Blog

  • National Highway पर अनियंत्रित होकर कार पलटी, 4 की मौत

    National Highway पर अनियंत्रित होकर कार पलटी, 4 की मौत

    नागौरः जिले में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रोजाना कोई न कोई बड़ी घटना सामने आती ही रहती है। ताजा मामला बीकानेर नेशनल हाईवे पर बाराणी के पास से सामने आया है जहां, एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 4 लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया है और आगामी कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक सोमवार देर रात करीब 1.30 बजे बीकानेर रोड पर बाराणी के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि कार पलटियां खाते हुए पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और गाड़ी में बैठे 4 युवकों की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान बाराणी निवासी सुशील जाट (30), मेहराम जाट (25) व महेन्द्र जाट (32) और रेवंतराम जाट (32) के रूप में हुई है। दुर्घटना में बाराणी के ही महेन्द्र (25) पुत्र नेनाराम व दिनेश (25) पुत्र मांगीलाल गंभीर घायल हैं, जिन्हें जोधपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

  • 2 दिन के राजकीय दौरे पर Mauritius पहुंचे PM मोदी

    2 दिन के राजकीय दौरे पर Mauritius पहुंचे PM मोदी

    नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के राजकीय दौरे पर मॉरीशस पहुंच गए हैं। वे यहां 12 मार्च को मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस विजिट में PM मोदी दोनों देशों के आर्थिक और सुरक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे। 2015 के बाद भारतीय PM की यह दूसरी मॉरीशस यात्रा है।

    विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारतीय आर्मी की एक टुकड़ी, नौसेना का एक वॉरशिप और एयरफोर्स की आकाश गंगा स्काई डाइविंग टीम भी मॉरीशस के राष्ट्रीय समारोह में भाग लेगी। PM मोदी की इस यात्रा में ग्लोबल ट्रेड और अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात हो सकती है। इसके साथ ही डिफेंस, ट्रेड, कैपेसिटी बिल्डिंग और समुद्री सुरक्षा में सहयोग करने पर चर्चा होगी।

  • नई शराब नीति लागू, इस दिन से शुरू होगी ठेकों की नीलामी

    नई शराब नीति लागू, इस दिन से शुरू होगी ठेकों की नीलामी

    चंडीगढ़ः प्रशासन ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है और इसे सार्वजनिक कर दिया गया है। यह नीति शराब कारोबार को पारदर्शी बनाने और अवैध बिक्री रोकने के लिए बनाई गई है। साथ ही कहा गया है कि इनका उल्लंघन करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शराब के ठेको की नीलामी 13 मार्च से शुरू हो रही है। यह नीति उपभोक्ताओं, निर्माताओं, थोक विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं और सरकार के हितों को संतुलित करने पर केंद्रित है।

    नई आबकारी नीति के नियम

    • शराब के ठेके ई-टेंडरिंग सिस्टम से दिए जाएंगे।
    • विदेशी और देसी शराब की मांग बढ़ने पर उसका कोटा थोड़ा बढ़ाया गया है।
    • इस बार कुल 97 शराब ठेकों की नीलामी होगी और हर ठेका एक ही जगह पर होगा।
    • पिछले साल मंजूर हुए ब्रांडों को ऑटो-अप्रूवल से मंजूरी मिलेगी, ताकि प्रक्रिया जल्दी पूरी हो।
    • जरूरी शुल्क देकर स्टॉक ट्रांसफर किया जा सकेगा।
    • अगर कोई ठेकेदार तय रेट से कम में शराब बेचेगा, तो उसका ठेका 3 दिन के लिए बंद कर दिया जाएगा।
    • अगर किसी ठेकेदार ने कई बार नियम तोड़े, तो उसका लाइसेंस दोबारा नहीं मिलेगा।
    • हर बोतल की बिक्री पर नजर रखने के लिए ‘ट्रैक एंड ट्रेस’ सिस्टम लागू होगा।
    • अब शराब का गोदाम कस्टम वेयरहाउस से कम से कम 100 मीटर की दूरी पर होना चाहिए और यह केवल चंडीगढ़ में ही होना चाहिए।
    • हर 3 महीने में सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त लैब से जांच करानी होगी।
    • अब बार मालिक ठेकों से शराब खरीद सकते हैं, बशर्ते उन्होंने टैक्स चुकाया हो।
    • शराब लाने और ले जाने वाले वाहनों में GPS जरूरी।
    • शराब के व्यापार से जुड़े परमिट को दोबारा मान्य कराने की फीस कम कर दी गई है।
  • वजन घटाना 18 साल की युवती को पड़ा महंगा, मौत

    वजन घटाना 18 साल की युवती को पड़ा महंगा, मौत

    6 महीने से लिक्विड डाइट पर थी युवती, 24 किलो रह गया था वजन

    केरलः एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक 18 साल युवती को अपना वजन घटाना महंगा पड़ गया। जिससे उसकी मौत गई। घटना थलासेरी की है। लड़की 6 महीने से केवल लिक्विड डाइट पर थी। उसमें भी केवल गर्म पानी का सेवन कर रही थी। खाना छोड़ रखा था। वजन बढ़ने की चिंता के कारण उसने डॉक्टरों की सलाह मानने से भी इनकार कर दिया था। थलासेरी सहकारी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. नागेश मनोहर प्रभु ने बताया कि लड़की को करीब 12 दिन पहले गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसका वजन केवल 24 KG रह गया था। कमजोरी के कारण वह बिस्तर से उठ भी नहीं पा रही थी। डॉ. प्रभु के मुताबिक लड़की का शुगर लेवल, सोडियम और ब्लड प्रेशर लगातार गिर रहा था। वो वेंटिलेटर पर थी। लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। जिससे उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों की रिपोर्ट के मुताबिक लड़की को एनोरेक्सिया नाम की बीमारी थी। ये मानसिक विकार है। इसमें लोग वजन और खानपान को लेकर अत्यधिक चिंतित रहते हैं। इस बीमारी में व्यक्ति सोचता है कि उसका वजन अधिक है और उसे खाना नहीं खाना चाहिए। भले ही वो पतला हो। डॉक्टरों के मुताबिक लड़कों के मुकाबले लड़कियों में यह डिसऑर्डर ज्यादा होता है। 13 से 30 साल की फीमेल में इसके चांसेस ज्यादा होते हैं। यह समस्या पुरुषों को भी हो सकती है, लेकिन इससे लगभग 95 प्रतिशत महिलाएं प्रभावित रहती हैं। परिवार के मुताबिक बेटी करीब 5 महीने से एनोरेक्सिया ​​​​​​​से पीड़ित थी। वो कुछ नहीं खाती थी। हमारा दिया खाना छिपा दिया करती थी। बीते 5 महीने से उसका स्वास्थ्य लगातार गिर रहा था। उसे कई बार अस्पताल में लाया गया। डॉक्टर ने उसे मानसिक इलाज दिलाने का भी कहा था।
  • Punjab News: प्रशासन के खिलाफ Chemist Association ने खोला मोर्चा, की दुकानें बंद

    Punjab News: प्रशासन के खिलाफ Chemist Association ने खोला मोर्चा, की दुकानें बंद

    बरनालाः जिले में पुलिस प्रशासन द्वारा बड़ी संख्या में कर्मचारियों के साथ दवाइयों की दुकानों में जाकर चेकिंग की जा रही है। वहीं बीते दिनों से कई दवाईयों की दुकानों पर की जा रही चैकिंग के विरोध में आज जिला केमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर केमिस्टों ने अपनी दुकानों को बंद करके सांकेतिक हड़ताल की है।

    एसोसिएशन के जिला प्रधान नरिंदर अरोड़ा ने कहा कि वे पंजाब सरकार की नशों के खिलाफ मुहिम का पूरा समर्थन करते हैं और सहयोग देने के लिए भी तैयार हैं, लेकिन जिस तरीके से बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारियों द्वारा दवाइयों की दुकानों में जाकर दुकानदारों को परेशान किया जा रहा है, एसोसिएशन इसका सख्त विरोध करती है। उन्होंने कहा कि आज दोपहर 1 बजे तक जिला बरनाला के सभी केमिस्ट अपनी दुकानों को बंद रखेंगे और डिप्टी कमिश्नर तथा जिला पुलिस मुखी बरनाला को मांग पत्र दिया जाएगा।

     

  • Punjab News: नशा तस्कर और पुलिस में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: नशा तस्कर और पुलिस में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

    पटियालाः नशे के खिलाफ सख्ती से पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते देर रात राजपुरा पुलिस ने बंबीहा गैंग के एक सक्रिय नशा तस्कर को एनकाउंटर में घायल कर दिया। यह घटना राजपुरा के उप्पलहेड़ी इलाके में हुई। मिली जानकारी के अनुसार चेकिंग के दौरान तेजेंदर सिंह ने स्पेशल सेल पर फायरिंग की जवाबी कारवाई के दौरान तेजेंदर के टखने में गोली लगी।


    घायल आरोपी की पहचान तेजिंदर सिंह उर्फ तेजी उर्फ पिंका के रूप में हुई है, जो बंबीहा गैंग का एक प्रमुख सदस्य था और राज्य में नशे के व्यापार में सक्रिय था। आरोपी तेजेंदर के पास ड्रग्स की गोलियां, पिस्टल और कारतूस बरामद हुए। तेजिंदर सिंह को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह ऑपरेशन बंबीहा गैंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा था, जिसे पंजाब पुलिस ने राज्य में नशे के कारोबार को समाप्त करने के लिए शुरू किया है। एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया और मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि तेजिंदर सिंह बंबीहा गैंग का अहम सदस्य था और उसके खिलाफ पहले से 5 केस दर्ज थे।

    वह राज्य में नशीले पदार्थों की सप्लाई करने में शामिल था। पुलिस के मुताबिक, तेजिंदर सिंह जैसे अपराधियों की गिरफ्तारी से न सिर्फ बंबीहा गैंग को कमजोर किया जाएगा, बल्कि नशे के कारोबार में लगे अन्य अपराधियों में भी डर पैदा होगा। राज्य में नशे के खिलाफ सरकार और पुलिस का यह अभियान लगातार तेज किया जाएगा, ताकि युवाओं को नशे से बचाया जा सके और समाज में इसका प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इस ऑपरेशन को लेकर पंजाब पुलिस ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर कोई अपराधी नशे के व्यापार में शामिल रहेगा तो पुलिस उसे किसी भी हाल में नहीं बख्शेगी और उसे पकड़ने के लिए पूरी ताकत से कार्रवाई की जाएगी।

  • व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

    व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

    पंचकूलाः कालका थाना क्षेत्र में परेड मोहल्ला के अंतर्गत एक कॉलोनी में व्यक्ति का संदिग्ध हालत में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि परेड मोहल्ला में एक घर के बाहर व्यक्ति बेसुध अवस्था में पड़ा है। जब लोगों ने व्यक्ति के पास जाकर जांच की तो पता लगा की व्यक्ति की मौत हो चुकी है। जिसके बाद 112 पर को सूचना दी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounterindia.in)

    मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को कालका सरकारी हस्पताल दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने व्यक्ति की मौत की पुष्टि की। वहीं जांच करने पर पता चला कि लाश लक्ष्य वर्मा मूल निवासी हिमाचल प्रदेश एवं वर्तमान में कालका भारत नगर के रहने वाले के रूप में हुई। मृतक लक्ष्य वर्मा हिमाचल किसी फैक्टरी में कम करता था और अभी कुछ माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। घटनास्थल पर लगे एक सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि रविवार सुबह तड़के 4 बजकर 56 मिनट पर एक कार में आए दो लोग उसे गली में छोड़कर चले गए। जिसके बाद क्या हुआ इसका पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पंचकूला के नागरिक अस्पताल भेज दिया और जांच जारी है। पुलिस गाड़ी चालक व एक अन्य संदिग्ध की तलाश में जुट गई है।
  • तेज रफ्तार Porsche चालक ने Activa को मारी टक्कर, मृतक के शरीर के हुए 2 टुकड़े

    तेज रफ्तार Porsche चालक ने Activa को मारी टक्कर, मृतक के शरीर के हुए 2 टुकड़े

    चंडीगढ़ः सेक्टर-4 पेट्रोल पंप के पास पॉर्श और एक्टिवा में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि घटना में एक्टिवा सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के शव के हादसे में 2 टुकड़े हो गए। घटना देर की है, जहां तेज रफ्तार पॉर्श सवार ने रॉन्ग साइड आकर एक्टिवा चालक को टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद पॉर्श चालक ने एक्टिवा पर जा रही अन्य 2 युवतियों को भी टक्कर मारी, जो घटना में घायल हो गई। जिसके बाद पॉर्श सवार ने साइकिल ट्रैक पर लगे स्ट्रीट पोल और साइन बोर्ड को टक्कर मार दी और हादसे के बाद गाड़ी घूमकर वहीं रुक गई।

    पॉर्श सवार की पहचान 43 वर्षयी संजीव भभोता निवासी पंचकूला के रूप में हुई है। वहीं मृतक की पहचान 26 वर्षीय अंकित निवासी नयागांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि पॉर्श सवार संजीव हीरा चौक की तरफ जा रहा था और उसने रॉन्ग साइड में जाकर एक्टिवा पर जा रहे अंकित को टक्कर मारी। हादसे में अंकित एक्टिवा के साथ पॉर्श के नीचे फंसा और उसका एक पैर अलग हो गया। हादसे में एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए। इसके बाद पॉर्श चालक ने खंभे को टक्कर मारी तो अंकित का कमर का ऊपरी हिस्सा गाड़ी के शीशे पर जाकर लगा।

    पुलिस ने शव को इकट्ठा कर GNSH मॉर्चरी में रखवाया है। वहीं, दूसरी एक्टिवा पर सवार नयागांव की रहने वाली सोनी और उसकी कजिन गुरलीन भी पॉर्श की चपेट में आईं। गुरलीन को पीजीआई रेफर किया गया है। GMSH-16 में घायल सोनी ने बताया कि वह सेक्टर-20 में रहने वाली कजिन गुरलीन के साथ एक्टिवा पर नयागांव जा रही थी। इसी दौरान सामने से एक पॉर्श (CH01CQ-0146) तेज रफ्तार में आती दिखी। सोनी ने बताया कि हमारे आगे युवक (अंकित) एक्टिवा पर अपनी लेन में जा रहा था। अचानक पॉर्श ड्राइवर ने कट मारा और सामने से हमारी लेन में आ गया। उसकी टक्कर से युवक एक्टिवा सहित गाड़ी के नीचे फंस गया। उसके बाद हमारी एक्टिवा को टक्कर मारी, तो मैं दूसरी तरफ जाकर गिरी।

    जब होश आया तो देखा युवक के कमर से नीचे का कटा हिस्सा एक तरफ पड़ा था। हादसे में अंकित की जींस के टुकड़े जगह-जगह बिखरे थे। जूता एक गाड़ी के नीचे व दूसरा एक्टिवा के पास पड़ा था। अंकित का सिर बाद में गाड़ी के शीशे से टकराया था, जिससे उसके सिर के बाल गाड़ी के टूटे शीशे के बीच फंसे हुए थे। पुलिस ने बताया है कि आरोपी कार ड्राइवर संजीव को पीसीआर कर्मी बाहर निकलने के लिए बोलते रहे, लेकिन वह नहीं निकला। काफी कोशिश के बाद उसे खींचकर निकाला और पुलिस स्टेशन ले गए। पुलिस का कहना है कि उसके नशे का पता लगाने के लिए उसके यूरीन और ब्लड सैंपल लिए गए हैं। वह प्रॉपर्टी डीलर है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

     

  • Stock Market: Sensex 400 अंक लुढ़का, Nifty में भी 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट

    Stock Market: Sensex 400 अंक लुढ़का, Nifty में भी 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट

    बिजनेसः अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट के बाद हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स भी 400 पॉइंट की गिरावट के साथ 73,700 से नीचे कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंकों की गिरावट है, ये 22,350 पर आ गया है। सबसे ज्यादा गिरावट IT, मीडिया और मेटल शेयरों में है। निफ्टी ITटी, मीडिया और मेटल इंडेक्स करीब 1.50% नीचे हैं। निफ्टी PSU बैंक, निफ्टी रियल्टी, ऑटो और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में भी करीब 1% की गिरावट है। इंडसइंड बैंक का शेयर 10% नीचे है।

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ पॉलिसी के कारण डाओ जोन्स 890 अंक (2.08%) गिरकर 41,911 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 4.00% की गिरावट आई। ये 728 अंक गिरकर 17,468 पर आ गया है। S&P 500 इंडेक्स में 2.70% की गिरावट आई है।

    बाजार में गिरावट का कारण
    रेसिप्रोकल टैरिफ (जैसा को तैसा) लगाने की ट्रम्प की धमकी से बाजार में अनिश्चितता है। ट्रम्प ने कहा, ‘हम रेसिप्रोकल टैरिफ लगाएंगे। चाहे वो कोई भी देश हो- भारत या चीन, वे हम पर जितना चार्ज करते हैं, हम भी उतना ही करेंगे। हम व्यापार में बराबरी चाहते हैं।

    रेसिप्रोकल का मतलब होता है- तराजू के दोनों पलड़े को बराबर कर देना। यानी एक तरफ 1 किलो भार है तो दूसरी तरफ भी एक किलो वजन रख कर बराबर कर देना। ट्रम्प इसे ही बढ़ाने की बात कर रहे हैं। यानी भारत अगर कुछ चुनिंदा वस्तुओं पर100% टैरिफ लगाता है, तो अमेरिका भी उस तरह के प्रोडक्ट्स पर 100% टैरिफ लगाएगा।

  • Jalandhar News: 9वीं कक्षा की छात्रा ने दिया घटना को अंजाम, मुंह बोली बुआ सहित 4 पर केस दर्ज

    Jalandhar News: 9वीं कक्षा की छात्रा ने दिया घटना को अंजाम, मुंह बोली बुआ सहित 4 पर केस दर्ज

    जालंधर, ENS: थाना 8 के अधीन आते इलाके में 9वीं कक्षा के छात्रा ने मुंह बोली बुआ के कहने पर घटना को अंजाम दिया। दरअसल, मुंह बोली बुआ के कहने पर छात्रा ने घर पर चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा हैकि बुआ घर पर बेटे से शादी का झांसा देकर बहला-फुसला कर साथ ले गई। चोरी की घटना का परिवार को उस समय पता चला जब घर से गहने को नगदी गायब मिली। जिसके बाद पीड़ित ने थाना 8 में शिकायत दर्ज करवाई।

    पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर मुंह बोली बुआ पिंकी, उसके पति सोनू निवासी हरदयाल नगर, गोल्डी और उसके बेटे सिरमनजीत सिंह उर्फ सन्नी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं अधीन केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा हैकि बुआ ने बच्ची को बहलाकर उससे घर में से 3 तोले सोना और 20 हजार चुरा लिए। पुलिस को दी शिकायत में कोटला निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि उसके 3 बच्चे हैं। सबसे बड़ी 16 साल की है।

    बेटी अचानक से लापता हो गई। उन्होंने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। कुछ दिनों के बाद पता लगा कि घर से 20 हजार रुपए कैश और 3 तोले गहने भी गायब हैं। उन्हें अपनी मुंह बोली बहन पिंकी पर शक हुआ। उन्होंने पिंकी के घर जाकर पता किया तो वह भी गायब थी। बाद में उन्हें किसी ने बताया कि पिंकी अपने जानकार गोल्डी के बेटे सन्नी के साथ नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ बहला-फुसला कर ले गई और उसी से घर में चोरी भी करवा ली।