Blog

  • पंजाबः पंप पर कम पेट्रोल डालने को लेकर हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

    लुधियानाः गिल रोड़ पर स्थित पेट्रोल पंप भारी हंगामा होने का मामला सामने आया है। जहां व्यक्ति ने पंप के कारिंदो पर पेट्रोल कम डालने के आरोप लगाए है। इस दौरान उक्त बाइक सवार ने कहा कि वह उक्त पंप से 500 रुपए का पेट्रोल डलवाला, लेकिन जब चैक किया गया तो पेट्रोल कम निकला। जिसके बाद पंप पर भारी हंगामा हो गया। पीड़ित का कहना है कि वह गिल रोड़ से दयाल रोड़ तक गया तो पता चला कि उसकी बाइक पर कर्मी द्वारा पेट्रोल कम डाला गया। जिसके बाद जब चैक किया गया तो 5 लीटर पूरा पेट्रोल नहीं निकला।

    पीड़ित का कहना है कि जब वह पंप पर आया तो कम था और वहां पर उसने 500 का पेट्रोल डलवाया। जिसके बाद उसने दोबारा फिर पेट्रोल डलवाया। कहा जा रहा है कि पंप से 7 लीटर पेट्रोल डलवाया गया, लेकिन बाइक से 5 लीटर भी पूरा नहीं निकला। जिसके बाद कर्मी ने कहा कि गलती से नोजल उठाई गई, जिसके कारण पेट्रोल कम डाला गया। इस दौरान उसे जब सख्ती से पूछा गया कि वह कब से यह काम कर रहे है। इसके बारे में कुछ नहीं पता।

    लेकिन उसके बावजूद पंप का मैनेजर और पंप कर्मी का कहना है कि वह कोई हेराफेरी नहीं करते है। हालांकि लोगों का कहना है कि वहां पर पहले भी कई शिकायते मिल चुकी है। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया उसने पंप से 500 का तेल डलवाया लेकिन उसकी बाइक की सूई कुछ दूरी पर जाकर नीचे घिर गई। जिसके बाद उसने दोबारा 200 का पेट्रोल डलवाया तो उसे पहले पेट्रोल में हुई घड़बड़ के बारे में पता चला।

  • पंजाबः एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर संजू के पिता का आया बयान, देखें वीडियो 

    लुधियानाः दोराहा के टिब्बा पुल पर बीते दिन पुलिस एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर संजू बामण को लेकर पिता रामकुमार मीडिया के सामने आए। इस दौरान उन्होंने गैंगस्टर संजू को लेकर कहा कि उन्होंने उसे घर से बेदखल कर दिया गया था। रामकुमार ने बताया मना करने के बावजूद संजू बुरे लोगों की रंगत में रंग गया। जिसके कारण वह आए दिन लूटपाट, मारपीट की वारदातें में शामिल हो गया। संजू की इस हरकतों से परेशान होकर उन्होंने उसे घर से निकाल दिया था।

    उन्होंने कहा कि उनके पास बेटे का संस्कार करने के पैसे नहीं है। उन्होंने बताया कि कल तक जिन लोगों के साथ उसकी अच्छी दोस्ती थी आज वही लोग उसकी जान के भी दुश्मन बने हुए थे। इलाके में रहते कुछ युवकों के साथ उसने कई आपराधिक वारदातों को भी अंजाम दिया था। किसी बात को लेकर इन युवकों के साथ उसका मनमुटाव हो गया था। पिछले 8 साल से वह अपराध की दुनिया में था। रामकुमार ने कहा संजू के कारनामों के कारण घर के बर्तन तक बिक गए।

    आज घर के हालात या बन गए हैं के रसोई घर की छत नहीं है और चूल्हे में आज तक आग नहीं जली। रोटी खाने तक के लाले पड़ चुके हैं। राम कुमार ने बताया कि उसके जूते पिछले 3 सालों से फटे हुए हैं। रामकुमार ने कहा उन्होंने बेटे संजू को एक अच्छा इंसान बनने का प्रयास किया। जब तक उसकी मां जिंदा थी तो वह उसे डांट कर या मारपीट कर समझ लेते थे। मां के करने के बाद संजू उनके कहने से बिल्कुल बाहर हो गया। रोजाना शराब पीकर घर में हंगामा करता था। बेटे संजू को जब कोई गैंगस्टर कहता है तो मुझे दुख लगता था।

  • पंजाबः बदमाशों में हुई मुठभेड़ के बाद घायल संभव जैन और CP कुलदीप चहल का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः गारमेंट के कारोबारी संभव जैन को किडनैप कर गाड़ी लूटने और उस पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने देर रात बदमाशों में हुई मुठभेड़ में 2 आरोपियों को मार गिराया। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर घायल संभव जैन ने वीडियो जारी कर पुलिस प्रशासन का धन्यावाद किया। इस दौरान घायल संभव ने बताया कि 17 तारीख को कुछ व्यक्तियों ने उसे गोली मारकर अगवा कर लिया था। जिसके बाद उसे 3 घंटे बाद सुनसान जगह पर फैंक कर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। जिसके बाद परिवार ने पुलिस ने मदद मांगी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे भर्ती करवाया। इस दौरान संभव जैन ने कहा कि पुलिस कमिशनर कुलदीप चाहल ने उसे अस्पताल में हाल जानने के दौरान आरोपियों को जल्द काबू करने का आश्वासन दिया।  जिसके बाद देर रात पुलिस ने एनकाउंटर कर 2 व्यक्तियों को मार गिराया। संभव जैन ने पंजाब पुलिस और पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल का इस कार्रवाई को लेकर धन्यावाद किया।

    वहीं दूसरी ओर दोराहा के टिब्बा पुल पर एनकाउंटर के बाद तुरंत पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल मीडिया के सामने आए। किसी तरह की अफवाह न फैले, इसके लिए पूरी जानकारी खुद दी। कुलदीप चहल ने बताया कि इस घटना दौरान बदमाशों के साथ 30 से 35 गोलियां चली। पुलिस ने बताया कि आरोपी एक्टिवा पर सवार होकर जा रहे है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने गोलियां चलाते हुए दोनों को मार गिराया। सीपी कुलदीप चहल ने बताया कि 17 नवंबर को लुधियाना के हौजरी कारोबारी संभव जैन को 7 लोगों ने किडनैप किया। उन्हें कार में घुमाते रहे।

    फिर जांघ में गोली मारकर फिरौती मांगी। उनकी कार लूटकर ले गए। परिवार संग मिलकर पुलिस ने उनकी जान बचाई। हमने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन संजू बामण और शुभम गोपी गिरफ्त से बाहर थे। संजू बामण का अपना गैंग है। गोपी उसका करीबी था। संजू ही कारोबारी की किडनैपिंग और फिरौती के इस केस का मास्टरमाइंड था। जिस दिन कारोबारी को किडनैप किया गया, संजू ने ही उसे गोली मारी थी। इन दोनों का 2016 से क्रिमिनल रिकॉर्ड है। इन पर लूट-डकैती के कई केस दर्ज हैं। सीपी कुलदीप चहल ने बताया कि कारोबारी संभव जैन का मामला काफी बड़ा था। कारोबारियों के भी लगातार फोन आ रहे थे। लुधियाना पुलिस हर तरह से केस को ट्रेस करने में जुटी थी। ह्यूमन इंटेलिजेंस से हमें इनके बार में पता चला।

    जब पुलिस को पता चला कि ये दोनों लुधियाना में हैं तो फिर इनको पकड़ने के लिए टीम भेजी गई। टीम एक्टिवा पर जा रहे इन दोनों बदमाशों के पीछे लग गई? पुलिस कमिशनर ने कहा कि संजू बामण और शुभम गोपी को भनक लग गई कि पुलिस उनके पीछे है। उनके पास ऑटोमैटिक हथियार थे। उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। जिसमें यह दोनों मौके पर ही मारे गए। बता दें कि बुधवार रात दोराहा में हुए एनकाउंटर में लुधियाना पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़ हुई। जिसमें गैंगस्टर संजीव उर्फ संजू बामण और शुभम उर्फ गोपी मारे गए। इस केस में 5 आरोपियों को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी थी। एनकाउंटर का पूरा प्लान इस तरह से था कि पुलिस ने न केवल उनके खुले हाईवे पर घेरा बल्कि चंद मिनटों में ढेर कर दिया। करीब 8 मिनट ही यह एनकाउंटर चला। जिसमें दोनों बदमाश पुलिस की गोली से बीच सड़क पर औंधे मुंह गिर गए। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਦੰਗਾ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੇ ਫੂਕਿਆ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਪੁਤਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : 1984 ਪੀੜਤਾਂ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸੁਣਵਾਈ ਨਾ ਹੋਣ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ, ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਖਿਲਾਫ ਰੋਸ਼ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ। ਜਿੱਥੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਵੀ ਫੂਕਿਆ ਗਿਆ। ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਜਗਰਾਉਂ ਪੁਲ ਉੱਪਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਵੱਡਾ ਜਾਮ ਲੱਗ ਗਿਆ। ਜਿੱਥੇ ਪਹੁੰਚੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀ ਨੂੰ ਸਮਝਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਜਰੂਰ ਕੀਤੀ ਗਈ, ਪਰ ਪੁਲਿਸ ਬੇਬਸ ਨਜ਼ਰ ਆਈ । ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਾਨਯੋਗ ਹਾਈਕੋਰਟ ਵੱਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਹੱਕ ਵਿੱਚ ਕਈ ਫੈਸਲੇ ਸੁਣਾਏ ਗਏ ਹਨ । ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਉਹ ਬਾਰ-ਬਾਰ ਸੀਨੀਅਰ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਕੋਲ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਪਰ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਸੁਣਵਾਈ ਨਹੀਂ ਹੁੰਦੀ । ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਵੀ ਮਿਲਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ, ਪਰ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ 2 ਸਾਲਾਂ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਸਮਾਂ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ।

    ਇਨਾ ਹੀ ਨਹੀਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਦਫਤਰਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੀ ਜਲੀਲ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਉਹ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਹਨ ਅਤੇ ਕੱਲ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਕੋਠੀ ਅੱਗੇ ਪੰਜ ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਮਰਨ ਵਰਤ ਉੱਪਰ ਬੈਠਣਗੀਆਂ । ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਉਦੋਂ ਤੱਕ ਚੱਲੇਗਾ, ਜਦੋਂ ਤੱਕ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਸੁਣਵਾਈ ਨਹੀਂ ਹੋ ਜਾਂਦੀ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਬੇਸ਼ੱਕ ਪੁਲਿਸ ਬੇਬਸ ਨਜ਼ਰ ਆਈ, ਪਰ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਝਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਜਰੂਰ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ।

  • पंजाबः साधु सिंह धर्मसोत के बाद पूर्व विधायक के घर ED की दबिश

    होशियारपुरः पंजाब में पूर्व मंत्रियों पर एक बार फिर से ईडी की टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में आज सुबह अमलोह में साधु सिंह धर्मसोत के घर पर ईडी की टीम ने रेड की है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक टांडा से पूर्व कांग्रेस विधायक संगत सिंह गिलजियां के घर पर भी ईडी की टीम ने दबिश दी है। सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी गिलजियां गांव के संगत सिंह के घर में हुई। लेकिन अभी तक ईडी के किसी भी अधिकारी की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि ईडी ने वीरवार सुबह साधु सिंह धर्मसोत के घर पर छापेमारी की थी। 

    सूत्रों के अनुसार ईडी की टीमें अभी घर के अंदर मौजूद हैं और तलाशी ली जा रही है। किसी को भी घर के अंदर जाने और बाहर आने की इजाजत नहीं है। कुछ टीमें धर्मसोत के करीबी और जंगलात विभाग के एक ठेकेदार हरमोहिंदर सिंह, खन्ना स्थित एक करीबी और कुछ अधिकारियों के घरों पर भी छापेमारी करने पहुंची हैं। सुबह ED की गाड़ियां और सेंट्रल रिजर्व फोर्स के जवान उनके घर पहुंच गए। ये रेड साधु सिंह धर्मसोत व संगत सिंह गिलजियां के अलावा जंगलात विभाग के कुछ ठेकेदारों व उनके करीबियों के घर पर भी पड़ी है।

  • STF और बदमाशों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक घायल

    फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज सुबह स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और हथौड़ा गैंग के बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसे इलाज के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश पलवल का रहने वाला मनीष है। जो गुरुग्राम के सोहना थाने में वांटेड है। 

    उस पर 10 हजार रुपए का इनाम है। पलवल की STF उसके पीछे लगी हुई थी। उन्हें सूचना मिली थी कि बदमाश पल्ला इलाके में रह रहा है। जब STF की टीम उसे पकड़ने के लिए पहुंची तो आरोपी ने फायरिंग कर दी। जिसके जवाब में STF ने भी फायरिंग की। जिसके बाद बदमाश को गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा। फिर टीम ने उसे दबोच लिया और अस्पताल ले आई। 

    अब मौके पर फरीदाबाद क्राइम ब्रांच और एसटीएफ पलवल की टीम जांच में जुटी है। उसे शरण देने वालों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश मनीष पलवल के रामनगर का रहने वाला है। उसने हथौरा गैंग के साथ मिलकर गुरुग्राम के सोहना इलाके के एक फार्म हाउस में एक युवक की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। तभी से आरोपी फरार चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है।

  • शादी से पहले लहंगे में अस्पताल पहुंची दुल्हन

    नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर एक शादी काफी वायरल हो रही है जिसमे एक दुल्हन ने डेंगू से ग्रसित दूल्हे संग अस्पताल में ही सात फेरे लेकर सभी को हैरान कर दिया। इस दौरान अस्पताल के सभी स्टाफ बाराती बनें नजर आए। देखते ही देखते इंटरनेट पर इस शादी के चर्चे शुरू हो गए। मामला यूपी के गाजियाबाद का बताया जा रहा है जहां डेंगू की वजह से दूल्हा मैरिज हॉल की बजाय अस्पताल पहुंच गया। डॉक्टरों ने जांच पड़ताल में ब्लड प्लेटलेट्स काउंट बहुत कम पाया। दूल्हे के तेजी से गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे फ़ौरन भर्ती होने की सलाह दी।

    इधर दूल्हे की बारात निकल हो गया था। लेकिन दूल्हे को इलाज के लिए भर्ती होना पड़ गया। सूचना मिलते दूल्हा और दुल्हन के परिजनों ने अस्पताल में भी शादी संपन्न कराने का फैसला लिया। जिसके बाद मैक्स वैशाली अस्पातल के एक हॉल में मंडप सजाया गया। इसी बीच शादी का जोड़ा पहने दुल्हन भी हॉस्पिटल आ पहुंची और फिर अस्पताल के मंडप में दूल्हा दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। इस दौरान हॉस्पिटल के सभी स्टाफ बाराती बनें नजर आये।

    जानकारी मिल रही है कि दिल्ली के कोंडली के रहने वाले अविनाश की शादी फरीदाबा निवासी अनुराधा से तय हुई थी। शादी 27 नवंबर को होनी थी, जिसके लिए लड़की पक्ष की ओर से पलवल में बैंकेट हॉल भी बुक कराया गया था। शादी समारोह को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई थी। लेकिन ऐन वक़्त पर प्लेटलेट्स काउंट बहुत कम होने के कारण दूल्हे को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। परिजनों ने अस्पताल में शादी कराने का फैसला किया।

  • पंजाबः हमलावारों ने CID कर्मी और बेटे पर तेजधार हथियारों से किया हमला

    फिरोजपुर : पंजाब में क्राइम की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला जीरा से सामने आया है। जहां बदमाशों द्वारा सीआईडी विभाग में तैनात एक कर्मी और उसके बेटे पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। इस घटना में सीआईडी कर्मी व उसका बेटा गंभीर घायल हो गए। सीआईडी कर्मी की पहचान गुरशरण सिंह के रूप में हुई है। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना की जानकारी देते हुए घायल कर्मी गुरशरण सिंह ने बताया कि रोजाना की तरह वह बेटे के साथ गांव बस्ती बूटेवाली में डेयरी पर दूध डालने के लिए गए हुए थे।

    इस दौरान जब वह दूध लेकर बाइक से घर जा रहे थे कि रास्ते में खड़े अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर बेसबॉल, तलवार व बैट के साथ हमला कर दिया। इस घटना में पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सीआईडी कर्मी ने कहा कि 2 दिन पहले भी उनके मोटरसाइकिल में टक्कर मारी गई थी। वहीं घटना संबंधी सूचना पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और पीड़ित के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

  • पंजाबः बस स्टैंड पर भारी हंगामा, युवती ने युवक पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः बस स्टैंड पर भारी हंगामा होने का मामला सामने आया है। जहां पर युवती ने व्यक्ति पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए है। मामले के जानकारी देते हुए गुरप्रीत नामक लड़की ने व्यक्ति पर नशे की हालत में होने के आरोप लगाए है। मामले की जानकारी देते हुए युवती ने बताया कि उसने जगराओं जाना है वह चंडीगढ़ से आई है। इस दौरान लड़की ने बताया वह बाथरूम जाने लगी थी। इस दौरान चिट्टा लगा युवक उसके पीछे आ गया।

    इस दौरान उक्त युवती ने उस पर हाथ उठाने के आरोप लगाए है। युवती ने बताया कि वह अकेली बस में सफर कर रही थी और आज सुबह की यह घटना है। मामले की जानकारी पीड़ित युवती ने पुलिस को दे दी है। युवती का कहना है कि जब उसने हंगामा किया तो उक्त युवक ने अपने साथियों के वहां पर बुला लिया। वहीं वहां पर एक अन्य युवक ने बताया कि उक्त युवक बस स्टैंड के पीछे मोहल्ले में रहता है। वह पहले भी कई लोगों को परेशान कर चुका है और नशे का आदी है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

  • अवैध मवेशी लदा वाहन खड़े ट्रक से टकराया, 6 की मौ’त

    लातेहार :  अवैध मवेशी लदा वाहन खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में आधा दर्जन पशुओं की मौ’त हो गई। हादसे के बाद कन्टेनर चालक और मवेशी तस्कर वाहन छोड़ फरार हो गया। घटना में दूसरे ट्रक के चालक और उपचालक बाल बाल बचे। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मवेशी लदा कन्टेनर वाहन डालटेनगंज से रांची की ओर जा रहा था।

    इसकी रफ्तार अत्यधिक होने से बेकाबू होकर खड़ी ट्रक में टकरा गया हादसा इतना जबरदस्त था कि दूसरे ट्रक का परखच्चा निकल गया। वहीं कन्टेनर में लदा मवेशियों में से आधा दर्जन के करीब मवेशी की मौत हो गई वहीं घटना की सूचना के साथ ही सदर पुलिस घटना स्थल पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को किनारे करने और यातायात बहाल कराने में जुटी है