Blog

  • फिर भड़की हिंसा : हथियारबंद लोगों ने की फायरिंग, 5 की मौ’त

    फिर भड़की हिंसा : हथियारबंद लोगों ने की फायरिंग, 5 की मौ’त

    नई दिल्ली – मणिपुर में एक बार फिर हिंसा होने का मामला सामने आया है। इस हिंसा में 5 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार हिंसा मणिपुर के जिरीबाम में हुई है। यहां उग्रवादियों ने एक सोते हुए शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद फायरिंग में 4 लोगों की मौत हो गई। नई दिल्ली – मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है।

    सूबे के जिरीबाम में हथियारबंद समूहों के बीच हुई गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक जिरीबाम में आज सुबह ताजा हिंसा में 5 लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं दो विरोधी समूहों के हथियारबंद लोगों के बीच गोलीबारी में 4 अन्य लोग मारे गए।

    पुलिस ने बताया कि उग्रवादियों ने जिला मुख्यालय से करीब 5 KM दूर एक सुनसान जगह पर अकेले रहने वाले व्यक्ति के घर में घुसकर उसे सोते समय गोली मार दी। हत्या के बाद करीब 7 किलोमीटर दूर पहाड़ियों में युद्धरत समुदायों के हथियारबंद लोगों के बीच भीषण गोलीबारी हुई। जिसमें 3 पहाड़ी उग्रवादियों सहित 4 हथियारबंद लोगों की मौत हो गई।

  • Punjab : Car के Sunroof पर बैठ Reel बनाने वाले युवकों पर चला पुलिस का डंडा, देखें वीडियो

    Punjab : Car के Sunroof पर बैठ Reel बनाने वाले युवकों पर चला पुलिस का डंडा, देखें वीडियो

    दसूहा : सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें युवक कार की छत पर बैठकर रील बना रहे है। वीडियो में शहर के सबसे व्यस्त दसूहा मियाणी फ्लाईओवर रोड़ पर दिन दिहाड़े कार सवार युवक हुल्लडबाजी करते हुए दिखाई दे रहे है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में एक्शन लिया और 48 घंटे के अंदर कार को हिमाचल से बरामद कर लिया।

    जानकारी देते हुए एसएचओ ने बताया कि हरप्रेम सिंह ने बताया की वीडियो वायरल होने के बाद गाड़ी का नबर ट्रेस कर हिमाचल से कार को दसूहा लाकर बाउंड कर कार सवार युवकों पर कार्यवाही की जा रही। जिनमे से 2 युवकों को राउंडअप किया जा चुका है और अन्य कार सवार युवकों की तलाश की जा रही है।

  • Live Show में Karan Aujla पर जूता फेंकने के मामले में Babbu Mann का आया बयान, देखें वीडियो

    Live Show में Karan Aujla पर जूता फेंकने के मामले में Babbu Mann का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मशहूर पंजाबी गायक करण औजला पर लंदन में लाइव प्रोग्राम के दौरान जूता फैंकने की वीडियो खुब वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस घटना के बाद करण औजला को भी गुस्सा आ गया और उन्होंने ऑडिएंस मे जुता फेंकने वाले को फाइट की ऑफर दे डाली।

    इस घटना पर पंजाबी सिंगर बब्बू मान ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि लोगों को इस घटना पर ध्यान नहीं देना चाहिए। करण औजला एक युवा गायक है और वह मेरा भाई हैं। ऐसे बच्चे को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए और इस तरह भरे शो में उन्हें जुता मारना गलत है। ऐसी घटना को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होना चाहिए।

    बता दे कि शो के दौरान जूता सीधा औजला के चेहरे पर जाकर लगा था। इसी बीच गुस्से से लाल हुए गायक ने शो को बीच में ही रोकवा कर जुता फेंकने वाले को ढूंढन शुरू कर दिया । औजला ने यह भी कहा कि मैं इतना बुरा नहीं गा रहा हूं कि आप मुझ पर जूता फेंको।

  • Punjab: लड़कियों को छेड़छाड़ से बचाना 11वीं के छात्रा को पड़ा महंगा, देखें वीडियो

    Punjab: लड़कियों को छेड़छाड़ से बचाना 11वीं के छात्रा को पड़ा महंगा, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब में कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। आए दिन सरेआम लोगों से लूट और लड़कियों से छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसमें लड़कियों को छेड़छाड़ से बचाना 11वीं के छात्रा को महंगा पड़ गया। 35 लड़कों ने एक लड़के को घेर कर बुरी तरह पीटा डाला। आरोपियों की ओर से युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया गया है। मौके पर लोगों ने जख्मी हालत में लड़के को इलाज के लिए सिविल अस्पताल रामपुरा में दाखिल करवाया है। पुलिस ने मामले में अभी तक कोई भी कारवाई नहीं की है।

    लड़के के पिता ने बताया की उसका बेटा सरकारी स्कूल में 11वीं का छात्र है। उसकी कक्षा की लड़कियों को कुछ लड़के छेड़ रहे थे। इस दौरान लड़कियों ने बेटे से मदद मांगी। जिसके बाद बेटे ने कक्षा की खिड़की बंद कर दी। पहले तो लड़के बेटे से गाली-गलौच करने लगे। जिसका स्कूल प्रिंसिपल को पता चलते ही उनका समझोता करवा दिया । छुट्टी होने के बाद 35 लड़कों ने बेटे को रास्ते में घेर लिया और मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया।

  • Jalandhar: 18 वर्षीय युवक पर हुआ जानलेवा हमला, देखें Live

    Jalandhar: 18 वर्षीय युवक पर हुआ जानलेवा हमला, देखें Live

    जालंधरः महानगर के रुड़का कलां में एक 18 वर्षीय नोजवान पर तेज़धार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना में ज़ख्मी नोजवान को जालंधर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़त युवक की मां ने बताया कि बीते दिन उनका लड़का घर से माथा टेकने के लिए निकला था अचानकर चार मोटरसाइकिल सवार युवकों आए जिनके पास तेज़धार हथियार थे। उन्होंने युवक पर हमला कर उसे गंभीर ज़ख्मी कर दिया।

    जानकारी देते हुए पीड़त के मामा ने बताया कि लगभग डेढ़ महीने पहले पीड़त युवक ने अपने दोस्त के पारिवारिक झगड़ा छुड़वाया था। इस झगड़े को छुड़वाने के दोरान पीड़त नोजवान की उसने हाथापाई हो गई थी। इस घटना के बाद कुछ नोजवानों की पीड़ित युवक के साथ दोवारा तू तू मैं मैं हुई थी। जिसके बाद इस मामले को पंचायत में बैठकर सुलझा लिया गया था।

    पीड़ित के मामा ने बताया कि युवक को लगभग 20 टांके लगे है ओर शरीर के कई जगह पर गहरी चोटें लगी है। उन्होंने आगे कहा कि वह सरकार व पुलिस प्रसाशन से यह मांग करते हैं कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए, ओर उन्हैं सख्त से सख्त से सज़ा दी जाए।

  • खूंखार कुत्ते ने 8 बच्चों को काटा, हाथ-पैर, सिर और चेहरा नोंचा

    खूंखार कुत्ते ने 8 बच्चों को काटा, हाथ-पैर, सिर और चेहरा नोंचा

    छत्तीसगढ़ः बिलासपुर में एक पागल कुत्ते ने पिछले 48 घंटे में 8 बच्चों को काट डाला। इनमें से 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत के बाद शुक्रवार की शाम नगर निगम की टीम ने घेराबंदी कर कुत्ते को पकड़ लिया। दरअसल, देवरीखुद के वार्ड-43 के सफेद खदान क्षेत्र में एक कुत्ता हिंसक हो गया। छोटे बच्चों से लेकर युवाओं को काटने के लिए दौड़ाने लगा। मोहल्ले के बड़े लोग तो इस कुत्ते से जैसे-तैसे बच गए। लेकिन छोटे बच्चे कुत्ते का सामना नहीं कर पाए। कुत्ते ने एक-एक कर 6 बच्चों को बुरी तरह से काट लिया। एक बच्चे का चेहरा, सिर, कुछ के बच्चों को पैर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। तीन बच्चों को सिम्स में भर्ती कराया गया।

    मामले को गंभीरता से लेते पार्षद ने तत्काल इसकी जानकारी नगर निगम आयुक्त अमित कुमार को दी। जब आयुक्त ने तत्काल पागल कुत्ते को पकड़ने के निर्देश दिए। वहीं, शुक्रवार की दोपहर टीम ने सतबहनिया मंदिर के पास पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद कुत्ते को पकड़ लिया।

  • Vaishno Devi से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी हुई हादसाग्रस्त, 4 की मौत, 6 घायल

    Vaishno Devi से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी हुई हादसाग्रस्त, 4 की मौत, 6 घायल

    नई दिल्लीः मध्य प्रदेश के विदिशा ज़िले से वैष्णो देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत होने की खबर सामने आई है। यह लोग मां वैष्णो देवी के दर्शन कर वापस लौट रहा थे, इसी दौरान श्रद्धालुओं की कार सीधे ट्रक से टकराई गई जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई ओर 5 लोग बुरी तरह जख्मी हैं। घालयों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची ओर काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर रही है।

  • Haryana Election Update: कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट की जारी, 32 उम्मीदवारों का किया ऐलान

    Haryana Election Update: कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट की जारी, 32 उम्मीदवारों का किया ऐलान

    हरियाणाः विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 6 सितंबर की देर रात दो लिस्ट में 32 उम्मीदवारों का ऐलान किया। पहली लिस्ट में 31 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया। डेढ़ घंटे बाद दूसरी लिस्ट में एक कैंडिडेट का नाम घोषित किया। पार्टी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत अपने सभी 28 सिटिंग विधायकों पर फिर से भरोसा जताया है। पहली लिस्ट में 5 महिलाओं और 3 मुस्लिम चेहरों को भी टिकट मिला है। पार्टी ने पहली लिस्ट में पानीपत की इसराना सीट के मौजूदा विधायक बलबीर सिंह वाल्मीकि के नाम का ऐलान नहीं किया था। डेढ़ घंटे बाद उनके टिकट की घोषणा अलग से की गई। शुक्रवार दोपहर 3.13 बजे कांग्रेस में शामिल हुईं पूर्व रेसलर विनेश फोगाट को जुलाना से उम्मीदवार बनाया गया है। विनेश फोगाट का ससुराल जींद जिले के बख्ता खेड़ा गांव में है, जो जुलाना विधानसभा सीट के तहत ही आता है। ये जाट बहुल सीट है। भाजपा ने दो दिन पहले जारी अपनी पहली लिस्ट में 67 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। राज्य में 5 अक्टूबर को मतदान होगा। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा। क्रं. सं.         विधानसभा सीट            उम्मीदवार का नाम
    1.              कालका                     प्रदीप चौधरी
    2.              नारायणगढ़                शैली चौधरी
    3.              सढ़ौरा                       रेनू बाला
    4.              रादौर                        बिशन लाल सैनी
    5.              लाडवा                       मेवा सिंह
    6.              शहाबाद                     राम करन
    7.              नीलोखेड़ी                   धर्मपाल गोंदर
    8.              आसंद                       शमसेर सिंह गोगी
    9.              समालखा                    धर्म सिंह छोकर
    10.              खरखौदा                    जयवीर सिंह 
    11.              सोनीपत                    सुरेंद्र पंवार
    12.              गोहाना                     जगबीर सिंह मलिक
    13.              बरोदा                       इंदुराज सिंह नरवाल
    14.             जुलाना                       विनेश फोगाट
    15.             सफीदों                        सुभाष गंगोली
    16.             कालनवाली                   शिशपाल सिंह 
    17.             डबवाली                      अमित सिहाग
    18.             गढ़ी सांपला किलोई          भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा
    19.             रोहतक                       भरत भूषण बत्रा 
    20.             कालनौर                      शंकुलता खटक
    21.             बहादुरगढ़                    रजिंदर सिंह जून 
    22.             बादली                        कुलदीप व्यास 
    23.             झज्जर                       गीता भुक्कल
    24.             बेरी                           डॉ. रघुवीर सिंह कादियान
    25.             महेंद्रगढ़                      रावदान सिंह
    26.             रेवाड़ी                         चिरंजीव यादव
    27.             नूंह                            आफताब अहमद
    28.             फिरोजपुर झिरका            मामन खान
    29.             पुन्हाना                       मो. इलियास 
    30.             होडल                         उदयभान
    31.             फरीदाबाद एनआईटी        नीरज शर्मा
    32.             इसराना                      बलबीर सिंह
  • Punjab:  नाबालिग ने दिया बेटे को जन्म, हालत बिगड़ने पर तोड़ा दम

    Punjab: नाबालिग ने दिया बेटे को जन्म, हालत बिगड़ने पर तोड़ा दम

    शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक पर किया मामला दर्ज

    लुधियानाः सिविल अस्पताल में एक नाबालिग ने बेटे को जन्म दिया है। जिसके बाद तबीयत बिगड़ने पर युवती ने दम तोड़ दिया। बतादें कि करीब 1 साल पहले एक युवक ने अपने रिश्तेदार नाबालिग किशोरी को घर से भगा लिया। करीब 1 साल बाद जब किशोरी गर्भवती हो गई तो आरोपी उसे ट्रेन में लेकर लुधियाना वापस आ रहा था। अचानक सोनीपत नजदीक उसकी हालत बिगड़ गई। किशोरी को सिविल अस्पताल लाया गया जहां उसने बेटे को जन्म दिया। इस दौरान किशोरी की हालत बिगड़ गई जिस कारण उसने दम तोड़ दिया। मृतक किशोरी का नाम निशा है। मृतक किशोरी के भाई आनंद ने कहा कि उसकी बहन को आरोपी बिक्रम अपनी बातों में बहला फुसला कर 13 सितंबर ले गया। उसकी बहन 12 साल की थी। आरोपी उनके बड़े जीजा विक्की का भाई है। किशोरी के पिता सुरेश राम ने पुलिस को बताया कि आरोपी बिक्रम ने उनकी बेटी को गर्भवती कर दिया। 30 अगस्त को आरोपी बिक्रम उनकी बेटी को ट्रेन से लुधियाना ला रहा था। अचानक सोनीपत नजदीक उनकी बेटी के पेट में दर्द होने लगा। सिविल अस्पताल सोनीपत दाखिल करवाया गया। जहां उसकी नार्मल डिलीवरी हुई। अस्पताल से छुट्टी मिलने पर बिक्रम, निशा अपने नवजात बच्चे के साथ 1 सितंबर को लुधियाना अपनी बहन के पास आ गए। जहां निशा की तबीयत ज्यादा खराब हो गई अचानक निशा ने दम तोड़ दिया। मामले में थाना सदर की पुलिस ने आरोपी बिक्रम के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
  • Diljit Dosanjh ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा

    Diljit Dosanjh ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा

    नई दिल्लीः दिलजीत दोसांझ आए दिन अपने गानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। सिंगिंग के साथ-साथ उन्होंने कई फिल्मों में अदाकारी भी की है। अब दिलजीत दोसांझ के प्रसंशकों के लिए के बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अनाउंस मेंट की है। अब यह खबर सामने आई है कि दिलजीत दोसांझ भी इस फिल्म का हिस्सा हाोंगे।

    शुक्रवार को मेकर्स ने एक नए प्रोमो के साथ ‘बॉर्डर 2’ की कास्ट में दिलजीत की एंट्री अनाउंस की। प्रोमो में, सोनू निगम की आवाज में ऑरिजिनल ‘बॉर्डर’ फिल्म का गाना ‘संदेसे आते हैं’ सुनाई देता है और फिर दिलजीत का नाम लिखा आता है। इस प्रोमो में दिलजीत की आवाज में एक देशभक्ति से भरा डायलॉग भी है- ‘इस देश की तरफ उठने वाली हर नजर झुक जाती है खौफ से… इन सरहदों पर जब गुरु के बाज पहरा देते हैं!’