Blog

  • जालंधर के इन इलाकों में आज बिजली रहेगी बंद

    जालंधर के इन इलाकों में आज बिजली रहेगी बंद

    जालंधर,ens : जालंधर शहर में आज बिजली का लंबा कट लगने जा रहा है, जिसके वजह से लोगों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि आज कई इलाकों में बिजली की सप्लाई प्रभावित रहने वाली है।

    कपूरथला रोड पर पड़ते 11 के.वी. जुनेजा, दोआबा, करतार वाल्व, गुप्ता, हिलेरां, कपूरथला, वरियणा, संगल सोहल, नीलकमल फीडरों के अन्तर्गत आते इलाके सर्जिकल काम्पलैक्स, वरियाणा इंडस्ट्रीयल काम्पलैक्स, कपूरथला रोड सहित आसपास के इलाकों की बिजली सप्लाई 9 मार्च को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी।

     

  • Punjab News : पुलिस और गैंगस्टरों मेें हुई मुठभेड़, देखें वीडियो

    Punjab News : पुलिस और गैंगस्टरों मेें हुई मुठभेड़, देखें वीडियो

     लुधियाना : पुलिस और गैंगस्टरों में मुठभेड़ की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार सुबह 3 बजे थाना दुगरी की पुलिस ने दो गैंगस्टरों का एनकाउंटर किया है। बदमाशों की जांघ पर गोलियां लगी है। बदमाशों की पहचान सुमित और मनीष उर्फ टोनी के रूप में हुई है। जिसके बाद पुलिस ने घायल अवस्था में बदमाशों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। बताया जा रहा है कि दोनों बदमाशों ने कुछ दिन पहले जेतों चौक नजदीक अभिनव मंड नाम के युवक पर फायरिंग की थी। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने शहीद भगत सिंह पुलिस चौकी नजदीक घेराबंदी करके गैंगस्टरों को दबोचा। बदमाशों ने पहले पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस की गोलियां गैंगस्टरों की जांघ में लगी। टोनी पर पहले करीब 15 आपराधिक मामला दर्ज है। टोनी की दोनों लात पर गोलियां लगी है और सुमित की एक लात पर गोली लगी है। दोनों बदमाशों के पास 32 बोर की पिस्टल और देसी कट्टा था। दोनों बदमाश लुधियाना दुगरी इलाके के ही रहने वाले है।दोनों गैंगस्टरों पर कई आपराधिक मामले पहले दर्ज है। इस मामले संबंधी अभी पुलिस के किसी भी सीनियर अधिकारी ने कुछ नहीं बताया। इस मामले में पुलिस जल्द ही प्रेस वार्ता करेगी।
  • Punjab News: GT Road पर Car और bike की टक्कर, 2 जख्मी, देखें वीडियो

    Punjab News: GT Road पर Car और bike की टक्कर, 2 जख्मी, देखें वीडियो

    मोगाः जीटी रोड फोकल प्वाइंट के पास सड़क क्रास कर रहे बाइक की कार के साथ टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें समाज सेवा सोसाइटी के मेंबरों ने सरकारी हस्पताल में पहुंचाया। वहीं हादसे में एक युवक की हालत गंभीर देखते उसे फरीदकोट रेफर किया जा रहा।

    जानकारी अनुसार दोनों युवक फोकल प्वाइंट पर लेबर का काम करते है ओर काम समाप्त कर के गांव मनुके जा रहे थे। वही घायलों के नाम मनदीप सिंह और बुध सिंह है। वहीं समाज सेवी संस्था के मेंबर गुर्जोध सिंह ने बताया कि उन्हें फोन आया था कि एक एक्सीडेंट हुआ है। मौके पर पहुंचे तो वहां बाइक ओर कार की टक्कर हुई थी। जिसके बाद तुरंत जख्मियों को अस्पताल लेकर आए है। जानकारी अनुसार वह गांव मनुके के रहने वाले है और सड़क क्रास करते समय हादसा हुआ है।

  • सुबह-सुबह पुलिस और बदमाश मेें हुई मुठभेड़, एक की मौत

    सुबह-सुबह पुलिस और बदमाश मेें हुई मुठभेड़, एक की मौत

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस ने आज सुबह एक इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया। मथुरा डीआईजी/एसएसपी शैलेश पांडे के नेतृत्व में इस एक लाख के इनामिया दुर्दांत अपराधी को ढेर कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक हाईवे पर पुलिस ने रविवार तड़के मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी व छैमार गिरोह के सरगना को ढेर कर दिया है। मारा गया बदमाश हापुड़ जिले का रहने वाला था।
    हाईवे थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रविवार सुबह तड़के हाईवे क्षेत्र में बदमाश की घेराबंदी की गई थी। इसी दौरान अंतरराज्यीय छैमार गिरोह के सरगना फाती से उर्फ असद पुत्र से मुठभेड़ हो गई। फायरिंग में गोली लगने से सरगना घायल हो गया।
    उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह कुख्यात अपराधी छैमार गिरोह का सरगना था, जो मथुरा से वांछित चल रहा था। यह अंतर्राज्यीय गिरोह का सरगना था, इसके खिलाफ उत्तर प्रदेश, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में मुकदमे दर्ज थे।
  • आज क राशिफल 9 March, 2025

    आज क राशिफल 9 March, 2025

    मेष राशि- आज किसी बड़े की सलाह से आप महत्वपूर्ण कार्य को पूरा कर लेंगे।आज आपके दांपत्य रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। आज लवमेट को कहीं बाहर घूमने जाने का मौका मिलेगा। आपके ट्रांसफर में आ रही समस्या आज खत्म होगी। आज ऑफिस में आप किसी प्रेजेंटेशन को तैयार करने में बिजी रहेंगे।

    वृष राशि – आज सोशल मीडिया के माध्यम से अपना बिजनेस आगे बढ़ा सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई में आज रही समस्या को अपने बड़ो से बताएंगे। हार्डवेयर का कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ होगा। आज दोस्तों से अपने मन की बात शेयर कर सकते है। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार आयेगा। आज लवमेट से देर तक फ़ोन पर बात करने का मौका मिलेगा, साथ डिनर करने का प्लान बनाएंगे।

    मिथुन राशि – आज आपका स्वास्थय फिट एंड फाइन रहने वाला है। शिक्षकों का ट्रांसफर आज उनकी मनपसंद जगह पर होगा। आज आपके दांपत्य रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज आप बिजनेस डील फाइनल कर लेंगे। आज परिस्थितियां आपके फेवर में रहेंगी। आज किसी पुराने मित्र से मुलाक़ात होगी। स्वास्थय सम्बंधित समस्या से आज राहत मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छे परिणाम हासिल होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी।

    कर्क राशि – आज किसी खास अतिथि के आगमन से घर में उत्साह का माहौल बना रहेगा। विद्यार्थी आज किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में अपने सीनियर्स से मदद लेंगे। लवमेट आज डिनर पर जाएंगे। आज आपका स्वास्थ्य तरोताजा रहने वाला है। आज व्यापार में निवेश के लिए पूरा दिन आपके पक्ष में रहेगा। ऑफिस में बॉस का दिया हुआ काम आप समय से पूरा कर लेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियाँ बनी रहेंगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी काम को पूरा करने का प्लान बनाएंगे।

    सिंह राशि -आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है।  आज सोशल मीडिया के माध्यम से लोग आपसे जुड़ेंगे। जो आपके व्यापार में फायदा कराने में मदद्गार साबित होगा। आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपके दांपत्य रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। आज कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सचेत रहे। लोहे का कारोबार कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होगा। आज लवमेट बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।

    कन्या राशि – आज डेकोरेशन का कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा फायदा होगा, आपको अधिक बुकिंग मिल सकती है। आज आपके भाई किसी कार्य में आपकी मदद लेंगे। जॉब कर रहे लोगों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा। आज किसी दोस्त को दिया हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा, आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में खुशियां बनी रहेंगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आज शिक्षक किसी जरूरी मीटिंग में शामिल होंगे। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है।

    तुला राशि – आज आपकी बेहतर सलाह से जरूरतमंद लोगों का मार्गदर्शन होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन करियर का चुनाव करने के लिए अच्छा रहेगा। आज आपको अपने खान पान पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापार में निवेश के लिये आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। आज आपका स्वास्थ्य चुस्त दुरुस्त बना रहेगा। बेकरी का कारोबार कर रहे लोग अपना कारोबार विस्तृत करने का विचार बनाएंगे।

    वृश्चिक राशि-आज का दिन कारोबार में लाभ दिलाने वाला है। कई दिनों से किसी पसंदीदा वस्तु को लेना चाह रहे हैं, तो आज आप उसे खरीद सकते है। आज अपने स्वभाव को बैलेंस रखने की कोशिश करें, आज किसी से बेवजह न उलझें। आज ऑफिस में ज्यादा काम से आप थोड़ा उलझन में रहेंगे। आज किसी क्लोज फ्रेंड से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी को अच्छा धन लाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा।

    धनु राशि – आज जीवनसाथी आपसे मन की बात शेयर करेंगे, आप उनकी बात को जरुर समझेंगे। आज आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहने वाला है। बच्चों के लिए दिन मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है। रेस्टोरेंट के कारोबारियों की आय में बढ़ोतरी होगी। आज लवमेट की खुशियां दोगुनी होंगी, साथ में घूमने जाने का मौका मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी सामाजिक समारोह शामिल होने का मौका मिलेगा। छात्र किसी टॉपिक को समझने के लिए शिक्षकों की सहायता लेंगे।

    मकर राशि-आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपको अधिक धन खर्च करने से बचने की जरूरत है। आज आपके दांपत्य जीवन में सौहार्द की वृद्धि होगी। आज कुछ जरूरतमंद लोगों की मदद करने से आपको खुशी मिलेगी। स्किन समस्या से परेशान लोग आज अच्छे डॉक्टर को दिखा सकते हैं। ऑफिस के किसी तर्क वितर्क में पड़ने से बचें, आज जितना हो सके अपने काम पर फोकस करें। आज आपको अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़ा सीरियस होने की आवश्यकता है। बिजनेस में रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होने से बैंक बैलेंस मजबूत बनेगा।

    कुंभ राशि – आज आपको अपने बड़े बुजुर्गों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा, उनके साथ मनोरंजन करेंगे। फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि होने की संभावना है। आज व्यापार में मेहनत से आपको अच्छा लाभ होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ दिन अच्छा गुजरेगा। आज आपको वाहन चलाते समय सचेत रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थी वर्ग आज पुराने टॉपिक को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे।  लवमेट के लिए दिन शानदार रहने वाला है।

    मीन राशि –आज किसी जानी मानी कंपनी से आपको जॉब का ऑफर आ सकता है। जीवनसाथी से आपको अच्छी खुशखबरी मिलेगी, जिससे आपकी खुशियाँ दोगुनी हो जायेंगी। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहने वाला है। लवमेट से आज उपहार मिलेगा। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के फ़ॉलोअर में इजाफा होगा।  आज बिजनेस स्टार्ट करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की राय जरुर ले लें। पॉजिटिव सोच वाले लोगों से अच्छा ताल मेल बना कर रखें।

  • Punjab News: शराब के ठेके पर हुई लाखों की चोरी, देखें वीडियो

    Punjab News: शराब के ठेके पर हुई लाखों की चोरी, देखें वीडियो

    मोगा: शहर के बाघापुराना रोड पर बिजली घर के पास बने शराब के ठेके को चोरों ने निशाना बनाया। जानकारी के मुताबिक रात 2 बजे के करीब चोरों ने ठेके की शटर तोड़ कर दुकान के अंदर सो रहे करिंदा को पिट कर नगदी और शराब लेकर फरार हो गए।

    ठेका मालिक ने जख्मी करिंदे को इलाज के लिए मोगा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल रूपिंदर चौधरी ने बताया कि शनिवार 4 लोग बलेरो पिकअप गाड़ी से आए थे। पहले उन लोगों ने शटर में रस्सी बांध बलेरो पिकअप से खींच कर शटर तोड़ा। फिर गेट तोड़ कर अंदर आ गए और मारपीट कर केश 20 हजार के करीब, मोबाइल, पर्स, शराब की बोतले उठाकर लेकर चले गए।

    ठेके मालिक की माने तो चोर करीब 2.5 से 3 लाख का नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab News: इस इलाके में हुई गुंडागर्दी, जमकर चले ईंट- पत्थर, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में हुई गुंडागर्दी, जमकर चले ईंट- पत्थर, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में आए दिन चोरी और लूटपाट के मामले सामने आते रहते है। ऐसे में एक का ताजा मामला लुधियाना शेरपुर रोड के नजदीक गैसपुरा रोड स्थित अंबेडकर नगर से सामने आया है। जिसमें कुछ युवकों द्वारा मोहल्ले में गुंडागर्दी का नंगा नाच दिखाया गया।

    इलाका वासियों का कहना है कि 6 मार्च को पड़ोस में रहने वाले युवक की लड़ाई हुई थी । जिससे रंजिश निकालने के लिए 20 से 25 युवक तेजधार हथियार लेकर आए थे।

    जानकारी देते हुए रोहित कुमार ने बताया कि वह पड़ोस में रहते विशाल नामक युवकी की लड़ाई छुडवाने गया था । इस दौरान युवक उसे धमकी दे कर चले गए। इस घटना की पुलिस में कंपलेट लिखवा कर जब वह घर पहुंचा, तो कुछ देर बाद हमलावर फिर से आए और घर पर ईट- पत्थर औऱ तोजधार हथियारों से हमला करने लग पड़े।

    यह सारी घटना सीसीटीवी मे कैद हो गई । वीडियो मे देखा जा सकता है कि हमलावर घरों पर ताबड़तोड़ ईंटें और पत्थर बरसा रहे है। इस घटना से इलाके के लोगों मे दहशत का माहौल है।

  • Punjab News: सड़क हादसे में कार ने खाई पल्टियां, Driver की मौत, देखे वीडियो

    Punjab News: सड़क हादसे में कार ने खाई पल्टियां, Driver की मौत, देखे वीडियो

    मोगाः फिरोजपुर बाईपास पर कार और टीपर में भयानक टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भयानक था कि कार पलटियां खा कर सड़क के दूसरी ओर जा गिरी। कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राजिंदर सिंह (38) वासी फरीदकोट के रूप मे हुई है।

    जानकारी के मुताबिक स्विफ्ट कार मोगा से फिरोजपुर की ओर जा रही थी। अचानक कार फुटपाथ से टकराई, जिसके बाद कार कई पलटियां खा कर सड़क की दूसरी तरफ से आ रहे टिपर से जा टकराई।

    हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक राजिंदर को मुश्किल से कार से बाहर निकाला गया। मृतक के भाई ने बताया कि उन्हें लोगों द्वारा हादसे की जानकारी मिली। राजिंदर फरीदकोट जा रहा था। एसएसएफ टीम के मुलाजिम संदीप ने बताया कि उनके पहुंचने से पहले ही घायल को निजी अस्पताल ले जाया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    वही टीपर कंपनी के मैनेजर ने बताया कि इस हादसे मे कार दूसरी साइड से पलटियां खाती हुई आई और टीपर से टकरा गई। जिसमें उनके चालक की कोई गलती नहीं है।

  • Punjab News: मलबे में निकले मजदूर ने किया खुलासा, Rescue Operation जारी, देखे वीडियो

    Punjab News: मलबे में निकले मजदूर ने किया खुलासा, Rescue Operation जारी, देखे वीडियो

    घटना का जायजा लेने पहुंचे कैबिनेट मंत्री और DC

    लुधियाना: जिले के फोकल प्वाइंट से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार फेस-8 में स्थित फैक्ट्री में छत गिर गई। हादसा इतना भयानक था है कि हादसे के दौरान फैक्ट्री के अंदर 5 से अधिक मजदूरों के दबे होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और जेसीबी कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं। मलबे में दबे मजदूरों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

    मौके पर कैबिनेट मंत्री हरदीप मुंडिया और डीसी भी पहुंच गए। वहीं मलबे में फंसे 7 से 8 मजदूरों को निकाला गया। मलबे से बाहर निकालने के बाद चश्मा डिड सुरेंद्र ने बताया कि पिलर के सहारे लेटर को उठाने का काम किया जा रहा था। इस दौरान अचानक छत गिर गई। घटना के दौरान फैक्ट्री के अंदर 40 मजदूर काम कर रहे थे।

    सुरेंद्र ने बताया कि चार मजदूर घायल हो गए जिसमें से एक मजदूर का पैर कट गया है। दूसरी ओर मामले की जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री हरदीप मुंडिया ने बताया कि बॉयलर फटने के कारण हादसा हुआ है। कैबिनेट मंत्री का कहना है कि घटना के दौरान 29 मजदूर अंदर काम कर रहे थे जिसमें से मलबे से निकाले गए 6 से 7 मजदूर घटना में घायल हो गया। कैबिनेट मंत्री के अनुसार अभी भी मलबे में 6 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। घटना स्थल पर डीसी और पुलिस की टीम में पहुंच गई है रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

    मीडिया से बात करते हुए डीसी ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटनास्थल पर पुलिस की टीमों के साथ मेडिकल टीमें और अन्य टीम रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है। फैक्ट्री के अंदर 6 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है जिसे निकालने का काम जारी है।

  • Punjab News: इस इलाके में हुआ Blast, मजदूरों के दबे होने की आशंका, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में हुआ Blast, मजदूरों के दबे होने की आशंका, देखें वीडियो

    लुधियाना: जिले के फोकल प्वाइंट से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार फेस-8 में स्थित फैक्ट्री में बॉयलर फटने की सूचना मिली है। फैक्ट्री का बॉयलर फटने से हुए धमाके में छत गिर गई। हादसा इतना भयानक है कि हादसे के दौरान फैक्ट्री के अंदर चार से अधिक मजदूरों के दब गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और जेसीबी कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं। मलबे में दबे मजदूरों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।