Blog

  • पानी से भरे गड्ढे में गिरा बाइक सवार, मौत

    पानी से भरे गड्ढे में गिरा बाइक सवार, मौत

    नई दिल्लीः तिगड़ी इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है जिसमें एक 37 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई। दरअसल बाइक पर जा रहे एक व्यक्ति का संतुलन बिगड़ गया जिससे उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई और वह सीवेज के पानी से भरे गड्ढे में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, तिगड़ी पुलिस को सूचना मिली कि एमबी रोड के पास हमदर्द अस्पताल के लाल बत्ती के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो राशिद खान सड़क पर पड़ा हुआ था जिसके सिर पर गहरी चोट लगी थी। जांच में पता चला कि खान ने अपना हेलमेट हाथ में पकड़ा हुआ था और तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था। जब वह सड़क पर मौजूद गड्ढे से बचने के लिए ब्रेक लगाने लगा तो उसका संतुलन बिगड़ गया और वह दूसरे गड्ढे में गिर गया। पुलिस का कहना है कि गड्ढा करीब 6 इंच गहरा था और गिरने के बाद शायद खान बेहोश हो गए जिससे यह हादसा जानलेवा साबित हुआ।

    सड़क पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था इसलिए पूरी घटना रिकॉर्ड नहीं हुई। पुलिस को संदेह है कि हादसा किसी अन्य वाहन से टकराने के कारण भी हो सकता है। खान के सिर पर चार इंच लंबा और 1.5 इंच गहरा घाव था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत की असली वजह का पता चल सकेगा।

  • Punjab News: पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, देखें वीडियो

    मोगाः सीआईए स्टाफ और एजीटीएफ के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। मुठभेड़ एक किराए के मकान में हुई। जहां बदमाश रह रहा था।

    मिली जानकारी के मलकीत सिंह मन्नू नामक अपराधी को क्रॉस फायरिंग के दौरान गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया। मलकीत सिंह मन्नू दविंदर बबीहा ग्रुप का मेंबर बताया जा रहा है। उसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

  • Jalandhar News: 26 पटवारी और कानूनगों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    Jalandhar News: 26 पटवारी और कानूनगों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा लगातार अधिकारियों के तबादलें किए जा रहे है। वहीं कुछ दिन पहले राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा की गई हड़ताल के बाद से सीएम भगवंत मान एक्शन मोड में आ गए है। जहां उन्होंने हड़ताल खत्म करने का समय देने के बाद गैर हाजिर रहने वाले कई अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया था। वहीं अब डिप्टी कमिश्नर द्वारा जारी लिस्ट बड़े स्तर पर तबादलें किए गए है। जारी आदेशों के तहत जालंधर में कुल 26 पटवारी-कानूनगों के तबादले और तैनाती की गई है। देखें लिस्ट

     

  • Jalandhar News: DC दफ्तर के बाहर कर्मियों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Jalandhar News: DC दफ्तर के बाहर कर्मियों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नरेगा मजदूरों द्वारा आज डीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया गया। जहां उन्होंने पुतला फूंककर प्रदर्शन करते हुए मांगों को पूरा करने की अपील की है। इस दौरान नरेगा कर्मचारी यूनियन के प्रधान सतनाम सिंह ने कहा कि आज पंजाब भर में कर्मियों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। सतनाम सिंह ने कहाकि पिछले 10 सालों के काम कर रहे कर्मियों को नियुक्ति पत्र नहीं दिए जा सके।

    उन्होंने कहा कि सरकार की ओर कच्चे कर्मियों को पक्के करने की पॉलिसी को लेकर मंजूरी दे दी गई है, लेकिन अपने विभाग की नालायकी के कारण उन्हें अभी तक नियुक्ति पत्र नहीं दिए जा रहे। जिसके चलते आज वह डीसी हिमांशु को अपनी मांगों को लेकर पत्र देने पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशानस के खिलाफ पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। इस मामले को लेकर जब भी विभाग के अधिकारियों से बात की जाती है तो अधिकारियों टाल माटौल कर दिया जाता है और मामले की दोबारा से जांच करने का कहा जाता है।

    यूनियन के प्रधान ने कहा कि 5 मार्च से कलम छोड़ हड़ताल की जा रही है। वहीं मामले को लेकर पंचायत मंत्री से मुलाकात भी की जा चुकी है, लेकिन अभी तक उनकी सुनवाई नहीं हो रही। यही कारण है कि अभी तक मीटिंग के लिए किसी ने उनके साथ मीटिंग को लेकर बात नहीं की। आज पुडा कॉप्लैक्स के बाहर धरना लगाकर पुतला फूंककर प्रदर्शन करते हुए कर्मियों ने कहाकि अगर उनकी सुनवाई नहीं हुई तो आने वाले समय में संघर्ष को तीखा किया जाएगा।

  • Punjab News: 2 कैदियों से हेरोइन बरामद, Home Guard पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 कैदियों से हेरोइन बरामद, Home Guard पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    फरीदकोटः जेल स्टाफ ने चेकिंग के दौरान जेल में बंद 2 हवालातियों को 175 ग्राम नशीले पाउडर समेत पकड़ा है। पूछताछ के दौरान हवालातियों ने बताया कि जेल में तैनात होमगार्ड बाहर से नशा जेल के अंदर पहुंचाता है। थाना सिटी पुलिस ने दोनों हवालातियों के साथ होमगार्ड को नामजद कर गिरफ्तार कर लिया है।

    जेल अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि जांच के दौरान ब्लॉक 11 की बैरक-3 में बंद हवालाती कुलदीप सिंह उर्फ सोनू निवासी गांव धीरेवाल जिला गुरदासपुर से 95 ग्राम और मोहित कुमार निवासी कोटकपूरा से 80 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। दोनों आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि जेल में कैदियों तक नशा पहुंचाने में टावर पर तैनात होमगार्ड गुरमुख सिंह निवासी गांव रणसिंह वाला का हाथ है।

    वही बाहर के लोगों से संपर्क साधकर ड्यूटी के दौरान नशीला पदार्थ जेल के अंदर फेंकवाता है। पुलिस ने जांच के बाद दोनों हवालातियों के साथ आरोपी होमगार्ड गुरमुख सिंह पर मामला दर्ज कर लिया है। एसपी जसमीत सिंह ने बताया कि आरोपी होमगार्ड को अदालत में पेश कर रिमांड लिया गया है। अब उससे पूछताछ कर जेल में सामान फेंकने वालों का पता लगाया जाएगा।

  • 29 वर्षीय युवती का फंदे से लटकता मिला शव, 2 साल से रह रही थी मायके

    29 वर्षीय युवती का फंदे से लटकता मिला शव, 2 साल से रह रही थी मायके

    कोरबाः शादीशुदा युवती का घर में फंदे से लटकता शव मिला। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रोशनी साहू (29) के रूप में हुई है। जो गेवरा कॉलोनी में अपने माता-पिता के साथ रहती थी। युवती का शव उनके बेडरूम में कपड़े के फंदे से लटका मिला।

    घटना दीपका थाना क्षेत्र की है। रोशनी साहू SECL गेवरा के इंटक नेता और वेलफेयर बोर्ड के सदस्य सीताराम साहू की बेटी है। उसकी शादी तीन-चार साल पहले हुई थी। शादी के एक साल बाद ही वह ससुराल से मायके आ गई थी। घटना वाले दिन रोशनी के परिजन पारिवारिक कार्यक्रम में गए थे। उनके पिता ने आखिरी बार दोपहर करीब 3 बजे फोन पर बात की थी। शाम को जब वे घर लौटे, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। पड़ोसियों की मदद से पिछले दरवाजे से घर के अंदर आने पर उन्हें बेटी का शव पंखे से लटका मिला।

  • Jalandhar News: पिकअप में सामान लेकर व्यक्ति से लूट के बाद की पिटाई, मौत

    Jalandhar News: पिकअप में सामान लेकर व्यक्ति से लूट के बाद की पिटाई, मौत

    जालंधर, ENS: महानगर में लूट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन लूटपाट की वारदातें सामने आ रही है। वहीं दो दिन पहले टांडा फाटक के पास सामान देने आए मोहाली के पिकअप चालक से रास्ते में लुटेरों ने रोक लिया। लुटेरे व्यक्ति से नगदी छीनकर उससे मारपीट करके फरार हो गए। इस घटना में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

    मृतक की पहचान फकीर चंद निवासी क्षत्राणा एरिया, पटियाला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह लोगों ने फकीर चंद को घायल अवस्था में देखा तो उसने उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां आज फकीर ने दम तोड़ दिया। परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। मामले की जानकारी देते हुए मृतक के रिश्तेदार खुशी राम ने कहा कि ताया फकीर चंद अक्सर जालंधर पिकअप गाड़ी से सामान लेकर आते थे। सोमवार को भी वह पिकअप में सामान लेकर जालंधर के टांडा अड्डा फाटक के पास आए थे।

    जहां सामान छोड़ने के बाद थाना मकसूदा के अंतगर्त आते इलाके में लुटेरों ने उन्हें रोककर 17 हजार की नगदी छीन ली और उनके साथ मारपीट करके घायल अवस्था में गिराकर वहां से फरार हो गए। खुशी राम के अनुसार लुटेरों ने ताया के मुंह पर कई वार किए गए थे। राहगीरों की मदद से उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया, जहां आज उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • संसद में छुट्‌टी मंजूर, लेकिन सत्र में शामिल नहीं हो पाएंगे Amritpal Singh

    संसद में छुट्‌टी मंजूर, लेकिन सत्र में शामिल नहीं हो पाएंगे Amritpal Singh

    अमृतसरः पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट को केंद्र सरकार ने सूचित किया कि खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को लोकसभा सत्र के दौरान 54 दिनों की छुट्टी दी गई है। यह जानकारी मुख्य न्यायाधीश शील नागू और न्यायमूर्ति सुमीत गोयल की खंडपीठ के समक्ष दी गई। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब लोकसभा अध्यक्ष ने सांसदों की छुट्टी के मामलों की जांच के लिए 15 सदस्यीय समिति का गठन किया है। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सत्य पाल जैन और अधिवक्ता धीरज जैन ने अदालत को 11 मार्च को लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी पत्र प्रस्तुत किया। इसमें अमृतपाल सिंह को 24 जून से 2 जुलाई, 22 जुलाई से 9 अगस्त और 25 नवंबर से 20 दिसंबर 2024 तक की अनुपस्थिति की अनुमति दी गई है। अदालत ने इस पत्र को संज्ञान में लेते कहा कि याचिकाकर्ता की संसद से निष्कासन को लेकर व्यक्त की गई आशंका अब दूर हो गई है।

    वहीं अमृतपाल सिंह के वकील ने कहा कि उन्हें लोकसभा सेशन में शामिल होने की भी इजाजत दी जाए। इस पर पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के दो आदेशों का हवाला देते हुए बताया कि इन दोनों आदेशों में सुप्रीम कोर्ट ने यह साफ कर दिया था कि कोई भी आरोपी जो कस्टडी में या डिटेंशन में हो, उसे सेशन में शामिल होने की इजाजत नहीं है। इस लिहाज से यह साफ है कि अमृतपाल सिंह सेशन में शामिल होने का अधिकारी नहीं है। इसके बाद अमृतपाल सिंह के वकील ने कहा कि सांसद को अपने क्षेत्र के विकास के एमपी लैड फंड नहीं मिल रहा, जिस पर हाईकोर्ट ने अमृतपाल सिंह के वकील को कहा कि वे इसके लिए लोक सभा स्पीकर को रिप्रजेंटेशन दे सकते हैं।

    अमृतपाल सिंह की लोकसभा क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के तहत अधिकारियों और मंत्रियों से मिलने की अनुमति की मांग पर अदालत ने कहा कि यह विषय संसद के नियमों के अधीन आता है, इसलिए उन्हें लोकसभा अध्यक्ष को इस संबंध में औपचारिक अनुरोध भेजना चाहिए। अमृतपाल सिंह, जो ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के नेता भी हैं, वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत डिब्रूगढ़ केंद्रीय जेल में बंद हैं। उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ता आर. एस. बैंस के माध्यम से अदालत में याचिका दायर कर संसद सत्र में भाग लेने की अनुमति मांगी थी। उनका तर्क था कि उनकी लंबी अनुपस्थिति न केवल उनके संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के 19 लाख मतदाताओं को भी प्रतिनिधित्व से वंचित कर रही है।

    उन्होंने कहा कि अगर उनकी गैरहाजिरी 60 दिनों से अधिक होती है, तो उनकी लोकसभा सदस्यता समाप्त हो सकती है। उन्होंने 30 नवंबर 2023 को लोकसभा अध्यक्ष को संसद सत्र में भाग लेने की अनुमति के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्हें बताया गया कि वह पहले ही 46 दिनों की गैरहाजिरी पूरी कर चुके हैं। इस संबंध में उन्होंने उपायुक्त और जिला मजिस्ट्रेट को भी पत्र भेजा था, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर उन्होंने न्यायालय का रुख किया।

  • Jalandhar News: घर से नगदी लेकर परिवार संग नौकर फरार, देखें CCTV

    Jalandhar News: घर से नगदी लेकर परिवार संग नौकर फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: बस स्टैंड चौकी के अंतर्गत आते इलाके में घर से चोरी होने की घटना सामने आई है। जहां न्यू जवाहर नगर में स्थित 131-C कोठी में नेपाली नौकर ने परिवार सहित घर में अलमारियों के ताले तोड़े और घर से नकदी व डालर लेकर फरार हो गया। घटना के दौरान कोठी मालिक कपिल मेहता जम्मू गए हुए थे, जबकि उनका परिवार विदेश में है। जब कपिल मेहता जम्मू से वापस लौटे तो देखा कि गेट खुला है और घर के अंदर अलमारियों का लाकर टूटा हुआ था।

    वहीं लाकर से नगदी, डालर और कई कीमती सामान गायब थे। घटना के बाद घर से नेपाली नौकर का पूरा परिवार भी गायब था। जिसके बाद जब कपिल मेहता ने सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो दंग रह गए। नेपाली नौकर ने पत्नी और दो बच्चों के साथ मिलकर कोठी में लाकर तोड़कर सारी नगदी और ज्वैलरी निकाली।

    इसके बाद 2 बड़े सूटकेट में अन्य कीमती सामान पैक करके फरार हो गया। कपिल मेहता ने बताया कि लाकर से चोर 6 हजार डालर, 50 हजार रुपए ले गया। उन्होंने बस स्टैंड पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस को दी शिकायत में कपिल‌नेकहा कि पिछले 4 साल से नेपाली नौकर अपने परिवार के साथ उनके नौकरी करता था। पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: मेकअप सही ना करने पर Jaya Sharma Makeover पर हुआ हमला, की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    Punjab News: मेकअप सही ना करने पर Jaya Sharma Makeover पर हुआ हमला, की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    रोपड़ः जिले के दशमेश नगर के पास Jaya Sharma Makeover पर हमला होने की घटना सामने आई है, जहां सैलून में महिलाओं सहित व्यक्तियों जमकर तोड़फोड़ की गई। घटना की शिकायत जया शर्मा ने पुलिस को दे दी है। बताया जा रहा है कि मेकअप को लेकर महिलाओं का सैलून संचालक के साथ विवाद हो गया था, जिसके बाद दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि महिलाओं ने सैलून में जमकर तोड़फोड़ कर दी। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों में तीखी नोकझोक हो रही है।

    जबकि अन्य सीसीटीवी फुटेज में मां-बेटी महिलाओं द्वारा जया शर्मा के साथ हाथापाई की जा रही है। इस दौरान वहां पर कुछ व्यक्ति भी मौजूद है। जया शर्मा के साथ की गई हाथापाई को लेकर पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। इस मामले को लेकर महिला ने कहा कि सोशल वर्कर के कारण वह उन महिलाओं को जानती है। इस मारपीट को लेकर थाने में शिकायत दे दी है। जिसके बाद पुलिस ने मां-बेटी सहित 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने चारों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

    वहीं महिला ने कहा कि अगर पीड़िता को इंसाफ नहीं मिला तो वह मामले को लेकर उच्च अधिकारियों के समक्ष मुद्दे को उठाएंगी। दूसरी ओर पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनके पास जया शर्मा ने शिकायत दी है। जिसमें पीड़िता ने कहा कि मेकअप को लेकर मां-बेटी सहमत नहीं थी। इस मामूली बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और महिलाओं ने जया के साथ हाथापाई करते हुए सैलून में तोड़फोड़ की। जांच अधिकारी ने कहाकि 2 महिलाओं सहित 4 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, मामले की जांच की जा रही है।