Blog

  • क्या जिंदा होंगे आशुतोष महाराज! दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने पत्र जारी कर बताया सच, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नूरमहल से आशुतोष महाराज को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, साध्वी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, लखनऊ की साध्वी ने समाधि ले ली है। वहीं साध्वी की ऑडियो वायरल हो रही है। जिसमें वह कह रही है कि उनका समाधि में जाने का समय हो चुका है। वहीं वायरल ऑडियो में आगे कहा जा रहा है कि विश्व कल्याण एवं गुरु आशुतोष महाराज को समाधि से उठाने हेतु वह इस समाधि को धारण कर रही है। ऐसे में सवाल यह उठ रहे है कि क्या आशुतोष महाराज जिंदा होंगे? 

    वहीं साध्वी की देखरेख कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि उनके हाथ और पैर में जितनी लीड लगाई गई है, उनमें एक्टिवी दिख रही है। वहीं उन्होंने कहा कि यह ईसीजी पेपर में भी शो कर रहा है। जबकि हार्टबीट नहीं है, प्लस नहीं है, लेकिन ईसीजी में एक्टिवी है। वहीं अन्य व्यक्ति ने कहा कि मशीन में ईसीजी का टाईम भी दिख रहा है। इसके बाद क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। उन्होंने मशीन में 7 दिन की एक्टिवी दिख रही है। उन्होंने कहा कि हमें नहीं लगता कि किसी मृतक बॉडी में 7 दिन तक ऐसी एक्टिवी आएंगी। व्यक्ति का कहना हैकि ईसीजी मशीन में देखा जा सकता है कि मशीन में अप-डाउन चल रहा है। उन्होंने कहा कि अब यह क्या है यह ऊपर वाला जानता है। जबकि ईसीजी मशीन में मृतक की बॉडी में कभी लाइन अप-डाऊन नहीं होती। 

    दूसरी ओर इस मामले को लेकर दिव्य ज्योति जागृति संस्था ने पत्र जारी किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि आशुतोषाम्वरी और उसकी मंडली (आनंद आश्रम) के समस्त दावों को खारिज करती है। ये दावे बिल्कुल निराधार और भ्रमक है। इनका दिव्य गुरु आशुतोष महाराज की समाधि और उससे जागृत होने से किंचित मात्र भी संबंध नहीं है। स्वार्थ सिद्धि एवं सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की मंशा से ये लोग सनातन धर्म की गरिमा को भी ठेस पहुंचा रहे है। उन्होंने जारी पत्र में स्पष्ट किया है कि इनका दिव्य ज्योति जागृति संस्थान से किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं है।

  • कैदी की इलाज दौरान हुई मौ’त, जाने मामला

    नई दिल्ली : तिहाड़ जेल के एक और कैदी की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है, घटना 6 फरवरी की है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार तिहाड़ जेल नंबर 3 में बंद कैदी को इलाज के लिए 2 फरवरी को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल लाया गया था जहां उसकी मौत हो गई। कैदी के परिजन जहां जेल में कैदी को जहर देकर मारने का आरोप लगा रहे वही तिहाड़ प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है तिहाड़ जेल के एक कैदी की दीनदयाल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई कैदी की मौत को लेकर मृतक कैदी के परिजन जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगा रहे है

    साथ ही उनका यह भी कहना है की जेल में उसे किसी ने जहर दे कर मार दिया हैमृतक कैदी की पहचान गुरदीप उर्फ गोरा के रूप में हुई थी जो पिछले साल विकासपुरी थाना इलाके से एक आपराधिक मामले में बंद हुआ था। हालांकि इस मामले में तिहाड़ जेल प्रशासन की तरफ से अब तक कुछ भी नहीं बताया गया है। लेकिन वेस्ट जिले के डीसीपी विचित्र वीर से मिली जानकारी के अनुसार मृतक कैदी पर विकासपुरी थाना इलाके में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था और कुछ हथियार भी मिले थे। अब मृतक कैदी के डेड बॉडी अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया है।

    मृतक कैदी के परिजनों का कहना है कि मृतक का पोस्टमार्टम भी नहीं किया जा रहा है. ना हीं इस बारे में पुलिस की तरफ से और न ही अस्पताल की तरफ से परिवार वालों को कोई पुख्ता जानकारी दी जा रही है। आखिर मृतक का पोस्टमार्टम कब होगा। यह जानकारी भी मिली है कि गुरदीप पर पहले हत्या का एक मामला था। जिसमें दस साल की सजा काटकर कुछ साल पहले बाहर आया था और फिर पिछले साल एक मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था।

  • कार शोरुम में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान, देखें वीडियो

     शिमला :  टाटा कार के शोरूम में आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे टूटी कंडी ISBT स्थित टाटा कार के शोरूम में आग लग गई। आग की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही बालूगंज, छोटा शिमला और मॉल रोड स्टेशन से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची। आग की लपटें तेजी से फैलने लगी। बस स्टैंड तक धुआं फैल गया। इससे यात्री भी सहम गए। करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है।

    आग लगने से नई टाटा टियागो और पंच गाड़ी को नुकसान हुआ है। इसके अलावा करीब 40 लाख रुपए के स्पेयर पार्ट्स जल गए। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।बालूगंज फायर स्टेशन के प्रभारी गोपाल दास ने बताया कि सुबह 4 बजकर 21 मिनट पर शोरूम में आग लगने की सूचना मिली थी। फायर कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास किए। विभिन्न फायर स्टेशनों से करीब 4 गाड़ियां मौके पर आईं। आग बुझाने में करीब 3 से 4 घंटे लग गए। आग से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग कैसे लगी इसका अभी पता नहीं चल पाया है। बालूगंज पुलिस इसकी जांच कर रही है।

  • कांग्रेस नेता के कॉलेज और DIMS हॉस्पिटल पर ED की रेड, देखें वीडियो 

    पंचकूलाः ईडी की एक टीम ने आज सुबह से ही उत्तराखंड, दिल्ली और चंडीगढ़ में कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। वहीं अब पंचकूला के सेक्टर 25 के मकान नंबर 93 और 114 में डॉ विक्रम और विवेक के मकान पर ईडी की छापेमारी की। इस दौरान पंचकूला के राईपुरपुरानी स्थिति डॉ विक्रम और विवेक के अस्पताल पर ईडी की टीम ने दबिश दी है। बताया जा रहा है कि हरक सिंह रावत के कॉलेज और हॉस्पिटल DIMS पर पड़ी ED की टीम पहुंची है।

    बता दें कि पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे। हरक सिंह रावत पर काफी समय से भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे थे। इससे पहले भी पहले भी हरक सिंह रावत पर ED की टीम दबिश दे चुकी है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत आगामी लोकसभा चुनाव में हरिद्वार सीट से दावेदारी कर रहे हैं।

  • चलती कार में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : हाउसिंग बोर्ड चौक पर चलती कार में आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही कार सवार ने धुआं उठते देखा, वह कार से नीचे उतर गया। जिसके बाद क्रेटा कार में आग लग गई। जानकारी के अनुसार 2 मिनट में कार में इतनी आग लग गई कि कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।

    यह घटना रात 8 बजे के करीब की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मनीमाजरा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड ने जब तक गाड़ी बुझाई तब तक गाड़ी जलकर खाक हो चुकी थी। बाद में गाड़ी को साइड करके ट्रैफिक को सुचारू करवाया गया।

  • दर्दनाक हादसाः कार चालक ने छात्रों को मारी टक्कर, एक की मौ+त, देखें वीडियो

    अम्बः हिमाचल के अम्ब में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां कार चालक ने छात्रों को टक्कर मार दी। जिसमें युवा छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 16 वर्षीय अरमान सिंह निवासी वार्ड नंबर 9 गांव ठठ्ल के रूप में हुई है। छात्र अपने दोस्त के साथ स्कूल जा रहा था। इस दौरान कार चालक ने उसे कुचल दिया।जानकारी अनुसार, अरमान सिंह करीब 16 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 9 गांव ठठ्ल अपने दोस्त सौरभ के साथ चुरुड़ू स्कूल के लिए जा रहा था।

    इसी दौरान नंदपुर सत्संग भवन के सामने पीछे से आ रही एक टाटा पंच HP-78A-0605 ने अरमान को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भयंकर थी कि अरमान कच्ची सड़क से उछल कर हाईवे के बीचों-बीच में जा गिरा और टाटा पंच लगभग 100 मीटर आगे जाकर सड़क से नीचे उतरकर खेत में जा खड़ी हुई। दुर्घटना के बाद टाटा पंच के दोनों सेफ्टी बैग खुल गए।

    अरमान के दोस्त सौरभ ने हिम्मत दिखाते हुए उसे सड़क से उठाकर साइड पर किया और सड़क से गुजर रहे गाड़ी चालक की सहायता से उसे सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर ने अरमान की जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने गाड़ी चालक अनिल कुमार बेटा सतीश कुमार वासी दिलवां के खिलाफ मामला दर्ज आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। एसएचओ अंब गौरव भारद्वाज ने मामले की पुष्टि की है। 

  • पंजाब : नशे में झूमते युवक की वीडियो हुई वायरल

    अमृतसर : पंजाब में नशे और चोरी के मामले बढ़ते ही जा रहे है। सोशल मीडिया पर अकसर ही नशें में धुत युवकों की वीडियो वायरल होती रहती है। ऐसा ही मामला अमृतसर से सामने आया है। जहां शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में युवक नशे में झूमता दिखाई दे रहा है। युवक सड़क पर ही बैठा हुआ है और नशे में झूम रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रही है। सुबह तकरीबन 10 बजे के आसपास राम बाग पानी की टंकी के नजदीक युवक नशें था और कुछ होश नहीं थी और राहगीर आते जाते गालियां निकाल रहे थे।

    उसके आसपास लोग खड़े थे। लेकिन कोई उसे उठाने की जहमत नहीं कर रहा था। युवक यहां पर 2-3 घंटे बैठा रहा। वह इलाका बेहद भीड़ से भरा है। यहां से बस स्टैंड आधा किलोमीटर दूर है। राम बाग के इस इलाके में सरेआम नशा और नकली शराब बिकती है। शाम के समय में बोतलें इधर से उधर जाती दिखाई देती हैं। इस इलाके से तकरीबन 400मीटर की दूरी पर थाना रामबाग है।

  • मेयर चुनाव मामला: NSUI कार्यकर्ता और पुलिस हुई आमने-सामने, की पानी की बौछारे, देखें वीडियों

    चंडीगढ़ः मेयर चुनाव नतीजों को लेकर मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं आज छात्र विंग एनएसयूआई कार्यकर्ता बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। हालांकि पुलिस ने बैरिकेडिंग की हुई है। लेकिन माहौल तनावपूर्ण होने के कारण पुलिस ने कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें कीं। जानकारी के मुताबिक, जब ये कार्यकर्ता बीजेपी कार्यालय की ओर मार्च कर रहे थे तो पुलिस और कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। बताया यह भी जा रहा है कि कि पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए हल्का लाठीचार्ज भी किया है।

    इस बीच भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है। बता दें, जब से चंडीगढ़ मेयर चनाव का परिणाम घोषित हुआ है तब से यह चुनाव विवादों में घिर गया है। चुनाव को लेकर कभी आम आदमी भी प्रदर्शन कर रही है। वहीं, बीते सोमवार सुप्रीम कोर्ट ने भी चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लोकतंत्र का मजाक बताया। आप और कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाए हैं कि भारतीय जनता पार्टी वोट चोर पार्टी है। वह वोटों की चोरी, धांधली एवं गुंडागर्दी कर चुनाव जीतती है।

  • अब बिना वीजा के ईरान में घूम सकेंगे भारतीय

    नई दिल्ली : ईरान यात्रा करने वाले भारतीय पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। वे इंडियन टूरिस्ट जो ईरान यात्रा पर जाएंगे अब उन्हें वीजा की जरूरत नहीं है। ईरान ने भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा फ्री सुविधा प्रारंभ कर ​दी है। नई दिल्ली में ईरान के दूतावास ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी है। हालांकि यह वीजा फ्री ट्रैवल 15 दिन के लिए ही रहेगा यानी पर्यटक 15 दिन बिना वीजा के ईरान में रुक सकेंगे। ईरान ने भारतीय पर्यटकों के लिए 15 दिन बिना वीजा के ईरान में रुकने की फैसिलिटी दी है। हालांकि इसमें कुछ शर्तें भी रहेंगी। इसके लिए भारतीय पर्यटकों कोएयर ट्रेवल यानी हवाई मार्ग से जाना होगा। हवाई यात्रियों को ही इस वीजा फ्री सुविधा का लाभ मिलेगा। अगर कोई टूरिस्ट 15 दिन से ज्यादा ठहरना चाहता है या 6 महीने में एक से ज्यादा बार ईरान आना चाहता है तो उसे दूसरी कैटेगरी का वीजा लेना होगा।

    अपनी गिरती इकोनॉमी के कारण पर्यटकों को​ रिझाने और टूरिज्म इंडस्ट्री से कमाई करने के उपायों के तहत ईरान इस तरह की फैसिलिटी दे रहा है। परमाणु प्रोग्राम बंद न करने के कारण ईरान पर पश्चिमी देशों ने कई तरह के प्रतिबंध लगा रखे हैं। इसका सीधा असर उसके कारोबार पर पड़ रहा है। ऐसे खस्ताहाल में अपनी इकोनॉमी को सहारा देने के लिए भारत सहित अपने 28 दोस्त देशों के लिए वीजा फ्री टूरिज्म का ऐलान ईरान ने दिसंबर 2023 में किया था। इसके बाद नई दिल्ली स्थित ईरान की एंबैसी ने अपने ताजा बयान में इस ऐलान पर मुहर लगा दी।  नई दिल्ली में ईरान की एंबैसी की तरफ से जारी बयान में कहा गया वीजा फ्री पॉलिसी की सुविधा भारतीय हवाई यात्रियों के लिए होगी, जो हवाई जहाज से ईरान पहुचेंगे। यह सुविधा सिर्फ घूमने फिरने के लिए ही ​दी गई है। इसके अलावा वे कितने दिन वहां ठहर सकेंगे, इसके लिए भी नियम कायदे तय किए गए हैं।

  • हाईवे पर चलती कार पर गिरा लोहे का गार्डर, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः पुश्ता पुलिस चौकी के पास निर्माणाधीन दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे से लोहे का गार्डर करीब 20 फुट नीचे चल रही एक कार पर गिर गया। इस दौरान कार के शीशे पर अचानक लोहे का गार्डर गिरने से एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। दरअसल, लोनी में निर्माणाधीन दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य स्थल के नीचे से वाहन गुजर रहे थे। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य बिना किसी सुरक्षा उपकरणों के किया जा रहा था। जिसके चलते लोहे का भारी गार्डर कार की विंडशिल्ड को तोड़ते हुए आर-पार हो गया। इस घटना में कार चालक की जान बच गई, लेकिन मामले में अभी किसी प्रकार की कोई पुलिस शिकायत नहीं की गई है।

    यह है पूरा मामला

    दिल्ली देहरादून हाईवे पर लोनी स्थित पावी गांव के पास एक बड़ा हादसा होने से बच गया। हाईवे पर फ्लाईओवर निर्माण का कार्य चल रहा था। इस दौरान नीचे से वाहन भी गुजर रहे थे। निर्माण कार्य के दौरान एक लोहे का भारी गार्डर नीचे से गुजर रही कार के शीशे को तोड़ते हुए अंदर घुस गया। लोहे का गार्डर कार चालक के स्टेयरिंग पर जाकर लगा। हादसे में कार चला रहे युवक को मामूली चोट आई है, किन्तु उसकी गाड़ी बुरी तरह छतिग्रस्त हो गई है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि ट्रैफिक को डायवर्ट किए बिना कार्य किया जा रहा है जोकि बेहद खतरनाक है। 

    नहीं दी शिकायत

    दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से लोनी होते हुए दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य किया जा रहा है। लोनी में स्थित पावी गांव में इस एक्सप्रेसवे पर एक फ्लाईओवर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस दौरान सड़क पर जा रही कार के ऊपर अचानक लोहे का गार्डर गिरने से आसपास को लोगों में हड़कंप मच गया। कार में गार्डर लगने के बाद वहां भीड़ जमा हो गई। इस हादसे की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आरोप है कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे पर बिना किसी सुरक्षा कवच लगाए फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। जिसके बाद यह हादसा सामने आया है। हादसे के बाद कार चालक ने किसी प्रकार की शिकायत अभी तक पुलिस को नहीं दी है।