Blog

  • Punjab News: Kejriwal के साथ CM Bhagwant Mann आज निकालेंगे रोड शो

    Punjab News: Kejriwal के साथ CM Bhagwant Mann आज निकालेंगे रोड शो

    लुधियानाः पंजाब में युद्ध नशे के विरुद्ध को लेकर सरकार की ओर से मुहिम चलाई गई है। इस मुहिम के तहत बीते दिन लोगों को संबोधित करते हुए दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने नशा तस्करों को चेतावनी दी थी कि या तो वह पंजाब छोड़ दे या फिर नशे का कारोबार छोड़ दें। वहीं आज अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान नशे के खिलाफ11 बजे पैदल रोड शो करेंगे।

    जोकि आरती चौक से शुरू होकर घुमार मंडी के रास्ते डीआईजी की कोठी तक निकाला जाएगा। इस पदयात्रा में स्कूलों के छात्र और कालेज के छात्र भी शामिल होंगे। केजरीवाल और सीएम मान द्वारा आज शहर में निकाले जा रहे रोड शो को लेकर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।

    बताया जा रहा हैकि शहर में 1000 से अधिक पुलिस कर्मी सड़क पर तैनात रहेंगे। नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को लेकर सीएम मान और केजरीवाल लोगों को भी संबोधित करेंगे। पद यात्रा के स्वागत के लिए आप पार्टी के वर्करों द्वारा भी विधानसभा हलका पश्चिम में तैयारियां की जा रही है। करीब दोपहर 2 बजे तक सीएम मान और केजरीवाल लुधियाना में रुकेगा। इसके उपरांत वह वापस चंडीगढ़ चले जाएंगे। फिर 3 अप्रैल को मान और केजरीवाल ITI का दौरा करेंगे।

     

  • आगजनी से इलाके में दहशत, पेड़-पौधे और बिजली की तारें जलकर राख

    आगजनी से इलाके में दहशत, पेड़-पौधे और बिजली की तारें जलकर राख

    बगहाः असामाजिक तत्वों द्वारा रामनगर थाना क्षेत्र के नरैनापुर प्राथमिक विद्यालय के पास आग लगा दी। आगजनी की इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। असामाजिक तत्वों द्वारा स्कूल को जलाने का प्रयास भी किया। आग इतनी भीषण थी कि आसपास के बिजली के तार भी चपेट में आ गए और जलने लगे। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

    दरअसल देर रात करीब 10 बजे अचानक नरैनापुर प्राथमिक विद्यालय के पास आग की तेज लपटें उठने लगीं। जिसके बाद लोग मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ संदिग्ध लोगों को मौके पर देखा गया था, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वे भाग निकले।

    आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के पेड़-पौधे और बिजली की तारें भी इसकी चपेट में आ गईं। जिसके बाद लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी और खुद भी आग बुझाने का प्रयास किया। घटना के बाद उप प्रमुख प्रतिनिधि सुजल सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया और प्रशासन से तत्काल जांच की मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

  • इंडस्ट्रियल एरिया के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची डेढ़ दर्जन गाड़ियां, देखें वीडियो

    इंडस्ट्रियल एरिया के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची डेढ़ दर्जन गाड़ियां, देखें वीडियो

    गुरुग्रामः सरस्वती एन्क्लेव इलाके में स्थित औद्योगिक क्षेत्र के एक गोदाम में देर रात भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग की लपटें दूर-दूर से दिखाई दे रही है। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन आग भीषण होने के कारण गुरुग्राम के साथ ही दूसरे जिलों से भी फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सेक्टर-37 फायर स्टेशन के फायर ऑफिसर जय नारायण ने बताया कि उन्हें रात 11.39 बजे गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। हमने सभी फायर बिग्रेड गाड़ियों को बुला लिया है।

    गुरुग्राम, नूंह और झज्जर से फायर टेंडर बुलाए गए हैं। कम से कम 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी, पुलिस बल यहां पहुंचा और फायर ब्रिगेड को बुलाया। 4-5 फायर गाड़ियां खाली होने के बाद वहां से निकल गई हैं और 4-5 फायर गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अभी तक कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन कंपनी को आर्थिक नुकसान हुआ है। सेक्टर-10 पुलिस स्टेशन के एसएचओ रामबीर सिंह ने बताया कि सुबह तक आग बुझाने का काम जारी रहा। अभी तक अंदर किसी के फंसे होने की जानकारी नहीं मिली है। आग पूरी तरह से काबू में आने के बाद रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा।

    इस गोदाम में क्या क्या सामान रखा हुआ था, इसका भी अभी तक पता नहीं चल सका है। फिलहाल आग पर काबू पाना प्राथमिकता है। सिविल डिफेंस की टीम के मुताबिक रात को 12 बजे उन्हें वेयर हाउस में आग की जानकारी मिली थी। जिसके बाद उनकी टीम भी मौके पर पहुंचे। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। रात भर उनकी कोशिश ये रही कि इस आग को रिहायशी एरिया से दूर रखी जाए। 40 से 50 मीटर दूर तक इस आग की हीट महसूस किया जा रहा है।

    सिविल डिफेंस की टीम ने आसपास रह रहे लोगों को अलर्ट किया गया है। सुबह तक आग बुझाने का काम अभी जारी रहा और सुबह साढ़े नौ बजे तक फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर मौजूद रही। यहां मौजूद एक सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि इस गोदाम में ऑनलाइन बेचा जाने वाला सारा सामान था। जिसमें कपड़े, जूते और दूसरा घरेलू सामान था। कपड़े जूते होने के कारण आग तेजी से भड़क गई होगी। साथ ही में शराब का गोदाम और एक कपड़े का गोदाम में भी आग पहुंच गई थी। सुबह तक आग की लपटें देखी गई हैं। चार से पांच गाड़ियां अभी भी मौके पर हैं।

  • Stock Market: Tariff के एलान से पहले Market में सकारात्मक शुरुआत, Sensex में 200 अंक की तेजी

    Stock Market: Tariff के एलान से पहले Market में सकारात्मक शुरुआत, Sensex में 200 अंक की तेजी

    बिजनेसः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जवाबी टैरिफ के एलान से पहले बुधवार को घरेलू शेयर बाजार ने सकारात्मक शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 256.82 अंक बढ़कर 76,281.33 अंक पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 84.9 अंक चढ़कर 23,250.60 अंक पर पहुंच गया। आज बैंकिंग और IT शेयर्स में बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं FMCG और एनर्जी शेयर दबाव में कारोबार कर रहे हैं।

    एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 0.04%, हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 0.17% और चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.24% की तेजी है। 1 अप्रैल को अमेरिका का डाओ जोंस 0.028% गिरकर 41,989 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.87% की तेजी रही जबकि S&P 500 इंडेक्‍स 0.38% चढ़कर बंद हुआ। 1 अप्रैल को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 5,901 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 4,322 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

    ₹745 करोड़ का IPO लाएगी आनंद राठी शेयर-स्टॉक ब्रोकर्स लिमिटेड
    आनंद राठी ब्रोकरेज ग्रुप की कंपनी आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स लिमिटेड जल्द ही अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लेकर आएगी। कंपनी ने मंगलवार को सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी SEBI के पास IPO पेपर्स दोबारा फाइल किए हैं। इससे पहले दिसंबर 2024 में SEBI के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल किए थे। IPO में कंपनी 745 करोड़ रुपए के नए इक्विटी शेयर जारी करेगी। इश्यू की फेस वैल्यू 5 रुपए प्रति शेयर है। कंपनी रिटेल, HNI और इंस्टीट्यूशनल निवेशकों को ब्रोकरेज सर्विस प्रोवाइड करती है।

  • Punjab News: Civil Hospital की पार्किंग में हेड कांस्टेबल का शव बरामद

    Punjab News: Civil Hospital की पार्किंग में हेड कांस्टेबल का शव बरामद

    मोहालीः खरड़ के सिविल अस्पताल की पार्किंग में हेड कांस्टेबल का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान अमृत पाल सिंह निवासी चमकौर साहिब के रूप में हुई है। मृतक मोहाली में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था। मृतक की देर रात राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि अस्पताल के पीछे बनी पार्किंग में एक आई 10 कार खड़ी है, जिसका ड्राइवर साइड का दरवाजा खुला हुआ है। सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहंची, तो गाड़ी में पुलिस की वर्दी में एक व्यक्ति पड़ा हुआ था। मृतक की बेल्ट और पैंट कमर तक खुली हुई थीं।

    लोगों के अनुसार, कार की सीट बेल्ट के पास एक इंजेक्शन की सिरिंज भी पड़ी हुई थी और पानी की बोतल का ढक्कन खुला पड़ा था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल की तबीयत खराब होने के कारण उसने पानी पीने की कोशिश की होगी, लेकिन उसकी बीमारी के चलते वह पानी भी नहीं पी सका और वहीं गिरकर दम तोड़ दिया। मौके पर पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर खरड़ सरकारी अस्पताल के शवगृह में रख दिया। अब पोस्टमार्टम के बाद ही असली कारणों का पता चल सकेगा।

  • दर्दनाक सड़क हादसाः बस और एसयूवी की टक्कर में 5 की मौत, 24 से अधिक घायल

    दर्दनाक सड़क हादसाः बस और एसयूवी की टक्कर में 5 की मौत, 24 से अधिक घायल

    बुलढाणाः महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 5 लोगों की जान चली गई और 24 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा खामगांव-शेगांव राजमार्ग पर हुआ, जब एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एसटी) की बस से टक्कर मारी। इसके बाद, एक प्राइवेट बस भी दोनों वाहनों से टकरा गई, जिससे घटना और भी भयावह हो गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा बुधवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे हुआ।

    बोलेरो कार की तेज रफ्तार के कारण यह टक्कर हुई, और इसके तुरंत बाद प्राइवेट बस भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को खामगांव के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

    हादसे में प्राइवेट बस के आगे के केबिन को भारी नुकसान हुआ है। प्राइवेट बस के चालक को बचाने के प्रयास जारी हैं।हादसे के कारण क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और लोग इसकी गहन जांच की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने इस हादसे को लेकर संवेदनाएं व्यक्त की हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

  • Jalandhar News: टला बड़ा हादसा, रेलिंग तोड़ फ्लाईओवर पर लटका ट्राला, देखें वीडियो

    Jalandhar News: टला बड़ा हादसा, रेलिंग तोड़ फ्लाईओवर पर लटका ट्राला, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लम्मा पिंड चौक फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, लुधियाना से अमृतसर जा रहा तेज रफ्तार ट्राला हाईवे की रेलिंग से टकरा गया। इस घटना में ट्राला रेलिंग तोड़कर फ्लाईओवर से नीचे लटक गया। गनीमत यह रही कि हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। इस घटना को लेकर फ्लाईओवर पर जाम लग गया। सड़क सुरक्षा फोर्स और पीसीआर की टीमों ने दो क्रेन की मदद से ट्राले को हाईवे से हटवाकर जाम खुलवाया।

    हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने मौका संभाला। कैंटर ड्राइवर को किसी तरह कैबिन से बाहर निकाला। कैंटर का कैबिन फ्लाईओवर से नीचे लटक रहा था। आरोप है कि कैंटर ड्राइवर शराब के नशे में था। सूचना मिलते के तुरंत बाद मौके पर सड़क सुरक्षा फोर्स की टीमें पहुंच गई थी। 2 क्रेनो की मदद से ट्राले को हाईवे से हटवाकर जाम खुलवाया।

    सड़क सुरक्षा फोर्स के मुलाजिमों के अनुसार उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि फ्लाईओवर पर हादसा हुआ है। मौके पर पहुंचकर उन्होंने जांच की तो पता लगा कि यह ट्रक चालक लुधियाना से अमृतसर जा रहा था। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। ट्रक चालक शराब के नशे में धुत्त था, जिसके चलते ये हादसा हुआ। हादसे के कारण जालंधर दिल्ली नेशनल हाईवे पर 1 घंटे तक जाम लग रहा था।

  • आज का राशिफल 02 अप्रैल 2025

    आज का राशिफल 02 अप्रैल 2025

    आज चैत्र शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और बुधवार का दिन है। पंचमी तिथि आज रात 11 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। आज चैत्र नवरात्र का पांचवा दिन है। आज देर रात 2 बजकर बजकर 50 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 50 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज राम राज्य महोत्सव तथा श्री लक्ष्मी पंचमी भी मनाई जाएगी।

    मेष राशि:आज आपका दिन घूमने-फिरने में अधिक बीतेगा। आज परिवार में विशेष लोगों का आगमन हो सकता है। माता दुर्गा के आशीर्वाद से आपके रुके हुए काम सफल होंगे। छात्र खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। आज आपके दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। व्यापार की गति बढ़ाने के लिए आज आप नया प्लान बनायेंगे। माता को लाल चुनरी चढ़ाए, रुके हुए पैसे वापस मिलेंगे।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए फेबरेबल रहने वाला है। आज आपके परिवार में नई खुशियाँ आएंगी। आज आय के मुकाबले खर्चों में अधिकता रहेगी। अगर आँख से सम्बंधित समस्या है तो किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। आज आपको पैसों के लेन-देन में सावधान रहने की जरूरत है। मां दुर्गा को पान का पत्ता अर्पित करें, मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

    मिथुन राशि:आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। नया ऑफिस ज्वाइन करना चाहते हैं तो समय आपका साथ देगा। कार्य क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। आज नौकरी में उल्लास का माहौल बनेगा। डॉक्टर्स आज अपने सीनियर से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे। इस राशि के इंजीनियर के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। माता के आगे माथा टेके, कारोबार में बढ़ोतरी होगी।

    कर्क राशि:आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज दोस्तों के साथ बाहर खाने का प्लान बनायेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को सोच समझकर फैसला लेना चाहिए। आज आप नया सामान खरीदने का मन बना सकते हैं। आज अपने व्यापार में बदलाव लायेंगे, इससे आपको अच्छा मुनाफा होगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

    सिंह राशि:आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में अनुकूल स्थितियां बनी रहेंगी। आज आपको बड़ों का सहयोग मिलेगा। आज बच्चों के साथ आप समय बिताएंगे। आज आपको वाहन सुख के योग बन रहे हैं। बुजुर्गों की धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। लवमेट आज एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। स्कन्द माता को फूल अर्पित करें, मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे।

    कन्या राशि:आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। बिजनेस मैन की रुकी डील आज फाइनल होगी। आज नए क्लाइंट्स के साथ मीटिंग करेंगे। अविवाहितों के चल रहे रिश्ते की बात जल्द पक्की होगी। आप दोस्तों के साथ कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे। किसी के सहयोग से आपको लाभ होगा। मां दुर्गा की उपासना करें, आपके आय में बढ़ोतरी होगी।

    तुला राशि:आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज सोची हुई कार्य योजनाओं को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। उच्च अधिकारियों द्वारा आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आज आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

    वृश्चिक राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। इस राशि के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी समझदारी से करनी चाहिए, सफलता के योग बने हुए हैं। माता-पिता की जिम्मेदारियों को उठाने का पूर्ण प्रयास करेंगे। आज अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए है। लवमेट आज अपने रिश्ते की बात घर वालों से करेंगे। माता के सामने घी का दीपक जलाएं, मनपसंद जीवनसाथी मिलेगा।

    धनु राशि:आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकते हैं आप उसे निराश नहीं करेंगे अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहायता करेंगे। आज आपको सफलता की नयी किरण दिखाई देगी। काफी समय से वाहन लेने का मन बना रहे हैं तो आज वाहन लेने में समय आपका साथ देगा। दुर्गा स्तोत्र का पाठ करें, स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

    मकर राशि:आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप व्यापार के लिए मशीनरी उपकरण खरीदने का मन बना सकते हैं। परिवार के सदस्यों में प्रेम भाव बढ़ेगा। लवमेट को मनचाहा उपहार मिलेगा। आर्ट्स के छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नयी कलाकृति दोस्तों को पसंद आयेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। माँ स्कन्दमाता को मीठे का भोग लगायें, किस्मत का साथ मिलता रहेगा।

    कुंभ राशि:आज आपका दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा, रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। अगर आपके घर का निर्माण कार्य चल रहा है तो जल्द पूरा हो जायेगा। आज आपको प्रमोशन से जुडी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर बनेगा, साथ में किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे। परिवार के साथ माता दुर्गा की पूजा करें, जीवन में खुशियाँ बनी रहेंगी।

    मीन राशि:आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज किसी मेहमान के आने से उनके सत्कार की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे। आज आपको आय के नए साधन मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सिविल इंजीनियर्स का चल रहा प्रोजेक्ट आज पूरा हो जायेगा। आज आपकी सकारात्मक सोच कार्यों में सहयोग करेगी। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आपके सभी रूके हुए काम बनेंगे।

  • Punjab News: Marigold Public School के Principal पर लगे पिटाई के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: Marigold Public School के Principal पर लगे पिटाई के आरोप, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: हलका फतेहगढ़ चूड़ियां के अंतर्गत आते प्राइवेट मैरीगोल्ड स्कूल अलीवाल के प्रिंसिपल द्वारा छात्र की पिटाई करने का मामला सामने आया है। दसवीं कक्षा मे पढ़ने वाले बच्चे दविंदरजीत सिंह और उसके पिता भूपिंदर सिंह निवासी जैंतीपुर ने स्कूल के प्रिंसिपल पर कथित तौर से आरोप लगाते हुए कहा कि प्रिंसिपल हरिंदरपाल सिंह ने उनके बेटे पिटाई की है।

    दरअसल, स्कूल की बस के ड्राइवर के साथ कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद दविंदरजीत सिंह को फोन पर स्कूल बुलाया गया, जहां प्रिंसिपल और बस ड्राइवर ने मिलकर बेटे को मारा। इस दौरान उसे चोटें आई है। जिसे फतेहगढ़ चूड़ियां के सरकारी अस्पताल लाया गया। भूपिंदर सिंह ने बेटे के साथ प्रिंसिपल द्वारा की गई पिटाई के लिए न्याय की गुहार लगाई है।

    इस संबंध में स्कूल के प्रिंसिपल हरिंदरपाल सिंह संधू ने उन पर लगे आरोपों को नकारते हुए कहा कि स्कूल में पढ़ने वाले दविंदरजीत सिंह सहित 3 बच्चों ने स्कूल की बस का पीछा कर बस के ड्राइवर के साथ झगड़ने की कोशिश की थी। जब इन बच्चों को स्कूल बुलाकर पूछा गया, तो इनमें से 2 बच्चों ने गलती स्वीकार कर ली, लेकिन दविंदरजीत सिंह ने उनसे बदसलूकी की। दविंदरजीत सिंह को चोटें स्कूल के बाहर बच्चों के बीच हुए झगड़े के दौरान लगी हैं। जिससे उनका कोई संबंध नहीं है।

  • Jalandhar News: Model Town में बस में करंट आने से झुलसा व्यक्ति, देखें Live

    Jalandhar News: Model Town में बस में करंट आने से झुलसा व्यक्ति, देखें Live

    जालंधर, ENS: मॉडल टाउन की गोल मार्किट मे एक बड़ा हादसा होने की घटना सामने आई है। जहां देर शाम श्री राम शरणम् श्रदालुओं की बस लटकती तारों की चपेट में आ गई। जैसे ही बस ड्राइवर बस की छत पर तारों को हटाने के लिए गया तो बिजली की तारों से करंट लगने से वहीं गिर गया।

    जानकारी मुताबिक बस में सवार थे 25 से 30 श्रद्धालु मौजूद थे। इस घटना से मार्किट में भगदड़ मच गई। लोगों ने व्यक्ति को नीचे उतारा और इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती करवा दिया। बताया जा रहा है घटना का कारण देर रात एक कार द्वारा बिजली के खंभे को टक्कर मारी थी। जिसके चलते बिजली का खंबा टेढ़ा हो गया और बिजली की तारे नीचे लटक गई।

    इस घटना में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जानकारी मुताबिक आज दोपहर बिजली विभाग के कर्मचारी लटकर ही बिजली की तारों को ऊपर करने के लिए खानापूर्ति करके गए और देर रात यह हादसा हो गया।बता दे कि पूरे शहर में बिजली की तारों का जाल बिछा हुआ है। कई स्थानों पर बिजली की नंगी तारे किसी बड़ी घटना को न्यौता दे रही है।