Blog

  • Air India पर भड़की मशहूर सितार वादक Anoushka Shankar, वीडियो शेयर कर निकाली भड़ास

    Air India पर भड़की मशहूर सितार वादक Anoushka Shankar, वीडियो शेयर कर निकाली भड़ास

    मनोरंजन: दिवगंत सितारवादक रविशंकर की बेटी अनुष्का शंकर भी सितार वादक हैं। अनुष्का सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने वीडियो अक्सर शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर करके एयर इंडिया पर अपनी भड़ास निकाली है। म्यूजिशियन ने बताया कि यात्रा के दौरान उनका सितार टूट गया। टूटे हुए सितार का वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।

    एयर इंडिया पर निकाली भड़ास

    अनुष्का शंकर ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि – ‘काफी लंबे समय के बाद मैं पहली बार एयर इंडिया से उड़ान भर रही थी आप ही वो देश हैं जिसका यह संगीत है। करीब 15-17 सालों में मेरे वाद्य यत्र के साथ ऐसा पहली बार हुआ है। पहले मैं अपने सितार के ऊपरी हिस्से की ओर देख रही थी और मुझे लगा कि इसकी धुन सच में बिगड़ गई है। धुन ठीक करने के बाद मैंने इसे बजाने के लिए उठाया और तभी मुझे एहसास हुआ कि ये पूरी तरह से टूट चुका था’। एयर इंडिया से सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि – ‘आपने यह कैसे किया? मेरे पास स्पेशल क्लास है आप हैंडलिंग फीस लेते हैं और फिर भी आपने ऐसा किया?’

    दूसरी एयरलाइन्स में नहीं हुआ ऐसा

    वीडियो के साथ अनुष्का ने कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि – ‘एयर इंडिया ने मेरे सितार के साथ जो किया उससे मैं बहुत दुखी और सच में परेशान हूं। ऐसा नुकसान कैसे हो सकता है? यह और भी दुख की बात है क्योंकि मैंने बहुत समय के बाद एयर इंडिया से उड़ान भरी है और ऐसा लगता है कि एक भारतीय इंस्ट्रूमेंट उनके साथ सुरक्षित नहीं रह सकता क्योंकि मैंने दूसरी एयरलाइन्स से हजारों उड़ाने भरी है और एक भी पेग ट्यून से बाहर नहीं हुआ’।

    सेलेब्स ने भी दिया साथ

    अनुष्का की इस पोस्ट पर म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स के रिएक्शन भी सामने आए हैं। विशाल ददलानी ने कमेंट करते हुए लिखा कि – ‘हे भगवान यह दिल दहला देने वाला है मुझे बहुत दुख है’। अन्विता शंकर ने लिखा कि – ‘एयर इंडिया ने सितार को कितनी बुरी तरह से संभाला होगा कि उन सुरक्षित हार्ड केसों में ऐसा हुआ? मुझे बहुत दुख है’। कॉमेडियन जाकिर खान ने लिखा कि – ‘यह तो दिल तोड़ देने वाला है’।
  • अनियंत्रित होकर खेत में पलटी Bus, यात्रियों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    अनियंत्रित होकर खेत में पलटी Bus, यात्रियों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    छतरपुरः जिले में आज सुबह एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यह दुर्घटना गौरिहार थाना क्षेत्र के खड्डी पहरा के पास हुई। हादसे में 5 से 6 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें एक वृद्ध महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत गौरिहार अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

    जानकारी मुताबिक, बस चंदला से छतरपुर की ओर जा रही थी। खड्डी पहरा के पास क्रॉसिंग के दौरान बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खेत में पलट गई। इस दौरान बस में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य में मदद की और घायलों को बाहर निकाला।

    गौरिहार थाना प्रभारी संदीप दीक्षित ने बताया कि बस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं, 5-6 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को गौरिहार अस्पताल भेजा गया है। स्थिति नियंत्रण में है और घटना की जांच की जा रही है।

  • महिला क्रिकेटर की Thar ने Law Student को मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत

    महिला क्रिकेटर की Thar ने Law Student को मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत

    जयपुरः महिला क्रिकेटर की थार की टक्कर से 23 साल के पारस की मौत का मामला सामने आया है। हादसे से एक दिन पहले ही पारस का रिश्ता हुआ था। अगले साल 17 मार्च को उसकी शादी थी। हादसे के बाद से पूरे परिवार में शोक की लहर है।

    जानकारी देते थाना साउथ की प्रभारी अंजू कुमारी ने बताया कि 1 दिसंबर की रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार थार ने नटराज नगर (टोंक रोड) निवासी पारस को टक्कर मारी थी। स्कूटी पर उनके साथ उनकी बुआ नंदिनी भी थीं। हादसे के बाद थार चलाने वाली भव्या चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया था। भव्या महिला क्रिकेटर हैं। हादसा ज्योतिनगर थाने से 700 मीटर दूर विधानसभा के पास हुआ था। पारस इलेक्ट्रिक स्कूटी से अपने घर से विधानसभा की तरफ जा रहा था। बुआ के पैर में गंभीर चोटें आई हैं। वह एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

    दादा सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि पारस हमारे परिवार का सूरज था, जो अस्त हो गया। उन्होंने बताया कि पोते की कई महीनों से शादी की बात चल रही थी। हादसे से एक दिन पहले (30 नवंबर) ही उसका रिश्ता पक्का किया था। परिवार में सभी लोग खुश थे। 17 मार्च को उसकी शादी थी, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था।

    पारस के पिता मुकेश कुमार शर्मा कस्टम डिपार्टमेंट में कैशियर हैं। उन्होंने बताया कि उनके 2 बेटे थे। पारस बड़ा और परिवार का एक जिम्मेदार बेटा था। वह सेंट विल्फ्रेड कॉलेज में एलएलबी लास्ट ईयर का स्टूडेंट था। पिता ने कहा कि थार वाली लड़की की लापरवाही से मेरे बेटे की जान चली गई। उन्होंने कहा कि आरोपी पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि किसी और के साथ ऐसा न हो जाए।

  • आज इस मामले में कोर्ट में पेश होगी Kangana Ranaut

    आज इस मामले में कोर्ट में पेश होगी Kangana Ranaut

    बठिंडाः भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनोट आज बठिंडा कोर्ट में पेश होंगी। अदालत ने उन्हें मानहानि के एक मामले में पेश होने का आदेश दिया था। इससे पहले, 24 नवंबर को भी कंगना रनोट को पेश होना था, लेकिन उस समय उनके जूनियर वकील ही अदालत में उपस्थित हुए।

    कंगना के वकील ने अदालत से स्थायी छूट की मांग की है, जबकि शिकायतकर्ता किसान महिला के वकील मामले को आगे बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। कोर्ट ने इसके बाद कंगना पर आरोप तय कर दिए। दरअसल, मामला दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के दौरान का है।

    बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ जंडिया निवासी बेबे महिंदर कौर ने कंगना रनोट के खिलाफ याचिका दायर की थी। महिंदर कौर का आरोप है कि कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके खिलाफ एक पोस्ट में कहा था कि ऐसी महिलाएं धरने पर ‘100-100 रुपए लेकर आती हैं’। महिंदर कौर ने इस टिप्पणी को लेकर मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

  • मंदिर से लौट रहे परिवार की Scorpio नदी में गिरी, 2 की मौत, 5 घायल

    मंदिर से लौट रहे परिवार की Scorpio नदी में गिरी, 2 की मौत, 5 घायल

    टोंकः मंदिर से दर्शन कर लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो नदी में गिरने का मामला सामने आया है। हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, 5 लोग घायल हुए हैं। गाड़ी में फंसे लोगों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। पुलिस मुताबिक, सभी लोग अजमेर जिले के रहने वाले हैं। ये लोग बुधवार सुबह सवाईमाधोपुर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे।

    पीपलू थाना प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया कि स्कॉर्पियो में 7 लोग सवार थे। हादसा ग्राम ढूंढिया के पास स्थित क्षतिग्रस्त रपट पर हुआ। नई पुलिया उतारते ही आगे बैरिकेड्स नहीं थे, ऐसे में कार सीधा नदी में उतर गई और पानी में आधी डूब गई। ग्रामीणों ने शीशे तोड़कर कार सवारों को बाहर निकाला।

    घायलों को सआदत हॉस्पिटल ले जाया गया। इलाज के दौरान देर रात करीब 9 बजे दो महिलाओं सुप्यार (45) पत्नी सुखराम और मंजू (50) पत्नी जीवनराम की मौत हो गई। परिवार में 25 नवंबर को शादी थी। समारोह के बाद बुधवार को वे रणथंभौर गणेश जी के दर्शन करने गए थे। वापस लौटते समय देर रात यह हादसा हो गया। घटना के बाद पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: पायलटों की आई कमी, 9 घंटे से Airport पर इतंजार करते रहे यात्रियों ने किया हंगामा

    Punjab News: पायलटों की आई कमी, 9 घंटे से Airport पर इतंजार करते रहे यात्रियों ने किया हंगामा

    देश भर में इंडिगो की 150 उड़ाने रद्द, कई उड़ानों में हुई देरी

    अमृतसर: भारत की सबसे बड़ी एयरलाइंस में से एक इंडिगो की 150 उड़ानें बुधवार को रद्द हो गईं। वहीं दर्जनों उड़ानों को देरी का सामना करना पड़ा। इसका मुख्य कारण, थकान से निपटने लिए एक नवंबर को लागू किए गए नए सरकारी नियमों को लेकर बताया जा रहा है। जिसके बाद एयरलाइन को पायलटों की कमी से जूझना पड़ रहा है, जिससे रोस्टर प्रबंधन जटिल हो गया है। कई उड़ानों में 12-12 घंटे तक की देरी हुई है। वहीं अमृतसर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर देर रात फ्लाइट को लेकर भारी हंगामा भी देखने को मिला। जानकारी के अनुसार मुंबई जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान रात 10 बजे से टेकऑफ़ नहीं कर पाई, जिसके कारण यात्री पिछले 9 घंटे से एयरपोर्ट पर इंतज़ार कर रहे हैं। लंबे इंतज़ार से परेशान यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने एयरलाइन स्टाफ से जवाब मांगा। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालते हुए बताया कि न तो एयरलाइन साफ जानकारी दे रही है और न ही कोई ठोस व्यवस्था की जा रही है। यात्रियों का कहना है कि उन्हें बार-बार सिर्फ “थोड़ा इंतज़ार करें” कहकर टाला जा रहा है। कई परिवारों, बुजुर्गों और छोटे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि देरी की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। फिलहाल यात्री एयरलाइन से जल्द से जल्द फ्लाइट शुरू करने या वैकल्पिक व्यवस्था प्रदान करने की मांग कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन कोलकाता, चंड़ीगढ़ और अमृतसर एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ानें रद्द कर दी गईं,जबकि कई ज़्यादा उड़ानें देरी से चलीं। इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा, पिछले दो दिनों से पूरे नेटवर्क में इंडिगो का संचालन काफी बाधित रहा है और हम असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं। छोटी-मोटी तकनीकी गड़बड़ियां, सर्दियों के मौसम से जुड़े शेड्यूल में बदलाव, ख़राब मौसम, विमानन प्रणाली में बढ़ती भीड़भाड़ और नए क्रू रोस्टरिंग नियमों (उड़ान ड्यूटी समय सीमा) की समस्याओं सहित कई अप्रत्याशित परिचालन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इस व्यवधान को रोकने और स्थिरता बहाल करने के लिए, हमने अपने शेड्यूल में कुछ बदलाव शुरू किए हैं। ये उपाय अगले 48 घंटों तक लागू रहेंगे।
  • Punjab News: बाइक सवार 3 युवक फायरिंग कर Zen Car लेकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: बाइक सवार 3 युवक फायरिंग कर Zen Car लेकर फरार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः वेरका मिल्क प्लांट के सामने शाम करीब 7 बजे फायरिंग का मामला सामने आया है। बाइक सवार 3 युवकों ने पहले फायरिंग की फिर गाड़ी लेकर फरार हो गए। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस टीम ने घटना स्थल का जायजा लेते कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित हरप्रीत ने बतायाकि मिल्क प्लांट पर गाड़ी का सैंपल करवा कर बाहर गाड़ी में बैठे ही थे कि 3 युवक बाइक पर आए, उन्होंने आते ही फायरिंग करनी शुरू कर दी, करीब 2 राउंड फायरिंग की। इस दौरान वह उनकी जेन कार पीबी- 35-एएफ-5409 को लेकर छीनकर फरार हो गया।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौक पर पहुंचे है। सभी के बयान औऱ स्थिति का जायजा लिया है। आरोपी अपना बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए है। जिसको कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सभी पुलिस नाके पर अलर्ट जारी कर दिया है। फिलहाल फायरिंग में किसी भी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।

  • नशे मे धुत्त ASI ने स्कूल बस सहित कई वाहनों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    नशे मे धुत्त ASI ने स्कूल बस सहित कई वाहनों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सुखना लेक के पीछे कैंबवाला रोड पर एएसआई द्वारा कई गाड़ियों को टक्कर मारी गई। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल बन गया। वहीं घटना में एएसआई भी घायल हुआ है। घायल एएसआई की पहचान दलजीत सिंह के रूप में हुई है। टक्कर के दौरान कार का शीशा टूटने से एएसआई के माथे पर गंभीर चोट लग गई थी और खून बह रहा था।

    बताया जा रहा है कि एएसआई शराब के नशे में धुत्त था और उसने नशे में होने के कारण कार से उत्पात मचाते हुए कई वाहनों को टक्कर मार दी। लोगों के अनुसार नशे में धुत एएसआई ने करीब 2 दर्जन वाहनों को टक्कर मारी। वहीं लोगों ने एएसआई की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस दौरान एएसआई की कार स्कूल बस से टकराने के बाद वहीं रुक गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एएसआई इस कदर नशे में था कि उसे गाड़ी के आगे कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इस हादसे को लेकर लोगों ने घटना की सूचना पीसीआर को दी। मौके पर पहुंची पीसीआर टीम को एएसआई को कार से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। भारी जद्दोजहद के बाद पुलिस कर्मियों ने उसे कार से बाहर निकाला। जिसके बाद पीसीआर टीम ने घायल एएसआई को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक जांच में पुष्टि हुई है कि एएसआई शराब के नशे में वाहन चला रहा था। विभागीय और कानूनी कार्रवाई दोनों शुरू कर दी गई हैं।

  • फ्लाइट रद्द होने पर एक्शन में आया DGCA, वरिष्ठ अधिकारियों को तलब कर बुलाई बैठक

    फ्लाइट रद्द होने पर एक्शन में आया DGCA, वरिष्ठ अधिकारियों को तलब कर बुलाई बैठक

    नई दिल्लीः देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की उड़ानों के बड़े पैमाने पर रद्द होने और देरी के बाद नागर विमानन महानिदेशालय DGCA एक्शन मोड में आ गया। बताया जा रहा है कि 100 फ्लाइट्स कैंसिल होने पर हंगामा मच गया था। वहीं पायलटों ने अपनी परेशानियों को बताया। इसी को ध्यान में रखते हुए DGCA ने बैठक बुला ली।

    उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए नागर विमानन मंत्रालय MoCA के तहत आने वाले DGCA ने इंडिगो के वरिष्ठ अधिकारियों को तलब कर बैठक बुलाई है। यह कदम उस वक्त उठाया गया है, जब देशभर के हवाई अड्डों पर उड़ानें रद्द होने से अफरातफरी का माहौल बना हुआ है।

    इस बीच पायलट एसोसिएशन ALPA इंडिया ने भी DGCA से अपील की है कि स्लॉट देने और उड़ान शेड्यूल मंजूर करते समय एयरलाइन के पास उपलब्ध पायलटों की संख्या और उनकी पर्याप्तता को भी गंभीरता से देखा जाए, खासकर हाल ही में लागू हुए फैटीग रिस्क मैनेजमेंट सिस्टम (FRMS) को ध्यान में रखते हुए। वहीं अमृतसर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार देर रात भारी हंगामा देखने को मिला।

    जानकारी के अनुसार मुंबई जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान रात 10 बजे से टेकऑफ़ नहीं कर पाई, जिसके कारण यात्री पिछले 9 घंटे से एयरपोर्ट पर इंतज़ार कर रहे हैं। लंबे इंतज़ार से परेशान यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने एयरलाइन स्टाफ से जवाब मांगा। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालते हुए बताया कि न तो एयरलाइन साफ जानकारी दे रही है और न ही कोई ठोस व्यवस्था की जा रही है। यात्रियों का कहना है कि उन्हें बार-बार सिर्फ “थोड़ा इंतज़ार करें” कहकर टाला जा रहा है। कई परिवारों, बुजुर्गों और छोटे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

     

  • F-16 Fighter Jet Crash, जमीन पर गिरते ही लगी आग, देखें वीडियो

    F-16 Fighter Jet Crash, जमीन पर गिरते ही लगी आग, देखें वीडियो

    अमरीकाः अमेरिका का एक F-16 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। क्रैश होते ही फाइटर जेट आग में बदल गया। अमेरिकी एयरफोर्स ने एक बयान में बताया कि हादसा ट्रेनिंग मिशन के दौरान कैलिफोर्निया में ट्रोना एयरपोर्ट के पास हुआ, जहां एलीट थंडरबर्ड्स स्क्वाड्रन का F-16 फाइटर जेट क्रैश हो गया। हादसे से कुछ सेकेंड पहले पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया, जिससे उसकी जान बच गई।

    हादसा लोकल टाइम के मुताबिक सुबह करीब 10:45 बजे हुआ। विमान ट्रॉना एयरपोर्ट से करीब तीन किलोमीटर दूर गिरा। एयरपोर्ट मैनेजर ने बताया कि इलाके में अक्सर मिलिट्री विमान उड़ते रहते हैं। सोशल मीडिया पर आए वीडियो में देखा गया कि विमान तेजी से नीचे गिर रहा था और पायलट पैराशूट के सहारे बाहर निकल आया। जमीन से टकराते ही विमान में बड़ा धमाका हुआ और काला धुआं आसमान में भर गया।

    एयरफोर्स के 2021 के डेटा के मुताबिक एक F-16 फाइटिंग फाल्कन की कीमत लगभग 18.8 मिलियन डॉलर (करीब 1.70 हजार करोड़ रुपए) है। यह एयरक्राफ्ट थंडरबर्ड्स स्क्वाड्रन का था। यह टीम लास वेगास के पास नेलिस एयरफोर्स बेस से काम करती है और अपने एयर शो और खतरनाक स्टंट्स के लिए दुनियाभर में जानी जाती है।