Blog

  • Punjab News: किसानों ने AAP MLA के दफ्तरों और घरों का किया घेराव, देखें वीडियो

    Punjab News: किसानों ने AAP MLA के दफ्तरों और घरों का किया घेराव, देखें वीडियो

    लुधियाना/मोगाः संयुक्त किसान मोर्चा ने मांगों को लेकर आप विधायकों के घरों का घेराव करना शुरू कर दिया है। किसानों ने सरकार को चेतावनी देते लुधियाना में कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया के दफ्तर के बाहर धरना दिया और सरकार के खिलाफ धरना दिया। भारतीय किसान यूनियन लखोवाल के प्रधान हरिंदर सिंह ने बताया कि पूरे पंजाब में ग्रामीण क्षेत्रों के विधायकों के घरों का घेराव किया जा रहा है।

    बेशक पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है, लेकिन किसान अब पीछे हटने वाले नहीं हैं। लखोवाल ने कहा कि वह पहले भी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को किसानों के मुद्दे पर बहस करने की चुनौती दे चुके हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से कई बैठकें की गई, लेकिन सरकार किसानों के मुद्दों को नजरअंदाज कर रही है। मामले में मोगा के किसानों ने भी चारों विधानसभा के एमएलए के दफ्तरों और घरों के बाहर धरना लगाया। किसानों ने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती उनका पंजाब और केंद्र सरकार के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।

  • Punjab News: बच्चे को अगवा करने का Video आया सामने; तीन युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: बच्चे को अगवा करने का Video आया सामने; तीन युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोटः शहर की म्युनिसिपल कॉलोनी में एक बच्चे को अगवा करने का मामला सामने आया है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि एक मोटरसाइकिल पर सवार 4 युवकों बच्चे को जबरन उठाकर ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बच्चे के पिता द्वारा उनका पीछा किए जाने पर बाइक सवार बच्चे को बीच गली में फेंकरकर फरार हो जाते।

    मामले में कड़ा संज्ञान लेते पुलिस ने बच्चों को अगवा करने वाले युवकों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू की। जिसके बाद पुलिस ने मामले में ने 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। चौथे युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    डीएसपी सिटी सुमेर सिंह मान ने बताया कि पुलिस थाना डिवीजन नंबर 2 के अधीन आने वाले म्युनिसिपल कॉलोनी में बच्चों को जबरन अगवा करने का मामला थाना प्रभारी मनदीप सल्गोत्रा के ध्यान में आया था। जिसमें चार युवक जबरन बच्चे को उठाते मोटरसाइकिल पर ले जा रहे थे, लेकिन बच्चे के पिता ने जब पीछा किया तो वह उसे वहीं फैंककर भाग गए। ऐसी वारदात पर पुलिस ने अपनी सख्त कार्रवाई को अंजाम देते विभिन्न धाराओं के तहत युवकों पर मामला दर्ज किया। चारों युवकों की पहचान मानिक, अमित, ध्रुव और सावन के रूप में हुई है। जिनमें से तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मामले में जबरन उठाने की कोशिश के तहत कार्रवाई की गई है, वहीं इसकी अगली जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। जिसके बाद अगली बनती कार्रवाई भी की जाएगी।

  • Jalandhar News: शादी समारोह में चला भारत का मैच, बारातियों ने मनाया जश्न, देखें वीडियो

    Jalandhar News: शादी समारोह में चला भारत का मैच, बारातियों ने मनाया जश्न, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: दुबई में चैंपियनशिप ट्रॉफी को लेकर भारत-न्यूजीलैंड के बीच बीते दिन फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें भारत ने 4 विकेट और 6 गेंद पहले ही मैच जीत लिया। इस मुकाबले को लेकर भारत के फैंस में जहां भारी उत्साह देखने को मिला, वहीं भारत के मैच का ऐसा क्रेज एक विवाह समारोह दौरान भी देखने को मिला। दरअसल, फेयर फॉर्म रिसोर्ट में रविवार रात को विवाह समारोह चल रहा था। इस दौरान डीजे की बड़ी स्क्रीन पर मैच लगा कर नव विवाहित जोड़े सहित बारातियों और रिश्तेदारों ने मैच का लुत्फ उठाया। मैच जीतने के बाद शादी में लोगों ने भांगड़ा डालकर जश्न मनाया। इसकी वीडियों भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है शादी में स्क्रीन पर लोग मैच देख रहे है। जिसके बाद जैसे ही भारत ने न्यूजीलैंड को हराया तो लोगों ने डोल की थाप पर भांगड़ा डालकर जश्न मनाया। वीडियो में देख सकते है, शादी में डीजे पर सभी लोग इकट्ठे हो गए और जीत का जश्न मनाने लग गए।
  • Punjabi Singer Sunanda Sharma ने म्‍यूजिक प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल की गिरफ्तारी के बाद किया चौकाने वाला खुलासा

    Punjabi Singer Sunanda Sharma ने म्‍यूजिक प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल की गिरफ्तारी के बाद किया चौकाने वाला खुलासा

    जालंधर, ENS: पंजाब पुलिस ने पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा से धोखाधड़ी मामले में म्‍यूजिक प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल को पुलिस ने बीते दिन गिरफ्तार कर लिया है। मठारू थाना पुलिस की यह कार्रवाई सिंगर के भावुक पोस्‍ट के बाद हुई है। पंजाब की महिला आयोग ने भी मामले में संज्ञान लिया है। वहीं पिंकी धालीवाल की गिरफ्तारी के बाद पंजाबी गायक सुनंदा शर्मा ने सोशल मीडिया आज एक नई पोस्ट साझा की है। इसके साथ ही पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा ने और भी खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने मुझे इस हद तक बीमार किया कि मैं कमरे में अकेले ही बेतहाशा रोई। मैंने कई बार आत्महत्या करने की कोशिश भी की। लेकिन फिर भी मैं लोगों के सामने हंसते-हंसते आती रही। सुनंदा शर्मा ने इंडस्ट्री से भी एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि नहीं पता मेरे जैसे कितने और बच्चे हैं जो ऐसे लोगों का शिकार हुए हैं।

    सभी बाहर आओ, यह दौर हमारा है, मेहनत हमारी है और इसका फल भी हमें मिलना चाहिए। उनका यह बयान पिंकी धालीवाल की गिरफ्तारी के बाद सामने आया है। उन्होंने कहा कि हमारे साथ ये लोग भिखारियों की तरह व्यवहार करते हैं और इन्होंने हमसे हद तक मेहनत करवाई और अपनी मेहनत से अपने घर भरे। बता दें कि पिंकी धालीवाल के ख‍िलाफ पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल के निर्देश पर FIR दर्ज की गई थी। राज लाली गिल ने मामले में संज्ञान लेते हुए कहा है कि पिंकी धालीवाल ने सुनंदा शर्मा के साथ धोखाधड़ी की है। उन्हें कई साल से उनका बकाया नहीं दिया है। इतना ही नहीं, सुनंदा के साथ पिंकी की कंपनी ने किसी ‘बंधुआ’ की तरह बर्ताव किया और धमकी भी दी है।

    इससे पहले शनिवार को पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया था। सुनंदा ने आरोप लगाया है कि पिछले कई साल में 250 करोड़ रुपये कमाने के बावजूद उन्हें कोई भुगतान नहीं किया गया। सिंगर ने मोहाली पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि पुष्पिंदर धालीवाल ने अपने बेटे गुरकरण धालीवाल से उनकी शादी करवाने का झांसा देकर उनका शोषण किया। पंजाब पुलिस ने पुष्‍प‍िंदर उर्फ पिंकी धालीवाल को शनिवार को सेक्टर-70 से गिरफ्तार किया गया। सुनंदा ने आरोप लगाया है कि पिंकी की म्यूजिक कंपनी ‘मैड4म्यूजिक’ ने कई साल से उन्‍हें बकाया भुगतान नहीं किया।

  • Punjab News: Pannu Restaurant के पास सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: Pannu Restaurant के पास सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः श्री हरगोबिंदपुर साहिब गुरदासपुर रोड के पास पन्नू रेस्टोरेंट के पास लाइटों वाले चौक पर देर रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव वरसालचक्क के जसपाल सिंह के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार जसपाल सिंह अपने मोटरसाइकिल पर श्री हरगोबिंदपुर साहिब से अपने गांव वरसालचक्क जा रहा था, जब वह पन्नू रेस्टोरेंट के पास पहुंचा तो पीछे से एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे जसपाल सिंह सड़क पर गिर गया और मौके पर ही मौत हो गई। जब परिवार को मौत की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचा। इंसाफ की मांग को लेकर परिवार ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एसएचओ बिक्रम सिंह ने घटना स्थिति का जायजा लिया और परिवार को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। जिसके बाद परिवार ने रोड खाली किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बटाला पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
  • Jalandhar News: Punjabi Lyricist and music composer का हुआ निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

    Jalandhar News: Punjabi Lyricist and music composer का हुआ निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

    जालंधर, ENS: पंजाबी पंजाबी lyricist and music composer के निधन होने की दुखद खबर सामने आई है। पंजाबी गायक के निधन पर इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई। मिली जानकारी के अनुसार हरबंस सिंह जंडू लिट्रान वाला का निधन हो गया है। गायक का जन्म जिले के गांव लिट्रान में हुआ था। पहली बार 1968 में उन्होंने गीत लिखना शुरू किया था। उन्होंने कई मशहूर गाने लिखे हैं और पंजाबी इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया।

    पंजाबी गयाक जंडू को ‘जंडू लिट्रान वाला’ के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने एएस कंग, कुलदीप माणक, सुरिंदर शिंदा, बलविंदर सफ़री, जैज़ी बी, सुखशिंदर शिंदा, एच-धामी, अमरिंदर गिल, आज़ाद, अलाप, हीरा ग्रुप यूके, होले होले, अपना संगीत, आवाज़ सहित प्रमुख पुनाबी कलाकारों के लिए गीत लिखे।

    उनकी प्रसिद्ध हिट फिल्मों में गाने एएस कंग की “गिद्धियां दी रानिये”, ए.एस. की “जीना मैं तेनु प्यार” शामिल हैं। गायक जंडू के परिवार ने उनके निधन की पर कहा कि “बहुत दुख और भारी मन से, हमें बताना पड़ रहा है कि पिता और गीतकार हरबंस सिंह जंडू लिटरांवाला’ का निधन हो गया।

  • BJP कार्यकर्ता ने लगाया फंदा, Facebook पर live देख दोस्त ने पहुंचाया अस्पताल

    BJP कार्यकर्ता ने लगाया फंदा, Facebook पर live देख दोस्त ने पहुंचाया अस्पताल

    आगराः फेसबुक लाइव पर एक BJP कार्यकर्ता की ओर से सुसाइड का प्रयास किया। वीडियो देखते ही 500 मीटर दूर बैठे दोस्त ने भागकर उसे फंदे से उतारा। जिसे जिला अस्पताल ICU में भर्ती कराया गया है। भाजपा नेता के 2 वीडियो सामने आए है। जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार चाचा और चाची को ठहराया। चाचा ने 2 लाख रुपए लेकर मेरी 2 शादी करवाई। दोनों में FIR हुई है। चाचा-चाची ने मेरी जिंदगी खराब कर दी। घटना रविवार रात नाई मंडी थाना क्षेत्र की है।
    पुलिस ने बताया कि नाई मंडी निवासी भाजपा कार्यकर्ता अमित जैन (34) केबल का काम करता है। वह अपने पापा-मम्मी के साथ रहता है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। अमित ने रविवार रात फेसबुक पर लाइव आकर सुसाइड की कोशिश कर रहा था। उसके घर से 500 मीटर दूर स्कूल के पास बैठे उसके दोस्त ने वीडियो देखा। भागकर अमित के घर पहुंचा। देखा तो अमित कमरे में फंदे से लटका था। उसे तुरंत उतारकर ऑटो से जिला अस्पताल ले गया।

    सुसाइड का पहला वीडियो 2 मिनट 34 सेकेंड का है। इसमें अमित जैन रविवार रात 9 बजे फेसबुक पर लाइव आकर गमछे को पंखे से बांध रहा है। उसने कहा- मैं अपने चाचा और चाची से बहुत परेशान हूं। मैं आज से ज्यादा कभी इतना परेशान नहीं रहा। मुझे मेरे चाचा ने जीते जी मार डाला। चाचा ने मेरी 2 बार शादी कराई। दोनों बार इलाहाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

    मेरी मौत के जिम्मेदार मेरे चाचा-चाची हैं। उन्होंने ने मेरी जिंदगी खराब कर दी। दिनकर जैन और मनीषा जैन ने मेरी जिंदगी बिल्कुल खराब कर दी। वह हर समय मेरा घर बिगाड़ने के लिए जिम्मेदार रहे। मेरे चाचा ने मुझसे दो लाख रुपए ले लिए। ये नहीं देखा कि यह मेरा भतीजा है।

  • Punjab News: नए जत्थेदार की दस्तारबंदी को लेकर विरोध शुरू, ज्ञानी हरप्रीत सिंह का आया बड़ा बयान

    Punjab News: नए जत्थेदार की दस्तारबंदी को लेकर विरोध शुरू, ज्ञानी हरप्रीत सिंह का आया बड़ा बयान

    अमृतसरः पंजाब में निहंगों के विरोध के बीच तख्त श्री केशगढ़ साहिब के नए जत्थेदार के तौर पर ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज की दस्तारबंदी कर दी गई। उनकी सेवा संभाल को लेकर विभिन्न जत्थेबंदियों द्वारा विरोध किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें सिख धर्म के सर्वोच्च श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार का भी अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया। वहीं इस दस्ताबंदी को लेकर वहीं श्री दमदमा साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने तीखा हमला करते हुए लिखा, तख्त श्री केसगढ़ साहिब में, न तो ग्रंथ हाजिर, न पंथ हाजिर और हो गई दास्तारबंदी।

    उन्होंने सोशल मीडिया पर आगे लिखा कि मर्यादा के विपरीत यह चीजें ज्ञानी हरप्रीत सिंह के बारे में चिल्ला-चिल्ला कर कह रही थी कि इसने मर्यादा का उल्लंघन किया। सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह पर भी आरोप लगाया हुए कहा कि इन्होंने मर्यादा के अनुसार कार्य नहीं किए, अब आज कौन सी मर्यादा का पालन हुआ? न सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब श्री दरबार साहिब जी के हेड ग्रंथी या ग्रंथी सिंह साहिब हाजिर, न श्री अकाल तख्त साहिब के हेड ग्रंथी साहिब हाजिर, न श्रोमणी गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान या सीनियर मीट प्रधान हाजिर, न सदस्य हाजिर, न दूसरे तख्त साहिबान के जत्थेदार साहिब या हेड ग्रंथी साहिब हाजिर और हो गई दास्तारबंदी।

    दूसरी ओर 96 करोड़ी बाबा बलबीर सिंह व अन्य निहंग संगठनों के मुखियों ने कहा कि हरिमंदिर साहिब के हेड ग्रंथी और अन्य सभी संगठनों की गैरहाजिरी में हुई इस दस्तारबंदी को नहीं माना जाएगा। जिस समय ये ताजपोशी हुई, श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश भी नहीं था। यह ताजपोशी मर्यादा के उलट की गई है। इससे तख्त की मर्यादा को ठेस पहुंची है। आज से होला महल्ला शुरू हो रहा है। इसे देखते हुए सभी निहंग संगठन विरोध भी जताएंगे।

     

  • Jalandhar News: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के घर का किसानों ने किया घेराव, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के घर का किसानों ने किया घेराव, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे है। वहीं कुछ दिन पहले लुधियाना में किसानों की हुई मीटिंग में उन्होंने फैसला लिया था, कि वह 10 मार्च को आप के विधायकों और कैबिनेट मंत्रियों के घरों का घेराव करने का ऐलान किया था। जिसको लेकर आज किसानों ने कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के घर का घेराव किया है। हालांकि पुलिस ने कैबिनेट मंत्री के घर का घेराव करने से पहले ही कुछ दूरी पर बैरिकेंडिंग लगाकर किसानों को रोक लिया है।

    बेरिकेंडिंग के पास किसानों द्वारा कैबिनेट मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। वहीं दूसरी ओर पूर्व कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह के घर के बाहर भी किसानों द्वारा धरना लगाया गया। वहीं भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान जसवंत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सत्ता में आने से पहले कहा था कि पंजाब में लोगों को धरने से मुक्त किया जाएगा। लेकिन सत्ता में आप पार्टी के आने के बाद अब पंजाब में आए दिन धरने लगाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि 3 दिन चंडीगढ़ में धरना लगाया था, जिसमें उनकी मांगे मानी गई थी, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया गया था।

    जिसके चलते अब दोबारा किसानों की ओर से चंडीगढ़ में 5 मार्च को धरना लगाने का ऐलान किया गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री की अगुवाई में पंजाब पुलिस ने किसानों को धरने से पहले घरों से डिटेन किया गया। जिसके विरोध में 92 विधायकों और मंत्रियों के घरों के बाहर उन्होंने आज धरना लगाने का ऐलान किया था, इसी के चलते आज प्रदर्शन किया जा रहा है। किसानों ने कहा कि अगर उनकी मांगों को लेकर मसला हल नहीं हुआ तो एसकेएम की अगली मीटिंग में रणनीति तय की जाएगी। जिसमें एसकेएम की कॉल पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    दरअसल, किसानों द्वारा यह विरोध प्रदर्शन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाना है। मीडिया से बात करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि हम चाहेंगे कि देश कि सत्तापक्ष व विपक्ष किसान मजूदरों की एमएसपी पर चर्चा करे और इस पर कानून बनना चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि देश के किसानों को कर्ज मुक्त किय जाए और हमारी अन्य मांगों पर ध्यान दिया जाए। शंभू बॉर्डर पर बनाई गई दीवार पर भी चर्चा होनी चाहिए, क्योंकि इसने पंजाब-हरियाणा की आर्थिकता को नुकसान पहुंचाया है।

    दूसरी ओर पंजाब-हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर एक साल से चल रहे आंदोलन में एसकेएम शामिल होगा या नहीं, इस पर अभी तक किसानों की सहमति नहीं बन पाई है। हालांकि चंडीगढ़ में केंद्र सरकार के साथ एक साल में 6 दौर की बातचीत हो चुकी है। 19 मार्च को चंडीगढ़ में फिर से बैठक तय है। वहीं, खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की भूख हड़ताल 105वें दिन में प्रवेश कर गई है। वहीं, किसानों ने फैसला लिया है कि केंद्र सरकार के साथ होने वाली बैठक में दोनों मंचों के नेता हिस्सा लेंगे।

  • Champions Trophy : रिकॉर्ड साझेदारी और मजबूत Middle Order बना India की जीत का कारण, जानें पूरी खबर

    Champions Trophy : रिकॉर्ड साझेदारी और मजबूत Middle Order बना India की जीत का कारण, जानें पूरी खबर

    स्पोर्ट्सः भारत ने आखिरकार 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत ही लिया। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत की पीछे टीम इंडिया के 3 बड़े कारण रहे।

    न्यूजीलैंड को 252 पर समेटना
    न्यूजीलैंड ने अच्छी शुरुआत की थी। विल यंग और रचिन रविंद्र ने पहले विकेट के लिए 57 रन तेजी से बनाए। लेकिन वरुण चक्रवर्ती द्वारा पहले विकेट लेने के बाद कुलदीप यादव ने रचिन रवींद्र (37) और केन विलियमसन (11) को जल्दी आउट कर कीवी टीम पर दबाव बना दिया। भारतीय स्पिनर्स के शानदार प्रदर्शन के कारण टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 252 पर रोक दिया।

    भारत की रिकॉर्ड साझेदारी
    252 का पीछा करते रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने रिकॉर्ड साझेदारी की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 105 रन जोड़े। ये चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास के फाइनल में पहले विकेट के लिए खेली गई तीसरी शतकीय साझेदारी हैय़ इसके सहारे टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए काफी हद तक अपने मिडिल आर्डर बल्लेबाजों पर दबाव को कम किया।

    भारत का मजबूत मिडिल आर्डर
    रोहित-शुभमन द्वारा अच्छी साझेदारी के बावजूद भारत 3 विकेट खोने के बाद दबाव में आ गई थी। लेकिन मिडिल आर्डर में हर मैच में अच्छी पारी खेल रहे श्रेयस अय्यर ने महत्वपूर्ण 48 रन बनाए। उनके साथ अक्षर पटेल ने 29 रनों की छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारी खेली। हार्दिक पांड्या ने भी 18 गेंदों में 18 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत के करीब लेकर गए। केएल राहुल ने नाबाद 34 रनों की पारी खेली।