Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਮੌਕੇ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਹੋਈ ਅਲੌਕਿਕ ਆਤਿਸ਼ਬਾਜ਼ੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ  

    ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿਚ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਕੀਤੀ ਦੀਪਮਾਲਾ
     

    ਸ੍ਰੀ ਅੰਮਿ੍ਤਸਰ ਸਾਹਿਬ :  ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਪਹਿਲੇ ਪਾਤਸ਼ਾਹ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦਾ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਸ਼ਰਧਾ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਸੰਗਤਾਂ ਵੱਲੋਂ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋ ਕੇ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਪ੍ਰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ  । ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ  ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਸਬੰਧੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਮੰਜੀ ਸਾਹਿਬ ਦੀਵਾਨ ਹਾਲ ਵਿਖੇ ਸ੍ਰੀ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਭੋਗ ਪਾਏ ਗਏ ਅਤੇ ਸਵੇਰ ਤੋਂ ਹੀ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਅਟੱਲ ਰਾਏ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸੁੰਦਰ ਜਲੌਅ ਸਾਹਿਬ ਵੀ ਸਜਾਏ ਗਏ ਅਤੇ ਸ਼ਾਮ ਰਹਿਰਾਸ ਦੇ ਪਾਠ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਅਲੌਕਿਕ ਆਤਿਸ਼ਬਾਜ਼ੀ  ਵੀ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿਚ ਸੰਗਤ ਆਤਿਸ਼ਬਾਜ਼ੀ ਦਾ ਨਜ਼ਾਰਾ ਦੇਖਣ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਪਹੁੰਚੀ । ਸੰਗਤ ਵੱਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੀਆਂ ਪਰਿਕਰਮਾ ਦੇ ਕਿਨਾਰੇ ਸੁੰਦਰ ਦੀਪਮਾਲਾ ਵੀ ਕੀਤੀ ਗਈ।

    ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਹੁੰਦੀ ਆਤਿਸ਼ਬਾਜ਼ੀ ਦਾ ਅਲੌਕਿਕ ਨਜ਼ਾਰਾ ਹਰ ਵਾਰ ਦੇਖਣ ਉੱਥੇ ਪਹੁੰਚਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਇਹ ਮਨਮੋਹਕ ਨਜ਼ਾਰਾ ਹੈ ਜੋ ਕਿ ਦੁਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਹੋਰ ਸਥਾਨ ਤੇ ਨਹੀਂ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਦਾ। ਉਥੇ ਹੀ ਸੰਗਤਾਂ ਵੱਲੋਂ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਦਿਖਾਏ ਹੋਏ ਮਾਰਗ ਤੇ ਚੱਲਣ ਲਈ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦਾ ਸਿਧਾਂਤ ਸੀ ਕਿਰਤ ਕਰੋ, ਨਾਮ ਜਪੋ ਅਤੇ ਵੰਡ ਛਕੋ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਰਿਆਂ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਨਸ਼ੇ ਨੂੰ ਤਿਆਗ ਕੇ ਗੁਰੂ ਦੇ ਪਿਆਰ ਦਾ ਨਸ਼ਾ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਅਤੇ ਆਪਣੀ ਸਿਹਤ ਵੀ ਬਚਾ ਸਕਣ। 

    ਇੱਥੇ ਦੱਸਣ ਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਸਵੇਰ ਤੋਂ ਹੀ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਅਲੱਗ ਅਲੱਗ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਕਰਵਾਏ ਗਏ। ਜਿੱਥੇ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵੱਡੇ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਉਥੇ ਹੀ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਵਿੱਚ ਵੀ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸੁੰਦਰ ਤਸਵੀਰਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਹਰ ਇੱਕ ਨਾਨਕ ਲੇਵਾ ਸੰਗਤ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਗੁਰਪੁਰਬ ਤੇ ਇਸ ਕਰਕੇ ਪਹੁੰਚਦੀ ਹੈ ਕਿਉਂਕਿ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਅਤੇ ਸਿੱਖ ਸੰਗਤਾਂ ਦੀ ਸਹਿਯੋਗ ਦੇ ਨਾਲ ਹੋਣ ਵਾਲੀ ਆਤਿਸ਼ਬਾਜ਼ੀ ਵੀ ਦੇਖ ਸਕਣ। ਸਾਰੇ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਮਨਮੋਹਕ ਨਜ਼ਾਰੇ ਦਾ ਆਨੰਦ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕਿ ਉਹ ਨਸ਼ੇ ਨੂੰ ਛੱਡ ਕੇ ਗੁਰੂ ਦਾ ਪਿਆਰ ਦਾ ਨਸ਼ਾ ਕਰਨ

  • लॉरेंस बिश्नोई के सबसे बड़े दुश्मन बंबीहा गैंग का नया मुखिया तैयार

    नई दिल्लीः देश के सबसे बड़े नए डॉन के तौर पर उभर रहे लॉरेंस बिश्नोई के सबसे बड़े दुश्मन बंबीहा गैंग का नया मुखिया तैयार हो गया है। बताया जा रहा है कि कनाडा में बंबीहा गैंग के नए मुखिया की ताजपोशी हुई है। लारेंस बिश्नोई गैंग को टक्कर देने के लिए हरियाणा में बंबीहा गैंग की बपंर भर्ती शुरू हो गई है। बंबीहा गैंग की एक साल में ताबड़तोड़ 7 बड़ी वारदातों ने दिल्ली और हरियाणा में बड़ी दहशत फैला दी है। 

    बताया जा रहा है कि बंबीहा गैंग का नया डॉन नीरज फरीदपुरिया को बनाया गया है, जो हरियाणा के पलवल का रहने वाला है और इस वक्त कनाडा में मौजूद है। 25 हजार का इनामी नीरज फरीदपुरिया बंबीहा गैंग का सबसे कम उम्र का गैंगस्टर है और कनाडा में ही मौजूद हिमांशु भाऊ का बेहद करीबी है। नीरज लकी पटियाला और कौशल चौधरी का भी खासमखास है। जिसे अब बंबीहा गैंग की कमान संभालने का काम सौंप दिया गया है। नीरज एक पुलिस मुठभेड़ में हरियाणा में साल 2012 में गिरफ्तार हुआ था। जिसके बाद 2015 में हत्या के मामले में नीरज को उम्रकैद की सजा हो गई थी।

    कोविड महामारी के वक्त हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद ये दुबई के रास्ते कनाडा भाग गया था। फिलहाल कनाडा से नीरज, हिमांशु भाऊ,साहिल अपने बाकी साथियों के साथ मिलकर भारत में नाबालिग लड़कों की गैंग में भर्ती से लेकर खालिस्तानी आतंकवादियों को सपोर्ट करने और दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में फिरौती वसूली के लिए हत्या और फायरिंग को अंजाम देने में लगे हुए हैं। नीरज जिस वक्त जेल में बंद था, उसकी 2019 में बंहीहा गैंग के पुराने राजदार गैंगस्टर कौशल चौधरी से दोस्ती हुई। उसी समय हरियाणा की एक जेल में कौशल के दो गुर्गों टेकचंद और अमित डागर से नीरज की भोंडसी जेल मे मुलाकात हुई थी।

  • पंजाबः Golden Temple में काउंटर से पैसे हुए चोरी, महिला सहित 4 पर मामला दर्ज

    अमृतसरः गोल्डन टेंपल में अरदास के पैसे इकट्ठे करने वाले काउंटर से एक लाख रुपए चोरी होने का मामला सामने आया है। मौके पर तैनात मुलाजिम को तकरीबन एक घंटे के बाद घटना के बारे में पता चला। वहीं मामले की जांच के लिए पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। हरिमंदिर साहिब में हुई चोरी के मामले में एक महिला सहित चार व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, रविवार की देर रात दुख भंजनी बेरी बही वाली साइड क्लर्क रछपाल सिंह ड्यूटी पर बैठा था।

    इस दौरान एक औरत और दो आदमी उनके पास आए और रसीद कटवाई। उसी दौरान एक व्यक्ति ने जानबूझकर पैसे गिरा दिए तो क्लर्क का ध्यान पैसे गिरने की तरफ गया और व्यक्ति ने पैसे उठाने में सहयोग को कहा। जैसे ही क्लर्क दूसरी तरफ हुआ तो साथ आए व्यक्ति ने गल्ले में से एक लाख रुपए चोरी कर लिए। उसने गल्ले में से 50-50 हजार के दो बंडल उठा लिए और तीनों रफू चक्कर हो गए। क्लर्क को चोरी होने का एहसास ही नहीं हुआ। तकरीबन एक घंटे के बाद जब उसने पैसे गिने तो रसीदों के हिसाब से एक लाख रुपए कम मिले।

    जिसके बाद उसने शोर मचाया और फिर सीसीटीवी खंगाले गए। जिसमें अनजान व्यक्तियों द्वारा यह करवाई की गई का पता लगा। इस संबध में श्री हरिमंदिर साहिब के मैनेजर भगवंत सिंह तंगेड़ा ने बताया की चोरों ने क्लर्क को धोखे से उलझाया और फिर पैसे निकाल लिए। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई है वहीं सीसीटीवी के जरिए खुद भी छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा की चोर पंजाब के बाहर के लगते हैं। कोतवाली थाने की टीम की तरफ से मामले की जांच की जा रही है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਚੋਰੀ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ, ਦੇਖੋ CCTV

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਦਿਨ ਪ੍ਰਤੀ ਦਿਨ ਵਧਦੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਨਵੇਂ ਆਏ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦੇਰ ਰਾਤ ਤੱਕ ਸਪੈਸ਼ਲ ਨਾਕੇਬੰਦੀ ਵੀ ਕਰਵਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਲੇਕਿਨ ਫਿਰ ਵੀ ਚੋਰ ਵੱਡੀਆਂ ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੰਦੇ ਦਿਖਾਈ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ। ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲਾ ਬਟਾਲਾ ਰੋਡ ਪਵਨ ਨਗਰ ਇਲਾਕੇ ਦਾ ਹੈ। ਜਿੱਥੇ ਚੋਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਬੈਟਰੀ ਰਿਕਸ਼ਾ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਇਹ ਚੋਰੀ ਦੀ ਸਾਰੀ ਵਾਰਦਾਤ ਉਥੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਲੱਗੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਵਿੱਚ ਵੀ ਕੈਦ ਹੋ ਗਈ। ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਤਸਵੀਰਾਂ ਤੋਂ ਇਹ ਅੰਦਾਜ਼ਾ ਲਗਾਇਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ ਕਿ ਚੋਰਾਂ ਨੂੰ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਕਿਸੇ ਦਾ ਵੀ ਡਰ ਖੌਫ ਨਜ਼ਰ ਨਹੀਂ ਹੈ।

    ਇਸ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਕਿਰਾਏ ਦੇ ਮਕਾਨ ਤੇ ਰਹਿੰਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਕਿਸਤਾਂ ਦੇ ਉੱਪਰ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਬੈਟਰੀ ਰਿਕਸ਼ਾ ਲਿੱਤਾ ਸੀ। ਉਸੇ ਹੀ ਰਿਕਸ਼ੇ ਤੋਂ ਕਮਾਈ ਕਰਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਘਰ ਦਾ ਗੁਜ਼ਾਰਾ ਚਲਦਾ ਸੀ। ਲੇਕਿਨ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਉਹ ਬੈਟਰੀ ਰਿਕਸ਼ਾ ਚੋਰੀ ਕਰ ਲਿਆ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਹੁਣ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਘਰ ਦਾ ਗੁਜ਼ਾਰਾ ਵੀ ਬਹੁਤ ਔਖਾ ਹੋ ਗਿਆ। ਇਸ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਘਟਨਾ ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਤਿੰਨ ਵਜੇ ਦੀ ਹੈ। ਇਸ ਸੰਬੰਧ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦਰਖਾਸਤ ਵੀ ਲਿਖਾਣ ਗਏ ਸੀ। ਲੇਕਿਨ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਹਜੇ ਦਰਖਾਸਤ ਨਹੀਂ ਲਿਖੀ ਗਈ ਅਤੇ ਬੈਟਰੀ ਰਿਕਸ਼ਾ ਚੋਰੀ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਰਿਵਾਰ ਵਲੋਂ ਰੋ-ਰੋ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਤੋ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਗੁਹਾਰ ਲਗਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਬੈਟਰੀ ਰਿਕਸ਼ਾ ਲੱਭਣ ਦੀ ਗੁਜ਼ਾਰਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ।

  • आज राज्यपाल से मिलेंगी किसान जत्थेबंदियां, राकेश टिकैत ने किया ये ऐलान

    चंडीगढ़ः पिछले तीन दिन से चल रहे किसानों के महापड़ाव का आज अंतिम दिन है। किसानों का प्रतिनिधि मंडल आज राज्यपाल से मुलाकात करेगा। किसानों द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा जाएगा। पंजाब के किसानों द्वारा बैठक के बाद जो फैसला लिया जाएगा, वह हरियाणा के किसान भी मानेंगे। वहीं भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि केंद्र सरकार अपने वादे से मुकर गई है और मांगें मनवाने का आंदोलन 3 दिन में नहीं जीता जा सकता। चंडीगढ़ बॉर्डर के पंचकूला किनारे पहुंचे टिकैत ने मीडिया से कहा कि यह आंदोलन लंबे समय तक चल सकता है।

    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के आगे झुकते हुए 3 काले कानून वापस ले लिए हैं, लेकिन एमएसपी पर सरकार ने चुप्पी साध रखी है। उन्होंने कहा कि फसलों पर एमएसपी के लिए एक बड़ा आंदोलन होना चाहिए जो हर राज्य की राजधानी में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और भी संगठन तैयार कर रही है जिसके खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा को लड़ना होगा।

    बता दें कि राज्यपाल से मुलाकात करने के लिए 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया गया है। ये प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से बातचीत करने के लिए जाएगा। पुलिस की ओर से आंदोलन को देखते हुए चार जिलों की फोर्स तैनात की गई है। वहीं लगभग 1000 किसान पंचकूला में एकत्रित हुए हैं। किसानों के धरनास्थल के अलावा अन्य संवेदनशील स्थानों पर और बार्डर एरिया पर पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    किसानों के महापड़ाव को देखते हुए सरकार की ओर से किसानों को बातचीत का न्यौता दिया गया है। किसानों को 18 नेताओं के नाम देने के लिए कहा है, जोकि अपनी मांगों को राज्यपाल के समक्ष रख सकते हैं। किसानों को सुबह 12 बजे का समय दिया गया है। किसान यूनियनों की ओर से लिस्ट तैयार की जा रही है और सरकारी नुमाइंदे को यह लिस्ट सौंपी जाएगी। अगर बातचीत सफल नहीं रही, तो किसान अगली रणनीति तय करेंगे।

    दूसरी ओर मोहाली और यूटी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से किसान संगठनों के प्रमुख नेताओं को आज सुबह 12 बजे पंजाब के राज्यपाल से मिलने के लिए आमंत्रित किया गया है। मोर्चे ने पंजाब सरकार को लिखित में भेजी गई मांगों का मुख्यमंत्री द्वारा जवाब न देने पर कड़ा नोटिस लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री की चुप्पी की कड़ी निंदा की है।

  • पंजाब : 10 साला सनम दीप सिंह ने हराया विदेशी पहलवान, जीता गोल्ड मेडल, देखें वीडियो

    मलेशिया व दुबई में भी जीत चुका है गोल्ड मेडल

    गुरदासपुर/ जसविंदर बेदी : अमृतसर के महादेव विद्या निकेतन स्कूल में आयोजित इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में गुरदासपुर के सनम दीप सिंह ने विदेशी पहलवानों को हराकर गोल्ड मेडल जीता है। इससे पहले भी सनम दीप सिंह ने मलेशिया व दुबई में आयोजित  कराटे चैंपियनशिप के दौरान गोल्ड मेडल जीतकर गुरदासपुर जिले का नाम रोशन किया था। अब अमृतसर में आयोजित कराटे चैंपियनशिप में तीसरा गोल्ड मेडल जीता है। पत्रकार सम्मेलन दौरान सनमदीप सिंह ने कहा कि उसका सपना है कि वह ओलंपिक गेम में गोल्ड मेडल जीतकर लाना चाहता है। जिससे देश व उनके परिवार का नाम रोशन होगा।

    अपने ग्रह स्थान में आयोजित पत्रकार सम्मेलन दौरान सनम दीप सिंह के दादा नरेंद्र सिंह ने बताया के उनके पोते ने पहले भी 2 बार गोल्ड मेडल जीता है, इस बार जैसे ही उन्हें गोल्ड मेडल जीतने की सूचना मिली तो वह खुशी से प्रसन्न हुए, उन्होंने बताया कि आज गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व है। जिसके चलते वह वाहेगुरु से अरदास करते हैं कि आगे भी उनका सनम दीप सिंह ऐसे ही पंजाब व पूरे देश का नाम विदेश में रोशन करता रहे। बता दे की सनम दीप सिंह ने चीन व  भूटान नेपाल मेक्सिको आदि के पहलवानों को हराने के बाद गोल्ड मेडल में जीत दर्ज की है। इस मौके पर संदीप सिंह के पूरे परिवारजन व उनके कोच दविंदर सिंह सहित भारतीय टीम के कोच मौके पर उपस्थित रहे ।

  • 100 फीट ऊंचाई पर निशान साहिब चढ़ाते हुआ हादसा

    मंजी साहिब कोटां : जी.टी रोड पर स्थित गुरुद्वारा मंजी साहिब कोटां और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की व्यवस्था के तहत गुरुद्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब गांव भोरला में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर निशान साहिब का चोला बदलते समय अचानक 2 निशान टूट गए। इस हादसे में 2 युवा श्रद्धालु युवक घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार गत सुबह करीब 9 बजे निशान साहिब का चोला बदलने के लिए श्रद्धालु गुरुघर में एकत्र हुए। तभी 22 वर्षीय युवक असमीत सिंह चोला बदलने के लिए लोहे की कुर्सी (वाहिंगी) पर बैठ गया।

    लगभग 100 फीट ऊंचे निशान साहिब के शीर्ष पर जब वह पहुंचा तो अचानक कुर्सी की तार टूट गई, जिससे वह युवक बहुत तेज गति से नीचे आने लगा। उसे बचाने के लिए उसके दोस्त अमनदीप सिंह ने अपनी जान को जोखिम में डालकर तुरंत अपने हाथों से छलांग लगा दी। उसने अपनी जान तो बचा ली, लेकिन उसके हाथ पर लोहे की कुर्सी लगने से कलाई टूट गई, जबकि निशान साहिब से नीचे उतर रहा युवक सिर और कंधे पर चोट लगने से घायल हो गया। श्रद्धालुओं ने घायल युवक को दोराहा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

  • मां ने नहीं परोसा स्वादिष्ट खाना तो बेटे ने दी खौफनाक सजा

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार को महाराष्ट्र पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ठाणे जिले में एक शख्स को उसकी मां ने स्वादिष्ट खाना नहीं खिलाया तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई ये बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी बेटे ने अपनी 55 वर्षीय मां की दरांती से हत्या कर दी पुलिस ने बताया कि के मुताबिक ये घटना रविवार शाम की बताई जा रही है जब जिले की मुरबद तालुका के वेलू गांव में आरोपी ने अपनी मां को मौत के घाट उतारा दिया 

    जानकारी के मुताबिक आरोपी बेटा और उसकी मां में अक्सर घरेलू मसलों को लेकर झगड़ा होता रहता था रविवार को भी उन दोनों के बीच ऐसा ही झगड़ा हुआ पुलिस ने FIR के हवाले से बताया कि इसी झगड़े के दौरान बेटे ने मां पर स्वादिष्ट खाना ने खिलाने का आरोप लगाया FIR में आगे बताया गया है कि इसी दौरान गुस्से में  बेटे ने दरांती से अपनी मां की गर्दन पर हमला बोल दिया और वो वहीं गिर गई इस हमले में महिला की मौत हो गई

    मां को मारने के बाद ले लिया नींद की गोलियों का ओवरडोज

    जानकारी के मुताबिक इस घटना की जानकारी जैसे ही पड़ोसियों को मिली तो उन्होंने पुलिस को इसके बारे में सूचित किया आनन-फानन में महिल को तुरंत गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका पोस्टमॉर्टम भी हुआ इस घटना के बाद आरोपी ने नींद की गोलियों का ओवरडोज ले लिया और उसे भी उसके रिश्तेदारों ने होस्पिटल में भर्ती करा दिया ऐसे में अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई हैहालांकि सोमवार को आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਮੌਕੇ ਥਾਂ-ਥਾਂ ਲਗਾਏ ਗਏ ਲੰਗਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਲਵਾੜਾ/ ਸ਼ੌਨੂੰ ਥਾਪਰ : ਸਤਿਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਪ੍ਰਗਟਿਆ, ਮਿਟੀ ਧੁੰਧ ਜਗ ਚਾਨਣੁ ਹੋਆ । ਪਿਹਲੀ ਪਾਤਸ਼ਾਹੀ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇ ਜੀ ਦਾ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਮੌਕੇ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆ ਨੇ ਥਾਂ-ਥਾਂ ਲੰਗਰ ਲਗਾ ਕੇ ਸੰਗਤਂ ਦੀ ਸੇਵਾ ਕੀਤੀ।

    ਧੰਨ-ਧੰਨ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਕਾਸ਼ ਪੂਰਬ ਦੇ ਮੌਕੇ ਉੱਤੇ ਸਿੰਘ ਸਭਾ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਸੈਕਟਰ ਨੰਬਰ 2 ਤਲਵਾੜਾ ਦੇ ਸਮੂਹ ਕਮੇਟੀ ਮੈਂਬਰਾਂ ਅਤੇ ਸੰਗਤਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦਾ ਪ੍ਕਾਸ਼ ਦਿਹਾੜਾ ਬਡੀ ਹੀ ਸ਼ਰਦਾ ਭਾਵਨਾ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਗੁਰੂ ਜੀ ਦਾ ਲੰਗਰ ਵੀ ਅਟੁੱਟ ਵਰਤਾਇਆ ਗਿਆ।

  • 3 दोस्तों के साथ रहते B.Tech के छात्र का फ्लैट से शव बरामद

    ग्रेटर नोएडाः बीटा-दो कोतवाली क्षेत्र स्थित निंबस एक्सप्रेस पार्क व्यू सोसाइटी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां तीन दोस्तों के साथ रहते बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान मूलरूप से बरेली निवासी आदित्य त्रिपाठी के रूप में हुई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है। मौके से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। प्राथमिक जांच में किसी बात को लेकर छात्र के मानसिक तनाव में होने की जानकारी मिली है।

    पुलिस के मुताबिक आदित्य ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित लॉयड इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह तीन दोस्तोंं के साथ सेक्टर चाई-5 स्थित निंबस सोसाइटी की 19वीं मंजिल के फ्लैट में रहता था। सोमवार शाम उनके दो दोस्त किसी काम से दिल्ली गए थे। जबकि एक रूममेट रिश्तेदार के घर गया था। रिश्तेदार के घर से लौटे छात्र को फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद मिला। बहुत खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। खिड़की से अंदर झांकने पर पंखे से लटका शव दिखा।

    उसने सोसाइटी निवासियों और पुलिस को जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने पर आदित्य का भाई और दोस्त मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है अभी आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ग्रेनो में एक सप्ताह में तीन विद्यार्थी सुसाइड कर चुके हैं।