Blog

  • पंजाबः होलसेल के गोदाम में लगी आग, तपिश से बिल्डिंग में आई दरार, देखें वीडियो

    पठानकोटः डलहौजी रोड स्थित शनिदेव मंदिर के पास से देर रात एक जरनल होलसेल के गोदाम में आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने के बाद इसकी जानकारी वहां पर रह रहे मजदूरों ने दुकान मालिक को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे दुकान के मालिक ने तुरंत दमकल विभाग को घटना को लेकर सूचित किया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाने का काम शुरू कर दिया।

    लेकिन आग इतनी जबरदस्त थी कि दमकल विभाग की करीब 15 गाड़ियां भी आग पर काबू में ना पा सकी। स्थानीय लोगों के अनुसार इस घटना को लेकर आर्मी की ओर से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेजी गई। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक दुकान में रखा सारा लाखों का सामान जलकर राख हो चुका था। इस घटना के दौरान बिल्डिंग की दीवारों में भी दरारें पढ़ गई। जिसके चलते उसके मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ हैय़ फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका कि आखिर किन कारणों से यह आग लगी है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए गोदाम के मालिक ने बताया कि उन्हें रात को यहां पर रहने वाले प्रवासी मजदूरों ने बताया कि आप जल्दी गोदाम में पहुंचो यहां पर आग लग गई है। आग इतनी भयानक थी कि इस घटना में सबकुछ जलकर राख हो गया। आग की तपिश से बिल्डिंग में भी दरारे पड़ गई। गोदाम मालिक ने बताया कि उसका सब कुछ तबाह हो गया है, अब उनके पास कुछ नहीं बचा। वहीं दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि उन्हें जैसे ही इस घटना की सूचना मिली शहर के दोनों फायर स्टेशन से गाड़ियां मौके पर भेज दी गई। काफी घंटे की मशक्त के बाद आग पर काबू गया। 

  • पंजाबः सब्जी मंडी में 5 दुकानों में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    कपूरथलाः पुरानी सब्जी मंडी में देर रात आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक देर रात 5 दुकानों में भीषण आग लग गई। जिसमें लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। घटना रात लगभग 2:30 बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड के अधिकारी हरप्रीत सिंह की टीम ने 2 गाड़ियों के साथ आग बुझाने में जुटी रही। 4 घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।   

    जानकारी अनुसार देर रात लगभग 2:30 बजे पुरानी सब्जी मंडी में की एक दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते उसने आसपास की अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिससे लाखों रुपये के नुकसान होने का अनुमान है। चौंकीदार की सुचना के बाद दुकान PCR टीम, दमकल विभाग और दुकानों के मालिक भी पहुंच गए। 

    इस आग की चपेट में 5 दुकानें जलकर राख हो गई है। जिनमें सब्जियां, घरेलू सामान, किराना, आइसक्रीम, चप्पलें आदि रखा हुआ है। आग को देखकर मंडी के चौकीदार रमेश ने मंडी के आसपास रहने वाले लोगों को सूचित किया। जिन्होंने पहले अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन को भी सूचित किया।  

    जिसके बाद क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद करवाकर फायर ब्रिगेड की टीम और 2 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फायर बिग्रेड के अधिकारी हरप्रीत सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि 4 घंटे की मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया है। इस घटना दौरान एक सिलेंडर भी बरामद हुआ है। वहीँ सूत्रों की माने तो आग लगने के दौरान कुछ धमाके की आवाजें भी आई है।

  • PM का बड़ा एक्शन: खालिस्तानी फंडिंग पर बैन, 50 से ज्यादा अकाउंट फ्रीज

    लंदनः कनाडा के अलावा ब्रिटेन में भी खालिस्तान समर्थकों की  भारत विरोधी गतिविधियों में बड़ी बढ़ोत्तरी देखी गई है। इसके खिलाफ भारत के कड़े विरोध के बाद  ब्रिटेन ने  खालिस्तानी आतंकियों पर नकेल कसने के लिए बड़ा कदम उठाया है।  ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक द्वारा बनाई गई टास्क फोर्स ने खालिस्तानी फंडिंग पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पहली बार खालिस्तान को फंडिंग करने वाले 50 से ज्यादा अकाउंट फ्रीज किए गए हैं। ये सभी खाते भारत में प्रतिबंधित बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े हैं।

    टास्क फोर्स ने खालिस्तान से जुड़े छद्म नाम वाले कथित समाजसेवी संगठनों की लिस्ट भी तैयार की है। टास्क फोर्स ने पाया कि ये संगठन भी खालिस्तानी समर्थकों को आश्रय देते हैं। टास्क फोर्स के सूत्रों के अनुसार आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करने वाले संगठनों के खिलाफ जल्द ही बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। टास्क फोर्स को लगभग दो महीने पहले ही बनाया गया है। इसमें भारतीय इंटेलिजेंस – एजेंसियों से भी इनपुट का आदान- प्रदान किया जा रहा है।  टास्क फोर्स ने सबसे पहले ब्रिटिश बैंकों में खालिस्तानी नेताओं और उनके समर्थकों के अकाउंट्स की वॉच लिस्ट तैयार की। फिर इन अकाउंट्स में विदेशों से ऑनलाइन और ब्रिटेन में ऑफलाइन जमा होने वाले एक लाख रुपए (लगभग एक हजार पाउंड) या इससे अधिक के लेन-देन की निगरानी की।

    लगभग दो महीने तक इन संदिग्ध अकाउंट्स की लिस्ट बनाई और इन्हें फ्रीज कर दिया गया। इन अकाउंट्स में तीस करोड़ रुपए से ज्यादा की नकदी जमा बताई जाती है। टास्क फोर्स अगले चरण में और कड़ी कार्रवाई करेगी। ब्रिटेन में खालिस्तान के नाम पर सार्वजनिक स्थानों पर कलेक्शन बॉक्स पर भी रोक लगेगी। पिछले कुछ साल से ब्रिटेन में सार्वजनिक स्थानों पर चंदा जमा करने के लिए बॉक्स लगाए जाते रहे हैं। इस चंदे का प्रयोग खालिस्तानी गतिविधियों में होता रहा है। कलेक्शन बॉक्स धर्म स्थलों पर ही लगाए जा सकते हैं। अब बॉक्स के चंदे को भी संबंधित धर्मस्थल को अपने अकाउंट में दर्ज करना होगा।  बता दें कि भारत सरकार ने कनाडा से भी खालिस्तान समर्थकों को अब टास्क फोर्स की छह सदस्यों की फंडिंग रोकने के लिए कहा है लेकिन कनाडा सरकार ने टीम स्कॉटलैंड में भी जाएगी। इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है।

  • खेल-खेल में हुआ विवाद, 1 की मौ’त, कई घायल

    खेल-खेल में हुआ विवाद, 1 की मौ’त, कई घायल

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के बांदा में बच्चों के विवाद में हुई मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेल-खेल में एक बच्ची की चप्पल टूट गई थी। जिस बच्ची की चप्पल टूटी थी उसके पिता ने मृतक की बेटी के साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बच्चो को छोड़ उनके माता-पिता में तनातनी शुरू हुई। फिर दबंगो ने एक दंपति पर कुल्हाड़ी और लाठी डंडो से हमला बोल दिया। जिससे एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करके आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बता दें कि पूरा मामला गिरवां थाना क्षेत्र के नाई गांव का है। जहां रहने वाले कमतु की बेटी पड़ोस के बच्चो संग खेल रही थी उसी दौरान एक बच्ची की चप्पल टूट गई और पड़ोसी ने कमतु की बेटी के साथ मारपीट कर दी

    जिसको बचाने गए पिता कमतु के साथ उन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी  कहासुनी में कुल्हाड़ी और लाठी डंडो से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया गया उसके सिर और हाथ पैर में गंभीर चोट आई थी। जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक कमतु के 3 बेटी और एक बेटा है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाही में जुटी हुई है SHO ने बताया कि गिरवां थाना क्षेत्र के नाई गांव में 2 पक्षो में बच्चों के खेलने पर मारपीट हुई है जिसमें एक युवक की अस्पताल में मौत हुई है शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है परिजनों की तहरीर के आधार पर 304/504/506 के तहत केस दर्ज किया है आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है

  • पंजाबः handloom showroom में लगी आग, हुआ भारी नुकसान, देखें वीडियो

    होशियारपुर/सोनू थापरः टांडा शहर के शिमला पहाड़ी के पास मुख्य बाजार उरमुड़ रोड पर प्रसिद्ध मालवा हैंडलूम के शोरूम की ऊपरी मंजिल में देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते अचानक आग ने भयानक रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से शोरूम में पड़ा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शोरूम के मालिक रणजीत सिंह पुत्र गुरमुख सिंह निवासी दशमेश नगर को सूचना मिली कि उनके शोरूम की ऊपरी मंजिल से धुआं निकल रहा है और मौके पर पहुंचकर रणजीत सिंह ने देखा कि शोरूम में आग लग गई है।

    रणजीत सिंह ने मौके पर ही नगर परिषद प्रशासन को इसकी सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस बारे में बात करते हुए रणजीत सिंह ने बताया कि आग लगने से उनकी दुकान में लाखों रुपये का सामान जल गया है। फिलहाल आग लगने का कारण सर्किट शॉट माना जा रहा है, लेकिन आग लगने के संबंध में पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है। 

  • पंजाबः धरने पर बैठे JCT मिल मजदूरों पर पुलिस का लाठीचार्ज, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः कपूरथला के जिला फगवाड़ा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां हड़ताल पर बैठे जेसीटी मिल मजदूरों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक मजदूरों को हड़ताल पर बैठे एक करीब महीना हो गया है, लेकिन अभी तक मिल मालिकों से कोई मुआवजा नहीं लिया गया है। कर्मियों का कहना है कि 5 महीने का वेतन और 8 महीने का ओवरटाइम नहीं मिलने के कारण वे पिछले एक महीने से धरने पर बैठे हैं, वहीं दूसरी ओर न तो सरकार और न ही किसी प्रशासनिक अधिकारी ने उनका हाल पूछा है।

    मजदूरों का कहना है कि कोर्ट के आदेश के मुताबिक सभी मजदूर शांतिपूर्वक वहां से उठ गए और कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए मिल से 300 मीटर की दूरी पर उन्होंने धरना लगा दिया, लेकिन 300 मीटर की दूरी पर बैठे रहने के बावजूद पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें जबरन रोका गया। दरअसल, जेसीटी शुगर मिल पर धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का साथ देने किसान जत्थेबंदी आ पहुंची। पुलिस हालत बिगड़ते देख माननीय अदालत के आदेश की पालना करते हुए कर्मचारियों को कुछ देर 300 मीटर दूरी धरना प्रदर्शन करने दिया।

    वहीं सिविल और पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया कि जायज मांगों को लेकर सरकार से बातचीत करवाने पर कर्मचारियों ने धरना उठा लिया। लेकिन शुगर मिल के कर्मचारी ने फगवाड़ा पुलिस के डीएसपी पर आरोप लगाए कि जब वह 300 मीटर पर धरना प्रदर्शन के लिए जाने लगे तो डीएसपी ने बैरिगेटिंग कर उन्हें रोकने का प्रयास किया और जब बैरिगेटिंग पर धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू कर दी। यहीं नहीं पुलिस ने उसे पर लाठीचार्ज किया, जिसमें उनका नुकसान हुआ है। उन्होंने सिविल और पुलिस प्रशासन के तमाम अधिकारियों को शिकायत दी है कि जिन-जिन ने उन पर लाठीचार्ज किया और उनको चोटिल किया है उन पुलिस वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

    किसान जत्थेबंदी के किसान नेता ने कहा की कर्मचारी शांत तरीके से अपना प्रदर्शन कर रहे थे और माननीय अदालत के देशों पर 300 मीटर दूरी पर जाकर प्रदर्शन करने जा रहे थे तो पुलिस ने उन पर लाठी चार्ज कर दिया जिसमें कईयों को चोंट लगी है। उन्होंने कहा की जिन्होंने लाठी चार्ज किया है उन पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाए। इस घटना ने पंजाब सरकार और फगवाड़ा पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बता दें कि पिछले एक महीने से कर्मचारी अपनी 5 महीने की सैलरी और ओवरटाइम पाने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे। उनका कहना है कि त्योहारों के दौरान उनके बच्चे भूखे-प्यासे घर पर बैठे रहते हैं, लेकिन इसकी चिंता न तो सरकार को है और न ही प्रशासन को।

  • इस मंदिर के पुजारियों की शुरू हुई ट्रेनिंग

    नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के कटड़ा में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने पुजारियों के लिए 11 दिवसीय पुनश्चर्या पाठ्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर श्री लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के कुलपति डॉ. मुरली मनोहर ने उमेश शर्मा, उप-विभागीय मजिस्ट्रेट भवन, प्रमुख पुजारी और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में पाठ्यक्रम का उद्घाटन किया। जानकारी के मुताबिक चूड़ामणि संस्कृत संस्थान, बसोहली, कठुआ के सहयोग से केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली, काशी, वाराणसी के संस्थानों के विशेषज्ञों ने कर्मकांड कौशल पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। पुनश्चर्या पाठ्यक्रम में दो बैचों में 31 पुजारियों को शामिल किया जाएगा। इसमें विशिष्ट अनुष्ठानों, मंत्रों और प्रथाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। बता दें कि एक पुजारी को अपनी पूजन विधि के बारे में अत्यधिक विशिष्ट और पेशेवर दृष्टिकोण के अलावा महारत हासिल करने की आवश्यकता होती है। मुख्य प्रशिक्षण सामग्री में कर्म कांड, उपासना कांड, ज्ञान कांड, सूक्त, स्तोत्र और संध्या वंदन शामिल है।

    जानकारी के अनुसार निरंतर सीखने की संस्कृति को बढ़ावा देने वाले ये पुनश्चर्या कार्यक्रम पुजारियों के कौशल को बढ़ाने और उनके बौद्धिक विकास के लिए सहायक होंगे। एसएमवीडीएसबी के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुनील शर्मा ने पुनश्चर्या पाठ्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श करते हुए आशा व्यक्त की कि यह प्रतिभागियों के मौजूदा ज्ञान और धार्मिक कौशल को सुदृढ़ और उन्नत करेगा। इस मौके पर प्रो. रजनीश कुमार शुक्ला, कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी, कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा, कुलपति, प्रो. राम राज उपाध्याय, प्रोफेसर डॉ. संजय तिवारी, ज्योतिषाचार्य डॉ. चंद्रेश उपाध्याय, वेदाचार्य डॉ. अभिषेक उपाध्याय और डॉ. भारत भूषण पांडे आदि मौजूद थे।

  • 25 रुपये किलो बिका प्याज, अब इस जगह लगेगा स्टॉल

    सोलनः हिमाचल प्रदेश में प्याज के दामों में इजाफा हुआ है। प्रदेश के सभी जिलों में प्याज के दाम 70 से अस्सी रुपये किलो के बीच चल रहे हैं। ऐसे में अब केंद्र सरकार ने राज्यों को प्याज की सप्लाई भेजी है, जो कि सस्ते दाम पर लोगो को प्याज दिया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में सब्जी मंडी में बुधवार को केंद्र की तरफ से भेजा गया प्याज 25 रुपये प्रति किलो के हिसाब से लोगों को बेचा गया।

    सोलन सब्जी मंडी में भी स्टॉल लगाया गया था। गुरदीप साहनी ने बताया कि प्याज की बढ़ती कीमतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सोलन सब्जी मंडी में स्टॉल लगाकर एक आधार कार्ड पर ₹25 किलो के हिसाब से प्याज दिया गया है। एक आधार कार्ड पर 2 किलो प्याज़ दिया गया है। एक शख्स चार आधार दिखाकर प्याज ले सकता है। उधर, सोलन सब्जी मंडी के पास एनसीसीएफ की टीम जैसे ही प्याज बेचने पहुंची तो लोगों में होड़ मच गई। इस दौरान करीब 23 टन प्याज की बिक्री की गई।

    गौरतलब है कि केंद्र सरकार के राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) की ओर से सस्ती दरों पर प्याज दिया गया है। अब शनिवार से शिमला के शोघी और संजौली में इसी तरह प्याज बेचा जाएगा। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के मंडी, शिमला, ऊना सहित अन्य जिलों में प्याज 70 से 80 रुपये के बीच में बिक रहा है। सप्लाई में कमी की वजह से दामों में इजाफा हुआ है। ऐसे में त्योहारी सीजन में लोगों को पर महंगाई की मार पड़ी है। अब लोग कम मात्रा में प्याज खरीद रह हैं। हालांकि, उम्मीद है कि जल्द ही प्याज के दाम कम हो जाएंगे। इससे पहले, टमाटर के दामों ने लोगों को खूब रुलाया था।

  • पंजाब: 8 किलो अफीम सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

    पटियालाः राजपुरा रोड पर बहादुरगढ़ स्थित टोल प्लाजा पर पुलिस नाका देख भागने की कोशिश करने रहे चार तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनसे 8 किलो अफीम बरामद की है। आरोपियों की पहचान मनदीप सिंह मन्ना निवासी सनौर, मनजीत सिंह निवासी सनौर, राजू निवासी रत्न नगर पटियाला व वरिंदर सिंह निवासी सनौर के रूप में हुई है। इस मामले पर एसएसपी वरुण शर्मा ने प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि थाना सदर इंचार्ज हरमिंदर सिंह की सुपरविजन में चौकी बहादुरगढ़ के इंचार्ज लवदीप सिंह व उनकी टीम ने टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी की हुई थी।

    इसी दौरान रेनोल्ट ट्राइबर कार ने पुलिस को देख यू-टर्न ले लिया तो पुलिस ने तुरंत पीछा करना शुरू कर दिया। पीछा करने के दौरान उनकी कार कुछ दूरी पर जाकर बंद हो गई तो पुलिस पार्टी ने कार में सवार चारों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर कार की अगली सीट के पास रखे बैग से 8 किलो अफीम बरामद हुई। इसके बाद आरोपियों पर केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

  • पंजाब : करवा चौथ वाले दिन हुआ हादसा, पति की मौत, देखें वीडियो

    लुधियाना : करवा चौथ का व्रत तोड़ने से पहले ही पत्नी के सामने पति की मौत हो गई। खुशी का माहौल गम में बदल गया। जिस सुहाग के लिए वह सुबह से देर शाम तक भूखी बैठी रही। जब वह चंद्रमा को देखने के बाद अपने पति के हाथ से पानी पीकर अपना व्रत खोलने वाली थी, उसी समय उसके पति की मृत्यु हो गई। पति जब छत पर चांद देख रहा था तो उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना लुधियाना जिले के खन्ना शहर की है। मूल रूप से बिहार के रहने वाले 42 वर्षीय लखविंदर राम खन्ना में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे।

    पत्नी ने करवा चौथ का व्रत रखा था। चांद निकलने का समय हो गया था। इस दौरान पूरा परिवार घर की छत पर इंतजार कर रहा था। लखविंदर राम भी आसमान की ओर देख कर चांद निकलने का इंतजार कर रहे थे, तभी चांद निकला और उन्होंने अपनी पत्नी का व्रत तोड़ा। बात करते-करते लखविंदर राम छत से नीचे गिर गए। जिसके बाद लखविंदर राम को खन्ना के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सरकारी अस्पताल में राज ने बताया कि लखविंदर राम अपने परिवार के साथ छत पर था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया।

    लखविंदर राम की मौत के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक की बेटी ने बताया कि उसके पिता लकड़ी की सीढ़ी से छत पर जाकर चांद देख रहे थे, तभी अचानक से उनका पैर फिसल गया और उनके पिता नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। वह परिवार में अकेला कमाने वाला था। वार्ड पार्षद सुरिंदर कुमार बावा ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है। एक गरीब परिवार के मुखिया लखविंदर राम का निधन हो गया।