Blog

  • ननिहाल गए मासूम की Water Tank में डूबने से मौत, पिता ने ससुराल पर लगाए गंभीर आरोप

    ननिहाल गए मासूम की Water Tank में डूबने से मौत, पिता ने ससुराल पर लगाए गंभीर आरोप

    कोटाः ननिहाल में 2 साल के मासूम की वॉटर टैंक में डूबने से मौत होने का मामला सामने आया है। पिता का आरोप है कि बच्चा डूबा नहीं उसे ससुराल वालों ने डूबो कर मारा है। पत्नी लड़ाई के बाद 10 दिन से पीहर रह रही थी। वह साथ ले जाने लगा तो मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद किसी ने उसे फोन कर बताया कि बच्चे की मौत हो गई है।

    जानकारी देते हुए अनुष के पिता पूरन सिंह ने बताया कि मेरा और मेरी पत्नी का झगड़ा हो गया था। मेरे ससुराल वालों ने मुझे और मेरी पत्नी को 10 दिन पहले बीमारी का बहाना कर के भंडाहेड़ा गांव से कोटा बुलाया। कोटा आए तो सास-ससुर बीमार भी नहीं थे मेरी पत्नी को कोटा में ही रोकना चाहते थे। जब मैं दोबारा उसे यहां से ले जाने लगा तो उन लोगों ने मेरे साथ मारपीट कर मुझे भगा दिया। इसके बाद मेरी पत्नी को यही कोटा रोक लिया। मेरी पत्नी को मुझसे बात भी नहीं करने दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे को ससुराल वालों ने ही जान बूझकर मरवाया है।

    कुन्हाड़ी थाने के हेड कॉन्स्टेबल पदम सिंह ने बताया कि जेके लोन हॉस्पिटल की पुलिस चौकी से सूचना मिली थी कि अनुष (2) की पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई। जिसे अस्पताल लेकर आए थे यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। बच्चे के पिता ने पीहर पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: सुबह-सुबह पुलिस की दबिश मामले में ADGP Ram Singh का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सुबह-सुबह पुलिस की दबिश मामले में ADGP Ram Singh का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः नशा तस्करों के खिलाफ सुबह-सुबह पुलिस ने गुरुनानकपुरा ईस्ट इलाके में दबिश दी थी। मामले में एडीजीपी राम सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का अभियान युद्ध नशे के विरुद्ध को लेकर यह कार्रवाई की गई है। यह अभियान पूरे पंजाब में एक मार्च से जारी है। आज वह जालंधर कमिश्नरेट जालंधर पहुंचे है।

    पिछले कई दिनों से गुप्त सूचना मिल रही थी, जिसकों लेकर सुबह-सुबह संदिग्ध जगहों पर चेकिंग की गई है। इस अभियान में 11 बड़े अफसर, 14 एसएचओ और 400 के करीब पुलिस मुलाजिम मौजूद थे। उन्होंने कहा कि अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। जिसका खुलासा पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर की ओर से अभियान खत्म होने के बाद किया जाएगा।

  • पड़ोसियों के बीच हुई खूनी झड़प, 4 लोग घायल, देखें वीडियो

    पड़ोसियों के बीच हुई खूनी झड़प, 4 लोग घायल, देखें वीडियो

    दमोहः मुकेश कॉलोनी में शनिवार देर रात पड़ोसियों के बीच विवाद होने का मामला सामने आया है। साहू परिवार ने विश्वकर्मा परिवार के 4 सदस्यों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में विश्वकर्मा परिवार के रमेश (55), उनके बेटे रवि (30), शीतल (20) और लक्ष्मण (18) घायल हो गए। वे लोग काफी देर तक घर के पास पड़े रहे। पुलिस को सूचना मिलने पर एम्बुलेंस से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

    जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि एक युवक गंभीर घायल हुआ है। पुलिस ने साहू परिवार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है।

  • Punjab News: Sunanda Sharma से धोखाधड़ी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: Sunanda Sharma से धोखाधड़ी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा से धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने म्यूजिक कंपनी के निर्माता को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही मटौर पुलिस थाने में निर्माता पिंकी धालीवाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पंजाब पुलिस के मठारू थाने ने पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा, जो बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के शो बिग बॉस में भी सुपरहिट गाने गाकर आ चुकी हैं, के साथ धोखाधड़ी की कोशिश के मामले में म्यूजिक कंपनी के प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल को गिरफ्तार किया है।

    पंजाब महिला अध्यक्ष राज लाली गिल के निर्देश पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। राज लाली गिल ने संज्ञान लेते कहा कि पिंकी धालीवाल ने सुनंदा शर्मा के साथ धोखाधड़ी की है। उन्हें कई सालों से उनका बकाया नहीं दिया गया। उन्हें कंपनी से बंधुआ बनाकर रखा गया और धमकाया जाता रहा। शनिवार को पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई और एक आरोपी को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • Tattoo का शौक बना जानलेवा, कैदियों को हुई ये खतरनाक बीमारी

    Tattoo का शौक बना जानलेवा, कैदियों को हुई ये खतरनाक बीमारी

    मऊः यहां से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, जिला कारागार में स्वास्थ्य जांच में 5 कैदी एचआईवी संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही जेल में एचआईवी संक्रमित कैदियों की कुल संख्या 14 हो गई है। यूपी के मऊ से जिला कारागार के जेलर राजेश कुमार और फार्मासिस्ट अजय कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि पिछले एक सप्ताह में हुई जांच में इन 5 कैदियों में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 4 अन्य कैदी भी संदिग्ध हैं, जिनकी जांच जारी है।

    जेल प्रशासन के अनुसार, एचआईवी संक्रमित कैदियों को विशेष भोजन और नियमित दवा उपलब्ध कराई जा रही है। फार्मासिस्ट श्रीवास्तव ने बताया कि संक्रमित पाए गए कुछ कैदियों ने बलिया के ददरी मेले में पीठ और हाथ पर टैटू बनवाया था, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, कुछ कैदियों में एक ही सुई के बार-बार इस्तेमाल से संक्रमण हुआ है।

  • Punjab News: आम आदमी पार्टी के नेता के घर लगी आग, देखें वीडियो

    Punjab News: आम आदमी पार्टी के नेता के घर लगी आग, देखें वीडियो

    बटालाः आम आदमी पार्टी के नेता विजय त्रेहन के घर में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है, जिससे उनके घर में रखे सामान का काफी नुकसान हो गया है। गनीमत यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

    जानकारी देते हुए आप नेता विजय त्रेहान ने बताया कि वह गांधी चौक पर किसी काम के लिए गए थे। पीछे से पत्नी का फोन आया कि घर में आग लग गई है। वह आनन-फानन में जल्दी से घर आए। उन्होंने देखा कि उनके नीचे वाला कमरा और उनके मंदिर को आग ने पूरी तरह से चपेट में ले लिया। उन्होंने जल्दी से अपने परिजनों को फोन किया।

    उन्होंने बताया कि कम्यूनिटी हाल के काली नाम के व्यक्ति ने इस दौरान उनकी काफी मदद की। उन्होंने आग की परवाह किए बगैर आग पर काबू पाने के लिए मदद की। इसके बाद विजय त्रेहान ने पीसीआर और फायरब्रिगेड को सूचित किया। उन्होंने बताया कि विधायक शेरी कलसी भी उनके साथ दुख सांझा करने पहुंचे।
    फायरमैन ऑफिसर नीरज कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक घर में आग लगी है जिसके चलते मौके पर पहुंची 2 गड़ियों ने टीम के साथ आग पर काबू पा लिया था। उन्होंने कहा कि जानी नुक्सान होने से बचाव रहा है।

  • चलती बस हुई हादसाग्रस्त, 52 यात्री थे सवार

    चलती बस हुई हादसाग्रस्त, 52 यात्री थे सवार

    नारनौल :  हरियाणा के नारनौल में एक हादसा होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि नारनौल डिपो की हरियाणा रोडवेज बस हादसे का शिकार होने से बच गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार 52 यात्री बड़े हादसे से बच गए। खाटू श्याम से लौट रही बस का एक टायर निकल गया। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

    घटना रात्रि साढ़े 9 बजे की है। बस खाटू श्याम से नारनौल के लिए रवाना हुई थी। पाटन गांव के पास सुनसान सड़क पर बस का एक टायर अचानक निकल गया। इसी दौरान दूसरा टायर भी फट गया। बस डगमगाने लगी। ड्राइवर ने तुरंत बस को काबू में कर लिया।

    यात्री रामबिलास सैनी ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ खाटू श्याम से लौट रहे थे। रात साढ़े 9 बजे बस को अचानक झटका लगा। सभी यात्रियों को बस से उतार दिया गया। रात के समय सुनसान जगह पर यात्री करीब एक घंटे तक फंसे रहे। चालक दूसरी बस की व्यवस्था में जुटा रहा।

    नारनौल से खाटू श्याम के लिए हरियाणा रोडवेज स्पेशल बसें चलाती है। ये बसें राजस्थान के पाटन, नीम का थाना और रिंग्स होते हुए खाटू जाती हैं। यही रूट वापसी का भी है। हादसे के समय बस नारनौल से करीब 40 किलोमीटर दूर थी।

  • Jalandhar News: इस इलाके में पुलिस की दबिश, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में पुलिस की दबिश, देखें वीडियो

    जालंधरः पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़े अभियान के तहत जालंधर के गुरुनानकपुरा ईस्ट इलाके में रविवार सुबह-सुबह दबिश दी। इस कार्रवाई में थाना रामामंडी के प्रभारी परमिंदर सिंह के नेतृत्व में 100 से अधिक पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने 2 नशा तस्करों के घरों की तलाशी ली है। फिलहाल, बरामद नशीले पदार्थों और गिरफ्तारियों के संबंध में जांच जारी है। जानकारी अनुसार पुलिस को इस इलाकों से संबंधित शिकायतें मिल रही थी, जिसके बाद पुलिस ने भारी पुलिस फोर्स के साथ इलाके में दबिश दी है। जहां पुलिस ने लोगों को घरों में जाकर सामानों की जांच की।
  • Punjab News: Bike सवार ने रेहड़ी चालक पर फेंका खोलता हुआ तेल, देखें वीडियो

    Punjab News: Bike सवार ने रेहड़ी चालक पर फेंका खोलता हुआ तेल, देखें वीडियो

    अमृतसरः युवाओं का हौसला इतने बुलंद होते जा रहे है कि छोटी सी बात पर वह बड़ी-बड़ी वारदातें अंजाम देने लग जाते है। ताजा मामला अमृतसर से सामने आया है। जहां एक रेहड़ी के पास गाड़ी खड़ी थी। अचानक एक मोटरसाइकिल गाड़ी से टकरा जाता है। जिसके बाद बाइक सवार युवक ने रेहड़ी चालक पर गर्म-गर्म तेल फेंक दिया। जिससे वह झुलस गया।

    वहीं लोगों का आरोप है कि पुलिस को इस संबंधी सूचना दी गई, लेकिन पुलिस ने मौक पर पहुंच उक्त नौजावन पर कार्रवाई की बजाय उसे वहां से भगा दिया। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। रेहड़ी चालक ने बताया कि किनारे पर खड़ी गाड़ी से उक्त नौजवानों की बाइक टकरा गई थी। जिसके बाद उक्त युवकों ने उस पर ही हमला कर दिया। हमले में उन्होंने जलता हुआ तेल मेरे पर डाल दिया। जिससे वह झुलस गया। मौके पर पुलिस को सूचित किया तो पुलिस ने उन युवाओं को वहां से भगा दिया। उसने आरोप लगाया कि पुलिस ने उक्त नौजवानों पर कोई भी कार्रवाई नहीं की है।

    वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी, मौके पर पहुंचे के बाद घटना का जायजा लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • अस्पताल में गुंडागर्दी,  X-ray Report मांगने पर स्टाफ ने की युवक से मारपीट, देखें वीडियो

    अस्पताल में गुंडागर्दी, X-ray Report मांगने पर स्टाफ ने की युवक से मारपीट, देखें वीडियो

    बिलखती रही मां और बहन, कई घंटे बेसुध पड़ा रहा युवक

    रीवाः अस्पतालों में लोग अपने स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए जाते हैं। लेकिन वही अस्पताल अगर आपके स्वास्थ्य को बिगाड़ने का कारण बन जाए तो क्या होगा। ऐसा ही मामला रीवा के सरकारी अस्पताल से सामने आया है। जहां, अस्पताल में अपनी मां को चेक करवाने गए युवक पर अस्पताल के ही कर्मियों ने छोटी सी बात को हमला कर दिया। पीड़ित को कमरे में बंद कर आधा घंटे इतना मारा कि वह बेहोश हो गया। कमरे के बाहर उसकी बीमार मां और बहन बिलखती रहीं, लेकिन किसी को भी उन पर तरस नहीं आया। जानकारी मुताबिक, संजय गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में शनिवार शाम को युवक अपनी मां और बहन शशि मिश्रा के साथ मां का इलाज कराने अस्पताल आया था। मां के पैर में चोट लगने की वजह से प्लास्टर चढ़ा है। यहां मां के पैर का एक्सरे कराया। रिपोर्ट आने में देर हो रही थी। देवेंद्र ने स्टाफ से कहा कि थोड़ा जल्दी रिपोर्ट दे दें। इस पर कर्मचारी नाराज हो गए। देवेंद्र की मां फूलमती शुक्ला ने कहा कि मेरे एक पैर में चोट लगने की वजह से प्लास्टर चढ़ा है। बेटे देवेंद्र और बेटी शशि को लेकर एक्सरे करवाने आई थी। एक्सरे के बाद बेटे ने रिपोर्ट मांगी तो अस्पताल के 4 कर्मचारियों ने कमरे में बंदकर उसके साथ मारपीट की। बहन शशि ने बताया कि हम तो मरीज का इलाज करवाने आए थे लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने बिना किसी गलती के अटेंडर को भी मारपीट कर मरीज बना दिया। मैंने जब भाई को बचाने का प्रयास किया तो मेरे साथ भी मारपीट की गई। अस्पताल अधीक्षक राहुल मिश्रा ने रविवार को कहा कि घटना बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। घायल युवक का इलाज किया जा रहा है। मारपीट करने वाले कर्मचारियों की पहचान हो गई है। कार्रवाई जारी है। थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने कहा कि मामले की शिकायत मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।