Blog

  • Punjab News: नाबालिग ने बिजली के पोल में मारी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली, ट्राली में आया करंट, देखें वीडियो

    Punjab News: नाबालिग ने बिजली के पोल में मारी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली, ट्राली में आया करंट, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के कादियां के नजदीक गांव कालवां में हादसे का मामला सामने आया है। जहां 13 वर्षीय नाबालिग ने ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली बिजली के पोल में मारकर पोल तोड़ दिया। पोल टूटने से ट्रैक्टर ट्राली में करंट आ गया। गनीमत यह रही कि घटना के दौरान बच्चा बाल बाल बच गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। मामले की जानकारी देते हुए गांव के सरपंच जसबीर सिंह और पास के घर में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि रात करीब 8 बजे एक ट्रैक्टर ट्रॉली बिजली के पोल से टकरा गई।

    इस घटना में बिजली का पोल टूट गया। लोगों का कहना है कि चालक तेज रफ्तार से ट्रैक्टर ट्राली चला रहा था, जिसके चलते बिजली के पोल को तोड़ता हुआ चालक आगे निकल गया। लोगों ने कहा कि जब ट्रैक्टर ट्राली को रोककर देखा तो ट्रैक्टर ट्राली को नाबालिग चला रहा था। लोगों ने कहा कि बिजली के पोल से टकराने से ट्राली में करंट आ गया, लेकिन नाबालिग का बचाव हो गया। वहीं घटना के दौरान कई राहगीर करंट की चपेट में आने से बच गए।

    लोगों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही नाबालिग का परिवार भी मौके पर पहुंच गया। परिवार ने कहा कि बिजली के पोल की वह भरपाई कर देंगे। लोगों ने कहा कि घटना को कई घंटे हो गए है, लेकिन बिजली विभाग की ओर से कोई कर्मी बिजली को ठीक करने के लिए नहीं आया है। लोगों ने कहा कि तारें रास्ते में लटक रही है, ऐसे में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं लोगों ने कहा कि ऐसे ट्रैक्टर चालकों पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए जो ओवरलोड वाहन चलाते हैं।

  • Punjab News: चर्चा का विषय बनी सास-बहू की लड़ाई, हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: चर्चा का विषय बनी सास-बहू की लड़ाई, हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

    सास पानी की टंकी पर तो बहू अनाज मंडी के टावर पर चढ़ी

    बरनालाः गांव भगतपुरा में सास-बहू की लड़ाई पूरे गांव में चर्चा विषय बन गई है। लड़ाई से से परेशान सास गांव की वाटर वर्क्स की टंकी पर चढ़ गई, वहीं बहू गांव की अनाज मंडी के टावर पर चढ़ गई। जिसके बाद दोनों के हक में लोग इक्ट्ठा होना शुरू हो गए। वहीं ग्रामीणों ने मामूली विवाद को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया। वहीं पुलिस मामले को निपटाने में लगी हुई है। टंकी पर चढ़ी सास और अन्य लोगों ने कहा कि पहले तो उनकी बहू बबली कौर ने उसे पीटा जिसके बाद पुलिस उल्टा ही उनके लोगों को अपने साथ ले गई। जबकि दोनों पार्टियों के झगडे से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। राजनीतिक बदले की भावना से हमें इस मामले से जोड़ा गया और हमें थाने भेजकर अपमानित किया गया। इसके विरोध में हम लोग 35-40 मीटर पानी टंकी पर चढ़ गए हैं। जब तक हमारे लोगों को रिहा नहीं किया जाएगा हम नीचे नहीं उतरेंगे। उधर, बहू बबली कौर भी अनाज मंडी में टावर पर चढ़ गई। उसने कहा कि हमारे मामले को राजनीतिक रंग देकर धमकाया जा रहा है। हमें भी पीटा गया है और अगर हमें न्याय नहीं मिला तो हम नीचे नहीं उतरेंगे। इस मौके पर शैहना पुलिस मौजूद रही और SHO शैहना ने कहा कि दोनों पक्षों से बातचीत चल रही है और शाम तक पुलिस स्टेशन में मामला सुलझा लिया जाएगा।
  • ठंड ने दी दस्तक, इन शहरों में लुढ़का पारा

    ठंड ने दी दस्तक, इन शहरों में लुढ़का पारा

    शिमलाः पहाड़ी इलाकों में ठंड का असर दिखाई देने लगा है। हिमाचल प्रदेश सहित के कई राज्यों में ठंड बढ़ना शुरू हो गई है। शाम के समय चल रही तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट देखने को मिलती है। लेकिन, मैदानी क्षेत्रों की बात करें तो वहां अभी भी तापमान सामान्य है। शिमला, किन्नौर, लाहौल स्पीति, कुल्लू, चंबा और मंडी के ऊपरी क्षेत्रों में ठंडक बढ़ना शुरू गई है। इन इलाकों में लोगों ने सर्दियों के कपड़े निकालना भी शुरू कर दिया है। मौसम विभाग की क्लाइमेटोलॉजी के अनुसार सर्दियां आने में अभी करीब 2 महीनों का समय बाकी है।

    मौसम विभाग के मुताबिक 20 अक्टूबर के बाद मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने लगेगी, जिससे रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे जा सकता है। अक्टूबर के अंत तक तापमान में और गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग ने पहले ही कई जिलों में बारिश की चेतावनी दी थी। इस बीच, रीवा, राजगढ़, ग्वालियर और पचमढ़ी में रात का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है, जबकि इंदौर और ग्वालियर में तापमान 21-22 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

  • Oxygen Cylinder लगाते समय हुआ Blast, दंपति सहित 6 की मौत

    Oxygen Cylinder लगाते समय हुआ Blast, दंपति सहित 6 की मौत

    नई दिल्ली : बुलंदशहर में ऑक्सीजन सिलेंडर एक परिवार के लिए काल बन गया। जानकारी के अनुसार गत रात 8 बजे ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया। धमाका इतना तेज था कि दो मंजिला मकान ध्वस्त हो गया। घटना के समय 19 लोग मौजूद थे। हादसे में पति-पत्नी समेत 6 लोगों की मौत हुई है।

     मृतकों की पहचान राजुद्दीन (58), पत्नी रुखसाना (45), बेटा 26 वर्षीय आस मोहम्मद, बेटा सलमान (11), बेटी तमन्ना (24) और नवासी हिफजा (3) शामिल हैं। इन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने मलबे से 8 लोगों को निकाला। दरअसल गुलावठी रोड की आशापुरी कॉलोनी में निवासी राजुद्दीन की पत्नी रुखसाना की तबीयत खराब चल रही थी।

    वह एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। गत शाम को उसे अस्पताल से घर में शिफ्ट किया गया। घर आने के बाद रुखसाना को सांस लेने में समस्या होने लगी।  इस पर परिजन घर पर ही ऑक्सीजन सिलेंडर लगाने लगे। सिलेंडर सेट नहीं हुआ और अचानक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। सुबह सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। शवों को देखते ही परिवार में कोहराम मच गया।

  • रात को Brush करना क्यो हैं जरूरी, जानें Expert की राय

    रात को Brush करना क्यो हैं जरूरी, जानें Expert की राय

    हेल्थः आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत कम लोग रात को को ब्रश करने की आदत को अपना रहे है। लोग सुबह तो ब्रश करते हैं लेकिन रात में अक्सर आलस या दूसरी वजहों से ब्रश नहीं करते। यह लापरवाही आपकी सेहत पर गहरा असर डाल सकती है और आपको गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकती है।

    एक्सपर्ट की माने तो अमूमन लोग रोजाना सुबह ही ब्रश करते हैं, लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है रात को ब्रश करना। ऐसा इसलिए क्योंकि खाने के बाद मुंह में छोटे-छोटे भोजन के कण रह जाते हैं, जिससे लाखों बैक्टीरिया पैदा होते हैं। ये बैक्टीरिया दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे दांतों में दर्द, झनझनाहट, सड़न, कैविटी, पायरिया और मसूड़ों से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। धीरे-धीरे ये बैक्टीरिया मसूड़ों और फिर हड्डी को भी नुकसान पहुंचाने लगते हैं। इसके अलावा, सांसों से गंदी बदबू भी आने लगती है. अगर आप रात में बिना ब्रश किए सो जाते हैं, तो दांतों की सड़न और मसूड़ों की गंभीर समस्याओं का सामना कर सकते हैं।

    रात को ब्रश न करने से मुंह में प्लाक सख्त हो जाता है। जब यह प्लाक कैल्सीफायर हो जाता है, तो यह टार्टर में बदल जाता है, जिसे साधारण ब्रशिंग से साफ नहीं किया जा सकता। दांतों की बीमारियों से बचने के लिए फ़्लॉस करना भी बहुत जरूरी है। फ़्लॉस, दांतों, मसूड़ों और जीभ से बैक्टीरिया और प्लाक को हटाने में मदद करता है। साथ ही सांसों की बदबू को भी रोकता है।

  • Jalandhar News: Ram Rahim के खिलाफ 3 केसों को लेकर MLA Raman Arora का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Ram Rahim के खिलाफ 3 केसों को लेकर MLA Raman Arora का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की बेअदबी से जुड़े तीन मामलों में केस चलाने की मंजूरी पंजाब की भगवंत मान सरकार ने दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार ये मामले साल 2015 से जुड़े हैं। दरअसल, पंजाब पुलिस ने राम रहीम के खिलाफ मामला दर्ज करने की अनुमति मांगी थी,लेकिन पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी। अब पंजाब सरकार से अनुमति मिलने पर पुलिस जल्द राम रहीम को पंजाब लाने वाली है और यहां की अदालत में 3 केसों में सुनवाई की जाएगी।

    दूसरी ओर राम रहीम के मामले में सरकार द्वारा हरी झंडी मिलने पर सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा ने बयान सामने आया है। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में आप पार्टी की सरकार बनने के दौरान हमारा मैनिफेस्टो भी यही था कि हम लोगों को इंसाफ दिलवाए। उन्होंने कहा कि हमारे सिख समुदाय के लोगों के साथ जो बेअदबी हुई है अब सरकार द्वारा हरी झंडी मिलने के बाद उनको पूरा इंसाफ दिलवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार का लक्ष्य यही रहा है कि जो भी गलत काम करेगा उसको बक्शा नहीं जाएगा और उस पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। अब राम रहीम के खिलाफ मंजूरी देने पर आप पार्टी की सरकार ने सिद्ध कर दिया है कि आप पार्टी सभी धर्मों का सत्कार करती है और जिस भी धर्म या किसी व्यक्ति के साथ कोई गलत काम होगा उसको बक्शा नहीं जाएगा।

    रमन अरोड़ा ने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है यहां केस चलने के बाद अगर राम रहीम पर कुछ भी आरोप साबित होता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में जिन लोगों ने बेअदबी की है उन लोगों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। पिछली सरकारों को लेकर रमन अरोड़ा ने कहा कि यह लोग वोटों की राजनीति करते थे, लेकिन हम लोगों के इंसाफ दिलाने की राजनीति करते है। पंजाब के लोगों के दिलों में बेअदबी की घटनाओं को लेकर काफी समय से रोष पाया जा रहा था और इंसाफ की गुहार लंबे समय से लगाई जा रही थी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने बेअदबी की है उनका पर्दाफाश होगा।

    दूसरी ओर पंजाब की 4 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर रमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ही इन सभी चुनाव को जीतेगी और जालंधर में हुए उप चुनाव की जीत ने बता दिया कि जालंधर के लोग आम आदमी पार्टी को कितना प्यार करते है। रमन अरोड़ा का कहना हैकि जालंधर की तर्ज पर अब इस चारों सीटों पर भी आप पार्टी की जीत होगी।

  • India News: Ordnance Factory में हुआ धमाका, 2 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    India News: Ordnance Factory में हुआ धमाका, 2 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    Highlights:
    1. जबलपुर में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, 2 श्रमिकों की मौत।
    2. 9 श्रमिक गंभीर रूप से घायल, राहत कार्य जारी।
    3. धमाके की वजह से फैक्ट्री का एक हिस्सा ढहा, प्रशासन ने जांच शुरू की।
    जबलपुर, 22 अक्टूबर, 2024: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री (हथियार बनाने वाली कंपनी) में जबरदस्त धमाका हुआ है। जिले के खमरिया में स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट से 2 कर्मचारियों की मौत हो गई है जबकि 9 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, कंपनी के एफ 6 सेक्शन में यह धमाका हुआ है। धमाका इतना तेज था कि बिल्डिंग का एक हिस्सा धराशायी हो गया। मलबे में कई कर्मचारियों के दबे होने की खबर आ रही है। मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार, धमाके में इमारत का एक हिस्सा ढह गया और खबर है कि कई मजदूर अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। प्रशासन प्रभावित लोगों की पहचान करने और उनकी मदद के लिए बचाव अभियान चला रहा है। इस दुखद दुर्घटना में दो श्रमिकों की मौत की पुष्टि की गई है और गंभीर रूप से घायल नौ अन्य का इलाज किया जा रहा है। आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंची हैं। विस्फोट की वजह अभी सामने नहीं आई है। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट मंगलवार सुबह खमरिया में केंद्रीय सुरक्षा संस्थान आयुध फैक्ट्री में हुआ। यहां बम और विस्फोटक चीजें बनाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि घायलों तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कथित तौर पर कारखाने के एफ-6 खंड के 200 भवन में बम भरने की प्रक्रिया के दौरान एक हाइड्रोलिक प्रणाली में खराबी आ गई, जिससे विस्फोट हुआ, जो इतना शक्तिशाली था कि इसे कारखाने से पांच किलोमीटर दूर तक सुना जा सकता था। फैक्ट्री के पास रहने वाले निवासियों ने कहा कि उन्हें लगा कि यह भूकंप है और कई लोग अपने घरों से बाहर भी भागे। फैक्ट्री के महाप्रबंधक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
  • Festival Season में रहे सावधान! बाजार में बिक रहे नकली काजू, ऐसे करे असली काजू की पहचान

    Festival Season में रहे सावधान! बाजार में बिक रहे नकली काजू, ऐसे करे असली काजू की पहचान

    नई दिल्लीः दिवाली नजदीक है और उसके बाद भाई दूज और छठ पर्व भी आ रहे हैं। भारत में कोई भी पर्व बिना मिठाई, पकवान और उपहार के बिना के अधूरा है। दिवाली पर मिठाई और गिफ्ट देने की परंपरा है। इस दिन लोग ड्राई फ्रूट्स, नट्स के डिब्बे और विभिन्न तरह की मिठाई उपहार के रूप में देते हैं। लेकिन इन दिनों बाजार में नकली काजू भी बहुत मिलते हैं। असली और नकली काजू में फर्क करना मुश्किल हो सकता है। नकली और पुराने काजू खाने से पाचन समस्याएं, एलर्जी, फूड पॉइजनिंग और इम्यूनिटी कमजोर होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

    रंग देखकर करें काजू की पहचान

    सबसे पहले तो असली काजू का रंग सफेद होता है जबकि नकली काजू हल्के पीले रंग के होते हैं। रंग में यह फर्क एक नजर में ही पता चल जाता है। इसलिए काजू खरीदते समय उसके रंग पर जरूर ध्यान दें।

    काजू का साइज देखकर लगाएं पता

    असली काजू का साइज़ भी मायने रखता है। असली काजू लगभग 1 इंच लंबे और थोड़े मोटे होते हैं। अगर साइज़ में अंतर दिखे तो समझ जाएं कि काजू नकली हो सकते हैं। आप काजू के आकार और बनावट को देखकर नकली काजू की पहचान कर सकते हैं।

    स्वाद भी बता देगा हकीकत

    असली और नकली काजू के स्वाद में भी थोड़ा फर्क होता है। असली काजू कभी दांतों पर नहीं चिपकते जबकि नकली काजू दांतों के बीच चिपक जाते हैं। इसके अलावा, नकली काजू पचाने में भी मुश्किल होते हैं। असली काजू चबाने पर आसानी से टूट जाते हैं जिससे इन्हें पचाना आसान होता है। आप काजू को चखकर भी असली और नकली में फर्क कर सकते हैं। असली काजू की पहचान करने का एक और तरीका उनकी क्वालिटी को समझना है। असली काजू लंबे समय तक खराब नहीं होते, जबकि नकली काजू जल्दी खराब हो सकते हैं।
  • इन 4 नेताओं की सुरक्षा में बढ़ोतरी, मिली Y+ सिक्योरिटी

    इन 4 नेताओं की सुरक्षा में बढ़ोतरी, मिली Y+ सिक्योरिटी

    Highlights:
    1. चार नेताओं को मिली Y+ और Y श्रेणी की सुरक्षा।
    2. सुरक्षा में वृद्धि का निर्णय गृह विभाग द्वारा लिया गया।
    3. नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदम।
    बिहार,22 अक्टूबर, 2024: राज्य के चार नेताओं की सुरक्षा की में बढ़ोतरी की खबर सामने आई है। बिहार सरकार के गृह विभाग की ओर से सोमवार को इस संबंध में पुलिस महानिदेशक और अपर पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा गया है। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव, नीरज कुमार सिंह, सांसद प्रदीप कुमार सिंह और जेडीयू एमएलसी संजय कुमार सिंह की सुरक्षा को बढ़ाया गया है। इस चार नेताओं को Y+ और Y कैटागरी की सुरक्षा प्रदान की गई है। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव Y+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है, साथ ही लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग नीरज कुमार सिंह को Y+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। इसके अलावा अररिया लोकसभा क्षेत्र से सांसद प्रदीप कुमार सिंह को Y श्रेणी और बिहार विधान परिषद के सदस्य संजय कुमार सिंह को Y श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।
  • India News: फिर मिली 30 Flights को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा अलर्ट बढ़ा

    India News: फिर मिली 30 Flights को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा अलर्ट बढ़ा

    Highlights:
    1. 30 विमानों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा अलर्ट बढ़ा।
    2. पिछले 8 दिन में 120 से ज्यादा विमानों को धमकियाँ मिल चुकी हैं।
    3. इंडिगो, विस्तारा और एयर इंडिया की उड़ानों में सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता।
    नई दिल्ली, 22 अक्टूबर, 2024: एक बार फिर सोमवार देर रात 30 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूत्रों के मुताबिक इनमें इंडिगो, विस्तारा और एअर इंडिया (AI) की डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स शामिल हैं। पिछले 8 दिन में अब तक 120 से ज्यादा विमानों को बम हमले की धमकी मिल चुकी है। इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि सोमवार को उसकी चार उड़ानों को सुरक्षा संबंधी अलर्ट मिले। इनमें मंगलुरु से मुंबई आ रही 6E164 फ्लाइट, अहमदाबाद से जेद्दा जा रही 6E 75 फ्लाइट, हैदराबाद से जेद्दा जा रही 6E67 फ्लाइट और लखनऊ से पुणे आ रही 6E 118 शामिल हैं। विस्तारा और एयर इंडिया के प्रवक्ताओं ने मंगलवार को पुष्टि की कि सोमवार को कुछ उड़ानों को सोशल मीडिया पर सुरक्षा संबंधी धमकी मिली थी। हमने संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और सभी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया गया।