Blog

  • महाविद्यालय ऊना में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत “सड़क सुरक्षा जागरूकता” नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के रोड सेफ्टी क्लब ने महाविद्यालय प्राचार्य डॉ सतीश कुमार बंसल के संरक्षण में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत “सड़क सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूकता” विषय पर एक नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में सबसे अच्छा नारा शिल्पा सोढ़ी का रहा। उनके नारे को प्रथम स्थान, सुश्री सुषमा के नारे को द्वितीय स्थान, भजन कौर के नारे को तृतीय स्थान, रमनदीप और सुश्री पलक कुमारी के नारे को प्रतियोगिता का सांत्वना पुरस्कार मिला। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मंजीत सिंह मान, डॉ सुनील दत्त और डॉ मोनिका ठाकुर रहीं। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अशोक कुमार रहे। इस दौरान पूर्वी कला मंच के कलाकारों ने नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क पर लापरवाही बरतने से होने वाली दुर्घटना के बारे में तथा सुरक्षा के उपायों को अपनाकर अपना अनमोल जीवन बचाने के बारे में संदेश दिया। इसके साथ ही नेक व्यक्ति के कर्तव्यों एवं दायित्व के बारे में भी नाटक के माध्यम से संदेश दिया।


    महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतीश कुमार बंसल ने अपने संबोधन में सड़क पर होने वाली दुर्घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि सरकार को वाहनों की गति को नियंत्रित करने के उपाय वाहनों में किया जाना चाहिए। आज सिर्फ बच्चे ही नहीं बड़े और पढ़ें लिखे भी लापरवाही से वाहन चलाते है जिससे दुर्घटना हो रही है। आज हम सभी को यातायात नियमों के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। सिर्फ समाज में संदेश देने से इस समस्या का समाधान नहीं होगा, इस समस्या को जड़ से खत्म करने की आवश्यकता है। आज सभी को इसके बारे में पता होना चाहिए क्योंकि मुख्य मौत की वजह सड़क दुर्घटना बन रही है। हर किसी को अपने शुरुआती समय से ही यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में पता होना चाहिए, ताकि वे बाद के जीवन में सुरक्षात्मक व्यवहार अपना सकें।


    मुख्यातिथि अशोक कुमार ने क्लब के सभी सदस्यों और प्रतिभागियों को इस प्रकार की प्रतियोगिता में भाग लेकर समाज में संदेश देने के लिए उनका हौसला बढ़ाया।  मुख्यातिथि और प्राचार्य ने प्रतियोगिता के सभी विजेता विद्यार्थियों को अपने कर-कमलों से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। क्लब के समन्वयक डॉ भगवान दास ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, प्राध्यापकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सभी उपस्थित विद्यार्थियों को क्षेत्रीय परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा जानकारी एवं मार्गदर्शिका और वाहन धारकों व चालकों के लिए सड़क सुरक्षा चिन्ह एवं संकेतावली नामक पुस्तिका वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और प्राध्यापक उपस्थित रहे।

  • ਪੰਜਾਬ : SGPC ਕਮੇਟੀ ਤੇ ਅੰਤਰਿਗ ਕਮੇਟੀ ਦੀ ਅਹਿਮ ਮੀਟਿੰਗ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਵੱਲੋਂ 72 ਘੰਟੇ ਦੇ ਨੋਟਿਸ ਤੇ ਸੱਦੀ ਗਈ। ਅੰਤ੍ਰਿਗ ਕਮੇਟੀ ਵਿੱਚ ਭਾਈ ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਰਾਜੋਆਣਾ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਆਰ ਜਾਂ ਪਾਰ ਦਾ ਫੈਸਲਾ ਲੈਣ ਲਈ ਕਿਹਾ ਹੈ। ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਨੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਸਮੁੱਚੀ ਅੰਤ੍ਰਿਗ ਕਮੇਟੀ ਵਿਚ ਲੰਬੀਆਂ ਵਿਚਾਰਾਂ ਕਰਕੇ ਭਾਈ ਰਾਜੋਆਣਾ ਨੂੰ 5 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਨਾ ਕਰਨ ਦੀ ਵੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਹੈ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਮੁੱਚੇ ਪੰਥ ਵੱਲੋਂ ਪਿਛਲੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ 11 ਮੈਂਬਰੀ ਕਮੇਟੀ ਬਣਾਈ ਗਈ ਸੀ। ਜੋ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੇ ਰਿਹਾਈ ਲਈ ਕਾਰਵਾਈਆਂ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸੇ ਕਮੇਟੀ ਵਿੱਚੋਂ ਤਿੰਨ ਮੈਂਬਰ ਛੱਡ ਗਏ ਸਨ ਤੇ ਰਹਿੰਦੇ ਅੱਠ ਮੈਂਬਰ 2 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਦਫ਼ਤਰ ਵਿਖੇ ਇਕੱਤਰਤਾ ਕਰਕੇ ਅਗਲੀ ਰਣਨੀਤੀ ਤਿਆਰ ਕਰੇਗੀ।

  • पंजाब : चोरी करने आया चढ़ा लोगों के हत्थे, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    मोगा: हर रोज मोटरसाइकल चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। चोर खुले आम घूमते दिखाई देते है। भले ही पुलिस भी इन को पकड़ने की मुहिम चला रही है। वही ताजा मामला सामने आया है मोगा की एमएलए डाक्टर अमनदीप कौर के दफ्तर के बाहर का। जहां एक चोर दफ्तर के बाहर खड़े मोटर साइकल को जब चोरी करने लगा।

    अभी चोर ने मोटरसाइकल को डुप्लीकेट चाबी ही लगाईं थी, की वही पर खड़े गार्ड ने उसको देख लिया और पकड़ लिया। वहा खड़ी जनता ने उसकी खूब धुनाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वही चोर ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया। चोर ने यह भी मान लिया की वेह पहले भी मोटर साइकल चोरी कर के ले गया था और आज फिर चोरी करने आया था।

  • तहसील कार्यालय में सीएम फ्लाइंग की टीम ने की रेड, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा कालका से बड़ी खबर सामने आई है। जहां तहसील कार्यालय में सीएम फ्लाइंग की टीम ने रेड की। मिली जानकारी के मुताबिक रेड के दौरान मौके पर कोई भी अधिकारी अपने कार्यलय में मौजूद नहीं था। इस दबिश के दौरान सीएम फ्लाइंग की टीम ने मौके से प्राईवेट कंप्यूटर ऑपरेटर काम करते देखें। जिससे कार्यलय में काम करवाने आए लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि सुबह ऑफिस में लोग 10:00 बजे से आकर खड़े हुए हैं, लेकिन मौके पर कोई भी अधिकारी न होने के कारण आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

  • पंजाबः परिवार पर तेजधार हथियारों से हमलावारों ने किया हमला, देखें CCTV

    अमृतसरः पंजाब में दिन-ब-दिन क्राइम की वारदातें बढ़ रही है। वहीं क्राइम की बढ़ रही वारदातों को लेकर लोगों में मन में डर का माहौल बनने लगा है। ताजा मामला जंडियाला गुरू के अधीन आते गहिरी मंडी कस्बे से सामने आया है। जहां कुछ युवकों ने एक परिवार पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान हमलावारों ने उक्त परिवार के घर में जमकर तोड़फोड़ भी की। घटना वहीं पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित महिला परमजीत ने बताया कि मार्च महीने में उनके परिवार पर इन युवकों ने हमला किया था। महिला ने कहा कि बीती रात भी 20 से 25 युवक हमारे घर आये और पुरानी दुश्मनी को लेकर हम पर हमला कर दिया। इस दौरान हमलावारों ने घर में तोड़फोड़ की।

    इस मारपीट में उनका बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस संबंध में पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। वहीं पीड़ित परिवार अब पुलिस से न्याय की मांग कर रहा है। वहीं दूसरी ओर इस मामले में संबंध में पुलिस के जांच अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है। उन्होंने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया है। पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ है।

    देर रात भी कुछ युवकों ने परमजीत कौर के घर पर हमला कर दिया और घर में तोड़फोड़ की गई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि युवकों द्वारा इस तरह की गुंडागर्दी किए जाने को लेकर पंजाब में कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं आम लोगों में भी डर का माहौल बन रहा है। अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और कब तक कार्रवाई की जाती है।

  • अखिल भारतीय मजदूर संगठन ने पंजाब के प्रधान की नियुक्त, देखें वीडियो

    मोगा : देश में मजदूरों की बहुत सी समस्याएं है और उन समस्याओं को सुलझाने के काम अखिल भारतीय मजदूर संघटन रजिस्टर हमेशा ही बड़ चढ़ कर काम कर रही है। वही अब पंजाब के मजदूरों और सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को हल करवाने के लिए अब पंजाब में संगठन को बनाया है। अखिल भारतीय मजदूर संगठन रजिस्टर ने पंजाब के प्रधान की नियुक्ति की। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव ने कुलवंत राय बोहत को पंजाब अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र दिया।

    ताकि वह पंजाब में संगठन को मजबूत करे और सभी जिलों में संगठन की इकाइयों का गठन कर मजदूरों की लड़ाई को लड़ा जा सके। वही इस मौके पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। कुलवंत राय बोहत ने कहा की वह मजदूरों के हक की लड़ाई पूरी ईमानदारी से लड़ेगे और मजदूरों को उनका पूरा हक मिलेगा। इस दौरान वहां आए मेहमानों ने कुलवंत राय बोहत को फूल की माला डालकर बधाई दी।

  • 34 साल 8 महीने 5 दिन शिक्षा विभाग में सेवा देने के बाद श्रीकांत सोनी प्रधानाचार्य पद से हुए सेवानिवृत्ति

    ऊना/ सुशील पंडित: राजकीय वरिष्ठ  माध्यमिक पाठशाला लठियानी स्कूल के प्रधानाचार्य के पद पर सेवाएं दे रहे श्री श्रीकांत सोनी 30 नवंबर 2023 को सेवानिवृत हो गए हैं इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभिन्न स्कूलों में अपनी सेवाएं दी सर्वप्रथम उन्होंने शिक्षा विभाग में टीजीटी पद से  जिला कांगड़ा में अपनी लगातार 25 वर्ष तक इसी पद पर सेवाएं दी तत्पश्चात उन्हें शिक्षा विभाग द्वारा पदोन्नति कर हेड मास्टर बना दिया गया। इस पद पर रहकर उन्होंने दो स्कूलों में अपनी सेवाएं दी सर्वप्रथम उन्हें हेड मास्टर बनाकर थलोनी जिला कांगड़ा में भेजा गया उसके पश्चात पनियाली जिला हमीरपुर में इसी पद पर रहकर सेवाएं देने का मौका मिला। तत्पश्चात विभाग द्वारा इन्हें प्रधानाचार्य बनाकर सर्वप्रथम भद्रकाली भेजा गया भद्रकाली में इन्होंने 8 अप्रैल 2022 से 30 अक्टूबर 2022 तक सेवाएं दी। 30 अक्टूबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक इन्होंने लठियानी स्कूल में प्रधानाचार्य पद पर रहकर अपनी शिक्षा जगत में सेवाएं देने वाली पारी का समापन किया । इस समापन मौके पर स्कूल में एसएमसी कमेटी के प्रधान लेख राज एवं सदस्य ब क्षेत्र के प्रबुद्ध लोग वह स्कूल का स्टाफ उपस्थित रहकर उन्हें विदाई दी।
  • लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अम्ब स्कूल के निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण

    ऊना/ सुशील पंडित: लोक निर्माण व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अम्ब में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम की समीक्षा करने निर्माण स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इंडोर स्टेडियम की प्रगति की समीक्षा की और कार्यस्थल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अम्ब में 247.54 लाख रूपये की लागत से इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इंडोर स्टेडियम के बनने से विद्यार्थियों को बिना किसी कठिनाई से अपनी तैयारी करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्माणकार्य में तीव्रता लाने के निर्देश दिये ताकि विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि निर्माणकार्य को पूरा करने के लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान कर दिया जाएगा।

    इस अवसर पर एसडीएम अम्ब विवेक महाजन, एक्सियन लोक निर्माण दिनकर शर्मा, प्रिंसीपल अम्ब स्कूल के अतिरिक्त अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

  • पंजाब : हथियारबंद हमलावरों ने दुकान पर की मारपीट और तोड़फोड़, देखें CCTV

    मोगा : हर रोज कही न कही गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिलता है। पुलिस इस पर कार्रवाई भी करती है। लेकिन गुंडागर्दी की घटनाएं कम नहीं हो रही है। वही ताजा मामला आया है मोगा में स्थित रेलवे रोड पर हथियारों से लैस करीब 9 हमलावरों ने जमकर हुडदंग मचाया। सभी ने मिलकर 2 युवकों से जमकर मारपीट की और फिर दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। ये सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

    वही जानकारी देते हुए दुकान में काम करने वाले लड़के ने बताया के आज से 15 दिन पहले भी अज्ञात व्यक्ति हमारी दुकान में आकर दुकान के मालक कमल के साथ मारपीट कर के गए थे और तब वह धमकी भी देकर गए थे। जिस की सूचना पुलिस को दे दी गई थी। फिर देर शाम 9 अज्ञात व्यक्ति हमारी दुकान में आए और आते ही तेजधार हथियारों से हम पर हमला कर दिया ओर हमारी दुकान की तोड़फोड़ करने लगे। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस को सूचित कर दिया गया है और पुलिस कार्रवाई कर रही है।

  • सड़क हादसे में पंजाबी युवक की मौत, 2 साल पहले गया था विदेश, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः गांव गंधड़ से दुखद खबर सामने आई है। जहां से अमेरिका गए युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान 29 वर्षीय मनदीप सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनदीप 2 साल पहले ही अमेरिका गया था। जानकारी के मुताबिक मनदीप वहां ट्रक ड्राइवर के तौर पर काम करता था और कोहरे के कारण यह हादसा हुआ। मनदीप 2015 में चिली गया था और उसके बाद 2021 में अमेरिका चला गया। जहां उन्होंने ट्रक ड्राइवर के रूप में काम किया। जिला श्री मुक्तसर साहिब के गांव गंधड़ के किसान नेता परगट सिंह सरां के बेटे मनदीप सिंह मनी की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत होने के सूचना मिलने पर पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।

    इस मौके पर परिजनों और ग्रामीणों ने पंजाब और केंद्र सरकार से शव वापस लाने की मांग की है। परिवार के मुताबिक मनदीप सिंह अमेरिका के शहर कैलिफोर्निया में रहता था और बड़ा ट्राला चलाता था। परिवार ने बताया कि हादसा 26 नवंबर को हुआ जब मनदीप सिंह ट्राला चला रहा था और दूसरे ट्राले ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे  में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह करीब 7 साल पहले चिली गया था और वहां से अमेरिका चला गया। परिजनों के अनुसार वह एक बार 2018 में कुछ दिनों के लिए पंजाब आया था। मनदीप सिंह मनी की अभी तक शादी नहीं हुई थी। उक्त परिवार एक मेहनती किसान परिवार है और किसान संगठनों से जुड़ा हुआ है।