Blog

  • Punjab News: पतंग उड़ाते तीसरी मंजिल से गिरा 12 वर्षीय बच्चा, इकलौते बेटे की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: पतंग उड़ाते तीसरी मंजिल से गिरा 12 वर्षीय बच्चा, इकलौते बेटे की मौत, देखें वीडियो

    संगरूरः जिले के तुंगा गांव मेंपतंग उड़ाने के दौरान घर की तीसरी मंजिल से 12 वर्षीय बच्चा गिर गया। इस हादसे में बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरजोत सिंह के रूप में हुई है। मृतक हरजोत सिंह कक्षा 6 में पढ़ता था। दुर्घटना के बाद, परिवार सबसे पहले हरजोत सिंह को संगरूर के एक निजी अस्पताल में ले गया।

    वहां से उन्हें पटियाला रेफर किया गया और पटियाला ले जाते समय रास्ते में ही हरजोत सिंह की मृत्यु हो गई। हरजोत सिंह परिवार का इकलौता बच्चा था, जिसके बाद परिवार की हालत खराब हो गई और पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया।

  • मुख्यमंत्री ने चिलगोजा पौधों से भरे वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    मुख्यमंत्री ने चिलगोजा पौधों से भरे वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज प्रदेश सचिवालय शिमला से भारत और भूटान के बीच लंबे समय से चले आ रहे मित्रतापूर्ण एवं सहयोगात्मक संबंधों को और सुदृढ़ करते हुए भूटान को चिलगोजा के पौधों का उपहार प्रेषित किया।

    वाहन को हरी झंडी दिखाने के उपरांत मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल भारत और भूटान के मैत्रिपूर्ण, सौहार्द व भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भविष्य में हिमाचल प्रदेश वन विभाग द्वारा भूटान को पांच लाख रूपये मूल्य के चिलगोजा के और बीज भी प्रदान किये जाएंगे। प्रदेश सरकार द्वारा भूटान के वन विभाग के अधिकारियों को चिलगोजा के पौधे उगाने का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। इसके लिए उनके वन विभाग की टीम शीघ्र ही हिमाचल आएगी। प्रदेश सरकार चिलगोजा गतिविधियों में स्थानीय महिला मंडलों को भी शामिल करेगी और इसके लिए उन्हें आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पूर्व भी भूटान को चिलगोजा के 50 किलोग्राम बीज प्रदान किए जा चुके हैैंं।
    चिलगोजा पश्चिमी हिमालय की बहुमूल्य प्रजाति है, जो पर्यावरण संरक्षण, जैव-विविधता और स्थानीय आजीविका से गहराई से जुड़ी हुई है।

    ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार वन संवर्धन के लिए अनेक पहल कर रही है और राज्य में वन आवरण के विस्तार को लेकर अनेक योजनाएं चला रही है। सरकार के प्रयासों से वन क्षेत्र लगभग 55 वर्ग किलोमीटर बढ़ा है। इस वर्ष लगभग 9,000 हेक्टेयर वन भूमि पर विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं के अंतर्गत पौधरोपण किया जा रहा है, इसमें 60 प्रतिशत फलदार पौधे शामिल हैं।

    मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना बंजर पहाड़ियों को हरा भरा करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। इस योजना के तहत अब तक 600 हेक्टेयर बंजर पहाड़ियों पर पौधरोपण किया गया है। वनों की रक्षा एवं प्रबन्धन के लिए 2019 वन मित्र की नियुक्ति की गई है, जिन्हें वृक्षारोपण, अग्नि सुरक्षा, राल दोहन सहित विभिन्न वानिकी कार्यों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

    प्रदेश सरकार जन सहयोग से हरित आवरण में बढ़ोतरी के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसके दृष्टिगत राजीव गांधी वन संवर्धन योजना, ग्रीन एडॉप्शन योजना सहित अनेक योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश राज्य वन निगम केहर सिंह खाची, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा एवं मलेन्द्र राजन, प्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष दिलदार अली भट्ट, महाधिवक्ता अनूप रतन, अतिरिक्त मुख्य सचिव के.के. पंत, प्रधान मुख्य अरण्यपाल संजय सूद तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  • Punjab News: गोदाम से गेंहू की 300 बोरियां लेकर चोर फरार

    Punjab News: गोदाम से गेंहू की 300 बोरियां लेकर चोर फरार

    महल कलांः लुधियाना- बठिंडा मुख्य मार्ग पर महल कलां के पास पनसप के गोदामों में चोरों द्वारा लाखों रुपये की गेहूं की चोरी की गई। घटना की सूचना मिलते ही पनसप के इंस्पेक्टर संदीप कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। पनसप के इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पता लगा कि चोर गोदामों के पास खेतों की दीवारें तोड़कर गेहूं की लगभग 300 बोरियां कैंटर में लादकर मौके से फरार हो गए।

    उन्होंने कहा कि गेहूं का कुल स्टॉक की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि कितनी मात्रा में गेहूं चोरी हुई है। घटना का पता चलते ही एसएचओ सरबजीत सिंह ने पुलिस पार्टी समेत घटना स्थल पर पहुंचकर पनसप के अधिकारियों की मौजूदगी में गोदाम की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इस गोदाम में रात और दिन ड्यूटी पर तैनात चौकीदारों की पूछताछ की जा रही है।

    इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जाएगी ताकि जल्दी चोर गिरोह तक पहुंचा जा सके। उन्होंने बताया कि पनसप अधिकारियों द्वारा बयान दर्ज कराए जाने के बाद अगली कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि रोज हो रही चोरी की घटनाओं के कारण लोगों में विश्वास का माहौल बना हुआ है। पुलिस अभी तक किसी भी मामले में हाथ नहीं लगा सकी।

  • सिद्ध पीठ 16 स्तम्भ 51फ़ीट मंदिर निर्माण स्थल पर 14 को होगा धूना अग्नि प्रवेश: यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज

    सिद्ध पीठ 16 स्तम्भ 51फ़ीट मंदिर निर्माण स्थल पर 14 को होगा धूना अग्नि प्रवेश: यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज

    आज समाज को आवश्यकता है ऐसे धर्म रक्षा के केंद्र की इस धर्म कार्य मे बढ़ चढ़ कर भाग ले सनातनी समाज: लक्ष्मी जरियाल

    ऊना/सुशील पंडित: गगरेट के गांव अप्पर भंजाल के गोकुल नगर डाक घर सुंकली मे सिद्ध मां बगलामुखी 16 स्तम्भ 51फ़ीट मंदिर निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है इसी कार्य के अंतर गत निर्माण स्थल पर धूना का कार्य सम्पूर्ण हो गया है तथा इस संक्राती के शुभ अवसर पर धुना मे अग्नि चेतन की जाएगी जिसमे एक दिवस का हवन होगा। तथा खिचड़ी का लंगर लगया जायेगा।

    यह जानकारी देते हुए मंदिर निर्माण के संयोजक यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज शिष्य महामंडलेश्वर यति नरसिन्हानंद गिरी  महाराज पंच दशनाम जूना अखाडा ने बताया की आज उन्होंने श्री महाकाल अखाड़े के सदस्यों तथा सनातनीयों के साथ एक बिशेष बैठक रखी हुई थी जिसमे समाज मे घटित हो रही अप्रिय घटनाओ पर चर्चा तथा चिंता व्यक्त की।    उन्होंने कहा कि हमारे शोध मे हमने देखा है की हिन्दुओं की मृत्यु दर तीव्र गति से बढ़ रही है चाहे वो अचानक दुर्घटना संख्या हो या बीमारी की संख्या हो ,जगह जगह हमारे श्मशान दहक रहे हैं।

    जिसमें हमने पाया कि परिवारों के बारिस तक ख़त्म हो रहे है। हमारा शोध कहता है की देबिये शक्तियां कहीं न कहीं हमसे रुष्ठ हुई हैं अब हमें मां जगदम्बा और भगवान महादेव की शरण में जाना पड़ेगा। इसी उद्देश्य से मंदिर निर्माण स्थल पर ही इस माग मास के गुप्त नवरात्रों में 9 दिवसीय मां बगलामुखी महायज्ञ किया जा रहा है जिसका उदेश्य सनातन धर्म की रक्षा सनातन धर्म के शत्रुओं का समूल बिनाश सनातनियों के बंश बृद्धि तथा आपसी भाईचारे तथा मां जगदम्बा और भगवान महादेव शिव की अखंड भक्ति होगा। यह यज्ञ 19 जनवरी 2026 से आरम्भ होकर 28 जनवरी 2026 तक चलेगा। जिसमें सुबह और शाम दो समय हवन होगा तथा धर्म चर्चा होगी।

    बहीं भाजपा नेत्री लक्ष्मी जरियाल ने कहा कि यह सनातन धर्म रक्षा का प्रथम स्थान बन रहा है आज समाज को ऐसे स्थानों की आवश्यकता है। यहां धर्म के साथ धर्म रक्षा का भी ज्ञान समाज को मिले। उन्होंने समाज से इस धर्म कार्य मे वढ़ चढ़ कर सहयोग करने की प्राथना की है। इस अवसर पर उनके साथ सतवीर ठाकुर , सुरेश सोनी, गौरव भारद्वाज, नरेश कुमार, सतबीर सिंह, सुनील कुमार, विनोद राणा, स्वर्ण कुमार , विकास राणा, सौरभ धीमान, महिंद्र सिंह, आदि उपस्थित रहे।

  • 14 जनवरी को ऊना में मनाया जाएगा 10वां पूर्व सशस्त्र सैनिक दिवस

    14 जनवरी को ऊना में मनाया जाएगा 10वां पूर्व सशस्त्र सैनिक दिवस

    ऊना/सुशील पंडित: जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ऊना, लेफ्टिनेंट कर्नल एस.के. कालिया ने जानकारी दी कि 14 जनवरी को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ऊना के प्रांगण में 10वां पूर्व सशस्त्र सैनिक दिवस भव्य रूप से मनाया जा रहा है। इस समारोह के मुख्यातिथि उपायुक्त ऊना जतिन लाल होंगे। यह दिवस प्रत्येक वर्ष भारतीय सेना के प्रथम फील्ड मार्शल जनरल के.एम. करियप्पा की स्मृति में मनाया जाता है। उन्होंने जिले के सभी पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारजनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया है।
    श्री कालिया ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान वीर माताओं, वीर नारियों तथा बहादुरी पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा, जिससे समाज में देशभक्ति, सम्मान और प्रेरणा की भावना को और सुदृढ़ किया जा सके। इसके अतिरिक्त जिला सैनिक कल्याण विभाग द्वारा बीते वर्ष की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी भी साझा की जाएगी।
  • Punjab News: King’s Root Hotel में NRI महिला की हत्या, पति फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: King’s Root Hotel में NRI महिला की हत्या, पति फरार, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में कोर्ट रोड स्थित होटल किंग्स रूट में एक विवाहित महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार महिला की हत्या की गई है। मृतक महिला की पहचान प्रभजोत कौर के रूप में हुई है, जो गांव वड़ैच, जिला गुरदासपुर की निवासी थी। इस मामले में महिला के पति मनदीप सिंह ढिल्लों पर हत्या का गंभीर संदेह जताया जा रहा है, जो घटना के बाद फरार बताया जा रहा है।

    मृतका के भाई लवप्रीत सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उसकी बहन की शादी लगभग 7 साल पहले अमृतसर जिले के गांव जेठूवाल में हुई थी। शुरुआती वर्षों में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में पति की तरफ से बहन के चरित्र पर शक करके घरेलू झगड़े बढ़ गए। दोनों ऑस्ट्रेलिया में रहते थे और कुछ समय के लिए भारत आये हुए थे। लवप्रीत सिंह ने बताया कि पति ने ज़बरदस्ती अपनी बहन को साथ ले लिया और बाद में अमृतसर के होटल में उसका कत्ल कर दिया।

    मृतका के पिता मक्खन सिंह ने कहा कि उनकी बेटी का विवाह अच्छे परिवार में हुआ था और लंबे समय तक कोई बड़ा विवाद सामने नहीं आया। उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया से आकर पारिवारिक धार्मिक कार्यक्रम किए गए थे। इस दौरान बाद में अचानक यह दर्दनाक घटना हुई। 6-7 महीने का बच्चा अब मां-बाप से वंचित रह गया है, जो परिवार के लिए सबसे बड़ा दुःख है।

    इस मौके पर एसीपी लखविंदर सिंह क्लेर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे 112 पर सूचना मिली थी कि कोर्ट रोड स्थित एक होटल में एक महिला का शव पड़ा है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। दस्तावेज़ों के आधार पर महिला की पहचान प्रभजोत कौर के रूप में की गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि दम्पति के बीच अक्सर झगड़े होते रहे थे। पुलिस ने मृतका के पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई करके दोषी को जल्द काबू कर लिया जाएगा।

  • राष्ट्रीय युवा दिवस पर सीएम Nayab Saini ने स्वामी विवेकानंद को किया नमन

    राष्ट्रीय युवा दिवस पर सीएम Nayab Saini ने स्वामी विवेकानंद को किया नमन

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में गुरुग्राम स्थित एसपीआर रोड पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

    इस कार्यक्रम में गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, पूर्व सांसद सुधा यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

     

  • गुरुग्राम में प्रेम सागर हृदय रोग चिकित्सालय का मुख्यमंत्री Nayab Saini ने किया उद्घाटन

    गुरुग्राम में प्रेम सागर हृदय रोग चिकित्सालय का मुख्यमंत्री Nayab Saini ने किया उद्घाटन

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नैतिकता, पारदर्शिता और जनकल्याण को सर्वोपरि रखते हुए राज्य के स्वास्थ्य लक्ष्यों में सहभागी बनने वाली सभी जिम्मेदार संस्थाओं का हरियाणा में स्वागत है। सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के मजबूत ढांचे के साथ-साथ निजी क्षेत्र की जांच एवं चिकित्सा सेवाओं की भूमिका भी नागरिकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री सोमवार को गुरुग्राम में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर सेक्टर 12ए स्थित भारत विकास परिषद महाराणा प्रताप न्यास गुरुग्राम द्वारा संचालित ‘विवेकानंद आरोग्य केंद्र’ में प्रेम सागर हृदय रोग चिकित्सालय के लोकार्पण समारोह को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में स्वामी विवेकानन्द जी की 163वीं जयंती पर उन्हें नमन करते हुए प्रदेशवासियों को लोहड़ी, मकर संक्रांति तथा पोंगल पर्व की शुभकामनाएं भी दी।

    हरियाणा सरकार का निरंतर प्रयास है कि स्वास्थ्य सेवाएँ सस्ती, सुलभ और प्रभावी हों

    मुख्यमंत्रीनायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार का निरंतर प्रयास रहा है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को सस्ती, सुलभ और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध हों। विवेकानंद आरोग्य केंद्र जैसे संस्थान इन प्रयासों को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के फिट इंडिया के संदेश से प्रेरित होकर राज्य सरकार ने हरियाणा में आधुनिक जांच एवं उपचार सुविधाओं को आमजन तक पहुँचाया है। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि धन के अभाव में कोई भी गरीब नागरिक इलाज से वंचित न रहे। प्रदेश में आयुष्मान भारत–चिरायु योजना के अंतर्गत अब तक 1 करोड़ 34 लाख कार्ड बनाए जा चुके हैं, जिनके माध्यम से लगभग 25 लाख मरीजों के इलाज पर 4,500 करोड़ रुपये के क्लेम दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये वार्षिक तक निःशुल्क उपचार की सुविधा दी जा रही है, जिसके अंतर्गत अब तक 26,513 बुजुर्गों के इलाज पर 53 करोड़ 57 लाख रुपये के क्लेम प्रदान किए गए हैं।

    सरकारी अस्पतालों को आधुनिक सुविधाओं से किया जा रहा सुसज्जित

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सुनिश्चित कर रही है कि प्रत्येक जिले के सरकारी अस्पतालों में निजी अस्पतालों की तरह आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हों। इसी दिशा में पहले चरण में 10 जिला अस्पतालों में ऐसी सुविधाएं शुरू की जा चुकी हैं, जबकि 12 अन्य जिला अस्पतालों में इन सुविधाओं को विकसित करने का कार्य प्रगति पर है। सरकार का उद्देश्य है कि आम नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ उपचार अपने जिले में ही उपलब्ध हो सके। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर संस्था को सहयोग करने वाले गणमान्य को सम्मानित करने के साथ- साथ संस्था को 31 लाख रुपये की सहयोग राशि देने को घोषणा भी की। उद्घाटन समारोह में गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा, गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय संघचालक पवन जिंदल, भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन, विवेकानंद आरोग्य केंद्र के अध्यक्ष विनोद मित्तल तथा सहयोगी मुकेश अग्रवाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय सह संघचालक प्रताप यादव, प्रांत प्रचारक डॉ. सुनील कुमार व अन्य मौजूद रहे।  
  • Jalandhar News: घर में रेड करके चाइना डोर के बोरे किए बरामद, ACP आतिश भाटिया का आया बयान, देखें Live

    Jalandhar News: घर में रेड करके चाइना डोर के बोरे किए बरामद, ACP आतिश भाटिया का आया बयान, देखें Live

    जालंधर, ENS: पंजाब में चाइना डोर पर पूर्ण प्रतिबंध है, लेकिन उसके बावजूद बसंत पंचमी का पर्व सामने आते ही चाइना डोर की बिक्री फिर से शुरू हो गई है। वहीं आज राज नगर में घर में भारी मात्रा में चाइना डोर के गट्टू बरामद होने को लेकर बंद घर मामले में कोर्ट से ऑर्डर लेकर ताले खोले।

    इश दौरान घर के 2 कमरों में भारी मात्रा में चाइना डोर से भरे बोरे बरामद किए गए। दरअसल, पुलिस को अभी तक यह नहीं पता कि यह घर किसका है। कोर्ट से परमिशन मिलने पर एसीपी आदित्य खुद घर में दबिश देने पहुंचे। जहां घर में भारी मात्रा में बोरे बरामद किए गए। इस दौरान एसीपी ने खुद बोरों को फाड़कर गट्टू को लेकर जांच की गई।

    एसीपी आतिश भाटिया ने कहा कि घर में भारी मात्रा में बोरे बरामद किए गए है। जिसके बाद बोरों की जब जांच की गई तो बोरे से चाइना डोर के गट्टू बरामद हुए है। उन्होंने कहा कि इस मामले में घर मालिक की जांच करने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पुलिस द्वारा देर रात ही एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है, जबकि उक्त व्यक्ति के नाम का खुलासा पुलिस द्वारा नहीं किया गया।

    एसीपी ने कहा कि घर में बने 2 कमरों में यह चाइना डोर बरामद की गई है। एसीपी ने कहा कि रोमी जोशी नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। रोमी जोशी अभी फरार चल रहा है, जिसकी तालाश में छापेमारी जारी है। वहीं अभी घर मालिक सतपाल भी यहां पर मौजूद नहीं है। वहीं क्वाटर में रही महिला ने बताया कि सतपाल नामक व्यक्ति का घर है। उन्होंने कहा कि जब से वह घर से आई तब से दोनों कमरों में ताला लगा हुआ है। महिला का कहना है कि उन्हें इस मामले को लेकर कुछ भी नहीं पता है।

  • Punjab News: पुलिस और गैंगस्टरों में चली गोलियां, आरोपी मनी प्रिंस घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और गैंगस्टरों में चली गोलियां, आरोपी मनी प्रिंस घायल, देखें वीडियो

    अमृतसरः देहात में पुलिस द्वारा अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज पुलिस और गैंगस्टरों में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में गैंगस्टर मनी प्रिंस घायल हो गया। वहीं पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए एसपी अदित्या वारियर ने बताया कि एक मामला कंम्बो थाना में दर्ज किया गया था। इस मामले में नवजीत सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था।

    पूछताछ के दौरान 2 अन्य व्यक्तियों के नाम सामने आए, जिनमें तरन तारन का गैंगस्टर मनी प्रिंस और जंडियाला का गुरप्रीत सिंह कृष्णा शामिल हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों से लगभग 90 हज़ार रुपये नकद, पिस्टल और एक करोला कार बरामद की। एसपी अदित्या के मुताबिक मनी प्रिंस पहले भी कई अपराधक घटनाओं में शामिल रहा है और जंडियाला क्षेत्र में एक मशहूर गैंगस्टर और सरगना के रूप में जाना जाता है।

    पुलिस के अनुसार गुरप्रीत सिंह कृष्णा से मनी प्रिंस को अपराधी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान जब पुलिस ने आरोपी की कार को रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने 3 गोलियां चलाईं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मनी प्रिंस घायल हो गया, जिसे दबोच लिया गया। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की गहराई से जांच जारी है और आगे खुलासे की संभावना है।