Blog

  • Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, लोगों में दहशत का माहौल

    Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, लोगों में दहशत का माहौल

    अमृतसरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला पुलिस थाना सुलतानविंड के इलाके कोट मित्त सिंह से सामने आया है, जहां कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चलाई गोलियां चलाई गई। गोलियां चलने से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

    घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं घटना के संबंध में थाना सुलतानविंड के ड्यूटी अधिकारी एएएआई विक्रमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा इलाके में लगे कैमरों की जांच की जा रही है और गोलियां चलाने वाले व्यक्तियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। हालांकि गोली लगने से कोई घायल नहीं हुआ है।

  • Congress के पूर्व CM के बेटे के ठिकानों पर ED की रेड

    Congress के पूर्व CM के बेटे के ठिकानों पर ED की रेड

    नई दिल्लीः छत्तीसगढ़ के ईडी की टीम ने आज सोमवार की तड़के भिलाई स्थित भूपेश बघेल के निवास और चैतन्य बघेल के घर पर छापेमारी की है। इसके अलावा टीम अन्य कई स्थानों पर कार्रवाई कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल ने ईडी की कार्रवाई को लेकर कहा कि सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया तो आज ईडी के मेहमानों ने पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज सुबह प्रवेश किया है।

    अगर इस षड्यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे के घर पर चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी कर रही है। ईडी कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छत्तीसगढ़ में 14 स्थानों पर छापेमारी कर रहा है। बता दें कि इस मामले में ईडी पहले भी कई बड़े एक्शन ले चुकी है।

    इससे पहले जांच एजेंसी ने मई 2024 में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और रायपुर के मेयर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर समेत कई आरोपियों की लगभग 18 चल और 161 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया था, जिसकी कीमत 205.49 करोड़ रुपये थी। ईडी ने जो संपत्तियां कुर्क की थी, उसमें पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा की 14 संपत्ति शामिल थी, जिनकी कीमत 15.82 करोड़ रुपये थी। वहीं, 115 संपत्तियां अनवर ढेबर की थीं, जिसकी कीमत 116.16 करोड़ थी। इसके साथ ही विकास अग्रवाल की भी 3 संपत्तियां कुर्क की गई थीं, जिसकी कीमत 1.54 करोड़ थी। 33 प्रॉपर्टी अरविंद सिंह की थीं, जिसकी कीमत 12.99 करोड़ थी। अरुण पति त्रिपाठी की 1.35 करोड़ रुपये की एक संपत्ति को जब्त किया गया था।

  • मुंडन के लिए जा रहे वाहन की ट्रक से टक्कर, 7 की मौत, कई घायल

    मुंडन के लिए जा रहे वाहन की ट्रक से टक्कर, 7 की मौत, कई घायल

    सीधीः मध्यप्रदेश के सीधी में मुंडन कार्यक्रम के लिए मैहर मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरे वाहन की बल्कर से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। इन घायलों में 9 लोग गंभीप रूप से घायल बताए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं के वाहन में 22 लोग सवार थे। इस घटना में गंभीर रूप से घायल 9 लोगों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में रेफर किया गया है। जबकि पांच लोगों का इलाज सीधी के जिला अस्पताल में चल रहा है।

    यह घटना बहरी मार्ग के उपनी गांव के समीप हुई थी। हादसा इतना भयानक था कि चींख-पुकार मच गई। सूचना लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने घायलों को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचवाया। जहां सभी का इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि सीधी जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां श्रद्धालुओं का वाहन, ट्रक से भिड़ गया।

    जिससे 7 लोगों की मौत हो गई। वाहन और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत हुई है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। अब तक जांच में सामने आया है कि वाहन में सवार लोग मैहर माता का दर्शन करने जा रहे थे। जहां बच्चे का मुंडन भी होना था। फिलहाल हादसे के वजहों की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Stock Market: Sensex में 200 अंक की तेजी, Banking और Metal शेयर्स में बढ़त

    Stock Market: Sensex में 200 अंक की तेजी, Banking और Metal शेयर्स में बढ़त

    बिजनेसः शेयर बाजार में आज सपाट ओपनिंग देखने को मिली है। सेंसेक्स 142 अंकों की तेजी के साथ 74,474 पर खुला है। जिसमें अभी 200 अंक से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है। वहीं निफ्टी मेें 100 अंक की तेजी के साथ वह 22,651 पर कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी में हलकी तेजी देखने रही। बैंक निफ्टी 80 अंक तेजी के साथ 48,550 पर कारोबार कर रहा है। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी ऑटो, आईटी और FMCG इंडेक्स में बिकवाली देखी जा रही है। वहीं निफ्टी मेटल, फार्मा और रियल्टी सेक्टर के इंडेक्स में शानदार तेजी देखने को मिल रही है।

    पिछले हफ्ते आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में शुरुआती गिरावट के बाद शानदार रिकवरी देखने को मिली। डाओ जोंस 625 अंक की गिरावट से उबरकर 225 अंक ऊपर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक भी 5 महीने के निचले स्तर से उबरकर 125 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ।

  • Jalandhar News: रूस में फंसे लोगों का मामलाः पारिवारिक सदस्य आज भारतीय और विदेशी एंबेसी के अधिकारियों से करेंगे मुलाकात

    Jalandhar News: रूस में फंसे लोगों का मामलाः पारिवारिक सदस्य आज भारतीय और विदेशी एंबेसी के अधिकारियों से करेंगे मुलाकात

    जालंधर, ENS: रशिया और यूक्रेन की जंग के दौरान रूसी आर्मी में भर्ती हुए ओर लापता हुए लोगों के पारिवारिक सदस्य उनकी तलाश में जल्द रशिया रवाना होंगे। वहीं आज पारिवारिक सदस्य दिल्ली में भारतीय ओर रशिया एंबेसी में अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। दरअसल, मुलाकात के जरिए वीजा जल्द मिलने की गुहार लगाई जाएगी। रशिया में उनके रहन-सहन से लेकर हर संभव मदद के बारे में बात होगी, ताकि रशिया में परिजनों का पता लगाने में परेशानी का सामना ना करना पड़े।

    इसी के चलते कस्बा गोराया के जगदीप कुमार ने फोन पर जानकारी देते कहा कि उनका भाई मनदीप कुमार जो पिछले साल से वहां रूसी आर्मी में भर्ती हुए था उसका अभी तक कोई पता नहीं है। वह आज कुछ पारिवारिक सदस्यों के साथ भारतीय ओर रशिया एंबेसी में जाएंगे और अधिकारियों से बातचीत करेंगे।जगदीप कुमार का कहना है कि आज दिल्ली में उनकी अपॉइंटमेंट है और रशिया जाने के लिए वीजा जल्द मिल पाए। इसलिए वह आज दोनों देशों की एंबेसी में अधिकारियों से मुलाकात कर बातचीत करेंगे और रशिया में पहुंचने पर उनकी आर्थिक ओर हर संभव तरह से मदद की बात करेंगे।

    जगदीप ने कहा कि वीजा मिलने में उनको समय लग रहा है और आज वह दोनों देशों की एंबेसी के अधिकारियों से वीजा जल्द उपलब्ध करवाने को लेकर बात करेंगे। उन्होंने कहा कि रशिया जाने के लिए उनकी पूरी तैयारी हो गई है और संत बलबीर सिंह सींचेवाल उनके एयर टिकट उपलब्ध करवा रहे है। कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने कुछ दिनों पहले उनकी आर्थिक मदद करते हुए 50 हजार रुपए दिए थे। वह दिल्ली से आकर जालंधर के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी से मुलाकात कर उनसे मदद करने बात करेंगे।

  • Jalandhar News: टूरिस्ट बस और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर में 2 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: टूरिस्ट बस और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर में 2 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: काला बकरा के पास भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार जम्मू जा रही टूरिस्ट बस की ईंट से भरी ट्रैक्टर ट्राली के साथ टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि घटना में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि घटना में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान जम्मू के रियासी निवासी सुखवंत सिंह और दिल्ली के उत्तम नगर निवासी कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    बताया जा रहा है कि बस दिल्ली से जम्मू की तरफ जा रही थी। दूसरी पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक अशोक बस सर्विस की बस यात्रियों को लेकर दिल्ली से जम्मू कश्मीर जा रही थी। अलसुबह जालंधर के भोगपुर में काला बकरा इलाके में बस आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई और टैक्टर ट्रॉली पलट गई। इसके बाद बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। इसके बाद थाना भोगपुर पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

    घटना में बस के ड्राइवर सुखविंदर और यात्री कुलदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि गुरबदन सिंह, सुनील और करीब 11 यात्री घायल हो गए। इनमें 6 लोगों को जोहल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हाईवे से साइड में किया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिए। फिलहाल हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच के बाद पुलिस मामले में उचित कार्रवाई करेगी।

  • आज क राशिफल 10 मार्च, 2025

    आज क राशिफल 10 मार्च, 2025

    आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि एकादशी और सोमवार का दिन है। एकादशी तिथि आज सुबह 7 बजकर 45 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। आज दोपहर 1 बजकर 57 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 52 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। आज आमलकी एकादशी है, जिसे रंगभरी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। रंगभरी एकादशी के दिन काशी में भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना होती है। साथ ही आज गोविंद द्वादशी का व्रत भी किया जाएगा।

    मेष राशि:आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। हार्डवेयर का कारोबार कर रहे लोगों को आज अच्छा लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहने वाला है। आज विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में रुचि लेंगे। आज दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। ट्रांसफर में आ रही दिक्कतें आज खत्म होंगी, ट्रांसफर आपकी मनपसंद जगह पर हो सकता है। आज किसी जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का पद और सम्मान बढ़ेगा। लवमेट आज किसी नई जगह घूमने का प्लान बना सकते हैं।

    वृष राशि:आज का दिन आपको कारोबार में लाभ दिलाने वाला है। आज आपको किसी ख़ास रिश्तेदार से मिलने का मौका मिलेगा। C-TET की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी मेहनत जारी रखने की जरूरत है, सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। ग्रोसरी का कारोबार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी से चल रही अनबन आज खत्म होगी, जिससे घर में शांति का माहौल बना रहेगा। आज शिक्षक किसी जरूरी टॉपिक के बारे में छात्रों को बताएंगे। कई दिनों से स्वास्थ्य से परेशान लोगों को आज काफी हद तक राहत मिलेगी।

    मिथुन राशि:आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपको किसी प्रकार का शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर में उत्साह का माहौल रहेगा। आज ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी, आपका मन प्रसन्न रहेगा। मोबाइल एक्सेसरीज का कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ होने वाला है। आज अपने परिवार के प्रति विनम्र रहने की आवश्यकता है। लवमेट आज अपने रिश्ते की बात घरवालों से करेंगे, घरवाले आपके प्रस्ताव पर सोच-विचार करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य फिट एंड फाइन रहने वाला है।

    कर्क राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको बाहर के मसालेदार खाने से परहेज करने की जरूरत है, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज ऑफिस में अपना पूरा फोकस काम पर रखें। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज माता-पिता को स्पेशल फील कराएंगे, उनकी पसंद का गिफ्ट उन्हें दे सकते हैं। आज लवमेट डिनर पर जा सकते हैं। दांपत्य रिश्ते में हो रही छोटी मोटी नोक-झोंक समाप्त होगी, जिससे आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। रेस्टोरेंट का कारोबार शुरू करने का विचार बना रहे लोगों को किसी बड़े की सलाह लेनी चाहिए। आज विद्यार्थी वर्ग किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल रहेंगे। आज ऑफिस के किसी टारगेट को अचीव करेंगे। आज आप फ्रेंड्स के साथ पिकनिक स्पॉट पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपके दांपत्य रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। आज आपका स्वास्थ्य तरो ताजा रहने वाला है। ग्राफ़िक डिजाइनर्स को जॉब के ऑफर आएंगे। आज अपने काम को समय से पूरा कर लेंगे।

    कन्या राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। शिक्षकों के ट्रांसफर में आ रही परेशानी आज खत्म होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आप चुस्त दुरुस्त बने रहेंगे। साइबर कैफ़े का कारोबार कर रहे लोगों को आज अच्छा लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी मेहनत जारी रखने की आवश्यकता है। लवमेट आज आपके लिए कुछ स्पेशल करेंगे। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से होगी, जिससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। प्रेस में काम कर रहे लोगों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा।

    तुला राशि:आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। बैंक से लोन लेने में आ रही परेशानी आज खत्म होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को आज सम्मानित किया जायेगा। कॉस्मेटिक का कारोबार कर रहे लोगों का आज ज्यादा से ज्यादा प्रोडक्ट सेल होगा। आज अपने जीवनसाथी की पसंद का पकवान बनायेंगी, उन्हें बेहद खुशी होगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आज परिवार के साथ कहीं घूमने जायेंगे। BBA स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। थोड़ी और मेहनत से सफलता जरुर मिलेगी।

    वृश्चिक राशि:आज आपका दिन नए व्यापार को शुरू करने के लिए बढ़िया रहेगा। आज ऑफिस से जरूरी कॉल आ सकती है, आज आपको मीटिंग अटेंड करनी पड़ सकती है। दांपत्य रिश्ते में हो रही अनबन आज खत्म होगी, जीवनसाथी के साथ दिन मनोरंजन से भरा रहेगा। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। आज अपने घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत का ध्यान दें और समय पर दवाइयां दें। लवमेट को आज घूमने जाने का मौका मिलेगा। ट्रांसपोर्ट का काम कर रहे लोगों को आज अच्छा धन लाभ होने वाला है।

    धनु राशि:आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप वाहन खरीदने का विचार परिवार के साथ कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के लिए आपको और मेहनत की आवश्यकता है, सफलता जरुर मिलेगी। आज आपका स्वास्थ्य रोज की अपेक्षा बेहतर रहेगा। नेगेटिव थिंकिंग रखने वाले लोगों से आज आपको दूरी बना कर रखनी चाहिए। आज आप परिवार के किसी बड़े का आशीर्वाद पाएंगे, आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा।

    मकर राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको कार्य क्षेत्र में अपने विरोधियों से सतर्क रहने की जरुरत है। लवमेट को आज काफी देर तक फोन पर बात करने का अवसर मिलेगा। आज वकील वर्ग को किसी केस में जीत हासिल होगी। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी पढ़ाई को गति देने की आवश्यकता है। क्रॉकरी का कारोबार कर रहे लोगों को बिजनेस में आज अच्छा लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

    कुंभ राशि:आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या से काफी राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ कई दिनों से चल रही गलतफहमियां आज दूर होंगी, जिससे आपका रिश्ता और मजबूत बनेगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन उर्जा से भरपूर रहने वाला है। आज आपके पिता किसी जरूरी बात पर आपकी सलाह लेंगे। विद्यार्थियों को आज किसी टॉपिक को समझने में परेशानी आ सकती है। ड्राईफ्रूट्स का कारोबार कर रहे लोगों को कारोबार में अच्छा प्रॉफिट होगा। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

    मीन राशि:आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द की वृद्धि होगी। आज किसी पर अधिक भरोसा करने से पहले उसे अच्छे से जान लें। विद्यार्थियों को अपने करियर का चुनाव करने का सही समय है। ऑनलाइन बिजनेस कर रहे लोगों को आज बड़ा ऑर्डर मिलने के योग है। इस राशि के लोगों को आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज बच्चों को किसी कार्य में अपनी माँ का सहयोग प्राप्त होगा। लवमेट आज डिनर पर जाने का मौका पाएंगे।

  • 12 साल बाद रचा इतिहास, INDIA बना Champion

    12 साल बाद रचा इतिहास, INDIA बना Champion

    नई दिल्ली: भारत ने 12 साल बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया। रोहित शर्मा की कप्तानी में यह भारत की पहली चैंपियंस ट्रॉफी जीत है, जबकि रोहित और विराट का यह चौथा आईसीसी खिताब बना। इसके साथ ही भारत अब सबसे ज्यादा बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाला देश बन गया है। भारत ने लगातार दूसरा आईसीसी टूर्नामेंट भी अपने नाम किया, क्योंकि पिछले साल रोहित की कप्तानी में ही टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीता था।

    दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा ने 76 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जबकि श्रेयस अय्यर ने अहम 48 रन जोड़े। अक्षर पटेल की तेजतर्रार बल्लेबाजी और कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारत ने एक बार फिर विश्व क्रिकेट में अपनी बादशाहत कायम रखी है।

  • Punjab News: Scorpio और Tractor-Trolley में हुई भिड़ंत, 6 घायल, देखे वीडियो

    Punjab News: Scorpio और Tractor-Trolley में हुई भिड़ंत, 6 घायल, देखे वीडियो

    बठिंडा: मानसा रोड पर कोट फता के नजदीक Scorpio और Tractor-Tralley के भिड़ने की खबर है। जानकरी के मुताबिक हादसा इतना भयानक था कि दोनों वाहन चकनाचूर हो गए। इस हादसे मे कोई जनि नुकसान तो नहीं हुआ। लेकिन गाड़ी मे सवार 6 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार Scorpio गाड़ी जा रही थी। इस दौरान चालक ने ट्रैक्टर- ट्रॉली को मोड़ दिया। जिस कारण गाड़ी ट्रैक्टर से भीड़ गई। जिसके बाद ट्रॉली का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

  • केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी संस्थान सिपेट बद्दी में प्रवेश प्रारंभ

    केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी संस्थान सिपेट बद्दी में प्रवेश प्रारंभ

    बद्दी/ सचिन बैंसल: केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिक संस्थान की स्थापना वर्ष 1968 में भारत सरकार द्वारा सयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की मदद से चेन्नई में की गई। वर्तमान समय में यह भारत सरकार के उर्वरक मंत्रालय के अधीन एक प्रमुख राष्ट्रीय संस्थान है। इसका मुख्यालय गिण्डी, चेन्नई में है। इसका प्राथमिक उद्देश्य शिक्षा एवं अनुसंधान के संयुक्त प्रयासों द्वारा देश में प्लास्टिक उद्योग के विकास में योगदान करना है। ऐसा ही सिपेट का संस्थान बददी  में है।

    सिपेट बददी  द्वारा प्लास्टिक इंडस्ट्री के लिए डिप्लोमा इंजीनियर्स हेतु कोर्स करवाए जाते हैं। यह कोर्स अधिकतर प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर आधारित हैं एवं इन कोर्सों की इंडस्ट्री में बेहद अधिक मांग है। इस तीन वर्षीय कोर्स में 2.5 वर्ष और 2 वर्ष  पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स में 1.5 वर्ष उपरांत ही स्टूडेंट्स को वेतन मिलना प्रारंभ हो जाता है तथा सबसे महत्वपूर्ण है कि जो स्टूडेंट्स पढ़ने में कमजोर होते हैं वो भी प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर ध्यान देकर अच्छा वेतन प्राप्त कर सकते हैं।

    उपरोक्त वर्णित पाठ्यक्रम में प्रवेश की योग्यता दसवीं पास अथवा दसवीं अध्यनरत रखी गयी है एवं पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए उम्र की पाबंदी को समाप्त कर दिया गया है। भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय की अग्रणी संस्थान केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिक संस्थान (सिपेट), बद्दी द्वारा प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में तीन वर्षीय पाठ्यक्रम क्रमशः”डिप्लोमा इन प्लास्टिकटेक्नोलॉजी (डीपीटी) एवं “डिप्लोमा इनप्लास्टिक मोल्ड टोक्नोलॉजी (डीपीएमटी) और  दो वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन प्लास्टिक प्रोसेसिंग एंड टेस्टिंग ( पिजिडी-पिपीटी) “आदि करवाए जाते हैं।

    वर्ष 2025 में प्रवेश लेने हेतु सिपेट की वेबसाइट www.cipet.gov.in पर ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण संबंधी प्रक्रिया 07.02.2025 से आरम्भ हो चुकी है। लेटरल एंट्री के माध्यम से डिप्लोमा पाठ्यक्रम के सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिए बायोलॉजी / गणित विषय के साथ 12वीं पास अथवा मैकेनिकल / प्लास्टिक / फिटर / पॉलीमर एवं समकक्ष विषय के साथ आईटीआई किये हुए विद्यार्थियों के लिए भी अपार संभावनाएं है अर्थात् बायोलॉजी / गणित विषय के साथ 12वीं पास अथवा मैकेनिकल / प्लास्टिक / फिटर / पॉलीमर एवं समकक्ष विषय के छात्र लेटरल एंट्री के माध्यम से डिप्लोमा पाठ्यक्रम के सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिए योग्य पात्र हैं। वर्ष 2025 में, सिपेट बद्दी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की अंतिम तिथि 29 मई 2025 निर्धारित की गयी है, इसके साथ ही सिपेट के डिप्लोमा पाठ्यक्रम को पूर्ण करने के पश्चात छात्रों को प्लास्टिक एवं प्लास्टिक से सम्बंधित उद्योगों में रोजगार के सुनहरे अवसर प्राप्त होते हैं। अधिक जानकारी हेतु बेबसाइट www.cipet.gov.in देखे।