Blog

  • Punjab News: DJ की तेज आवाज को लेकर 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: DJ की तेज आवाज को लेकर 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, एक की मौत, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के गांव कालोवाली में डीजे बजाने को लेकर हुए झगड़े ने खूनी रूप धारण कर लिया। इस घटना में उसकी की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक गांव में एक बच्चे के जन्मदिन के मौके पर गली में डीजे लगाया गया था। डीजे की तेज आवाज़ और राहगीरों की आवाजाई को लेकर दो गुटों में टकराव हुआ, जो धीरे‑धीरे बढ़कर भयंकर लड़ाई में बदल गया।

    मिली जानकारी के अनुसार, पहले मामला केवल झगड़े तक सीमित था, लेकिन बाद में दोनों पक्षों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसकी वजह से उसकी हालत मौके पर ही नाजुक हो गई और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मृतक के मित्र गुरमीत सिंह ने बताया कि झगड़ा डीजे वाली जगह से शुरू हुआ और जवान जान बचाकर गुरुद्वारा साहिब के पास तक आ गया। वहां भी हमलावरों ने उसे नहीं छोड़ा और दातर से बेरहमी से हमला किया। गवाहों के मुताबिक मौके पर चीख‑पुकार और बचाओ‑बचाओ की आवाज़ें सुनी गई। कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई हैं, जिनमें हमला रोकने की अपील की जा रही है।

    परिवार का कहना है कि मृतक युवक कुवांरा था और अपने घर की सहारा था। परिजनों ने पुलिस पर दबाव बनाते का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर दोषियों को तुरंत गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे थाने के सामने धरना देंगे और लाश रखकर प्रदर्शन करेंगे।

    इस मामले के संबंध में पुलिस ने बताया कि झगड़े में शामिल पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर लाश परिजन को सौंप दी गई है। पुलिस के अनुसार घटना में शामिल कुछ आरोपितों की पहचान हो चुकी है, जबकि अज्ञात लोगों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • AAP सांसद की PM को सिफारिश, वीर बाल दिवस के स्थान पर ‘साहिबजादे शहादत दिवस’ मनाने की मांग

    AAP सांसद की PM को सिफारिश, वीर बाल दिवस के स्थान पर ‘साहिबजादे शहादत दिवस’ मनाने की मांग

    चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने केंद्र की भाजपा सरकार को सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं की अनदेखी करने के लिए कड़ा नोटिस दिया है। सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ‘वीर बाल दिवस’ का नाम बदलकर ‘साहिबज़ादे शहादत दिवस’ करने की मांग की। पंजाब सरकार का कहना है कि केंद्र सरकार पंजाब के गौरवशाली इतिहास और सिख धर्म के सम्मान को उचित महत्व नहीं दे रही है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने इस मुद्दे पर स्पष्ट किया कि वह पंजाब की अस्मिता और धार्मिक पहचान की रक्षा के लिए हर मोर्चे पर लड़ने को तैयार है।

    सांसद सीचेवाल ने पत्र में कहा कि चार साहिबज़ादों की शहादत को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाना चाहिए। उन्होंने लिखा कि सिख समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस दिवस का नाम ‘साहिबज़ादे शहादत दिवस’ होना चाहिए, ताकि शहादत की सालगिरह पर पूरे सिख समुदाय के बलिदान का सही सम्मान हो। पंजाब सरकार ने केंद्र से अनुरोध किया है कि इस मामले को संवेदनशीलता के साथ देखें और पंजाब व सिख संगठनों की याचिकाओं पर गंभीरता से विचार करें।

    पिछले दो वर्षों में पंजाब सरकार ने सिख धर्म और पंजाबी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं। इसमें गुरुद्वारों के विकास, ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण, धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार जैसी पहल शामिल हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार ने मुफ्त बिजली, बेहतर शिक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के माध्यम से जनता में विश्वास पैदा किया है।

    जनता ने भी सरकार के इस रुख का समर्थन किया है। अमृतसर के जसविंदर सिंह ने कहा कि यह पहली बार है जब सरकार उनकी भावनाओं का सम्मान कर रही है, जबकि पहले की सरकारें केवल वोट के लिए काम करती थीं। लुधियाना की शिक्षक सिमरनजीत कौर ने कहा कि यह सिर्फ नाम का मामला नहीं है, बल्कि पंजाब की पहचान का सवाल है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मुद्दा केंद्र और पंजाब के बीच बढ़ते तनाव को दर्शाता है, जबकि AAP की सख्त स्थिति जनता में विश्वास बढ़ा रही है और आने वाले समय में राजनीतिक समीकरण बदल सकती है।

       
  • Punjab News: नाले में कार गिरने से दंपति की मौत, लोगों ने प्रशासन को दी सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: नाले में कार गिरने से दंपति की मौत, लोगों ने प्रशासन को दी सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के बाघापुराना थाने के तहत संगतपुरा गांव के पास एक दिन पहले पुल से कार गिरने से एक टीचर कपल की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, सरकारी टीचर जसकरण सिंह और उनकी पत्नी कमलजीत कौर सुबह करीब 6 बजे कार में बाघापुराना साइड आ रहे थे। इस दौरान सुबह घने कोहरे के कारण कार संगतपुरा गांव के पास पुल पर बने पुल से गिर गई, इस दौरान दोनों पति-पत्नी की मौत हो गई।

    वहीं इस मामले को लेकर आज अध्यापक समुदाय द्वारा दोनों का पोस्टमार्टम करवाने के लिए अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने सरकार से मृतक दपंति के बच्चों को एक-एक करोड़ रुपए और सरकारी नौकरी देने की मांग की है। वहीं उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह जल्द ही डीसी कॉप्लैक्स के आगे धरना लगाकर प्रदर्शन करेंगे।

    बता दें कि घटना के दौरान कमलजीत कौर की ड्यूटी गांव माड़ी मुस्तफा में थी। इस दौरान जसकरण सिंह सुबह अपनी पत्नी कमलजीत कौर को ड्यूटी पर छोड़ने आ रहे थे और यह हादसा हो गया। मीडिया से बात करते हुए टीचर ने सिविल प्रशासन की नायालकी को लेकर मौत के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि 10 दिनों से सिविल प्रशासन को जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 60 से 70 किलोमीटर दूर महिलाओं को ड्यूटी पर तैनात किया गया।

     

  • Punjab News: गुरुद्वारा साहिब के बाहर से बाइक चोरी करके परिवार फरार, देखें CCTV

    Punjab News: गुरुद्वारा साहिब के बाहर से बाइक चोरी करके परिवार फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः जिले में आए दिन लूटपाट और चोरी की घटनाएं हो रही है। वहीं ताजा मामला आलमगीर इलाके में स्थित गुरुद्वारा मंजी साहिब के बाहर से बाइक चोरी का सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि बाइक लेकर एक चोर नहीं बल्कि परिवार फरार हुआ है। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि पूरा परिवार मिलकर बाइक चुराकर फरार हो गया। गुरुद्वारे के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में देखा गया कि एक परिवार गुरुद्वारा साहिब के बाहर पहुंचता है।

    इस दौरान पहले एक व्यक्ति बाइक का लॉक तोड़ता है फिर बाइक को स्टार्ट करता है। इसके बाद वह अपने छोटे बच्चे को बाइक पर बैठाता है, फिर खुद बैठता है। इसके बाद दूसरा बच्चा और उसकी पत्नी पीछे बैठती है और पूरा परिवार बाइक लेकर मौके से फरार हो जाता है। घटना की शिकायत पीड़ित ने सदर पुलिस चौकी में दे दी है।

    पीड़ित बलदेव सिंह ने थाना सदर चौकी मराड़े में पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 10 दिसंबर को शाम करीब 7 बजे गुरुद्वारा मंजी साहिब आलमगीर में माथा टेकने के लिए अपनी बाइक पर गया था। उसने गुरुद्वारे के बाहर जोड़ा घर के पास बाइक खड़ी की और अंदर चला गया। जब वह करीब 7:30 बजे वापस लौटा तो बाइक वहां से गायब थी। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • मान सरकार का ऐतिहासिक निर्णय, मरीजों के हित में प्राइवेट अस्पतालों को दी चेतावनी

    मान सरकार का ऐतिहासिक निर्णय, मरीजों के हित में प्राइवेट अस्पतालों को दी चेतावनी

    चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार ने पंजाब के निजी अस्पतालों के लिए सख्त और जनहितकारी दिशानिर्देश जारी किए हैं। इन आदेशों का उद्देश्य मरीजों के अधिकारों को मजबूत करना और स्वास्थ्य सेवाओं में मानवीय प्रथाओं को सुनिश्चित करना है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी निजी अस्पतालों में मॉर्च्यूरी की सुविधा अनिवार्य कर दी है ताकि शवों को सुरक्षित और सम्मानजनक तरीके से रखा जा सके। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि अस्पतालों को मृतक का शव परिवार को सौंपना होगा, भले ही बकाया बिल न चुकाया गया हो।

    सरकार ने निजी अस्पतालों में मरीजों और उनके परिवारों के अधिकारों की जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने वाले नोटिस बोर्ड लगाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही लावारिस शवों के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी जिला प्रशासन को सौंपी गई है, जिससे भी मृतकों को सम्मानजनक विदाई मिले। अनुपालन की निगरानी के लिए अतिरिक्त टीमों की तैनाती की जाएगी और नियमों का पालन न करने वाले अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि करुणा, गरिमा और पारदर्शिता स्वास्थ्य सेवाओं के केंद्र में होनी चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि आम आदमी पार्टी की सरकार मरीजों और उनके परिवारों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और निजी स्वास्थ्य संस्थानों को जनता के प्रति जवाबदेह बनाएगी। सरकार का उद्देश्य है कि गरीब से गरीब व्यक्ति को भी बिना भेदभाव के गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके।

    स्वास्थ्य विशेषज्ञों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस पहल की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह कदम मरीजों और उनके परिवारों के लिए राहत लेकर आएगा और स्वास्थ्य सेवाओं में मानवीयता और जवाबदेही सुनिश्चित करेगा। पंजाब में यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं को पारदर्शी और अधिक जिम्मेदार बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो पूरे देश के लिए भी उदाहरण बन सकती है।

     

     

  • Phagwara News: पंप के पास कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में हुई झड़प, एक गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Phagwara News: पंप के पास कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में हुई झड़प, एक गंभीर घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः कपूरथला जिले के फगवाड़ा में स्थित गांव रावलपिंडी में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां एक व्यक्ति की बुरी तरह से पिटाई कर घायल कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए इंद्रजीत ने बताया कि वह रावलपिंडी का रहने वाला है और वह पंप पर पेट्रोल भरवा कर गांव की ओर आ रहा था। इस दौरान कुछ नौजवानों ने उसे रोक लिया और पूछने लगे कि वह किस पार्टी से संबंधित है। पीड़ित के अनुसार उसने कहा कि वह भाजपा पार्टी का कार्यकर्ता है। आरोप है कि जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसे गालियां निकाली।

    जब उसने विरोध किया तो दोनों में तकरार हो गया। इस दौरान उसके साथ 10 से 12 नौजवानों ने जमकर पिटना शुरू कर दिया और उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान उसकी बाजू पर गहरा कट लगा है। घटना की सूचना उसे भाई को दी और वह उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर आ गया। पीड़िता ने प्र्शासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

    वहीं इंद्रजीत के साथी रोमी ने बताया कि उसे पंप से फोन आया कि उसे कुछ नौजवानों ने बेरहमी से पीट दिया। रोमी ने कहा कि खंडों से हमलावारों ने उस पर हमला किया। इस घटना में उसके सिर, बाजू पर गहरे घाव है। दूसरी ओर सिविल अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि घायल अवस्था में इंद्रजीत आया है। मरीज को प्राथमिक उपचार देते हुए उसका उपचार शुरू कर दिया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। डॉक्टर के अनुसरा मरीज के सिर और छाती पर चोटें आई है, लेकिन उसकी हालत स्थिर है।

  • Jalandhar News: स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मामला, जांच को लेकर DCP डोगरा का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मामला, जांच को लेकर DCP डोगरा का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में आज केएमवी स्कूल की प्रिंसीपल को ईमेल मिला। जिसमें बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसके बाद धीरे-धीरे 11 स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले। जिसके बाद सारे स्कूल बंद करवा दिए गए। इस घटना को लेकर डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने लोगों से पैनिक ना होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि साइबर सेल की टीमें ईमेल को लेकर गहनता से जांच कर रही है।

    वहीं अब मामले की जांच को लेकर डीसीपी नरेश डोगरा का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि आज सुबह 9.30 स्कूल की प्रिंसीपल को धमकी भरा ईमेल मिला था। जिसके बाद वह डॉग स्क्वायड टीम की टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं सभी 11 स्कूलों की पार्किंग, बसों सहित इमारतों में डॉग स्क्वायड टीम द्वारा जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों ने पैनिक ना होने की अपील की है।

    डीसीपी ने कहा कि अभी तक की गई सर्च में कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। वहीं कल स्कूलों के खुलने को लेकर डीसीपी ने कहाकि इसकी जानकारी डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल द्वारा जल्द दी जाएगी। वहीं स्कूल के कमरों सहित अन्य जगहों की तालाशी ली जाने की तस्वीरें भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता हैकि डॉग स्क्वायड टीम सहित अन्य टीमें कमरों की गहनता से जांच कर रहे है।

  • Punjab News: गैंगस्टर ने फोन पर दी धमकी, चौंकीदार पर चलाई गोलियां, गाड़ियों को लगाई आग, देखें वीडियो

    Punjab News: गैंगस्टर ने फोन पर दी धमकी, चौंकीदार पर चलाई गोलियां, गाड़ियों को लगाई आग, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के मजीठा में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। गैंगस्टर द्वारा मांगी जा रही फिरौती ना देने पर आरोपियों द्वारा गोलियां चलाई गई। वहीं नौजवान की पुरानी कारों के शोरूम में आग लगा दी गई है। आग लगाने का वीडियो साथ ही धमकी की ऑडियो भी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने गोलियां चला देर रात ड्यूटी पर खड़े चौकीदार को भी मारने की कोशिश की गई है। इस दौरान बुज़ुर्ग चौकीदार ने भाग कर अपनी जान बचाई।

    पीड़ित ने बताया कि अमन गोता नाम के गैंगस्टर द्वारा फोन करके कई दिनों से फिरौती मांगी जा रही थी। पीड़ित कंवलप्रीत सिंह का कहना है कि उसने कई बार पुलिस को शिकायत दी थी। आरोप है कि उल्टा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पर फिर से गैंगस्टर ने धमकी देकर हमला करने की बात कही थी। वहीं पीड़ित ने ऑडियो जारी की है, जिसमें व्यक्ति कह रहा है कि पुलिस को शिकायत दर्ज करवाने का उसे क्या कोई फायदा हुआ है।

    आरोपी ने कहा कि पुलिस के पास जाने से उसका नुकसान है और कहा कि उसे आखिरी बार वह फोन कर रहा है। आरोपी ने धमकी दी है कि अगर वह उसका फोन नही उठाएगा तो, वह उसकी थार गाड़ी को आग लगा देगा। इसी के साथ ही नए बन रहे होटल के सामान को भी आग लगाएगा। आरोपी ने धमकी दी कि अब पुलिस भी उसे नहीं बचाएगी। आरोपी ने धमकी दी कि वह बैठकर बात को खत्म करवा पाएगा, लेकिन पुलिस के पास जाने से कुछ नहीं होगा।

  • Punjab News: मुबंई से गैंगस्टर रिंदा के 2 साथी गिरफ्तार, DGP ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: मुबंई से गैंगस्टर रिंदा के 2 साथी गिरफ्तार, DGP ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में आतंकवाद और संगठित अपराध पर कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए डीजपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपी दुबई और आर्मेनिया समेत विदेशों में स्थित ठिकानों से पंजाब में आपराधिक और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आरोपी पाकिस्तान समर्थित ISI नेटवर्क से जुड़े हुए है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान साजन मसीह और मनीष बेदी के रूप में हुई है। जिन्हें पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :-

    https://encounternewspaper.com/top-news/big-action-by-punjab-police-2-dangerous-terrorists-arrested-dgp-makes-revelations/

    Read in English:-

    https://encounternews.in/punjab/punjab-police-arrest-two-gangsters-linked-to-terror-and-organised-crime-networks/

    गिरफ्तार किया गया मनीष बेदी अमृतसर का रहने वाला है, जबकि साजन मसीह पठानकोट का रहने वाला है। डीजीपी ने बताया कि दोनों आरोपी पहले दुबई में सक्रिय थे, जहां से वे आर्मेनिया शिफ्ट हो गए। इसके बाद ये कई देशों में लगातार ठिकाने बदलते रहे, ताकि सुरक्षा एजेंसियों से बच सकें। लेकिन पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से विशेष ऑपरेशन चलाया गया, जिसके तहत दोनों को मुंबई से दबोच लिया गया।

    पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान स्थित आईएसआई हैंडलर हरविंदर रिंदा ओर यू एस बेस्ड हैप्पी पासीया के संपर्क में थे और आर्म्स सप्लाई, मर्डर व अन्य संगीन अपराधों में शामिल रहे हैं। इसके साथ ही, आर्मेनिया में बैठकर आपराधिक गतिविधियां संचालित कर रहे इनके तीसरे साथी, कुख्यात गैंगस्टर शमशेर शेरा पर भी शिकंजा कसने की पूरी तैयारी है। सुरक्षा एजेंसियां उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए हैं और जल्द बड़ी कार्रवाई की संभावना है।

     

  • Punjab News: हाईकोर्ट के वकीलों ने ठप्प किया कामकाज

    Punjab News: हाईकोर्ट के वकीलों ने ठप्प किया कामकाज

    चंडीगढ़ः पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के वकीलों द्वारा आज प्रदर्शन किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार हिसार पुलिस द्वारा एक एडवोकेट के घर में घुसकर मारपीट करने के दोष में वकील भाईचारे द्वारा आज प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान वकीलों ने कामकाज ठप्प कर दिया है।