Blog

  • पंजाब सरकार ने 5 AIG व 6 SSP समेत कई अधिकारियों के किये तबादले, देखें List

    पंजाब सरकार ने 5 AIG व 6 SSP समेत कई अधिकारियों के किये तबादले, देखें List

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा तबादलों का दौर लगातार जारी है। हाल ही मे पुरे जिले मे तहसीलदारो के तबादलों के बाद आज 16 IPS/PPS अधिकारियो के हुए है। जिनमे 5 AIG और 6 SSP के साथ कुछ अधिकारी शामिल है। इन तबादलों मे विजीलेंस विभाग मे बड़े फेरबदल किये गए है।

  • राजपुरा चपलाह व खैरियां सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र करवाया जाएगा: कंवर

    राजपुरा चपलाह व खैरियां सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र करवाया जाएगा: कंवर

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व मंत्री व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विरेन्द्र कंबर ने रविवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की धनेत तथा डीहर पंचायतों में पहुंच कर भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत की तथा केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों के बारे में लोगों को जागरूक किया।इस मौके पर विरेन्द्र कंबर ने डीहर पंचायत के खडोह,डीहर राजपुरा,खैरियां चंबोआ चडोली कोकरा बुहाणा सहित अन्य स्थानों पर पहुंच कर लोगों की जन समस्याएं सुनी तथा संबंधित विभाग से उन समस्याओं का समाधान हल करवाने का आश्वासन दिया।

    बहीं पर कुछ बुजुर्गों का कहना था कि जिस सड़क का बीड़ा आपने उठाया था अभी तक पूर्ण न हो पाया है।चाहे राजपुरा चपलाह सड़क की बात हो चाहे खैरियां सड़क अभी तक अधर में लटकी हुई हैं।बहीं पर विरेन्द्र कंबर ने लोगों को आश्वस्त किया है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान हल करवाया जाएगा।

    इस मौके पर कैप्टन मलकीयत सिंह, पूर्व प्रधान डीहर बलदेव सिंह, वन विभाग से सेवानिवृत्त बीओ तिलक राज शर्मा, सेवानिवृत्त हबलदार जोगिंद्र सिंह, हरदीप सिंह,सतीश ठाकुर, सन्नी शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

  • जिला ऊना के मैहतपुर मे निखिल अधेसिवस लिमिटेड में मनाया गया राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह

    जिला ऊना के मैहतपुर मे निखिल अधेसिवस लिमिटेड में मनाया गया राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह

    ऊना/ सुशील पंडित: निखिल अधेसिवस लिमिटेड मैहतपुर में चार मार्च से दस मार्च तक राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसमें लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करवाया गया। इसके सन्दर्भ में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 9 मार्च को निखिल अधेसिवस के जनरल मैनेजर नरेन्द्र सिंह के द्वारा सुरक्षा मेरेथान का आयोजन किया गया ।

    जिसमें  नरेन्द्र सिंह और फैक्ट्री में काम करने वाले सभी कर्मचारियों के साथ – साथ इंडस्ट्री ऐरीया के सभी  लोग और बच्चों ने दोड़ लगाईं। इसके बारे में जानकारी देते हुए  नरेन्द्र सिंह ने बताया कि किसी भी उद्योगिक क्षैत्र में सुरक्षा कितनी जरूरी है और सब को सुरक्षा उपकरणों के बारे में जानकारी होनी चाहिए और हमेशा सुरक्षा उपकरणों के साथ काम करना चाहिए।इसलिए वह समय-समय पर अपने कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करवाते रहते हैं।

    इस मौके पर  अनिल दत्त, हरप्रीत सिंह, गुरदीप सिंह परमजीत सिंह  फैक्ट्री में काम करने वाले सभी   मजदूर व अन्य कर्मचारी  उपस्थित रहे।

  • Punjab News : पुलिस ने टीम सहित Bus Stand पर दी दबिश, देंखे वीडियो

    Punjab News : पुलिस ने टीम सहित Bus Stand पर दी दबिश, देंखे वीडियो

    संगरुर : पंजाब पुलिस नशे के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। संगरूर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में संगरूर पुलिस ने बस स्टैंड पर यात्रियों के बैग की जांच की। पुलिस ने बस स्टैंड पर पहुंची महिलाओं की भी जांच की। मीडिया से बातचीत करते हुए डीएसपी संगरूर सुखदेव सिंह ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा नशे के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत हमारी ओर से यह चेकिंग की जा रही है।

    उन्होंने नशा तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा कि या तो वह नशा बेचने का काम बंद कर या फिर यह शहर छोड़ दें। उन्होंने कहा कि हम उन्हें इस शहर में ऐसा कोई कारोबार नहीं करने देंगे।

  • Hotel में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां

    Hotel में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां

    नई दिल्ली  : शहर की लजीज होटल की दूसरी मंजिल पर शार्ट सर्किट से आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया है। शहर के बीच स्थित बस स्टैंड के समीप लजीज होटल में गत रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगने के बाद होटल में अफरा-तफरी मच गई थी, जिसके बाद स्थानीय लोग और होटल कर्मचारी डर गए थे।
    सूचना मिलते ही मौके पर तीन दमकल गाड़ियां पहुंच गईं और कड़ी मुशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से किसी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन होटल में रखा समान जलकर राख हो गया। खरगोन शहर के एसडीओपी रोहित और थाना प्रभारी बनवारीलाल मंडलोई मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है, ताकि शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग के कारणों का पता चल सके। एसडीओपी रोहित और थाना प्रभारी बनवारीलाल मंडलोई मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की।
     
  • छात्र संघ ने श्याम लाल कॉलेज के वार्षिक महोत्सव ‘रक्षक 2025’ में प्रस्तुत की हिमाचल प्रदेश की लोकनृत्य ‘नाटी’

    छात्र संघ ने श्याम लाल कॉलेज के वार्षिक महोत्सव ‘रक्षक 2025’ में प्रस्तुत की हिमाचल प्रदेश की लोकनृत्य ‘नाटी’

    ऊना/सुशील पंडित:  दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत पड़ते श्याम लाल कॉलेज के एनसीसी वार्षिक महोत्सव ‘रक्षक 2025’ में दिल्ली हिमाचल छात्र संघ ने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत किया। इस महोत्सव में संघ ने हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध लोकनृत्य ‘नाटी’ प्रस्तुत किया, जिसमें मंडी, कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर, किन्नौर, ऊना , शिमला सहित प्रदेश के विभिन्न इलाकों की लोक संस्कृति को दर्शाया गया। नाटी के माध्यम से छात्र संघ ने राज्य की विविधता एवं कला संस्कृति की सांस्कृतिक धरोहर को मंच पर जीवंत किया।इस प्रस्तुति को देखकर कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथि बेहद प्रसन्न हुए और कलाकारों की सराहना की।

    पुरस्कार वितरण समारोह में दिल्ली हिमाचल छात्र संघ की टीम जिसमें ईशान, आरुषि, साहिल, कृतिका, आयुष, शिखानी , ध्रुव ओर धानवी ठाकुर , को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए श्याम लाल कॉलेज द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के आयोजकों में श्याम लाल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर रवि नारायण कर  और प्रोफेसर नचिकेता सिंह (सांध्य), सहायक एनसीसी अधिकारी कैप्टन (डॉ.) अनिल वर्मा, और डॉ. स्वाति यादव (सीटीओ) शामिल थे।

    इस महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में 5 दिल्ली बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर, 1 दिल्ली गर्ल्स बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर, सूबेदार मेजर 5 दिल्ली बटालियन एनसीसी और 1 दिल्ली गर्ल्स बटालियन एनसीसी, तथा अन्य जूनियर कमिशन अधिकारी उपस्थित रहे।

    इस सफल और शानदार आयोजन ने, ना केवल हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित किया, बल्कि श्याम लाल कॉलेज और एनसीसी के संयुक्त प्रयासों से छात्रों को एक मंच प्रदान किया, जहाँ उन्होंने अपनी कला और संस्कृति को प्रदर्शित किया।

  • Jalandhar News : दमदमी टकसाल के नए जत्थेदार की नियुक्ति पर रोड़े को ऐतराज, देखें वीडियो

    Jalandhar News : दमदमी टकसाल के नए जत्थेदार की नियुक्ति पर रोड़े को ऐतराज, देखें वीडियो

    जालंधर : सिख समुदाय के पूर्व जत्थेदार जसबीर सिंह रोडे ने दमदमी टकसाल केसगढ़ साहिब में नए जत्थेदार की नियुक्ति को लेकर सवाल उठाए हैं। जसबीर सिंह रोडे ने कहा कि किसी निहंग जत्थेबंदी और अन्य सिख जत्थेबंदियों से पूछे बिना नियुक्ति करना पूरी तरह से गलत है। पूर्व जत्थेदार जसबीर सिंह रोडे ने कहा कि सिखों की संस्था शिरोमणि प्रबंधक कमेटी बहुत कुर्बानियों से अस्तित्व में आई है। सुखबीर सिंह बादल को इस्तीफा देने का आदेश दिया गया था और सात सदस्यीय कमेटी के आदेशों का पालन किया जाना चाहिए। लेकिन इस दौरान बादल की ओर से मीडिया में कई गलत बयान दिए गए।

    जसबीर सिंह ने कहा कि दबाव को देखते हुए एसजीपीसी प्रमुख बलजिंदर सिंह धामी ने इस्तीफा दे दिया। हम चाहते हैं कि कमेटी के सदस्यों के बेटे, जिन्होंने दाढ़ी कटवा ली है और शराब का सेवन करते हैं, वे नशे से मुक्त हों और अमृत धारी सिख हों। मैं खुद जत्थेदार था, लेकिन ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। सिंह साहिब हरप्रीत सिंह को उनके पद से हटा दिया गया। जसबीर सिंह ने कहा कि हमने और हमारे समुदाय ने शिरोमणि कमेटी बनाने के लिए अपनी जान कुर्बान की है। इस पर किसी का कोई निजी अधिकार नहीं है। जसबीर सिंह रोडे ने जानकारी देते हुए बताया कि होली मोहल्ला के त्योहार के बाद हम सिख संगठनों की बैठक बुलाएंगे और फिर पंथ की रक्षा के लिए उनसे चर्चा करेंगे।

    केसगढ़ साहिब के नए जत्थेदार की ताजपोशी तय हो गई है। अगर कल ताजपोशी के दौरान कोई घटना होती है तो इसके लिए सुखबीर सिंह बादल और कमेटी के अन्य सदस्य जिम्मेदार होंगे। जसबीर सिंह ने कहा कि अगर जत्थेदार की नियुक्ति करनी होती है तो निहंग संगठनों की राय ली जाती है। उन्होंने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल ऐसा फैसला नहीं ले सकता जो सिख पंथ के खिलाफ हो। ऐसा करने का किसी को अधिकार नहीं है। कल की ताजपोशी के लिए अलग अलग संपदाओं को बुलाया गया है।

  • भूकंप के झटकों से दहली धरती

    भूकंप के झटकों से दहली धरती

    नई दिल्ली : जापान में रविवार को दो बार तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के तेज झटकों की वजह से अफरातफरी मच गई और लोग घरों से निकलकर भागने लगे। भूकंप की तीव्रता दोनों बार पांच से ज्यादा रही, जिसकी वजह से दोनों बार जोरदार झटके लगे। जानकारी के मुताबिक किसी तरह के जानमाल के नुकसान नही हुआ और ना ही सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है, लेकिन लग दहशत में हैं।

    लोगों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। जानकारी के अनुसार गत रात 12 बजकर 24 मिनट पर भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया जो जापान से 19 किलोमीटर (12 मील) दूर पूर्व में आया था, जिसकी तीव्रता 5.7 मापी गई थी। वहीं भूकंप का दूसरा झटका रविवार की सुबह 5 बजकर 12 मिनट महसूस किया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी गई।

  • Punjab News: अवैध हथियारों सहित 2 काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: अवैध हथियारों सहित 2 काबू, देखें वीडियो

    बठिंडा : पुलिस ने अवैध हथियारों सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान खुशवार सिंह पुत्र गुरदेव सिंह और जसप्रीत सिंह पुुत्र जसविंदर सिंह के तौर पर हुई है। जांच अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नाकाबंदी के दौरान गांव जगाराम तीर में शक के आधार पर एक कार को रोका गया और जब कार की तलाशी ली गई तो 2 आरोपियों से अवैध हथियार बरामद किए गए।

    जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों से 32 बोर की दो पिस्तौल, चार मैगजीन और 32 बोर के चार जिंदा राउंड बरामद हुए। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना तलवंडी साबो में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को अदालत में पेश करके एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों से पता लगाया जाएगा कि वह हथियार कहां से लेकर आए थे।

  • Punjab News: चोरों ने Medical Store को बनाया निशाना, नकदी व दवाइयां चोरी, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरों ने Medical Store को बनाया निशाना, नकदी व दवाइयां चोरी, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सदर थाना के अंतर्गत गांव पुरेवाल अरायां से सामने आया है जहां, चोरों ने एक मेडिकल स्टोर को निशाना बनाया और करीब 5,000 रुपये की नकदी और हजारों रुपये की दवाइयां चुराकर ले गए। घटना के बाद दुकान मालिक ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते हुए दुकान मालिक सिकंदर पाल सिंह ने बताया कि वह कमालपुर अफगाना में रहता है और पूरेवाल अरैया में पाल मेडिकल स्टोर के नाम से मेडिकल स्टोर चलाता है। उन्होंने बताया कि वह रोज की तरह रात करीब 8 बजे अपना स्टोर बंद कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह करीब 5 बजे उस गांव के किसी व्यक्ति ने फोन पर बताया कि उसकी दुकान पर चोरी हो गई है और दुकान के शटर खुले हुए हैं। जब वे दुकान पर आया तो देखा कि चोर करीब 5 हजार रुपए नकद और 15-16 हजार रुपए की दवाइयां चोरी करके ले गए हैं। उन्होंने घटना के बाद पुलिस को सूचित कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।