Blog

  • इस Virus ने मचाया कहर, 12 की मौत, 225 मामले आए सामने

    इस Virus ने मचाया कहर, 12 की मौत, 225 मामले आए सामने

    नई दिल्ली :  महाराष्ट्र में गुलियन बैरे सिंड्रोम (GBS) का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। अब तक राज्य में इस दुर्लभ बीमारी के 225 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 197 की पुष्टि हो चुकी है और 28 संदिग्ध हैं। इस बीमारी के चलते अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें छह की पुष्टि हुई है और छह संदिग्ध मामले हैं। जानकारी के मुताबिक यह सभी मामले पुणे नगर निगम, पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम, पुणे ग्रामीण और अन्य जिलों से सामने आए हैं।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस बीमारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 179 मरीज अभी तक ठीक हो चुके हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई है। वहीं 24 मरीज गहन देखभाल में हैं, जिनमें से 15 को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

    पुणे नगर निगम और ग्रामीण इलाकों में निगरानी तेज कर दी गई है। राज्य सरकार ने घर-घर निगरानी अभियान भी शुरू किया है, जिसमें अब तक 89,699 घरों का सर्वे किया जा चुका है। राज्य सरकार ने जीबीएस के बढ़ते मामलों को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी है। प्रभावित मरीजों के लिए पर्याप्त उपचार और संसाधन सुनिश्चित करने के लिए अस्पतालों के साथ समन्वय कर रही है। स्थिति का आकलन करने के लिए एक राज्य-स्तरीय टीम को तुरंत प्रभावित क्षेत्रों में भेजा गया। इसे लेकर स्वास्थ्य अधिकारी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। साथ ही चिकित्सा सुविधाओं को अलर्ट मोड पर रखा गया है। जानकारी के मुताबिक जीबीएस एक दुर्लभ और तंत्रिका तंत्र से जुड़ी बीमारी है। स्वाइन फ्लू की तरह इस बीमारी के लक्षण होते हैं, जिसमें सर्दी, जुकाम और जेलस बुखार आता है। इसके कारण मांसपेशियों में कमजोरी आ जाती है और शरीर के अंग सुन्न पड़ जाते है।

    वहीं एंटीगैंग्लियोसाइड एंटीबॉडी परीक्षण के लिए बंगलूरु में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान को 82 सीरम सैंपल भेजे गए हैं। वहीं राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें नागरिकों से संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए निवारक उपाय करने और स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया गया है। तो वहीं अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि वे केवल उबला हुआ पानी पीकर और ताजा, स्वच्छ भोजन खाकर पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित करें। लोगों को बासी या आंशिक रूप से पका हुआ भोजन, विशेष रूप से चिकन और मटन न खाएं। पुणे नगर निगम और पुणे ग्रामीण के अधिकारियों को निगरानी गतिविधियों को मजबूत करने का निर्देश दिया गया है। शहर के विभिन्न हिस्सों से 7,262 पानी के सैंपल रासायनिक और जैविक विश्लेषण के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। इसमें से अब तक 144 जल स्रोत दूषित पाए गए, इस पर कार्रवाई की गई है।

  • Jalandhar News: बुजुर्ग महिला की बालियां झपटकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    Jalandhar News: बुजुर्ग महिला की बालियां झपटकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    जांलधरः महानगर में लूट की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही। आए दिन लुटेरे बेखोफ लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। एक ताजा मामला जालंधर के मखदूमपुरा इलाके से सामने आया है। जहां एक बुजुर्ग महिला के साथ लूटपाट की वारदात को अंजम दिया गया। जानकारी अनुसार महिला गली में सैर कर रही थीं, इस दौरान बाइक सवार दो लुटेरे गली में आए। एक लुटेरा बाइक से उतर फोन सुनने का बहना बना गली में घूमने लगा। इस दौरान जब महिला उसके पास से गुजरती है तो लुटेरा पीछे से महिला की बालियां झपटकर बाइक से फरार हो जाता है। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और पीड़िता ने थाना 4 में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  • ShahRukh Khan, Ajay Devgan, Tiger Shroff को Consumer Court का नोटिस, जानें मामला

    ShahRukh Khan, Ajay Devgan, Tiger Shroff को Consumer Court का नोटिस, जानें मामला

    जयपुरः बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ और विमल कुमार अग्रवाल को जयपुर कंज्यूमर कोर्ट ने तलब किया है। विमल कुमार अग्रवाल, विमल पान मसाला बनाने वाली कंपनी जेबी इंडस्ट्रीज के चेयरमैन हैं। आरोप है कि केसर के नाम पर विमल पान मसाला खरीदने के लिए लुभाया जा रहा है, जबकि इसमें केसर है ही नहीं। केसर के नाम पर आम लोग भ्रमित हो रहे हैं। जयपुर के वकील योगेंद्र सिंह बडियाल की शिकायत पर यह नोटिस जारी किया गया है।

    जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (कंज्यूमर कोर्ट) के अध्यक्ष ग्यारसी लाल मीना और सदस्य हेमलता अग्रवाल ने 5 मार्च को सुनवाई की थी। अगली सुनवाई की तारीख 19 मार्च की सुबह 10 बजे तय की गई है। कोर्ट ने कहा है कि यदि आप व्यक्तिगत रूप से या अपने अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से उपस्थित होने में विफल रहते हैं, तो एकपक्षीय निर्णय लिया जाएगा।

    शिकायतकर्ता योगेंद्र सिंह बडियाल ने दावा किया है कि विज्ञापन में कहा गया है कि ‘दाने दाने में केसर का दम है।’ इसके कारण जेबी इंडस्ट्रीज करोड़ों रुपए कमा रही है। आम लोग नियमित रूप से पान मसाला खा रहे हैं। यह सेहत के लिए हानिकारक है और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन रहा है।

  • Champions Trophy का Final आज, Spinners हो सकते हैं गेमचेंजर साबित

    Champions Trophy का Final आज, Spinners हो सकते हैं गेमचेंजर साबित

    NZ और IND दूसरी बार होगी आमने-सामने, सबकी नजरें टीम इंडिया पर

    स्पोर्ट्सः भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आज आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल खेलने उतरेंगी। इस मेगा मुकाबले में सबकी नजर टीम इंडिया पर रहने वाली है क्योंकि पिछली बार पाकिस्तान से फाइनल में हारकर टीम का सपना टूटा था। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम अपनी पिछली सारी गलतियों को दूर करके उतरेगी। टीम इंडिया लगातार तीसरे चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में खेलने उतरने वाली है। 2013 में भारत ने इंग्लैंड को हराकर ट्रॉफी जीती थी। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज दोपहर 2.30 बजे दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें दूसरी बार एक दूसरे का सामना करेंगी। पिछले मैच में टीम इंडिया को 44 रन से जीत मिली। भारत यहां अब तक एक भी वनडे नहीं हारा है। टीम 10 मुकाबले खेली और 9 में जीत मिली। वहीं एक मैच टाई रहा। यहां स्लो पिच पर स्पिनर्स गेमचेंजर साबित हो सकते हैं। ओवरऑल वनडे में भारत आगे दोनों टीमों के बीच अब तक 119 वनडे खेले गए है। इसमें भारत ने 61 और न्यूजीलैंड ने 50 मुकाबले जीते हैं। इसके अलावा, 7 मैचों में परिणाम नहीं निकला है। जबकि एक मैच टाई रहा। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत आखिरी 6 वनडे लगातार जीता है। दोनों टीमें आखिरी बार इसी चैंपियंस ट्रॉफी में भिड़ी थी, जब भारत को 44 रन से जीत मिली थी।
  • Punjab News: कपड़े बदलते समय बेटी से छेड़छाड़, बंधक बना सुनसान जगह पर ले जाने का किया प्रयास

    Punjab News: कपड़े बदलते समय बेटी से छेड़छाड़, बंधक बना सुनसान जगह पर ले जाने का किया प्रयास

    लुधियानाः जिले में एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। शहर के पॉश इलाकों में से एक सराभा नगर में कपड़े बदलते समय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ छेड़छाड़ की और उसे कार की पिछली सीट पर धकेल कर किसी अज्ञात स्थान पर ले जाने की कोशिश की। अफरा-तफरी में कार हादसाग्रस्त हो जाने के चलते पीड़ित वाहन से कूदने में सफल रही और शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी लोगों को इकट्ठा होते देख भागने में सफल रहा। पीड़िता की शिकायत के बाद डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते हुए पीड़िता ने कहा है कि वह कक्षा 9 की छात्रा है। वैवाहिक विवाद के बाद उसके माता-पिता 2022 से अलग रह रहे हैं। जबकि उसकी बड़ी बहन अपनी मां के साथ रह रही थी, उसके पिता ने उसकी कस्टडी ले ली। वह मार्च 2024 से अपने पिता के साथ रहने लगी। इससे पहले वह छात्रावास में रह रही थी।

    पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पिता शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। उसने आरोप लगाया कि 3 मार्च को जब वह कपड़े बदल रही थी, तो उसके पिता ने दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया। उसने पिता को बताया कि वह कपड़े बदल रही है, लेकिन वह दरवाजा खटखटाता रहा और जबरदस्ती अंदर घुस आया।

    उसने आरोप लगाया कि उसके पिता ने उसे जमीन पर गिरा दिया और उसकी पिटाई की। इस दौरान पिता ने उसके गुप्तांगों पर मुक्का मारा और उसका गला घोंटने की कोशिश की। उसके पिता ने उसे घसीटकर बाहर निकाला और कार की पिछली सीट पर धकेलकर किसी अज्ञात स्थान पर ले गया। इसी दौरान उसका कार से नियंत्रण छूट गया और गाड़ी हादसाग्रस्त हो गई। तभी उसने हिम्मत जुटाई और कार से बाहर कूद गई और शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोग वहां एकत्रित हो गए। बाद में उसने अपनी मां और बहन को बुलाया।

    घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 74 (छेड़छाड़) और 115 (2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

  • Punjab News: Building गिरने के मामले में देर रात तक चलता रहा Rescue operation, अभी भी दबे है मजदूर, देखें वीडियो

    Punjab News: Building गिरने के मामले में देर रात तक चलता रहा Rescue operation, अभी भी दबे है मजदूर, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के फोकल प्वाइंट से फेस-8 में स्थित फैक्ट्री में छत गिरने के मामले में पुलिस का रेस्कयू लगातार जारी रहा। मलबे में अभी भी कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। हादसा इतना भयानक था है कि हादसे के दौरान फैक्ट्री के अंदर मजदूर दब गए।

    घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और जेसीबी कर्मियों ने मौके पर पहुंच अपना रेस्क्यू शुरू कर दिया। जिसके बाद लगातार मलबे में दबे लोगों को ढूंढा जा रहा है। 11 घंटे के रेस्क्यू के बाद 8 लोगों को बचा लिया गया। पूरी रात रेस्क्यू जारी रहा। अपनों की तालाश में लोग अभी भी फैक्टरी के बाहर खड़े इंतजार कर रहे है। हादसे की सूचना मिलते के बाद देर रात सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी मौके पर पहुंचे थे।

  • Punjab News : दो बाइकों में हुई भीषण टक्कर, एक की मौत

    Punjab News : दो बाइकों में हुई भीषण टक्कर, एक की मौत

    मोगा :  पंजाब मेें सड़क हादसों के मामलें लगातार बढ़ते जा रहे है। इन हादसों में कई बार लोगों की मौत भी जाती है। ऐसा ही मामला मोगा से सामने आया है। जहां गांव बुग्गीपुरा के पास गिल ढाबे के नजदीक दो बाइकों की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

     मृतक की पहचान जगजीत सिंह(38) निवासी मोगा के तौर पर हुई है और घायल की पहचान चमकौर सिंह निवासी गांव रामूवाला के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक एसएसएफ टीम ने दोनों को मोगा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई।

     एएसआई जसवीर सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जगजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया और चमकौर सिंह का इलाज जारी है।

  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के सीने में उठा दर्द, अस्पताल भर्ती

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के सीने में उठा दर्द, अस्पताल भर्ती

    नई दिल्लीः उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की सेहत इन दिनों खराब चल रही है। उन्हें दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया है। उन्होंने देर रात बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत की थी।

    उसके बाद रविवार सुबह करीब 2 बजे उन्हें AIIMS में एडमिट किया गया। फिलहाल वह कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में हैं। डॉक्टरों का एक ग्रुप उनके स्वास्थ्य पर कड़ी नजर रख रहा है।

  • Punjab News: नशा करने से रोका तो किया जानलेवा हमला, किए हवाई फायर, देखें वीडियो

    Punjab News: नशा करने से रोका तो किया जानलेवा हमला, किए हवाई फायर, देखें वीडियो

    लुधियानाः गांव दीवाला में गोदाम में रह रहे मजदूरों पर नशा करने वाले व्यक्तियों ने हमला कर दिया। बचाव में आए किसान ने हवाई फायर किए। मामले में समराला पुलिस ने 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की 2 गाड़ियों को कब्जे में ले लिया है जबकि उनके साथियों की तलाश जारी है।

    पुलिस को दी शिकायत में कुलविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि उनके गांव दीवाला में बनी गुड़ की घुलाड़ी के पास बन रहे गोदाम के बाहर दो गाड़ियां खड़ी करके तीन व्यक्ति नशा कर रहे थे। जब नशा करने वालों को रोका तो वे बहसबाजी करने लगे। 2 नौजवानों को मौके पर पकड़ लिया गया। थोड़ी देर बाद कुछ अज्ञात व्यक्ति गाड़ी में आए और शिकायतकर्ता की लेबर पर हमला कर दिया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।

    डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि दो नौजवानों को मौके पर, जबकि उनके तीसरे साथी गुरविंदर सिंह गुरी निवासी गांव बालियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों पर हत्या के इरादे से हमले का मामला दर्ज किया गया है।

  • Punjab News: Football Tournament में चली गोलियां, नाबालिग की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: Football Tournament में चली गोलियां, नाबालिग की मौत, देखें वीडियो

    अमृतसरः गांव खब्बे राजपूतां में फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्तियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक नाबालिग की मौत हो गई। जानकारी अनुसार टूर्नामेंट खत्म होने के बाद इनाम वितरण समारोह में लोग व्यस्त थे कि अचानक गोलियां चलने से सनसनी फैल गई।

    ताबड़तोड़ गोलीबारी के दौरान गांव में छुट्टी पर आए युवा फौजी गुरप्रीत सिंह (25) पुत्र परमजीत सिंह की टांग में गोली लगने से वह घायल हो गया। वह टूर्नामेंट के दौरान गोलकीपर की ड्यूटी निभा रहा था। जानकारी के अनुसार, नजदीकी गांव नंगली के कुछ बच्चे और अन्य लोग टूर्नामेंट देखने गए थे। जहां एक नाबालिग गुरसेवक सिंह (14 साल) पुत्र दलवीर सिंह को गोली लग गई। जिसे गंभीर हालत मेें तुरंत अस्पताल दाखिल करवाया। जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया। मृतक गुरसेवक सिंह तीन बहनों का इकलौता भाई था। नाबालिग की मौत होने पर शोक की लहर फैल गई है और परिवार का हाल बेहाल हो रहा है।