Blog

  • जालंधरः युवकों ने मारपीट कर किया रेहड़ी वाले का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: मॉडल टाउन से सटे मीठापुर रोड के पास एक बर्गर की रेहड़ी लगाने वाले को कुछ अज्ञात युवकों जमकर पीटा और जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद पूरे इलाके में जमकर हंगामा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारी जांच के लिए मौके पर पहुंच गए। मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से नेपाल के रहने वाले प्रकाश नाम के व्यक्ति के साथ करीब 6 लोगों ने जमकर मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने प्रकाश को अपनी बोलेरो गाड़ी में बैठाया और अपने साथ ले गए। वारदात होती देख तुरंत मोहल्लावासी इकट्ठा हो गए थे। मां ने आरोप लगाया है कि एक शराब ठेकेदार उनके बेटे को फंसा रहा है।

    प्रकाश की मां ने बताया कि वह किसी काम से बाजार गई थी। जब वह लौट रही थी तो, प्रकाश के साथ मारपीट हो रही थी। इस दौरान जब वह उन्हें छुड़ाने पहुंची। जहां आरोपियों ने उन्हें भी बुरी तरह पीटा। वारदात का पता चलते ही मोहल्लावासियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद तुरंत पीसीआर टीम और थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल देर रात तक मामला क्लियर नहीं हो पाया था। पुलिस ने प्रकाश का फोटो कब्जे में लेकर विभिन्न स्थानों और एरिया में सर्कुलेट कर दिया है। जिससे पता चल सके की आरोपी पीड़ित को कहां लेकर गए। वहीं मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार प्रकाश को आरोपी कुकी ढ़ाबा से अपने साथ लेकर मिट्ठापुर रोड की ओर फरार हुए हैं।

  • आरक्षण आंदोलन जारी, जिले में इंटरनेट सेवा बंद

    मुंबईः महाराष्ट्र में जारी मराठा आरक्षण आंदोलन के बीच अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए छत्रपति संभाजीनगर के ज्यादातर हिस्सों में गुरुवार को इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। एक अधिकारी ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) सुजाता सौनिक से आदेश मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है। अधिकारी के मुताबिक, छत्रपति संभाजीनगर शहर को छोड़कर यह आदेश गंगापुर, विजयपुर, खुल्दाबाद, फुलंब्री, सिल्लोड, कन्नड, पैठण, सोय्गओं और छत्रपति संभाजीनगर तालुकाओं में लागू रहेगा।

    अधिकारी ने बताया कि कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए डोंगल, ब्रॉडबैंड, वायरलाइन इंटरनेट, फाइबर इंटरनेट के माध्यम से दी जाने वाली इंटनेट सेवा को कुछ अवधि के लिए बंद कर दिया गया है। मराठा आरक्षण की मांग को लेकर कार्यकर्ता मनोज जरांगे द्वारा भूख हड़ताल शुरू करने के बाद पिछले तीन दिनों में महाराष्ट्र के कई हिस्सों में हिंसा भड़क गई थी।

  • पंजाबः सुबह-सुबह भयानक सड़क हादसे में 6 की मौ’त, देखें वीडियो

    वाहन को काटकर शवों को बाहर निकाला बाहर

    मालेरकोटलाः सुनाम में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक कैंटर, ट्रॉला और कार की आपस में टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में कार में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस भयानक हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वाहन को काटकर शवों को बाहर निकाला गया। कार सवार लोग मालेरकोटला से लौट रहे थे। हादसे के शिकार लोगों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों के शव सुनाम के सिविल अस्पताल में रखे गए हैं।

    जानकारी के मुताबिक रात करीब 2 बजे सुनाम से 6 लोग कार में सवार होकर मलेरकोटला बाबा जी के माथा टेकने गए थे। जब वह सुनाम लौट रहे थे तो रास्ते में उनकी कार की एक ट्रॉली से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया। मृतकों में विजय कुमार 50 वर्षीय दिवेश कुमार 33 वर्षीय दीपक जिंदल 32 वर्षीय, कृष्ण कुमार व नीरज सिंगला व एक बच्चा शामिल है। सभी व्यक्ति रात के समय सुनाम से एक मारुति कार में सवार होकर मालेरकोटला पीर की दरगाह पर माथा टेंकने के लिए गए थे। जानकारी के मुताबिक सभी मृतक सुनाम के अलग-अलग परिवारों से संबंधित थे।

  • आज का राशिफल, 2 नवंबर 2023

    आज का राशिफल, 2 नवंबर 2023

    ज्योतिष के अनुसार 2 नवंबर 2023, गुरुवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है। आज मकर राशि वालों को किसी पुरानी समस्या से राहत मिलेगी और कारोबार के सिलसिले में आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं, सभी राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन क्या लेकर आ रहा है?

    मेष राशि :  जातकों के लिए आज दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको औरों से ज्यादा अपने कामों पर ध्यान लगाना होगा. आप  व्यस्त रहने के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी आप परिवार के सदस्यों के लिए कुछ समय निकाल सकते हैं। अपनी आय और व्यय में आप तालमेल बनाकर चलें, नहीं तो आप अत्यधिक धन खर्च कर सकते हैं. संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई निराशा जनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

    वृषभ राशि :  जातकों के लिए आज दिन आनंदमय रहने वाला है. आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा. परिवार में  किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से कोई सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है. प्रेम जीवन जी रहे लोग  साथी के साथ कुछ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे, लेकिन यह बात आपके विरोधियों को रास नहीं आएगी और वह आप दोनों के बीच कोई लड़ाई झगड़ा करवा सकते है। आपकी पढ़ाई के साथ-साथ किसी और  काम के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती है।

     मिथुन राशिमिथुन राशि के जातकों के लिए  दिन चिंताग्रस्त रहने वाला है। आप किसी काम को आती उत्साहित होकर करेंगे, जिससे समस्या हो सकती है. सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोग  सावधान रहे, नहीं तो  उनके ऊपर जिम्मेदारियां बढ़ने से परेशानी आ सकती हैं। आप अपने रुके हुए धन को प्राप्त कर सकते हैं. ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से  आपका वाद विवाद हो सकता है। राजनीतिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को  किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा।

    कर्क राशिकर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन लाभदायक रहने वाला है. रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए  दिन खुशनुमा रहेगा.  आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान के कार्या में लगाएंगे, लेकिन यदि आप नौकरी में बदलाव करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो अभी आपको कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा. आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें. आप अपनी जरूरत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं. कार्य क्षेत्र में कोई विरोधी आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है

     सिंह राशि :  जातकों के लिए  दिन सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है.  आपको अपने आर्थिक मामलों में सावधान रहना होगा और कार्य क्षेत्र में यदि कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें।  आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे. किसी से धन उधार लेने से बचे, नहीं तो समस्या हो सकती है. आप अपने भविष्य के लिए कुछ प्लानिंग कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।

    कन्या राशि :  जातकों के लिए आज दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है.  आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद यदि लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो वह भी  दूर होगा. आप  अपने गांव में पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ेंगे आपको आज अपने मन में चल रहे उलझन को लेकर समस्या होगी आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बढ़ाएं आ रही थी तो वह आज दूर होगी आप यदि बिजनेस में किसी को साझेदारी बनाने के लिए सोच रहे थे तो उसमें सावधान रहें।

    तुला राशि :   जातकों के लिए आज दिन सुख में समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा पारिवारिक कार्यों में आज आपकी पूरी रुचि रहेगी अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव सकते हैं आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखना होगा नहीं तो समस्या हो सकती है विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई से संबंधित कामों में दिल नहीं देनी है नहीं तो इसका कर उनकी परीक्षा के परिणामों पर पढ़ सकता है आप किसी से धन उधार ना लें नहीं तो समस्या होगी

    वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा. सामाजिक कार्य में आप बढ़ चलकर हिस्सा लेंगे और इससे आपकी छवि और निखर कर आएगी. अपने कामकाज में आप किसी को साझेदार ना बनाये, नहीं तो सारा ध्यान लोगों का इस पर रहेगा और आपको अपनी मां की शंकाओं को दूर करने के लिए भगवान के भक्ति में मन लगाना होगा आज आपके मन में उत्तर-पुथल अधिक रहेगी बिजनेस में आप कोई काम बहुत ही सोच विचार कर करें।

    धनु राशि :  जातकों के लिए आज दिन मिला-जुला रहने वाला है. आपको फैमिली बिजनेस के लिए जीवनसाथी से बातचीत करनी होगी. करियर को लेकर  आप कोई अच्छा डिसीजन ले सकते हैं. प्रेम जीवन जी रहे लोग  साथी की किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपको कोई नुकसान कर सकती हैं. आपको  अपने किसी काम को लेकर समस्या हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    मकर राशि : जातकों के लिए  विश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाये, नहीं तो आप उसे बेकार में व्यर्थ कर देंगे। कार्य क्षेत्र में  आपको कोई सम्मान से नवाजा जा सकता है। आपके द्वारा किए गए कार्यों की  सराहना होगी। आप यदि किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें।  आपको अपने किसी मित्र की ओर से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है।

    कुंभ राशि – जातकों के लिए आज दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है. आपको परिवार में सदस्यों के साथ आपसी तालमेल बनाकर आगे बढ़ना होगा। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होने से  आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते है। जीवनसाथी को  आप शॉपिंग पर ले जा सकते हैं, लेकिन उसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का पूरा साथ मिलेगा।

    मीन राशि : जातकों के लिए आज दिन कुछ खर्चा भरा रहने वाला है। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से  आपको अपनी तारीफ सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक मामलों में  आपको स्पष्टता  से आगे बढ़ना होगा. आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

  •  जालंधरः मामला ढन्न मोहल्ले में हुई UP पुलिस की रेड का

    आप नेता दिनेश ढल्ल के भाई अमित ढल्ल पर FIR दर्ज

    जालंधर, ENS: नार्थ हलके के इंचार्ज दिनेश ढल्ल के भाई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, आप नेता के भाई अमित ढल्ल के खिलाफ यूपी में एफआइआर दर्ज हुई है। दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक सिगरेट बनाने की एक नकली कंपनी खोलकर यूपी में सिगरेट व्यापारी के साथ करोड़ रूपए की धोखाधड़ी के आरोपों में आप नेता का भाई अमित फंसा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमित ढल्ल की गिरफ्तारी के लिए कल यूपी पुलिस जालंधर आई थी।

    बताया जा रहा है कि मामला ज्यादा सामने न आने के कारण दिनेश ढल्ल ने प्रेस वार्ता रखकर अपना पक्ष साफ किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि यूपी पुलिस का उनके या उनके किसी के साथ कोई संबंध नहीं है और ना ही पुलिस वालों पुलिस वालों द्वारा उनके मोहल्ले में रेड की गई। लेकिन आज यूपी में अमित ढल्ल और जालंधर के कुछ युवकों पर हुई एफआईआर की कॉपी सामने आने पर इस बात का खुलासा हुआ है।

    इस एफआईआर से यूपी में की गई करोड़ों रुपए की ठगी का खुलासा हो गया। यूपी में मैसेज स्टील ट्रेड कंपनी के कुणाल गर्ग ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया की मेष राशि लेवल वन इंडिया नाम से फार्म बनवाकर अभिनव होंडा यू कॉलोनी न्यू जीटीबी नगर दीपक होंडा, अमित ढल्ल, पुरुषोत्तम सोनी, पीयूष जैन, चंदन शर्मा, करुणा व अन्य ने उनके सिगरेट देने के लिए उसे एक करोड़ 10 लख रुपए अपने खाते में डलवाए। इस मामले को लेकर यूपी की पुलिस जालंधर बीते दिन आई थी।

  • जल्द ही नजर आएगा चांद, जाने चंद्रोदय का समय 

    जालंधर (ens) :हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है।. इस व्रत में सुहागिन महिलाएं चंद्रमा को देखकर छलनी से अपने पति को देखती हैं साथ ही दीर्घायु के लिए कठोर उपवास भी रखती हैं. करवा चौथ उत्तराखंड उत्तर प्रदेश हरियाणा पंजाब गुजरात हिमाचल प्रदेश राजस्थान और तमाम कई राज्यों में बड़े ही उत्साह से मनाया जाता है।  इन सभी जगह पर करवा चौथ का चांद कब निकलेगा और चांद की झलक कब देखने को मिलेगी इसका इंतजार  हर किसी को है। निचे दी गई सूचि में जानिए आपके शहर में कितने बजे दिखेगा चांद.

    चंडीगढ़ – 8 बजकर 10 मिनट
    जालंधर – 8 बजकर 14 मिनट  
    अमृतसर- 8 बजकर 15 मिनट
    पटियाला- 8 बजकर 13 मिनट
    खन्ना –  8 बजकर 12 मिनट
    गुरदासपुर – 8 बजकर 18 मिनट

  • जालंधरः पूर्व PM की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने लगाया रक्तदान कैंप

    जालंधर, ENS: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 39वीं पुण्यतिथि पर यूथ कांग्रेस जालंधर नॉर्थ की तरफ से रक्तदान कैंप लगाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी पहुंचे। अवतार हैनरी ने कहा कि एक मजबूत और प्रगतिशील भारत के निर्माण में इंदिरा गांधी के योगदान को याद किया व सशक्त एवं प्रगतिशील भारत के निर्माण में अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, कुशल नेतृत्व, अद्वितीय कार्यशैली एवं दूरदर्शिता से महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री व हमारी आदर्श, इंदिरा गांधी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि है।

    इस अवसर पर करण कपूर ने कहा कि रक्तदान शिविर का आयोजन देश की आयरन लेडी इंदिरा गांधी के पुण्यतिथि के मौके पर किया गया है। इंदिरा गांधी एक दूरदर्शी नेता थीं। जिन्होंने अपने अंतिम सांस तक देश की सेवा की और देश सेवा करते हुए अपना अमूल्य बलिदान दिया, जिसे युगों-युगों तक याद किया जाएगा। ऐसी महिला विरले ही जन्म लेती हैं उनके आदर्श को लोगों को आत्मसात करने की आवश्यक्ता है।

    इस मौके पर जनरल सेक्टरी यूथ कांग्रेस पंजाब दीपक खोसला, गौरव शर्मा नोनी, सोनू रंधावा, पूर्व पार्षद रवि सैनी, विकास तलवाड़, शुभम अरोड़ा, मनु कपूर, सजन सहोता, हनी, दीपक शर्मा, अरुण शर्मा, गुरविंदर सिंह, चक्सित, गगन, अक्की भानु, दर्शन सिंह, लाडी, रजत सहगल, सिदांत सहगल, विशु कपूर मौजूद रहे।

  • जालंधरः इस इलाके में बिजली की तारों से झुलसा व्यक्ति, देखें Live

    जालंधर, ENS: थाना रामामंडी के अंतगर्त कमल विहार से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पेंट का काम करता व्यक्ति बिजली की हाईटेशन तारों की चपेट में आ गया। बताया जा रहा उक्त व्यक्ति घर के शीशे साफ कर रहा था। इस दौरान बिजली की तारों की चपेट में आकर झुलस गया। घायल व्यक्ति की पहचान राजेश निवासी कमल विहार के रूप में हुई है। इस घटना के दौरान इलाके के कई घरों की लाइटें बंद हो गई। घटना के दौरान इलाका निवासियों ने घायल राजेश को ईलाज के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसका डॉक्टरों द्वारा ईलाज किया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते हुए एएसआई रूपलाल मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए।

  • जालंधरः अलग-अलग मामलो में 5 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने अलग अलग मामलों में पांच युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच मोबाइल और तीन मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश ठाकुर ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई बलजिंदर सिंह को शिकायत मिली थी कि रतन नगर पानी वाली गली के पास चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे दो युवकों मोहल्ले के लोगों ने पकड़ा है, जिसके बाद उनकी टीम के एएसआई बलजिंदर सिंह रतन नगर से पुनीत निवासी नाखा बाला बाग और रोहन निवासी रतन नगर को गिरफ्तार कर चोरी किया हुआ मोबाइल बरामद किया। इसी तरह उनकी टीम के एएसआई हीरा सिंह ने साहिल उर्फ साली निवासी रानी बाग और अजय उर्फ गबरू निवासी न्यू रतन नगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बिना नंबरी एक मोटरसाइकल और तीन मोबाइल बरामद किए है।

    इसी तरह उनकी टीम के एएसआई परशोतम सिंह ने की राहुल निवासी गांव नाहला को एक मोटरसाइकिल और एक चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है।

  • पंजाब: एक्साइज और टैक्सटेंशन की बिल्डिंग में लगी आग, देखें वीडियो 

    फिरोजपुर: पंजाब के जिला फिरोजपुर में आज बाद दोपहर एक्साइज और टैक्स डिपार्टमेंट के रिकॉर्ड रूम में बिजली कि तार से शार्ट सर्किट होने से भयंकर आग लगने कि सूचना प्राप्त हुई हैं। जानकारी देते हुए डिपार्टमेंट के स्टेनो जगजीवन सिंह ने बताया कि बाद दोपहर तकरीबन चार बजे उन्हें रिकॉर्ड रूम से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि देखते ही देखते रिकॉर्ड रूम में रखें रिकॉर्ड में भयंकर आग लग गई। इस दौरान डिपार्टमेंट के कर्मचारियों द्वारा आग बुझाने की तमाम कोशिशें की गई, लेकिन आग नहीं बुझीं। जिसके बाद कर्मियों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कड़ी में मशक्कत के बाद उन्होंने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। जिसके तहत इलाके कि बिजली भी बंद करवा दी गई है।