Blog

  • बुरी खबरः Online Payment करने पर लगेंगा चार्ज !

    बुरी खबरः Online Payment करने पर लगेंगा चार्ज !

    नई दिल्ली: देश में यूपीआई और RuPay डेबिट कार्ड का इस्‍तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन अब डिजिटल ट्रांजैक्शन से जुड़े एक अहम बदलाव की चर्चा हो रही है जो आपकी जेब पर असर डाल सकता है। दरअसल, अभी तक यूपीआई और RuPay डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर किसी भी तरह का एमडीआर (Merchant Discount Rate) लागू नहीं था। बैंक और सरकार इसे प्रोत्साहन के रूप में बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के चला रहे थे। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे दोबारा लागू करने पर विचार किया जा रहा है।

    बताया जा रहा हैकि सरकार इन ट्रांजेक्शन पर मर्चेंट शुल्क लगाने की तैयारी कर रही है। जिसके चलते बैंकिंग इंडस्ट्री की तरफ से सरकार को एक प्रस्ताव भेजा गया है। समाचार रिपोर्ट में एक बैंकर के हवाले से कहा गया है कि बड़े व्यापारियों के लिए UPI लेनदेन पर MDR को फिर से लागू करने का औपचारिक अनुरोध बैंकिंग उद्योग द्वारा केंद्र सरकार को प्रस्तुत किया गया है और संबंधित विभाग इसकी समीक्षा कर रहे हैं।

    प्रस्ताव के अनुसार, 40 लाख रुपये से अधिक के सालाना कारोबार वाले व्यापारियों के लिए उनके GST फाइलिंग के आधार पर MDR को फिर से लागू किया जा सकता है। सरकार UPI के लिए एक स्तरीय मूल्य निर्धारण मॉडल पर भी विचार कर सकती है, जहां बड़े व्यापारियों को अधिक शुल्क देना होगा, जबकि छोटे व्यवसायों को कम शुल्क देना होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि 40 लाख रुपये से कम वार्षिक कारोबार वाले व्यापारियों के लिए UPI भुगतान निःशुल्क रहेगा। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के आंकड़ों के अनुसार, फरवरी 2025 में यूपीआई ने 16.11 बिलियन लेनदेन दर्ज किए, जिनकी राशि लगभग 22 ट्रिलियन रुपये थी।

    जनवरी में कुल लेनदेन 16.99 बिलियन था। अभी इनके जर‍िये क‍िये जाने वाले लेन-देन पर क‍िसी तरह की फीस (MDR) नहीं लगती। एमडीआर यानी Merchant Discount Rate वह चार्ज होता है, जो दुकानदार अपने बैंक को डिजिटल पेमेंट प्रोसेस करने पर देते हैं. फिलहाल यह फीस सरकार ने माफ की हुई है लेक‍िन अब सरकार इसे दोबारा लागू करने का प्‍लान कर रही है.

     

  • Punjab News: इस इलाके में 4 घरों पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में 4 घरों पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो

    नवांशहरः पंजाब सरकार नशा तस्करों के खिलाफ एक्शन मोड पर आ गई है। इसी के चलते लगातार पुलिस द्वारा तस्करों के घरों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते कललरां मोहले में चार घरों पर नवांशहर पुलिस ने पीला पंजा चलाया गया। बताया जा रहा हैकि पुलिस द्वारा वीरो, संतोष, शिंजो और रीतू सभी महिलाओं के घरों पर नशा बेचने के आरोप है। इन महिलाओं के पति अभी घरों से बाहर है।

    एसएसपी डाक्टर महिताब सिंह ने मीडिया को बताया कि इन 4 परिवारों पर नशा बेचने के कई मामले दर्ज हैं। इस मामले में आज की गई कार्रवाई को लेकर जानकारी परिवारों को पहले दी गई थी। उन्होंने कहा पंजाब सरकार नशा तस्करों पर काफी सतर्क है। जो नशा बेचते हैं उन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। वहीं जिन परिवारों पर आज पीला पंजा चला है उन्होंने मीडिया को बताया कि उन्हें आज छोड दिया जाए, आगे से वह नशा बेचने का काम नहीं करेंगी।

     

     

     

  • Punjabi Singer Singga की हो रही रेकी, गायक ने पुलिस से पूछे सवाल

    Punjabi Singer Singga की हो रही रेकी, गायक ने पुलिस से पूछे सवाल

    मोहाली: पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर पंजाबी सिंगर सिंगा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सिंगा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है, जिसके बाद गायक के फैंस हैरान हो गए। सिंगा ने पोस्ट में लिखा कि काफी समय से उसकी रेकी की जा रही है। जिसके चलते वह 2 से 3 बार घर भी बदल चुका है। सिंगा ने आगे पंजाब पुलिस को लिखते हुए कहा कि वह पुलिस से पूछना चाहते हैकि कितनी बार उसे परिवार की सेफ्टी के लिए घर को बदलना पड़ेंगा।

    कितनी धमकियां मिलीं, कितनी बार कार का पीछा किया गया? होली के बाद अगर जरूरत पड़ी तो हम सब कुछ सार्वजनिक कर देंगे…मुद्दा बड़ा है। बता दें कि मशहूर पंजाबी गायक सिंगा ने अपनी गायकी से देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पंजाबियों का दिल जीता हुआ है। सिंगा सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के बीच काफी अक्सर एक्टिव रहते हैं,। इस दौरान सिंगा ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसने फैंस के बीच हलचल मचा दी है।

  • अवैध संबंधों के शक में मां-बेटे का कत्ल, 3 पुलिसकर्मी Suspend

    अवैध संबंधों के शक में मां-बेटे का कत्ल, 3 पुलिसकर्मी Suspend

    कौशांबी: जिले के एक गांव में अवैध संबंध के शक में एक युवक और उसकी मां की कुल्हाड़ी से हत्या कर देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, मामले में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मियों को निलंबित भी कर दिया गया है।

    जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गांव निवासी शनि और श्रवण को शक था कि गांव के ही रहने वाले कल्लू उर्फ सर्वजीत दिवाकर (22) का उनकी बहन से अवैध संबंध है। उन्होंने बताया कि बीती रात शनि, श्रवण और उनकी मां शांति देवी ने सर्वजीत के घर पर हमला बोल दिया। तीनों ने सर्वजीत और उसकी मां संगीता (49) पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार किए जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मां-बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    पुलिस ने बताया कि सर्वजीत के पिता की शिकायत पर शनि, श्रवण और उसकी मां के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, लेकिन कार्रवाई न होने और लापरवाही बरतने के आरोप में अपर पुलिस अधीक्षक ने चरवा के थाना प्रभारी जगदीश कुमार, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक और बीट के सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एक आरोपी श्रवण को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

  • Punjab News: High Court से Pinky Dhaliwal को मिली राहत

    Punjab News: High Court से Pinky Dhaliwal को मिली राहत

    मोहालीः पंजाबी गायक सुनंदा शर्मा ने म्यूजिक निर्माता पिंकी धालीवाल पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे। वहीं इस मामले में पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने नोटिस लेते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद मटौर थाने की पुलिस ने पिंकी धालीवाल के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार किया था। वहीं आज पिंकी धालीवाल को कोर्ट में पेश किया गया। बताया जा रहा है कि कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद पिंकी धालीवाल को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी को अवैध बताया है।

    दरअसल, इस मामले में पिंकी धालीवाल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसके बाद कोर्ट ने पिंकी धालीवाल को राहत दे दी है। बता दें कि शनिवार को पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई और एक आरोपी को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया था। पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर कहा- मैं सभी व्यवसायिक सहयोगियों और सभी अपने समर्थकों को सूचित करना चाहती हूं कि कुछ व्यक्ति और संस्थाएं मेरे व्यवसायिक अनुबंधों (बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट्स) पर विशेष अधिकार होने का झूठा दावा कर रही हैं। ये दावे पूरी तरह झूठे, धोखाधड़ी वाले, अनधिकृत और कानूनी रूप से निराधार हैं।

    मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि मैं एक स्वतंत्र कलाकार हूं और मैंने किसी भी व्यक्ति या संस्था को अपने प्रोफेशनल असाइनमेंट, परफॉर्मेंसेज और कोलेबोरेशन पर विशेष अधिकार नहीं दिए हैं। मैं अनधिकृत व्यक्तियों या संस्थाओं के माध्यम से किए गए किसी भी लेन-देन के लिए जिम्मेदार नहीं रहूंगी। इसके अलावा मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं, जिनसे ऐसे व्यक्तियों या संस्थाओं ने संपर्क किया है या जिनके पास इस तरह के गलत बयानों के बारे में कोई जानकारी है। वे तुरंत ई-मेल और फोन नंबर पर मेरी टीम से संपर्क कर सकते हैं। हमें इस बारे में जरूर सूचित किया जाए। मेरे साथ अपने संबंधों को गलत तरीके से पेश करने या मेरे व्यवसायिक अनुबंधों में हस्तक्षेप करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • AC Coach Attendant ने सीट देने के बहाने महिला से की घिनौनी हरकत

    AC Coach Attendant ने सीट देने के बहाने महिला से की घिनौनी हरकत

    गोडाः आम्रपाली एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक महिला के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। यह ट्रेन पंजाब के अमृतसर से कटिहार जा रही थी। महिला लुधियाना में अपने पति से मिलकर वापस लौट रही थी कि उसके साथ यह घटना हो गई।

    जानकारी के मुताबिक, महिला के पास जनरल टिकट थी और स्लीपर टिकट ना होने के कारण सीट को लेकर परेशान थी। दिल्ली में एक एसी कोच के अटेंडेंट ने उसे अपनी सीट दी और कोच में बिठा दिया, लेकिन कुछ समय बाद, टीटीई ने महिला से पूछताछ की और उसे एसी कोच से बाहर कर दिया। टीटीई के जाने के बाद, अटेंडेंट ने उसे फिर से अपनी सीट पर बिठा लिया।

    महिला ने बताया कि जब वह शौचालय गई, तो कोच अटेंडेंट भी वहां पहुंच गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो वह वापस अपनी सीट पर चली आई। लेकिन लखनऊ पहुंचने से पहले, अटेंडेंट फिर से आया और छेड़छाड़ करने लगा। महिला के विरोध करने पर उसने महिला की पिटाई कर दी और फिर वहां से भाग गया। बताया जा रहा है कि इसके बाद महिला ने गोंडा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। जीआरपी ने महिला की शिकायत पर कोच अटेंडेंट शक्ति सिंह के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

  • बड़ा हादसाः बस पलटने से Law University के 3 Students की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    बड़ा हादसाः बस पलटने से Law University के 3 Students की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    नागौरः राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसे की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के डेह कस्बे के पास नागौर-लाडनूं राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज विजय वोल्वो स्लीपर बस की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में जोधपुर लॉ यूनिवर्सिटी के 3 छात्रों की मौत हो गई, जबकि बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। घायलों की संख्या दो दर्जन से अ​धिक बताई जा रही है, जिनमें से गंभीर घायलों को डेह अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नागौर के जेएलएन अस्पताल रेफर किया गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस एवं प्र​शासन के अधिकारी मौके पर व अस्पताल पहुंचे।

    बताया जा रहा हैकि डेह से आगे लालदास जी महाराज की धाम के पास हुए हादसे में वोल्वो बस पलटी खा गई। बस पलटने से चीख पुकार मच गई। मरने वालों की पहचान जोधपुर निवासी हर्षित, आरुषि व आरव के रूप में हुई है। जबकि घायलों को डेह में प्राथमिक उपचार के बाद नागौर के जेएलएन अस्पताल रेफर किया गया। नागौर लाए गए घायलों में भानु, साक्षी, मोहम्मद, वेद, वासुदेव, वृंद्धा आदि शामिल हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जोधपुर लॉ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी पटियाला से वापस जोधपुर लौट रहे थे।

  • Punjab News: इस इलाके से आवारा कुत्ते लापता, पुलिस तक पहुंची शिकायत, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके से आवारा कुत्ते लापता, पुलिस तक पहुंची शिकायत, देखें वीडियो

    अमृतसरः आमतौर पर आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी होती है। ये आवारा कुत्ते कभी-कभी पैदल चलने वालों या बच्चों पर हमला कर देते हैं जिससे लोग कई बार गंभीर घायल भी हो जाते हैं। उधर, अमृतसर के थाना बी डिवीजन के अंतर्गत आने वाले इलाकों में एक अजीब मामला सामने आया है। जहां, कॉलोनी 2 की एक गली से 2 आवारा कुत्ते लापता हो जाने के बाद एक पशु कल्याण संगठन ने अमृतसर पुलिस स्टेशन बी डिवीजन में शिकायत दर्ज कराई।

    इस संबंध में एनिमल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के प्रबंधक राजन कुमार व पशु प्रेमी जसबीर कौर ने बताया कि थाना बी डिवीजन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र उत्तम गढ़ कॉलोनी की एक गली में 5 आवारा कुत्ते थे और गली में रहने वाले कुछ लोग उन कुत्तों को भगाना चाहते थे, जिस संबंध में उन्होंने कुछ दिन पहले थाना बी डिवीजन में शिकायत भी दर्ज करवाई थी और उस समय हमने गली में रहने वाले लोगों के साथ बैठ कर समझौता कर लिया था, लेकिन कुछ दिन बाद गली में रहने वाले लोगों द्वारा 2 कुत्तों को वहां से उठा लिया गया, जिसके बारे में हमें अब पता चला और हमारी संस्था ने बी डिवीजन थाने की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पशु कल्याण संगठन के नेताओं ने कहा कि हमें संदेह है कि गली में रहने वाले लोगों ने उन 2 कुत्तों को मार दिया है या कहीं फेंक दिया है जिससे उनकी जान को खतरा हो सकता है। और हम चाहते हैं कि उन कुत्तों को वापस उसी गली में लाया जाए अन्यथा पुलिस इन लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करे।

    उधर, थाना बी डिवीजन के एसएचओ सुखबीर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें शिकायत मिली थी कि रिहायशी इलाके में 5 आवारा कुत्तों में से 2 गायब हो गए हैं और उस मामले की जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि एनिमल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन का कहना है कि मोहल्ले के किसी अज्ञात व्यक्ति ने 2 कुत्तों को कहीं फेंक दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab Board की 10वीं की परीक्षा शुरू, बच्चों में उत्साह, देखें वीडियो

    Punjab Board की 10वीं की परीक्षा शुरू, बच्चों में उत्साह, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब भर मंगलवार से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई है। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग की बोर्ड की ओर से पहला पेपर पंजाबी का लिया गया है। परीक्षा केंद्र में बच्चों की सुविधा को लेकर शिक्षा विभाग की ओऱ से सभी पुख्ता प्रबंध किए गए है।

    शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी बोर्ड परीक्षाएं नकल रहित होगी। जिसकों लेकर सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए है। मोगा के सरकारी कन्या स्कूल की बात करें तो बच्चों में परीक्षा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। समय से पहले ही बच्चे परीक्षा केंद्रों में पहुंच चुके थे। परीक्षा केंद्रों में बच्चों के बैठने और पानी पीने तक के इंतजाम किए गए है।

  • Punjab News: प्रदेश प्रधान Aman Arora के हलके में तस्कर पर कार्रवाई, चला बुलडोजर, देखें वीडियो

    Punjab News: प्रदेश प्रधान Aman Arora के हलके में तस्कर पर कार्रवाई, चला बुलडोजर, देखें वीडियो

    सुनामः पंजाब में मान सरकार की अगुवाई ने तस्करों के खिलाफ लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं संगरूर के सुनाम में तस्कर के खिलाफ कार्रवाई की गई। जहां आप के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा के गृह क्षेत्र में युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस ने नशा तस्कर के घर को और दुकान पर बुलडोजर चलाया। एसएसपी सरताज सिंह चहल ने कहा कि यह इमारत सुनाम की नई अनाज मंडी परिसर के भीतर बनी हुई थी।

    एसएसपी का दावा है कि इमारत की उसारी भी अवैध रूप से की गई थी और यहां से नशा तस्करी समेत अन्य अवैध गतिविधियां संचालित होती थीं जिसकी कई शिकायतें पुलिस के पास हैं। उसी के आधार पर कार्रवाई की गई है। एसएसपी ने कहा कि भविष्य में ऐसी सख्ती जारी रहेगी और किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।

    उन्होंने समाज से अपील की कि नशे के खात्मे के लिए सभी सहयोग करें और पुलिस को इनपुट देते रहें। ताकि नशे के सौदागरों पर लगाम कसी जा सके। हालांकि इसी अनाज मंडी परिसर में अवैध रूप से निर्मित दर्जनों घर और इमारतों के समक्ष यह कार्रवाई बौनी दिखाई दी। इस माैके पर एसपी नवरीत सिंह विर्क, डीएसपी हरविंदर सिंह खैरा, एसएचओ प्रतीक जिंदल, एसएचओ जतिंदर पाल सिंह आदि मौजूद रहे।