Blog

  • जालंधरः भांजे का जन्मदिन मनाने गए मामे की सड़क हादसे में मौत

    जालंधरः भांजे का जन्मदिन मनाने गए मामे की सड़क हादसे में मौत

    जालंधर, ENS: गांव उग्गी से दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अपने भांजे के जन्मदिन की पार्टी से परिवार सहित जालंधर से अपनी गांव उग्गी लौट रहा था। इसी बीच आंधी तथा बारिश के कारण एक भारी-भरकम पेड़ चलती कार पर गिर गिया। जिस कारण कार जतिंदरपाल की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि इस साल 10 जनवरी में शादी के बंधन में बंधे नौजवान जतिंदरपाल (31) पर कुदरत का कहर ऐसे बरपा कि उसकी मौत हो गई। इस घटना में 3 अन्य पारिवारिक सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

    घटना की सूचना मिलने पर थाना लांबड़ा के एस.एच.ओ. अमन सैनी ने देर रात ए.एस.आई. सुभाष पुलिस पार्टी सहित मौके पर भेजा। ए.एस.आई. सुभाष ने बताया कि जतिन्द्रपाल (31) पुत्र यशपाल निवासी गांव उग्गी थाना नकोदर अपने पिता तथा दो अन्य पारिवारिक सदस्यों वीना व सुमन के साथ  भांजे के जन्मदिन की पार्टी पर शामिल होकर कार में काला संघियां सड़क से जालंधर से वापस अपने घर गांव उग्गी जा रहे थे। करीब देर रात 12.30 बजे जब कार गांव चोगावां के गेट के समीप पहुंची तो उस समय बारिश के साथ तेज आंधी चल रही थी।

    इस दौरान अचानक एक बहुत भारी वृक्ष चलती कार पर आकर गिर गया, जिससे कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस भयानक हादसे में जतिन्द्रपाल की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई जबकि मृतक के पिता यशपाल, वीना व सुमन को घायल अवस्था में जालंधर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया। इन घायलों में यशपाल की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।  पुलिस ने कार के ऊपर गिरे वृक्ष को लोहे के कटरों से काटा तथा फिर जे.सी.बी. मशीन की मदद से सड़क से पीछे रखवा दिया। मृतक का शव सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

  • पंजाबः नशें में धुत्त महिला की वीडियो हुई वायरल 

    पंजाबः नशें में धुत्त महिला की वीडियो हुई वायरल 

    अमृतसरः पंजाब में नशे के खिलाफ भले ही सरकार द्वारा मुहिम चलाई गई है, लेकिन नशे में धुत युवओं के बाद महिलाओं के कई मामले सामने आ चुके है। वहीं जंडियाला गुरु में स्कूल के नजदीक नशे में टली औरत की एक वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नशे में धुत्त महिला ठीक से चल भी नहीं पा रही थी। इस दौरान कुछ कदम चलकर बैलेंस ना बन पाने के कारण महिला रुक गई और वहीं पर काफी समय तक झूलती रही। हैरानी की बात यह है कि नशे में झूलती औरत का यह पहला मामला नहीं है।

    इससे पहले भी कई महिलाओं के नशे में धुत्त होने के मामले सामने आ चुके है। लेकिन पुलिस प्रशासन कुंभकरण की नींद सो रहा है। नशे की ओवरडोज से कई लोगों की मौते हो रही है। जबकि इस मामले को लेकर लोगों से बात की जाती है तो उनका कहना है कि पुलिस को पता है लेकिन वह उक्त नशा बेचने वालों पर कार्रवाई नहीं कर रही। बता दें कि पंजाब में आप पार्टी की सरकार को खत्म करने के दावे करके सत्ता में आई थी। लेकिन अभी भी नशे से लोगों की मौतों के आकंड़े कम नहीं हो रहे। यही कारण है कि विपक्ष भी आप पार्टी नशे को लेकर निशाने साधने लगा है।

  • ਪੰਜਾਬ :  ਕਰੋੜਾਂ ਦੀ ਯੂਰੀਆ ਖਾਦ ਬਰਸਾਤ ਦੇ ਪਾਣੀ ਨਾਲ ਹੋਈ ਖਰਾਬ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਕਰੋੜਾਂ ਦੀ ਯੂਰੀਆ ਖਾਦ ਬਰਸਾਤ ਦੇ ਪਾਣੀ ਨਾਲ ਹੋਈ ਖਰਾਬ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਤੇ 70 ਹਜਾਰ ਦੇ ਕਰੀਬ ਯੂਰੀਆ ਖਾਦ ਦੀਆਂ ਬੋਰੀਆ ਖੁੱਲ੍ਹੇ ਅਸਮਾਨ ਹੇਠ ਪਈਆਂ ਹਨ। ਜਿਸ ਕਰਨ ਬਰਸਾਤ ਦੇ ਪਾਣੀ ਨਾਲ ਯੂਰੀਆ ਖਾਦ ਦੀਆਂ ਬੋਰੀਆਂ ਖਰਾਬ ਹੋ ਗਈਆਂ ਹਨ। ਇਸ ਬਾਰੇ ਜਦੋਂ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਵਿਭਾਗ ਨੂੰ ਪਤਾ ਲੱਗਾ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਸਾਰੀਆਂ ਬੋਰੀਆਂ ਨੂੰ ਚੈੱਕ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਅਫਸਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਕਿਸੇ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਫਰਮ ਦੀਆਂ ਬੋਰੀਆ ਹਨ ਅਤੇ ਇਸ ਵਿੱਚ ਕਾਫੀ ਬੋਰੀਆਂ ਬਰਸਾਤ ਦੇ ਪਾਣੀ ਨਾਲ ਖਰਾਬ ਹੋ ਚੁੱਕੀਆਂ ਹਨ।

    ਇਸ ਵਿੱਚੋ ਜੋ ਬੋਰੀਆ ਸਾਫ ਬਚੀਆਂ ਹਨ, ਉਹ ਅਲੱਗ ਕਰਕੇ ਤੇ ਸਾਫ ਬੋਰੀਆਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ। ਜੋ ਖਰਾਬ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਹਨ, ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਕਿਸਾਨਾਂ ਤੱਕ ਨਹੀਂ ਪਹੁੰਚਣ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਦੋਂ ਫਰਮ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ ਰੇਲ ਨੂੰ ਖਾਲੀ ਕਰਨ ਦੇ ਲਈ ਬੋਰੀਆਂ ਨੂੰ ਜਮੀਨ ਤੇ ਹੀ ਰੱਖਣਾ ਪਿਆ ਅਤੇ ਇਹਨਾਂ ਬੋਰੀਆਂ ਉੱਤੇ ਠੇਕੇਦਾਰ ਵੱਲੋਂ ਤਰਪਾਲਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਸਨ। ਪਰ ਰਾਤ ਹਨੇਰੀ ਆਉਣ ਦੇ ਨਾਲ ਤਰਪਾਲਾਂ ਹਵਾ ਦੇ ਨਾਲ ਉੱਡ ਕੇ ਥੋੜੀਆਂ ਪਰਾਂ ਨੂੰ ਹੋ ਗਈਆਂ। ਇਸ ਕਾਰਨ ਬਰਸਾਤ ਦਾ ਪਾਣੀ ਥੋੜੀਆਂ ਬੋਰੀਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੜਿਆ। ਜਿਸ ਕਰ ਕੇ ਬੋਰੀਆਂ ਖਰਾਬ ਹੋਈਆਂ ਹਨ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਕੋਠੀ ਦਾ ਕੀਤਾ ਘਿਰਾਓ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਕੋਠੀ ਦਾ ਕੀਤਾ ਘਿਰਾਓ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪਿੰਡ ਸਭਰਾ ਪੱਟੀ : ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀਆਂ ਹੱਕੀ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਲਾਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਕੋਠੀ ਦਾ ਘਿਰਾਓ ਕੀਤਾ। ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਏਕਤਾ ਉਗਰਾਹਾਂ ਜਥੇਬੰਦੀ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿਚ ਵੱਧ ਰਹੇ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੀ ਰੋਕਥਾਮ ਤੇ ਪਿਛਲੀਆਂ ਫ਼ਸਲਾਂ ਦੀ ਮੁਆਵਜ਼ਾ ਰਾਸ਼ੀ ਜਾਰੀ ਕਰਨ ਲਈ ਪੱਟੀ ਹਲਕੇ ਤੋਂ ਮੌਜੂਦਾ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਲਾਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਕੋਠੀ ਅੱਗੇ ਧਰਨਾ ਲਗਾਇਆ । ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਕਿਸਾਨ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿਚ ਕੋਠੀ ਦੇ ਬਾਹਰ ਪੁੱਜੇ।

    ਇਸ ਸਮੁੱਚੇ ਕਿਸਾਨ ਪਿੰਡ ਸਭਰਾ ਤੋਂ ਧਰਨੇ ਲਈ ਪੁੱਜੇ। ਜਿਸ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਸੋਹਣ ਸਿੰਘ ਸਭਰਾ, ਕਰਨੈਲ ਸਿੰਘ ਸਭਰਾ, ਜਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪਹਿਲਵਾਨ ਬੱਗਾ ਸਭਰਾ, ਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਭਰਾ ਨੇ ਕੀਤੀ। ਕਿਸਾਨ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਨਸਿਆ ਦਾ ਦੌਰ ਕਾਫੀ ਵੱਧ ਗਿਆ ਅਤੇ ਨੌਜਵਾਨ ਆਪਣੀਆਂ ਜਵਾਨੀਆਂ ਗਵਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਨਸ਼ਿਆਂ ਦਾ ਵੱਡਾ ਕਾਰੋਬਾਰ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਨਕੇਲ ਪਾਉਣ ਲਈ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਧਿਆਨ ਦਵਾਉਣ ਦੇ ਮਕਸਦ ਨਾਲ ਇਹ ਧਰਨਾ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। 

  • पंजाबः 1 लाख रुपए रिश्वत लेता पत्रकार गिरफ्तार 

    पंजाबः 1 लाख रुपए रिश्वत लेता पत्रकार गिरफ्तार 

    चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान शुक्रवार को लुधियाना से प्रकाशित होने वाले एक समाचार पत्र के रिपोर्टर अनिल विज को 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। विजिलेंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह खुलासा करते हुए कहा कि आरोपी पत्रकार को ऋषि बालमिक नगर, लुधियाना के निवासी सुरिंदर अरोड़ा की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने कहा कि उक्त शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया है और आरोप लगाया है कि उक्त रिपोर्टर ने उसकी कृषि भूमि पर बने मकान तक जाने वाले पक्के रास्ते को न तोडऩे के एवज में तीन लाख रुपये की रिश्वत की मांग की है। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि आरोपी रिपोर्टर ने एसडीओ गलाडा के लिए एक लाख रुपये और जूनियर इंजीनियर गलाडा के लिए एक लाख रुपये और खुद के लिए एक लाख रुपये की मांग की है, नहीं तो पक्का रास्ता तोड़ दिया जाएगा।

    इसके बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किया और एक जाल बिछाया, जिसमें उपरोक्त रिपोर्टर को शिकायतकर्ता से 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए दो आधिकारिक गवाहों की उपस्थिति में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में पत्रकार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।

  • सुबह-सुबह 6.1 की तीव्रता से लगे भूकंप के तेज झटके

    सुबह-सुबह 6.1 की तीव्रता से लगे भूकंप के तेज झटके

    काबुलः अफगानिस्तान अबतक बीते शनिवार को आए भूकंप से उबर नहीं पाया था। इस भूकंप में अफगान के चार हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं. इसके अलावा हजारों घर जमींदोज हो चुके हैं। वहां अभी भी राहत और बचाव का कार्य जारी है। आज सुबह एक बार फिर अफगानिस्तान भूकंप के झटकों से दहल गया। इस बार आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, अफगानिस्तान के अलावा भूकंप के झटके तुर्कमेनिस्तान और ईरान के बॉर्डर पर भी लगे हैं। भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई है।

    यह भूकंप बुधवार सुबह 6:11:56 बजे आया था। इसका केंद्र जमीन के अंदर 10 किलोमीटर गहराई में था। बीते शनिवार को अफगानिस्तान में आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई। तालिबान की ओर से बताया गया कि पश्चिमी इलाके में आए इस भूकंप में 4 हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं। इसमें 9 हजार से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। इसके अलावा 1,300 से ज्यादा घर तबाह होकर मलबे में बदल गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रत 6.3 मापी गई थी।

    अफगानिस्तान राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ANDMA) के प्रवक्ता मुल्ला सैक ने बताया था कि अबतक 20 गांवों के दो हजार घर पूरी तरह ढह चुके हैं। इसमें 4 हजार से अधिक मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न संस्थानों की 35 बचाव टीमों में कुल 1,000 से अधिक बचावकर्मी प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य कर रहे हैं। अफगानिस्तान के कार्यवाहक प्रधान मंत्री मोहम्मद हसन अखुंद ने सोमवार को हेरात प्रांत में प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के लिए अधिकारियों के एक समूह का नेतृत्व किया। चीन ने रविवार को अफगान रेड क्रिसेंट को उसके बचाव और आपदा राहत प्रयासों में सहायता के लिए आपातकालीन मानवीय सहायता के रूप में 200,000 अमेरिकी डॉलर नकद प्रदान किए हैं।

    इससे पहले आपदा प्राधिकरण के प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुल्ला जान ने बताया था कि हेरात प्रांत के ज़ेंडा जान जिले के 4 गांवों को भूकंप के झटकों से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप का केंद्र हेरात शहर से लगभग 40 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में था। इसके बाद तीन बहुत तेज़ झटके आए, जिनकी तीव्रता 6.3, 5.9 और 5.5 थी, साथ ही कम झटके भी आए।

  • पंजाबः जम्मू कश्मीर और काउंटर इंटेलिजेंस पुलिस की रेड, 4.94 करोड़ कैश सहित रिवॉल्वर जब्त

    पंजाबः जम्मू कश्मीर और काउंटर इंटेलिजेंस पुलिस की रेड, 4.94 करोड़ कैश सहित रिवॉल्वर जब्त

    लुधियाना: मुल्लापुर दाखां से बड़ी खबर सामने आ रही है। इंटर स्टेट नारकोटिक्स नेटवर्क के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस और पंजाब पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा में रेड की। यहां से 4.94 करोड़ की ड्रग मनी, 32 बोर रिवाल्वर, वाहनों की 38 फेक नंबर प्लेट्स, फर्जी आई डी. कार्ड, पैसे गिनने वाली मशीन,  सफेद लिफाफे, चिट्टा (ड्रग्स) पैकिंग करने वाली मशीन बरामद की है। जानकारी के अनुसार देर रात करीब  11 बजे जम्मू कश्मीर और काऊंटर इंटेलिंजेंस ने मुल्लांपुर के दशमेश नगर में सर्च ऑपरेशन चलाकर किराएदार मनजीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी मुल्लांपुर के घर से उक्त चीजें बरामद की है।  

    बताया जा रहा है कि मनजीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह पर थाना बिलासपुर जिले रामबाण (जम्मू कश्मीर) की पुलिस ने 20 किलो कोकिन बरामद कर मामला दर्ज किया था। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसकी मुल्लांपुर में किराए पर एक कोठी है, जिसके आधार पर जम्मू कश्मीर की पुलिस और काऊंटर इंटेलिंजेंस ने संयुक्त तौर पर रिकवरी करने के लिए मनजीत सिंह  को साथ लिया और उसकी किराए की कोठी पर सर्च अभियान चलाया, जिसमें से उक्त चीजें बरामद हुई। फिलहाल पुलिस का कहना है कि पूछताछ में और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। 

  • आज का राशिफल, 11 अक्टूबर 2023

    आज का राशिफल, 11 अक्टूबर 2023

    बुधवार 11 अक्‍टूबर को पूर्वाफाल्‍गुनी नक्षत्र के शुभ योग में मिथुन और तुला राशि के जातकों पर गणेशजी की कृपा बरसेगी। उनके आशीर्वाद से इन राशियों के जातकों को नौकरी और कारोबार में शुभ लाभ की प्राप्ति होगी। आइए देखते हैं मेष से मीन सभी का आर्थिक राशिफल।

    मेष: मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्‍य रहेगा और आप अपने काम में बिजी रहेंगे। आपके लिए परीक्षा का दौर चल रहा है और आपको अपना काम बेहतर ढंग से करना चाहिए। अपने काम में ज्यादा ध्यान दें और दूसरों की बातों में न आएं। किसी कारण आज खुद पर कंट्रोल करना पड़ सकता है। कईं लोगों के लिए दिन भर आलस्‍य का माहौल रहेगा। आपकी परेशानी का कारण छोटी मोटी टेंशन है। शाम को परिवार के लोगों के साथ समय बिता पाएंगे।

    वृष: वृष राशि के लोगों का शेड्यूल दिन भर काफी बिजी रहेगा। आपके सामने एक के बाद एक प्रॉजेक्‍ट आते जाएंगे। दिन भर काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। शाम तक आपको अच्छी खबरें मिलेंगी और आप फायदे में रहेंगे। प्रफेशनल मामले में सावधानी बरतने से आपो फायदा होगा और आपको लाभ होगा। इनवेस्टमेन्ट के मामले में आज रिस्‍क ले सकते हैं।

    मिथुन: मिथुन राशि के लोगों के लिए बुधवार का दिन काफी एक्‍साइटिंग होगा। आज आपको कोई अपने करियर से जुड़ी अच्‍छी खबर सुनने को मिल सकती है। धन और सम्‍मान में वृद्धि होगी। दोपहर तक फोन से कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। स्टूडेंट अपना ज्यादा से ज्यादा ध्यान पढ़ाई में लगाएं तो बेहतर होगा और फायदा मिलेगा। बिजनसमैन अपने काम पर फोकस करें तो बेहतर मुनाफा होगा।

    कर्क: कर्क राशि के लोगों को धन के मामले में लाभ होगा और आज का दिन आपके लिए स्पेशल साबित हो सकता है। किसी एक ही तरकीब पर काम करने से आपको लाभ होगा। आज कोई रिस्क वाला कदम न उठाएं। परिवार में मौजूद आपके विरोधी भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे और आप अपना काम ठीक से कर लेंगे।

    सिंह: सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्‍छा बीतेगा और आपको बहुत फायदा होगा। अगर आज आपके पास कोई नया आइडिया हो तो फौरन आगे बढ़ें फायदा जरूर होगा। रिश्तेदारों से पुराने गिले शिकवे दूर होंगे और उनके साथ आपका वक्‍त अच्‍छा कटेगा। दोस्तों के साथ रहने से फायदा हो सकता है। घर वालों से किसी मामले में बहस न करें और ऑफिस में भी अपने काम पर ध्‍यान दें।

    कन्या: कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी बिजी रखने वाला है। आज आपको नौकरी के काम से बाहर भी जाना पड़ सकता है। दिमाग से किए गए काम का फायदा होगा और इसकी खुशी होगी। पुराने समय से चली आ रही टेंशन दूर होगी और आपको भाग्‍य का साथ भी मिलेगा। ईमानदारी से जो काम करेंगे वह फलदायक रहेगा और उसमें आपको अनुकूल फल मिलेगा।

    तुला: तुला राशि वालों का भाग्‍य आज साथ दे रहा है और आज आपको दिन के पहले हिस्‍से में कोई अच्‍छा समाचार मिल सकता है और आपको खुशी मिलेगी। कोई खुशखबरी मिलेगी। ऑफिस के साथी भी टीमवर्क से खुश होंगे। लेनदेन और बिजनस के मामलों में आज विशेष सतर्कता रखें। आज अच्छा दिन है, खर्च थोड़ा अधिक रहेगा, लेकिन आप खुश रहेंगे।

    वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लोगों को किस्‍मत का साथ मिल रहा है और आज आपको दिन के पहले हिस्‍से में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। शाम तक मुनाफे के कईं मौके आएंगे। घूमने-फिरने का भी प्‍लान बन सकता है। आप हमेशा तैयार रहते हैं। पार्टी में किसी अच्छे और असरदार लोगों से मेल मुलाकात होगी और कोई चिंता आपको परेशान करेगी।

    धनु: धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में शुभ है और आपके कार्य समय से पूरे होंगे। ऑफिस में साथियों से बहस में न उलझें। आपकी कईं अधूरी इच्छाएं आज पूरी होंगी। घूमने-फिरने से कोई बड़ा लाभ हो सकता है। किसी अभियान में आपकी जीत हो सकती है। आर्थिक मामलों में सुधार के लिए अनुभवी लोगों की सलाह लेने से लाभ होगा।

    मकर: मकर राशि के लोगों को आज ऑफिस और हर में हर काम धैर्य व सावधानी से करने की जरूरत है। किसी से अनबन न हो इस बात का ध्यान रखें। कामकाज में आपकी स्थितियां बेहतर होंगी। बिजनस में मुनाफा बेहतर होगा। शादीशुदा जिंदगी में भी कामयाब होगी। दिन भर काम करने के बाद शाम का वक्‍त परिवार के लिए निकाल पाएंगे।

    कुंभ: कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता प्रदान करने वाला होगा। टीमवर्क से काम करने वाला दिन है। ऑफिस में अपने साथियों के साथ मिलकर कोई बड़ा प्रॉजेक्‍ट आज पूरा कर पाएंगे। बातचीत से कोई नए फायदे का आइडिया आ सकता है। दोस्त के लिए तोहफा खरीदते वक्त अपनी जेब का ख्याल रखें।

    मीन: मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी धीमी शुरुआत वाला रहेगा और कुछ जरूरी कार्य पूर्ण करने में आपको कई समस्‍याएं आ सकती हैं। आज आपके महत्‍वपूर्ण कार्य बाधित हो सकते हैं। कोशिश जारी रखें तो अटके हुए काम भी बन जाएंगे। बाहर फिजूलखर्ची करने के बजाय घरवालों के साथ समय गुजारें क्योंकि आज आपके खर्च वैसे ही ज्यादा होंगे।

  • हरीश लबाना को भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष की कमान

    हरीश लबाना को भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष की कमान

    बददी/सचिन बैंसल: भाजपा ओबीसी मोर्चा ने संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए नई नियुक्तयां की हैं। ओबीसी मोर्चा ने दून के युवा व कर्मठ कार्यकर्ता हरीश लबाना को ओबीसी मोर्चा के जिला सोलन के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। हरीश लबाना की नियुक्ति से दून के साथ साथ जिला सोलन में ओबीसी मोर्चा मजबूत होगा। वहीं आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा को हरीश लबाना की नियुक्ति से लाभ मिलेगा। 
    ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष हरीश लबाना ने कहा के जिला सोलन में ओबीसी मोर्चे को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान छेड़ा जाएगा। अधिक से अधिक युवाओं को संगठन के साथ जोड़ते हुए भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा को जिला सोलन से लीड दिलाने के लिए ज़मीनी स्तर पर प्रयास किये जायेंगे। हरीश लबाना ने इस नियुक्ति के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल, पूर्व विधायक परमजीत पम्मी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार चौधरी, दून मंडल अध्यक्ष मान सिंह मेहता समेत प्रदेश, जिला व मंडल भाजपा का आभार व्यक्त किया है। 
  • कुश्ती में गोल्ड मैडल हासिल करने वाली प्रेरणा मेहता का बद्दी पहुंचे पर स्वागत

    कुश्ती में गोल्ड मैडल हासिल करने वाली प्रेरणा मेहता का बद्दी पहुंचे पर स्वागत

    बददी/ सचिन बैंसल: मध्यप्रदेश में आयोजित 67 वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में बद्दी की प्रेरणा मेहता ने कुश्ती में गोल्ड मैडल हासिल कर एक बार फिर हिमाचल का नाम देशभर में रोशन किया है। दंगल गर्ल के नाम से मशहूर प्रेरणा मेहता के नाम एक नहीं बल्कि कई खिताब हैं। वहीं आज बद्दी पहुंचे पर दंगल गर्ल प्रेरणा मेहता का भव्य स्वागत किया गया। बेअंत ठाकुर व स्थानीय लोगों ने गोल्ड मैडल हासिल कर बद्दी पहुंची प्रेरणा मेहता को पलकों पर बिठा लिया। वहीं प्रेरणा मेहता के परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा है। 
    बेअंत ठाकुर ने कहा के दंगल गर्ल प्रेरणा मेहता ने वोमेन कुश्ती में हिमाचल के नाम पूरे भारत में रोशन कर नया इतिहास लिखा है। आज कोई ऐसा खेल नहीं है जिसमें लड़कियां पीछे हों, कभी कुश्ती सिर्फ लड़कों के नाम से जानी जाती थी। लेकिन आज कुश्ती हिमाचल में दंगल गर्ल के नाम से भी जानी जाती है। दून के 2 प्रतिभावान कुश्ती खिलाड़ियों प्रेरणा मेहता व खुशी ठाकुर ने दून की पहचान वोमेन कुश्ती में बनाई है। बेअंत ठाकुर व ग्रामीणों ने प्रेरणा मेहता को बधाई देते हुए उज्वल भविष्य की कामना की।