वहीं कुछ स्कूलों में कल छुट्टी को लेकर बात कही जा रही है। इस मामले को लेकर डीसी ने कहाकि अभी तक उनके द्वारा कल स्कूलों में छुट्टी का ऐलान नहीं किया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है। शाम तक मामले की जांच के बाद आदेश जारी कर दिए जाएगे।
दूसरी ओर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि साइबर सेल की टीम 10 से 11 स्कूलों में मिली थ्रेट कॉल की जांच कर रही है। सीपी ने कहा कि उन्हें सभी मेल फेक लग रहे है, लेकिन फिर भी ईमेल की गहनता से जांच की जा रही है। अभी तक कहीं से कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है। जिन स्कूलों को मेल नहीं आई, वहां भी स्कूल मैनेजमेंट को कहा गया है कि वह सावधानी बरतें। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सभी स्कूलों की तलाशी ली जा रही है। देर शाम तक सभी स्कूलों की छानबीन पूरी हो जाएगी। किसी को भी पैनिक करने की जरूरत नहीं है।
-

पहले युवती को युवक ने धक्का दे झील में फेंका, फिर Sorry बोल दोनों चलते बने, देखें वीडियो
अजमेर: आनासागर झील में एक युवती गिर गई। जिसका आरोप है कि उसके साथ आए युवक ने उसे धक्का देकर नीचे गिराया है। फिलहाल मौके पर निगम की टीम ने रस्सी व प्लास्टिक के ड्रम की मदद से युवती को बचाया। युवती ने भी बाहर आते ही धक्का देने वाले युवक का साथ दिया।
लोगों को वीडियो बनाने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों चले गए। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। वहीं, गंज थाना पुलिस को मामले की जानकारी नहीं है। 4 मिनट 10 सेकेंड के वीडियो में आनासागर झील के रामप्रसाद घाट के पास पानी में गिरी युवती को वहां मौजूद लोग बचाते हुए दिख रहे हैं। लोगों ने प्लास्टिक के ड्रम व रस्सी के सहारे उसे बचाया। लोग उस युवक को खरी-खोटी सुनाते दिख रहे हैं।
युवक वीडियो बनाने से मना करता दिख रहा है। सॉरी बोलकर रोक रहा है। युवक का कहना है कि जब युवती बाहर आ जाए तो उसी से पूछ लेना। जब युवती बाहर आ गई तो उसने भी वीडियो बनाने से रोक दिया। बाद में दोनों चले गए।
-

तीन दिन के विदेश दौरे पर जाएंगे PM Modi, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा!
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन देशों के दौरे पर हैं। पीएम जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान जाएंगे। किंग अब्दुल्ला II बिन अल हुसैन ने प्रधानमंत्री को निमंत्रण दिया है जिसके बाद अब वह जॉर्डन जाएंगे। हाशमाइट किंगडम की दो दिन की यात्रा के दौरान पीएम किंग अब्दुल्ला II बिन अल हुसैन के साथ मिलेंगे और भारत-जॉर्डन संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का भी आदान प्रदान करेंगे।विदेश मंत्रालय ने दिया बयान
विदेश मंत्रालय की ओर से पीएम मोदी के दौरे पर बयान सामने आया है। मंत्रालय का कहना है कि दोनों देशों के बीच यह यात्रा राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ का प्रतीक है। इससे भारत-जॉर्डन के द्विपक्षीय जुड़ाव और मजबूत होंगे और आपसी विकास व समृद्धि के लिए सहयोग के नए रास्ते मिलने और क्षेत्रीय शांति, स्मृद्धि, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का मौका मिलेगा।पीएम की अफ्रीकी देश की पहली यात्रा
यात्रा के दूसरे चरण में इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के निमंत्रण पर पीएम मोदी 16 दिसंबर से इथियोपिया की राजयकीय यात्रा करेंगे। यह पीएम की अफ्रीकी देश की पहली यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि वह पीएम डॉ. अबी अहमद अली के साथ भारत-इथियोपिया द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर व्यापक चर्चा करेंगे। ग्लोबल साउथ में साझेदार के तौर पर यह यात्रा दोस्ती और दिपक्षीय सहयोग के घनिष्ठ संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दोहराएगी।ओमन दौरे पर भी जाएंगे पीएम
यात्रा के अंतिम चरण में ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक के निमंत्रण पर पीएम मोदी 17 और 18 दिसंबर को ओमान का दौरा करने वाले हैं। यह दौरा पीएम मोदी की दूसरी यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि – भारत और ओमान लंबे समय से पुरानी दोस्ती का बंधन, व्यापार संबंध और मजबूत लोगों के संबंधों पर आधारित एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं। यह यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 70 साल पूरे होने का प्रतीक होगी। दिसंबर 2023 में ओमान के महामहिम सुल्तान की भारत की राजकीय यात्रा के बाद हो रही है। -

Jalandhar News: कल स्कूलों की छुट्टी को लेकर DC का आया बयान, देखें Live
जालंधर, ENS: महानगर में दोआबा चौक के पास स्थित केएमवी स्कूल की प्रिंसीपल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिसके बाद स्कूल को खाली करवाया गया। वहीं मौके पर नार्थ के एसीपी और साइबर सेल की टीम पहुंची, जहां मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इस घटना के बाद धीरे-धीरे शहर के कई नामी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। दूसरी ओर मामले की जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल ने बताया 10 से 11 स्कूलों को थ्रेट कॉल आई है।
वहीं कुछ स्कूलों में कल छुट्टी को लेकर बात कही जा रही है। इस मामले को लेकर डीसी ने कहा कि अभी तक उनके द्वारा कल स्कूलों में छुट्टी का ऐलान नहीं किया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है। शाम तक मामले की जांच के बाद आदेश जारी कर दिए जाएंगे। दूसरी ओर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि साइबर सेल की टीम 10 से 11 स्कूलों में मिली थ्रेट कॉल की जांच कर रही है।
सीपी ने कहा कि उन्हें सभी मेल फेक लग रहे है, लेकिन फिर भी ईमेल की गहनता से जांच की जा रही है। अभी तक कहीं से कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है। जिन स्कूलों को मेल नहीं आई, वहां भी स्कूल मैनेजमेंट को कहा गया है कि वह सावधानी बरतें। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सभी स्कूलों की तलाशी ली जा रही है। देर शाम तक सभी स्कूलों की छानबीन पूरी हो जाएगी। किसी को भी पैनिक करने की जरूरत नहीं है।
-

Hospital में बुजुर्ग मरीज ने मचाया उत्पात, महिला गार्ड पर उठाया हाथ
राजस्थानः अस्पताल की इमरजैंसी में एक बुजुर्ग मरीज ने उत्पात मचाया। मौके पर महिला गार्ड्स ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो बुजुर्ग ने महिला गार्ड पर हाथ उठा दिया। जिसके बाद हॉस्पिटल का स्टाफ इकट्ठा हो गया और बुजुर्ग को हॉस्पिटल से बाहर भेजा गया। मामले की सूचना अस्पताल चौकी प्रभारी को दी गई। घटना जेएलएन हॉस्पिटल के अंदर की है।
क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र के बलदेव नगर में सोमवार को एक कार से बाइक सवार दो युवकों को टक्कर लग गई। जिन्हें मामूली चोट आने पर कार मलिक जेएलएन अस्पताल लेकर पहुंचा था। गाड़ी से उतरते वक्त एक बुजुर्ग ने पहले कार सवार लोगों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। वार्ड बॉय उसे व्हीलचेयर पर लेकर इमरजेंसी में पहुंचे तो वहां उसने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। बुजुर्ग मरीज अस्पताल में घूमता रहा। वह इमरजेंसी के पास वार्ड में घुसने लगा तो गार्ड ने उसे रोकने की कोशिश की गई।
लेकिन बुजुर्ग मरीज ने महिला गार्ड पर ही हाथ उठा दिया। इतने में बाकी गार्ड भी वहां पहुंचे और बीच बचाव किया। उसे पकड़ कर बाहर निकालने की कोशिश की तो वह भीड़ गया। सूचना पर बाकी नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टर भी पहुंचे और उसे पकड़ कर बाहर निकाला गया। गार्ड्स की ओर से मामले की सूचना जेएलएन चौकी इंचार्ज अनिल वर्मा को दी गई। पुलिस को सूचना देने से पहले ही बुजुर्ग मरीज अस्पताल से गायब हो गया।
-

Jalandhar News: एक ओर स्कूलों को करवाया जा रहा खाली, दूसरी ओर अस्पताल के बाहर छात्रों ने मचाया हुड़दंग, Live
जालंधर, ENS: महानगर में दोआबा चौक के पास केएमवी स्कूल की प्रिंसीपल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद शहर में सेंट जोसेफ, आईवीवाई वर्ल्ड स्कूल और शिव ज्योति पब्लिक स्कूल, एपीजे और मायर वर्ल्ड स्कूल सहित कई स्कूलों को खाली करवा दिया गया है। एक और प्रशासन इस मामले को लेकर गंभीर है, वहीं दूसरी ओर स्कूलों में छुट्टी होने के बाद छात्रों द्वारा हुल्लड़बाजी की जा रही है।
ताजा मामला सिविल अस्पताल की बैकसाइड पर युवकों द्वारा हुल्लड़बाजी का सामने आया है। जहां इएसआई अस्पताल के बाहर युवक गाड़ियां लेकर पहुंचे और गाड़ियों की छत्तों पर बैठकर हुल्लड़बाजी करते हुए दिखाई दिए। वहीं एक अन्य गाड़ी का सनरूफ खोलकर उसमें 2 छात्र हुल्लड़बाजी करते दिखे। भारी संख्या में पहुंचे छात्रों द्वारा हुल्लड़बाजी किए जाने को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता हैकि एक ओर केएमवी स्कूल, आईवीवाई वर्ल्ड स्कूल, शिव ज्योति, एपीजे स्कूल और सेंट जोसेफ की तस्वीरें दिखाई दे रही है। जहां प्रशासन गंभीर स्थिति को लेकर स्कूलों से बच्चों को घर भेज रहे है। दूसरी ओर सिविल ईएसआई अस्पताल के बाहर की तस्वीरें है, जहां भारी संख्या में वाहन लेकर पहुंचे छात्र हुल्लड़बाजी कर रहे है। ऐसे में देखना यह है कि पुलिस और स्कूल द्वारा इन छात्रों पर क्या कार्रवाई की जाती है।
-

Jalandhar News: स्कूलों में मचा हड़कंप, अब APJ और Mayor word में हुई बच्चों को छुट्टी
जालंधर, ENS: महानगर में दोआबा चौक के पास केएमवी स्कूल की प्रिंसीपल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद स्कूल में बच्चों को छुट्टी कर दी गई। इसके बाद कई स्कूलों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलने पर एसीपी और साइबर क्राइम की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। वहीं सेंट जोसेफ, आईवीवाई वर्ल्ड स्कूल और शिव ज्योति पब्लिक स्कूल, एपीजे और मायर वर्ल्ड स्कूल को भी खाली करवा दिया गया है।
बता दें कि केएमवी स्कूल में बच्चों की छुट्टी को लेकर परिजनों ने बताया कि उन्हें स्कूल से फोन आया और स्कूल की ओर से कहा गया कि बच्चे को स्कूल से वह ले जाए। वहीं अन्य बच्चे के पिता ने कहा कि उन्हें व्हाट्सएप्प पर स्कूल मैनेजमेंट से मैसेज आया है कि इमरजेंसी के कारण स्कूल में छुट्टी कर दी गई है और वह बच्चों को स्कूल से ले जाए। हालांकि स्कूल में 2.30 बजे छुट्टी होती है। वहीं एसीपी मौके पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि प्रिंसीपल को ई-मेल आया है और उसमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जिसके बाद स्कूल में छुट्टी कर दी गई है।
एसीपी का कहना है कि अन्य स्कूलों में भी मेल मिलने की सूचना मिली है। घटना को लेकर साइबर टीम भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि सेंट जोसेफ और आईवीवाई वर्ल्ड स्कूल को भी धमकी भरा ई-मेल मिला है। हालांकि सेंट जोसेफ में बच्चों को छुट्टी किए जाने को लेकर स्कूल प्रंबंधकों का द्वारा ईमेल मिलने की घटना को इंकार किया जा रहा है। वहीं केएमवी स्कूल में फिलहाल किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। स्थिति पर पुलिस पूरी तरह नजर बनाए हुए है।
इन स्कूलों में भी पुलिस पहुंच गई है। फोन पर जानकारी देते हुए शिव ज्योति की प्रिंसीपल प्रवीण सैली ने बताया कि उनके स्कूल को धमकी भरा कोई ईमेल नहीं मिला है। हालांकि उन्होंने माना स्कूल में पुलिस आई है और स्कूल की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए स्कूल को खाली करवाया जा रहा है। बच्चों के अभिवावकों को बच्चों को ले जाने के लिए मैसेज कर दिए गए है।
