Blog

  • Jalandhar News: ठेके पर एक्सपायरी बीयर देने को लेकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ठेके पर एक्सपायरी बीयर देने को लेकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शराब के ठेके की एक वीडियो सामने आई है, जिसमें ठेकेदार लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहा है। व्यक्ति ने घटना की वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार एनआरआई के घर आने पर रिश्तेदार बीयर लेने ठेके पर गया था, जहां व्यक्ति का आरोप है कि ठेकेदार ने उसे एक्सपायरी बीयर दे दी गई। इस बात को लेकर एनआरआई के रिश्तेदार ने हंगामा कर दिया। दरअसल, गोराया के रहने वाले मनिंदर सिंह ने बताया कि ठेके से बीयर लेने आया था, जहां ठेकेदार के कर्मी ने उसे जो बीयर की बोतल दी, उस बोतल पर तारीख 2 महीने पहले की लिखी हुई है।

    व्यक्ति ने कहा कि जब उसने कर्मी से एक्सपायरी डेट के बारे में पूछा, तो कर्मी कहने लगा कि यह एक्सपायरी बीयर नहीं है। जिसके बाद व्यक्ति ने हंगामा करते हुए मीडिया को बुला लिया। इस दौरान हंगामा होने पर ठेके का कर्मी कहने लगा कि 2 से 3 बोतलें ही पड़ी हैं। व्यक्ति ने आरोप लगाए है कि इससे पहले भी ठेके पर एक्सपायरी बीयर को लेकर हंगामा हो चुका है। इस मामले को लेकर ईटीओ अमनदीप पूरी से बात की गई, तो उन्होंने मीटिंग में होने की बात कहकर इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाने और उनसे बात करने के लिए कह दिया।

    इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह को फोन करने पर उन्होंने भी मीटिंग में होने का कहकर फोन नहीं उठाया। जिससे साफ पता चलता है कि किस तरह से विभाग भी इन ठेकेदारों पर मेहरबान है और लोगों की जिंदगी के साथ किस तरह का खिलवाड़ किया जा रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि जब इस घटना का पता ठेकेदार को लगा, तो ठेकेदार द्वारा एक्सपायरी बीयर का स्टॉक ठेके से हटा दिया गया। अब देखना यह होगा कि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ विभाग या सरकार क्या कार्रवाई करती है?

  • Jalandhar News: बस और ट्रैक्टर ट्रॉली के हादसे से पहले की वीडियो आई सामने, हुआ खुलासा

    Jalandhar News: बस और ट्रैक्टर ट्रॉली के हादसे से पहले की वीडियो आई सामने, हुआ खुलासा

    जालंधर, ENS: जालंधर-पठानकोट हाईवे पर जल्लोवाल के पास तड़के 4:40 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली (बिना नंबर) के साथ बस (आरजे 09पीए 4209) की टक्कर में 4 की मौत और 12 लोग जख्मी हो गए। हादसे में मौत का शिकार हुए पिता पुत्र भी शामिल हैं। गुरबचन सिंह (71) और कुलदीप सिंह (40) उत्तम नगर, दिल्ली के रहने वाले थे। दादा और पिता का शव लेने आए कुलदीप सिंह के बेटे सिराज सिंह ने बड़ा खुलासा किया है। उन्हें पिता के मोबाइल से 2:13 मिनट का एक वीडियो मिला है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounterindia.in)

    सिराज ने दावा किया कि वीडियो में ड्राइवर सतविंदर सिंह भुक्कीनुमा नशीले पदार्थ का सेवन करता नजर आया है। ड्राइवर की भी हादसे में मौत हुई है। वीडियो में सतविंदर दो बार ऐसा करता और फिर बोतल से पानी पीते नजर आया है। सिराज सिंह ने कहा कि पुलिस ने पापा का मोबाइल फोन उन्हें सिविल अस्पताल में पापा-दादा के पोस्टमार्टम के बाद दिया था। पापा-दादा का शव लेने के बाद वे दिल्ली के लिए निकल रहे थे, तभी पापा के मोबाइल की गैलरी खोल कर देखी। पापा अक्सर सफर करते समय कोई ड्राइवर की वीडियो बना लेते थे जो तेज रफ्तार से बस या गाड़ी चलाता हो। उन्होंने हैरानी जताई कि ड्राइवर तेज रफ्तार बस चला रहा था और बड़े आराम से भुक्की का सेवन कर रहा था। सिराज ने कहा कि हादसे का कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक और बस ड्राइवर जिम्मेदार है। पापा पेशे से फोटोग्राफर थे तो अक्सर बस में सफर करते थे। पापा-दादा के साथ रिश्तेदार को मुकेरियां छोड़ने आए थे। उन्होंने शायद यह सोचकर ड्राइवर की वीडियो बनाई होगी कि अगर कोई हादसा हुआ तो वे दिखा सकेंगे, लेकिन हादसे में मेरे पापा, दादा के साथ-साथ खुद ड्राइवर और एक सवारी की जान चली गई। दूसरी तरफ एएसआई करनैल सिंह ने भी कहा कि मौके पर लोग कह रहे थे कि ड्राइवर नशा कर रहा था।
  • Punjab News: 3 दिन पहले अगवा हुई 22 वर्षीय लड़की की मिली लाश

    Punjab News: 3 दिन पहले अगवा हुई 22 वर्षीय लड़की की मिली लाश

    थाने के बाहर परिजनों ने किया हंगामा

    जीरकपुर: बादल कॉलोनी से लापता हुई लड़की की लाश मिली है। दरअसल, 7 मार्च को 22 वर्षीय युवती को 4 युवकों ने अगवा कर लिया था। 3 दिन बाद उसी युवती का शव बनूड़ में गंदे नाले से बरामद हुआ है, जहां उसको तिरपाल में बांधा हुआ था। अगवा युवती के परिवार ने उसी दिन जीरकपुर थाने में शिकायत दी थी पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। नतीजा यह निकला कि समय पर कार्रवाई न करने पर युवती की जान चली गई। मृतक युवती की पहचान मिताली के रूप में हुई है। लाश मिलने पर मृतका के परिवार ने देर शाम थाने के बाहर जमकर हंगामा किया। मृतक की मां पिंकी ने एसएचओ सेखों का गिरेबान पकड़ लिया और थाने में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस फोर्स ने गुस्साई भीड़ को शांत करने की कोशिश की पर लोग नहीं माने। इसके बाद में एसएचओ जसकंवल सेखों ने परिवार को तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस मामला दर्ज करने में जुट गई। मिताली के पिता सोहनलाल निवासी बादल कॉलोनी ने थाने में जो शिकायत दी है। उसमें आरोप लगाया कि उसकी लड़की मिताली पढ़ाई पूरी करने के बाद प्राइवेट नौकरी करती थी। सुलतान मोहम्मद निवासी मोहल्ला राजपुतान वाला बनूड ने 7 मार्च को उनकी लड़की को अपने दोस्तों के साथ गाड़ी मे अगवा किया था। उसी दिन उसने थाना जीरकपुर में शिकायत दी थी। इस शिकायत में बाकायदा सुल्तान नाम का लड़के के बारे में बताया गया था कि वह उनकी बेटी को काफी समय से परेशान कर रहा था। सुल्तान ने अपने साथी राज निवासी मोहल्ला घुमियारा वाला बनूड़ के साथ उसकी बेटी को अगवा किया। वह गाड़ी राज की थी। उनके साथ दो अन्य लड़के जिनका नाम अमनदीप निवासी मोहल्ला तरखाना वाला बनूड़ और रोहित कुमार मोहल्ला घुमियारा वाला बनूड़ भी साथ थे। परिजनों के अनुसार जीरकपुर थाने के एएसआई अशोक कुमार को शिकायत दी थी। एएसआई अशोक ने उनकी कोई बात नहीं सुनी और कहा कि इसमें मैं क्या करूं, घर से ही तो गई है मरी थोड़ी है। परिवार ने कहा कि उन्होंने एएसआई अशोक को उसी दिन आगाह कर दिया था कि अगर जल्दी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वे लोग उसे मार देंगे। उनकी शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिस कारण आज उनकी बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पिता सोहनलाल ने कहा वह अपने तौर पर बेटी की तलाश कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि एक लड़की की लाश गांव पेहर बनूड़ में नाले में तिरपाल में लिपटी मिली है। सूचना मिलते ही वे चौकी राजपुरा में पहुंचे जहां पर पुलिस ने मृतक की फोटो दिखाई तो लाश उनकी बेटी की निकली। उन्होंने आरोप लगाया कि सुल्तान मोहम्मद ने अगवा करके षडयंत्र के तहत बेरहमी से उनकी बेटी की हत्या करके शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए खेत के पास नाले में तिरपाल में डालकर फेंक दिया। सूत्रों के अनुसार मिताली सुल्तान मोहम्मद के संपर्क में थी। बताया जा रहा है कि मिताली सुल्तान से फोन पर बात करती थी, पर कुछ दिन पहले ही उसने उसे ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद सुल्तान अपने दोस्त राज के फोन से उसे परेशान करने लगा था। मिताली की हत्या किस वजह से की गई यह खुलासा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद होगा। मिताली की लाश मिलने के बाद जब पीड़ित परिवार और मोहल्ले वाले (जिनमें 70 के करीब लोग थे) थाने पहुंचे तो गुस्साए लोगों की भीड़ देखकर एएसआई अशोक कुमार थाने से भाग गया। अशोक कुमार वही एसएचओ है, जिसने शिकायत पर कार्रवाई नहीं की थी। गुस्साए लोगों ने कहा कि अशोक कुमार को उसके सामने लेकर आएं। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार ने आज हिंदी में आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी लेकिन पुलिस ने कहा कि वह शिकायत पंजाबी में लिखकर लेकर आए। मृतक के पिता ने कहा कि उन्हें जो भाषा लिखनी-पढ़नी आती है वह शिकायत उसी में देंगे, लेकिन पुलिस ने हिंदी में शिकायत लेने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि उनकी जवान बेटी की हत्या कर दी गई और पुलिस उन्हें हिंदी-पंजाबी भाषा की शिकायत में उलझा रही है। एसएसपी दीपक पारीक का कहना है कि परिवार और कुछ महिलाओं ने मिलकर जीरकपुर थाने में हंगामा किया था। पुलिस ने उसमें कत्ल का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है, जल्द ही जो आरोपी है वह पुलिस की गिरफ्त में आ जाएंगे। एसएचओ के गिरेबान पकड़ने जैसी कोई बात नहीं हुई।
  • आज क राशिफल 11 मार्च, 2025

    आज क राशिफल 11 मार्च, 2025

    आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और मंगलवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज सुबह 8 बजकर 15 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। आज देर रात 2 बजकर 16 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 16 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज भौम प्रदोष व्रत किया जाएगा।

    मेष राशि:आज आप एनर्जेटिक रहेंगे। इंजीनियर्स को आज अच्छा प्रोजेक्ट मिलेगा जो उनके जीवन का अहम प्रोजेक्ट होगा। आज आप उस बात का समर्थन करेंगे जो आपके लिए लाभदायक है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिससे आपके सारे काम भी अच्छे ढंग से होंगे। आज बच्चों को चिड़ियाघर घुमाने ले जाएंगे, जहां बच्चे खूब आनंद उठाएंगे। पारिवारिक काम निपटाने के लिहाज से दिन अच्छा है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आज खुद-ब-खुद दूर हो जाएंगी। आज ऑफिस में आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे आपको सफलता मिलेगी।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेस करते है आज उन्हें धनलाभ होने के योग बन रहे है। जो लोग नौकरी की तलाश में उन्हें नौकरी मिलने की संभावना है। इस राशि के जो लोग कवि है आज उनकी कविता की पुस्तक प्रकाशित हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर के लिए जाएंगे। कुछ लोग प्रतिस्पर्धा की भावना से आपके प्रति अफवाह फैला सकते हैं। लेकिन इन गतिविधियों का आपके मान-सम्मान पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

    मिथुन राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज बहुत से अच्छे मौके आपका इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आपको उनके लिए लगातार कोशिशें करनी होंगी। इस राशि के जिन लोगों का सिंगिंग में रुझान है आज उन्हे किसी टीवी शो में गाने का ऑफर आ सकता है। आज आप महंगी खरीददारी के बारे में भी अपना मन बना सकते है, लेकिन आखिरी समय में आपको निर्णय लेने में मुश्किल होगी। लवमेट के साथ कहीं स्टेशन घूमने की प्लानिंग बनाएंगे। नव विवाहित दंपति के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    कर्क राशि:आज आप काफी उत्साहित रहेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए आज आप नया प्लान बनाएंगे। आज आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती है जो भविष्य में आपकी सहायता कर सकते है। आज सकारात्मक सोच रखकर कार्य करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी टॉपिक को समझने में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। प्रशासनिक नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

    सिंह राशि:आज आपका दिन लकी रहेगा। मेडिकल स्टूडेंट्स आज अपने सीनियर्स से कुछ नया अनुभव सीखेंगे, जो उनको आने वाले जीवन में लाभ देगा। लेखकों की आत्मकथा आज पब्लिश होगी जो लोगों के द्वारा काफी पसंद की जाएगी। साथ ही आज दूसरों की परवाह करने के लिए अपनी इच्छाओं को न रोकें, जो कार्य आपको अच्छा लगें, वहीं करें। शाम का समय आपके लिए चुनौती भरा हो सकता है। आज आपकी कंपनी का किसी मल्टीनेशनल कंपनी से डील फाइनल हो सकती है। जिससे आप परिवारवालों के साथ पार्टी करेंगे।

    कन्या राशि:आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आप अपने परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे जिससे घर में खुशियों का माहौल रहेगा। बच्चो को ज्ञान की बातें बतायेंगे जिससे बच्चे अच्छे रास्ते पर चले। आज आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ टाइम स्पेंड करने से आपकी उलझने कम होंगी। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, इससे समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। अपने प्रति ईमानदार रहें क्योंकि इसी से आप हर स्थिति में खुश रह पायेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।

    तुला राशि:आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे, जिससे आपको आपके काम के लिए अच्छी रेटिंग मिलेगी। आज आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे जिससे आप खूब सारा धन कमाएंगे। आज आपके कार्यक्षेत्र और परिवार के बीच संतुलन रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आयेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को आज मीटिंग के लिए विदेश की यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।

    वृश्चिक राशि:आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर आप उलझन आ सकते है, अपने मित्र से शेयर करके आपको उस उलझन से राहत मिलेगी। आपके घर पर मेहमान मेहमान आयेंगे, जिससे घर का माहौल व्यस्त रहेगा। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहेगा, आप नई तकनीकी सीख सकते है जो भविष्य में काम आयेगा। आपकी तरक्की समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ाएगी। आपको अपना व्यवहार निखारने की जरूरत है। आज व्यापार की गति बनी रहेगी।


    धनु राशि:
    आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आज परिवार वालों के साथ घर की साफ-सफाई में हाथ बटायेंगे। साथ ही कुछ जरूरी सामान खरीदने बाजार जा सकते हैं। आज आप घर में स्वादिष्ट भोजन का आन्नद लेंगे। इस राशि के नव-विवाहित के लिए आज का दिन बेहतरीन है। लवमेट आज कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते है, जिससे उनके बीच चल रही अनबन दूर होगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलने से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मकर राशि:आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। बड़ों की सलाह आपके लिए कारगार होगी, इसलिए उनसे सलाह लेकर ही काम को करें। आपको उन लोगों से दूरी बनाकर रखनी है, जिनके विचार नकारात्मक हों। कारोबार में आ रही समस्याएं आज समाप्त होंगी। आपका नए लोगों से जल्दी ही परिचय हो सकता है। सबकी जरूरतों का ध्यान रखने के कारण आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। ऑनलाइन सामान मंगवाने का विचार बना रहे, लोगों के लिए आज अच्छा समयहै, अच्छा ऑफर भी मिल सकता है।

    कुंभ राशि:आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। शाम को दोस्तों से मिलने के बाद आपकी पुरानी यादें ताजा होगी। जिससे आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी को आज सरप्राइज पार्टी देंगे, जिससे आपके बीच का प्यार ज्यादा बढ़ेगा। कार्यों को आप धैर्य पूर्वक पूरा करेंगे, जिससे आपका काम सफल होगा। आज आप अपने घरेलू कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आज सकारात्मक और अनुशासित दृष्टिकोण आपको खुश रखेगा। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मीन राशि:आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आप अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए अपने सहयोगियों के साथ मीटिंग करेंगे। अपने बच्चों के साथ आज घर पर गेम खेलेंगे, जिससे पारिवारिक सौहार्द बढ़ेगा। आज जो भी फैसला करें काफी सोच विचार कर ही करें, हो सके तो परिवार वालों की राय जरूर लें। दोस्तों को आज डिनर कराने के लिए आप किसी रेस्टोरेंट में ले जाएंगे। आज करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। आज घर या मकान खरीदने का सपना पूरा होगा।

  • Punjab News: नशा तस्करी मामले में महिला को किया राउंडअप, देखें वीडियो

    Punjab News: नशा तस्करी मामले में महिला को किया राउंडअप, देखें वीडियो

    लुधियाना: जिले के जनकपुरी इलाके के अधीन आते इलाके में महिला को पुलिस ने राउंडअप किया। मिली जानकारी के अनुसार तस्करी के मामले में यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि मेहता के घर से कल लिफाफे बरामद किए गए जिसमें नशा तस्करी का सामान मौजूद हैं। इलाका निवासियों का कहना है की गली नंबर 14 में दो घरों में नशा तस्करी का काम किया जाता है। जिसको लेकर आज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को राउंडअप किया है।

  • Punjab News: व्यक्ति ने किया पत्नी का कत्ल, ये वजह आई सामने

    Punjab News: व्यक्ति ने किया पत्नी का कत्ल, ये वजह आई सामने

    लुधियाना: जिला के थाना मुल्लापुर से रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है। जिसमें एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या कर दी गई है। आरोपी पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। घटना को अंजाम देकर आरोपी अपने 2 बच्चों सहित फरार हो गया। मृतक का पहचान रेनू कुमारी (26) के रुप में हुई है। मामले की जांच थाना मुल्लापुर की पुलिस कर रही है। जानकारी देते हुए रेनू के पिता चंदरादी ने बताया कि वह पिछले 20 साल से मुल्लापुर में मजदूरी का काम कर रहे है।

    उनका दामाद तेजपाल निवासी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश उनकी बेटी रेनू कुमार के चरित्र पर शक करता था, जो कि तेजपुर झुग्गी के सामने शैलर में काम करता था। रोजाना की तरह तेजपाल झुग्गी के बिल्कुल साथ वाली मोटर पर बनी रिहायश वाले कमरे में पत्नी और बच्चों को लेकर सोने चला गया। आज सुबह जब कमरे के बाहर से ताला लगा होने पर उन्होंने बेटी को आवाजें लगाई। लेकिन अंदर से किसी की कोई आवाज नहीं आई। संदेह पड़ने पर जब ताला तोड़ कर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

    उन्होंने देखा कि उनकी बेटी रेनू की लाश जमीन पर पड़ी थी। रेनू के मुंह पर दांतों के निशान थे। पीड़ित पिता का कहना है कि घटना को आंजाम देकर तेजपाल अपने बेटे सनी (7) और बेटी संध्या (4) को अपने साथ लेकर वाहां से फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया। थाना मुुल्लापुर दाखा के एसएचओ अमृतपाल सिंह ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी। उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द दबोच लिया जाएगा।

  • उपायुक्त ने मैड़ी मेले में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    उपायुक्त ने मैड़ी मेले में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने सोमवार को उपमंडल अंब के प्रसिद्ध बाबा बड़भाग सिंह गुरुद्वारा मैड़ी साहब में चल रहे ऐतिहासिक होली मेले के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा बैरी साहब,  मंजी साहब और चरण गंगा जी सहित मेला परिसर के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया और एसडीएम अंब सचिन शर्मा भी उनके साथ थे। उपायुक्त ने कहा कि मेले के सफल और सुरक्षित संचालन के लिए प्रशासन पूरी तरह तत्पर है। उन्होंने विभिन्न स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता, ट्रैफिक प्रबंधन और मेडिकल सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसे प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।

    मेडिकल सुविधा और आपातकालीन सेवाएं तत्पर

    उपायुक्त ने बताया कि श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य के मद्देनजर मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और आयुष विभाग के चिकित्सा कैंप स्थापित किए गए हैं। साथ ही आपातकालीन स्थिति के लिए नैहरी, मैड़ी और चरण गंगा क्षेत्र में एक-एक एंबुलेंस तैनात की गई है। मेला क्षेत्र में मेडिकल पोस्ट भी उपलब्ध हैं ताकि जरूरतमंदों को त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकें।

    14 मार्च को झंडा चढ़ाने की रस्म, 16 मार्च को पंजा प्रसाद

    उपायुक्त ने बताया कि परंपरा के अनुसार 14 मार्च को गुरुद्वारा  मंजी साहब में झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की जाएगी, जबकि 16 मार्च की मध्यरात्रि को पंजा प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के विशेष प्रबंध किए गए हैं ताकि आयोजन निर्विघ्न संपन्न हो सके।

    स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान

    उपायुक्त ने कहा कि मेले के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के लिए सुलभ इंटरनेशनल संस्था को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रत्येक दुकान के बाहर डस्टबिन रखना अनिवार्य किया गया है ताकि मेला क्षेत्र स्वच्छ और व्यवस्थित बना रहे। साथ ही, खुले पेट्रोल, डीजल या गुब्बारे फुलाने वाले सिलिंडर के उपयोग पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

    आमजन से सहयोग की अपील

    उपायुक्त ने श्रद्धालुओं और स्थानीय जनता से अपील की कि वे प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और मेले के शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

    वहीं पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
  • Jalandhar News: पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना लोहियां की पुलिस ने गांव सज्जनवाल में हुए एनकाउंटर के मामले में 1 आरोपी को गिरफ्तार कर किया है। आरोपी की पहचान दिलबाग सिंह उर्फ बागा पुत्र सतनाम सिंह निवासी रेड़वान थाना शाहकोट के रूप मे हुई है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी उकांर सिंह बराड़ ने बताया कि 6 फरवरी की दोपहर हुए मुकाबले में पुलिस का शाहकोट क्षेत्र में एक वांछित अपराधी के साथ मुठभेड़ हुआ था। भागने की कोशिश में पुलिस टीम पर गोलीबारी करने वाला आरोपी जवाबी गोलीबारी में घायल हो गया। जिसकी पहचान सुखराज सिंह उर्फ सुखप्रीत सिंह सुखा वासी शाहकोट के रूप में हुई और वह हत्या की कोशिश सहित कई आपराधिक मामलों में वांछित था।

    इस दौरान आरोपी सुखा के दो साथी दिलबाग सिंह उर्फ बागा और विरेंद्रपाल सिंह उर्फ विक्की निवासी रेरड़वा भागने में सफल हो गए। आरोपी दिलबाग जालंधर, कपूरथला और फिरोजपुर जिलों में 21 आपराधिक मामलों में शामिल है। दिलबाग ने 14 जनवरी को NRI कुलविंदर सिंह पर पिंड पूनिया के गोयल पेट्रोल पंप पूनियां पर मारने की नीयत से उसकी फॉर्च्यूनर गाड़ी पर कई गोलियां चलाई थी। पुलिस आरोपी विरेंद्रपाल सिंह उर्फ विक्की को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

  • Punjab News: 2 AIG और 8 SSP पद के हुए तबादले, देखे लिस्ट

    Punjab News: 2 AIG और 8 SSP पद के हुए तबादले, देखे लिस्ट

    जालंधर: पंजाब सरकार द्वारा लगातार पुलिस अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं। वही आज जारी आदेशों के मुताबिक एक एकआईजी सहित 10 एसएसपी के तबादले किए गए हैं। जिसमें जालंधर विजिलेंस में हरप्रीत सिंह को नियुक्त किया गया। देखें लिस्ट

  • Jalandhar News: गहने की लूट मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गहने की लूट मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: थाना बस्ती बावा खेल के अधीन आते इलाके में लूट की वारदात में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ‌ पुलिस ने आरोपियों से सोने का लाकेट बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए ACP हर्षदीप सिंह ने बताया कि 6 मार्च को लूट की घटना में पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर नंबर 50 के तहत धारा 304(2), 3 (5) बीएनएसएटी पुलिस थाना बस्ती बावा खेल में मामला दर्ज किया गया था। जिसमें पीड़ित वैजिंदर कुमार चौरसिया निवासी सर्जिकल कॉम्प्लेक्स के रहने वाले ने बयान दर्ज करवाए थे कि 03 मार्च की दोपहर कपूरथला रोड पर अपनी एक्टिवा को मरम्मत के लिए छोड़ने के बाद जब वह घर जा रहा था, तभी मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों ने उसे बूटी कॉलोनी के पास रोका। संदिग्धों ने उसे धमका कर उसका सोने का लाकेट लेकर फरार हो गए।

    उन्होंने कहा कि जांच के दौरान, उनकी टीम ने घटना की जांच के दौरान, उनकी टीम ने घटना में शामिल दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मुकेश झा पुत्र उमेश निवासी जैना कॉलोनी, बस्ती शेख, और ब्रिजेश पुत्र महेंद्र कुमार निवासी कोट मोहल्ला, बस्ती शेख, जालंधर के रूप में हुई है।