Blog

  • Punjab News: 9वीं कक्षा के छात्र का आरोप, बंधक बनाकर स्टूडेंट्स ने पीटा, देखें वीडियो

    Punjab News: 9वीं कक्षा के छात्र का आरोप, बंधक बनाकर स्टूडेंट्स ने पीटा, देखें वीडियो

    सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर गाली गालौज करने का मामला

    लुधियानाः जिले के गुरु अर्जुन देव नगर के 9वीं के छात्र को बंधन बनाकर पीटने की घटना सामने आई है। दरअसल, गली नंबर 10 के रहने वाले छात्रों ने इंस्टाग्राम पर जाली आईडी पर गाली गलौज करने पर 9वीं कक्षा के छात्र को पीटने का आरोप है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि उसे ताजपुर रोड घर बुलाकर 10वीं कक्षा के छात्रो ने मारपीट की और उसके बाद वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दी। पीड़ित की गुरु अर्जुन देव नगर का रहने वाला है और 9वीं कक्षा का छात्र है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounterindia.in)

    छात्र के पिता के मुताबिक उसके बेटे को स्कूल में 10वीं कक्षा में पड़ने वाले युवकों ने पहले ताजपुर रोड मोहल्ला विश्वकर्मा नगर गली नंबर एक में स्थित घर में बुलाया। जहां युवकों ने घर बुलाकर थप्पड़ व जूते से मारपीट की। जिसेक बाद इस घटना की इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल कर दी। उसका कहना है कि वीडियो में मारपीट करने वाले युवक उनके बेटे पर जाली आईडी से गाली-गलौच करने का आरोप लगा रहे थे और कहते है अभी एक फड़ेया गया बाकी वी बचके रहन। पिता का कहना है कि उसका बेटा 10वीं कक्षा के छात्रों से माफी भी मांगता रहा, लेकिन वह फिर भी बेटे से मारपीट करते रहे। बेटे को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, जिसके बाद पिता ने कहा कि वह घटना की शिकायत पुलिस को देंगे। सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान पीडत युवक ने कहा कि करीब 12 बजे स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्रों ने बहाने से उसे ताजपुर रोड घर में ले जाते है, जहां करीब एक घंटा बंदी बनाकर उसपर जाली आईडी से गाली-गलौज करने के आरोप लगाकर मारपीट करते है। इस दौरान उन्होंने वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दी है। वहीं दूसरी तरफ 10वीं कक्षा के छात्र के मुताबिक उनके स्कूल में ही पड़ने वाले 9वीं कक्षा के छात्र ने इंस्टाग्राम आईडी से 10वीं के छात्रों को गाली-गलौज किया था।
  • Share Market: हरे निशान पर खुले Sensex-Nifty, उतार-चढ़ाव जारी

    Share Market: हरे निशान पर खुले Sensex-Nifty, उतार-चढ़ाव जारी

    बिजनेसः घरेलू शेयर बाजार बुधवार को हरे निशान पर खुले। शेयर बाजार सूचकांकों ने कारोबार सत्र की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ की, लेकिन दलाल स्ट्रीट पर उतार-चढ़ाव की वजह से इसमें उठापटक देखी गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 102.66 अंक बढ़कर 74,204.98 अंक पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 23.60 अंक बढ़कर 22,521.50 अंक पर आ गया। करीब 1594 शेयरों में तेजी, 693 शेयरों में गिरावट और 123 शेयरों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। निफ्टी पर टाटा मोटर्स, सन फार्मा, पावर ग्रिड कॉर्प, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एनटीपीसी में सबसे ज्यादा तेजी दिख रही है। जबकि इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, विप्रो, टीसीएस और ट्रेंट में गिरावट दिख रही है।

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों के असर और उनके आर्थिक नतीजों को लेकर बढ़ती वैश्विक अनिश्चितता के बीच मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार सूचकांक सपाट बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 12.85 अंक या 0.02 फीसद की गिरावट के साथ 74,102.32 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 50 37.60 अंक या 0.17 फीसद बढ़कर 22,497.90 पर बंद हुआ।

  • Punjab News: महिला ने निगली जहरीली वस्तु, मौत, 4 साल पहले हुई थी शादी, देखें वीडियो

    Punjab News: महिला ने निगली जहरीली वस्तु, मौत, 4 साल पहले हुई थी शादी, देखें वीडियो

    अमृतसरः वेरका इलाके में महिला की जहरीली वस्तु निगलने से मौत हो गई। मृतका की पहचान 28 वर्षीय नीलम कुमारी निवासी गांव मूधल, वेरका के रूप में हुई है। नीलम का एक वर्ष का और 3 वर्ष का 2 बच्चे हैं। मिली जानकारी के अनुसार जहरीली वस्तु निगलने से महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा था, 14 दिन तक चले उपचार के बाद महिला ने दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी देते हुए नीलम की मां नरिंदर कौर ने बताया कि बेटी की शादी 4 साल पहले हुई थी।

    शादी के बाद से ही छोटी-छोटी बातों पर घर में कलह होती थी। नरिंदर कौर के मुताबिक, नीलम का पति मनजिंदर सिंह अपनी मां और बहन की बातों में आकर पत्नी से झगड़ा करता था। हाल ही में मनजिंदर ने नीलम पर आरोप लगाया कि उसने अपनी सास के शरीर पर नील डाले हैं। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। इससे परेशान होकर नीलम ने जहर खा लिया। पुलिस ने बताया कि महिला को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News : North हलके में मिला शव, नशे से मौत की आशंका, देखें वीडियो

    Jalandhar News : North हलके में मिला शव, नशे से मौत की आशंका, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: थाना 8 के अंतर्गत आते लम्मा पिंड चौक के पास संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र न मिलने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी, जिसकी सूचना घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने थाना आठ की पुलिस को दी।

    सूचना पाकर मौके पर पहुँचे थाना-8 के जाँच अधिकारी एएसआई संजय कुमार ने बताया कि उन्हें को कंट्रोल रूम सूचना मिली थी कि लम्मा पिंड चौक के पास दुकान के बाहर शव पड़ा है। उन्हें जाँच में पता चला कि मृतक पिछले कुछ दिनों से आस पास के इलाके में घूमता हुआ दिखाई दिया था और बीमार लग रहा था। मृतक की जेब से कोई पहचान पत्र न मिलने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए सिविल अस्पताल में 72 घंटों के लिए रखवा दिया है।

  • आज का राशिफल 12 मार्च, 2025

    आज का राशिफल 12 मार्च, 2025

    आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और बुधवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज सुबह 9 बजकर 12 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जायेगी। आज दोपहर 1 बजे तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 6 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा।

    मेष राशि:इस राशि के कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा, आपकी कंपनी को नेशनल लेवल पर आयात-निर्यात में लाभ की प्राप्ति होगी। लवमेट आज एक दूसरे को उपहार देंगे। आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपके पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। इस राशि वाले कवियों के लिए आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है, आपको अपनी प्रतिभाओं के लिए पुरूस्कार भी मिलेंगे। आप अपने जीवनसाथी से मन की बात करेंगे। आप उन्हें कहीं घूमाने भी ले जायेंगे।

    वृष राशि:  आज आप किसी भी प्रकार का नया फैसला लेने से बचें। कामकाज समय पर निपटाने की कोशिश करें। आज आप घर के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज आप घर के सजावट का सामान खरीदने मार्केट जायेंगे। आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ चल रही गलत फहमियां आज दूर हो जायेगी, रिश्ते में और मजबूती बढ़ेगी। आज परिवार वालों की राय लेकर ही किसी काम की शुरूआत करें, सफलता मिल सकती है। ऑफिस में बॉस आपके काम से काफी खुश रहेंगे।


    मिथुन राशि:
    आपका ज्यादातर समय दोस्तों के साथ बीतेगा, जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आपको किसी समारोह में जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आज आपको सावधानी से अपने सारे काम पूरे करने चाहिए। आज आप जरूरतमंद को वस्त्र दान करेंगे, जिससे लोग आपकी तारीफ करेंगे। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आयेंगे। इस राशि के लोगों का लवमेट के प्रति अन्य दिन की अपेक्षा अधिक झुकाव रहेगा। छात्रों को आज कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।

    कर्क राशि:आज आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आयेगा। आज आप जरूरतमंदों के लिए संवेदनशील रहेंगे। इस राशि वाले अगर आज नई योजनाएँ शुरू करना चाह रहे हैं, तो उनकी योजनाएं सफल रहेंगी। आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता प्राप्त होगी। इस राशि के नौकरी करने वाले लोगों को अपने सहकर्मियों से पूर्ण योगदान प्राप्त होगा, जिससे अपना काम समय से पूरा करने में सफल होंगे।

    सिंह राशि:आज घर के साज-सज्जा में आपका समय बीतेगा। आज बच्चे काफी उत्साहित रहेंगे, इसके आपके चेहरे पर ख़ुशी दिखेगी। कहीं रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा। आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। आपको कई बड़े फायदे होंगे। इस राशि वाले स्टूडेंट्स को अच्छे परिणाम मिलेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन प्यार भरा रहेगा। अपनी ईमानदारी के कारण आपको जीवनसाथी और परिवारजनों का स्नेह प्राप्त होगा। आप अपनों को खुश करने के लिए उन्हें कुछ उपहार देंगे। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होगी।

    कन्या राशि:आपके मन में कुछ नया करने का विचार आ सकता है। किसी अपने से धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक खुशी का लाभ होगा। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए ज्यादा मेहनत करेंगे। आज आपको दूसरों की मदद करने का मौके मिलेगा। आपके जरूरी कामों में जीवनसाथी का योगदान कारगर साबित होगा। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। लम्बे समय से चल रहे किसी कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में आयेगा।

    तुला राशि: आज घर से निकलने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लेकर बाहर जाएं। जीवनसाथी को कुछ अच्छा-सा गिफ्ट दे सकते हैं, जिससे आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। आपके रूके हुए काम पूरे हो जायेंगे। आपके सामने आई समस्याओं को आप आसानी से हल कर सकते हैं। इस राशि के लोगों को आज संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। अपने दोस्तों से मिलने उनके घर जा सकते हैं। आज आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

    वृश्चिक राशि:आज घर के कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर फोकस करने की जरुरत है। आप जिस भी काम को करेंगे उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ करेंगे। आपसे कई लोग मदद भी ले सकते हैं। आप लोगों को जरूरत के अनुसार ही सलाह दें। आपके विरोधी आपके काम में अड़चने डाल सकते हैं। बेहतर होगा कि अपने विरोधियों से दूरियां बनाकर रहें और आज सभी के साथ प्यार से पेश आएं। बदलते मौसम के कारण आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

    धनु राशि: कुछ लोग फालतू बातचीत में आपका समय खराब कर सकते हैं। अच्छा रहेगा आज आप अपने कार्यों पर ध्यान दें। ऑफिस के काम से कहीं बाहर जा सकते हैं। आज किसी बात को लेकर आपका मन उत्साहित रहेगा। आज आपको सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका वैवाहिक जीवन पहले की अपेक्षा काफी खुशनुमा बना रहेगा। पूरी कोशिश करके आप परिवार वालों की जरूरतों को पूरा करेंगे। इस राशि की महिलाएं सौन्दर्य से संबंधित वस्तुओं पर पैसा खर्च कर सकती है।

    मकर राशि:छात्रों के लिए समय अनुकूल बना हुआ है, जल्द ही सफलता मिलने के योग बने हुए है। लवमेट से आज उपहार मिलेगा, जिससे पूरे दिन आपके चेहरे पर प्रसन्नता बनी रहेगी। आज आपको व्यापार में अचानक फायदा होगा। आमदनी का नया सोर्स भी मिलेगा। आपका आत्मविश्वास पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगा। ऑफिस में आज आपको अच्छे कामों के लिए बधाई मिलेगी। आपकी सफलता दूसरों को प्रेरित करेगी। अपना मत बिना झिझक के सबके सामने रख सकते हैं, जो आपके लिए कारगर साबित होगा।

    कुंभ राशि:आज आपका दिन घूमने-फिरने में बीतेगा। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। हो सकता है कि माता-पिता के साथ मंदिर जाने का प्लान भी बनाएं। किसी काम का समाधान आपको मिल सकता है। कार्यों में मित्रों का भी सहयोग मिलेगा। आपके कामकाज से अधिकारीवर्ग प्रसन्न रहेंगे। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। लवमेट के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। आज आपके दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

    मीन राशि: आप खुद को ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आपके अच्छे व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। किसी करीबी रिश्तेदार से आज आप मिलने जा सकते है। आज आपको अचानक धन लाभ होगा। जीवनसाथी से आपको बेहतर सलाह मिलेगी। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। अपने जीवनसाथी के साथ अच्छे पल बिताएंगे। आपके कंधों पर एक से अधिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जो आगे चलकर आपके मान-सम्मान में कारगर साबित होंगी।

  • Jalandhar News: नेपाली नौकर घर से नगदी और डालर लेकर फरार

    Jalandhar News: नेपाली नौकर घर से नगदी और डालर लेकर फरार

    जालंधर, ENS: न्यू जवाहर नगर में 131-C कोठी में नेपाली नौकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। नेपाली परिवार घर के लाकर तोड़ कर लाखों रुपए और डालर चोरी करके फरार हो गया। कोठी मालिक कपिल मेहता जम्मू गए हुए थे। जबकि उनका परिवार विदेश में है।

    आज जब कपिल मेहता जम्मू से वापस लौटे तो देखा कि गेट खुला है, अंदर लाकर टूटा हुआ है। वहीं लाकर से नगदी और कई कीमती सामान गायब है। घटना के बाद नेपाली नौकर का पूरा परिवार भी गायब था। जिसके बाद जब कपिल मेहता ने सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो दंग रह गए।

    नेपाली नौकर ने पत्नी और दो बच्चों के साथ मिलकर कोठी में लाकर तोड़कर सारी नगदी और ज्वैलरी निकाली। इसके बाद 2 बड़े सूटकेट में अन्य कीमती सामान पैक करके फरार हो गया। कपिल मेहता ने बताया कि लाकर से चोर 6 हजार डालर, 50 हजार रुपए ले गया।

    उन्होंने बस स्टैंड पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस को दी शिकायत में कपिल‌ ने कहा कि पिछले 4 साल से नेपाली नौकर अपने परिवार के साथ उनके नौकरी करता था। पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • कांग्रेसी विधायक Sukhpal Singh Khaira पर ED की बड़ी कार्रवाई

    कांग्रेसी विधायक Sukhpal Singh Khaira पर ED की बड़ी कार्रवाई

    जांच मे हुआ खुलासा अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट से जुड़े तार

    चंडीगढ़: ED ने कांग्रेस के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के पर बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने खैहरा के चंडीगढ़ स्थित घर को टैच किया है। जो सेक्टर-पांच में स्थित है और उसकी कीमत 3.82 करोड़ है। ईडी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट डालकर इस कार्रवाई की जानकारी दी है। विधायक खैहरा पर 08.03.2025 को under the provisions of Prevention of Money Laundering Act (PMLA), 2002 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    ED द्व्रारा दी गई जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस ने तलाशी और जांच के दौरान कुल 1800 ग्राम हेरोइन, एक 315 बोर की पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस, 2 पाकिस्तानी सिम, एक 32 बोर की रिवॉल्वर, 24 जिंदा कारतूस और एक खाली कारतूस, 24 सोने के बिस्कुट और मोबाइल फोन बरामद किए गए।

    जिसमे 350 ग्राम हेरोइन, पाकिस्तानी सिम, 32 बोर की इंग्लैंड में बनी वेब्ले स्कॉट रिवॉल्वर, 24 जिंदा कारतूस, एक खाली कारतूस और 24 सोने के बिस्कुट कुल वजन 333 ग्राम गुरदेव सिंह (आरोपी) से बरामद किए गए। फाजिल्का की एलडी स्पेशल कोर्ट ने 31.10.2017 को अपने आदेश में गुरदेव सिंह और आठ अन्य को एनडीपीएस एक्ट, 1985 की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराया था।

    ईडी की जांच में खुलासा हुआ कि सुखपाल सिंह खैरा ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट द्वारा गुरदेव सिंह और उसके विदेशी सहयोगियों से 3.82 करोड़ के बदले नशीली दवाओं की तस्करी में संरक्षण/पासपोर्ट सेवा प्रदान की थी। जो चुनाव प्रचार मे इस्तेमाल हुई थी।

    ED द्वारा इस कार्रवाई की जानकारी जनतक करने के कुछ समय पश्चात ही सुखपाल सिंह खैहरा ने भी अपने सोशल अकाउंट पर अपना बयान दिया कि वह इस केस में माननीय अदालत मे पेश हो रहे है। यह उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। जिसका जवाब वह कोर्ट मे देंगे।

  • Jalandhar News: PPR Market में चली गोली, दुकान के शटर पर मिले निशान

    Jalandhar News: PPR Market में चली गोली, दुकान के शटर पर मिले निशान

    जालंधर, ENS: PPR Market में गोली चलने से दुकानदारों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार फॉर्च्यूनर कार सवार युवकों द्वारा देर रात हुड़दंग मचाया जा रहा था, इस दौरान एक युवक में फायरिंग कर दी। इस घटना के दौरान गोली पर्ल ऑपटिक्ल शॉप के शटर पर लगी। गनीमत यह रही की घटना के दौरान दुकान बंद थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। रानी की बात यह है कि पीपीआर मार्केट में हर समय पुलिस का नाका लगा रहता है, लेकिन उसके बावजूद हुड़दंगियों द्वारा गोली चलाना के थाना 7 की पुलिस की कारगुजारी पर सवाल खड़े कर रहा है।

    सूत्रों के मुताबिक देर रात 11 बजे युवक दोनाली से हवाई फायर करने के लिए एक दूसरे से वैपन छीन रहे थे। इस दौरान एक गोली पर्ल ऑपटिक्ल शॉप पर लग गया। गनीमत रहा कि शॉप बंद थी और रौंद के शैल दुकान के लोहे के शट्टर और शीशे के गेट को चीरते हुए अंदर जा बिखरे। दुकान संचालक शहाबुद्दीन ने बताया कि उनको कोई थ्रेट नहीं थी। दुकानदार ने घटना की सूचना थाना 7 पुलिस को दे दी है।

  • Punjab News: शौंक का Craze, व्यक्ति ने आंखों में बनवाया Tattoo, देखें वीडियो

    Punjab News: शौंक का Craze, व्यक्ति ने आंखों में बनवाया Tattoo, देखें वीडियो

    कपूरथला: कहते हैं शौंक की कोई हद नहीं होती और कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपने शौंक को पूरा करने के लिए किसी भी हद को पार करने को हमेशा तैयार रहते हैं , कुछ ऐसा ही कर दिखाया पंजाब के कपूरथला के रहने वाले सरोमन ने जिसने अपनी आंखों में ही टैटू बना डाले। जहां पूरी दुनिया में लोगो के सिर टैटू बनाने का शोक इस कदर घर कर चुका है कि लोग अपने शरीर के विभिन्न विभिन्न अंगों पर टैटू बनाने के लिए लाखों रुपए खर्च कर देते हैं ।

    इसी शौंक के चलते देश विदेश के कई सेलिब्रेटी भी अपने शरीर पर कई तरह के टैटू बना चुके हैं जो बहुत प्रसिद्ध भी हुए। लेकिन पंजाब के कपूरथला के भवानीपुर नामक गांवों में रहने वाले 27 वर्षीय सरोमन नामक युवक को टैटू बनाने का शौंक 17 साल की आयु से ही पड़ गया था। जिसने 7 साल तक मुफ्त में हजारों लोगों के टैटू बना दिए। वही 2019 में उसे विदेशों में लोगो की आंखों में बने टैटू को देख अपनी आंखों में टैटू बनाने का शौंक उठा जिसे पूरा करने के लिए न वो विदेश जा सकता था न ही उसके पास लाखों रुपए थे ।

    जिसके बाद उसने खुद हीं अपनी आंखों में इंजेक्शन लगा इस असंभव काम को अपने हाथों से ही संभव कर दिया । जब परिवार को पता चला तो उसका विरोध भी हुआ लेकिन समय के साथ सब ने उसे मान लिया। सरोमन के मुताबिक उनकी लव मेरिज हैं और उनकी पत्नी ने उनकी आंखे देख कर ही मोहित हो गई थी। देखने में भले ही यह आँखें किसी ड्रैकुला की नजर आती हो लेकिन आज यहीं आंखे आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

  • चार पहिया वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से बंद, यातायात लिए वैकल्पिक मार्ग का होगा उपयोग

    चार पहिया वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से बंद, यातायात लिए वैकल्पिक मार्ग का होगा उपयोग

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी ऊना जतिन लाल ने आदेश जारी करते हुए अंब चौक से अंब रेलवे स्टेशन मार्ग पर यातायात को अस्थायी रूप से बंद करने के निर्देश दिए हैं। यह निर्णय अंब चौक के समीप पुल निर्माण कार्य को बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से संपन्न करने के उद्देश्य से लिया गया है।

    आदेशानुसार, 12 मार्च  6 अप्रैल 2025 (24 दिन) तक प्रातः 8:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक अंब चौक से अंब रेलवे स्टेशन के बीच चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अंदोरा से अंब चौक और अठवां से अंब चौक की ओर आने वाले सभी चार पहिया वाहन अब पक्का परोह और कलरुही मार्ग से डायवर्ट किए जाएंगे।

    उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिए हैं कि इस निर्णय की पर्याप्त जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रिंट एवं ऑडियो-वीडियो मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा संबंधित मार्गों पर यातायात परिवर्तन के संकेतक बोर्ड पहले से ही लगाए जाएं ताकि वाहन चालकों को असुविधा न हो।

    जिला प्रशासन ने लोगों से निर्माण कार्य के दौरान सहयोग की अपील करते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने को कहा है ताकि पुल निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के शीघ्र पूरा हो सके। साथ ही, उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि यदि जनहित में आवश्यकता पड़ी तो यह अनुमति बिना किसी पूर्व सूचना के रद्द भी की जा सकती है।