Blog

  • सरसों व प्याज के साथ लगाए अफीम के 128 पौधे बरामद

    सरसों व प्याज के साथ लगाए अफीम के 128 पौधे बरामद

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना सदर ऊना के अंतर्गत आते गांव बसोली में पुलिस ने एक घर के पास खेत में लगाए गए अफीम के 128 पौधे बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा बरामद किए गए इन सभी पौधों पर बिना चीरा लगे डोडे भी मिले हैं।पुलिस ने इस संबंध में आरोपित गुरदीप चंद निवासी बसोली के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    अतिरिक्त पलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि सदर पुलिस को सूचना मिली थी कि बसोली गांव में एक व्यक्ति ने अपने घर के पास खेत में सरसों और प्याज के अलावा बड़ी संख्या में अफीम डोडे के पौधे लगाए हुए हैं।

    सदर पुलिस ने सूचना के आधार पर बसोली गांव में दबिश दी तो मौके पर आरोपित की पत्नी अनीता देवी भी वहीं मौजूद थी। पुलिस ने क्यारी में लगाए गए 128 पौधे बरामद किए हैं। पुलिस ने इस संबंध में गुरदीप चंद के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • 37 करोड़ की लागत से 4 लेन होगा झलेड़ा-घालूवाल पुल: अग्निहोत्री

    37 करोड़ की लागत से 4 लेन होगा झलेड़ा-घालूवाल पुल: अग्निहोत्री

    ऊना/सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री एवं हरोली के विधायक मुकेश अग्निहोत्री के सबल नेतृत्व में विकास के निर्णायक दौर में प्रवेश कर चुके हरोली विधानसभा क्षेत्र के लिए एक और बड़ी विकास परियोजना की सौगात मिली है। हरोली के झलेड़ा-घालूवाल पुल को लगभग 37 करोड़ रुपये की लागत से 4 लेन किया जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को ऊना में आयोजित पत्रकारवार्ता में बताया कि इस संबंध में प्रदेश सरकार के प्रस्ताव को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है।

    अग्निहोत्री ने कहा कि इस परियोजना की स्वीकृति को लेकर केंद्रीय मंत्रालय और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बीते एक वर्ष से विभिन्न स्तरों पर लगातार चर्चा चल रही थी। बीती 31 मार्च की शाम को इस नए फोर लेन पुल के लिए 36 करोड़ 93 लाख 48 हजार 947 रुपये की धनराशि की मंजूरी मिल गई है। उपमुख्यमंत्री ने इस स्वीकृति के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा एनएचएआई के चेयरमैन का आभार व्यक्त किया।

    1962 में बने पुल का स्थान लेगा नया 4 लेन पुल

    अग्निहोत्री ने बताया कि 1962 में पंजाब (तब ऊना, पंजाब प्रांत का हिस्सा) के तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रताप चंद कैंरों ने स्वां नदी पर झलेड़ा-घालूवाल पुल बनवाया था। समय के साथ बढ़ते यातायात के कारण पुल के पायों पर अत्यधिक दबाव पड़ने लगा और छोटा पुल के कारण यहां ट्रैफिक कंजेशन की समस्या भी बन रही थी। वहीं, बरसात में नुकसान पहुँचने से इसे मरम्मत हेतु अस्थायी रूप से बंद भी रखना पड़ा। चूंकि यह पुल हरोली विधानसभा क्षेत्र का प्रवेश द्वार है, सो इसके स्थान पर नया 4 लेन पुल बनाने का प्रस्ताव तैयार करके इसे मंजूरी दिलाने का काम किया गया। इस परियोजना से क्षेत्रवासियों को सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी।

    सड़कों-पुलों के विस्तार से विकास की मुख्यधारा से जुड़ा हरोली

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में पुलों और सड़कों के निर्माण से सभी क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। इसी साल 52 करोड़ रुपये की लागत से पंडोगा-त्यूड़ी पुल भी बनकर तैयार हो जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को पर्याप्त सहूलियत मिलेगी। इससे पहले, हरोली-रामपुर पुल का निर्माण किया जा चुका है, जो न केवल सुविधाजनक है, बल्कि एक आकर्षण का केंद्र भी बन चुका है। इसके अलावा क्षेत्र में अनेक छोटे पुलों के निर्माण और सड़कों के विस्तार के काम किए जा रहे हैं।

    जिन्हें हरोली के विकास से पीड़ा हो रही है, वे डॉक्टरी सलाह ले लें

    ‘हरोली की जनता की बदौलत पाया है राजनीति में हर मुकाम, यहां का विकास मेरी नैतिक जिम्मेदारी’

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र निर्णायक विकास के दौर में है। हरोली की जनता के आशीर्वाद से ही उन्होंने राजनीति में हर मुकाम हासिल किया है और इस क्षेत्र का विकास उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। ऐसे में हरोली के विकास से किसी को भी एतराज नहीं होना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को हरोली के विकास से पीड़ा हो रही है, वे झेंप मिटाने को यहां वहां बयानबाजी कर रहे हैं। लेकिन किसी के चिल्लाने से तथ्य नहीं बदलते। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जिन्हें विकास से समस्या हो रही है, वे समझ लें कि यह पीड़ा आगे और बढ़ेगी, क्योंकि क्षेत्र के लिए एक के बाद एक बड़ी परियोजनाएं लाई जाएंगी। ऐसे में बेहतर होगा कि वे समय से डॉक्टरी सलाह ले लें।

    केंद्र से धन लाने के लिए दम चाहिए

    अग्निहोत्री ने बताया कि केंद्र से धन लाने के लिए मजबूत इच्छाशक्ति, ठोस व्यक्तिगत संबंध और विकास के प्रति समर्पण आवश्यक है। हम संघीय ढांचे के अंतर्गत रहते हैं और राज्य का अधिकार है कि उसे उसका उचित हिस्सा मिले। हरोली के लिए लगातार नई परियोजनाएं मंजूर करवाई जा रही हैं। हाल ही में केंद्र सरकार से 75 करोड़ रुपये की बीत क्षेत्र सिंचाई परियोजना-2 को भी स्वीकृति मिल गई है। विकास की यह गति आगे और तेज़ होगी।

  • Punjab News: 12 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म मामले में महिला आयोग राज लाली ने लिया एक्शन, नोटिस जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: 12 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म मामले में महिला आयोग राज लाली ने लिया एक्शन, नोटिस जारी, देखें वीडियो

    पटियालाः थाना बख्शीवाला इलाके में 12 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में पंजाब राज्य महिला आयोग राज लाली गिल ने सूमोटो नोटिस जारी किया है। जिसमें डीसी और पटियाला के एसएसपी से कल तक मामले की रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए है। मामले की जानकारी देते हुए महिला आयोग की चेयरपर्सन ने कहाकि यह इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना है। जिसमें 12 वर्षीय बच्ची 8 महीने से गर्भवती थी। हैरानी की बात यह है कि माता को भी इस मामले में कोई जानकारी नहीं थी। जब बच्ची की पेट में दर्द होने के बाद उसे अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां स्कैन के दौरान डॉक्टरों ने बच्ची के गर्भवती होने का खुलासा किया।

    वहीं महिला आयोग की चेयरपर्सन ने कहा कि दूसरी शर्म वाली बात स्कूल टीचर की है, टीचर ने बच्ची को लेकर नोट नहीं किया कि बच्ची चुप रहती है और सुस्त रह रही है। उन्होंने कहा कि गहनता से जांच के बाद पता चला कि बच्ची के माता-पिता में अनबन चल रही है और दोनों अलग-अलग रह रहे है। बच्ची के घर में नानी सहित अन्य लोग रहते है, लेकिन किसी ने बच्ची को लेकर ध्यान नहीं दिया। वहीं ऑटो चालक की वेरिफिकेशन किसी ने नहीं की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नोटिस जारी करके वह डीसी और एसएसपी के साथ बात करेंगी कि इस घटना के बाद अब स्कूलों में काउसंलर रखे जाने चाहिए, वहीं पेरेंट्स की काउसलिंग भी होनी चाहिए।

    इस दौरान ट्रांसपोर्टर के लिए जांच की जानी चाहिए और उसकी सूचना पुलिस को दी जानी चाहिए। वहीं जिले में खाली स्थानों को लेकर पुलिस को इन सपोर्ट के लिए स्पेशल चैकिंग की जानी चाहिए। दरअसल, इस मामले में पुलिस ने पहले ही ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान 27 वर्षीय शुभम कनौजिया निवासी बाबू सिंह कॉलोनी, पटियाला के रूप में हुई है।

    आरोपी को अदालत के पेश करके जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी का ऑटो भी कब्जे में ले लिया है, जिसमें आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया था। थाना बख्शीवाला के प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि आरोपी शादीशुदा है, जिसकी पत्नी उसे छोड़ कर जा चुकी है। आरोपी को गिरफ्तार करके बीते दिन अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

  • Punjab News: मंदिर के पास बने शराब के ठेके को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: मंदिर के पास बने शराब के ठेके को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के वेरका इलाके में मंदिर के पास बने शराब के ठेके को लेकर इलाका निवासियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान इलाका निवासियों ने शराब के ठेके को एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की है। उनका कहना है कि जहां एक तरफ हर साल 31 मार्च को ठेके टूटते हैं और नए ठेकों के लिए टेंडर भरे जाते हैं। नए टेंडर के दौरान खुल रहे ठेके को लेकर आज विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है।

    दरअसल, वेरका इलाके में एक मंदिर के नज़दीक बने शराब के ठेके का उस समय विरोध हुआ जब इलाकावासियों ने कहा कि यह ठेका पिछले 10 साल से है और हर बार वे इसे बंद करवाने की अपील करते हैं, लेकिन फिर भी शराब के ठेकेदार पैसे के जोर पर ठेका चला लेता हैं। उनका कहना है कि 31 मार्च को जब इस शराब के ठके का टेंडर खत्म हो गया है, तो ऐसे में उन्होंने अब मांग की हैं कि इस शराब के ठके को इस जगह से दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए।

    उन्होंने कहा कि इस ठेके के नज़दीक जहां एक मंदिर बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर रिहायशी इलाके है। जिस कारण रोजाना कई परिवार यहां से गुजरते हैं और उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि वे कई बार इस ठेके के बाहर प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन ठेकेदार हमेशा यही कहता है कि उन्होंने साल का टेंडर भरा है और अब यहां से ठेका खाली करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि अब ठेके का टेंडर खत्म हो गया है, ऐसे में अब ठेके को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए।

  • Punjab News: हाईवे पर पलटा मिट्टी से भरा टिप्पर, कई वाहनों की टक्कर, लगा जाम

    Punjab News: हाईवे पर पलटा मिट्टी से भरा टिप्पर, कई वाहनों की टक्कर, लगा जाम

    रूपनगर: राष्ट्रीय राजमार्ग 205 पर रूपनगर में नंगल चौक फ्लाईओवर पर मिट्टी से भरी टिप्पर पलटने के कारण बड़ा हादसा हो गया। गनीमत यह रही हादसे में किसी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, आज मिट्टी से भरा टिप्पर थर्मल प्लांट के आगे कुराली की ओर जा रही था, इस दौरान अचानक रास्ते में पलट गया। जिसके कारण उसके पीछे आ रहे कई वाहन आपस में टकरा गए।

    इस घटना में एक स्वराज माजदा, एक आल्टो कार और टिप्पर हादसे का शिकार हो गए। घटना में कुछ व्यक्तियों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम और सिटी पुलिस ने पहुंचकर वाहनों को हटाने का काम शुरू किया। दूसरी ओर हाईवे पर लगे लंबे जाम को खुलवाया गया और आवागमन को बहाल कर दिया है। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: स्कूलों को लेकर CM भगवंत मान का आया बयान, जल्द होंगे आदेश जारी

    Punjab News: स्कूलों को लेकर CM भगवंत मान का आया बयान, जल्द होंगे आदेश जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्कूल के बच्चों के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बच्चों के लिए एक नई योजना बनाने जा रही है। मान ने कहा कि फिनलैंड के स्कूलों में बच्चों को हर पीरियड में कुछ समय की ब्रेक मिलती है। अब हम भी इस पर विचार कर रहे हैं और इस नीति पर काम करने की कोशिश कर रहे हैं कि स्कूलों में बच्चों को पीरियड के दौरान ब्रेक दिया जाए।

    मान ने कहा कि एक पीरियड में 5 मिनट की ब्रेक हर बच्चे के लिए अनिवार्य होनी चाहिए, ताकि बच्चों पर किसी तरह का बोझ न पड़े और बच्चे ताजगी के साथ पढ़ाई कर सकें। उन्होंने कहा कि नया सत्र शुरू हो चुका है, एक-दो स्कूलों में इसका परीक्षण करके देखते हैं, फिर पूरे पंजाब में इस नीति को लागू किया जाएगा।

  • Punjab News: नशे में धुत स्कूल Bus Driver की वीडियो वायरल

    Punjab News: नशे में धुत स्कूल Bus Driver की वीडियो वायरल

    बस में एक ही लड़की थी सवार

    मोगाः जिले में शराब पीकर स्कूली बस चलाने वाले ड्राइवर की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दरअसल, नशे में धुत बस चालक कई बच्चों को घरों से लेने नहीं गया। शराबी बस ड्राइवर को लोगों ने ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के दौरान बस में एक ही लड़की सवार थी। वही पुलिस ने तुरंत कारवाई करते बस को पकड़ उसका मेडिकल करवाया और आगे की कारवाई शुरू कर दी। गनीमत यह रही कि उस समय स्कूल वैन में सिर्फ एक ही लड़की थी और बच्ची के साथ कोई हादसा नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि ड्राइवर नशे में इतना धुत्त था कि वह कई बच्चों को स्कूल लेकर ही नहीं आया नशे में धुत ड्राइवर को जब लोगों ने देखा तो वह ड्राइवर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। वही ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज केवल सिंह ने बताया कि स्कूल वैन के ड्राइवर की काफी शराब पी हुई थी ओर पूरे नशे में था। केवल सिंह ने कहाकि उसने मेरे साथ भी बतमीजी की। थाना सिटी-1 की पुलिस के हवाले कर दिया है। जहां पुलिस द्वारा उसका मेडिकल करवाकर अगली कारवाई की जा रही है। दूसरी ओर वैन का चलान काटने के बाद स्कूल मालिक को बुलाया गया है। दूसरी ओर स्कूल वैन में सवार लड़की ने पिता जगदीप सिंह ने बताया कि बेटी का आज पेपर था और पत्नी बेटी को बस में छोड़ कर गई थी। बेटी ने मुझे रास्ते में फोन किया कि पापा बस के ड्राइवर की शराब पी हुई है ओर यह बस 2 बार टकराने से बची है। जिसके बाद जब वह घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा कि काफी लोगों ने बस ड्राइवर को घेरा हुआ था और बस ड्राइवर पूरी तरह शराबी हालत में था।
  • Punjab News: बुलेट मोटर साइकिल सहित अन्य वाहन चालकों को ट्रैफिक इंचार्ज ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: बुलेट मोटर साइकिल सहित अन्य वाहन चालकों को ट्रैफिक इंचार्ज ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में ट्रैफिक की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए पुलिस इंचार्ज हरविंदर सिंह ने सख्त एक्शन लिया है। दरअसल, आज पुलिस इंचार्ज हरविंदर सिंह ने आज अपना पद भार संभालते ही ट्रैफिक समस्या सहित बुलेट मोटरसाइकिल सहित अन्य वाहन चालकों को चेतावनी दे दी है। चार्ज संभालने के बाद ट्रैफिक इंचार्ज ने सबसे पहले बाजारों में बुलेट मोटर साइकिल पर पटाखे मारने वालो की वाट लगा दी।

    इस दौरान लगातार कई वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान कई दोपहिया वाहनों के चलान काटे गए। ट्रैफिक इंचार्ज ने चेतावनी देते हुए कहा कि अब शहर में किसी भी शरारती अनंसर को बुलेट मोटर साइकल पर पटाखे मारने नहीं दिए जायेगे। उन्होने कहा कि अगर कोई बुलेट के पटाखे मारता हुआ पकड़ा गया तो उसकी बाइक बंद करने के साथ-साथ भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा।

  • Punjab News:  Petrol Pump कर्मी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Petrol Pump कर्मी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    50 से अधिक लूट की वारदातों को दे चुका अंजाम

    गुरदासपुरः बटाला के नजदीकी कस्बे उधनवाल पेट्रोल पंप पर लूट की नीयत से लुटेरों ने गोलियां चलाई गई थी। 16 मार्च इस घटना में गोली लगने से घायल एक पंप कर्मी की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा कर्मचारी घायल हो गया था। घटना को अंजाम बलदेव सिंह और साहब सिंह ने दिया था। इस घटना की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लुटेरे की पहचान बलदेव सिंह के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया वेपन बरामद कर लिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए घुमाण पुलिस थाने की एएसएचओ बलजीत कौर ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि लुटेरे ने अपने साथियों के साथ मिलकर 50 से अधिक वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपी से लूट की वारदात को अंजाम तो नहीं दिया गया, लेकिन फायरिंग करने के मामले में एक की मौत हो गई थी। आरोपी काफी समय से वांछित चल रहा था। इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए अगली पूछताछ जारी है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के 2 दिन बाद काहनोवाल में साहब सिंह ने फिर एक घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद पुलिस ने साहब सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद साहब सिंह को प्रॉडक्शन वारंट पर लाया गया। पूछताछ के बाद आज पुलिस ने बलदेव सिंह को गिरफ्तार किया है।
  • Punjab News: Bike सवार 2 दोस्त डिवाइडर से टकराकर Flyover से नीचे गिरे, देखें वीडियो

    Punjab News: Bike सवार 2 दोस्त डिवाइडर से टकराकर Flyover से नीचे गिरे, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले से एक भयानक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। बठिंडा के परसराम नगर में 2 बाइक सवारों की बाइक फ्लाइओवर से नीचे गिर गई जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सहारा एनजीओ की टीम ने सूचना मिलने पर शवों को सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया और मौके पर पुलिस को भी सूचित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, 2 दोस्त मोटसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान जब वह तेज रफ्तार से परसराम नगर के नजदीक फ्लाइओवर को पार कर रहे थे कि अचानक उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और उनकी बाइक डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक फ्लाइओवर से नीचे गिर गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    लोगों ने तुरंत आनन फानन में पुलिस और सहारा एनजीओ की टीम को सूचित किया। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और एनजीओ की टीम ने दोनों युवकों के शवों को सिविल अस्पताल, बठिंडा में पहुंचाया। जहां, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।