Blog

  • पंजाबः बीयर के शौकीनों को लग सकता है बड़ा झटका

    चंडीगढ़ः बीयर पीने के शौकीनों के लिए अहम खबर सामने आई है। पंजाब में शराब व्यापारियों ने राज्य सरकार से बीयर के लिए अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) खत्म करने की मांग की है ताकि वे 2024-25 में इसे अधिक कीमत पर बेच सकें और अपने ग्राहकों को बेच सकें। इससे घाटे को कम करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की राज्य सरकार अपनी तीसरी आबकारी नीति का मसौदा तैयार कर रही है, जिसके आधार पर शराब व्यापारियों से प्रतिक्रिया मांगी जा रही है।

    पंजाब के वित्त, उत्पाद शुल्क एवं कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा और उत्पाद शुल्क विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को चंडीगढ़ में शराब खुदरा विक्रेताओं से मुलाकात की थी। जिसके बाद खुदरा विक्रेताओं ने सरकार के समक्ष उक्त मांगें रखी है। दरअसल, बीयर की न्यूनतम और अधिकतम दरों का नियमन पिछले साल लागू किया गया था। बीयर की कीमत करीब 160 रुपये है, जिसे व्यापारी कम कीमत मानते हैं, इसलिए उन्होंने सरकार से नई नीति में इस प्रावधान को बाहर करने की मांग की है, ताकि बीयर की कीमत 180 से 200 रुपये के बीच रखी जा सके।

    बेहतर व्यापार की संभावना के लिए, वे चाहते हैं कि सरकार भारतीय निर्मित शराब (आईएमएफएल) के लिए खुला कोटा प्रणाली को समाप्त करें और इस पर पंजाब निर्मित शराब (पीएमएल) पैटर्न के आधार पर कोटा सीमा लागू करे। उन्होंने तर्क दिया कि मौजूदा प्रणाली से थोक विक्रेताओं और निर्माताओं को अप्रत्यक्ष रूप से फायदा हुआ, जिससे खुदरा विक्रेताओं को भारी नुकसान हुआ। उन्होंने पीएमएल जैसे लाइसेंस शुल्क के माध्यम से आईएमएफएल कोटा को विनियमित करने का प्रस्ताव दिया है। व्यापारी चाहते हैं कि मैरिज पैलेसों को आयोजनों के लिए नजदीकी विक्रेताओं से शराब खरीदने की अनुमति दी जाए।

  • पंजाब : पुलिस ने यू-ट्यूबर को किया गिरफ्तार

     लुधियाना : पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली के यू-ट्यूबर, डिजिटल कंटेंट निर्माता और स्व. घोषित राजनीतिक व्यंग्यकार रचित कौशिक को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि कौशिक के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में केस दर्ज किया गया था।कौशिक ने अपने इंस्टाग्राम चैनल ‘सब लोक तंत्र’ पर अपने पोस्ट में दावा किया कि वह हिंदुत्व की साहसी आवाज, प्रसिद्ध पत्रकार, राजनीतिक विश्लेष है। पंजाब पुलिस ने उसे मुजफ्फरनगर से एक राजनीतिक साजिश के तहत उठाया है। उन्होंने अपने चैनलों पर अरविंद केजरीवाल, उनके परिवार और पंजाब सरकार के संबंध में कई स्टोरियां की। लुधियाना के पीरू बंदा इलाके में चर्च ऑफ गॉड के पादरी अलीशा मसीह की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि एक्स पर ‘नो कन्वर्जन’ नामक हैंडल से ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला एक वीडियो अपलोड किया गया था। CP चहल ने कहा कि जांच में पाया गया कि X पर कौशिक द्वारा हैंडल चलाया जा रहा था।

    जहां वह एक समुदाय को दूसरे के खिलाफ भड़काने वाले कई ऐसे वीडियो डालता था। सीपी चहल ने कहा कि वह यू-ट्यूब और इंस्टाग्राम पर ऐसे कई अन्य हैंडल भी चला रहा है, जहां वह नफरत भरे भाषण देता है और समुदायों को एक-दूसरे के खिलाफ भड़काने की कोशिश करता है। स्थानीय अदालत द्वारा कौशिक के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने के बाद गिरफ्तार किया गया। चहल ने कहा कि एक टीम उत्तर प्रदेश भेजी गई और स्थानीय पुलिस स्टेशन को सूचित करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कौशिक के खिलाफ सलेम टाबरी पुलिस स्टेशन में धारा 295-ए, 153-ए, 153, 504 IPC और 67 सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता और “चर्च ऑफ गॉड” के पादरी अलीशा मसीह ने कहा कि उन्होंने ऑनलाइन वीडियो देखने के बाद शिकायत दर्ज की थी। उन्हें कभी नहीं पता था कि वह आदमी कौन है। वीडियो में ईसाई समुदाय के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक सामग्री और धर्मांतरण पर निराधार आरोप थे। वह शख्स ईसा मसीह के खिलाफ भी गलत शब्दों का इस्तेमाल कर रहा था।

  • जालंधरः 16 SHO स्तर के अधिकारियों के हुए तबादलें

    जालंधर, ENS: पुलिस अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं आज पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के निर्देशों पर 16 SHO स्तर के अधिकारियों के तबादलें हुए है। जारी आदेशों के मुताबिक परविंदरजीत सिंह, भूषण कुमार, परमिंदर सिंह, संजीव कुमार, गुरमुख कुमार, परदीप सिंह, परवीन कौर, सुखबीर सिंह, राजेश ठाकुर, मुकेश कुमार, सुखविंदर सिंह, परमोद कुमार, विजय कुमार, लाल चंद, अजैब सिंह, गुरप्रीत सिंह अधिकारी शामिल है। 

  • पंजाबः रेलवे स्टेशन पर GST विभाग की टीम ने दी दबिश, मचा हड़कंप

    लुधियानाः रेलवे स्टेशन पर जीएसटी विभाग की टीम ने आज दबिश दी। इस दौरान जीएसटी की टीम को देखकर रेलवे के कर्मियों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार जीएसटी विभाग की टीम ने इस कार्रवाई के दौरान आगरा से आए जूतों के 50 से अधिक नग कब्जे किए। बुधवार को सुबह 7 बजे जीएसटी विभाग के मोबाइल विंग की टीम रेलवे स्टेशन पहुंची। टीम में एसटीओ गुरदीप सिंह, इंस्पेक्टर मक्खन सिंह शामिल थे। अधिकारियों ने आगरा होशियारपुर एक्सप्रेस  में आए सामान की चेकिंग की और इस दोरान बिना बिल के 50 से अधिक जूतों के नग कब्जे में लिए। अधिकारियों ने बताया कि वेरिफिकेशन के बाद माल पर जुर्माना लगेगा। 

  • पंजाब : चोरी के शक के चलते व्यक्ति को किया काबू, देखें वीडियो

    बठिंडा : पुखराज सिनेमा के पास स्पेयर पार्ट्स मार्केट में स्थानीय लोगों ने चोरी के संदेह में एक व्यक्ति को पकड़ लिया। दुकानदारों ने पुलिस से चोरों पर नकेल कसने की मांग की है। लूटपाट और चेन स्नैचिंग जैसी घटनाएं आम होती जा रही हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है और आम लोगों की जान जोखिम में है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने एक संदिग्ध को पकड़ लिया है। जब संदिग्ध से पूछताछ की गई तो पता चला कि वह व्यक्ति नशे की हालत में था और उसे दुकानों के ताले तोड़ते हुए देखा गया था। दुकानदारों के मुताबिक यह शख्स बार-बार अपनी पहचान गलत बता रहा था। जिसने अपना नाम सोमनाथ बताया है और अपना बयान बदल रहा है।

    दुकानदारों का कहना है कि अक्सर सड़कों पर ऐसे चोर घूमते नजर आते हैं। जो पहले भी हमारे बाजार में कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। 60 से 65 हजार रुपए की चोरी हुई है. पुलिस ऐसे चोरों को पकड़ती है लेकिन फिर छोड़ देती है, जिसके कारण इन चोरों के हौंसले इतने बुलंद हैं और लोगों में दहशत का माहौल है। हम पुलिस से ऐसे चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध करते हैं।’ ऐसे चोरों के डर से हम दुकानदार आधी रात तक बाजार में पहरा दे रहे है। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति नशे में था और बार-बार गलत पता बता रहा था। इसलिए हम उसे ले जा रहे है। संबंधित सिविल लाइन थाना पुलिस प्रारंभिक कार्रवाई कर रही है और जिसकी पहचान की जाएगी। जो भी सामने आएगा उसके अनुसार उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः 28 लाख रुपए लूट की सुलझी गुत्थी, हुआ चौकाने वाला खुलासा

    पटियालाः घग्गा कस्बे में 4 फरवरी को एक व्यापारी के घर से 28 लाख रुपये की डकैती के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामलें में पुलिस ने प्रेस वार्ता के दौरान चौकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार कर डकैती के 26 लाख रुपये बरामद करने का दावा किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि कारोबारी का नौकर ही इस लूट का मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने बताया कि घटना में इस्तेमाल किए जाने वाली खिलौना पिस्तौल और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।

    एसएसपी ने बताया कि संजीव कुमार की परचून की दुकान पर करीब 10 साल से काम कर रहे नौकर जगदेव सिंह उर्फ ​​जग्गा ने अपनी मौसी के बेटे अमरीक सिंह के साथ मिलकर एक साजिश रची। इस घटना को अंजाम देने के लिए अमरीक सिंह ने अपने तीन अन्य साथियों को पैसों का लालच देकर इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि आरोपियों से गहनता से पूछताछ में ओर खुलासे हो सके। उन्होंने बताया कि इनमें से बंटी पुत्र देस राज निवासी गंगा पेशेवर मुलाजिम है, जिस पर पहले से ही चोरी के 19 मामले दर्ज हैं।

  • जालंधर: नगर निगम में ‘विजीलैंस विभाग’ का छापा, 150 से ज्यादा अवैध बिल्डिंगों का रिकार्ड तलब

    जालंधर, ENS: पंजाब निकाय विभाग के चीफ विजीलैंस आफिस की तरफ से आज जालन्धर बिल्डिंग विभाग में दबिश दी गई है जहां 150 से ज्यादा अवैध इमारतों के रिकार्ड की जांच की जा रही है। चीफ विजीलैंस विभाग चंडीगढ़ के पास जालन्धर निगम के अधीन आती 150 से ज्यादा ऐसी शिकायतें पहुंची थी। जिनके खिलाफ बिल्डिंग विभाग की ओर से समय रहते कानूनी कारवाई नहीं की जा रही थी इन शिकायतों में कुछ एटीपी तथा बिल्डिंग इंस्पैकटरों के भी नाम है। विभाग के अधिकारियों ने एमटीपी विजय कुमार को शिकायतों की सूची सौंप एटीपी तथा बिल्डिंग इंस्पैकटरों द्वारा की गई कारवाई का रिकार्ड तलब किया है। मिली जानकारी अनुसार टीम द्वारा कुछ शिकायतों के आधार पर मौके की जांच भी की जाएगी तथा कमियां पाई जाने पर संबधित सैक्टर के एटीपी थथा बिल्डिंग इंस्पैक्टर पर गाज गिरनी तय मानी जा रही है।

    बता दें कि यह टीम करीब एक साल पहले भी जालन्धर पहुंची तथा माडल टाउन इलाके में आधा दर्जन से ज्यादा अवैध इमारतों का मौका देखा था जिसमें कई अनियमितताएं पाई गई थी। गौर हो कि माडल टाउन इलाके में निगम की ओर से करीब दर्जनभर ऐसी इमारतों को एक ही दिन में सील किया था जिनकी बेसमैंट का इस्तेमाल कारोबारी तौर पर किया जा रहा था मगर बिल्डिंग मालिकों ने ऊंची पहुंच के बूते बिना बिल्डिंग को ठीक किए सभी सीलें खुलवा ली थी और यह भी जानकारी मिली है कि उन इमारतों की सीलिंग का रिकार्ड भी बिल्डिंग विभाग से गायब करवा दिया गया था तांकि भविष्य में मामला पकड़ में न आ सके। 

    सूत्रों अनुसार विजीलैंस विभाग की हिटलिस्ट में मंडी फैंटनगंज कविता जिंदल की मल्टीस्टोरी बिल्डिंग जिसका रिहायशी नक्शा पास है, मुहल्ला गोबिंदगढ़ तीन मंजिला अभी भी काम जारी (रिहायशी नक्शा), लद्देवाली रिहायशी नक्शे के आधार पर 9 अवैध दुकाने, घाहमंडी शमशानघाट की अवैध कालोनी, गुरुनानक मिशन चौंक के नजदीक बनी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग जिसकी दो घंटे में सील खोल दी गई थी, कृष्णा नगर लक्ष्मी सिनेमा के पीछे, लाडोवाली रोड संत नगर के बाहर अवैध मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, सैदांगेट सब्जी वाले पीछे सहित, अटारी बाजार कश्मिरी गली 18 मकानों को गिराकर बनी मल्टीस्टोरी इमारतों कई अन्य इमारतें शामिल हैं। मिली जानकारी अनुसार जांच कर रही टीम शिकायतकर्ताओं को भी बुलाकर ब्यान दर्ज कर सकती है। खबर लिखे जाने तक विजीलैंस की टीम बिल्डिंग विभाग में जांच कर रही थी।

  • कुछ इस अंदाज में ट्रैफिक पुलिस ने मनाया Rose-Day, देखें वीडियो

    मोगा :ज पूरी दुनिया में रोज-डे मनाया जा रहा है। वही मोगा ट्रैफिक पुलिस की ओर से रोज डे के दिन लोगों को जहां ट्रैफिक के नियमों संबंधी जागरूक किया जा रहा है। वही ट्रैफिक पुलिस की ओर से गुलाब के फूल देकर उन लोगों को सम्मानित किया। जो लोग सीट बेल्ट लगा कर गाड़ी चला रहे है और दो पहिया वाहनों पर वाहन चलाने वाले ने हेलमेट पहना हुआ है।

    वही डीएसपी जोरा सिंह ने बताया की आज लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आज कोई भी चलान नही काटा जाएगा और लोगों को जो ट्रैफिक के नियमों का पालन कर रहे है। उनको फूल देकर सम्मानित किया जा रहा है। वहीं लोगों ने जिनको फूल मिले है। उन्होंने कहा की यह बहुत ही अच्छा कार्य है, हम को ट्रैफिक के नियमों की पालना करनी चाहिए।

  • जालंधरः Karma Fashion के बाहर धमकी भरा पत्र और कारतूस फेंकने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना 4 के अंतगर्त आते इलाके में पिछले माह 27 जनवरी को Karma Fashion के बाहर आरोपी ने धमकी भरा पत्र और कारतूस फेंक दिया था। इस दौरान लेटर में लिखा था कि ये रौंद तुम्हें बतौर गिफ्ट भेजा है। अगर, आप हमसे बात नहीं करोगे तो इसी रौंद से आपको नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। लेटर में GB और LB लिखा हुआ था। वहीं इस मामले में सिटी पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी किस गैंग से जुड़ा है, इस पर अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है। जल्द आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। हालांकि, अभी इसे लेकर कोई अधिकारी पुष्टि नहीं कर रहा है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विदेश में बैठे व्यक्ति के कहने पर उक्त व्यक्ति ने पैसों की मांग की थी। सूत्रों के मुताबिक मामला साइबर फ्रॉड से जुड़ा है। इसे लेकर जल्द सिटी पुलिस खुलासा कर सकती है। थाना-4 की पुलिस ने इसे लेकर करमा फैशन के मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया था। तब से आरोपी की तलाश जारी थी। दरअसल, आरोप ने लेटर में दो नाम लिखे गए थे, जिसमें एक लॉरेंस बिश्नोई (LB) और दूसरा गोल्डी बराड़ (GB) है। लेटर हिंदी में लिखा गया था। करमा फैशन के मालिक राघव ने तब पुलिस को बताया था कि उन्हें पिछले काफी समय से थ्रेट कॉल आ रहे थे। इसकी शुरुआत पिछले माह हुई थी। 

  • चुनाव से पहले भीषण बम ब्लास्ट, 8 की मौ’त

    नई दिल्ली : पाकिस्तान में 8 फरवरी को होने वाले आम चुनाव से पहले एक बार फिर बड़ा बम धमाका हुआ है। चुनाव से ठीक एक दिन पहले बलूचिस्तान में ब्लास्ट हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार बलूचिस्तान में एक राजनीतिक दल के कार्यालय को निशाना बनाया है। इसमें 8 लोगों के मरने की खबर है।

    अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बुधवार को एक राजनीतिक दल के कार्यालय के बाहर ये विस्फोट हुआ है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। उपायुक्त जुम्मा दाद खान ने बताया कि ये विस्फोट बलूचिस्तान के पिशिन जिले के नोकांडी इलाके के स्थित उम्मीदवार के कार्यालय में हुआ, जिसमें 8 लोगों की जान चली गई है।