Blog

  • Punjab News: पुलिस कर्मियों के लिए Dress Code हुआ लागू, आदेश जारी

    Punjab News: पुलिस कर्मियों के लिए Dress Code हुआ लागू, आदेश जारी

    लुधियाना: पुलिस कमिशनर स्वपन शर्मा ने चार्ज संभालते ही कमिशनरेट पुलिस को अहम आदेश जारी किया है। सीपी ने सभी पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान फॉर्मल कपडेपहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
    अब लुधियाना पुलिस के परुष कर्मी जीन टी-शर्ट पहन कर दफ्तर नहीं आ पाएंगे। साथ ही महिला कर्मियों को सलवार सूट और चुन्नी पहनना अनिवार्य होगा। सीपी शर्मा ने अपने जालंधर के कार्यकाल मे भी कमिशनरेट मे कई बदलाव किये थे। जिसमे जालंधर पुलिस के कई विभागों को बंद कर दिया गया था। जिससे थानों मे पुलिस कर्मियों की गिनती मे इजाफा हुआ था।
  • Punjab News: भाखड़ा नहर में गिरी Bolero, देखें वीडियो

    Punjab News: भाखड़ा नहर में गिरी Bolero, देखें वीडियो

    पटियालाः समाना से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार भाखड़ा नहर में बोलेरो गाड़ी गिर गई थी। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से गोताखोरों की मदद से गाड़ी में सवार लोगों को बाहर निकाल लिया गया है।

    बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार चालक गांव फते माजरी का रहने वाला है। गाड़ी के नहर में गिरने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन गोताखोरों की फुर्ती से एक बड़ा हादसा टल गया।

  • Jalandhar News: अरदास के साथ Innocent Hearts में नए सत्र का शुभारंभ

    Jalandhar News: अरदास के साथ Innocent Hearts में नए सत्र का शुभारंभ

    जालंधर, ENS: इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड, कैंट जंडियाला रोड व  कपूरथला रोड) में नए सत्र 2025-26 के शुभारंभ के लिए स्कूल परिसर में  बच्चों के सुनहरी भविष्य और स्कूल के विकास की कामना हेतु अरदास की गई‌।
    जिसमें शैली बौरी (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, स्कूल्स) आराधना बौरी (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, कॉलेजिस), डॉ. पलक गुप्ता बौरी (डायरेक्टर सीएसआर), सभी स्कूलों के प्रिंसिपल्स राजीव पालीवाल (ग्रीन मॉडल टाऊन), कुमारी शालू सहगल (लोहारां), मीनाक्षी शर्मा (नूरपुर रोड), सोनाली (कैंट जंडियाला रोड), शीतू खन्ना (कपूरथला रोड) व सभी गणमान्य सदस्य शर्मिला नाकरा (डिप्टी डायरेक्टर, कल्चरल अफेयर्स ), गुरविंदर कौर (डिप्टी डायरेक्टर, स्कूल्स एकेडमिक एंड एग्जामिनेशन), हरलीन गुलरिया (डिप्टी डायरेक्टर, प्राइमरी एजुकेशन), पूनम नारंग एवं वरिष्ठ अध्यापक उपस्थित थे। अरदास के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया‌ और सभी सदस्यों ने नए सत्र के शुभारंभ पर एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं।
  • Punjab News: 3.5 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

    Punjab News: 3.5 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

    फिरोजपुरः पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत लगातार तस्करों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) फिरोजपुर ने 3.5 किलो हेरोइन सहित एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने सीमा पार से नशा तस्करी करने वाले रैकेट का पर्दाफाश किया है। मामले की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी है।

    गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सुखदेव सिंह उर्फ सुखी, निवासी मोहन के उत्तर, फिरोजपुर के रूप में हुई है। आरोपी से पुलिस ने हेरोइन बरामद करने के अलावा घटना में इस्तेमाल किया गया हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (पीबी-05-एएम-5620) भी जब्त किया है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान आधारित तस्कर के सीधे संपर्क में था, जो सीमा पार से नशों की खेप भेजने के लिए ड्रोन का उपयोग कर रहा था। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

    इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर गुरसेवक सिंह बराड़ ने बताया कि आरोपी सुखदेव सुखी की तस्करी गतिविधियों में शामिल होने के बारे में मिली विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीआई फिरोजपुर की पुलिस टीमों ने फिरोजपुर के गांव लखो के बहिराम क्षेत्र में गुप्त ऑपरेशन चलाया और आरोपी को पकड़कर उसके पास से प्लास्टिक बैग में रखे 500-500 ग्राम के 7 पैकेट हेरोइन बरामद किए।

    उन्होंने बताया कि जब पुलिस टीमों ने आरोपी को पकड़ा, उस समय वह किसी व्यक्ति को यह खेप पहुंचाने जा रहा था। उन्होंने बताया कि सप्लायरों, डीलरों और खरीदारों के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के साथ-साथ आरोपी सुखदेव सुखी ने जिस व्यक्ति को नशे की खेप पहुंचानी थी, उसकी पहचान करने का प्रयास जारी है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में और बरामदगी और गिरफ्तारियों की संभावना है।

  • पालकवाह में अवैध शराब की 62 पेटी सहित दो लोग पकड़े

    पालकवाह में अवैध शराब की 62 पेटी सहित दो लोग पकड़े

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत आते गांव पालकवाह में अवैध शराब की 68 पेटी सहित दो लोगों को पकड़ा है और आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात एस आई चेतन सिंह इन्वेस्टिगेशन अफसर पुलिस थाना हरोली अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर पालकवाह शराब के ठेका के पास मौजूद थे। वहीं ठेके के बाहर एक महिंद्रा बोलेरो कैंपर गाड़ी संख्या (पीवी 29 एएच1825) खड़ी थी तथा दो व्यक्ति गाड़ी के पीछे खड़े थे जिनके हाथों में गत्ते की पेटियाँ थीं, शक के आधार पर पुलिस द्वारा गाडी की तलाशी ली गई जिस से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। जिस में 480 बोतलें शराब मैकडॉवेल,169 बोतलें बीयर, 24 कैन बीयर, 23 बोतलें बीयर मीडूसा , 35 पउए सिग्नेचर, 16 अधिए मैकडॉवेल, एक्स रम, 07 अदद बोतलें शराब मैकडॉवेल व 02 बोतलें कंटेंसा क्लासिक, पउए क्लासिक व्हिस्की,, 12 पउए मैकडॉवेल नंबर 1, तथा 19 पउए रॉयल चैलेंज, 23 अधिए कंटेंसा क्लासिक, एक्स एक्स रम 62 गत्ता पेटियों से बरामदा हुए। आरोपित व्यक्तियों की पहचान रमेश चन्द पुत्र प्रेम सिंह निवासी कलस्वाई डाकघर धर्मपुर तहसील धर्मपुर जिला मण्डी हि0प्र0 व अवतार सिंह पुत्र सतपाल सिंह निवासी पुबोवाल तहसील हरोली जिला ऊना हि0प्र0 के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी राकेश सिंह ने बताया कि आरोपित व्यक्तियों के विरुद्ध एचपी एक्साइज एक्ट के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।  
  • जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ऊना में रोजगार मेला 7 को

    जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ऊना में रोजगार मेला 7 को

    ऊना/सुशील पंडित: विध्या ज्योति यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा 7 अप्रैल को जिला सैनिक कल्याण केंद्र ऊना में हिमाचल प्रदेश के भूतपूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेला लगाया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा गार्ड, ड्राइवर, प्रशासनिक अधिकारी (जेसीओ), करियर काउंसलर के पद भूतपूर्व सैनिकों से भरें जाएंगे। जिला सैनिक कल्याण ऊना के उपनिदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया ने बताया कि इन पदों के लिए आयु 35 से 55 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इच्छुक भूतपूर्व सैनिक निर्धारित तिथि और स्थान पर आवश्यक दस्तावेज़ों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

  • Jalandhar News: पास्टर बजिंदर को लेकर अध्यक्ष हामिद मसीह का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पास्टर बजिंदर को लेकर अध्यक्ष हामिद मसीह का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: 2018 में रेप, मारपीट और धमकी देने के मामले में पास्टर बजिंदर को आज मोहाली कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। दरअसल, इस मामले में मोहाली के जीरकपुर थाने में पास्टर बजिंदर के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। जिसके बाद बजिंदर को कोर्ट ने 3 दिन पहले दोषी करार देने के बाद उसे पटियाला जेल भेज दिया गया था और फैसले पर आज उम्रकैद की सजा सुनाई गई। वहीं इस मामले को लेकर पंजाब क्रिश्चियन मोमेंट अध्यक्ष हामिद मसीह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले पर उन्हें पहले से शक था।

    ऐसे में चर्च के लोगों को पता था कि जो माहौल क्रिएट किया गया था उससे लगता था कि पास्टर बजिदंर को नागरिक सज़ा सुनाई जाएगी। वहीं महिला को लेकर हामिद ने कहा कि उसने पहले भी 2 लोगों के खिलाफ रेप के केस दर्ज करवाए गए थे। इस मामले में दोनों लोगों के खिलाफ दर्ज केस कोर्ट में पेश किए गए और महिला के खिलाफ पाए गए। जिसके बाद महिला ने माफी मांगकर जान छुड़वाई थी। आरोप है कि महिला ब्लैकमेल करने के लिए हैप्चुअल है। हामिद ने कहा कि वह पास्टर बजिंदर को क्लीन चिट नहीं दे रहे। वहीं पास्टर के फैसले को लेकर हामिद ने कहा कि उनके द्वारा हाईकोर्ट का रूख किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले को वह गलत नहीं बता रहे। कोर्ट के फैसले को लेकर अगर सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा तो वह वहां भी जाएंगे।

    इस दौरान कपूरथला में एक अन्य महिला द्वारा पास्टर के खिलाफ केस दर्ज किए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें कुछ ताकते विरोध करने को लेकर जोर लगा रही थी। हामिद ने कहा कि 13 फरवरी को पास्टर बजिंदर के दफ्तर में पास्टर और महिलाओं का झगड़ा हुआ था। लेकिन एफआईआर दर्ज 20 मार्च के बाद दर्ज करवाई गई थी। हामिद ने कहा कि जो उन्हें पता लगा कि दोनों में विवाद खत्म हो गया था। वहीं पास्टर के दफ्तर से जारी वीडियो को लेकर हामिद ने कहा कि कुछ विरोधियों ताकतों के चर्च में मौजूद सूत्रों द्वारा वीडियो मुहैय्या करवाई गई थी। यह दस्तावेज महिला के पास मौजूद नहीं थे। वहीं हामिद ने कहा कि वह जल्द महिलाओं से मुलाकात करेंगे। दूसरी ओर आज कोर्ट में हुई सुनवाई के दस्तावेजों की चैक किया जाएगा, जिसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।

  • उप मुख्यमंत्री 2 को करेंगे टाहलीवाल अग्निशमन चौकी का लोकार्पण

    उप मुख्यमंत्री 2 को करेंगे टाहलीवाल अग्निशमन चौकी का लोकार्पण

    ऊना/सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बुधवार 2 अप्रैल को हरोली उपमंडल के तहत विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री बुधवार को सायं 3 बजे हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत टाहलीवाल में अग्निशमन चौकी का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद सायं 5 बजे पूबोवाल में नाबार्ड के तहत गिड़गिड़ा साहिब से टाहली साहिब तक सड़क निर्माण और मुख्य सड़क से बाबा भर्तृहरी और किन्नू मोहल्ला, पंजुआना-बालीवाल सड़क निर्माण का भूमि पूजन करेंगे। उन्होंने बताया कि उप मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव गोंदपुर जयचंद में रहेगा।
  • नियमों की अवेहलना करने पर पुलिस ने काटे 427 चालान

    नियमों की अवेहलना करने पर पुलिस ने काटे 427 चालान

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 427 वाहनों के चालान काटे ,जिनमें से 231 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 152200/- रूपये वसूल किए। वहीं सार्वजानिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर कुल 49  व्यक्तियों के चालान काटे व जुर्माने के रुप में 4150/- रुपये वसूल किए।

    इसी कड़ी में अवैध खनन अधिनियम के अन्तर्गत जिला पुलिस द्वारा दो वाहनों के चालान काटे व जुर्माना के रुप में 20000/- रुपये वसूल किए।

  • गगरेट पुलिस ने 20 पेटी अवैध शराब पकड़ी

    गगरेट पुलिस ने 20 पेटी अवैध शराब पकड़ी

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना गगरेट के मुलाजिमों ने 20 पेटी अवैध देसी शराब पकड़ी है और आगामी जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना गगरेट के मुलाजिमों ने कलोह वैली में यातायात चैकिंग के लिए नाकाबंदी कर रखी थी तो जांच के दौरान कार संख्या (एच आर 01 जैड-8601) टाटा इंडिगो को जांच के लिए रोका तो कार में लदी 20 पेटी देसी शराब( संतरा) बरामद की गई।

    वहीं पुलिस ने अंश बैंस पुत्र सुदेश सिंह निवासी गांव गुगलैहड़ तह घनारी जिला ऊना के के विरुद्ध एचपी एक्साइज एक्ट के तहत थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।