Blog

  • Punjab News: रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

    Punjab News: रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

    कपूरथलाः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी मुहिम के तहत थाना सिटी में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) कुलविंदर सिंह को 3,500 रुपये रिश्वत लेते और 10,000 रुपये और मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारी को एक कपूरथला निवासी द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया है।

    प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने उक्त पुलिस थाने में एक केस दर्ज करवाया था और केस के जांच अधिकारी ए.एस.आई. कुलविंदर सिंह ने अदालत में चालान पेश करने के बदले उससे रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारी ने उससे मोबाइल फोन पर संपर्क करके चालान दायर करने के लिए उसे रिश्वत देने के लिए कहा था।

    जांच के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए और यह सामने आया कि उक्त ए.एस.आई. इस मकसद के लिए शिकायतकर्ता से पहले ही 3,500 रुपये ले चुका था और चालान दायर करने के बदले 10,000 रुपये और मांग रहा था। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना जलंधर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि इस केस संबंधित आगे की जांच जारी है।

     

     

  • Private School पर असामाजिक तत्वों ने किया पथराव और बमबारी, देखें CCTV

    Private School पर असामाजिक तत्वों ने किया पथराव और बमबारी, देखें CCTV

    हाजीपुरः वैशाली में एक निजी स्कूल पर असामाजिक तत्वों ने जमकर पत्थरबाजी और बमबारी की। घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी ‎कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो ‎‎सोशल मीडिया पर खूब वायरल‎ हो रहा है। मामला, हथसारगंज‎ ओपी के अंजानपीर चौक स्थित‎ हाजीपुर-छपरा मार्ग किनारे दिल्ली‎ पब्लिक स्कूल की है। जहां, बीते 4 ‎मार्च को 8-10 की संख्या में‎ असमाजिक तत्वों ने स्कूल पर‎ पथराव कर दिया। हालांकि,‎ पथराव को‎ लेकर स्कूल संचालक ने‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎ हथसारगंज ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराया है।‎
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounterindia.in)

    शिकायत में ‎स्कूल संचालक इरफान खान ने‎ बताया कि 4 मार्च को‎ अंजानपीर चौक स्थित दिल्ली‎ पब्लिक स्कूल के शाखा में शाम ‎4 बजे सांची पट्टी निवासी अभिषेक ‎कुमार अपने 10 साथियों के साथ‎ मिलकर स्कूल में घुसकर पथराव ‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎किया और स्कूल में लूटपाट करने‎ की कोशिश की। वहीं विद्यालय की ‎संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है। सभी ‎बदमाशों हथियार से लैस थे‎ और सुतली नुमा बम फेंककर‎ कर्मचारियों पर जानलेवा हमला भी‎ किया। डीएसपी हेडक्वार्टर अबू जफर इमाम ने बताया सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। डीएसपी ने बताया कि स्कूल को कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ है और मामले की जांच जारी है।
  • Punjab News: कब्जा लेने गई पुलिस और किसानों में हुई झड़प, उतरी पगड़ियां, देखें वीडियो

    Punjab News: कब्जा लेने गई पुलिस और किसानों में हुई झड़प, उतरी पगड़ियां, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में पुलिस प्रशासन और किसानों में झड़प होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव भरथ में पुलिस जमीन का कब्जा लेने पहुंची, जहां किसानों ने प्रशासन का विरोध करना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन और किसानों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। जिसमें कई किसानों के घायल होने की खबर है, वहीं इस झड़प में कई किसानों की पगड़ियां उतर गई।
     
    View this post on Instagram
     
      दरअसल, लंबे समय से राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली जम्मू कटरा एक्सप्रेस का काम रुका हुआ है क्योंकि कुछ किसानों ने अपनी जमीन नहीं दी जा रही है और समय-समय पर किसानों द्वारा उस जगह पर विरोध प्रदर्शन भी किया जा रहा था। आज श्रीहरगोबिंदपुर के भरथ नंगल झौर और आसपास के गांवों में प्रशासन द्वारा तड़के सुबह 4 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली जम्मू कटरा एक्सप्रेस के अधीन आने वाली जमीन पर पुलिस और प्रशासन द्वारा कब्जा लेना शुरू कर दिया गया, जिसके विरोध में किसान मजदूर संघर्ष समिति पंजाब के जिला गुरदासपुर के विभिन्न जोनों से लगभग 25 किसान मौके पर पहुंचे।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounterindia.in)

    वहां किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसमें करीब 7 किसान घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। किसान नेताओं का कहना है कि प्रशासन द्वारा 24 फरवरी को भी इसी तरह गांव चीमा खड्डी, भरथ, मेतले, नंगल चौर की जमीनों पर कब्जा लेने की बड़ी कोशिश की गई थी। जत्थेबंदी की नीति के अनुसार, जो किसान पूरी रकम प्राप्त कर चुके हैं या जो लोग प्रशासन के साथ सहमति करके जमीनें छोड़ रहे हैं, उनके लिए जत्थेबंदी जमीनी विवाद में अड़िका नहीं बनेगी, लेकिन सारी नीति डीसी गुरदासपुर उमा शंकर जी के साथ तय की गई थी। इसकी उच्च स्तरीय बैठकें डीआईजी बॉर्डर रेंज अमृतसर, डीसी गुरदासपुर, डिवीजनल कमिश्नर जालंधर, मुख्य सचिव और मुख्य मंत्री पंजाब के साथ कई बार तय होने के बाद लंबी विचार चर्चा के बाद यह तय हुआ था कि बिना पैसे दिए किसानों की जमीनों पर कब्जा नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज 11 मार्च को तड़के सुबह बड़ी फोर्सों के साथ इन गांवों में फिर से कब्जा लेना शुरू किया गया और किसान मजदूर महिलाओं पर अत्याचार किया गया, जिसमें किसानों के वाहन भी तोड़े गए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में तीखे एक्शन का ऐलान किया जाएगा और जमीन के पूरे मुआवजे नहीं मिलने तक कब्जे नहीं छोड़े जाएंगे।
  • Punjab News: पुलिस को देखकर भाग रहे Bike सवार से एक किलो हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस को देखकर भाग रहे Bike सवार से एक किलो हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    फरीदकोटः सीआईए स्टाफ ने एक व्यक्ति को 1 किलो हेरोइन सहित काबू किया है। आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ चिट्टी निवासी मक्खु के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। एसपी जसमीत सिंह ने बताया कि युद्ध नशों के विरुद्ध मुहिम के तहत सीआईए टीम ने गश्त के दौरान गांव घुमियारा से होकर चंदबाजा होते फरीदकोट की ओर आ रहे थे।

    इसी दौरान गांव मंडवाला लिंक रोड से एक मोटरसाइकिल सवार हाईवे पर चढ़ने लगा। सामने पुलिस को देख कर घबरा गया और वापिस मुड़ने लगा। जिसके चलते पुलिस ने उसका पीछा करके उसे काबू किया। पूछताछ की तो उसकी पहचान जिला फिरोजपुर के शहर मक्खु निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ चिट्टी पुत्र हरजिंदर सिंह के रूप में हुई। व्यक्ति के पास मौजूद किट की जांच की तो उसमें से एक पैकेट बरामद हुआ। जिस पर टेप लगाई गई थी। जब उसे खोल कर देखा तो उसमें प्लास्टिक में पैक की 1 किलो 6 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उपरांत उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।

  • Punjab News: व्यक्ति की प्रेमिका को पत्नी और सास ने सरेबाजार पीटा, देखें Video

    Punjab News: व्यक्ति की प्रेमिका को पत्नी और सास ने सरेबाजार पीटा, देखें Video

    अबोहरः जिले से मारपीट का एक अजीब मामला सामने आया है। जहां, एक व्यक्ति की प्रेमिका को उसकी पत्नी और सास ने सरेबाजार पीट दिया। घटना बाजार नम्बर 9 की बताई जा रही है जिसका वीडियो भी सामने आ रहा है जिसमें 2 महिलाएं एक महिला को डंडों से पीटती हुई नजर आ रही है। इस दौरान जब कई लोग इकट्ठे हो गए तो महिला मौके का फायदा उठाकर भाग गई।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounterindia.in)

    जानकारी देते हुए गांव खुईखेड़ा निवासी रानी ने बताया कि उसके पति के साथ एक महिला के पिछले 15 साल से संबंध हैं। उसने बताया कि उसने महिला को कई बार समझाया है कि वह उसके पति का पीछा छोड़ दे, परन्तु महिला ने उसके पति का पीछा नहीं छोड़ा। आज भी महिला ने उसके पति को मिलने के लिए बुलाया थी जिसके चलते रानी ने उनका पीछे किया और महिला व उसके पति को रंगे हाथों पकड़ा। फिर बाद में व्यक्ति की पत्नी और सास ने उस महिला की जमकर पीटाई की। पीड़ित ने आरोप लगाए हैं कि उसके पति की प्रेमिका ने उसके पति से पैसे ऐंठे हैं और अब वह वापस नहीं कर रही है। उन्होंने न्याय की गुहार लगाई है। वहीं महिला के पति ने कहा कि वह खुद अपनी पत्नी और सास को वहां लेकर गया था। उसने कहा कि उसकी प्रेमिका उसे बार-बार मिलने के लिए बुलाती है तथा उससे पैसे भी मांगती है जिसके चलते वह अपनी पत्नी और सास को वहां लेकर गया था।
  • Punjab News: शादी समारोह में DJ की धुन पर युवकों ने की फायरिंग, गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: शादी समारोह में DJ की धुन पर युवकों ने की फायरिंग, गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब सरकार और पुलिस द्वारा धार्मिक और शादी समारोह में हथियार ले जाने और फायरिंग करने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया हुआ है। लेकिन उसके बावजूद शादी समारोह में फायरिंग करने की घटनाएं सामने आ रही है। दरअसल, अकसर ही शादी समारोह में कुछ लोग अपने असलहे से हवाई फायरिंग कर देते है, जिसका कई जगह पर नुकसान भी देखने को मिलता है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounterindia.in)

    ऐसा ही एक मामला आया है गांव फतेहगढ़ पंजतूर से सामने आया है, जहां शादी समारोह में एक युवक ने हवाई फायरिंग की। युवक द्वारा हवाई फायरिंग करने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसके बाद पुलिस ने वायरल हो रही वीडियो पर एक्शन लेते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई देता है कि शादी समारोह में डीजे चल रहा है और युवक अपने हथियार से हवाई फायरिंग कर रहे है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने करवाई करते हुए सुखमन सिंह को गिरफ्तार करके अगली करवाई शुरू कर दी है।
  • Punjab News: नवनियुक्त जत्थेदार ज्ञानी Kuldeep Singh Gargaj की ताजपोशी पर पूर्व जत्थेदार ने उठाए सवाल, देखें वीडियो

    Punjab News: नवनियुक्त जत्थेदार ज्ञानी Kuldeep Singh Gargaj की ताजपोशी पर पूर्व जत्थेदार ने उठाए सवाल, देखें वीडियो

    अमृतसरः श्री केसगढ़ साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज की ताजपोशी को लेकर अब सिख पंथ में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। दूसरी ओर श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार और श्री दरबार साहिब के हेड ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह ने ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज की ताजपोशी को लेकर और मर्यादा को लेकर कई तरह के सवाल उठाए।

    देश-विदेश से उन्हें फोन करके इस बारे में पूछा भी जा रहा है, लेकिन वह व्यक्तिगत तौर पर इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते, वह नहीं चाहते कि बाबा बुड्ढा साहिब जी की पवित्र गद्दी पर बैठे दरबार साहिब और हेड ग्रंथी पर कोई टिप्पणी की जाए। उन्होंने कहा कि अगर मर्यादा की बात की जाए तो वह संगत को यह जानकारी देना चाहेंगे कि जब किसी जत्थेदार की नियुक्ति होती है, तो उनकी ताजपोशी बड़े ही सम्मान के साथ की जाती है।

    पहले इस बारे में अखबारों में विज्ञापन दिए जाते हैं और बाद में निहंग सिंह जत्थेबंदियों, टकसालों और संप्रदायों और संत महापुरुष उदासी निरमले सभी को संदेश भेजे जाते हैं कि इस जगह पर जत्थेदार साहिब की ताजपोशी की जानी है और उसके बाद बाकायदा गुरु की हजूरी में गुरमत समागम होता है। ऐसी कुछ और भी रस्में निभाने के बाद श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार की ताजपोशी होती है। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों में जो हुआ उससे संगत के मन को ठेस पहुंची है और यह मर्यादा की उल्लंघना है।

  • Jalandhar News: बेटे ने किया पिता का कत्ल

    Jalandhar News: बेटे ने किया पिता का कत्ल

    जालंधर, ENS: महानगर के आबादपुरा में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां बेटे ने पिता पर हमला करके उसका कत्ल कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए वीके नामक व्यक्ति ने बताया कि मृतक की दूसरी शादी हुई थी। मृतक का सौतेेले बेटे के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। वहीं दोनों के बीच हुए विवाद में बेटे ने सिर पर कड़े और नुकीली चीजों से हमला करके घायल कर दिया। हालांकि घटना 2 माह पुरानी है।

    घटना में घायल व्यक्ति को आस्था अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया, जहां आज व्यक्ति की ईलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन बाद में पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया था। मृतक की पहचान 65 वर्षीय बलकार सिंह के रूप में हुई है, जबकि आरोपी बेटे की पहचान 25 वर्षीय सौरव कुमार के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा रहा है, वहीं उन्होंने पुलिस से आरोपी बेटे को गिरफ्तार करने की अपील की है।

  • Punjab News: Flyover पर पलटी गाड़ी, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    Punjab News: Flyover पर पलटी गाड़ी, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    लुधियानाः प्रताप चौक पर फ्लाईओवर पर गाड़ी पलटने से लंबा जाम लग गया। घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता हैकि फ्लाईओवर दूर-दूर तक वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए गाड़ी के मालिक विशाल ने बताया कि गाड़ी का पट्टा टूटने के कारण गाड़ी सड़क पर पलट गई।

    उनकी गाड़ी हादसे में सड़क पर पलट गई। घटना में चालक का बचाव हो गया। जिसके बाद क्रेन की मदद से गाड़ी को साइड पर करवाया गया। व्यक्ति ने बताया कि वह फोकल प्वाइंट से इनवटर बैटरी लोड करके आ रहे थे, इस दौरान अचानक यह हादसा हो गया। गनीमत यह रही कि घटना के कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

  • Punjabi Singer Kaka और Actress Himanshi Khurana के साथ भी हुई धोखाधड़ी, किया खुलासा

    Punjabi Singer Kaka और Actress Himanshi Khurana के साथ भी हुई धोखाधड़ी, किया खुलासा

    चंडीगढ़ः मशहूर पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा से हुई धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने पिंकी धालीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन इस धोखाधड़ी का मामला मीडिया में आने के बाद अन्य पंजाबी कलाकर भी सुनंदा शर्मा के हक में उतर आए है। हाल ही में श्री बराड़ ने धोखाधड़ी को लेकर खुलासा किया था, जिसमें गायक ने कहा था कि उसके साथ भी यह धोखाधड़ी हो चुकी है। जिसके लिए उसने आवाज भी उठाई थी, लेकिन उसकी आवाज को दबा दिया गया। वहीं इस मामले ने अब तूल पकड़ ली है।

    जिसके चलते एक के बाद एक कलाकार धोखाधड़ी के शिकार होने को लेकर सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रख है। जहां सुनंदा शर्मा के हक में पंजाबी इंडस्ट्री मशहूर कलाकार गायक गुरप्रीत घुग्गी सामने आए, वहीं श्री बराड़, काका, सोनम बाजवा और हिमांशी खुराना ने भी सुनंदा का समर्थन किया है। इस मामले को लेकर पंजाबी गायक काका ने पोस्ट में सुनंदा के समर्थन में लिखा, “मैंने सोचा कि बस मुझे ही लूटा जा रहा है, अब पता चला कि यहां कितने लोगों की रोटी छिनी जा रही है और फिर ये कहते हैं कि रोटी कमाई जा रही है। अभी इस केस में और भी परतें खुलने वाली हैं।” साथ ही, अभिनेत्री सोनम बाजवा ने आगे आकर कहा कि “सच्चाई की ही जीत होती है।”

    सुनंदा शर्मा के समर्थन में आगे आई पंजाबी अभिनेत्री हिमांशी खुराना ने कहा, “मेरे साथ भी 2017 में यही कुछ हुआ था। मैं रोती रही और काम की भीख मांगती रही। मैंने बिना पैसे के 7 महीने तक काम किया। मैंने चुपचाप अपनी लड़ाई लड़ी। ये हमारे साथ माइन्ट गेम खेलते हैं। पंजाब में हर दूसरे कलाकार की यही कहानी है।” इसके साथ ही, पंजाबी गायक बब्बू मान भी सुनंदा शर्मा के हक में सामने आए हैं। उन्होंने कहा, “मुश्किल भरे समय में मैं तेरे साथ हूं। घबराना नहीं, दबना नहीं है।”