Blog

  • Punjab News: महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन बरामद

    Punjab News: महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन बरामद

    अबोहरः नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने महिला सहित 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में 100 ग्राम हेरोइन के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई में सीआईए स्टाफ पुलिस ने एक महिला को 80 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। फाजिल्का के एसआई अमरीक सिंह की टीम दाना मंडी से अजीत नगर जा रही थी। इस दौरान एक महिला पुलिस को देखकर घबरा गई।

    उसने अपने हाथ में पकड़ा लिफाफा फेंक दिया और भागने की कोशिश की। पुलिस ने महिला को पकड़ लिया और लिफाफे से 80 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी की पहचान परमजीत कौर के रूप में हुई है। वह ऊधम सिंह नगर, अबोहर की रहने वाली है। दूसरी कार्रवाई में सिटी वन के एएसआई केवल सिंह की टीम ने पुरानी फाजिल्का रोड स्थित जोहड़ी मंदिर के पास से दो युवकों को पकड़ा। दोनों पुलिस को देखकर घबरा गए और लिफाफा फेंककर भागने लगे।

    पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और लिफाफे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपियों की पहचान इंद्रा नगरी के राजू और जज सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61, 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • Punjab सहित 9 राज्यों में अलर्ट जारी, चिकन खाने वाले हो जाएं सावधान!

    Punjab सहित 9 राज्यों में अलर्ट जारी, चिकन खाने वाले हो जाएं सावधान!

    चंडीगढ़ः पंजाब सहित 9 राज्यों में केंद्र की ओर से अलर्ट जारी किया गया। दरअसल, केंद्र सरकार के के मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय ने बर्ड फ्लू (H5N1) को लेकर राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। मंत्रालय की सचिव अलका उपाध्याय की ओर से जारी एक पत्र में कहा गया है कि एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1) वायरस ने भारत में अपना रास्ता बना लिया है। संक्रमित चिकन खाने वाले लोग वायरस से संक्रमित हो सकते हैं।

    मंत्रालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है, ‘जनवरी 2025 से 9 राज्यों में एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1) वायरस के मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें सरकारी स्वामित्व वाले पोल्ट्री फार्म भी शामिल हैं। इस वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए तत्काल ध्यान देने की जरूरत है। सभी सरकारी, वाणिज्यिक और बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मों को जैव सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करना होगा।’ केंद्र सरकार की ओर कहा गया है कि सभी सरकारी पोल्ट्री फार्मों का जल्द से जल्द बायोसिक्योरिटी ऑडिट किया जाए और खामियों को तुरंत दूर किया जाए।

    इसके अलावा, बायोसिक्योरिटी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने और असामान्य मृत्यु दर की समय पर रिपोर्टिंग के लिए पोल्ट्री फार्म कर्मियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम शुरू किए जाने चाहिए। राज्यों से एवियन इन्फ्लूएंजा से निपटने के लिए नेशनल एक्शन प्लान का सख्ती से पालन करने, क्विक रिस्पॉन्स टीमों को सक्रिय करने और वेटरनरी और लैब्स की संख्या बढ़ाने के लिए कहा गया है। केंद्र ने कहा है कि इन उपायों पर तत्काल ध्यान देने से एवियन इन्फ्लूएंजा के प्रसार को रोकने में मदद मिलेगी।

  • Tanishq showroom से ज्वेलरी लूट मामले में बदमाशों का एनकाउंटर

    Tanishq showroom से ज्वेलरी लूट मामले में बदमाशों का एनकाउंटर

    आरा: बिहार के आरा के टाउन थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी लूट को अंजाम दिया। शीशमहल चौक स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में सोमवार हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोला और लाखों रुपये के जेवरात लूट लिए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में पुलिस ने अपराधियों को खदेड़ा। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच गोलीबारी की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस और अपराधियों के बीच दियारा इलाके में मुठभेड़ चल रही है।

    हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधी सुबह करीब सवा 10 बजे ग्राहक बनकर शोरूम में घुसे। कुछ ही देर में उन्होंने सेल्समैन और गार्ड को गन प्वाइंट पर ले लिया। विरोध करने पर सेल्समैन रोहित कुमार की पिटाई कर दी, जबकि गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड मनोज ठाकुर को धमकाकर उनका लाइसेंसी रायफल छीन लिया। इसके बाद बदमाशों ने दोनों फ्लोर पर करीब 22 मिनट तक जमकर लूटपाट की।

    लूटपाट के बाद अपराधी बड़ी ही चालाकी से मौके से फरार हो गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अपराधी छपरा की ओर भागे हैं। इस डकैती में शामिल सात बदमाशों में से एक ने मास्क पहन रखा था, जबकि बाकी अपराधी बिना नकाब के थे। घटना की सूचना मिलते ही भोजपुर एसपी राज, एएसपी परिचय कुमार समेत पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

  • Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां

    Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां

    फतेहगढ़ साहिबः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला खमाणों के नजदीकी गांव ठीकरिवाल से सामने आया है, जहां घर पर हमलावारों द्वारा गोलियां चलाई गई। वहीं व्यक्ति ने गोली चलने के गेट पर निशान भी दिखाए। मामले की जानकारी देते हुए गुरमेल सिंह के बेटे अमनप्रीत सिंह उर्फ हनी ने कहा कि घर पर देर रात करीब 2 कारों में सवार व्यक्तियों द्वारा गोलियां चलाई गई।

    अमनप्रीत सिंह ने बताया कि एक गोली उनके ताए के घर के गेट पर लगी है। व्यक्ति ने कहाकि उनका परिवार पिछले 20 सालों से इटली में रह रहा है। वहीं दूसरी गोली उस जगह लगी जहां अमनप्रीत सिंह सो रहे थे। इस घटना को लेकर अमनप्रीत सिंह ने खमाणों थाने की पुलिस को शिकायत दे दी है। जिसके बाद खमाणों थाने के प्रभारी बलवीर सिंह समेत पुलिस पार्टी घटना स्थल पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने कहा कि पीड़ित के बयानों पर शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • तहसीलदार को नियम तोड़ना पड़ा भारी, पुलिस ने चालान काट सिखाया सबक

    तहसीलदार को नियम तोड़ना पड़ा भारी, पुलिस ने चालान काट सिखाया सबक

    कैथलः हरियाणा के कैथल में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करनी शुरू दी है। जिसके चलते ट्रैफिक प्रशासनिक अधिकारी का यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालान काट दिया। दरअसल, करनाल रोड पर ढांड के तहसीलदार अचिन रेलवे फाटक पर लंबी कतार देखकर रॉन्ग साइड से निकलने लगे, मगर ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें मौके पर ही रोक लिया और उनकी गाड़ी का चालान काट दिया। हालांकि तहसीलदार ने परिचय दिया, रसूख दिखाने की कोशिश की, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने उनकी एक न सुनी और मौके पर ही 500 रुपये का चालान काटकर रसीद तहसीलदार के हाथ में थमा दी। पुलिस ने साफ कह दिया कि कानून सबके लिए बराबर हैं!

    तहसीलदार अचिन अपनी निजी गाड़ी में लघु सचिवालय कैथल जा रहे थे। करीब 10:30 बजे जब वे रेलवे फाटक पर पहुंचे, तो वहां पहले से लगी गाड़ियों की लंबी लाइन देखकर उन्होंने ‘शॉर्टकट’ अपनाने की सोची, इस पर पुलिसकर्मियों ने न सिर्फ तहसीलदार की गाड़ी रोकी, बल्कि चालान भी काट दिया। तहसीलदार ने पुलिस टीम को अपना ओहदा बताया, लेकिन पुलिस अपनी ड्यूटी से टस से मस नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उन्होंने दबाव बनाने की कोशिश भी की, लेकिन ट्रैफिक पुलिस नियमों के पालन पर अडिग रही। अंततः तहसीलदार को चालान भरना पड़ा, तब जाकर उनकी गाड़ी छोड़ी गई।

    कैथल में रेलवे फाटक पर अकसर लोग रॉन्ग साइड से निकलने की कोशिश करते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है और हादसों का खतरा बढ़ता है। ट्रैफिक एसएचओ राजकुमार राणा ने कहा कि रेलवे फाटक पर नियम तोड़ने से हादसे बढ़ रहे हैं। इसलिए पुलिस इस इलाके में सख्त निगरानी कर रही है। कानून सबके लिए समान है, चाहे कोई भी हो। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें। कैथल ट्रैफिक पुलिस पहले भी रसूखदारों पर कार्रवाई कर चुकी है। कुछ समय पहले ट्रैफिक एसएचओ राजकुमार राणा ने सीआईडी डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज के बेटे का 17 हजार रुपये का चालान काटा था, जिससे पुलिस विभाग में खलबली मच गई थी। इस मामले में एसएचओ और एक सब-इंस्पेक्टर के बीच बहस तक हो गई थी।

  • Jalandhar News: Summons जारी होने पर ED दफ्तर पहुंचे डिपोर्ट हुए यात्री, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Summons जारी होने पर ED दफ्तर पहुंचे डिपोर्ट हुए यात्री, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: अमेरिका से भारतीयों के डिपोर्ट होने का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। वहीं इस मामले में जालंधर ईडी टीम ने कुछ दिन पहले एक्शन लेते हुए डिपोर्ट हुए 11 यात्रियों को सम्मन जारी किया था। जिसके बाद अब कहा जा रहा हैकि ट्रैवल एजेंटों पर जल्द गाज गिर सकती है। दरअसल, हाल ही में ‘डंकी’ मार्ग से अमेरिका भेजने में शामिल ट्रैवल एजेंटों पर शिकंजा कसने के लिए, ईडी ने 11 अवैध अप्रवासियों को समन भेजकर पेश होने के लिए कहा था। जिसके बाद आज कुछ यात्री ईडी दफ्तर पहुंचे। कैमरे के सामने यात्री कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है, लेकिन ऑफ कैमरे से उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने ट्रैवल एजेंटों के बारे में उनसे पूछताछ की है।

    दरअसल, ईडी की टीम ने अपराध की आय का पता लगाने के लिए पीएमएलए के तहत एक जांच भी शुरू की है। प्रतिष्ठित सूत्रों ने बताया कि ईडी ने 11 लोगों को अलग-अलग तारीखों पर जालंधर में अपने कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा है। इन 11 यात्रियों में से एक हरियाणा से संबंधित है, जबकि बाकी पंजाब से है। बता दें कि अमृतसर हवाई अड्डे पर पंजाब के डिपोर्ट हुए लोगों की जांच के बाद राज्य के अधिकारियों द्वारा एकत्र किए गए प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, ट्रैवल एजेंटों को 44 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया था, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति ने अवैध रूप से अमेरिका पहुंचने के लिए औसतन 40 लाख रुपये से 50 लाख रुपये का भुगतान किया था।

    बता दें कि ट्रम्प प्रशासन द्वारा 20 जनवरी को सत्ता संभालने के तुरंत बाद अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया। इस दौरान ट्रम्प ने बड़े पैमाने पर 4 विमानों में भारतीयों को डिपोर्ट किया। जिसमें पंजाब से संबंधित कुल 131 निर्वासित शामिल थे। सूत्रों ने कहा कि ईडी ने “स्वयं” निर्वासित लोगों के विवरण की व्यवस्था करके जांच शुरू की। शुरुआत में जिन 15 मामलों का विश्लेषण किया गया, उनमें से यह “11 डिपोर्ट लोगों के विवरण और पते” प्राप्त करने में कामयाब रहा।

  • Jalandhar News: नगर निगम कर्मियों ने खोला मोर्चा, दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नगर निगम कर्मियों ने खोला मोर्चा, दी चेतावनी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नगर निगम दफ्तर में सफाई यूनियन ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मेयर विनीत धीर को मांग पत्र सौंपा और जल्द उसे पूरा करने की अपील की। मामले की जानकारी देते हुए पंजाब सफाई यूनियन के नेता सन्नी सहोता ने कहा कि उनकी प्रशासन के पास कई मांगे है, जिसे पूरा करने के लिए वह आज नगर निगम दफ्तर में इकट्ठे हुए है। इन मांगों में प्रमुख यह है कि कर्मियों की भर्ती पक्की की जाए। कर्मियों को ना सीएलसी, ना ठेकेदारी में और आउटसोर्स में भर्ती किया जाए।

    अगर मांगे पूरी नहीं कि गई तो उनकी प्रशासन के साथ इस मुद्दे पर सीधी टक्कर होगी। सरकारी छुट्टियों में वह काम करते है, ऐसे में उन छुट्टियों के पैसे अमृतसर नगर निगम के तहत उन्हेें दिए जाए। इस दौरान सभी कर्मियोंका रिकॉर्ड ऑनलाइन किए जाने की अपील की गई। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह आने वाले दिनों में धरना लगाकर संघर्ष करेंगे।

    मेयर विनीत धीर ने कहा कि सफाई मजदूर यूनियन की कुछ मांगे थी, जो उन्होंने रखी है। इस मांगों को लेकर शाम 4.30 बजे का मीटिंग का समय रखा गया। इस मीटिंग में जो भी सफाई मजदूर यूनियन की मांगे हैं उस पर चर्चा करके पूरा किया जाएगा। दरअसल, इसमें मजदूर यूनियन की सैलेरी को लेकर भी विवाद है, जिसे वह ऑनलाइन करवाने की मांग कर रहे है। हालांकि मेयर ने मांगों को जल्द मानने का आश्वासन दिया है।

  • Punjab News: पुराने Bus Stand के पास मिला युवक का शव; हत्या की आशंका, देखें वीडियो

    Punjab News: पुराने Bus Stand के पास मिला युवक का शव; हत्या की आशंका, देखें वीडियो

    पटियालाः पुराने बस स्टैंड के पास एक हत्या का मामला सामने आया है। देर रात एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। जानकारी अनुसार युवक का नाम हरजिंदर सिंह उम्र लगभग 28 से 30 साल के आसपास लग रही है।

    लोगों ने जब युवक को घायल अवस्था में देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया। हरजिंदर सिंह के शरीर पर काफी तीखे हथियार के निशान मिले है। मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हरजिंदर सिंह की लाश यहां कैसे पहुंची और कौन उसके साथ था। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में सोता दिखा ग्रंथी, देखें वीडियो

    Punjab News: गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में सोता दिखा ग्रंथी, देखें वीडियो

    कार्रवाई की मांग को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को सौंपा पत्र

    अमृतसरः कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक ग्रंथी सिंह गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सामने ताबिया पर सोता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद लुधियाना के एक सिंह ने श्री अकाल तख्त साहिब पर पहुंचकर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के नाम पर एक मांगपत्र सौंपा और कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ता सरबजीत सिंह ने बताया कि लुधियाना के सीस महल बिरादरी नानकसर कलेरां में बेअदबी का मामला सामने आया था। मामला दिसंबर महीने का है जहां दो व्यक्तियों द्वारा बेअदबी करवाने की कोशिश की गई थी। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि गुरु ग्रंथ साहिब जी की हाजिरी में ताबिया पर एक व्यक्ति सो रहा है और अब कुछ दिनों से यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

    इसके पीछे लखविंदर सिंह उर्फ लखा और सुखविंदर सिंह का हाथ है। उन्होंने बताया कि यह वीडियो 23 दिसंबर की है। उन्होंने इस संबंध में लुधियाना में डिप्टी कमिश्नर को भी शिकायत दी, लेकिन 11 फरवरी से लगातार उन्हें धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने विभिन्न सिख जत्थेबंदियों को भी यह वीडियो दी और कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते आज श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय पर पहुंचकर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के नाम पर एक मांगपत्र दिया है और वीडियो की जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।

  • Sunanda Sharma के बाद Punjabi Singer Shree Brar का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Sunanda Sharma के बाद Punjabi Singer Shree Brar का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    सासंद चरणजीत सिंह चन्नी को लेकर श्री बराड़ ने कही ये बात

    जालंधर, ENS: पंजाबी गायक सु्नंदा शर्मा के बाद अब श्री बराड़ ने गायकों पर हो रहे खिलवाड़ को लेकर बड़ा बयान दिया है। एक प्रोग्राम में गायक श्री बराड़ ने कहा कि वह कुछ बाते शेयर करना चाहता है। उन्होंने कहा कि आज पिंकी धालीवाल की ओर से हमारे साथ की गई धोखाधड़ी की शिकायत दस्तावेजों के साथ दर्ज करवाई गई। उन्होंने कहा कि वह सुनंदा शर्मा के लिए मान महसूस करते है कि उसने एक बड़ी जंग में जीत हासिल की है। उन्होंने कहा है कि सु्नंदा शर्मा के हौसले को देखकर मुझे भी हिम्मत मिली है, इसलिए मैं सु्नंदा शर्मा का धन्यवाद करना चाहता हूं।

    बराड़ ने कहा कि आज 3 से 4 साल पहले कांग्रेस सरकार के दौरान सीएम रहे चरणजीत सिंह चन्नी को भी मसले के बारे में बताया था, लेकिन कोई हल नहीं हुआ। बराड़ ने कहाकि उल्टा लोगों ने मुझे ब्लैकमेल करना और दबाना शुरू कर दिया। मेरी जिंदगी में अपनी जान बचाना सबसे बड़ा मसला बन गया। जिसके चलते मुझे यह सारी लड़ाई को छोड़कर साइड पर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि मेरी जिंदगी की कमाई के सबसे बड़े हिस्सा और सुंनदा शर्मा की तरह किया हिसाब नहीं मिला। बराड़ ने कहा कि पॉवर इनकी इस हद तक थी कि मेरे बैंक अकाउंट में इन्होंने मेरे सारे नंबर चेंज करके अपना नंबर डाल दिया और सारा कंट्रोल अपने अंडर कर लिया।

     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by SHREE BRAR (@officialshreebrar)

    बराड़ ने कहा कि आप लोग इस मसले को काफी छोटा समझ रहे हो, लेकिन यह मसला काफी बड़ा है। इनके साथ काफी लोग जुड़े हुए हैं। इनके खिलाफ अगर कोई आवाज उठाता है तो यह सभी मिलकर उस गायक का कारोबार खत्म कर देते हैं। जिसके बाद उसकी लाइफ और उसके करेक्टर का मजाक बनाकर छोड़ देते है। इनके पास पैसा इतना है कि जिसके चलते वह किसी को भी, किसी भी कीमत पर खरीद सकते है। पंजाबी म्यूजिक और इंडस्ट्री की आज चुप्प से आप अंदाजा लगा सकते हो कि 90 प्रतिशत इंडस्ट्री के लोग इनके साथ है। जो भी इनके खिलाफ बोलता है या अपने हक के पैसे मांगता है तो उसका अंदर ही अंदर बायकॉट कर दिया जाता है।

    इंडस्ट्री के काफी लोग मिलकर उसे हर तरफ से खत्म कर देते है। बराड़ ने कहा कि मैं हर मौके पर पंजाब के हर मुद्दे पर बोलता हूं,। पुराने एक्सीपीरियंस बुरे होने के कारण मेरी सोच थी कि शायद सरकारा या पुलिस इन पॉवरफुल लोगों के तरीके से काम करती है। लेकिन आज मैं अपनी सोच पर सवाल करने के लिए मजबूर हो गया, क्योंकि आज पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस ने वह कर दिखाया जो हर कोई सरकार नहीं कर सकती। बराड़ ने कहा कि मुझे यह भी पता है कि मेरे इस कदम उठाने के बाद मेरे पर यह लोग कौन-कौन सी साजिश रचेंगे, लेकिन सच की बात वह आखिरी सांस तक करेंगा।