Blog

  • पटवारी-कानूनगो की हड़ताल: 3 दिन जारी रहेगा विरोध प्रदर्शन

    हरियाणा : आज से पटवारी और कानूनगो हड़ताल पर हैं। दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा ने 3 से 5 जनवरी तक हड़ताल का आह्वान किया है। पटवारी-कानूनगो इन दिनों में भूमि रिकॉर्ड से जुड़ा कोई काम नहीं करेंगे। बल्कि धरने पर बैठकर मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। हड़ताल के कारण जमीन पैमाइश, भूमि रिकार्ड, फसलों की वैरिफिकेशन आदि कार्य भी नहीं हो पाएंगे। लोगों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

    दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के महासचिव दिलबाग सिंह ने बताया कि उनकी मांग है कि पटवारी-कानूनगो के बढ़ाए गए वेतनमान को 1 जनवरी 2016 से नोटिफिकेशन व 25 जनवरी 2023 से वास्तविक रूप से लागू किया जाए।

    उन्होंने कहा कि नायब तहसीलदार की 3 साल से लंबित विभागीय परीक्षा व पटवारियों की स्थायी भर्ती आदि विभागीय समस्याओं को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांग नहीं मानी तो वे इस हड़ताल को आगे भी बढ़ा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत प्रदेश के पटवारी व कानूनगो हड़ताल पर रहेंगे। फिलहाल 3 से 5 जनवरी तक सांकेतिक धरना प्रदर्शन करेंगे

  • स्वर्ण व्यापारी से 71 लाख की धोखाधड़ी, जाने मामला

    स्वर्ण व्यापारी से 71 लाख की धोखाधड़ी, जाने मामला

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के ठाणे में गुजरात के ज्वैलर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि गुजरात में राजकोट के रहने वाले व्यापारी ने ठाणे सिटी के एक स्वर्ण व्यापारी से 71.18 लाख रुपये की ठगी की। पीड़ित शख्स आरोपी ज्वैलर को लंबे अर्से से जानता था। वह उसे सोना बेचा करता था। पुलिस स्टेशन के अधिकारी के मुताबिक 2 जुलाई, 2023 को पीड़ित स्वर्ण व्यापारी ने आरोपी के अनुरोध पर 71,18,491 रुपये के आभूषण उपलब्ध कराए

    लेकिन आरोपी ज्वैलर ने इसके लिए भुगतान नहीं किया पीड़ित ने जब भुगतान के लिए कहा तो आरोपी ने उसे गोलमोल जवाब दिया जिसके बाद पीड़ित ने वागले एस्टेट पुलिस में मामला दर्ज करवाया उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 406 सहित प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया

  • 31 ठिकानों पर NIA की छापेमारी से मचा हड़कंप

    नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव गोगामेड़ी हत्या मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान और हरियाणा के 31 जगहों पर छापेमारी की। हत्यारोपी रोहित और नितिन सहित अन्य के ठिकानों पर यह छापेमारी की गई। राजस्थान में 10 ओर हरियाणा में 15 से अधिक ठिकानों पर एनआईए की टीम द्वारा रेड मारी गई। राजस्थान के महेंद्रगढ़ जिले के तीन गांव में कार्रवाई की गई। बता दें कि राजस्थान के करणी सेना के सुखबीर गोगामेड़ी हत्याकांड के आरोपी महेंद्रगढ़ जिले से हैं।

    बता दें कि पिछले महीने ही गृह मंत्रालय ने इस हत्याकांड की जांच एनआईए को सौंपी थी। केस को अपने हाथ में लेने के बाद NIA सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर चुकी है। बीते पांच दिसंबर को गोगामेड़ी की जयपुर में पांच दिसंबर को उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सुखदेव गोगामेड़ी के मर्डर की जिम्मेदारी भारत से फरार गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ली थी। रोहित गोदारा लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है। रोहित गोदारा ने कुछ महीने पहले सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को दुबई के नंबर से फोन कर धमकी दी थी।

    पांच दिसंबर को रोहित राठौर और नितिन फौजी सुखदेव के घर पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। रोहित राठौर राजस्थान के अलवर का रहने वाला है। जबकि नितिन फौजी हरियाणा के महेंद्रगढ़ का निवासी है। नितिन सेना में सिपाही है। उसकी पोस्टिंग राजस्थान के अलवर में थी। 8 नवंबर को वह दो दिन की छुट्टी लेकर घर पहुंचा था, लेकिन इसके बाद उसने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की। सुखदेव गोगामेड़ी फिल्म पद्मावत और गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर मामले के बाद राजस्थान में हुए विरोध प्रदर्शन के चलते सुर्खियों में आए थे। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी राष्ट्रीय राजपूर करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।

  • पंजाब सहित इन राज्यों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

    पंजाब सहित इन राज्यों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

    चंडीगढ़ः अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मिलाजुला रुख दिख रहा है। बुधवार सुबह करीब 6 बजे WTI क्रूड हल्की बढ़त के साथ 70.50 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। वहीं, ब्रेंट क्रू़ड गिरावट के साथ 75.89 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था।

    गुजरात में पेट्रोल में 84 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। डीजल की कीमत में यहां कोई बदलाव नहीं है। पंजाब में पेट्रोल 51 पैसे और डीजल 48 पैसे महंगा हो गया है। मध्य प्रदेश, झारखण्ड और गोवा में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में हल्की बढ़ोतरी हुई है। महाराष्ट्र में पेट्रोल 11 पैसे और डीजल 12 पैसे सस्ता हुआ है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट हुई है।

    चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

    • दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर।
    • मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर।
    • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर।
    • चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर।

    इन शहरों में कितने बदले दाम

    • नोएडा में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
    • गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
    • लखनऊ में पेट्रोल 96.47 रुपये और डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
    • पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.36 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
    • पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

    हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

    सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।

  • जालंधरः Vasal Hospital में हुआ हंगामा, मरीज को ठंड में बाहर निकालने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कपूरथला चौक के पास स्थित वासल अस्पताल के बाहर देर रात जमकर हंगामा हो गया। दरअसल, जम्मू से आए परिवार ने अस्पताल के डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए है। पीड़ित किशन शर्मा का कहना है कि रुपए न देने पर डॉक्टर ने देर रात कड़ाके की ठंड में मरीज को अस्पताल से बाहर निकाल दिया। जबकि इस मामले को लेकर जब अस्पताल के डॉक्टर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पेशेंट उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था। जिसके बाद अस्पताल में काफी हंगामा होने को लेकर घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची थाना-2 की पुलिस को दोनों ही पक्षों ने अपना पक्ष रखते हुए सबूत सौंपे।

    दूसरी ओर, अस्पताल के डॉक्टर ने कहा कि केवल कृष्ण द्वारा लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। जब केवल कृष्ण शर्मा पेशेंट लेकर अस्पताल पहुंचा तो उसे ऑपरेशन करने के लिए कहा गया था। इसके बाद शर्मा द्वारा ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया गया और पैसे भी देने से इनकार कर दिया गया। साथ ही उन्हें धमकी भी दी गई। जब डॉक्टर को धमकियां दी गई तो पेशेंट वहां से ले जाने के लिए कहा गया। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने अपने पेशेंट को खुद ही अस्पताल के बाहर लेटा दिया।

    वहीं जम्मू से आए केवल किशन शर्मा ने बताया वह नवंबर महीने में रिश्तेदार काे इलाज के लिए जालंधर के कपूरथला चौक में स्थित vasal अस्पताल लाए थे। डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। दो बार ऑपरेशन किए गए, मगर वह ठीक नहीं हुए। आज डॉक्टर ने उनको तीसरा ऑपरेशन करने को बोला। तीसरे ऑपरेशन के लिए वह आज पहुंचे तो डॉक्टर ने दोबारा पैसे की मांग की। जब उन्होंने कहा कि वह पहले ही इतने पैसे उन्हें दे चुके हैं और पैसे उनके पास नहीं है। इतना सुनते ही डॉक्टर ने उन्हें बाहर निकाल दिया। इसके बाद मरीज अस्पताल के बाहर ही कंबल लेकर लेट गए। अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत करवाया।

  • जालंधरः बस स्टैंड पर पसरा सनाटा, कर्मियों ने किया बड़ा ऐलान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: अगर आप भी सरकारी बस में सफर करने के लिए जा रहे है तो यह खबर आपके लिए अहम है। दरअसल, बस स्टैंड पर सनाटा पसर गया है। बताया जा रहा है कि सरकारी बस चालकों ने आज 2 घंटे तक बसों का चक्का जाम करने का ऐलान किया है। इसी के तहत सरकारी बस चालकों द्वारा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक 2 घंटे तक बस यातायात रोका जाएगा और केंद्र सरकार का पुतला फूंका जाएगा। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

    जानकारी देते हुए पंजाब रोडवेज, पनबस, पी.आर.टी.सी. कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब के प्रधान रेशम सिंह गिल ने कहा कि बड़े स्तर पर पनबस, पी.आर.टी.सी. के कर्मचारियों को किसी भी आउटसोर्स कर्मचारी को पक्का नहीं किया गया है। इसके विपरीत कुछ कर्मचारियों को कम वेतन दिया जा रहा है। मजदूरी समान रूप से नहीं मिल रही है। सरकार के फैसले के बावजूद बर्खास्त कर्मचारियों को ड्यूटी पर नहीं रखा जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि दूसरी ओर, पनबस की 371 बसें भी कर्ज से मुक्त हो चुकी हैं, लेकिन उन बसों को चलाने के लिए 483 ड्राइवर और कंडक्टर नहीं हैं। सरकार अब तक हजारों कर्ज मुक्त पनबस बसों को पंजाब रोडवेज में मर्ज कर चुकी है, लेकिन पनबस कर्मचारियों को पंजाब रोडवेज में मर्ज नहीं किया गया है। अब प्रबंधन अधिकारियों द्वारा एक नया आदेश जारी किया गया है, जो रोडवेज बसें हैं, उनमें केवल कॉट्रेक्ट कर्मचारी कार्यरत होंगे और उन कर्मचारियों को कोई ओवरटाइम नहीं दिया जाएगा।

  • जालंधरः सरकार और ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल को लेकर आया बड़ा बयान

    जालंधर, ENS:  हिट एंड रन मामले में नए कानून को लेकर सरकार और ट्रांसपोर्टरों के बीच अभी कोई सुलह नहीं हुई। इस संबंध में वे आज सुबह 11 बजे रामा मंडी चौक जालंधर और 5 जनवरी को फिल्लौर में ट्रक ऑपरेटरों का इकट्ठ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने काले कानून तो खत्म नहीं किए। लेकिन कुछ सरकार समर्थक ऑपरेटर जानबूझकर हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर रहे हैं। ऑल पंजाब ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन के अध्यक्ष हैप्पी संधू ने कहा है कि उनकी यूनियन ने केंद्र द्वारा ड्राइवरों के खिलाफ बनाए गए काले कानून के खिलाफ कोई भी हड़ताल खत्म नहीं की है।

    जब काले कानून खत्म नहीं हुए तो हम हड़ताल कैसे खत्म कर सकते हैं।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पंजाब पुलिस उनके घर पर छापेमारी कर रही है और उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है, लेकिन उन्हें जेल जाने का डर नहीं है। पंजाब और केंद्र सरकार के खिलाफ उनका संघर्ष जारी रहेगा।

  • पेट्रोल और डीजल को लेकर आई राहत भरी खबर, पहुंचा तेल का टैंकर

    चंडीगढ़ :  रात 11 बजे तेल का पहला टैंकर पहुंच गया। इसके बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं। वहीं सिटको ने अपने सभी पेट्रोल पंप से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है कि उनके पास कितनी मात्रा में पेट्रोल उपलब्ध है। विभाग के सेक्टर 17, सेक्टर 9, सेक्टर 38, सेक्टर 56, इंडस्ट्रियल एरिया, धनास और रायपुर कला में पंप है। कल शाम तक अधिकतर पंपों पर भीड़ उमड़ी रही। लेकिन अब हड़ताल खत्म होने के बाद दोबारा से सप्लाई शुरू हो जाएगी।

    कल चंडीगढ़ के जिला मजिस्ट्रेट ने दोपहिया और चार पहिया वाहनों पर पेट्रोल में कैंपिंग के आदेश दे दिए थे। इसमें दोपहिया वाहन के लिए 2 लीटर और चार पहिया वाहन के लिए 5 लीटर पेट्रोल की सीमा निर्धारित कर दी थी। आज सप्लाई शुरू होने के बाद जिला मजिस्ट्रेट की तरफ से नए आदेश जारी किए जा सकते हैं। जिसमें इन आदेशों में छूट दी जा सकती है।

    मंडी में पहुंचे 8 ट्रक

    ​​​​​​​​​​​​​​चालकों की हड़ताल का असर सब्जी मंडी में भी देखने को मिला। यहां पर सिर्फ सब्जी वाले सिर्फ आठ ट्रक ही पहुंचे हैं। जबकि सामान्य दिन में 15 से 20 ट्रक तक पहुंचाते हैं। आढ़ती संगठन के प्रधान बृजमोहन ने कहा कि अभी हालात सामान्य है। अब अगर हड़ताल खुल गई है तो कोई दिक्कत नहीं आएगी। अगर यह हड़ताल लंबी चलती तो परेशानी थी।

  • पंजाबः Petrol Pump गोली चलने से मची अफरा-तफरी, देखें CCTV

    फरीदकोट: ट्रक यूनियनों की हड़ताल के कारण चीजों की आपूर्ति को लेकर जनता में हाहाकार मची हुई है। इसी बीच पंजाब के फरीदकोट में पेट्रोल पंप पर देर शाम गोली चल गई, जिससे एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा बनाए नए “कानून हिट एंड रन”  के तहत  हड़ताल दौरान गांवों के पेंट्रोल पर लोगों की भीड़ बढ़ गई, जिस कारण देर शाम 3 मोटरसाइकिल सवार फरीद किसान सेवा केंद्र ओलख के पंप पर तेल डलावने के लिए पहुंचे।

    इसी दौरान किसी बात को लेकर पंप के मालिक बलजिंदर सिंह निवासी औलख के साथ विवाद हो गया। इस दौरान उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए फायर किया। जिसमें एक गोली मोटरसाइकिल चालक को लगी, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज फरीदकोट ले जाया गया। युवक जिसकी पहचान अमरिंदर सिंह के रूप में हुई की, टांग में लग गई। बताया जा रहा है कि उक्त मोटरसाइकिल सवार गांव कन्हेया वाला  के रहने वाले हैं।

    घटना की जानकारी मिलते ही कोटकपूरा के डी. एस.पी. शमशेर सिंह शेरगिल, एस.एच.ओ. चमकौर सिंह और चौकी प्रभारी गुरबख्श सिंह मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी। डीएसपी शमशेर सिंह ने कहा शाम कि पंप पर पेट्रोल डलवाने को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद पेट्रोल पंप के मालिक बरजिंदर सिंह ने फायर कर दिया और जो युवक झगड़ रहे थे उनमें से एक अमरिंदर सिंह को गोली लगी। डीएसपी ने बताया कि पेट्रोल पंप पर काफी लंबी लाइन थी और किसी वजह से झगड़ा हो गया। घायल युवक खतरे से बाहर है और हॉस्पिटल में इलाज करवाया जा रहा है।

  • आप CM ईडी के सामने नही होंगे पेेश, जाने मामला

    नई दिल्ली : दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल आज भी ED के सामने पेश नहीं होंगे। ED ने उन्हें तीसरी बार समन पेश कर आज यानी 3 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था। आम आदमी पार्टी  ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले नोटिस क्यों जारी किया गया है। AAP के 3 नेता सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह शराब नीति केस में जेल में हैं।

    इसके पहले ED ने दो समन भेजकर 2 नवंबर और 21 दिसंबर को केजरीवाल पेश होने को कहा था। लेकिन, केजरीवाल ने इन दोनों समन को गैरकानूनी और राजनीति से प्रेरित बताते हुए ED के सामने पेश हाेने से इनकार कर दिया था। 21 दिसंबर का समन मिलने के बाद केजरीवाल 10 दिन के विपश्यना के लिए पंजाब के होशियारपुर चले गए थे।

    AAP ने कहा- नोटिस गैरकानूनी है
    आम आदमी पार्टी ने बुधवार को कहा- हम ED की जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हैं, लेकिन ED के नोटिस गैरकानूनी है। इनकी मंशा केजरीवाल को गिरफ्तार करने की है, ताकि लोकसभा चुनाव में केजरीवाल प्रचार न कर सकें।

    कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा- ED ने झारखंड के CM हेमंत सोरेन के करीबियों के ठिकानों पर छापा मारा। ED ने छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल को चुनाव से पहले नोटिस भेजे थे और उन पर झूठे आरोप लगाए थे। अरविंद केजरीवाल भी विपक्षी गठबंधन के नेता हैं। जांच एजेंसी अपना काम करने के बजाय विपक्षी नेताओं पर दबाव डाल रही है।

    भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा- आज भी केजरीवाल ED के सामने पेश नहीं होने से यह समझ आता है कि उनके पास कुछ छिपाने के लिए है। वह अपराधियों की तरह छिपते फिर रहे हैं।

    केजरीवाल ने कहा था- हमारे पास छिपाने को कुछ नहीं
    CBI से पूछताछ के बाद केजरीवाल ने कहा था कि CBI ने जितने सवाल पूछे मैंने सभी के जवाब दिए। हमारे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। ये पूरा का पूरा कथित शराब घोटाला झूठ है, फर्जी है और गंदी राजनीति से प्रेरित है। AAP कट्टर ईमानदार पार्टी है। हम मर-मिट जाएंगे पर कभी अपनी ईमानदारी के साथ समझौता नहीं करेंगे। वे AAP को खत्म करना चाहते हैं, लेकिन देश की जनता हमारे साथ है। लगभग 56 सवाल उन्होंने पूछे।