Blog

  • बड़ा हादसाः खाई में गिरी सवारियों से भरी बस, 7 की मौत, कई घायल, देखेंं वीडियो

    बड़ा हादसाः खाई में गिरी सवारियों से भरी बस, 7 की मौत, कई घायल, देखेंं वीडियो

    सिरमौरः हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में गहरी खाई में बस गिरने की घटना सामने आई है। जहां संगड़ाह उपमंडल के हरिपुरधार में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे एक निजी बस ( जीत कोच) के गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। रेणुकाजी से विधायक विनय कुमार ने मामले की पुष्टि की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस द्वारा घटना स्थल पर रेस्क्यू किया जा रहा है।

    वहीं घटना में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है। दूसरी ओर मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह निजी बस जीत कोच थी, जो कुपवी से शिमला की ओर जा रही थी। हादसा उस समय हुआ, जब बस हरिपुरधार बाजार से शिमला की तरफ निकली ही थी। इसी दौरान बस चालक ने अचानक वाहन से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क से फिसलते हुए गहरी खाई में जा गिरी। हालांकि, हादसे के पीछे की वजह पता नहीं चल पाई है।

    घटना के बाद लोगों की भीड़ मौके की तरफ भागी और लोगों को हादसे का शिकार बस से निकाला। अहम बात है कि बस के परखच्चे उड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि बस खचाखच्च भरी हुई थी। फिलहाल, घायलों की संख्या का पता नहीं चल पाया है। कांग्रेस विधायक और मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया किया कि अभी-अभी एक अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है कि हरिपुरधार में जीत कोच बस का एक गंभीर सड़क हादसा हो गया है।

    यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है और इससे हम सभी व्यथित हैं। उन्होंने बताया कि मेरी हरिपुरधार ज़ोन के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विनम्र अपील है कि वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राहत एवं बचाव कार्य में पूरा सहयोग करें। इस कठिन घड़ी में पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़ा होना हमारा नैतिक दायित्व है, ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले। इस दुख की घड़ी में कांग्रेस परिवार पूरी संवेदना और एकजुटता के साथ पीड़ितों के साथ खड़ा है।

  • Punjab News: आरोपी के 7 टुकड़े करने के मामले में दपंति गिरफ्तार, हुए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: आरोपी के 7 टुकड़े करने के मामले में दपंति गिरफ्तार, हुए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    मृतक का हाथ अभी भी गायब

    लुधियानाः जालंधर बाईपास पर मैट्रो के पास ड्रम में टुकड़ों में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने दपंति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय दविंदरपाल के रूप में हुई है। पुलिस दविंदरपाल की हत्या के आरोप में उसके दोस्त शेरा और उसकी पत्नी कुलदीप को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिवार द्वारा दविंदरपाल के लापता की रिपोर्ट थाने दर्ज करवाई गई थी। जिसके बाद दविंदरपाल को ढूंढने के लिए टीमें तैनात की। जांच के दौरान दविंदरपाल का शव खाली प्लाट से बरामद हुआ। इस दौरान दविंदरपाल का शव टुकड़ों में बंटा हुआ ड्रम में मिला। जांच में सामने आया है, दविंदर जब मुबंई से लौटा, तो वह दोस्त शमशेर के पास चला गया। दोनों नशा करने के आदी थे। मुंबई से लौटने के दौरान दविंदर ने सबसे पहले शमशेर को ही फोन किया था। शमशेर ही रेलवे स्टेशन पर उसे लेने के लिए गया था और उसके साथ वह घर गया। जिसके बाद सामान घर में छोड़ने के बाद वह शमशेर के साथ उसके घर चला गया। जहां नशा करने के दौरान दोनों में पैसों के लेन-देन को लेकर लड़ाई हुई। इसके बाद शमशेर ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। दविंदरपाल जमीन पर गिरा और उठा ही नहींं। इस दौरान शमशेर उसे कई बार उठाने की कोशिश करता रहा। दविंदर जब उठा नहीं तो शमशेर को लग गया कि वह मर गया। उसके बाद उसने आरी निकाली और उसके शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए काटना शुरू कर दिया। शमशेर ने उसके शरीर के 7 टुकड़े किए और ऐसा करने के लिए उसे ढाई घंटे का वक्त लग गया। जिसके बाद शव को बोरे में डाला और एक ड्रम में दविंदर का शव डाला। शमशेर ने बिना सिर के शव की बोरी को पत्नी के साथ बाइक पर ले जाकर खाली प्लाट में फेंका। उसके बाद दविंदर के सिर को दोनों ने जलाने की कोशिश भी की, लेकिन कामयाब नहीं हुए। इसके बाद सिर को ड्रम में भरकर जालंधर बाइपास नजदीक सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास खाली प्लाट में फेंक दिया था। सिर और धड़ में एक किलोमीटर का फासला था। अभी एक हाथ गायब है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पुराने पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी ने घटना के दौरान चिट्टे का नशा किया हुआ था। वहीं आरोपी की पत्नी को शव को साथ ले जाने और उसे खुर्द-बुर्द करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने शव के पार्ट्स इसलिए किए क्योंकि शव को ले जाना दोनों के लिए मुश्किल था। ऐसे में आरोपी ने शव के टुकड़े करके उसे बोरी में डाल दिया था। आरोपी अमृतसर का रहने वाला है और पिछले 15 साल से लुधियाना में रह रहा था, जहां वह किराये के कमरे में रह रहा था। आरोपी कारपेंटर का काम करता है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की जांच अभी भी जारी है। घटना के दौरान आरोपी के बच्चे छत पर खेल रहे थे। आरोपी और मृतक पिछले 6 सालों से दोस्त थे।
  • एक्शन में CM, क्राइम पर कंट्रोल ना होने पर SHO का होगा डिमोशन

    एक्शन में CM, क्राइम पर कंट्रोल ना होने पर SHO का होगा डिमोशन

    अंबालाः हरियाणा के कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक्शन मोड में आ गए है। दरअसल, राज्य में कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस को सख्त निर्देश जारी कर दिए गए है। सीएम ने राज्य में कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए एक बेहद सख्त और अभूतपूर्व कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने क्राइम पर नकेल कसने के लिए साफ लफ्जों में चेतावनी देते हुए कहा कि अब थानों में तैनात SHO की परफार्मेंस ही उनकी कुर्सी तय करेगी।

    यदि किसी इलाके में अपराध अनियंत्रित पाया गया, तो संबंधित थानेदार को पद से हटाकर उसी थाने में सब-इंस्पेक्टर (SI) बना दिया जाएगा। मुख्यमंत्री सैनी ने दोहराया कि हरियाणा में महिला सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही या ढिलाई के लिए कोई जगह नहीं है। अपराधियों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि आज के समय में कोई भी अपराधी कानून की पकड़ से बच नहीं सकता।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही तय करना अब बेहद जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा, “प्रशासन को सख्त निर्देश दे दिए गए हैं। अगर किसी एसएचओ के क्षेत्र में अपराध बढ़ता है और वह उसे नियंत्रित करने में विफल रहता है, तो उसे तुरंत डिमोट कर दिया जाएगा।” सरकार का मानना है कि इस कदम से जमीनी स्तर पर पुलिसिंग बेहतर होगी।

     

  • Punjab News: ट्रक के कैबिन से 2 लोगों के शव बरामद

    Punjab News: ट्रक के कैबिन से 2 लोगों के शव बरामद

    लुधियानाः माछीवाड़ा साहिब के कहाड़ा रोड पर पड़ते गांव भट्टियां के एक फैक्ट्री में ट्रक कैबिन में संदिग्ध हालत में 2 नौजवानों के शव मिले हैं। फैक्ट्री के सुरक्षा सुपरवाइजर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि यह ट्रक रिफाइंड तेल लेने के लिए 5 जनवरी को फैक्ट्री में आया था। ट्रक चालक का नाम छोटू निवासी डूंगरांवाला, तहसील खेड़ागढ़, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, जबकि उसके साथी का नाम श्री भगवान निवासी महिता, जिला भरतपुर (राजस्थान) बताया गया है, जो कि रिश्ते में फूफा और भतीजा लगते हैं।

    जानकारी के अनुसार मृतक श्री भगवान का विवाह डेढ़ साल पहले हुआ था, दूसरा मृतक ड्राइवर छोटू है, जो परिवार का पालन-पोषण करने वाला अकेला व्यक्ति था, क्योंकि उसके पिता का निधन हो चुका है और उसकी पत्नी के अलावा 2 छोटे-बड़े बच्चे हैं। आज दोनों ट्रक के कैबिन में मृत पाए गए। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे थाना मुखी पवित्र सिंह ने बताया कि फैक्ट्री के प्रबंधकों के अनुसार ये दोनों व्यक्ति रात का खाना खाकर कैबिन में सो गए थे और उन्होंने ठंड से बचाव के लिए कोयले वाली अंगीठी जलाई थी।

    प्राथमिक जांच के दौरान यह सामने आया है कि कोयले वाली अंगीठी से गैस निकलने के कारण दोनों का दम घुट गया और उनकी मौत हो गई। थाना मुखी के अनुसार फोरेंसिक टीम बुलाई गई है जो सारे मामले की जांच करेगी कि मौत के असली कारण क्या हैं। पुलिस के अनुसार दोनों के पारिवारिक सदस्यों को सूचित कर दिया गया है और वे आज माछीवाड़ा थाना पहुंचेगें। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जाएगा, उसके बाद ही मौत के कारणों का पता लगेगा।

     

     

     

  • Punjab News: Golden Temple में शुरू हुई 125 साल पुरानी ऐतिहासिक घड़ी, देखें वीडियो

    Punjab News: Golden Temple में शुरू हुई 125 साल पुरानी ऐतिहासिक घड़ी, देखें वीडियो

    सन् 1900 में लॉर्ड करज़न ने सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब को की थी भेंट

    अमृतसरः सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब एक ऐतिहासिक पल तब देखा गया, जब 125 साल पुरानी कीमती घड़ी को फिर से ठीक कराकर श्रद्धालुओं के लिए चालू किया गया। यह घड़ी वर्ष 1900 में भारत के तत्कालीन वायसराय लॉर्ड करज़न ने अपनी पहली सवारी दौरे के दौरान सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब को भेंट की थी। यह घड़ी विदेशी प्रसिद्ध इलकिन्टन कंपनी द्वारा बनाई गई थी, जिसे उस समय अत्यंत महंगी और विशिष्ट माना जाता था। कुछ वर्षों से यह ऐतिहासिक घड़ी खराब होने के कारण बंद पड़ी थी। संगतों की लंबे समय से इच्छा थी कि इस विरासत चिन्ह को फिर उसी रूप में संवारा जाए। इस सेवा की ज़िम्मेदारी बाबा महिंदर सिंह निश्काम सेवक जत्था यूके ने निभाई। उन्होंने घड़ी को यूके ले जाकर उसी मूल कंपनी से पूरी तरह मरम्मत करवाई, ताकि इसकी प्रामाणिकता और ऐतिहासिक महत्त्व बरकरार रहे। निश्काम सेवक जत्था यूके द्वारा सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब में सोने के पत्तियों की सेवा भी लगातार निभाई जा रही है। इसी कड़ी के तहत घड़ी की सेवा को भी सेवा भाव से पूरा किया गया। बीते दिनों शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भाई हरजिंदर सिंह धामी द्वारा इस घड़ी को श्री दरबार साहिब में पुनर्स्थापित किया गया। यह घड़ी रागी सिंहों वाली साइड के दरवाज़े के पास, जहां पहले भी लगाई गई थी, वहीं पुनः सुशोभित की गई है। एक बार चाबी देने के बाद यह घड़ी लगभग आठ दिन तक चलती रहती है। श्री हरिमंदिर साहिब के मैनेजर भगवंत सिंह ने इस अवसर पर बाबा महिंदर सिंह और उनकी पूरी टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सेवा सच्चखंड की ऐतिहासिक विरासत को संभालने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।  
  • अब Youtube पर लंबी ऐड नहीं करेगी परेशान, इस देश में बना नया Rule

    अब Youtube पर लंबी ऐड नहीं करेगी परेशान, इस देश में बना नया Rule

    टेक्नोलॉजी: यूट्यूब पर लंबी ऐड से यदि आप परेशान हो रहे हैं तो अब आपको राहत मिल सकती है। कई बार जरुरी वीडियो देखते समय एक लंबी एड आ जाती है जिससे वीडियो का मजा ही खराब हो जाता है। इस एड को न ही स्किप कर सकते हैं और न ही देखने का मन करता है।। कुछ लोग तो इससे बचने के लिए एड ब्लॉकर भी इंस्टाल कर लेते हैं परंतु अब यूट्यूब ने एड ब्लॉकर की परमिशन देनी बंद कर दी है। इसके बाद सिर्फ यूट्यूब प्रीमियम ही एक ऑप्शन बचता है जिससे बिना एड वाले वीडियो आसानी से देखे जा सकते हैं। अब एक देश ने इसे बदलने के लिए कानून बना दिया है।

    वियतनाम ने बनाया नया कानून

    वियतनाम ने एक नया कानून बनाया है। इस कानून के अंतर्गत यूट्यूब समेत किसी भी दूसरे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 5 सैकेंड से लंबी अनस्किपेबल एड नहीं दिखाई जा पाएगा। ऐसे में हर प्लेटफॉर्म पर 5 सैकेंड से लंबी एड पर स्किन करने का ऑप्शन भी देना पड़ेगा। यह कानून वीडियो के साथ-साथ मूविंग इमेजेज पर भी लागू होगा। इसके अलावा स्टेटिट एड को भी स्किप करने का ऑप्शन यूट्यूब को देना पड़ेगा। यह कानून 15 फरवरी से लागू हो जाएगा।

    सरकार से फैसले से यूजर्स हुए खुश

    वियतनाम सरकार के फैसले से यूजर्स भी काफी खुश हैं। रेड्डीट पर कई दूसरे देशों में लोग भी कमेंट कर रहे हैं कि उनके देश में भी ऐसा कानून होना चाहिए। अब फ्री में वीडियो देखने के लिए यूजर्स के पास बहुत कम कंट्रोल होगा। इससे वह यूट्यूब के साथ-साथ प्लेटफॉर्म की मनमानी का शिकार होना पड़ेगा।

    आखिर क्यों जरुरी है यूट्यूब के लिए ऐड?

    यूजर को वियतनाम के इस कानून से फायदा होगा पर यूट्यूब के लिए एड जरुरी होती है। एड के कारण ही अभी तक यूट्यूब का इस्तेमाल करना फ्री बना है और इससे क्रिएटर्स को भी पैसा कमाने का मौका मिलेगा। लंबी और स्किप न होने वाले एड पर यूट्यूब की निर्भरता भी बढ़ती जा रही है। इससे न सिर्फ वीडियो देखने में रुकावट आएगी बल्कि यूजर्स का एक्सपीरियंस भी खराब होगा।  
  • Punjab News: अकाली नेता मजीठिया का नौकर दविंदर गिरफ्तार

    Punjab News: अकाली नेता मजीठिया का नौकर दविंदर गिरफ्तार

    अमृतसरः आय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के नौकर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरदीप सिंह उर्फ दविंदर वेरका के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस के काम में बाधा डालने के आरोप में नौकर को गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट से दविंदर का 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल हुआ है।

    बता दें कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में बिक्रम मजीठिया अभी भी जेल में बंद है। विजिलेंस टीम जब मजीठिया के घर कार्रवाई करने पहुंची थी तो मजीठिया के नौकर द्वारा विजिलेंस के काम में बाधा डाली गई थी। जिसके बाद मजीठिया के नौकर को केस में नामजद किया गया था। इसी मामले में आज मजीठिया के नौकर को गिरफ्तार किया गया है।

  • Punjab News: Highway पर हुआ हादसा, गाड़ी में घुसे टैंपों पर लदे पाईप, देखें वीडियो

    Punjab News: Highway पर हुआ हादसा, गाड़ी में घुसे टैंपों पर लदे पाईप, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां हाईवे पर अचानक ब्रेक लगाने के दौरान टैंपू पर लदे लोहे के पाईप डस्टर गाड़ी के शीशे को तोड़ते हुए घुस गए। घटना के दौरान जानी नुकसान होने से बचाव रहा। हालांकि इस घटना में कार का काफी नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार हाईवे पर आगे जा रहे वाहन द्वारा ब्रेक लगाने के कारण डस्टर चालक ने भी ब्रेक लगा दी।

    लेकिन डस्टर गाड़ी के पीछे पाईप से लदा टैंपों आ रहा था, लेकिन टैंपों में वजन अधिक होने के कारण चालक से ब्रेक नहीं लगी और टैंपो पर लदी पाईप सीधा डस्टर गाड़ी के पिछले शीशे को तोड़ती हुई कार में घुस गई। गनीमत यह रही कि घटना के दौरान कार में पीछे कोई नहीं बैठा हुआ था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

    घटना के दौरान कार में अगली सीट पर 2 लोग सवार थे और दोनों की घटना में जान बच गई। लेकिन हादसे में हुए नुकसान को लेकर चालक द्वारा टैंपों चालक से भरपाई करने के लिए कहा गया है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

  • 6वीं के छात्र पर गिरा निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का छज्जा, दर्दनाक मौत, लापरवाही बरतने पर Headmaster Suspend

    6वीं के छात्र पर गिरा निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का छज्जा, दर्दनाक मौत, लापरवाही बरतने पर Headmaster Suspend

    बलरामपुरः जिले में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का छज्जा गिरने से 6वीं के छात्र की मौत का मामला सामने आया है। खाना खाने के दौरान छात्र स्कूल परिसर स्थित निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के पास पेशाब करने गया था, तभी उस पर छज्जा गिर गया। मृतक की पहचान आलोक कुमार देवांगन (12) के रूप में हुई है, जो शारदापुर गांव का निवासी था। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, आलोक माध्यमिक शाला खुटहन में पढ़ता था। उसके पिता रमेश देवांगन मजदूरी करते हैं। वीरवार को आलोक स्कूल में खाना खाने के बाद अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान कुछ छात्र खेलते-खेलते स्कूल परिसर में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के पास पहुंच गए। उनके पीछे-पीछे आलोक भी वहां चला गया।

    इसी दौरान उसे पेशाब लगी और वह छज्जे के नीचे खड़ा होकर पेशाब करने लगा। तभी अचानक निर्माणाधीन भवन का छज्जा भरभराकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आकर आलोक दब गया। आलोक की आवाज सुनकर टीचर मौके पर पहुंचे। उन्होंने छज्जा हटाया और आलोक को फौरन पास के अस्पताल ले गए। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही वाड्रफनगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

    जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव ने घटना को दुखद बताया है। उन्होंने कहा कि हादसे में लापरवाही बरतने पर हेडमास्टर ममता गुप्ता को निलंबित कर दिया गया और 3 शिक्षकों को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • Punjab News: SDM Office को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News: SDM Office को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    उधर, कोर्ट परिसर को भी करवाया गया खाली

    मोहालीः पंजाब में बीते दिन कई जिलों में कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी का ई-मेल आया था। जिसके बाद मोगा, फिरोजपुर, रोपड़, फाजिल्का सहित अन्य कोर्ट परिसर को खाली करवाकर जांच की गई थी। वहीं अब खरड़ के एसडीएम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद एसडीएम कार्यालय, सब रजिस्ट्रार कार्यालय, सेवा केंद्र और ड्यूटी सेंटर को खाली करवाया गया। वहीं गटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। दूसरी ओर घटना को लेकर दफ्तर के बाहर भारी संख्या में लोग एकत्रित होने शुरू हो गए।वहीं बम स्कवॉयड टीम भी मौके पर पहुंच गई है। बम स्कवॉयड टीम द्वारा दफ्तर की गहनता से जांच की जा रही है। दरअसल, आज एसडीएम खरड़ कार्यालय में आधिकारिक ईमेल पर एक धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। ईमेल में कार्यालय सहित अन्य स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद प्रशासन ने एहतियातन तत्काल कार्यालय खाली करवा दिया। सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। कार्यालय परिसर, आसपास के कमरों, पार्किंग क्षेत्र और प्रवेश-निकास मार्गों की गहन तलाशी ली जा रही है। धमकी की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता (बम स्क्वॉड) की टीम भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। फिलहाल किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन एहतियातन सर्च अभियान जारी है। ईमेल भेजने वाले की पहचान और उसके स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। ईमेल आईडी, सर्वर डिटेल्स और तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और पुलिस का सहयोग करें। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और जांच पूरी होने के बाद ही कार्यालय में कामकाज दोबारा शुरू किया जाएगा। धमकी भरे ईमेल में नाराजगी का कारण तमिलनाडु के मदुरै दरगाह से जुड़े विरोध प्रदर्शन को बताया गया है। ईमेल भेजने वाले ने आरोप लगाया है कि इन प्रदर्शनों के कारण डीएमके पार्टी का ध्यान स्थानीय मुद्दों से हटकर अन्य राज्यों की ओर चला गया है। इसी राजनीतिक और धार्मिक असंतोष के चलते सरकारी संस्थानों को निशाना बनाने की बात कही गई है। ईमेल में यह भी दावा किया गया है कि भय का माहौल पैदा करने और प्रशासन पर दबाव बनाने के उद्देश्य से यह धमकी दी गई है।