Blog

  • Jalandhar News: Punjab बंद की कॉल को लेकर आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Punjab बंद की कॉल को लेकर आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पास्टर बजिंदर पर यौन शोषण के आरोप में दर्ज की गई एफआईआर को रद्द किए जाने को लेकर चर्च के प्रधान सहित अन्य सदस्यों ने 12 मार्च को पंजाब बंद करने का ऐलान किया था। वहीं इस मामले को लेकर एसपी ने वीडियो जारी कर पंजाब का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी। जिसके बाद आज चर्च के सदस्यों ने 12 मार्च को पंजाब बंद की कॉल को स्थगित कर दिया है।

    प्रेस वार्ता करते हुए चर्च के सदस्यों ने कहाकि उन्होंने होला मोहल्ला को ध्यान में रखते हुए 12 मार्च को पंजाब बंद करने के ऐलान को स्थगित किया है। उन्होंने कहा कि वह किसी भी धर्म को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते और ना ही किसी धर्म का त्यौहार खराब करना चाहते है, जिसके चलते पंजाब बंद की कॉल को वह स्थगित कर रहे है।

  • Punjab News: तेजधार हथियार से हमला कर नौजवान से कार छीन हुए फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: तेजधार हथियार से हमला कर नौजवान से कार छीन हुए फरार, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में तेजधार हथियार से हमला करके नौजवान से कार छीनकर हमलावार फरार हो गए। घटना ताजपुर रोड़ की है। वहीं घटना में घायल नौजवान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित ने बताया कि वह परसराम नगर में जा रहा था। इस दौरान रास्ते में एक दर्जन के करीब नौजवानों ने उसे घेर लिया और उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

    पीड़ित का आरोप हैकि हमलावार उसका फोन और कार छीनकर फरार हो गए। बताया जा रहा हैकि हमलावार उसके मोहल्ले के रहने वाले है और नशे का कारोबार करते है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। घायल नौजवान ने कहाकि वह ड्राइवर का काम करता है। वहीं घटना का कारण बताते हुए कहाकि गाड़ी को लेकर विवाद हुआ। दरअसल, पीड़ित से नौजवान गाड़ी मांग रहे थे, लेकिन उसने गाड़ी देने से मना कर दिया, जिसके चलते उन्होंने उस पर हमला कर दिया।

  • इनर व्हील क्लब द्वारा महिला दिवस पर दिव्यांगों के लिए कार्यक्रम का आयोजन

    इनर व्हील क्लब द्वारा महिला दिवस पर दिव्यांगों के लिए कार्यक्रम का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: इन्नर व्हील क्लब ऊना द्वारा अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में चंद्रलोक कालोनी ऊना स्थित दिव्यांगों हेतू नेशनल करियर सर्विस सेंटर (एनसीएससी)में सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनसीएससी ऊना के सहायक निदेशक रंजन चंकाकटी मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए,जबकि कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट चाईल्ड वेलफेयर कमेटी ऊना की चेयरपर्सन एडवोकेट मीनाक्षी राणा व सदस्य रीना चंदेल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुई।   समारोह में दिव्यांगों हेतू नेशनल करियर सर्विस सेंटर ऊना से शिक्षित-प्रशिक्षित होकर अलग-अलग कार्यक्षेत्र में रोजगार में समाहित हुई उन पंाच सफल दिव्यांग महिलाओं को शाल,टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया,जो अपनी दिव्यांगता को पीछे छोड़ अपने जीवन में मेहनत व लगन से सफलता प्राप्त कर अन्य दिव्यांग महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनी है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि एनसीएससी के सहायक निदेशक रंजन चंकाकटी ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उनके विभाग में सभी उच्च पदों पर केंद्रीय स्तर पर महिलाएं कार्यरत है तथा उनके नेतृत्व में यह सेंटर पुरे हिमाचल प्रदेश के दिव्यांगों के कल्याण व उत्थान के लिए कार्यरत है। उन्होंने इन्नर व्हील क्लब को साधुवाद देते हुए कहा कि जिन दिव्यांग महिलाओं को सम्मानित करने के लिए चयनित किया गया है,उन्होंने वास्तव में न केवल अपने लिए सम्मानजनक जीवन की राह को चुना है,बल्कि अन्यों के लिए भी वह प्रेरणा की स्त्रोत बनी है। उन्होंने कहा कि उनका सेंटर भविष्य में भी इन्नर व्हील क्लब के साथ मिलकर दिव्यंाग जनो के कल्याण  के लिए कार्य करेगा। कार्यक्रम को इन्नर व्हील क्लब की अध्यक्ष रमा कंवर ने संबोधित करते हुए दिव्यांग महिलाओं के कल्याण के लिए सेंटर द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त कर दिव्यांग महिलाएं आत्मनिर्भर व सम्मानजनक जीवन जीकर अन्य के लिए प्रेरणा बनी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन ला सकती है। कार्यक्रम को दिव्यांग केंद्र के अनुदेशक उपिंद्र सिंह,इन्नर व्हील क्लब की सचिव शोभा सोनी,सदस्य मीरा मेहता,सुनीता शर्मा ने भी संबोधित किया। इससे पहले क्लब सदस्यों ने इन्नर व्हील प्राथना से कार्यक्रम शुरू किया। क्लब सदस्यों ने मुख्यातिथि रंजन रंजन चंकाकटी,डिस्ट्रिक्ट चाईल्ड वेलफेयर कमेटी ऊना की चेयरपर्सन एडवोकेट मीनाक्षी राणा व सदस्य रीना चंदेल,उपिंद्र सिंह को शाल,टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

    यह हुई सम्मानित     

    सम्मानित होने वाली दिव्यांग महिलाओं में जिला कोषागार ऊना में कार्यरत भावना,प्लानिंग विभाग में कार्यरत दीक्षा देवी,उपायुक्त कार्यालय स्थित पहल कैंटीन ऊना में कार्यरत बबीता रानी,जेबीटी,बीए व एमए की शिक्षा प्राप्त कर रोजगार में समाहित दिव्यांग राकेश कुमारी तथा गुरू सन आर्किटेक्चर,प्लानिंग व इंटीरियर डिसाईनिंग का कार्र्य कर रही दिव्यांग महिला हिना कुमारी शामिल है। कार्यक्रम में एनसीएससी के सहायक निदेशक रंजन चंकाकटी,डिस्ट्रिक्ट चाईल्ड वेलफेयर कमेटी ऊना की चेयरपर्सन एडवोकेट मीनाक्षी राणा व सदस्य रीना चंदेल,अनुदेशक उपिंद्र सिंह,संजीब कुमार,शशी कुमार,नरेश कुमार,गौरव कुमार,हरदीप कौशल,राजकुमार,हरभजन सिंह,इन्नर व्हील क्लब ऊना की अध्यक्ष रमा कंवर,सचिव  शोभा सोनी,कोषाध्यक्ष रेखा शर्मा,सुमन  पुरी,अमरजीत बबली,सुनीता शर्मा,कमला कंवर,मीरा मेहता,रमा कालिया,निरूपमा महाजन,पीएनबी आरसेटी की प्रशिक्षु छात्राएं,एनसीएससी दिव्यांग केंद्र के दिव्यांग छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।
  • Jalandhar News: सिख तालमेल कमेटी ने Sukhbir Badal का फूंका पुतला, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सिख तालमेल कमेटी ने Sukhbir Badal का फूंका पुतला, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सिख तालमेल कमेटी की ओर से आज नगर निगम दफ्तर के बाहर शिरोमणि अकाली दल के पूर्व प्रधान सुखबीर बादल का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया गया। उन्होने कहा कि श्री केशगढ़ साहिब के नए जत्थेदार के तौर पर ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज की दस्तारबंदी किए जाने के विरोध को लेकर सुखबीर बादल का आज पुतला फूंका गया है। सुखबीर बादल को कई भी सिख जत्थेबंदी माफ नहीं करेंगी।

    अन्य सिख व्यक्ति ने कहा कि बादल परिवार ने जिस तरह से श्री अकाल तख्त साहिब की मान मर्यादा और श्री केसगढ़ साहिब की मान मर्यादा सहित सिख भाईचारे को ठेस पहुंचाई है। उसको लेकर आज प्रत्येक सिख के मन में रोष पाया जा रहा है। इसी को लेकर आज सिख तालमेल कमेटी की ओर से सुखबीर बादल का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त के साथ जो भी टक्कर लेंगा उसे खामियाजा भुगतना पड़ेगा। श्री अकाल तख्त ने जो फैसला किया है, वह सुखबीर बादल को मंजूर नहीं है, जिसके रोष में आज सुखबीर बादल के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है।

  • नायसा मल्टीप्लास्ट में भरे जाएंगे 32 पद, साक्षात्कार 12 मार्च को

    नायसा मल्टीप्लास्ट में भरे जाएंगे 32 पद, साक्षात्कार 12 मार्च को

    उना/सुशील पंडित: मैसर्ज नायसा मल्टीप्लास्ट बेला बाथड़ी में स्टील बफिंग ऑपरेटर, इलैक्ट्रो वाश आॅपरेटर और स्टील मशीन आॅपरेटर के 32 पद नियमित आधार पर भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 12 मार्च को सुबह 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में लिया जाएगा।

    जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं और आयु सीमा 21 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार की फोटो और मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 98574-45630 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • उचित मूल्य की दुकानों तक खाद्यान्नों के परिवहन तथा लोडिंग-अनलोडिंग कार्य के लिए निविदाएं आमंत्रित

    उचित मूल्य की दुकानों तक खाद्यान्नों के परिवहन तथा लोडिंग-अनलोडिंग कार्य के लिए निविदाएं आमंत्रित

    उना/सुशील पंडित: खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा वर्ष 2025.27 के लिए भारतीय खाद्य निगम से हि0प्र0 राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के गोदामों तक खाद्यान्नों के परिवहन और ढुलान तथा निगम के गोदामों पर मजदूरी कार्य के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई है। यह जानकारी देते हुए डीएफएससी ऊना राजीव शर्मा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 25 मार्च तक https://hptenders.gov.in/   पर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही वर्ष 2025.26 के लिए हि0प्र0 राज्य नागरिक आपूर्ति निगम से उचित मूल्य की दुकानों तक खाद्यान्नों के परिवहनध्ढुलान तथा लोडिंग.अनलोडिंग कार्य के लिए 26 मार्च तक  https://hptenders.gov.in/   पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्राप्त निविदाएं 26 और 27 मार्च को अतिरिक्त उपायुक्त ऊना की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा खोली जाएंगी।

  • Punjab News: इंडस्ट्री एरिया में फैक्टरी की छत गिरने के मामले में 3 दिन बाद शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: इंडस्ट्री एरिया में फैक्टरी की छत गिरने के मामले में 3 दिन बाद शव बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः फोकल प्वाइंट के फेज-8 में छत गिरने की घटना सामने आई थी। जिसमें कई मजदूरों को दब गए थे। हालांकि इस घटना में एक मजदूर की रविवार को मौत हो गई थी, वहीं आज एक ओर मजदूर का शव बरामद हुआ है। दरअसल, डाइंग इंडस्ट्री हादसे में 3 दिन से लापता ललन कुमार का शव आज डाइंग के अंदर मिला है। बता दें कि कुछ दिनों बाद ललन को होली और अपनी बेटी की शादी के लिए गांव जाना था। सौरव ने बताया कि फैक्टरी में फंसे व्यक्तियों ने फोन करके सूचना दी थी कि मेरे पिता भी हादसे में मलबे में दब गए।

    वहीं आज 3 दिन बाद आज पिता का शव बरामद हुआ है। पीड़ित बेटे का कहना है कि अभी तक प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं की गई। वहीं भतीजे मनोज ने कहा कि आज चाचा का शव मलबे से मिला। इस घटना से पहले उन्होंने चाचा को फोन किया था, लेकिन फोन नहीं लग रहा था। जिसके बाद घटना की सूचना मिलने पर वह फोकल प्वाइंट पहुंचे, जहां कर्मी पप्पू यादव ने मलबे में चाच ललन के फंसे होने की सूचना मिली। इस दौरान टंकी की पलटी करने के बाद टंकी के नीचे चाचा का शव मिला। परिवार ने मृतक के शव को गांव ले जाने की मांग की है।

  • खनन माफिया पर नकेल कसने को उपायुक्त ने किया स्वां नदी का निरीक्षण , तीन टिप्पर जब्त, 75 हज़ार रूपये वसूला जुर्माना

    खनन माफिया पर नकेल कसने को उपायुक्त ने किया स्वां नदी का निरीक्षण , तीन टिप्पर जब्त, 75 हज़ार रूपये वसूला जुर्माना

    उना/सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने सोमवार को घालूवाल और बसाल क्षेत्र में स्वां नदी का निरीक्षण किया और खनन माफिया पर कार्रवाई करते हुए मौके पर तीन टिप्पर जब्त किया और 75 हजार रूपये का जुर्माना वसूल किया। निरीक्षण के दौरान खनन नियमों और निर्धारित वैज्ञानिक प्रक्रियाओं का उल्लंघन करते पाये जाने पर मौके पर टिप्परों को जब्त किया और एनजीटी नियमों के तहत जुर्माना भी लगाया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह भी उनके साथ रहे।

    उपायुक्त ने कहा कि ऊना जिला प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है और उनका संरक्षण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अवैज्ञानिक खनन न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है बल्कि स्थानीय समुदायों के लिए भी खतरा पैदा करता है। जिला प्रशासन अवैध खनन और खनन नियमों के उल्लंघन में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई कर रहा है और यह प्रक्रिया भविष्य में भी जारी रहेगी।

    निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने खनन गतिविधियों की निगरानी प्रणाली को और मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और अवैध खनन गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे अवैध खनन गतिविधियों की सूचना प्रशासन को दें ताकि स्थानीय नागरिकों के सहयोग और सतर्कता से इसे पूर्णतः रोका जा सके। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि अवैध खनन से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रतिबद्ध है। पुलिस अवैध खनन गतिविधियों पर सख्त निगरानी रख रही है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • पटाखा दुकान में भीषण आग लगने से 2 बच्चों समेत 5 की मौत

    पटाखा दुकान में भीषण आग लगने से 2 बच्चों समेत 5 की मौत

    रंकाः झारखंड़ के गढ़वा जिलांतर्गत रंका थाना के गोदरमाना बाजार में पटाखा दुकान में आग लग गई। इस घटना में झुलस कर 2 बच्चों समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में तीन लोगों के घायल होने की जानकारी है। सीएम हेमंत सोरेने ने एक्स पर पोस्ट करके इस घटना पर दुख जताया है। पटाखा दुकान में आग लगने के बाद घायल लोगों को इलाज के सीमावर्ती राज्य छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज में ले जाया गया है। घटना की जानकारी के बाद रंका पुलिस मौके पर पहुंच गई है। रामानुजगंज से पहुंचे दमकल और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

    पटाखा दुकान में आग लगने के बाद सभी मृतक दुकान के अंदर शटर गिराकर छिप गए थे, जिसके कारण सभी की दम घुटने की वजह से मौत हो गई। इस घटना में दुकान के बाहर खड़ी एक बाइक भी आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गई। लोगों ने घटनास्थल से सभी को उठाकर सीमावर्ती राज्य छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद चिकित्सक ने सभी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरा कर शव को उसके स्वजनों को सौंप दिया है।

    सीएम हेमंत सोरेने ने एक्स पर पोस्ट करके लिख कि’ गढ़वा जिले के रंका प्रखंड में पटाखा दुकान में आग लगने से 5 लोगों की मृत्यु की दुःखद खबर मिली है। मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। जिला प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।’ विधायक एसएन तिवारी ने गढ़वा में पटाखे की दुकान में लगी आग से 5 लोगों की मौत के मामले की जानकारी विधानसभा में दी। उन्होंने सघन बस्ती मे पटाखा बेचने का लाइसेंस देने पर सरकार से कार्रवाई की मांग की।

     

  • बंगाणा: फॉरेस्ट विभाग ने गुप्त सूचना पर दो वन काटूए पकड़े

    बंगाणा: फॉरेस्ट विभाग ने गुप्त सूचना पर दो वन काटूए पकड़े

    दोनों आरोपियों को किया पुलिस के हवाले, मामला दर्ज करवाकर जंगल की हो रही छानबीन:अंकुश आनंद ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल वंगाणा के अंतर्गत आती जोल की सोहारी फॉरेस्ट बीट की अकोई धार में वन विभाग की टीम ने बीती देर रात अवैध कटान में संलिप्त दो वन काटूओं को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विभाग की ओर से लंबे समय से इन पर नजर रखी जा रही थी। आखिरकार एक सप्ताह की रेकी के बाद वन विभाग ने पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर इन्हें धर दबोचा। वन मंडल अधिकारी बंगाणा अंकुश आनंद ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी जनक राज पुत्र कमल किशोर और जुगल पुत्र रोशन लाल गांव टकारला डाकघर बडूही के निवासी हैं। ये लंबे समय से सरकारी जंगलों में अवैध रूप से खैर के पेड़ काटकर ठेकेदारों को बेचने का काम कर रहे थे। विभाग ने दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया है, और अब उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग को पिछले कई दिनों से अकोई धार में अवैध कटान की शिकायतें मिल रही थीं। इसके चलते विभाग ने पूरे इलाके की रेकी शुरू कर दी थी। विभाग के अधिकारी लगातार रात-दिन इस क्षेत्र की निगरानी कर रहे थे। जैसे ही रविवार रात संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं, विभाग ने तत्काल पुलिस के सहयोग से छापा मारा और आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। उनके पास पेड़ कटान करने के लिए आरा आदि समान भी बरामद हुआ है। कार्रवाई के दौरान मौके पर कई जगहों पर खैर के ताजे कटे हुए मोच्छे (टुकड़े) पाए गए है। जिससे साफ हो गया कि यहां बड़े पैमाने पर अवैध कटान हो रहा था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन वन काटूओं का नेटवर्क काफी बड़ा है, और यह गिरोह जंगल से कीमती लकड़ी काटकर उसे ठेकेदारों को बेचने में लगा हुआ था। वन विभाग और पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही हैं, ताकि इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सके।

    बिना हथियार लड़ रहा वन विभाग, कई बार हो चुके हैं हमले

    वन विभाग के लिए यह कार्रवाई जितनी मुश्किल थी, उतनी ही खतरनाक भी थी। वन विभाग के कर्मचारी बिना हथियारों के इन वन काटुओं का सामना कर रहे हैं, जो अक्सर हथियारों से लैस होते हैं। विभाग के कई अधिकारियों और कर्मचारियों पर पहले भी हमले हो चुके हैं। कुछ समय पहले भी इसी इलाके में अवैध कटान की जांच कर रही टीम पर हमला किया गया था, जिसमें विभाग के कुछ कर्मचारी घायल हो गए थे। वन काटूए कई बार टीमों पर धारदार हथियारों से हमला कर चुके हैं। जिससे उनकी गिरफ्तारी करना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। प्रदेश सरकार और वन विभाग लगातार अवैध कटान रोकने के प्रयास कर रहे हैं। खैर और अन्य कीमती लकड़ियों की अवैध कटाई से सरकारी राजस्व को भारी नुक्सान हो रहा है। यही कारण है कि विभाग इस मामले में पूरी सतर्कता बरत रहा है।बंगाणा रेंज में हाल ही में बढ़ती अवैध कटान की घटनाओं को देखते हुए वन विभाग ने अपनी गश्त तेज कर दी है। इस क्षेत्र में पहले भी अवैध लकड़ी कटान के कई मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन अब विभाग की सख्ती के कारण इन अपराधियों की धरपकड़ शुरू हो गई है। इस वड़ी कार्रवाई की पुष्टि वन मंडल अधिकारी बंगाणा अंकुश आनंद ने की है। वहीं अकोई की धार से 13 पेड़ काटे जाने और 55 खैर के मौछे बरामद करने की पुष्टि रेंज ऑफिसर बंगाणा अंकुश आनंद ने की है।

    अवैध कटान पर आगे की कार्रवाई और जांच जारी

    फिलहाल बंगाणा पुलिस दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि इस गिरोह के बाकी सदस्यों का भी पता लगाया जा सके। वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम पूरे क्षेत्र की गहन जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। वन विभाग ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि यदि वे कहीं अवैध कटान होते देखें, तो तुरंत इसकी सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। यह कार्रवाई वन विभाग की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, जो यह साबित करती है कि अवैध लकड़ी कटान में संलिप्त लोगों के खिलाफ अब कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

    जिला में कही भी किसी प्रकार का अवैध कटान मंजूर नहीं,हर जगह फॉरेस्ट विभाग की सख्त कार्यवाही:सुशील राणा

    जिला फॉरेस्ट अधिकारी सुशील राणा ने कहा कि बंगाणा के सोहरी रेंज में दो वन कटुए रंगे हाथों विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बीती रात करीब 11बजे पकड़े हैं और गहनता से जांच की जा रही है। सुशील राणा ने कहा जिला में कही भी अवैध कटान मंजूर नहीं होगा। और फॉरेस्ट विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को साफ आदेश दिए हैं। कि जहां भी कोई अवैध कटान से संलित पाया जाता है। तत्काल उसपर प्राथमिकी दर्ज करके कार्यवाही की जाए। हमारा उद्वेश्य सरकार की संपति की सुरक्षा करना है। और हम अपना दायित्व ईमानदारी से निभा रहे हैं।