Blog

  • पद्मश्री Dr. Surjit Patar युवा साहित्यकार Award के लिए मांगे आवेदन

    पद्मश्री Dr. Surjit Patar युवा साहित्यकार Award के लिए मांगे आवेदन

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने पद्मश्री कवि व साहित्यकार डॉ. सुरजीत पातर के नाम पर एक नया साहित्यिक पुरस्कार शुरू किया है। इसे डॉ. सुरजीत पातर युवा साहित्यकार अवार्ड नाम दिया गया है। इसके लिए सरकार ने 30 अप्रैल तक आवेदन मांगे है। यह पुरस्कार साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले युवा लेखकों को प्रदान किया जाएगा। इस सम्मान के तहत एक लाख रुपए नकद और एक स्मृति चिन्ह दिया जाएगा। सीएम भगवंत मान ने डॉ. सुरजीत पातर के निधन के बाद उनके नाम से एक नया साहित्यिक पुरस्कार शुरू करने की घोषणा की थी।

    आवेदन प्रक्रिया और शर्तें
    – 30 अप्रैल तक दुनिया के किसी भी कोने में रहने या पढ़ने वाला कोई भी छात्र इसके लिए आवेदन कर सकता है।
    आवेदनकताई की उम्र 25 वर्ष से कम होनी चाहिए।
    शैक्षणिक पात्रताः किसी भी यूनिवर्सिटी, कॉलेज या स्कूल का छात्र होना आवश्यक।
    आवश्यक दस्तावेजः प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए चार पुस्तकों के साथ आवेदन करना होगा। केवल उन्हीं पुस्तकों को शामिल किया जाएगा, जो साल 2024 में प्रकाशित हुई हों। स्कूल, कॉलेज या यूनिवर्सिटी को पुस्तकों की मौलिकता का प्रमाण पत्र देना होगा। पंजाब भाषा विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि कोई भी पुस्तक आपत्तिजनक न हो।

  • नशे को लेकर महशूर Singer का युवती-युवकों ने किया Murder

    नशे को लेकर महशूर Singer का युवती-युवकों ने किया Murder

    जम्मूः जम्मू के प्रेमनगर में नशे को लेकर फिर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जम्मू का एक उभरता गायक घर से कुछ ही दूरी पर स्थित दुकान से 2 वर्षीय बेटी के लिए डायपर लेने गया था, जहां उसका बेहरमी से कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान 36 वर्षीय गैरिसन के रूप में हुई है। आरोप है कि दुकान पर 2 युवकों और एक युवती ने नशे के लिए गैरिसन से पैसे मांगे। गैरिसन के मना करने पर आरोपियों ने बर्फ तोड़ने वाले सुए से ताबड़तोड़ वार कर गैरिसर की निर्मित हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

    घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों की उम्र 20 से 22 साल के बीच बताई जा रही है। गैरिसन एक प्रसिद्ध गायक था। उसने ‘निस्सी दा बैंड’ नाम से एक म्युजिक बैंड बनाया हुआ था। उसने बताया कि गैरिसन ने दुकानदार को 500 रुपये का नोट दिया। सामान खरीदने के बाद दुकानदार ने बचे रुपये वापस दिए, जिसे गैरिसन ने हाथ में पकड़े हुए थे। गैरिसन के हाथ में रुपये देखकर दो युवक और एक युवती जो मोहल्ले के ही बताए जा रहे हैं, पास आए और उससे रुपये की मांग करने लगे।

    देखने से तीनों नशे में धुत नजर आ रहे थे। गैरिसन ने उन्हें रुपये देने से इनकार कर दिया। इस पर युवकों ने फोन कर कुछ और लोगों को मौके पर बुला लिया। युवकों के पास सुआ व अन्य तेजधार हथियार थे, जिससे उन्होंने गैरिसन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने मुकेश पर भी लात-घूसों से हमला किया। चश्मदीद मुकेश ने बताया कि गैरिसन पहले से बीमार था। उसकी किडनी खराब थी, जिसका उपचार चल रहा था। हमले के बाद गैरिसन के शरीर के भीतर चोट के कारण खून का रिसाव हो रहा था। उसे गंभीर हालत में जीएमसी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बीमार होने के कारण गैरिसर इन दिनों अपने घर पर ही रहता था।

    एसडीपीओ जम्मू सिटी नार्थ विक्रम सिंह ने कहा कि गैरिसन की हत्या में शामिल एक युवती डायना को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो आरोपित फरार हैं, जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। आज यानी बुधवार को गैरिसन के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इस बीच, आरोपित बेकम और गोनी की तलाश के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है। डायना से भी पूछताछ हो रही है। गैरिसन ने करीब एक दशक पूर्व अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर निस्सी दा बैंड स्थापित किया था। कुछ ही समय में उसका बैंड प्रसिद्ध हो गया था। वह चंडीगढ़, दिल्ली और मुंबई में शो करने के लिए जाया करता था। कई नामी पंजाबी व बॉलीवुड के कलाकार गैरिसन के साथ मंच साझा कर चुके हैं।

  • दूध में जहर मिलाकर पिता ने पहले बच्चों को पिलाया फिर खुद पीया, तीन की मौत

    दूध में जहर मिलाकर पिता ने पहले बच्चों को पिलाया फिर खुद पीया, तीन की मौत

    भोजपुरः पत्नी की मौत के बाद परेशान पिचा ने चार बच्चों को दूध में जहर मिलाकर पीला दिया। जिसके बाद खुद भी दूध पी लिया। जहर की वजह से तीन बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान पलक कुमारी (5), टोनी(7) और नंदनी(13) की मौत हो गई। जबकि एक बेटा आदर्श और उसके पिता अरविंद कुमार (40) की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि अरविंद की पत्नी की एक साल पहले मौत हो गई थी। इसकी वजह से वो डिप्रेशन में रहता था। घटना मंगलवार की रात बिहिया थाना इलाके की है। अरविंद ने पहले बच्चों को जहर दिया फिर खुद भी दूध में मिलाकर जहर पी लिया।

    अस्पताल में भर्ती बेटे आदर्श ने बताया कि दूध पीने के कुछ देर बाद से ही हम लोगों को उल्टी होने लगी और पेट में जोर से दर्द होने लगा। कोई घर पर नहीं था। कमरे में छटपटाते रहे। काफी देर बाद दरवाजा अचानक खुला, चचेरा भाई आया और हम लोगों को लेकर अस्पताल पहुंचाया।

    अस्पताल में इलाज के दौरान टोनी और नंदनी ने भी दम तोड़ दिया, जबकि पलक की मौत घर पर ही हो गई थी। पड़ोसी गुप्तेश्वर प्रसाद ने बताया कि अरविंद की पत्नी की मौत के बाद वो दुकान चलाता था और बच्चों को अपने पास दुकान में बैठाकर उन्हें पढ़ाता भी था। पत्नी की मौत के बाद अरविंद को बच्चों को संभालने में काफी दिक्कत आ रही थी।

  • नगर निगम चुनाव में BJP को झटकाः निर्दलीय डॉ. इंद्रजीत सिंह कौर बनीं मेयर

    नगर निगम चुनाव में BJP को झटकाः निर्दलीय डॉ. इंद्रजीत सिंह कौर बनीं मेयर

    मानेसरः नगर निगम चुनावों को नतीजे सामने आने शुरू हो गए है। दरअसल, 2 मार्च को गुरुग्राम और मानेसर नगर निगम में डाले गए वोटों की चल रही है। वहीं मानेसर नगर निगम में पहली बार चुनाव हुआ था। दरअसल, 4 साल पहले नगर निगम का गठन हुआ था। गुरुग्राम प्रदेश का ऐसा पहला जिला है, जहां 2 नगर निगम हैं।

    वहीं मानेसर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है, दरअसल, यहां पर भाजपा का सारा तंत्र फेल हो गया है, यहां पर केवल केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की ही चली है, क्योंकि निर्दलीय प्रत्याशी डॉक्टर इंद्रजीत और उसके पति राकेश हयातपुर पहले दिन से ही खुद को राव इंद्रजीत का कार्यकर्ता बता रहे थे। जबकि भाजपा प्रत्याशी सुंदरलाल यादव के पक्ष में मुख्यमंत्री नायब सिंह, सैनी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, राज्य सरकार में मंत्री राव नरवीर सिंह ने पूरा जोर लगा रखा था।

    इसके बाद बावजूद भी वह जीत हासिल नहीं कर पाए। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के तमाम बड़े नेताओं ने राकेश हयात पुरिया के गैंगस्टर होने की बात को भी जोर-जोर से उठाया था। इसके बावजूद भी मानेसर की जनता ने उन्हें जीत दिलाई। मानेसर में मेयर पद पर निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. इंद्रजीत सिंह कौर 5255 वोट से जीती। इंद्रजीत कौर ने भाजपा के सुंदर लाल को हराया है।

  • एलन मस्क के साथ जुड़े अंबानी, करेंगे ये Business

    एलन मस्क के साथ जुड़े अंबानी, करेंगे ये Business

    नई दिल्लीः देश के दिग्गज बिजनेस रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की कंपनी जियो प्लेटफार्म लिमिटेड ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया है कि जियो एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स के साथ स्टारलिंक ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस के लिए एक एग्रीमेंट कर रहा है।

    इस समझौते के बाद अब भारत के ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों सहित पूरे देश में सैटेलाइट आधारित ब्रॉडबैंड सेवाएं मिलने लगेंगी। इससे उन दुर्गम इलाकों को भी आसानी से कनेक्ट किया जा सकेगा जहां कनेक्टिविटी पहुंचाना मुश्किल है। समझौते में शामिल कंपनियों में से एक जियो जहां दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल ऑपरेटर है तो वहीं स्टारलिंक दुनिया का अग्रणी लो अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन ऑपरेटर है। ज‍ियो से पहले मंगलवार को एयरटेल ने एलन मस्‍क की स्‍टारल‍िंक से कोलैबरेशन करने का ऐलान क‍िया था। खास बात यह है क‍ि भारत में स्‍टारल‍िंक के दो ही प्रमुख प्रति‍द्वंद्वी हैं। दोनों से ही स्‍टारल‍िंक ने हाथ म‍िला ल‍िया है।

    जियो के ग्राहकों को स्टारलिंक के सॉल्युशन्स जियो-स्टोर्स के साथ ऑनलाइन भी उपलब्ध होंगे। जियो ने अपने बयान में कहा है कि स्पेसएक्स के साथ समझौते से विश्वसनीय इंटरनेट पूरे भारत में सभी उद्यमों, छोटे और मध्यम व्यवसायों और समुदायों को सुलभ कराया जा सकेगा। स्टारलिंक सबसे चुनौतीपूर्ण स्थानों पर तेज और किफायती तरीके से हाई स्पीड इंटरनेट का विस्तार करके जियोएयरफाइबर और जियोफाइबर का पूरक साबित होगा।

    इस एग्रीमेंट का असर आज रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी के शेयरों पर भी नजर आया है। कंपनी के शेयर सुबह के सत्र में 1.05% की तेजी के साथ 1260 रुपए ट्रेड करते हुए नजर आए हैं। बीते मंगलवार को शेयर 1247 रुपए पर बंद हुआ था।

  • रेस्टोरेंट के टॉयलेट में युवक का शव बरामद, पास से मिली सीरिंज

    रेस्टोरेंट के टॉयलेट में युवक का शव बरामद, पास से मिली सीरिंज

    शिमलाः संजौली के एक निजी रेस्तरांं के टॉयलेट में युवक मृत अवस्था में मिला। जिसके बाद घटना की सूचना रेस्टोरेंट के कर्मियों द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक युवक की पहचान 21 वर्षीय न्यू स्नेहिल निवासी शिमला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, टॉयलेट का दरवाजा करीब एक घंटे तक अंदर से बंद रहा। कई ग्राहक टॉयलेट करने जाना चाह रहे थे। मगर दरवाजा बंद मिला। इसके बाद रेस्तरां संचालकों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

    तब जाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर देखा तो स्नेहिल पड़ा था। पुलिस को मौके से एक इंजेक्शन सिरिंज भी बरामद हुई। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। बताया जा रहा है स्नेहिल लंबे समय से नशे का आदी था। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण नशे की ओवरडोज माना जा रहा है।

    पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए IGMC भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया है। आज शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। शिमला शहर में लगभग दो महीने के दौरान नशे से तीन युवाओं की पहले भी मौत हो चुकी है। यह चौथा मामला है। इससे पहले संजौली, सिमिट्री और लालपानी में तीन लोगों की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। युवक की संदिग्ध मौत से संजौली उप नगर में सनसनी फैल गई है। यह हादसा संजौली पुलिस चौकी से लगभग 30 मीटर दूरी पर स्थित रेस्तरां में हुआ है।

     

  • Punjab News: शादी के 15 दिन बाद टूटा रिश्ता, लड़की ने पति पर लगाए चिट्टा पीने के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: शादी के 15 दिन बाद टूटा रिश्ता, लड़की ने पति पर लगाए चिट्टा पीने के आरोप, देखें वीडियो

    लड़के पक्ष का आरोप, बहू घर से गहने लेकर हुई फरार

    फगवाड़ाः शादी जिसे एक पवित्र बंधन कहा जाता है, लेकिन गांव बहानी से एक ऐसा मामला सामने आया जहां ये पवित्र बंधन सिर्फ 15 दिन ही चला। 16 दिन ये बंधन टूट गया। जानकारी अनुसार लड़की पक्ष में लड़के पर चिट्टा लगाने के आरोप लगाए है। वहीं लड़का पक्ष ने लड़की पर गहने लेकर भाग जाने के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि इन गहनों की कीमत करीब 8 लाख रुपए है। गांव उच्चा में लड़की की मां मलकीत कौर ने आरोप लगाते कहा कि उनका जवाई नशा करने का आधी है। उसकी लड़की की शादी गुरप्रीत कौर का विवाह गांव बहानी के जसकरण सिंह के साथ 21 फरवीर को हुआ था। फेरे समय भी लड़के ने काफी नशा किया हुआ था।

    शादी के बाद बेटी ने बताया कि उसका पति 15 दिन तक उसके पास नहीं आया। वह हमेशा देर रात तक बाहर रहता था। एक दिन बेटी ने जवाई को चिट्टा पीते देखा तो जब रोका तो वह उसे मारने की धमकी देने लगा। जिसके बाद उसकी बेटी पति से दुखी होकर अपने मायके आ गई। इस संबंधी उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत देकर इंसाफ की मांग की है। उन्होंने कहा कि उसका पति रातो-रात विदेश भाग गया है। उन्होंने डोप टेस्ट की मांग की है।

    वहीं लड़के पक्ष ने बहू पर घर से सोने के गहने लेकर फरार होने का आरोप लगया है। पिता परमजीत सिंह ने बताया कि बहू गुरप्रीत कौर का भाई शादी के कुछ दिन बाद घर आता है और पिता के बीमार होने का बहाना बनाकर बहू को साथ लेकर चला जाता है। जब दिन 2-3 दिन तक वह वापस नहीं आई तो फोन किया तो पता चला कि उन्होंने हमारे खिलाफ शिकायत दी है। जब हमने कमरे की तलाशी ली तो पता चला कि बेटी घर से गहने के आभूषण सहित कई सामन लेकर वहां से फरार हो गई। उलटा हमारे ऊपर दहेज मांगने की झूठी शिकायत दे दी।

    वहीं पुलिस अधिकारी सुखदेव सिंह ने कहा कि गांव बहानी से उन्हें एक शिकायत मिली है। जिसमें लड़की पक्ष ने पति पर चिट्टा पीने के साथ देहज मांगने के आरोप लगाए है, वहीं लड़के वालों ने बहू पर गहने लेकर फरार हो जाने के आरोप लगाए है। मामले की जांच जारी है। उसके बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Thar चालक का कहर, कई वाहनों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    Thar चालक का कहर, कई वाहनों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    नोएडाः दिल्‍ली से सटे नोएडा में थार चालक का कहर देखने को मिला है। थार चालक की रैश ड्राइविंग का वीडियो सोशल मीडियो पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में थार का ड्राइवर सेक्टर 16 कार मार्केट से लौटते वक्‍त जानबूझकर कार और पार्किंग में खड़े बाइक को टक्‍कर मारते दिखाई दे रहा है। घटना के दौरान एक एक्टिवा सवार साइड पर खड़ा था, तो थार चालक ने उसे भी टक्कर मार दी। घटना के दौरान लोग सामने से थार को आता देख इधर-उधर भाग रहे हैं। वाहनों में टक्‍कर मारने के बाद चालक तेजी से वहां से फरार हो जाता है। टक्‍कर लगने की वजह से कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं।
  • Punjab News: बिजली कर्मियों पर लोगों ने किया हमला, जमकर की धुनाई

    Punjab News: बिजली कर्मियों पर लोगों ने किया हमला, जमकर की धुनाई

    लुधियानाः जिले के चक्क भाई गांव में बिजली कर्मियों की पिटाई करने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार बिजली का बिल ना भरने वाले ग्राहकों के मीटर काटने गए पीएसपीसीएल कर्मियों को गांव में लोगों ने दौड़ा कर बुरी तरह पीटा। बताया जा रहा है कि बिजली कर्मियों पर हमला करने वालों में महिलाएं भी शामिल थीं। मारपीट के दौरान लाइनमैन सुखचैन सिंह की पगड़ी उछल गई और नाजी सिंह के मुंह और नाक पर ज्यादा चोट आई हैं। आरोप है कि हमलावरों ने नाजी को जमीन पर गिराया और घसीट कर बुरी तरह पीटा।

    पॉवरकाम की बस्सियां ग्रिड के अधीन शाहजहांपुर दफ्तर से बिजली कर्मी डिफॉल्टिंग अमाउंट वाले ग्राहकों के मीटर काटने चक्क भाई का गांव पहुंचे थे। गांव में इसकी सूचना जंगल में आग की तरह फैली और महिलाओं को आगे कर लोगों ने बिजली कर्मियों को घेर लिया। गांव वासी सरकार द्वारा गरीबों को मुफ्त बिजली सहूलत का तर्क देते हुए मीटर काटने का विरोध करने लगे।

    दोनों तरफ से आरोप प्रत्यारोप के बीच तनाव बढ़ गया और गांव वासियों ने मुलाजिमों पर हमला कर दिया। हमला करने वालों ने उनकी बाइक में भी तोड़फोड़ कर दी। कुछ राहगीरों ने बिजली कर्मियों को बड़ी मुश्किल से गांव वासियों से बचाया। सुखचैन सिंह और नाजी सिंह को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना हठूर के प्रभारी नरिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है लेकिन अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है। अस्पताल की एमएलआर भी नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Punjab News: Airport पर यात्रियों ने किया हंगामा, Air India Staff पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: Airport पर यात्रियों ने किया हंगामा, Air India Staff पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों को उस समय भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा, जब हवाई अड्डे से बर्मिंघम जाने वाली फ्लाइट रद्द हो गई। फ्लाइट के जरिए इंग्लैंड जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। फ्लाइट रद्द होने को लेकर यात्रियों ने हवाई अड्डे के बाहर जाकर हंगामा भी किया। कुछ यात्रियों ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनकी बर्मिंघम की 1:45 बजे एयर इंडिया की AI 0117 नंबर की फ्लाइट अमृतसर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना होनी थी, लेकिन एयर इंडिया ने उन्हें धोखे में रखते हुए बाद में बताया कि फ्लाइट रद्द हो गई है।

    इस जानकारी एयर इंडिया के स्टाफ ने करीब 4 बजे यात्रियों को दी। अब कहा जा रहा कि यह फ्लाइट कल सुबह 9 बजे रवाना होगी। जिसको लेकर यात्रियों द्वारा काफी हंगामा किया गया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के सदस्य भी उन्हें हवाई अड्डे पर छोड़कर वापस जा चुके थे और काफी देर हवाई अड्डे के अंदर बैठाने के बाद हमें बताया गया कि आपकी फ्लाइट रद्द हो गई है।

    इस दौरान द्वारा ना ही यात्रियों के रहने का और ना ही खाने-पीने का इंतजाम एयर इंडिया द्वारा किया गया है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फ्लाइट रद्द होने की जानकारी मिलने पर ना सिर्फ पंजाब के यात्री परेशान हुए बल्कि अलग-अलग राज्यों से आए यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।