Blog

  • शादी के कुछ ही घंटों बाद कमरे में मृत मिले दूल्हा-दुल्हन, आज थी Reception

    शादी के कुछ ही घंटों बाद कमरे में मृत मिले दूल्हा-दुल्हन, आज थी Reception

    अयोध्याः शादी के कुछ ही घंटों बाद दुल्हन और दूल्हा के शव बरामद होने से इलाक में सनसनी फैल गई। दोनों के शव कमरे से बरामद किए गए। पत्नी का शव बेड पर था, जबकि पति पंखे पर लटका हुआ था। रविवार सुबह 7 बजे तक दोनों नहीं उठे तो घरवाले जगाने पहुंचे तो देखा कि कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद घरवालों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा तो उनके होश उड़ गए। दूल्हे को फंदे से उतारा और दोनों को अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

    7 मार्च को दूल्हे प्रदीप की शादी हुई थी। शनिवार सुबह दुल्हन विदा होकर घर आई थी। रविवार यानी आज रिसेप्शन था, जिसकी तैयारियां चल रही थीं। मामला कैंट के सहादतगंज मुरावन टोला का है। दूल्हे का नाम प्रदीप है। दुल्हन शिवानी डीली सरैया की रहने वाली थी। बेटे और बहू की मौत पर मां रोते-रोते बेसुध हो गई।

    दूल्हे के भाई दीपक कुमार का कहना है- वह मंडी सब्जी लेने गया था। घरवालों ने फोन कर घटना की सूचना दी। भाई ने ऐसा क्यों किया? इसकी कोई जानकारी नहीं है। सब कुछ अच्छा चल रहा था। पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक टीम ने सैंपल लिए हैं। कमरा अंदर से बंद था ऐसे में मामला सुसाइड का लग रहा है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद वजह साफ होगी। पुलिस ने बताया कि 3 एंगल पर मामले की जांच की जा रही है।

  • मामूली बात को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या, जाने मामला

    मामूली बात को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या, जाने मामला

    छिंदवाड़ा : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में सिंगोड़ी चौकी अंतर्गत ग्राम जमुनिया में बीती रात चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक की पहचान मोहित और घायल की पहचान नरेंद्र के तौर पर हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है।

    जानकारी में अमरवाड़ा एसडीओपी रविंद्र मिश्रा ने बताया कि गत रात 11 बजे ग्राम जमुनिया में बड़ा देव की स्थापना कार्यक्रम में शामिल होने मोहित पिता बबलू उइके निवासी सुकलूढाना पहुंचा था। इस दौरान गांव के ही एक युवक ने उसके गले में हाथ रख दिया। जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद के दौरान आदर्श उइके एवं उसका भाई गुलशन उइके वहां पहुँचे। मोहित और आदर्श के बीच विवाद शुरू हो गया। अचानक ही आदर्श ने मोहित पर चाकू से वार कर दिया।

    बीच बचाव करने पहुंचे गांव के ही नरेंद्र उइके पर भी युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। घायल मोहित उइके एवं नरेंद्र उइके को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां मोहित को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है और घायल नरेंद्र को नागपुर रैफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी गुलशन को हिरासत में ले लिया है और दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

  • गर्मी से राहत पाने के लिए पिएं ये खास 5 Drinks

    गर्मी से राहत पाने के लिए पिएं ये खास 5 Drinks

    Health Tips: देशभर में तापमान लगातार बढ़ रहा है और चिलचिलाती धूप लोगों को बेहाल कर रही है। ऐसे में शरीर को हाइड्रेट और कूल रखना बेहद ज़रूरी है। डॉक्टरों और न्यूट्रिशनिस्ट्स का कहना है कि गर्मी में डिहाइड्रेशन, थकान और हीट स्ट्रोक से बचने के लिए सही खान-पान पर ध्यान देना ज़रूरी है।

    आज हम आपको 5 ऐसे खास ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जो गर्मी में शरीर को ठंडा रखेंगे और आपको तरोताजा महसूस कराएंगे।

    गर्मी से राहत देने वाले 5 बेस्ट कूल ड्रिंक्स

    1. नारियल पानी: यह नैचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, जो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता। साथ ही, यह स्किन को ग्लोइंग बनाता है और पेट को ठंडक देता है।
    2. बेल का शरबत: आयुर्वेद में बेल को पेट के लिए रामबाण माना गया है। यह न सिर्फ पेट की जलन को शांत करता है बल्कि डाइजेशन को भी सुधारता है।
    3. आम पन्ना: कच्चे आम से बना यह ड्रिंक लू से बचाने में कारगर होता है। इसमें विटामिन C और आयरन प्रचुर मात्रा में होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करता है।
    4. गन्ने का जूस: गर्मी के मौसम में गन्ने का रस शरीर को ठंडा रखने के साथ एनर्जी भी देता है। इसमें नैचुरल शुगर होती है, जिससे तुरंत ताजगी महसूस होती है।
    5. छाछ (बटरमिल्क): यह प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करता है और शरीर को ठंडा रखता है। दही से बनने के कारण इसमें कैल्शियम और विटामिन B-12 भी भरपूर मात्रा में होते हैं।

    विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मियों में हाइड्रेटेड रहना बेहद ज़रूरी है। पानी के साथ-साथ इन नैचुरल ड्रिंक्स का सेवन करने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बना रहेगा और आप लू और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से बच सकते हैं।

  • SDM के सामने किसान ने खुद को आग लगाई, मची अफरा-तफरी

    SDM के सामने किसान ने खुद को आग लगाई, मची अफरा-तफरी

    सहारनपुरः SDM के सामने एक परेशान किसान ने खुद को आग लगा ली। जानकारी अनुसार राजस्व टीम जमीन की पैमाइश के लिए पहुंची थी। तभी किसान ने डीजल डाल लिया। यह देखकर पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने खुद को आग लगा ली। जलते हुए वह खेत में इधर-उधर भागने लगा। पुलिसकर्मी भी दौड़कर कंबल, बोरी से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग नहीं बुझी। किसान करीब 5 मिनट तक जलता रहा। पुलिस ने किसान को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक, किसान 90 प्रतिशत जल चुका है।

    सुल्तानपुर में किसान वेद प्रकाश (60) का खेत उसके घर के पास ही है। खेत से सटी गांव के जैन मंदिर की 14 बीघा जमीन है। इस जमीन में 550 वर्गमीटर की कमी होने के चलते वेद प्रकाश और जैन मंदिर प्रबंध समिति के बीच SDM कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। अक्टूबर 2024 में कोर्ट ने जैन मंदिर प्रबंध समिति के पक्ष में फैसला सुनाया। इसके बाद, 2 जनवरी, 2025 को राजस्व टीम फोर्स के साथ कब्जा दिलाने पहुंची थी, तब वेद प्रकाश अपने घर की तीसरी मंजिल पर चढ़कर जान देने की धमकी देने लगा। पुलिस ने उसे समझाकर नीचे उतारा था, इसके बाद राजस्व टीम लौट गई थी।

  • क्यों हो रहे हैं बच्चे बार-बार बीमार? जानें कारण और समाधान!

    क्यों हो रहे हैं बच्चे बार-बार बीमार? जानें कारण और समाधान!

    Health Tips: बदलते मौसम और बदलती जीवनशैली के बीच छोटे बच्चे बार-बार बीमार पड़ रहे हैं। माता-पिता की सबसे बड़ी चिंता यही बनी हुई है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? क्या यह सिर्फ मौसम का असर है या इसके पीछे कोई और गंभीर कारण छिपा है? विशेषज्ञों की मानें तो बच्चों की कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता, मिलावटी खानपान और बदलती दिनचर्या इसकी मुख्य वजहें हैं।

    बच्चों के बार-बार बीमार होने के प्रमुख कारण:

    1. कमजोर इम्यूनिटी – बच्चों का इम्यून सिस्टम अभी पूरी तरह विकसित नहीं होता, जिससे वे जल्दी बीमार पड़ जाते हैं।
    2. संक्रमण और वायरस – बदलते मौसम और स्कूल-क्लासरूम में संक्रमण तेजी से फैलता है।
    3. मिलावटी और जंक फूड – पैकेज्ड फूड और बाहर के खाने में मौजूद केमिकल्स सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं।
    4. साफ-सफाई की कमी – बच्चों की आदतों में हाथ धोने जैसी सावधानियों की कमी संक्रमण को बढ़ावा देती है।
    5. पर्याप्त नींद की कमी – स्क्रीन टाइम बढ़ने से बच्चों की नींद पूरी नहीं होती, जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है।

    बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें?

    1. संतुलित आहार दें – बच्चों को घर का ताजा और पौष्टिक भोजन खिलाएं, जिसमें हरी सब्जियाँ, फल और प्रोटीन युक्त चीजें शामिल हों।
    2. साफ-सफाई का ध्यान रखें – बच्चों को हाथ धोने की आदत डालें और उनकी साफ-सफाई पर ध्यान दें।
    3. फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाएँ – नियमित रूप से खेल-कूद और आउटडोर एक्टिविटी से बच्चों की सेहत बेहतर होती है।
    4. पर्याप्त नींद सुनिश्चित करें – 8-10 घंटे की गहरी नींद सेहत के लिए जरूरी है।
    5. डॉक्टर से समय-समय पर सलाह लें – अगर बच्चा बार-बार बीमार पड़ रहा है तो डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।
    बच्चों की सेहत माता-पिता के लिए सबसे महत्वपूर्ण होती है। सही खानपान, साफ-सफाई और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर उन्हें बीमारियों से बचाया जा सकता है। आपके बच्चों की सेहत सबसे बड़ी पूंजी है, उनका ध्यान रखें!
  • 6 महीने नहीं टिकी Love Marriage, जोड़े ने उठाया खौफनाक कदम

    6 महीने नहीं टिकी Love Marriage, जोड़े ने उठाया खौफनाक कदम

    कुशीनगरः लव मैरिज के 6 महीने बाद ही पति-पत्‍नी द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मोतीछपरा गांव में अलग-अलग कमरों में फंदे से लटकते पति-पत्‍नी के शव मिले। गांववालों के मुताबिक दोनों में किसी बात पर विवाद हुआ था।

    जानकारी मुताबिक, नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मोतीछपरा निवासी नन्दकिशोर प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद गौतम (25) की शादी 6 माह पूर्व महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के बेलवा चौधरी निवासी गौतम प्रसाद की बेटी संगीता (22) के साथ हुई थी। शनिवार को परिवार के अन्य सदस्य खेत पर गए थे। दोपहर बाद करीब 2 बजे पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद संगीता एक कमरे में गई और अंदर से दरवाजा बन्द कर फंदे से लटक गई। यह देख पति अजीत ने शोर मचाना शुरू किया और दरवाजा तोड़कर बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा। इसके बाद अजीत ने दूसरे कमरे में अंदर से बंद कर फांसी लगा ली। अजीत की मां लौटी तो कमरों में शव लटकते देख चीख पड़ी। लोगों ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला, तब तक उनकी मौत हो गई थी।

    आपको बता दें, 6 महीने पहल जब दोनों के घर वाले शादी के लिए नहीं मान रहे थे तो दोनों ने घर वालों को एक दूसरे से विवाह न होने पर जान देने की धमकी तक दे डाली थी। विवश होकर परिजन शादी के लिए राजी हो गये। विवाह के बाद से मृतक अजीत घर पर पत्नी के साथ रहता था और क्षेत्र में भ्रमण कर मजदूरी करता था। परिजनों का कहना है कि शादी के कुछ दिन बाद से पत्नी-पत्नी में आए दिन कहासुनी होने लगी थी।

  • इस मंदिर में हुई तोड़फोड़, लिखे हिंदू-विरोधी नारे

    इस मंदिर में हुई तोड़फोड़, लिखे हिंदू-विरोधी नारे

    नई दिल्ली: अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की गई और उस पर आपत्तिजनक नारे लिखे गए। ये घटना चिनो हिल्स इलाके में हुई। श्री स्वामीनारायण मंदिर में हुई तोड़फोड़ के बारे में ‘BAPS पब्लिक अफेयर्स’ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर जानकारी दी। पोस्ट में कहा, ‘‘एक और मंदिर अपवित्रत किया गया। इस बार यह घटना कैलिफोर्निया में चीनो हिल्स में हुई। हिंदू समुदाय नफरत के खिलाफ दृढ़ता से खड़ा है। चीनो हिल्स और दक्षिणी कैलिफोर्निया में समुदाय एक साथ है और हम कभी नफरत को जड़ नहीं जमाने देंगे। मंदिर बनवाने वाली संस्था BAPS अमेरिका ने सोशल मीडिया पर घटना की जानकारी शेयर की। सात महीने पहले सितंबर में भी कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में श्री स्वामीनारायण मंदिर में इस तरह की घटना हुई थी।

    भारत के विदेश मंत्रालय ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा कि हम स्थानीय लॉ अथॉरिटीज से अपील करते हैं कि वे आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे। साथ ही पूजा की जगहों पर पर्याप्त सुरक्षा का इंतजाम करेंगे। अमेरिकी हिंदु संगठन CoHNA ने भी इस घटना की निंदा की है। संस्था ने कहा कि एक बार फिर हिंदू मंदिर को तोड़ा गया।

  • Punjab News: शिअद नेताओं के इस्तीफे देने पर ज्ञानी रघबीर सिंह का आया ब्यान, देखें वीडियो

    Punjab News: शिअद नेताओं के इस्तीफे देने पर ज्ञानी रघबीर सिंह का आया ब्यान, देखें वीडियो

    अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह को अंतरिम कमेटी द्वारा हटाए जाने के बाद शिरोमणि अकाली दल के नेता लगातार इस्तीफा दे रहे हैं जिसके तहत बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी ज्ञानी रघबीर सिंह के पक्ष में आवाज उठाई थी और इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। वहीं बिक्रम सिंह मजीठिया की तरफ से ज्ञानी रघबीर सिंह के लिए दिए बयान को लेकर ज्ञानी रघबीर सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ये इस्तीफे श्री अकाल तख्त साहिब और उसकी नैतिकता को लेकर दिए जा रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि अंतरिम कमेटी जो भी फैसला देगी, उसका वे हमेशा स्वागत करते हैं और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि शिरोमणि अकाली दल के नेताओं द्वारा दिए जा रहे इस्तीफे सिर्फ गुरु के डर के तहत दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिक्रम सिंह मजीठिया और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं द्वारा श्री अकाल तख्त साहिब की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए इस्तीफे दिए जा रहे हैं।

    गौरतलब है कि शिरोमणि अकाली दल के नेता जहां इस्तीफा दे रहे हैं, वहीं ज्ञानी रघबीर सिंह ने भी अपना पहला बयान जारी किया है और उन्होंने बिक्रम सिंह मजीठिया को श्री अकाल तख्त साहिब के प्रति समर्पित बताया है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति गुरु के डर से अपना फैसला देता है, उसका फैसला हमेशा अच्छा ही होता है। अब देखना यह है कि बिक्रम सिंह मजीठिया के बयान के बाद शिरोमणि अकाली दल के और कितने नेता इस्तीफा देते हैं। हालांकि, करनैल सिंह पीर मोहम्मद ने आज श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मुलाकात की और तीनों संस्थाओं को एकजुट करने की बात कही।

  • Kapurthala News : अवैध हथियार सहित एक काबू

    Kapurthala News : अवैध हथियार सहित एक काबू

    कपूरथला : पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दविंदर कुमार निवासी कपूरथला के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार CIA स्टाफ ने BSNL एक्सचेंज के पास नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 32 बोर का देसी पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए।

    डीएसपी परमिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी दविंदर कुमार को CIA स्टाफ के ASI जसवीर सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि  आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उसे कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने आरोपी का दो दिन के पुलिस रिमांड हासिल किया है। डीएसपी ने बताया कि पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की संभावना है

  • Punjab News: गाड़ी की टक्कर के बाद हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: गाड़ी की टक्कर के बाद हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः मोहन पार्क इलाके में सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान हो चुकी है जो निहंग सिंह के बाणे में मौजूद थे। अमृतसर के डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर आलम विजे सिंह ने बताया कि 5 मार्च को शाम करीब 6 बजे एक इनोवा और स्विफ्ट गाड़ी के बीच मामूली टक्कर हुई। इस दौरान एक निहंग सिंह युवक ने दूसरे निहंग सिंह पर तलवारों से हमला कर दिया। जख्मी हालत में उसे अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मामले में कार्रवाई करते पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    पकड़े गए आरोपियों में से एक के खिलाफ 4 के करीब एनडीपीएस एक्ट और धारा 307 के मामले दर्ज हैं। इनके साथ लगभग 5 युवक मौजूद थे। जिन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोषियों का रिमांड हासिल कर लिया गया है और अन्य पूछताछ की जा रही है ताकि बाकी दोषियों को भी गिरफ्तार किया जा सके।