Blog

  • Punjab News: गिरी Building के बचाव कार्य का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी, देखें वीडियो

    Punjab News: गिरी Building के बचाव कार्य का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी, देखें वीडियो

    परिवार से किया दुख सांझा, लोगों से की सहयोग की अपील

    लुधियानाः फोकल प्वाइंट इलाके में फैक्ट्री की इमारत गिरने से हुए हादसे में अब तक 5 लोगों को बचा लिया गया था और एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। अब बचाव कार्य दौरान एक और व्यक्ति की मौत होने की संभावना बताई जा रही है। शेष फंसे हुए लोगों के बचाने के लिए राहत कार्य जारी है। जिला प्रशासन एनडीआरएफ और अन्य सहायता टीमों की मदद से बचाव कार्य चला रहा है। मौके पर मौजूद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और एसडीएम ने बताया कि अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं और कल रात से ही बचाव कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसलिए जिला प्रशासन ने मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं लेकिन अभी तक वे सिर्फ एक व्यक्ति की मौत की बात कह रहे हैं।

    घटनास्थल पर पहुंचे परिवार के सदस्य चिंतित दिखे, जबकि एक व्यक्ति ने बताया कि वह भी इसी फैक्ट्री में काम करता है, लेकिन छुट्टी होने के कारण फैक्ट्री नहीं आया था। उन्होंने बताया कि उनके चाचा भी इसी फैक्ट्री में काम करते हैं और उनका पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि उनका फोन भी बंद है। कहा जा रहा है कि इस फैक्ट्री में मलबे के नीचे उनके चाचा भी दबे हुए हैं।

    गुरजंत सिंह ने बताया कि उनका बेटा गुरनरिंदर उर्फ ​​बंटी भी इसी फैक्ट्री में काम करता है और वह भी कल से लापता है, जिसके चलते परिजन मौके पर पहुंचे और पिता गुरजंट सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे अपने बेटे की तलाश में आए हैं क्योंकि वह भी इसी फैक्ट्री में काम करता है और अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

    वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीण बंसल ने बचाव कार्य करने वालों की सराहना की। उन्होंने बताया कि प्रशासन कल रात से ही राहत कार्यों में लगा हुआ है। जल्द ही बचे हुए लोगों को भी बाहर निकाल लिया जाएगा।

  • भक्त नही कर पाएंगे Premanand Maharaj के दर्शन, इस वजह से रोक दी गई पदयात्रा

    भक्त नही कर पाएंगे Premanand Maharaj के दर्शन, इस वजह से रोक दी गई पदयात्रा

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित वृंदावन में रहने वाले संत प्रेमानंद महाराज के देश और दुनियां में तमाम भक्त है। शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति हो जो प्रेमानंद महाराज को ना जानता हो। प्रेमानंद महाराज के चाहने वालों का हर दिन आश्रम श्री हित राधा केलि कुंज में तांता लगा रहता है। प्रेमानंद महाराज हर रोज रात के दो बजे पदयात्रा पर निकलते हैं, जिनकी एक झलक पाने के लिए भक्तों भीड़ लग जाती है। होली के पहले श्री हित केलि कुंज की तरफ से ऐसा ऐलान किया गया है जिसे सुनकर उनके भक्तों में मायूसी छा गई है। श्री हित केलि कुंज संस्था की तरफ से चार दिनों तक पदयात्रा नहीं निकाले जाने के ऐलान किया गया है।

    बता दें कि प्रेमानंद महाराज अगले 5 दिन रात की पदयात्रा पर नहीं करेंगे। 10 से 14 मार्च तक होली की भीड़ और महाराज के स्वास्थ्य को देखते श्री हित राधा केलि कुंज आश्रम की तरफ से यह फैसला लिया गया है। आश्रम प्रशासन ने अपील की है कि अगर दर्शन के लिए आ रहे हैं तो इन दिनों में न आएं। मथुरा वृंदावन में होली का उत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। यहां देश-विदेश से होली खेलने के लिए लाखों की संख्या में लोग पहुंचे हैं। वृंदावन में कल 10 मार्च को रंगभरनी एकादशी है। करीब 10 लाख श्रद्धालु रोज आ रहे हैं।

  • इस Hotel मेें Manchurian से निकला चूहा, हुआ भारी हंगामा

    इस Hotel मेें Manchurian से निकला चूहा, हुआ भारी हंगामा

    नई दिल्ली : शहर के ऐरोली सेक्टर 4 में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक पर्पल बटरफ्लाई होटल में खाना खाने गई महिलाओं के खाने में चूहे का बच्चा निकलने से हंगामा मच गया। महिलाओं ने तुरंत होटल के मैनेजर से इसकी शिकायत की। इसके बाद काफी समय तक होटल के स्टाफ ने अपनी गलती नहीं मानी, जिसके बाद महिलाओं ने विरोध जताना शुरू किया। जिसके बाद होटल के लोगों ने अपनी गलती स्वीकार की।

    शिकायतकर्ता ज्योति कोंडे का कहना है कि वह दोस्तों के साथ घूमने गई थीं। जिसके बाद उन लोगों ने निर्णय लिया कि वे सभी पर्पल बटरफ्लाई होटल में जाकर डिनर करेंगी। सभी महिलाएं होटल में गई और वहां उन्होंने कई प्रकार की डिशेश मंगवाई थी। जब वे मंचूरियन खा रही थीं, तभी उन्हें खाने में चूहे का बच्चा नजर आया। उन्होंने मैनेजर से इसकी शिकायत की तो होटल कर्मचारी एक-दूसरे पर गलती डालकर बचने का प्रयास करने लगे। वह दूसरी डिश भी देने लगे, लेकिन उनके इस व्यवहार से महिलाएं नाराज हो गईं।

    इसके बाद महिलाओं ने रबाले पुलिस स्टेशन में जाकर होटल मैनेजमेंट के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने महिलाओं द्वारा दिखाए गए फोटो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और होटल का निरीक्षण किया। महिलाओं ने कहा है कि वे शांत नहीं बैठेंगी, आगे भी वह सभी खाद्य विभाग में अपनी शिकायत दर्ज करवाएंगी, ताकि होटल मालिक और प्रबंधन पर उचित कार्रवाई हो। उनका कहना है कि इसी तरह लापरवाही के साथ ये लोग काम करेंगे और लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते रहेंगे, इसलिए पूरे होटल के कर्मचारियों को सबक सिखाना आवश्यक है।

  • Punjab News: थाने के पास Ooat Center से 8855 नशा मुक्ति की गोलियां चोरी, देखें वीडियो

    Punjab News: थाने के पास Ooat Center से 8855 नशा मुक्ति की गोलियां चोरी, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः एक ओर जहां जिला पुलिस नशे के खिलाफ युद्ध अभियान चलाकर नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर नशा तस्करों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे पुलिस की नाक के नीचे से नशीली गोलियां चोरी कर पुलिस को सीधी चुनौती दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस ओट सेंटर से चोरी हुई है वह थाने के साथ लगते सिविल अस्पताल में ही बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार, चोरों द्वारा केवल नशीली गोलियां चुराना तथा लैपटॉप व अन्य कीमती सामान को छोड़ देना, इस मामले को संदिग्ध बना रहा है।

    जानकारी देते सिविल अस्पताल गुरुहरसहाय की एसएमओ करणबीर कौर ने बताया कि अस्पताल के ओट सेंटर से हजारों नशा छुड़ाओ गोलियां चोरी हो गई हैं। पुलिस थाने की दीवार के बगल में स्थित अस्पताल के ओट सेंटर से गोलियों की चोरी क्षेत्र में काफी चर्चा का विषय बन गई है।

    सीनियर मेडिकल अधिकारी करनबीर कौर ने बताया कि ओट सेंटर पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी जब ओट सेंटर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि अलमारी की कुंडी टूटी हुई थी और अलमारी खुली हुई थी। इस दौरान गल्बज और अन्य सामान बिखरा पड़ा था। एसएमओ ने बताया कि स्टॉक की जांच करने पर पता चला कि 8855 नशा छुड़ाओ गोलियां चोरी हो गई हैं, जिनमें से 5780 दो एमजी की तथा 3075 चार एमजी की गोलियां हैं। उन्होंने बताया कि चोर खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे है।  इस दौरान स्टाफ ने कहा कि उन्होंने कई बार प्रशासन से ओट सेंटर में सिक्योरिटी देने की मांग की है परन्तु हमारी मांग पूरी नहीं हुई है। उन्होंने उचित कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में जब थाना सदर प्रमुख इंस्पेक्टर जगदीप सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: 3 किलो हेरोइन व Drone के साथ 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 3 किलो हेरोइन व Drone के साथ 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः एएनटीएफ और बीएसएफ ने संयुक्त अभियान चलाकर 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 3 किलो 39 ग्राम हेरोइन और एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया है। जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के एसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें इनपुट मिला था कि सीमा पर रहने वाले कुछ नशा तस्कर पाकिस्तान से नशा मंगवाकर पंजाब और देश के विभिन्न राज्यों में नशा सप्लाई कर रहे हैं।

    इनपुट के तहत बीएसएफ के साथ सीमावर्ती क्षेत्र के खुंदर उत्तर गांव के पास पाकिस्तानी सीमा पर तलाशी अभियान चलाया गया जहां से उन्हें 2 किलो 60 ग्राम हेरोइन और एक ड्रोन बरामद हुआ। इसी पर आगे काम करते हुए एएनटीएफ ने तकनीकी इनपुट की मदद से दोनों आरोपियों को ट्रेस किया और जब उन्हें गिरफ्तार किया गया तो उनके पास से करीब 700 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

    पूछताछ में उन्होंने बताया कि नशीली दवाओं की पहली खेप भी उसने ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान स्थित नशा तस्करों से मंगवाई थी और वह पिछले कई महीनों से पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में था तथा पहले भी कई बार हेरोइन मंगवा चुका था।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान माछीवाड़ा के सीमावर्ती गांव निवासी जोगिंदर सिंह उर्फ ​​जिंदर और जज सिंह के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की उम्र 24 साल और 25 साल है। आरोपियों के खिलाफ एसएएस नगर थाने में एनडीपीसी एक्ट और एयरक्राफ्ट एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है ताकि पता चल सके कि वे पाकिस्तानी तस्करों से हेरोइन की खेप मंगवाकर पंजाब और अन्य राज्यों में कितने नशा तस्करों को नशा सप्लाई करते थे ताकि नशे की इस चेन को तोड़ा जा सके।

  • Holi पर जरूर खरीदें ये चीजें, कभी नहीं होगी धन की कमी

    Holi पर जरूर खरीदें ये चीजें, कभी नहीं होगी धन की कमी

    नई दिल्ली : होली सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि खुशियों और समृद्धि का भी त्योहार है। हिंदू धर्म में इस पर्व को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन रंगों की होली खेली जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह दिन न केवल बुरी शक्तियों को दूर करने के लिए बल्कि धन, समृद्धि और सुख-शांति की प्राप्ति के लिए भी शुभ माना जाता है। होली के दिन कुछ विशेष चीजों की खरीदारी करने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आर्थिक संकट कभी नहीं आता। इस दिन लोग जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कई तरह के उपाय भी अपनाते हैं। इन्हीं उपायों में से एक है होली से पहले कुछ चीजों की खरीदारी करना।
    इस साल होली का त्योहार 14 मार्च, शुक्रवार को मनाया जाएगा। होली से एक दिन पहले होलिका दहन करने की परंपरा है यानी 13 मार्च को होलिका दहन होगा। इस दिन चांदी का सिक्का, चांदी का छल्ला और चांदी की बिछिया खरीदने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और घर में धन की कभी भी कमी नहीं होती। यह सरल उपाय जीवन में खुशहाली और आर्थिक स्थिरता लाने में सहायक होता है। इसलिए, इस होली पर इन चीजों की खरीदारी जरूर करें और अपने जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का स्वागत करें। मां लक्ष्मी को कमल का फूल बेहद प्रिय है, इसलिए कमल गट्टे की माला घर में रखना शुभ माना जाता है। इसे होली से पहले लाकर मां लक्ष्मी की मूर्ति के सामने रखें और विधिवत पूजा करें।
     मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-शांति और धन की वृद्धि होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार चांदी का कछुआ समृद्धि और स्थिरता का प्रतीक है। ऐसे में इसे होली के दिन पानी से भरे कटोरे में रखकर उत्तर दिशा में स्थापित करें। ऐसा करने से न सिर्फ धन लाभ होता है बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है। धन की देवी लक्ष्मी और विघ्नहर्ता गणेश की प्रतिमा या चांदी का सिक्का घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है। इसे पूजा स्थल या तिजोरी में स्थापित करें और होली पर विधिवत पूजा करें। मान्यता है कि इससे करियर में सफलता मिलेगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हल्दी को शुभता और मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, वहीं पीला रंग भी धन को आकर्षित करता है। ऐसे में होली से पहले हल्दी की गांठ को पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी या पूजा स्थल पर रख दें। इससे घर में बरकत बनी रहती है और आर्थिक परेशानी दूर होती है।
  • Punjab News: Roadways, PunBus और PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने चक्का जाम का किया एलान

    Punjab News: Roadways, PunBus और PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने चक्का जाम का किया एलान

    मोहाली: पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने एक बार फिर से मोर्चे का एलान कर दिया है। ऐसे में पंजाब के लोगों को 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक आने-जाने में दिक्कत हो सकती है, क्योंकि पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि अगर उनकी मांगें एक महीने में पूरी नहीं हुईं, तो बसों के आवाजाही रोकेंगे। जबकि 13 मार्च से मुलाजिमों द्वारा अपने जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन शुरू किए जाएंगे, जिसके लिए पूरा शेड्यूल तैयार किया गया है। यह फैसला मुलाजिमों की मीटिंग में लिया गया।

    उन्होंने दलील दी कि वे नहीं चाहते हैं कि आम लोगों को परेशानी उठानी पड़े, लेकिन सरकार द्वारा उनकी सुनवाई न होने के कारण उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। इस दौरान 577 रूटों पर बस सेवा प्रभावित होगी। पीआरटीसी के बड़े में 1200 से अधिक बसें है। जबकि 400 के करीब नई बसें आने वाली हैं। मुलाजिमों की बैठक में पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन और प्रदेश अध्यक्ष रेशम सिंह की प्रधानगी में हुई।

    वरिष्ठ प्रधान हरकेश कुमार विक्की और गुरप्रीत सिंह पन्नू ने बताया कि 1 जुलाई 2024 को पंजाब के मुख्यमंत्री ने ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों की मांगों का समाधान एक महीने के भीतर करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब 7-8 महीने बीत चुके हैं और कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। एक कमेटी भी बनाई गई थी, और इसके बाद पंजाब के परिवहन मंत्री ने भी मांगों को जल्द हल करने का भरोसा दिया था। कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को परिवहन विभाग की अलग नीति के तहत नियमित किया जाएगा। यूनियन ने पड़ोसी राज्यों में कर्मचारियों के स्थायीकरण से संबंधित सभी दस्तावेज भी समिति को सौंप दिए थे।

  • ग्राहकों को Lifetime Free Charger की सुविधा दे रही ये E-Car कंपनी, जानें कीमत

    ग्राहकों को Lifetime Free Charger की सुविधा दे रही ये E-Car कंपनी, जानें कीमत

    बिजनेसः पूरी दुनिया में मशहूर एलन मस्क की कंपनी टेस्ला इस समय बुरे दौर से गुजर रही है। दुनिया के कई देशों में कंपनी की कार की बिक्री में गिरावट आई है। ऑटोब्लॉग की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस गिरावट के कारण एलन मस्क की कंपनी टेस्ला नए ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह के ऑफर दे रही है।

    टेस्ला की ओर से ये ऑफर ऐसे समय पर दिए जा रहे हैं जब कई मशहूर हस्तियां मस्क के अमेरिकी सरकार में दखल अंदाजी के विरोध में अपनी टेस्ला गाड़ियां छोड़ रहे हैं। वहीं टेस्ला अपनी सेल बढ़ाने के लिए कई तरह के ऑफर दे रही है। इसमें जीरो फीसदी ब्याज पर लोन से लेकर जिंदगीभर फ्री चार्जिंग तक शामिल है। वहीं कुछ कारों के लिए लोन पर बहुत कम ब्याज दर है।

    टेस्ला ने हाल ही में साइबरट्रक की एक कार लॉन्च की है। इसे बेचने के लिए कंपनी को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। कंपनी इस कार के लिए 1.99 फीसदी ब्याज दर पर लोन दे रही है। यह लोन टेस्ला के जरिए ही फाइनेंस किया जा सकता है। कंपनी गाड़ी के पूरे जीवनकाल या जब तक मालिक गाड़ी का इस्तेमाल करता है तब तक टेस्ला सुपरचार्जर का मुफ्त एक्सेस भी दे रही है। दुनिया भर में 60 हजार से ज्यादा सुपरचार्जर हैं जो टेस्ला की इलेक्ट्रिक गाड़ियों को सिर्फ 15 मिनट में 200 मील (करीब 322 किमी) तक चलाने के लिए रिचार्ज कर सकते हैं।

    टेस्ला सुपरचार्जर का जीवन भर मुफ्त एक्सेस मिलने से टेस्ला गाड़ियों को चलाने की लागत काफी कम हो जाती है। टेस्ला का दावा है कि उनकी गाड़ियों की ऑपरेटिंग कॉस्ट पहले से ही पारंपरिक पेट्रोल-डीजल गाड़ियों से कम है। अगर कोई टेस्ला कस्टमर नई मॉडल 3 पर 7500 डॉलर का फेडरल टैक्स क्रेडिट लेना चाहता है तो कंपनी अच्छे खरीदारों को जीरो फीसदी ब्याज पर लोन दे रही है। टेस्ला के लिए अच्छे खरीदार वो हैं जिनका क्रेडिट स्कोर 700 या उससे ज्यादा है। अगर ऐसे ग्राहक टैक्स में छूट नहीं लेना चाहते तो भी उन्हें 0.99 फीसदी ब्याज दर पर लोन मिल सकता है।

    वहीं दूसरी ओर टेस्ला अब भारत में एंट्री को तैयार है। कंपनी मुंबई में शोरूम खोलेगी जहां टेस्ला की कारों की बिक्री होगी। कंपनी ने इसके लिए जगह भी ले ली है। साथ ही टेस्ला ने भारत में भर्ती भी शुरू कर दी हैं। हालांकि टैरिफ को लेकर अमेरिका और भारत में अभी कोई सहमति नहीं बन पाई है। अमेरिका चाहता है कि भारत आयातित कारों पर टैक्स को जीरो कर दे। भारत इसके लिए तैयार नहीं है।

  • Champions Trophy Final: New Zealand ने जीता टॉस, लिया Batting का फैसला

    Champions Trophy Final: New Zealand ने जीता टॉस, लिया Batting का फैसला

    स्पोर्ट्सः चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। आज के मैच का टॉस न्यूजीलैंड ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। वहीं टीम इंडिया बोलिंग करने उतरेगी।

    फाइनल मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा। यहां दोनों टीमें दूसरी बार एक दूसरे का सामना करेंगी। पिछले मैच में टीम इंडिया को 44 रन से जीत मिली। भारत यहां अब तक एक भी वनडे नहीं हारा है। टीम 10 मुकाबले खेली और 9 में जीत मिली। वहीं एक मैच टाई रहा। यहां स्लो पिच पर स्पिनर्स गेमचेंजर साबित हो सकते हैं।

  • नशे में धुत युवक ने पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

    नशे में धुत युवक ने पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

    प्रतापगढ़ः नशे में धुत युवक द्वारा शराब पीने का विरोध करने पर पत्नी की बेरहमी से पिटाई करके हत्या कर देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पति फरार हो गया। गांव के लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, दिलीपपुर थाना क्षेत्र के जगदीशगढ़ गांव निवासी राजकुमार दीवानगंज बाजार से सामान खरीदकर घर आया और फिर वापस चला गया। दोबारा वह लौटा तो नशे में था। इसे लेकर उसकी पत्नी प्रीति (28) से कहासुनी हो गई। आसपास के लोगों के अनुसार उसने घर के अंदर रखे डंडे और भगोना से पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। पिटाई से प्रीति गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर होने पर आसपास के लोग पहुंचे और प्रीति को छुड़ाकर बाहर निकाला। घायल प्रीति को सीएचसी बेलखरनाथ धाम ले जाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने प्रीति को मृत घोषित कर दिया।

    एंबुलेंस के साथ गया पति राजकुमार वहां से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची दिलीपपुर पुलिस घटना की जानकारी करने लगी। जगदीशगढ़ गांव निवासी राजकुमार की शादी 9 साल पहले रानीगंज के दमदम गांव निवासी लालता प्रसाद की बेटी प्रीति के साथ हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार राजकुमार शराब पीने का आदि था। रोज उसका पत्नी से झगड़ा होता था। प्रीति के 7 और 5 साल के दो बेटे हैं।

    एसओ शत्रुध्न वर्मा ने बताया कि नशे में पति के पीटने की बात कही जा रही है। पति फरार है। मृतका के ससुराल, मायके में कोई है नहीं। शव का प्रयागराज में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।