इस वर्ष महिला दिवस की थीम “समावेशी समाज के लिए महिला सशक्तिकरण” पर केंद्रित रही, जिसमें महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के प्रयासों पर चर्चा की गई।

इस वर्ष महिला दिवस की थीम “समावेशी समाज के लिए महिला सशक्तिकरण” पर केंद्रित रही, जिसमें महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के प्रयासों पर चर्चा की गई।

ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की दी रौणखर कृषि सेवा सहकारी सभा समिति का साधारण अधिवेशन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में समिति के कोषाध्यक्ष सुखदेव ठाकुर ने शिरकत की।इस मौके पर कार्य क्रम में लगभग 650के करीब उपभोक्ताओं ने भाग लिया।

इस मौके पर सभा समिति के सचिव प्रवीण शर्मा ने वर्ष 2023-24का आडित प्रस्तुत किया। जिसमें 31 मार्च 2024तक 75,98,000 रूपये भागधन ,बहीं पर अमानत जमा सदस्य 30,10,00,000,सभा के कोष में 2,04,70,000,सभा का कांगड़ा बैंक में 29,43,00,000,सभा का वर्ष 2023-24में लगभग 27,00,000रूपये लाभ कमाया है।इस समय सभा का 35 करोड़ से उपर कार्य शील पूंजी है। साधारण अधिवेशन में सभा के सचिव ने सदस्यों को 10/लाभांश देने की घोषणा की।जिसे सदन में सर्वसम्मति से पारित किया। बहीं पर सचिव प्रवीण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही सभा समिति द्वारा जन औषधिय केन्द्र चलाएगी जिसमें जन औषधीय केन्द्र में गरीब परिवार सदस्यों को सस्ते दामों पर दवाईयां उपलब्ध करवाई जाएगी।
बहीं पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर क्षेत्र के समाजसेवी रोहित शर्मा द्वारा खरयालता पंचायत की वेटी मानसी राणा को नैशनल स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करने पर नक़द राशि व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।तथा आगे भी इसी तरह से स्कूल माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।इस मौके पर सभा समिति के प्रधान संसार चंद खरयालता पंचायत के उप प्रधान अशोक शर्मा,शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त उप निदेशक प्रितम चंद शर्मा, सेवानिवृत्त कैप्टन मदनलाल, सेवानिवृत्त अध्यापक सुभाष चंद शर्मा,एस एम सी प्रधान मुकेश शर्मा, सुरेश कुमार, सेवानिवृत्त सुबेदार खुशी राम,अमर सिंह,बतन चंद,रोशन लाल शर्मा,बाल किशन शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

फाजिल्काः पंजाब में मान सरकार ने नश तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। इसी के चलते पिछले कुछ दिनों से तस्करों के घरों पर मान सरकार द्वारा बुलडोजर चलाया जा रहा है। वहीं आज मोहाली और फाजिल्का में तस्करों के घरों पर मान सरकार ने कार्रवाई की है। वहीं आज अबोहर के सीडफार्म में भी जिले के एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियान चलाते हुए एक नशा तस्कर परिवार के मकान को बुलडोजर से तहस-नहस कर दिया। उक्त परिवार का मुख्यिा और उसका बेटा पहले से ही नशा तस्करी के मामले में जेल में बंद है।
जानकारी के अनुसार जिले के एसएसपी वरिन्द्र सिंह बराड़ के आदेशों पर पुलिस बल आज सीडफार्म में बुलडोजर लेकर पहुंचा और गांव की पंचायत के समक्ष ही गांव के नशा तस्कर बोहड सिंह जिस पर 21 मुकदमे नशे के दर्ज है और वह तथा उसका बेटा नशा तस्करी में जेल में बंद है उनके मकान को बुलडोजर से तोड़ दिया गया। इस मौके पर एसएसपी ने बताया कि यह परिवार पिछले लंबे समय से चिट्टे का नशा करता था और परिवार के लोग नशा बेचने के साथ-साथ खुद भी नशा करते थे। मकान को तोड़ने से पहले परिवार की महिलाओं को बाहर निकालकर उनके घर का जरूरी सामान भी बाहर निकलवा दिया गया।

मोहालीः पुलिस और नगर निगम की तरफ से नशा तस्कर द्वारा अवैध रूप से बनाए मकान पर कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया गया। दरअसल, पंजाब सरकार की तरफ से चलाए जा रहे युद्ध नशा के विरुद्ध के तहत यह कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के अनुसार खरड़ नगर परिषद के अंतर्गत गांव झंडपुर में नशा तस्कर पाल खान ने गांव की शामलात जमीन पर यह मकान बनाया हुआ था, जिसे खाली करवाने के लिए पहले भी कई बार नगर परिषद की तरफ से उसे नोटिस दिए गए थे, लेकिन जब पुलिस को पता चला कि इसके खिलाफ 3 नशा बेचने, एक शराब बेचने और 3 अन्य मामले दर्ज हैं।
जिसके तहत आज पुलिस ने नगर परिषद खरड़ के साथ मिलकर यह कार्रवाई की है। मौके पर मौजूद खरड़ के डीएसपी करण संधू ने बताया कि किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो या सरकारी काम में बाधा न डाली जाए इसको देखते हुए भारतीय न्याय संहिता के तहत परिवार को हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशन में रखा गया है। यह कार्रवाई नगर परिषद की तरफ से की गई है। पुलिस ने नगर परिषद का सहयोग किया है। मौके पर पहुंचे मोहाली के एसएसपी दीपक पारिक ने कहा कि पुलिस को बिग फिश और छोटी फिश से कोई फर्क नहीं पड़ता है।
पुलिस की नजर में जो अपराधी है, वह अपराधी ही होता है। उस पर कानून के तहत कार्रवाई की जाती है। मोहाली में इस तरह की यह पहली कार्रवाई है। आगे आने वाले दिनों में भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। पाल खान के भतीजे मंगल खान ने आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ कुछ राजनीतिक नेताओं ने साजिश रच कर यह कार्रवाई करवाई है। जिस पाल खान को नशा तस्कर बताया जा रहा है, उसकी उम्र 96 साल है। प्रशासन जो अवैध निर्माण का हवाला दे रहा है, उसके लिए पहले से ही अदालत में मुकदमा चल रहा है।

लुधियानाः जिले की सेंट्रल जेल युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की घटना सामने आई है। मृतक की पहचान 19 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक राहुल चोरी के मामले में जेल में बंद था। मामले की जानकारी देते हुए सुभाष ने कहा कि बेटे की जेल में मौत हो गई। उन्होंने कहा कि बेटे को कोई बीमारी नहीं थी और उसकी सेहत भी ठीक थी। पिता ने कहा कि चौकी से बेटे की तबीयत खराब होने को लेकर उसे पुलिस का फोन आया था। जिसके बाद उसे जेल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं माता रमिता ने कहा कि चोरी के आरोप में उसे गिरफ्तार किया था, हालांकि उसने चोरी नहीं की थी, चोरी उसके साथी ने की थी। इससे पहले एक बार जेल में 5 माह के लिए गया था, उस दौरान जमानत पर बाहर निकाल लिया था। लेकिन अब जेल में ही उसकी मौत हो गई। दूसरी ओर पुलिस ने कहा कि मृतक के खिलाफ चोरी के 4 पर्चे दर्ज थे। आज सुबह उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसके चलते उसका जेल में चैकअप करवाया गया, लेकिन जेल में ही उसकी मौत हो गई।

ऊना/सुशील पंडित: जिला एवं सत्र न्यायालय ऊना एवं जिला उप-मंडल अंब स्थित न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 10,414 मामलों को लिया गया, जिनमें से 1,507 मामलों का निपटारा आपसी समझौते के आधार पर किया गया। इन मामलों के निस्तारण में ₹1,21,51,156.90 का समझौता किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनिता शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों का निपटारा किया गया, जिनमें अपराधिक कंपाउंडेबल और दीवानी विवाद, चेक बाउंस और धारा 138 के तहत एनआई अधिनियम से संबंधित मामले, उपभोक्ता शिकायतों के मामले,मोटर व्हीकल चालान और धन वसूली से जुड़े केस शामिल रहे।

अमृतसर: नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्रंथी सिंह को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना लोपोके की पुलिस ने ग्रंथी के कब्जे से ढाई किलो हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अन्तर्राज्यीय कीमत 12 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। जांच में सामने आया कि इस घटना में ग्रंथी की पत्नी और भाई भी शामिल है। आरोपियों की पहचान ग्रंथी जोगा सिंह, पत्नी शरनजीत कौर और भाई पंजाब सिंह के रूप में हुई है, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के पाकिस्तान से लिंक सामने आ रहे हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी कि जोगा सिंह, पंजाब सिंह और शरणजीत कौर तीनों मिलकर बड़े पैमाने पर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन मंगवाकर बेचने का धंधा कर रहे हैं। आज इन्होंने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए गुरुद्वारा बाबा पल्ला शहीद के बैकसाइड खेतों में हेरोइन की खेप मंगवाई है और यह हेरोइन की खेप लेकर अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर जोगा सिंह के घर गांव बच्चीविंड जाने वाले हैं। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य अधिकारी थाना लोपोके ने अपनी पुलिस पार्टी की मदद से पिंड गागर मल्ल से पिंड बच्चीविंड जाने वाली सड़क पर जोगा सिंह, पंजाब सिंह और शरणजीत कौर को 2 किलो 508 ग्राम हेरोइन, 40,500 रुपये ड्रग मनी और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।
इनके खिलाफ भी मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। उक्त गिरफ्तार आरोपियों के आगे और पीछे के लिंक को खंगाला जा रहा है। और अगर किसी और की भी संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उक्त गिरफ्तार आरोपियों की काली कमाई से बनाई गई संपत्ति को भी पहचानने का काम किया जा रहा है और यदि ऐसी कोई भी संपत्ति सामने आती है तो उस पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

जालंधर, ENS: नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना बस्ती बाबा खेल की पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्कॉर्पियों कार और 100 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवांश पुत्र धर्मिंदर कुमार, दिलबाग नगर, जालंधर, जॉनी उर्फ बाइया पुत्र राम लखन, निवासी दिलबाग नगर, कंवरपाल सिंह पुत्र हरभजन सिंह, निवासी गांव हुसैवाल तलवंडी, कपूरथला, सुनील सिंह पुत्र लेट कुलवंत सिंह, निवासी बस्ती दानिशमंदा, और पंकज जोशी पुत्र दुआनाथ, निवासी दिलबाग नगर, जालंधर के रूप में हुई है।
पुलिस अधिकारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि बस्ती पीरदाद रोड से लेदर कॉम्प्लेक्स तक रूटीन गश्त दौरान उनकी टीम ने एक सफेद स्कॉर्पियो कार नंबर: PB08DQ7865 को शक के आधार पर रोका और उसकी तालाशी ली। तालाशी के दौरान गाड़ी से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की। जिसके बाद उनकी टीम ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ एफआईआर नंबर 51, दिनांक 07.03.2025, एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत थाना बस्ती बाबा खेल, जालंधर में मामला दर्ज किया। जांच में सामने आया कि आरोपियों के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस मामलों की कार्यवाही चल रही है।

मोहालीः शिरोमणि अकाली बादल को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जसवंत सिंह भुल्लर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उनका कहना है कि जो कुछ इस समय अकाली दल में चल रहा है, उसे लेकर वह काफी निराश है। वहीं श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदारों को बदलने के बाद उन्हें काफी ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के सामने दुनियां सीस झुकाती है, ना कि सिर्फ सिख कौम उन्हें मानती है।
ऐसे में उनके आदेशों को भी सभी मानते है। लेकिन पिछले दिनों जो कुछ हो रहा उसको लेकर उन्हें खुद कई फोन आ चुके है। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर उनके पास कोई जवाब नहीं है, जिसको लेकर उन्होंने इस्तीफा दिया है। भुल्लर ने कहा कि जत्थेदार को पार्टी ने खुद ही नियुक्त किया था, उस समय जत्थेदार सही थे, लेकिन उन्हें पद से उतारा गया तो उन पर गंभीर आरोप लगाए जाते है, जिसका कोई जवाब उनके पास नहीं होता।
इस घटना में जहां उन्हें परेशानी हुई वहीं कई महिलाओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में इस पद पर बैठकर वह खुद को निराश महसूस कर रहे है, जिसके चलते उन्होेंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। भुल्लर ने कहा कि उन्होेंने पार्टी के लिए काफी सालों से सेवा की है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रेस को भेज दिया है, क्यों कि अब सुखबीर बादल पार्टी के प्रधान के पद पर नहीं रहे और पार्टी में इस समय कोई प्रधान नहीं है।

जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत सीआईए स्टाफ ने तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 350 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर पुष्प बाली को गुप्तू सूचना मिली कि मकसूदां क्षेत्र में तस्कर नशे करने जा रहा है। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए उनकी टीम के एसआई निर्मल सिंह ने विशेष टीम तैयार करके बिधीपुर रेलवे फाटक के पास बने बस स्टॉप पर एक संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया। व्यक्ति की तलाशी के दौरान उसके साइड बैग से 350 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान स्विंदर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गांव वरियां, अमृतसर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा नंबर 49, दिनांक 07-03-2025, अपराध 21C-61-85 NDPS एक्ट के तहत थाना मकसूदां में दर्ज किया गया। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी पहले मेहनत मजदूरी करता था, लेकिन जल्दी अमीर होने के लालच में उसने तस्करी शुरू कर दी।
आरोपी बॉर्डर क्षेत्र से सस्ते दाम पर हेरोइन लाकर जलंधर और आस-पास के क्षेत्रों में सप्लाई कर रहा था। एसएसपी ने जानकारी दी कि पुलिस आरोपी के आगे और पिछले संपर्कों की जांच कर रही है कि वह किस-किस से नशा ले रहा था और किस-किस को सप्लाई कर रहा था। आरोपी की चल और अचल संपत्ति तथा बैंक खातों की जांच की जा रही है।