Blog

  • मैड़ी मेले में भीड़ नियंत्रण और आपदा जागरूकता को लेकर आपदा मित्र तैनात

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के उपमंडल अंब में चल रहे प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक मैड़ी होली मेले के दौरान 21 आपदा मित्र वालंटियर्स को भीड़ प्रबंधन और आपदा जागरूकता के कार्यों के लिए तैनात किया गया है। इनमें 8 महिला और 13 पुरूष वालंटियर्स शामिल हैं। उपायुक्त ऊना एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए स्वयंसेवकों को स्थानीय प्रशासन, पुलिस और होमगार्ड के साथ मिलकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

    उल्लेखनीय है कि इस ऐतिहासिक मेले में हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा से हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। भारी भीड़ के दृष्टिगत, मेले के दौरान आपदा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और आपात स्थिति में त्वरित सहायता के उद्देश्य से आपदा मित्र स्वयंसेवकों की सेवाएं लेने का निर्णय लिया गया है। यह सभी स्वयंसेवक पहले ही भारत सरकार की आपदा प्रबंधन योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं।

    उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि आपदा मित्र स्वयंसेवकों की तैनाती से मेले के दौरान भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता सुनिश्चित की जा सकेगी। साथ ही, यह वालंटियर्स स्वच्छता एवं आपदा से संबंधित जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की जानकारी और सहायता के लिए जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण के प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण समन्वयक राजन कुमार शर्मा के मोबाइल नं 94597-79314 और 01975-225049 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • क्रशर कर्मी से करीब 5 लाख लूट करने वाले चार व्यक्ति काबू

    क्रशर कर्मी से करीब 5 लाख लूट करने वाले चार व्यक्ति काबू

    दो व्यक्ति इसी क्रशर पर काम करते हैं 

    ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना टाहलीवाल के अंतर्गत आते गांव गोंदपुर वुल्ला स्तिथ स्टोन क्रशर कर्मी से कार के आगे कार लगाकर करीब पांच लाख वीस हजार रुपए लूट लिए , जिन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में रणजीत सिंह पुत्र ओम पाल निवासी गांव व पपुरना  तह0 खेतरी जिला झुंझन, राज्यस्थान ने अपनी शिकायत में बताया कि सुबह करीव 9.45 वजे यह लखविन्द्र स्टोन क्रैशर गोन्दपुर वुल्ला से 05 लाख 20 हजार रुपये लेकर गाडी अल्टो संख्या (पीवी 10 सी एम 6400) में जा रहा था तो जैसे ही सिद्ध बाबा मन्दिर के रास्ते के पास पहुंचा तो सामने सफेद रंग की वरना गाड़ी संख्या ( एचपी 80 डी ए 8554) तीरछी करके लगाई हुई थी जिसमें 03 व्यक्ति सवार थे । गाडी की पिछली सीट पर दीपक सिंह पुत्र मदन सिंह गांव लदासर , डा0 रतनगढ , जिला चुंडू , राज्यस्थान जिसे मैं जानता हूं क्योंकि यह हमारे क्रैशर पर ही काम करता है। गाडी से एक व्यक्ति उतर कर इसके पास आया तथा इसकी आंख में कुछ लाल पाऊडर जैसा पदार्थ मेरी आंख में डाल दिया और तीनों आरोपी इसकी गाडी से 5 लाख 20 हजार रूपये लुट कर ले गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने दीपक सिंह पुत्र मदन सिंह गांव लदासर , डा0 रतनगढ , जिला चुंडू , राज्यस्थान, दीपक,संजय व विक्रम सभी निवासी राजस्थान के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत थाना टाहलीवाल में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: National Highway पर हुए सड़क हादसे में दादा-पोती घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: National Highway पर हुए सड़क हादसे में दादा-पोती घायल, देखें वीडियो

    बठिंडाः बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में दादा-पोती घायल हो गए। घायलों को एनजीओ की मदद से उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग दादा और पोती मोटरसाइकिल पर जा रहे थे, तभी बाइक सवार चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बुजुर्ग ने बताया कि पोती को स्कूल से लेकर घर धाने वाला जा रहे थे।

    इस दौरान आदेश पुल के पास सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। वहीं एनजीओं के व्यक्ति ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे बाइक सवार बुजुर्ग व्यक्ति नेक सिंह और मनप्रीत घायल हो गए। जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना में दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

  • Jalandhar News: इस इलाके में भीषण सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, लोगों ने किया हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में भीषण सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, लोगों ने किया हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लैदर कॉप्लैक्स के पास सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सूरज निवासी मॉडल हाउस के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए चश्मदीद ने बताया कि घटना के बाद एक व्यक्ति बार-बार मौके पर घूम रहा था। पूछताछ में पता चला कि घटना स्थल पर निर्माण का काम चल रहा है और उक्त व्यक्ति वहां पर सुपरवाइजर है। जो टिप्पर के मालिक को घटना की सूचना दे रहा था। वहीं मौके पर हादसे को लेकर गुस्साए लोगों ने टिप्पर को कब्जे में ले लिया।

    हालांकि घटना को अंजाम देकर टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दौरान लोगों द्वारा जमकर प्रदर्शन किया गया। लोगों का कहना हैकि कई बार इलाके में हादसे हो रहे है, लेकिन लगातार हो रहे हादसों में पुलिस द्वारा उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। चश्मदीद ने कहा कि पहले टिप्पर की चपेट में व्यक्ति आया, जिसका ड्राइवर को पता लग गया, जिसके बाद ड्राइवर ने गाड़ी बैक करके दोबारा से उसे कुचल दिया। हादसे में व्यक्ति का चेहरा बुरी तरह से खराब हो गया।

  • Himachal News: बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार घायल

    Himachal News: बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार घायल

    ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना टाहलीवाल के अंतर्गत आते गांव वाथू में बाइक सवार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में कमलजीत निवासी गांव बीटन ने बताया यह बाथड़ी (बाथू) में मलकीत सिंह का टैम्पू चलाता है ।

    सुबह करीब बजे यह मलकीत सिंह के दफ्तर के बाहर बाथू (गुरपलाह) में खड़ा था तो इसने मलकीत सिंह को अपनी स्कूटी संख्या (एचपी 80ए-1245) पर अपने दफ्तर की तरफ आते देखा । जैसे ही मलकीत सिंह अपने दफ्तर के सामने पहुंचा तो उसी समय तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक चालक ने मलकीत सिंह की स्कूटी को टक्कर मार दी व मौका से भाग गया ।

    इस सड़क हादसे में मलकीत घायल हो गया । वहीं पुलिस ने अज्ञात मोटरसाईकिल चालक के विरुद्व मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत थाना टाहलीवाल में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: Coaching Centre को चोरों ने बनाया निशाना, 10 Laptop लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: Coaching Centre को चोरों ने बनाया निशाना, 10 Laptop लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं संगुआणा बस्ती में कंप्यूटर कोचिंग सेंटर में चोरी की घटना सामने आई है। जहां चोर कोचिंग सेंटर की दीवार में छेद करके अंदर घुसे और कोचिंग सेंटर से 10 लैपटॉप चोरी कर ले गए।

    मामले की जानकारी देते हुए मालिक ने बताया कि जब आज सेंटर में पहुंचा, तो देखा कि कोचिंग सेंटर की दीवार में चोरों ने बड़ा छेद किया हुआ था। जब कोचिंग सेंटर के अंदर जाकर देखा तो 10 लैपटॉप चोरी हो चुके थे। पीड़ित ने कहा कि इस घटना के कारण बच्चों को भी कंप्यूटर नहीं सिखाया गया, जिसके चलते बच्चों को खाली हाथ घर लौटना पड़ा। इस घटना से कोचिंग सेंटर के मालिक काफी नुकसान हो गया। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से चोरों को जल्द पकड़ने की अपील की है।

  • Punjab News: नशे के कारण नौजवान की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे के कारण नौजवान की मौत, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब सरकार द्वारा भले ही नशे के खिलाफ सख्ती से एक्शन लिया जा रहा है, लेकिन नशे के कारण हो रही मौतों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा। इसी के चलते मजीठा रोड के गांव नौशहरा में नशे की ओवरडोज से कारण 22 वर्षीय नौजवान की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है। नौजवान की मौत को लेकर गांव वासियों में शोक की लहर छा गई। इस मामले को लेकर गांव वासियों का कहना है कि अभी भी गांव में धड़ल्ले से नशा बिक रहा है। लोगों का आरोप हैकि नशे पर पुलिस का नियंत्रण नहीं है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए गांववासियों ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव में पुलिस द्वारा नशों के खिलाफ एक अभियान चलाया गया था। जिसमें गांव वासियों ने भी भाग लिया था। लेकिन अभी भी गांव से नशा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। लोगों ने कहा कि अभी भी तस्कर धड़ल्ले से गांव में नशा बेच रहे हैं और नौजवान नशा कर रहे हैं। जिसके परिणामस्वरूप आज 5 बहनों के एकलौते भाई की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई।

    वहीं मृतक युवक के परिवार के सदस्यों ने रो-रोकर पंजाब से नशा बंद करने की भी अपील की है। परिवार के अनुसार, अजय पहले भी नशे का शिकार हो चुका था, लेकिन घरवालों ने उसे बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए थे। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन नशे की लत इतनी गहरी थी कि वह फिर से इसकी चपेट में आ गया। इस बार नशे की ओवरडोज उसकी जान ले गई।

     

  • Punjab News: 3 वाहनों में भीषण टक्कर, पुलिस कर्मी की मौत, स्कूली बच्चों सहित 6 घायल

    Punjab News: 3 वाहनों में भीषण टक्कर, पुलिस कर्मी की मौत, स्कूली बच्चों सहित 6 घायल

    फाजिल्काः जिले में 3 वाहनों की टक्कर होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार ढाणी खरासवाली के नजदीक हुए सड़क हादसे में एक पुलिस कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं 3 स्कूली छात्रों सहित 6 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिनमें से 2 छात्रों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें दूसरे अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा रेफर कर दिया गया। इस हादसे में बाइक सवार गर्भवती महिला, उसकी बच्ची और पिता घायल हुए है।

    जानकारी के अनुसार जीप पर स्कूली छात्र समरबीर सिंह, दिवांशु और कौशिक सवार थे, जो गांव इस्लामवाला की और जा रहे थे। बाइक पर सवार सुखविंदर सिंह अपनी गर्भवती लड़की और पौती को गांव बन्नावाला छोड़ने जा रहे थे। वहीं कार में सवार पुलिस कर्मचारी केवल कृष्ण जा रहे थे। मलौट रोड पर ढाणी खरासवाली के नजदीक ओवरटेक करते समय तीनों वाहनो की टक्कर हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी अन्य गाड़ी और एम्बुलेंस के जरिए घायलों को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। हादसे में सभी लोग बुरी तरह से घायल हुए। पुलिस कर्मचारी केवल कृष्ण की मौत हो गई। जबकि तीन स्कूली छात्रों में से दिवांशु और समरबीर बुरी तरह से जख्मी हुए हैं।

    जिन्हें डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया है। कौशिक का इलाज जारी है। वहीं दूसरी तरफ बाइक सवार सुखविंदर सिंह और उसकी पोती की टांग टूट गई है। जबकि उसकी गर्भवती लड़की भी चोटिल हुई है। जिसे इलाज के लिए सरकारी सरकार में दाखिल करवाया गया है। डॉक्टर अर्पित गुप्ता के अनुसार घायलों का उपचार किया जा रहा है और गंभीर हालत में आए मरीजों को रेफर कर दिया गया है। एक पुलिस कर्मचारी की मौत हो गई है। मौके पर पहुंचे डीएसपी तरसेम मसीह का कहना है कि मामले में जांच की जाएगी उसके बाद किसकी गलती है यह पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले ही मृतक पुलिस कर्मचारी उनके साथ था। जिसके द्वारा फाजिल्का में पुलिस के सर्च आपरेशन दौरान ड्यूटी की जा रही थी।

  • 1.13 किलो अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    1.13 किलो अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर 20 से व्यक्ति को गिरफ्तार करके पुलिस ने भारी मात्रा में अफीम बरामद की। क्राइम ब्रांच 26 की टीम ने आरोपी के कब्जे से 1.13 किलो अफीम बरामद की है। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच 26 के इंचार्ज महिंद्रा ढांडा के दिशा निर्देश पर सेक्टर 20 से मंडी के नजदीक एक पैदल जा रहे व्यक्ति को रोककर तलाशी दी गई।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी पैरों के साथ अफीम को बांधकर लेकर जा रहा था जब तलाशी लिए तो उसके पास से एक किलो 13 ग्राम अफीम बरामद की गई है पुलिस ने बताया कि आरोपी अफीम तस्करी का काम करता है और पंजाब के जीरकपुर और अन्य स्थानों पर अफीम बेचता है। आरोपी के खिलाफ सेक्टर 20 थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 6 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

  • होली पर्व और तिलक के चलते 13 मार्च की रात से 15 मार्च की शाम तक खाटूश्याम मंदिर दर्शन बंद

    होली पर्व और तिलक के चलते 13 मार्च की रात से 15 मार्च की शाम तक खाटूश्याम मंदिर दर्शन बंद

    ऊना/ सुशील पंडित: राजस्थान के जिला सीकर में स्थित प्रसिद्ध खाटूश्याम मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए होली पर्व पर दर्शन बंद रहेंगे। श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा जारी आदेश में भक्तों से अपील करते हुए कहा गया है कि 14 मार्च को होली पर्व हैं। जिस पर विशेष पूजा अर्चना की जाएगी और 15 मार्च को तिलक होने के चलते 13 मार्च रात दस बजें से लेकर 15 मार्च की शाम पाँच बजे तक दर्शन बंद रहेंगे।