Blog

  • राशिफल (बुधवार 19 अक्तूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (बुधवार 19 अक्तूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कुसंगति व जल्दबाजी से बचें। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं। खर्च की अधिकता से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

    वृषः कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। आर्थिक साधनों में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक कार्यों में सीमित रहना चाहिए। समय का सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

    मिथुनः संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। प्रवास में सावधानी रखें। विरोधियों एवं शत्रुओं के कारण अशांति होगी। नवीन कार्ययोजना की बातचीत में सफलता मिलने के संयोग बनेंगे।

    कर्कः स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें। व्यापार में स्वयं के निर्णय से काम कर पाएँगे। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दबाजी न करें। साहस, पराक्रम में वृद्धि होगी। अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें।

    सिंहः मेहनत अधिक होगी। बुरी खबर मिल सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। बुद्धि, विवेक से कार्य करने पर विघ्न-बाधाएँ दूर हो सकेंगी। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।

    कन्याः मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। आर्थिक समस्याओं का निराकरण संभव है। व्यापार, कारोबार में नई जवाबदारी बढ़ेगी। धर्म में रुचि रहेगी।

    तुलाः पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। अच्‍छे समाचार मिलेंगे। विवाद से बचें। मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। परिवार में शांति का अनुभव होगा। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर प्राप्त होंगे। कानूनी कार्रवाई, कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना चाहिए।

    वृश्चिकः व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा। मकान, वाहन के क्रय-विक्रय की चर्चा संभव है। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। रुका पैसा प्राप्त होगा।

    धनुः अप्रत्याशित खर्च होंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। वस्तुएं संभालकर रखें। आर्थिक स्थिति से ऋण की समस्या उभरेगी। चापलूसों से सावधान रहें। लेन-देन में सावधानी रखें। अनिर्णय की परिस्थिति से दूर रहना चाहिए।

    मकरः यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। बकाया वसूली होगी। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। व्यापार में नई योजनाओं का श्रीगणेश संभव है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

    कुंभः कार्यस्थल पर सुधार होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। योजना फलीभूत होगी। धनार्जन होगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समाज, परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में मतभेद खत्म होंगे।

    मीनः पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। धनार्जन होगा। प्रमाद न करें। अपनी भावनाओं को संयमित रखकर कार्य करें। भागीदारी के कार्यों में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ होगा। नवीन मुलाकातों से लाभ होगा।

  • जालंधर: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, पटेल चौक स्थित 7 दुकानें की सील

    जालंधर: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, पटेल चौक स्थित 7 दुकानें की सील

    जालंधर/वरुण: नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच टीम लगातार एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। बिल्डिंग ब्रांच टीम की ओर से पिछले कुछ दिनों से बन रही है अवैध इमारतों पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं देर रात निगम की टीम ने पटेल चौक स्थित नई बन रही सात दुकानों को सील कर दिया है। बताया जा रहा रहा है कि यह दुकानें गुरु नानक ढाबा के मालिकान ही बना रहे थे। लेकिन उन्होंने निगम से इसका कोई नक्शा पास नहीं करवाया था और ना ही नई उसारी को लेकर कोई निगम से स्वीकृति ली थी। नई बनाई जा रही दुकानों को लेकर नगर निगम कमिश्नर के पास लगातार शिकायतें आ रही थीं। जिस पर निगम कमिश्नर के आदेश पर बिल्डिंग ब्रांच ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात दुकानों को सील करके उन पर नोटिस चस्पा कर दिए हैं।

    देर रात अपनी टीम लेकर कार्रवाई करने के लिए मौके पर पहुंचे एमटीपी नीरज भट्टी एवं एटीपी ने बताया कि निगम में बार-बार अवैध रूप से दुकानें बनाए जाने की शिकायतें आ रही थीं। जिस पर कार्रवाई करते हुए इन्हें सील किया गया है। दुकानें बनाने वाले गुरु नानक ढाबा के मालिकों से उसारी संबंधी दस्तावेज निगम में लाकर दिखाने के लिए कहा गया है। अधिकारियों का कहना था कि मौके पर दुकानें बनाने वालों का तर्क था कि इनकी रिपेयर की जा रही है। लेकिन इंस्पेक्शन में शटर से लेकर पिल्लर, शत का काम नया पाया गया है। मौके पर रिपेयर नहीं बल्कि नए सिरे से दुकानें बनाई जा रही थीं। पुरानी छत को तोड़ कर उसे मोडीफाई करके नई छत डाली जा रही है।

  • पंजाब: एक बार फिर पुलिस और नशा तस्कर के बीच चली गोलियां

    पंजाब: एक बार फिर पुलिस और नशा तस्कर के बीच चली गोलियां

    फिल्लौर: पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। वहीं आज नशा तस्कर को पकड़ने के लिए गई पुलिस टीम पर एक बार फिर से फायरिंग करने का मामला सामने आया है। यह मुठभेड़ मोगा के पास एक गांव में हुई है। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है।

    बताया जा रहा है कि पुलिस एकैडमी फिल्लौर में पुलिस सिपाहियों तक ड्रग्स पहुंचाने वाले रैकेट में शामिल तस्कर के साथ यह मुठभेड़ हुई। पकड़े गए तस्कर की पहचान गगनदीप के तौर पर हुई है। इस मुठभेड़ में एक कांस्टेबल मनजीत सिंह घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों द्वारा मनजीत सिंह की हालत स्थिर बताई जा रही है।

  • जालंधर: रामा मंडी के करोल बाग में चली गोली, युवक की हालत गंभीर

    जालंधर: रामा मंडी के करोल बाग में चली गोली, युवक की हालत गंभीर

    जालंधर, (हर्ष/वरुण): महानगर में एक बार फिर से क्राइम की वारदातों बढ़नी शुरू हो गई है। आए दिन गोली चलने के मामले सामने आ रहे हैं। वही अब रामा मंडी थाना क्षेत्र के तहत आते करोल बाग में 24 साल के एक युवक द्वारा खुद को अपनी लाइसेंस रिवाल्वर से गोली मारने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार करोल बाग के रहने वाले सुपर्ण शर्मा उर्फ सैंडी ने मंगलवार देर रात अपने घर में खुद को गोली मार ली।

    युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गोली लगने से सैंडी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे देर रात जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक सैंडी की हालत गंभीर बनी हुई थी। थाना रामामंडी की पुलिस ने युवक सैंडी के घर से उसकी पिस्तौल बरामद की है। पता चला है कि युवक सैंडी पीएपी में शूटिंग करता था। इसके अलावा पंजाबी गानों में भी काम कर चुका है। काफी समय से वह विदेश जाने की योजना बना रहा था। 

    पिता संजीव कुमार सरकारी स्कूल में शिक्षक है। गोली लगने के बाद पिता भी अपनी सुध बुध खो बैठे हैं। इस मामले को लेकर थाना रामामंडी के एसएचओ ने बताया कि उन्होंने लाइसेंसी रिवाल्वर को अपने कब्जे में ले लिया है। गोली चलने के कारणों का अभी पता लगाया जा रहा है।

  • जालंधरः विदेशी करंसी की ठगी को लेकर हुआ हंगामा

    जालंधरः विदेशी करंसी की ठगी को लेकर हुआ हंगामा

    जालंधर/हर्षः महानगर के निजातम नगर में एक मनी एक्सचेंज की दुकान पर विदेशी करंसी की ठगी का मामला सामने आया है। सोनू ने दुकानदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उसने 1 लाख 10 हजार रुपए उक्त दुकानदार को दिए थे जिसकी अवज में 5 हजार नकली दुबई की कंरसी धमा दी। जब उसने करंसी चेक की तो उसे कुछ गड़बड़ लगी। सोनू ने दुकानदार को जब कहा की करंसी सही नही है, तो दुकानदार ने उसे यह कहकर डराया कि वह पुलिस से रिटायर्ड ऑफिसर है। जिसे लेकर दुकान पर हंगामा हो गया।

    जब हंगामा बढ़ता हुआ नजर आया तो उक्त दुकानदार ने सोनू से करंसी वापिस लेकर पैसे वापिस कर दिए। वहीं दूसरी ओर जब दुकानदार विजय से इस मामले को लेकर बात की गई तो उसने बताया कि वह मनी एक्सचेंज का कारोबार करता है और आज उसे गगन सिंह नामक युवक नकली दराम दे गया था। जिसके बारे में उसे भी कोई जानकारी नहीं थी और उसने वही करंसी सोनू को दे दी।

  • जालंधरः लूटपाट मामलों में 2 गिरफ्तार, 3 वाहन बरामद 

    जालंधरः लूटपाट मामलों में 2 गिरफ्तार, 3 वाहन बरामद 

    जालंधर/हर्षः थाना एक की पुलिस ने चोरी के वाहनों और लूटपाट के मोबाइल सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान विशालदीप उर्फ शाला पुत्र तरसेम लाल वासी गांव नागरा और लवप्रीत उर्फ बॉबी पुत्र सर्वजीत वासी गांव धोगड़ी के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए एसीपी नार्थ दमनवीर सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार की टीम के एएसआई साहिब सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर भगत सिंह कॉलोनी में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से एक तेजधार हथियार व दो मोटरसाइकिल, एक एक्टिवा और एक छीना हुआ मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अदालत में पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल किया है ताकि और खुलासे हो सके।

  • जालंधरः MVI दफ्तर में भ्रष्टाचार के आरोप में Co-Accused Agent परमजीत बेदी गिरफ्तार

    जालंधरः MVI दफ्तर में भ्रष्टाचार के आरोप में Co-Accused Agent परमजीत बेदी गिरफ्तार

    जालंधर/वरुणः पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने जालंधर के मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) में चल रहे संगठित भ्रष्टाचार घोटाले के खिलाफ दर्ज रिश्वत के मामले में फरार चल रहे न्यू डिफेंस कॉलोनी, जोगिंदर नगर, जालंधर रामामंडी निवासी एक निजी एजेंट परमजीत सिंह बेदी को आज गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि एमवीआई कार्यालय में विजीलेंस ब्यूरो जालंधर इकाई ने 23-08-2022 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और एमवीआई द्वारा बड़े पैमाने पर किए जा रहे एक संगठित भ्रष्टाचार घोटाले का पर्दाफाश किया है।

    जिसमें निजी एजेंटों की मिलीभगत से नरेश कलेर भी शामिल था। इस मामले में नरेश कलेर, रामपाल उर्फ राधे और मोहनलाल उर्फ कालू को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि बाकी सात फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी बेदी की गिरफ्तारी के बाद विजीलेंस ब्यूरो ने उसके पास से अलग-अलग नाम से जारी विभिन्न कंपनियों के 3 अलग-अलग तरह के स्मार्ट फोन और 4 मोबाइल सिम बरामद किए हैं। इसके अलावा आरोपी एमवीआई नरेश कलेर, उनके कार्यालय की मुहर और घोटाले से जुड़े अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।

    विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने कहा कि आने वाले दिनों में वह आरोपी बेदी के मोबाइल, सिम कार्ड और लैपटॉप का सारा डाटा साइबर विशेषज्ञों को जांच के लिए भेजेगा। जिससे और भी अहम खुलासे होने की संभावना है। प्रवक्ता ने इस घोटाले के बारे में और जानकारी देते हुए कहा कि उक्त एमवीआई नरेश कलेर बिना निरीक्षण के विभिन्न प्रकार के वाहनों को पास कर रहे थे और बिना सरकारी शुल्क दिए वाहनों को भारी रिश्वत लेकर फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे थे।

  • ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत

    ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के समीप पड़ते गांव मलाहत में रेलवे ट्रैक के समीप एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह ऊना से जनशताब्दी ट्रेन दिल्ली जारही थी कि मलाहत पहुंचने पर अचानक एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसके चलते व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

    रेलवे चौकी इंचार्ज पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि व्यक्ति की पहचान न होने के कारण शव को डेड हाऊस में रख दिया गया है। वहीं आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • रिश्तेदार के घर भोग पर जा रहे भाई बहन को एक वाहन ने टक्कर मार कर किया गम्भीर रूप से जख्मी

    रिश्तेदार के घर भोग पर जा रहे भाई बहन को एक वाहन ने टक्कर मार कर किया गम्भीर रूप से जख्मी

    कपूरथला/आमन दिप गोल्डी: गाँव सुभानपुर के नजदीक एक गाडी ने ओवरटेक करने के चक्र में मोटरसाइकिल पर सवार भाई बहन को  टक्कर मार दी टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार ओर उस की पिछे बैठी बहन भी सडक के बीचो-बीच गिर गयें सडक के बीचो-बीच गिरने से दोनों भाई बहन गम्भीर रूप से घायल हो गये तभी रहा गिरो ने उन दोनों को सडक से उठाया और 108 एंबुलेंस को फोन करके बुलाया और फिर उन दोनों को कपूरथला के सिवल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया  वह जलंधर से अमृतसर की ओर जा, रहे थे सडक हादसे में जख्मी हुये भाई बहन कीं पहचान हिरा सिंह ओर उस की बहन जिंदर कौर वासी गाँव खुनन जिला फतियावाद (हरियाणा) के रूप में हुई है सडक हादसे में जख्मी वयकति ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ किसी रिश्तेदार के  भोग में जा रहे थे कीं अचानक सुभानपुर के नजदीक एक गाडी ने पिछे से ओवरटेक करने के चक्र में हमारे मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे हम दोनों मोटरसाइकिल से निचे गिर गयें ओर हम दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए ओर हम दोनों को रहा गिरो ने उठाया और 108 एंबुलेंस को फोन करके बुलाया और फिर हमे कपूरथला के सिवल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया वही डिऊटी डाक्टर ने बताया कि बताया कि जिंदर कौर कीं टंग ओर बाजू में फ्रैक्चर आया है ओर उस के भाई के भी टंग ओर बाजू में चोटें आई हैं वैसे  अब दोनों मरीज  ठीक है

  • मनीष सिसोदिया की भगत सिंह से तुलना यह बलिदानियों का अपमान: रणजीत सिंह खोजेवाल

    मनीष सिसोदिया की भगत सिंह से तुलना यह बलिदानियों का अपमान: रणजीत सिंह खोजेवाल

    कपूरथला/अमनदीप गोल्डी: भाजपा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भ्रष्टाचार के आरोपितों को बचाने के लिए जांच एजेंसियों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है।नई आबकारी नीति में भ्रष्टाचार के आरोपित उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआइ द्वारा पूछताछ के लिए बुलाने पर आप नेताओं का बयान व ट्वीट इसी का हिस्सा है।यह बातें पूर्व चेयरमेन व भाजपा के हल्का इंचार्ज रणजीत सिंह खोजेवाल,जिला उपप्रधान एडवोकेट पियूष मनचंदा, जिला उपप्रधान धर्मपाल महाजन,एडवोकेट हैरी शर्मा,आईटी सेल के प्रदेश उपप्रधान विक्की गुजराल,युवा मोर्चा के जिला महासचिव विवेक सिंह सन्नी बैंस ने विशेष बातचीत करते हुए कही।खोजेवाल ने कहा कि शराबबंदी की बात करने वाली आप सत्ता में आने के बाद नई आबकारी नीति बनाकर गली-गली शराब की दुकानें खोल दी।इस नीति से घोटाला किया।उन्होंने आप नेताओं पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी भ्रष्टाचार के आरोपितों को पूछताछ के लिए बुलाती है तो कट्टर भ्रष्ट नेता हल्ला मचाते हैं।सिसोदिया को अपनी बात व सभी तथ्य सीबाआइ के सामने रखने चाहिए।केजरीवाल व अन्य आप नेता जांच एजेंसियों पर दबाव न बनाएं।खुद को ईमानदारी का प्रमाण पत्र न दें।अदालत भ्रष्टाचार के आरोप का फैसला करेगी।

    उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपने भ्रष्ट नेताओं की तुलना बलिदानी भगत सिंह से कर रहे हैं।यह बलिदानियों का अपमान है।उन्होंने कहा कि केजरीवाल के आदर्श भगत सिंह नहीं बल्कि प्रधानमंत्री और उनकी माता के लिए अपमानजनक शब्द बोलने वाले और धर्म विशेष की आस्था पर प्रहार करने वाले हैं। कुछ माह पहले मुख्यमंत्री स्वयं बोल रहे थे कि सिसोदिया की गिरफ्तारी होगी।पहले उन्होंने सत्येंद्र जैन के लिए भी इस तरह की भविष्यवाणी कर उन्हें कट्टर ईमानदार बता रहे थे।अब बताना चाहिए कि जैन को पांच माह से जमानत क्यों नहीं मिली है?

    मुख्यमंत्री जांच एजेंसियों पर सिसोदिया को प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहे हैं।यदि उनकी बात में सच्चाई है तो यह भी बता दें कि सीबीआइ द्वारा एफआइआऱ दर्ज करने के दो माह तक वह न्याय के लिए अदालत क्यों नहीं गए? खोजेवाल ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा शहीद भगत सिंह की तुलना उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से करने पर पुरे देश में भारी रोष है।खोजेवाल ने केजरीवाल से अपना बयान वापस लेने और माफी मांगने काे कहा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल का यह बयान न केवल भगत सिंह बल्कि सभी क्रांतिकारियों का अपमान है। वह मनीष सिसोदिया की तुलना भगत सिंह से कैसे कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि भगत सिंह का मिशन राजनीतिक खेल नहीं था, बल्कि देश को समर्पित था।उन्होंने कहा कि राजनीतिक खेल वाला आदमी कभी फांसी पर नहीं चढ़ सकता।भगत सिंह ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।जबकि ये लोग सिस्टम के खिलाफ नहीं बल्कि सत्ता की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपना बयान वापस लें और उन्हें माफी मांगनी चाहिए।