Blog

  • मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत ऊना, बंगाणा व चौकी मन्यार में होंगे विशेष आयोजन: सहायक आयुक्त

    मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत ऊना, बंगाणा व चौकी मन्यार में होंगे विशेष आयोजन: सहायक आयुक्त

    ऊना/सुशील पंडित: मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय ऊना के अलावा बंगाणा तथा चौकी मन्यार में विशेष आयोजन किए जाएंगे। 11 अक्टूबर को राजकीय महाविद्यालय चौकी मन्यार, 12 अक्टूबर को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऊना तथा 13 अक्टूबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंगाणा में मेरी माटी मेरे देश कार्यक्रम के तहत विशेष आयोजन किए जाएंगे। यह जानकारी एसी-टू-डीसी ऊना वरिंदर कुमार ने इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी।
    उन्होंने बताया कि इन सभी आयोजनों में एनसीसी व एनएसएस के स्वयंसेवक, स्वयं सहायता समूहों से जुड़े लोग तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विशेष रूप से हिस्सा लेंगे। इन आयोजनों का समय सुबह दस बजे से साढ़े बारह बजे तक रहेगा। इन दौरान विभिन्न क्षेत्रों में क्षेत्रों में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत इक्ट्ठा की गई मिट्टी को एक कलश में एकत्रित किया जाएगा तथा लोगों को इस अभियान के उद्देश्यों के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी।
    नेहरू युवा केंद्र ऊना के उपनिदेशक डॉ लाल सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय ऊना में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में लगभग 600, बंगाणा में लगभग 400 तथा चौकी मन्यार में लगभग 300 लोग हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक कार्यक्रम में देश की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले दो वीर जवानों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऊना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऊना से पुराना बस अड्डा-2 व वापस कॉलेज परिसर तक एक पैदल यात्रा भी निकल जाएगी। इसी प्रकार बंगाणा में आयोजित कार्यक्रम में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बंगाणा से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंगाणा तक भी एक पैदल यात्रा निकाली जाएगी।
    बैठक में नरेंद्र कुमार जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस), मुकेश सलारिया जिला समन्वयक (एन एस एस), सारिका शर्मा उप निरीक्षक के अलावा शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
  • राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय में आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर जागरूकता शिविर 

    राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय में आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर जागरूकता शिविर 

    ऊना/सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस एवं समर्थ 2023 के अवसर पर आपदा जोखिम न्यूनीकरण हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके तहत मंगलवार को महाविद्यालय में राष्ट्रीय कैडेट कोर, रोवर्स एवं रेंजर्स, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और अग्निशमन विभाग ऊना के संयुक्त तत्वाधान में आपदा के जोखिमों पर लगाम लगाने के महत्व के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए माकड्रिल और व्याख्यान का आयोजन किया गया।
    इस अवसर पर फायरमैन सुरेश कुमार ने अग्नि सुरक्षा पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया। उन्होंने आग के प्रकारों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि विभिन्न प्रकार के आगों पर कौन से अग्निशमन यंत्र का प्रयोग करना चाहिए और किस प्रकार प्रयोग करना चाहिए। फायरमैन सुभाष चंद्र ने माकड्रिल कर विद्यार्थियों को आग पर काबू किस प्रकार करना चाहिए। हम इन छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर आपदा को कम कर सकते हैं। यह जागरूकता अभियान और माकड्रिल अग्निशमन विभाग ऊना के फायर ऑफिसर नितिन धीमान की देखरेख में संपन्न हुआ।इस माकड्रिल में फायरमैन अनिल कुमार, ड्राइवर अमित कुमार ने भी भाग लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतीश कुमार बंसल ने विद्यार्थियों को जागरूक करने पर अग्निशमन टीम के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर एनसीसी की लेफ्टिनेंट मोनिका खन्ना, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रोमिला और रेंजर लीडर डॉ रंजू बनोटा अपनी टीमों के साथ उपस्थित रहीं।
  • गोंदपुर जयचंद पंचायत में हर घर दस्तक अभियान का आगाज

    गोंदपुर जयचंद पंचायत में हर घर दस्तक अभियान का आगाज

    युवा स्वस्थ होगा तो देश भी सुरक्षित होगा
    ऊना/सुशील पंडित : नशा मुक्त ऊना अभियान के अन्तर्गत हर घर दस्तक अभियान की शुरूआत हरोली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोंदपुर जयचंद से की गई जिसकी अध्यक्षता एसडीएम हरोली विशाल शर्मा ने की। विशाल शर्मा ने कहा की जिला प्रशासन ने नशा मुक्त ऊना अभियान को चलाकर युवाओं को नशे से बचाने के लिए जो अभियान चलाया है उसे सफल बनाने के लिए हरोली ब्लॉक का हर कर्मचारी चाहे वो किसी भी विभाग से हो अपना पूरा योगदान देगा। क्योंकि अगर हमारा युवा स्वस्थ होगा तो हमारा देश भी सुरक्षित होगा। किसी भी देश को आगे बढ़ाने के लिए युवा शक्ति ही काम करती है। उन्होंने कहा कि युवाओं द्वारा आजकल नशे का सेवन बहुत जोरो पर किया जा रहा है। नशे की गिरफ्त में पड़कर युवा अपने जीवन को समाप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि घर के घर पीढ़ी की पीढ़ी समात्त हो रही है। कई बार युवा नशे के सेवन से बचने के लिए कोशिश तो करते हैं। लेकिन पर्याप्त जानकारी और इलाज उपलब्ध न होने की वजह से नशे के जाल से बाहर नही निकल पाते हैं। 
    उन्होंने कहा कि नशा मुक्त ऊना अभियान के द्वारा हर ब्लॉक के दो अस्पतालों में नशे से सबंधित मरीजों का ईलाज होगा और जैसे बाकी बीमारियों का ईलाज उपल्ब्ध होता है वैसे ही नशे से बीमार व्यक्तियों का ईलाज उपल्ब्ध होगा ताकि किसी भी नशे से बीमार व्यक्ति का ईलाज आसानी से हो सके। इसके अतिरिक्त नशे से सबंधित किसी भी जानकारी के लिए नशा मुक्त ऊना अभियान के हेल्पलाइन नंबर 94180-64444  पर नशे से सबंधित हर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। नशा मुक्त ऊना अभियान, हरोली के मुख्य समन्वयक जयेंद्र हीर ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायत टास्क फोर्स के सभी सदस्यों से सहयोग करने की अपील की। इस अवसर स्थानीय पंचायत प्रधान अनूप अग्निहोत्री, बंगाणा ब्लॉक के मुख्य समन्वयक सतपाल रणावत, पंचायत के सभी प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, युवा मंडल, महिला मंडल और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
  • जालंधर: हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर: हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: सीआईए स्टाफ ने 100 ग्राम हेरोइन सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी इंवेस्टीगेशन मनप्रीत सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम गश्त के दौरान गांव डल्ली एरिया भोगपुर मौजूद थी। तभी गुप्त सूचना पर नाकाबंदी करके आल्टो कार चालक ईश्वर लाल उर्फ ईशू पुत्र मक्खन सिंह वासी गांव किंगरा चौवाला भोगपुर को गिरफ्तार कर लिया। अल्टो कार नंबर पीबी08 ईबी 5202 की तलाशी ली तो उसमें से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लेगी ताकि अन्य खुलासे हो सकें और नशे की सप्लाई चेन को तोड़ा जा सके।

  • नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया आपदा प्रबंधन

    नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया आपदा प्रबंधन

    कलाकारों ने रावमापा धुसाड़ा व आईटीआई भलौन में किया जागरूक
     
    ऊना/सुशील पंडित : समर्थ-2023 अभियान के तहत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा सूचीबद्ध आरके कला मंच, चिंतपूर्णी के कलाकारों ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुसाड़ा व भगत राम मेमोरियल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भलौन में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को विभिन्न प्रकार की आपदाओं और उनसे निपटने के उपायों के बारे में जागरूक किया।
    कलाकारों ने नाटक के जरिए लोगों को भूकंप आने की स्थिति में अमल में लाई जाने वाली हिदायतों बारे जानकारी दी। नाटय दल के कलाकारों ने बताया कि भूकंप आने की स्थिति में लिफ्ट के बजाए सीढ़ियों का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपने घरों का निर्माण भूकंप रोधी तकनीक के आधार पर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपदाओं को रोका तो नहीं जा सकता लेकिन इनसे निपटने और इनके जोखिम को कम करने की जानकारी, आपदा से होने वाले नुक्सान को कम करने में मददगार साबित होती है। कलाकारों ने इसके अलावा अन्य अपादाओं जैसे आगजनी व बाढ़ इत्यादि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर संस्थानों के प्रधानाचार्य, अध्यापक, छात्र-छात्राएं तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
  • जिला के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केंद्रों की सूचियां प्रकाशित

    जिला के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केंद्रों की सूचियां प्रकाशित

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 41-चिंतपूर्णी(एससी), 42-गगरेट, 43-हरोली, 44-ऊना व 45 कुटलैहड़ के मतदान क्षेत्र, मतदान केंद्र का स्थान व मतदान केंद्र के भवनों की अंतिम सूचियों का प्रकाशन कर दिया गया है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एव कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने दी।
  • अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिप कर्मचारियों के साथ

    अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिप कर्मचारियों के साथ

    जिप कर्मचारियों के समर्थन में खड़ी हुई कर्मचारी यूनियनें
    ऊना/सुशील पंडित : ज़िला परिषद् कैडर के कर्मचारियों को पंचायती राज अथवा ग्रामीण विकास विभाग में मर्ज करने के मामले में अब कर्मचारी यूनियनें भी ज़िला परिषद् कर्मचारियों के साथ लामबद्ध होकर खड़ी हो गई हैं। मंगलवार को ज़िला मुख्यालय पर हिप्र अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के साथ जिला के सभी ब्लॉक महासंघ, सिटी व विभिन्न विभागों के कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियांे ने लगभग दो घंटे तक धरना दिया और मांग रखी की प्रदेश सरकार ज़िप कर्मचारियों की मांग को गंभीरता से ले क्योंकि काफी लम्बे समय से इनकी यह मांग चल रही है कि इन्हें ज़िप कैडर से निकालकर विभाग में मर्ज किया जाए ताकि विभागों के कर्मचारियों की मानिंद इन्हें भी वेतन से सम्बन्धित लाभ समय पर मिल सकंे। 
    हिप्र अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ज़िला ऊना के प्रधान रजनीश शर्मा ने कहा कि जिप कर्मचारियों की मांग जायज़ है तथा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिप कर्मचारियों के साथ है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस विषय में संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। उन्होंने कहा है कि वह वर्तमान प्रदेश सरकार से यह अपेक्षा रखते हैं कि इस विषय पर सरकार शीघ्र निर्णय ले ताकि इन कर्मचारियों को वित्तीय लाभों के लिए कोई परेशानी न हो और न ही कर्मचारियों को किसी प्रकार के धरना प्रदर्शन की जरूरत  पड़े। 
  • जालंधर: नशे की पूर्ति के लिए हथियारों की नोक पर लूटते थे सामान, 2 गिरफ्तार, नशीली गोलियां बरामद

    जालंधर: नशे की पूर्ति के लिए हथियारों की नोक पर लूटते थे सामान, 2 गिरफ्तार, नशीली गोलियां बरामद

    जालंधर, ENS: जालंधर देहात की थाना लोहियां पुलिस ने हाईवे पर रात को हथियारों की नोंक पर लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 950 नशीली गोलियां, लूटे हुए दो मोटरसाइकिल और तेजधार हथियार बरामद किया। जो लुटेरों ने अलग-अलग जगह से लूटे थे और केसों में भगौड़ा चल रहे हैं। जानकारी देते हुए डीएसपी फिल्लौर सिमरनजीत सिंह ने बताया कि थाना गोराया के प्रभारी सुखदेव सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ हाईवे पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। गुप्त सूचना पर लोगों को हथियारों की नोक पर लूटने वाले जसवंत सिंह उर्फ जस्सा निवासी गांव चक्क देस राज गोराया और जरनैल सिंह उर्फ जैला निवासी गांव नूरपुर लुबाना ढिलवां कपूरथला को गिरफ्तार कर लिया। जब तलाशी ली तो दोनों के पास से 950 नशीली गोलियां, लूटे हुए दो मोटरसाइकिल और तेजधार हथियार बरामद हुए। पूछताछ में जसवंत और जरनैल ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव चचवाड़ी के पास मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति से 28 हजार रुपये लूटे और जून में रेडियो स्टेशन गोहावर में घुसकर लोहे के पाइप और तांबे की तारें चोरी की थी। जिसे कबाड़िए को 5 हजार रुपये में बेच दिया था। उससे जो पैसे मिले थे उससे नशा खरीदते थे जिसमें कुछ वह खुद पीते थे और बाकी बेच देते थे ताकि खर्चा चल सके। वहीं अगस्त में रात को गांव माहिल गहिलां के एक घर से मोटरसाइकिल, सोने के गहने और नकदी भी चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • नियमों की अवहेलना करने पर काटे 134 चालान

    नियमों की अवहेलना करने पर काटे 134 चालान

    ऊना/सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 134 वाहनों के चालान किए गए जो माननीय अदालत भेजे गए I वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 05 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किए गए तथा जुर्माने के रूप में 500/- रूपए वसूल किए गए I इसी कड़ी में अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर जिला पुलिस ने 02 टिप्पर तथा 01 ट्रेक्टर का चालान कर जुर्माने के रूप में 55,115/- रूपए वसूल किए गए I
  • जालंंधरः बलटन पार्क में पटाखों की दुकानों को लेकर शुरू हुआ विवाद, देखें Live

    जालंंधरः बलटन पार्क में पटाखों की दुकानों को लेकर शुरू हुआ विवाद, देखें Live

    जालंंधर, ENS: बलटन पार्क में पटाखों की दुकानों को लेकर विवाद शुरू हो गया है। दरअसल, बलटन पार्क में पटाखों को लेकर अभी डीसी द्वारा कोई लक्की ड्रॉ नहीं निकला गया है। लेकिन उसे पहले ही दुकाने बनने शुरू हो गई है। जिसका एसोसिएशन द्वारा विरोध किया जा रहा है। वही इस मामले को लेकर जब दुकाने बनाने वाले ठेकेदार से बात की गई ,तो उसका कहना था कि डीसी के द्वारा लकी ड्रा निकाले जाने के बाद 10 दिन में दुकान में बनाने का आर्डर दिया जाता है, लेकिन उस समय उनके पास दुकान बनाने के लिए इतना समय नहीं होता है।
     
    इस दौरान जब उससे दुकाने बनाने के लिए कोई आर्डर की कॉपी मांगी गई तो वह कॉपी दिखाने में सक्षम नहीं था। दूसरी ओर इस मामले को लेकर जब एसोसिएशन से बात की गई , तो उन्होंने कहा कि वह नगर निगम दफ्तर में अधिकारियों से मिलकर आए हैं। इस दौरान उन्होंने इस मुद्दे को लेकर बात भी की है लेकिन उनका आरोप है कि इस बार दुकान एक महीना पहले ही अवैध रूप से बननी शुरू हो गई है। एसोसिएशन का आरोप है कि सरेआम प्रशासन के कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही है।