Blog

  • Punjab News: कुख्यात अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया शहनाज सिंह गिरफ्तार

    Punjab News: कुख्यात अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया शहनाज सिंह गिरफ्तार

    तरनतारन: पंजाब सरकार और पुलिस द्वारा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्ती से एक्शन लिया जा रहा है। इसी के चलते पुलिस ने कुख्यात अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया शहनाज सिंह को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा हैकि शहनाज सिंह की तलाश एफबीआई को काफी समय से थी। गिरफ्तार शहनाज को शॉन भिंडर के नाम से भी जाना जाता है, वह कोलंबिया से अमेरिका और कनाडा में कोकीन की तस्करी करने वाले वैश्विक नशीले पदार्थ सिंडिकेट का एक प्रमुख था।

    यह गिरफ्तारी 26 फरवरी, 2025 को अमेरिका में शहनाज सिंह के 4 सहयोगियों की गिरफ्तारी के बाद हुई है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में अमृतपाल सिंह उर्फ ​​बल, अमृतपाल सिंह उर्फ ​​चीमा, तकदीर सिंह उर्फ ​​रोमी, सरबजीत सिंह उर्फ ​​सबी और फर्नांडो वल्लाडारेस उर्फ ​​फ्रेंको शामिल हैं। डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने एक्स हैंडल के जरिए यह जानकारी दी।

    उनकी गिरफ्तारी के दौरान, अमेरिकी अधिकारियों ने उनके आवासों और वाहनों से 391 किलो मेथमफेटामाइन, 109 किलोग्राम कोकीन और 4 आग्नेयास्त्र जब्त किए। अमेरिका में कार्रवाई के बाद शहनाज सिंह भारत भाग गया, जहां पंजाब पुलिस ने उसे ट्रैक किया और सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। यह ऑपरेशन पंजाब पुलिस की ड्रग तस्करी और संगठित अपराध से निपटने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

     

     

  • Punjab News: 2 महिला तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 महिला तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो

    बरनाला : पंजाब सरकार द्वारा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्ती से कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से कई तस्करों के घरों पर कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं आज बरनाला में महिला नशा तस्करों के घरों पर सरकार का बुलडोजर चला।

    मिली जानकारी के अनुसार 2 महिला तस्करों की अवैध संपत्ति पर यह कार्रवाई की गई है, जहां आज सुबह-सुबह एक बिल्डिंग को बुलडोजर से घर को गिरा दिया गया। बताया जा रहा है कि यह संपत्ति 2 महिला तस्करों की थी, जिसे उन्होंने अवैध तरीके से ड्रग मनी से बनाया था। इन दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत 16 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

  • 8 पन्नों का suicide नोट लिख 26 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, जानें मामला

    8 पन्नों का suicide नोट लिख 26 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, जानें मामला

    भागलपुरः 26 वर्षीय एक युवक ने 8 पन्नों का सुसाइड नोट लिख आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है। मामला बबरगंज थाना क्षेत्र के मोदीनगर इलाके का है। दीपक ने सुसाइड नोट में पत्नी, सास और साले को जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में पत्नी समेत ससुराल के चार लोगों का जिक्र है। जिन पर प्रताड़ित करने का आरोप है। दीपक ने लिखा कि पत्नी ने पिछले 9 महीने से मेरा नंबर ब्लॉक करके रखा है। मेरी उससे बात नहीं होती है। लोग मुझ पर हंसते हैं। ससुराल वालो ने स्थानीय पुलिस के जरिए नोटिस भेज कर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जिससे में काफी परेशान हूं।

    2020 में दीपक की शादी झारखंड के साहिबगंज जिले में हुई थी। शादी के तीन साल बाद पत्नी छोड़कर चली गई थी। जिसके बाद से दीपक डिप्रेशन में था। सुसराल वालों ने दारू पीकर गाली-गलौज का आरोप लगाया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  • Punjab News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दाैरे से पहले University की दीवार पर लिखे खालिस्तानी नारे

    Punjab News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दाैरे से पहले University की दीवार पर लिखे खालिस्तानी नारे

    बठिंडाः जिले में पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पंजाब दौरे पर कल आ रही हैं। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रपति के दौरे से पहले आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की सोशल मीडिया पर वीडियों वायरल हो रही है। जिसमें पन्नू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर दावा किया कि उनके साथियों द्वारा केंद्रीय यूनिवर्सिटी की दीवार पर पोस्टर लगाकर नारे लिखे गए हैं। दरअसल, राष्ट्रपति मुर्मू मंगलवार को केंद्रीय यूनिवर्सिटी व एम्स के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगी।

    लेकिन राष्ट्रपति के पंजाब दौरे से एक दिन पहले सोमवार सुबह खालिस्तानी समर्थकों ने केंद्रीय यूनिवर्सिटी की दीवार पर खालिस्तानी नारे लिख दिए और एक बैनर भी लगा दिया। जैसे ही पुलिस प्रशासन को इस बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत दीवार पर सफेद रंग करवा दिया। इस बारे में किसी भी पुलिस अधिकारी ने कोई पुष्टि नहीं की। सोशल मीडिया पर डाले वीडियो में पन्नू कह रहा है कि राष्ट्रपति के आने से पहले केंद्रीय यूनिवर्सिटी की दीवार पर उनके साथियों द्वारा पोस्टर लगाया गया और नारे लिखे गए।

    इस बारे में एसएसपी अमनीत कोंडल का कहना है कि पुलिस को कुछ भी बरामद नहीं हु़आ है लेकिन पुलिस जांच कर रही है। केंद्रीय यूनिवर्सिटी में राष्ट्रपति के दौरे पर आने से पहले वीवीआईपी लोगों के आने को लेकर पूरा ट्रैफिक रूट भी प्लान किया गया है। इसके अलावा उक्त एरिया के इर्द गिर्द भारी पुलिस बल तैनात है। लेकिन उसके बावजूद खालिस्तानी समर्थक अपने मकसद में कामयाब हो गए और फरार हो गए।

  • बैंक मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पत्नी के नाम छोड़ा सुसाइड नोट

    बैंक मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पत्नी के नाम छोड़ा सुसाइड नोट

    जूनागढ़ः गुजरात के जूनागढ़ में सहकारी और ग्रामीण कृषि बैंक के 52 वर्षीय मैनेजर कनुभाई ने अपने कमरे में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच शुरू की, जहां उन्हें कनुभाई का एक सुसाइड नोट मिला, जो उनकी पत्नी और बेटे के नाम लिखा था। नोट में उन्होंने लिखा, “मुझे रुद्र की बहुत याद आ रही है और उसके बगैर रह नहीं सकता, इसलिए मौत को गले लगा रहा हूं।”

    पुलिस के अनुसार, कनुभाई पिछले 20 साल से बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे और तमाम जिलों में उनके तबादले हुए थे। वर्तमान में वे जूनागढ़ में तैनात थे और बैंक के गेस्ट हाउस में रह रहे थे। सोमवार को उन्होंने इसी गेस्ट हाउस में पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। पुलिस ने इसे आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट में कनुभाई ने लिखा, “मैं मौत को गले लगा रहा हूं। जब मैं सीढ़ियों से गिर गया, तो मुझे अपना रुद्र बहुत याद आया। इसलिए अब मैं रह नहीं सकता।

    तुम और तेरी मम्मी शांति से रहना, कोई चिंता मत करना। मैं रुद्र के बगैर रह नहीं सकता।” परिवार के मुताबिक, कनुभाई के दो बेटे थे, जिनमें से छोटे बेटे रुद्र ने डेढ़ साल पहले पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। उस समय कनुभाई ने बेटे को किसी बात के लिए टोका था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। रुद्र की मौत के बाद से कनुभाई तनाव में थे और अंततः उसी दुख में उन्होंने भी अपनी जान दे दी। पुलिस और परिवार के बयानों से पता चला कि कनुभाई अपने बेटे की मौत से उबर नहीं पाए थे। इस घटना ने उनके परिवार और सहकर्मियों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

  • Punjab News: इलाके में शव मिलने से लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    Punjab News: इलाके में शव मिलने से लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    लुधियानाः थाना मोती नगर के अधीन आते ट्रांसपोर्ट नगर में नौजवान का शव बरामद हुआ है। इस घटना को लेकर इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इलाका निवासियों सूचना पीसीआर पुलिस को दे दी गई है। लोगों का कहना है कि शव के चेहरे की हालत काफी खराब है, जिसके चलते चेहरा पहचाना नहीं जा रहा। मृतक की उम्र 25 से 30 साल के पास लग रही है। वहीं जांच अधिकारी ने कहा कि उन्हें कंट्रोल रूम से शव की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया गया। मृतक से कोई पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जा रहा है। वहीं नौजवान के चेहरे पर निशान को लेकर पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो सकेगा। हालांकि लोगों द्वारा नौजवान की हत्या की आंशका जताई जा रही है।
  • Elon Musk की Ukraine को internet बंद करने की धमकी

    Elon Musk की Ukraine को internet बंद करने की धमकी

    वाशिंगटनः टेस्ला और स्टारलिंक के CEO एलन मस्क ने यूक्रेन को इंटरनेट बंद करने की धमकी दी है। मस्क ने कहा कि अगर उन्होंने यूक्रेन में अपना स्टारलिंक सिस्टम बंद कर दिया तो यूक्रेन की डिफेंस लाइन ढह जाएगी। मस्क का स्टारलिंक इंटरनेट सिस्टम, यूक्रेन को मिलिट्री कम्युनिकेशन (सैन्य संचार) बनाए रखने में मददगार रहा है। मस्क ने X पर पोस्ट कर लिखा कि स्टारलिंक सिस्टम यूक्रेनी सेना की रीढ़ है। मैं जंग और कत्लेआम से परेशान हूं, जिसे यूक्रेन आखिरकार इसे हार जाएगा।

    दरअसल, मस्क की यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब रूस-यूक्रेन युद्ध लगातार जारी है और दोनों देशों के बीच संघर्ष तेज हो चुका है। मस्क का यह बयान पश्चिमी देशों और यूक्रेन सरकार के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि स्टारलिंक सिस्टम युद्ध के मैदान में सैन्य संचार का प्रमुख स्तंभ बन चुकी है।

  • Punjab News: इलाके में नौजवान का शव बरामद, चेहरे पर चोट के निशान

    Punjab News: इलाके में नौजवान का शव बरामद, चेहरे पर चोट के निशान

    तरनतारनः कसबा हरीके पतन के अधीन आते गांव बूह हवेलियों के पास एक नौजवान की लाश मिली है। मिली जानकारी के अनुसार, हरीके खालड़ा रोड से गांव बूह हवेलियों की ओर जाने वाली सड़क पर राहगीर ने एक नौजवान की लाश पड़ी देखी, जिसके शरीर पर चोट के निशान हैं।

    जिसके बाद उसने गांव वालों को बताया और उसके बाद हरीके पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना हरीके पतन के एसएचओ रंजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। एसएचओ रंजीत सिंह ने बताया कि मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

  • Container से टकराई Car, Businessman समेत 5 की मौत

    Container से टकराई Car, Businessman समेत 5 की मौत

    उतर प्रदेशः भीषण सड़क हादसे में बिजनेसमैन समेत कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई। 3 गंभीर हैं। हादसा यूपी के बस्ती जिले में हुआ, जहां उनकी कार कंटेनर के साथ टकरा गई। कार सवार गुजरात से होली मनाने अपने घर गोरखपुर आ रहे थे। हादसा रविवार सुबह 7 बजे नगर थाना इलाके में हुआ। हाईवे पर अचानक कंटेनर ने लेन बदल दी। डिवाइडर न होने की वजह से सामने से आ रही कार टकरा गई।

    भिड़ंत इतनी भीषण थी कि कार सवार 8 में से 5 की मौके पर मौत हो गई। एसयूवी गाड़ी हेक्सा का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया और शव सीट से चिपक गए। टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन,गाड़ी इस तरह से पिचक गई थी, वह बाहर नहीं निकाल पाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने रॉड से गाड़ी तोड़कर किसी तरह से घायल और शवों को बाहर निकाला। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

    पुलिस ने बताया कि कार गुजरात के नंबर पर रजिस्टर्ड है। मालिक प्रेमचंद्र पासवान खुद कार चला रहे थे। वह गोरखपुर के खोराबार थाना के तरकुलही जसोपुर गांव के रहने वाले थे। गुजरात के गांधीनगर में विशाल फैब्रिकेशन के नाम से उनकी कंपनी है। कंपनी में ज्यादातर कर्मचारी गोरखपुर के ही काम करते थे। होली मनाने के लिए वह कार से कर्मचारियों को लेकर गांधीनगर से आ रहे थे।

  • Punjab News: इंसानियत शर्मसार ! भांजे ने किया मामे का कत्ल, चौकाने वाला खुलासा

    Punjab News: इंसानियत शर्मसार ! भांजे ने किया मामे का कत्ल, चौकाने वाला खुलासा

    लुधियानाः रायकोट के गांव सिलोआणी में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां भांजे ने मामा के सिर में लाठी से हमला करके मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के अनुसार प्रेम विवाह से मना करने के विरोध में देर रात भांजे ने मामे का कत्ल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। रायकोट सदर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है जबकि घटना में 3 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

    जानकारी के अनुसार, गांव सिलोआणी के किसान जसविंदर सिंह ने अपनी जमीन गांव के ही अमरजीत सिंह को ठेके पर दी हुई है। इसी जमीन में लगी पानी की मोटर के कोठे में बैठ कर कई मजदूर शराब पी रहे थे। इनमे से कई बाहरी राज्य के मजदूर परिवार पिछले 25-30 साल से इसी गांव में रह रहे हैं। शराब पीने के दौरान बुजुर्ग बोदल प्रकाश और उसके भांजे जसबीर पुत्र गुड्डू में बहस शुरू हो गई। जसबीर रिश्तेदारी में किसी लड़की से प्रेम विवाह करना चाहता है और बोदल इसका विरोध कर रहा था।

    इसी बात को लेकर शुरू हुई बहस ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। जसबीर ने अपने मामा बोदल प्रकाश के सिर पर लाठी से कई वार कर दिए। बोदल प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। कत्ल के बाद जसबीर फरार हो गया जबकि अन्य मजदूर वहीं रहे। उन्होंने गांव वासियों को घटना की जानकारी दी जिसके बाद पंचायत ने पुलिस को बुला लिया। थाना सदर के प्रभारी कुलविंदर सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी जसबीर फरार हो गया है। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। जसबीर समेत कुल 4 के खिलाफ कत्ल की धारा में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।